Archive | राज्य

पं0 राजदेव मिश्र के निधन पर गहरा शोक्

Posted on 13 April 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पं0 राजदेव मिश्र के निधन पर गहरा शोक् जताते हुए दिवंगत आत्मा की शन्ति  तथा शोक् सन्तप्त परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

पं0 राजदेव मिश्र फैजाबाद के मूल निवासी थे। पी0जी0आई0 में उनका इलाज चल रहा था। कल रात 80 वशZ की आयु में उनका निधन हो गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमन्त्री ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर हादिZक शुभकामनाएं दीं

Posted on 13 April 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने संविधान निर्माता भारत रत्न परमपूज्य बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 119वीं जयन्ती पर प्रदेश वासियों को हादिZक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

अपने शुभकामना सन्देश में मुख्यमन्त्री ने कहा है कि बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने दलितों, वंचितों, शोषितों, पिछड़ों तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिये आजीवन संघर्ष किया और इन वर्गों को आत्म-सम्मान का जीवन व सामाजिक न्याय दिलाने के लिये भारतीय संविधान में अनेक प्राविधान किये। गैर-बराबरी पर आधारित सामाजिक व्यवस्था के परिणामस्वरूप सदियों से अन्याय एवं उत्पीड़न का शिकार रहे इन वर्गों के लोगों के उत्थान के लिये बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

सुश्री मायावती ने कहा है कि बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का परम उद्देश्य देश में गैर-बराबरी पर आधारित सामाजिक व्यवस्था को बदलकर समतामूलक समाज की स्थापना करना था। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ0 अम्बेडकर के अधूरे सपनों को पूरा करना तथा उनके बताये हुए मार्ग पर चलना ही उस महान मानवतावादी के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी।
लखनऊ। 14 अपै्रल को डा0 भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिन है। भारत के संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए पूरा देश उनका कृतज्ञ है। यह दिन उनकी शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लेने का है किन्तु कांग्रेस और बसपा ने इस दिन को भी अपने तुच्छ सत्ता स्वार्थ में विवादास्पद बना दिया है। कांग्रेस ने इस दिन रथ यात्राएं निकालने का तो बसपा ने देशव्यापी आन्दोलन चलाने का एलान किया है। यह बाबा साहेब के मिशन के साथ स्पश्ट धोखाधड़ी और उनका मजाक उड़ाना है। इसमें उनके साथ भाजपा भी खड़ी हो गई है, जिसका दलितों के इस महान नेता से कभी कुछ लेना देना नहीं रहा है।
मंहगाई, भ्रश्टाचार और आतंकवादी गतिविधियों से निबटने में पूर्णत: नाकारा साबित केन्द्र और राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और बसपा ने मिलीभगत के तहत डा0 अम्बेडकर केेे जन्म दिन पर ही उनको भुलाने और जनता को झूठे मुद्दों पर भरमाने का कपट पूर्ण कार्य है। इसकी जितनी निन्दा की जाए कम है।  बसपा को तो इसके बाद अब दलितों का या दलित महापुरूशों का नाम लेने का भी कोई हक नहीं रह गया है।

आजादी के 63 वशZ बाद कांग्रेस और बसपा दोनों ढोंग कर रहे हैंं जब कि आजादी के पहले और आजाद भारत मेें भी कांग्रेस ने डा0 अम्बेडकर को सेंट्रल असेम्बली और लोकसभा में न जाने देने के लिए कुछ उठा नहीं रखा था। वह तो समाजवादियों के समर्थन से ही लोकसभा का चुनाव मुम्बई से जीत पाए थे। समाजवादी नेता डा0 राममनोहर लोहिया के साथ उनका वैचारिक जुड़ाव काफी आगे बढ़ गया था। बसपा ने डा0 अम्बेडकर की पहली सीख शिक्षा से ही किनारा कर रखा है। सुश्री मायावती और स्व0 कांशीराम बड़े फख्र से कहते रहे हैं कि उनके वोटर (दलित) निरक्षर हैं। केन्द्र ने शिक्षा अधिनियम लागू किया तेा उसको लागू करने के लिए मुख्यमन्त्री पैसों का रोना ले बैठी हैं। पाकोZ, स्मारकों एवं पत्थरों पर अरबों खर्च करने वाली सुश्री मायावती को बाबा साहब के मिशन पर एक पाई भी खर्च करना बर्दाश्त   नहीं है।

बसपा सरकार ने बाबा साहब को अपमानित करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऊंची- ऊंची प्रतिमाए मुख्यमन्त्री ने अपनी और स्व0 कांशीराम की लगवाई हैं। वे अपने मन्दिर बनवा रही हैं और खुद `देवी´ बनकर पुजवाने का काम करना चाहती हैं। जबकि डा0 अम्बेडकर की उपेक्षा की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वैज्ञानिक सम्मान योजना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार

Posted on 13 April 2010 by admin

प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही वैज्ञानिक सम्मान योजना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किये जाने के लिए जिलाधिकारियों को पत्र भेजा जाय जिससे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिशद को अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त हो सके।

यहां निर्देश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मन्त्री अब्दुल मन्नान ने गत दिनों आयोजित बैठक में दिये। श्री मन्नान ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञान पुरस्कारों की धनरािश बढ़ाये जाने पर विचार किया जा रहा है। श्री मन्नान ने वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम अम्बेडकर ग्रामों में आयोजित किये जाने के भी निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि परिशद द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में परिशद के अधिकारी अवश्य भाग ले। विज्ञापन मन्त्री ने पेटेण्ट सूचना केन्द्र कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की आवश्यकताओं का चिन्हीकरण व मैपिंग करने के लिए शीघ्र मैनपावर नियुक्त कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश भी दिये हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेशवासियों को शुभ कामनाएं

Posted on 13 April 2010 by admin

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सुखदेव राजभर, विधान परिशद के सभापति गणेश शंकर पाण्डेय, संसदीय कार्यमन्त्री लालजी वर्मा एवं होम गाड्Zस तथा प्रान्तीय रक्षादल मन्त्री वेदराम भाटी ने भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती (14 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभ कामनाएं दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कार्यकत्री बखाZस्त ,कई को कारण बताओं नोटिस

Posted on 13 April 2010 by admin

खबरों का असर बाल पुश्टाहार में अनियमितता को लेकर चल रहे अभियान को संज्ञान में लेते हुए जिला परियोजनाधिकारी मनोज मौर्या ने ऑगन बाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण  शुरू किया  , जिसमें ऑगन बाड़ी केन्दा्रें को चुस्त दुरूस्त रखने के दृिश्ट कोण सें राहत टाइम्स की टीम जिले में कई विद्यालयों का दौराकर अपने समाचार के माध्यम से ऑगन बाड़ी केन्द्रों के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आर्शित किया । इसी परिप्रेक्ष्य में  आज परियोजनाधिकारी मनोज मौर्या ने अंगनाकोल ,मुजेश, धुरियागंज, गुप्तारगंज सिद्धिगनेशपुर का औचक निरीक्षण किया। जिसमें अंगना कोल की कार्यकत्री को बखाZस्त  कर दिया और मुजेश, धुरियागंज, गुप्तारगंज, सिद्धिगनेशपुर की कार्यकत्रियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सफाई कर्मियों की बल्ले- बल्ले

Posted on 13 April 2010 by admin

राजस्व ग्रामों में तैनात सफाई कर्मियों की बल्ले- बल्ले है। कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहॉ आज तक नव नियुक्त सफाई कर्मी के दशZन ही नहीें हुए हैं।   प्रदेश्स सरकार गॉवों की साफ- सफाई के लिए नव सृजित सफाई कर्मियों की नियुथ्कत बड़े पैमाने पर की । इनकी नियुक्ति का कार्य क्षेत्र चििन्हत कर के गॉवों में भेज दिया गया। परन्तु ए सफाई कर्मी गॉवों में न जाकर विकास भवन के इर्द- गिर्द किसी भी समय अपनी नेता गिरी चमकाते मिल जायेगें । अधिकारियों के मुंह लगे कई सफाई कर्मचारी अपनेी शेखी बघारतें भी मिल जायेगें। भण्डरा न्याय पंचायत क्षेत्र कें ग्राम पंचायत प्रतापपुर में नव नियुक्ति सफाई कर्मी के दशZन आज तक नही हुए। प्रा0 पा0 प्रथम में कभी- कभार एक आउटर सुबह झाड़ू- बहारू कर दिया करता हैं ग्रामीणों के पूछने पर उसने बताया कि सफाई के बदले एक हजार रूप्ये प्रतिमाह मिलते हैं। इसी ग्राम पंचायत स्थित प्रा0 पा0 विद्यालय द्वितीय में विद्यालय के बच्चे स्वयं झाड़ू- बहारू करते हैं। दलित वस्तियों व पंचायत घर आज भी साफ- सफाई से अछूता है। इसी कड़ी में कुड़वार विकास क्षेत्र  के दर्जनो से अधिक राजस्व ग्राम हैं जहॉ कागजी घोड़े दौड़ा कर सफाई कर्मियों की चॉदी है। ऐसे में ग्रामीण स्वच्छता सफाई अभियान अपने प्रारिम्भक दौड़ में फ्लाप शो साबित हो भ्रश्टाचार की जकड़ में है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इक्तीस मई को होगा सामूहिक विवाह

Posted on 13 April 2010 by admin

शादी विवाह में दिखावे, फिजूल खर्ची एव न्दहेज की दरोकथाम के लिए सबसेे सकारात्मक कदम हे सामूहिक विवाह आयोजन । एक सािा होने वाले दर्जनो विवाह से जहॉ समाज के सभी वर्गों में समरसता बढ़ती है, वहीं ‘ाादी विवाह में दिखावें की प्रतियोगिता में कमी आती है।

उक्त बातें लोक अधिकार सेवा समिति के अध्यक्ष चन्द्र शेखर शुक्ल ने नगर स्थित बृन्दावन होटल में पत्रकारों सें वार्ता के दौरान कही। दहेज हमारे समाज की सबसे त्रासद दायक कुप्रथा है। आज जो व्यक्ति जितना सम्पन्न है उसे आज उतना ही अधिक दहेज की दरकार होती है हमारे समाज की लड़कियॉ आज कितना भी पढत्र लें परन्तु दहेज उनका पीछा नहीं छूटता। हमारे समाज की कुरीतियों के कारण हर साल हजारों जीवित बहुओं कीर चिता दहेज के अभाव में बन रही हैं। आज स्थित इतनी भयावह हो गई है कि पेट में लाखों कन्यायें दुनियॉ देखनें के पहले जन्म भी नहीें ले पाती हैं और उन्हे पेट में भ्रूण काल में ही मार दिया जाता है। आज समाज में लाइलाज महामारी के रूप् में फैलती जा रही रिश्वत खेरी और भ्रटाचार के मूल रूप में शादी विवाह में  फिजूल खर्ची भी कहीं न कहीं जिम्मेदार है। इन्हीं फिजूल खचाीZ को रोकने के लिए सामूहिक विवाह का प्रचलन समाज में धीरे-धीरे में लोग अपना रहे हैं। इससे समाज में बढ़ती हुई दहेज रूपी महामारी को बढ़नें में अकुंश का काम करेगा।  इसी को ध्यान में रखते हुएआगामी 31 मई को अपनी इकलौती लड़की की शादी सामूहिक विवाह मण्डम में करने का निर्णय लिया है। 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह का लक्ष्य लेकर  चल रहे चन्द्र शेखर शुक्ला उर्फ बेबी भइया  ने कहा कि इस  सामूहिक विवाह मण्डप में विवाह/ निकाह कराने के लिए हर वग्र के दूल्हे दुल्हन आमत्रित हैं । उक्त विवाह का आयोजन बरौंसा चौराहा के आगे बेलहरी के निकट श्री शुक्ला के रेवारी गॉव में होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व मन्त्री श्री किरनमय नन्दा को समाजवादी पार्टी का राश्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया

Posted on 13 April 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम िंसंह यादव ने पिश्चम बंगाल के  है।

k1श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि श्री किरनमय नन्दा एक निश्ठावान, समर्पित और परिश्रमी नेता रहे हैं। वह वशोZ पुराने साथी हैं, उनकी कर्मठता ओैर राजनीतिक समझ बहुत अच्छी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री नन्दा राश्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगें। उनके सहयोग से समाजवादी पार्टी और अधिक मजबूत और गतिशील होगी।

समाजवादी पार्टी उनको मिली जिम्मेदारी के लिए बधाई देती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा कार्यक्रम में गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे-मायावती

Posted on 12 April 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के अन्तर्गत वशZ 2008-09 में निर्मित सभी आवासों का कब्जा पात्र लाभार्थियों को प्रत्येक दशा में 20 अप्रैल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने अवशेष आवासों का निर्माण कार्य हर हालत में 31 मई, 2010 तक पूरा करके उनका कब्जा भी लाभार्थियों को देने की हिदायत दी है। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पुराने हैण्डपम्पों की री-बोरिंग, नये हैण्डपम्पों की स्थापना तथा खराब पड़ी हुई पेयजल योजनाओं को मई के अन्त तक अनिवार्य रूप से चालू कराने के लिए भी कहा है। उन्होंने चित्रकूट और झांसी मण्डलों में पेयजल के लिए आवश्यक प्रबन्ध तथा समस्याग्रस्त गांवों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिये हैं।

सुश्री मायावती ने ये निर्देश उस समय दिए जब कैबिनेट सचिव श्री शशांक शेखर सिंह, मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता एवं अपर कैबिनेट सचिव श्री नेत राम ने मण्डलायुक्तों, प्रमुख सचिवों एवं सचिवों की आज यहां योजना भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के निश्कशोZं से मुख्यमन्त्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के अन्तर्गत वशZ 2009-10 के सारे आवासों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं आंिशक धनरािश उपलब्ध करायी जा चुकी है। उन्होंने सम्बन्धित शहरोंं में तत्काल शहर के भीतर या लगे हुए आबादी क्षेत्र में भूमि चििन्हत कर आवासों का निर्माण कार्य 8 माह में पूरा कराकर पात्र लाभार्थियों को आगामी दिसम्बर माह तक कब्जा दिलाने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमन्त्री ने डॉ0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना के अधूरे कायोंZ-नाली, खड़ंजा, डामरीकरण, मजरों के जोड़ने का कार्य, सी0सी0 रोड आदि को 30 अपै्रल तक पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के लिए चयनित 2224 गांवों के सारे कायोंZ की अनुमानित लागत को पांच मई तक अनुमोदन करा कर सभी कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चयनित सभी अम्बेडकर ग्रामों के कार्य 31 दिसम्बर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाय। उन्होंने सभी कायोंZ में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही गांवों में बनाई गई नालियों में जल की निकासी के लिए समुचित ढाल पर विशेष ध्यान देने को कहा, जिससे कहीं भी जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा तथा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियन्ता को निर्देश दिये कि एक महीने के अन्दर 40 गांवों का निरीक्षण कर नालियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करायें।
सुश्री मायावती ने चयनित अम्बेडकर गांवों में 10 हजार सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने इसके रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अम्बेडकर गांवों में निर्माणाधीन सामुदायिक केन्द्रों को 30 मई तक पूरा करने तथा वर्ष 2010-11 में बनने वाले 2000 सामुदायिक केन्द्रों के निर्माण का कार्य दिसम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अगले 20-25 वषोंZ में ग्राम पंचायतों के पास काफी परिसम्पत्तियां सृजित होंगी। उन्होंने इनके रख-रखाव का संरक्षण के लिए नीति बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने तहसील दिवस पर प्राप्त जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण तथा अम्बेडकर गांवों में कराये गये सभी कायोंZ की डिजिटल डायरी तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने मनरेगा के तहत सोशल ऑडिट व योजना के बेहतर संचालन हेतु कार्मिकों के चयन की कार्यवाही 30 अपै्रल तक पूरा करने के निर्देश दिये।

मुख्यमन्त्री ने उत्तर प्रदेश मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना का हवाला देते हुए कहा कि इस योजना के अन्तर्गत पात्र परिवारों के सर्वेक्षण के दिशा-निर्देश गत 30 मार्च को जारी किए गए थे। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का अनुपालन सुनििश्चत करते हुए शत-प्रतिशत लाभार्थियों का चयन 30 सितम्बर तक सुनििश्चत कर लिया जाय, ताकि इन परिवारों को योजना का लाभ अक्टूबर माह से मिलने लगे।

सुश्री मायावती ने मनरेगा कार्यक्रम में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि हाल में कई अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है एवं योजना के क्रियान्वयन में आगे भी अगर कोई गड़बड़ी मिलती है, तो उत्तरदायी अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा। मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी यह सुनििश्चत करें कि गरीब एवं रोजगार की आवश्यकता वाले लोगों को इस योजना में मांग के अनुसार काम करने को मिले तथा गांवों में उपयोगी स्थायी परिसम्पत्तियां सृजित की जायें। उन्होंने मनरेगा को अन्य विभागों के साथ कन्वर्जन के माध्यम से बेहतर कार्य करने पर जोर दिया है।

सुश्री मायावती ने कहा कि हाल में जहरीली शराब से मृत्यु की दुर्भाग्यपूर्ण घटनायें घटित हुई हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों एवं आबकारी आयुक्तों को इस प्रकार की घटनाओं पर पैनी नज़र रखने तथा जहरीली/अवैध शराब का धन्धा करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने चकबन्दी में लिम्बत वादों का तेजी से गुणवत्तापरक निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें। इसके साथ ही उन्होंने महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना का प्रभावी क्रियान्वयन तथा पिछड़े वर्ग के छात्रों की शुल्क प्रतिपूर्ति का कार्य प्रभावी ढंग किये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन का सत्यापन एवं पात्र लाभार्थियों को लाभ देने पर जोर दिया।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि निर्माण कार्याें के ठेकों में गुण्डा तत्वों एवं माफियाओं के प्रवेश की िशकायते मिली हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी ऐसे ठोस और कारगर कदम उठायें, जिससे ठेकों में किसी भी प्रकार से गुण्डा तत्व प्रदेश में ठेका हासिल न कर पायें। उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति को दिये जाने वाले ठेके में रोस्टर प्रणाली लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण कायोंZ में अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए निर्धारित आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू किया जाय। इसमें किसी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने रोस्टर के मुताबिक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। इसके साथ ही उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर तार आदि बदलने के भी निर्देश दिये। उन्होंने आवास विकास तथा प्राधिकरणों द्वारा आवंटित भूखण्डों एवं आवासों की रजिस्ट्री समय से कराने के लिए मण्डलायुक्तों को विशेष निर्देश दिये, ताकि अधिक से अधिक राजस्व सरकार को प्राप्त हो सके।

सुश्री मायावती ने कहा कि गेहूं क्रय केन्द्रों पर उपयुक्त व्यवस्था सुनििश्चत की जाय, जिससे किसानों को बिना किसी कठिनाई के उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा है कि गेहूं खरीद के लिए खरीद एजेंसियों का समय से भुगतान तथा बोरों की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद के मामले में किसानों को किसी तरह से परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गेहूं का उत्पादन बहुत अच्छा हुआ है और लक्ष्य से अधिक खरीद के लिए पूरी कोशिश की जानी चाहिए। उन्होंने गेहूं खरीद में बिचौलियों की गतिविधियों को पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी खरीफ के लिए फास्फेटिक उर्वरकों के अिग्रम भण्डारण की व्यवस्था तत्काल सुनििश्चत की जाय, जिससे किसानों को समय से ये उर्वरक उपलब्ध हो सकें। उन्होंने सितम्बर से पहले 10 लाख टन फास्फेटिक उर्वरक मंगाया जाना है, जिसमें तीन लाख टन खरीफ एवं सात लाख टन रबी के लिए है। इसके लिए सहकारिता विभाग को आवश्यक बजट उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कृशि एवं कृशि उत्पादन आयुक्त संगठन से सम्बद्ध सभी विभाग तत्काल आवश्यक रणनीति बनाकर कार्यवाही सुनििश्चत करें।

मुख्यमन्त्री ने मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सूखे एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अभी से अपने स्तर पर पूरी आवश्यक तैयारी कर लें, ताकि यदि ऐसी स्थिति आती है तो आम आदमी को कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने गत वर्ष बाढ़ से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों को दो महीने के भीतर मरम्मत किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन मण्डलों में बाढ़ से क्षति होती है, उसके लिए अभी से कार्य योजना बना ली जाय। इसके साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगाये गये पौधों की देखभाल तथा इस वर्ष बुन्देलखण्ड तथा प्रदेश के अन्य भागों में आवंटित लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण किये जाने के निर्देश दिये।

सुश्री मायावती ने निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में हो रहे आपरेशन मानक के आधार पर कराए जायें। उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को मिलने वाली दवाओं एवं अन्य सुविधाओं का सतत अनुश्रवण किया जाय। उन्होंने प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर गरीबों एवं बेसहारा मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दवाओं, जांच की सुविधा एवं चिकित्सक तथा पैरा-मेडिकल की अनिवार्य रूप से उपस्थिति भी बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी मण्डलायुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय जरूरतों के मुताबिक स्वास्थ्य सेवाओं को और कैसे प्रभावी बनाया जा सकता है, उसके बारे में भी प्रस्ताव/सुझाव दें।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि वित्तीय वशZ 2010-11 की शुरूआत से ही विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को समय से उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए सम्बन्धित विभागों को आवश्यक धनरािश तत्काल अवमुक्त करके पूरा करने के लिए विकास कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सुनििश्चत कराया जाये। उन्होंने कहा कि मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी इसके लिए सीधे जिम्मेदार होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री जुफर अहमद फारूकी सुन्नी वक्फ बोर्ड एवं श्री कमालुद्दीन अहमद िशया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन निर्वाचित

Posted on 12 April 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सुन्नी एवं िशया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का चुनाव आज सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में श्री जुफर अहमद फारूकी सुन्नी वक्फ बोर्ड तथा श्री कमालुद्दीन अहमद िशया वक्फ बोर्ड के सर्वसम्मति से चेयरमैन निर्वाचित हुए।

सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के निर्वाचित 08 सदस्यों एवं मनोनीत 05 सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया। उपस्थित सभी 12 सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री जुफर अहमद फारूकी (मुतवल्ली कोटे से) को चेयरमैन चुना।

िशया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के निर्वाचित 06 एवं मनोनीत 07 सदस्यों में से 09 सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया। उपस्थित सभी 09 सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री कमालुद्दीन अहमद को िशया वक्फ बोर्ड का चेयरमैन चुना।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in