Posted on 09 April 2010 by admin
राज्य सरकार के विद्युत विभाग की लूट खसोट ने जहॉ राजीव गॉधी विद्युत परियोजना को नि:फल कर दिया तथा कागजी कोरम पूरा करके सारा धन डकार गया। जिसका परिणाम किसान अपनी खड़ी फसल को जलते हुए देख रहा है। जनपद में अग्निदेव के ताण्डव ने जहॉ अपना कहर बरपाया है वही। विद्युत विभाग की जीर्ण शीर्ण व्यवस्था के कारण तारों की सार्ट शिर्कट से भी लाखों की फसल जल कर नश्ट हो रही है। यदि विद्युत विभाग जर्जर हुए तारों को बदल देता तो शायद इस तरह से लगने वाली आग से किसान भूखों मरने को मजबूर न हो रहे होते। आज फिर विजली की सार्ट शिर्कट से कुड़वार थाना क्षेत्र में पेटोल पंप के पास ग्राम देवल पुर में विजली के तार से हुए सार्ट शिर्कट सें आग लग जाने के कारण दस बीघा गेहूं जल कर राख हो गया। खबर लिखे जाने तक अग्नि शमन दल नहीं पहुंचा था।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 09 April 2010 by admin
अग्नि देव के कहर ने एक खुशहाल गॉव मलवा को दिनांक 6 अप्रैल के ताण्डव ने मलवे में बदल दिया। तहसील जयसिंहपुर थाना गोसाईगंज कायही गॉग वर्मा बाहुल्य हैं। पूर्णतया सम्पन्न गॉव ख्ॉडहर में नज़र आ रहा है। प्रशासन द्वारा दिनांक 7 अप्रैल को जिलाधिकारी एवं जयसिंहपुर विधायक की उपस्थित में प्रत्येक पीड़ित परिवार को पच्चीस सौ का चेक बितरित किया जो इस मंहगाई के दौर में उंट के मुंह में जीरा साबित हुआ। 25 सौ रूप्यंमें एक छप्पर भी नही रखा जा सकता। करीब 50 लाखों रूप्ये से ज्यादा का नुकशान ग्राम मलवे में हो चुका है। गाय ,भैंस, बकरियॉ भी मर चुकी हैं। ग्राम वासी खुले आसमानउ के नीचे रहने को मजबूर हैं परन्तु प्रशासन चेक बॉट कर अपना फर्ज पूरा कर चुका है। इस क्षेत्र के लोगों ने जागरूकता का मिशाल कायम किया है। ग्राम पलिया महमूदपुर, बनमई, मूगर,डीहढग्गूपुर, भटमई और अगल- बगल के गावों के लोगों ने गेहूं, चावल, आलू, कपड़ा इकट्ठा करके मलवा गॉव तक पहुंचाया है। आर्ट ऑफ लिविंग ने डाद्ध आर0 ए0 वर्मा के नेतृत्व में वस्त्रादि वितरित िेकया तथा नि:शुल्क चिकित्सा का जिम्मा लिया। ब्लाक प्रमुख कूरेभार सनद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह लगाातार ग्राम वासियों को अपने सहयोगियों के सहयोग से लंंगर व्यवस्था का जिम्मा लिया। वहीं पलिया पलिया इण्टर कालेज का विद्यालय परिवार धन इकटृठा कर 30 हजार रूप्येंक ा सहयोग रािश ग्राम वासियों को वितरित किया। वहीं समाजिक संस्थाऐ आगे आकर इस बिपदा की घड़ी में ग्राम वासियों को सहायता प्रदान कर रही हैं आज इस उजड़े चमन को देखकर बरबर ही जबॉ पर आ जाता है। कल जहॉ बस्ती थी खुिशयॉ, आज है मातम वहॉ। वक्त लाया था बहारे वक्त लाया ह ैखिजॉ
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 09 April 2010 by admin
विश्व साम्राज्यवादी व्यवस्था के ब्रिटिश साम्राज्यवाद की चूल हिलाने वाले नेता जी सुभाश चन्द्र बोश की सहादत 9 अप्रैल को शैली मारी आश्रम में हो चूकी है। नेता जी नही हैं मगर उनके विचार आज भी जन- जन को प्रेरणा दे रहे हैं कि परिवर्तन प्राकृतिक नियम है ऐसी दशा में नेता जी के सपनों का भारत बनानें के लिए देश के युवकों को पूंजीसाहों के खिलाफ 66 वॉ मॉ मेरा रंग दे बसन्ती चोला का गान होगा। भारत की क्रान्ति समाज वादील प्रार्टी माननीय ले0 की जिला इकाई द्वारा 9 अप्रैल कों नेता जी के शहादत दिवश पर प्रदेश कार्यालय जिला पंचायत में की गई।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 09 April 2010 by admin
नगर में जिस बेतहाशा गति से विक्रम टैम्पो सवारी भरने के चक्कर में आज एक बार फिर एक नवयुवक की जान ले ली। के एन आई के पास तेजी से आते एक विक्रम ने एक मोटर साइकिल पर सवार युवको को जोर दार टक्कर मारी और गाड़ी छोड़ ़डाइवर फरार हो गया। टक्कर से मोटर साइकिल सवार 22 वशीZय राजा पुत्र बब्बन निवासी पांचोपीरन व सद्दाम पुत्र इश्तखार अहमद निवासी पॉचोपीरन गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहॉ इलाज के दौरान राजा की मौत हो गसयी जब कि गम्भीर रूप से घायल सद्दाम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 08 April 2010 by admin
नेता विरोधी दल शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सॉसद श्री वीरेन्द्र भाटिया तथा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा हम कानपुर में वकीलों पर पुलिस द्वारा किये गये हमले की घोर निन्दा एवं भत्र्सना करते हैं। कचेहरी के अन्दर घेर-घेर कर वकीलों पर आक्रमण करना एवं सैकड़ों वकीलों को घायल किया जाना बर्बरता का कृत्य है। ऐसा तो ब्रिटिश शासनकाल में भी नही होता था। लगता है कि वर्तमान मायावती सरकार के निशाने पर वकील ही हैं। इसीलिए उनके तीन साल के कार्यकाल में सबसे अधिक वकीलों की पिटाई पुलिस द्वारा की गई है। ऐसा लगता है कि जैसे मायावती सरकार न्यायपालिका से चिढ़ी हुई है और न्यायपालिका के मजबूत स्तम्भ, जो राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और काले कारनामों को उजागर करने में न्यायपालिका की सहायता करता है, को अपना दुश्मन नम्बर एक मानती है। इसीलिए जानबूझकर वकीलों पर हमले किये जाते है। इसके पीछे छिपा इरादा वकीलों को आतंकित करना भी रहता है।
प्रदेश के सभी वकीलों का आवाहन है कि इस समय सभी वकीलों को एकजुट होकर वर्तमान न्याय विरोधी सरकार को, उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर, स्वाभिमान की रक्षा के लिए मुहन्तोड़ जवाब देना चाहिए। श्री भाटिया ने कहा कि प्रदेश के वकीलों न्यायिक कार्य से विरत रहकर और अपनी एकता प्रदर्शित करने के लिए वर्तमान सरकार के बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के विरूद्व आन्दोलित हैं जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं और आशा है कि भविष्य में भी सघंर्षरत रहेगें।
इस मामले की निष्पक्ष जॉच तब तक सम्भव नहीं है जब तक दोषी पुलिस अधिकारी एवं कर्मी निलिम्बत नहीं होते और उनका वहॉ से तबादला नहीं किया जाता है। हमारी मॉग है कि घटना की न्यायिक जॉच हो। घायल वकीलों को मुआवजा दिया जाए। सरकार प्रशासनिक आतंक फैलाने से बाज आए।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 08 April 2010 by admin
इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एण्ड डाक्यूमेंटेशन इन सोशल साइन्सेंज आई0आर0डी0एस0 द्वारा इण्डियन पब्लिक एकेडमी नाम से एक विद्यालय कौशलपुरी कालोनी, खरागापुर, गोमतीनगर, लखनऊ में पिछले कुछ वशोंZ से चलाया जा रहा है। इस इलाके में एक अच्छी संख्या में ऐसे लोग रहते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुये आई0आर0डी0एस0 की कार्यकारिणी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि भविश्य में इस विद्यालय में किसी प्रकार का फीस नहीं लिया जायेगा तथा यह विद्यालय पूर्णतया नि:शुल्क चलाया जायेगा। इसका यह प्रयास होगा कि इस इलाके के गरीब तथा जरूरतमन्द परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क श्रेश्ठतम सम्भव िशक्षा दी जाये। इसके लिये मैं, मेरी पत्नी डा0 नूतन ठाकुर तथा हमारी टीम के अन्य सभी सदस्य अपना व्यक्तिगत ध्यान देंगे ताकि हम इन बच्चों के लिये यथासम्भव अच्छी िशक्षा प्रदान कर सकें।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 08 April 2010 by admin
उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मन्त्री डॉ0 राकेशधर त्रिपाठी ने आज उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डिग्री कॉलेजों और उच्च शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय तथा ज्योतिबा फुले महिला छात्रावासों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें उन्होंने धीमे निर्माण कार्य के लिए यू0पी0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 और समाज कल्याण निर्माण निगम के ढीले रवैये पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से एक पत्र सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के प्रबन्ध निदेशकों को भेजने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा निर्माणाधीन भवनों के मानकीकरण में हो रहे विलम्ब के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग से सम्पर्क कर इसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये ताकि कार्यदायी संस्थाएं अधूरे पड़े भवनों के निर्माण को अगले स्तर तक ले जाकर पूरा कर सकें।
डॉ0 राकेशधर त्रिपाठी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा समय से परीक्षाओं के सम्बन्ध में शासन के साथ सहयोग न करने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि छात्रों का हित सर्वोपरि है और उसकी रक्षा के लिए समय से परीक्षा होना और परिणाम घोषित किया जाना जरूरी है। इस विषय पर गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सहयोग नहीं किया, जो वांछनीय नहीं है। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय को समय से परीक्षाएं कराने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि 30 जून के बाद जिन कॉलेजों को सम्बद्धता न मिले वहां सम्बन्धित विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है कि वह छात्रों का प्रवेश न कराये। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को भी सजग रहने के निर्देश दिये।
उच्च शिक्षा मन्त्री ने मेरठ में बिना कांउसिलिंग के सीधे परीक्षा देने की कोशिश करने वालों को परीक्षा की अनुमति दिये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। इस सम्बन्ध में उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिये कि उन्होंने किन परिस्थितियों में बिना कांउसिलिंग के छात्रों को सीधे परीक्षा में शामिल करने की अनुमति दी। इस सम्बन्ध में अनियमितता की शिकायत मेरठ के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने की थी।
उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कुल 33 कॉलेज भवन, पांच उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पांच ज्योतिबा फुले महिला छात्रावास का निर्माण कार्य कराने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष ज्योतिबा फुले महिला छात्रावास के 50 प्रतिशत कार्य पूरे हो गये हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभी कार्य पूरे हो गये हैं और चार भवनों का हस्तान्तरण व लोकार्पण हो चुका है जबकि कानपुर स्थित चौथे भवन की हस्तान्तरण प्रक्रिया चल रही है। 33 कॉलेज भवनों के निर्माण कार्य में मानकीकरण सम्बन्धी कार्य के चलते अभी लक्ष्य पूरे नहीं हुए हैं।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 08 April 2010 by admin
उत्तर प्रदेष के पर्यावरण मन्त्री श्री नकुल दुबे ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में स्थित 32 एग्रो वेस्ट आधारित पेपर उद्योगों में से जिन 25 इकाइयों में कैमिकल रिकवरी प्लान्ट स्थापित नहीं है, उन्हें तत्काल बन्द कराने की कार्यवाही की जाये तथा बोर्ड द्वारा जारी किए जाने वाले बन्दी आदेशों का अनुपालन करने हेतु पर्यावरण विभाग द्वारा सम्बन्धित जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया जाये। उन्होनें बायो मेडिकल वेस्ट रूल्स के प्रभावी अनुपालन हेतु सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स व सामूहिक उपचार व्यवस्था का निरीक्षण कर, विस्तृत आख्या व स्टेटस आगामी बैठक में प्रस्तुत करें।
पर्यावरण मन्त्री की अध्यक्षता में गत दिवस को पर्यावरण बोर्ड मुख्यालय पर विभागीय कार्याें की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख सचिव, पर्यावरण श्री आलोकरंजन, बोर्ड के सदस्य सचिव, मुख्य पर्यावरण अधिकारियों, क्षेत्रीय अधिकारियों तथा निदेशक, पर्यावरण निदेशालय एवं पर्यावरण निदेशालय के अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
पर्यावरण मन्त्री ने क्षेत्रीय अधिकारी, गोरखपुर के क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रमुख नदियों का स्टेटस नवीनतम अनुश्रवण/सर्वेक्षण को सम्मिलित करते हुए 15 दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में स्थापित समस्त एस0टी0पी0 की नियमित जांच की जाती रहे। प्रत्येक क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित एस0टी0पी0 का निरीक्षण कर, आख्या आगामी बैठक में प्रस्तुत की जाये।
श्री नकुल दुबे ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने क्षेत्र में आने वाले समस्त जनपदों में प्रभावी प्रदूषण नियन्त्रण की संभावनाओं, प्रदूषण से सम्बंधित समस्याओं तथा प्रदूषण नियन्त्रण हेतु कृत कार्यवाही/प्रस्तावित कार्यवाही का विवरण आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा नदी में प्रदूषण को देखते हुए एस0टी0पी0 की आवश्यकता, अस्पताल/नसिंZग होम्स द्वारा जैव चिकित्सा अपशिष्ट का उचित निस्तारण न करना, म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट का उचित निस्तारण नगर निगम द्वारा न होना, नई आवासीय कालोनियों में एस0टी0पी0 लगाया जाना आदि समस्त सम्भावनाओं/समस्याओं का आंकलन किया जाये, ताकि यथोचित निर्णय लिया जा सके।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 08 April 2010 by admin
शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले , वतन पर मर मिटने वालों का यही बाकी निशा होगा, ये लाइने भले ही वशोंZ पूर्व किसी नें लिखी है लेकिन आज भी जो जब्जा शहीदों को नमन करता हुआ अमेठी सुलतानपुर के संग्रामपुर में नज़र आया। जब दन्तेबाड़ा में शहीद हुए जवान विनोद यादव का पार्थिव शरीर असके गॉव लाया गया। अन्तिम दशZन को उमड़े हजारों के हुजूम जहॉ गमजदा थे पहीं परिवार वालों पर मानों पहाड़ ही टूट पड़ा। ‘ाहीद विनोद की शहादत पर उन्हें गर्व तो है पर परिवार की आशाएं भी विनोद के साथ चकना चूर हो गई हैं। दो दिन पूर्व ही गर्भ में जहॉ बेटी ने दम तोड़ा था वहीं दो बच्चोंके सिर से नक्लियों ने पिता का साया भी छीन लिया।
शहीद विनोदके पिता बताते हैं कि विनोद बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का था एवं मेहनत कश थां विनोद बचपन से ही गॉव वालों का दुलारा था तभी तो एक राश्टीय पार्टी ने उसे ग्राम सभा अध्यक्ष बलनाया था। सी0आर0पी0एफ0 में भर्ती होने के साथ ही गॉव परिवार की जिम्मेदारी अपने छोटे भाई को छोड़ कर देश रक्षा में चल पड़ा था । घर की कच्ची देहरी इस इन्तजार में थी कि अब पक्का मकान बनेगाा। बेटी एवं बेटे को पापा का के आने पर स्कूल डेस एवं स्कूल जाने का इन्तजार था तो अस्पताल में भर्ती पत्नी , पति मिलनन की आश पर बैठी थी पर नियत ने क्रूर खेला , अब तो पिता के पास यादों का ही सहारा है, जो जीवन भर बूढ़े कंधों पर ढोनी है। शहीद विनोद के भाई अब अपने भाई के द्वारा दी गई जिम्मेदारी जो गॉव और परिवार की हैउसे निभाने हि हैं परन्तु उसे लगता नहीे है कि उसका भाई अब इस दुनिया में नहीे है। उसे तो अब भी यही लगता है कि उसका भाई अब भी शरहद की रक्षा करने गया है।, परन्तु सच्चाई का एहसास होते ही ऑखे और चेहरा सब वयॉ कर देतें हैं।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

