Archive | राज्य

मा0 मुख्यमन्त्री जी की प्राथमिकताओं की योजनाओं को समय से पूरा किया जाये - फतेहबहादुर सिंह

Posted on 09 May 2010 by admin

खाली कराई गई वन भूमि पुन: अतिक्रमित न हो

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के वन एवं जन्तु उद्यान मन्त्री ने निर्देशित किया है कि मा0 न्यायालयों के स्थगन आदेश से आच्छादित प्रकरणों के अतिरिक्त  अन्य वन भूमि खाली कराई जाये और जो वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है, उस जमीन पर पुन: अतिक्रमण न होने पाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बरतने पर वनाधिकारियों व कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

वन मन्त्री ने यह निर्देश आज वन विभाग मुख्यालय के पारिजात सभाकक्ष में मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागीय प्रकरणों जैसे राजस्व लक्ष्य व अभिवहन के प्राविधानों से छूट प्रजातियों के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार, मनरेगा वृक्षारोपण की प्रगति, तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, संवेदनशील प्रशासन हेतु पूर्ण पारदर्शी व्यवस्था एवं जनोपयोगी परियोजनाओं, वन भूमि हस्तानान्तरण के सापेक्ष प्राप्त भूमि को सीधे धारा-20 में अधिसूचना जारी  कर अमल दरामद कराई जाये।

श्री फतेहबहादुर सिंह ने कहा कि मा0 मुख्यमन्त्री जी की प्राथमिकताओं एवं नवीन प्रणाली के अनुसार कार्य करायें, जिससे लक्ष्य को समय से प्राप्त किया जा सके। उन्होंने समाज के समस्त वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को विशेष प्राथमिकता प्रदान करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया है।

श्री फतेहबहादुर सिंह ने वित्तीय वर्ष 2009-10 में राजस्व लक्ष्य प्राप्ति, वित्तीय वर्ष 2010-11 में 315 करोड़ राजस्व लक्ष्य प्राप्ति के सापेक्ष गत अप्रैल माह में रू0 13.87 करोड़ की प्राप्ति, एवं राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के सम्बन्ध में प्रमुख वन संरक्षक उ0प्र0 की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा वांछित प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नीलामी हेतु लिम्बत 135 नि:प्रयोज्य वाहनों की तत्काल नीलामी कराई जाये।

प्रमुख वन संरक्षक श्री चंचल कुमार तिवारी ने वन विभाग की जनोपयोगी योजनाओं का समयानुसार क्रियान्वयन न कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी बैठक में सही जवाब न देकर हीलाहवाली करते हैं। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में जो निर्देश दिये जाते हैं उसमें समय सीमा भी निर्धारित रहती है इसके बावजूद भी वांछित सूचना एवं प्रस्ताव समय से  नहीं भेजे जा रहे हैं। यह स्थित ठीक नहीं है।

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव वन, प्रमुख वन संरक्षक, प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव, विशेष सचिव वन एवं क्षेत्रीय व मण्डलीय, मुख्य वन संरक्षकों, वन संरक्षकों व प्रभागीय वनाधिकारियों सहित वरिष्ठ  अधिकारी उपस्थित रहें।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शौचालयों का सीधा सम्बन्ध गरीबों की इज्जत एवं स्वाभिमान से है - स्वामी प्रसाद मौर्य

Posted on 09 May 2010 by admin

लखनऊ -   गत वर्ष के सभी अधूरे कार्यों को 31 मई तक अवश्य पूरा कर लिया जाये। पंचायती राज विभाग सीधे जनता से जुड़ा है। इसके सभी कार्य गुणवत्ता परक हों। यह निर्देश श्री स्वामी प्रसाद मौर्य पंचायती राज मन्त्री ने आज सचिवालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने देवीपाटन मण्डल के दो गांवों को असाध्य घोषित कर विकास कार्य न कराने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह अव्यवहारिक है। कोई  बहाना नहीं चलेगा। विकास कार्य में अड़ंगा डालने वालों से सख्ती से निपटा जाये।

पंचायती राज मन्त्री ने कहा कि समाज के निर्बल एवं गरीब लोगों के लिए शौचालय योजना का सम्बन्ध सीधे उनकी इज्जत एवं स्वाभिमान से है। गुणवत्ता परक शौचालय का निर्माण एवं उनके उपयोग के लिए जागरूक किया जाये। खुले में शौच करना शर्मनाक है। समीक्षा बैठक में मन्त्री को निदेशक पंचायत श्री दयाशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2010-11 में 2205 अम्बेडकर ग्रामों में सी0सी0रोड/के0सी0ड्रेन बनेगी। इसके लिए  593 करोड़ रूपये अवमुक्त किया जा चुका है। स्वच्छ शौचालय हेतु 22.50 करोड़ रूपये अवमुक्त किया जा चुका है। बी0आर0जी0एफ0 के अन्तर्गत 710 करोड़ रूपये अवमुक्त किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत बनने वाले स्वच्छ शौचालय का लक्ष्य 986273 निर्धारित किया गया है। बैठक में बताया गया कि अनुपस्थित पाये गये 1164 सफाई कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

बैठक में प्रमुख सचिव पंचायती राज/कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आर0के0शर्मा सहित सभी मण्डलीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बड़े शहरों में पेयजल व्यवस्था हेतु सुबह-शाम बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश - ऊर्जा मन्त्री

Posted on 09 May 2010 by admin

लखनऊ - प्रदेश के ऊर्जा मन्त्री श्री रामवीर उपाध्याय ने मुख्य अभियन्ताओं को अपनी देख -रेख में सभी फनेZस एवं पेपर मिलों के बिजली मीटर चेक करने एवं उन्हें बदलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली मीटरों के बाक्स की बाहर से भी वेिल्डंग की जाय ताकि उसे कोई खोल न सके। इसके साथ ही संविदा कर्मियों को चेक से भुगतान न किए जाने की स्थिति में कान्ट्रैक्टरों के विरुद्ध एफ.आई. आर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए हैं।

ऊर्जा मन्त्री आज यहॉ शक्ति भवन में आयोजित पावर कारपोरेशन के कार्यों की  समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोक कर राजस्व को बढाया जा सकता है। इसके लिए यह आवश्यक है कि ऐसी फुल प्रूफ व्यवस्था की जाय कि कोई व्यक्ति मीटर से छेड़छाड़ न कर सके। उन्होंने मुख्य अभियन्ताओं से कहा कि वे सभी फर्नेस व पेपर मिलों को स्वयं चेक करेंगे तथा उनके मीटर को बदलेंगे। यह कार्य प्राथमिकता पर करें । अम्बेडकर गांवों के सभी मजरों के विद्युतीकरण के सम्बन्ध में ऊर्जा मन्त्री ने कहा कि यह कार्य मुख्यमन्त्री की प्राथमिकताओं में से एक है, ऐसी स्थिति में इस कार्य को हर हालत में यथाशीघ्र पूरा करें।

बैठक में बताया गया कि चयनित मजरों में विद्युतीकरण का कार्य 98 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बड़े शहरों में पेयजल की व्यवस्था हेतु जल संस्थान एवं जल निगम के अभियन्ताओं से सम्न्वय स्थापित कर सुबह और शाम बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये ताकि नागरिकों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।

बैठक में ऊर्जा मन्त्री को अवगत कराया गया कि राजस्व वसूली के क्रम में एक लाख रूपये से अधिक के बकायेदारों में 51,793 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि 500 के0वी0ए0 से ऊपर के उपभोक्ताओं के यहॉ डबल मीटर लगाने के 134 के लक्ष्य के सापेक्ष गत मार्च तक 147 उपभोक्ताओं के यहॉ डबल मीटर लगाये गये हैं।

बैठक में अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री नवनीत सहगल, अपर प्रबन्ध निदेशक श्री नरेन्द्र भूषण, डिस्कामों के प्रबन्ध निदेशकों के अलावा निदेशक वित्त श्री एस0के0 अग्रवाल, निदेशक वितरण श्री जवाहर लाल, निदेशक कार्मिक प्रबन्धन श्री नन्दलाल के अलावा वितरण क्षेत्र के मुख्य अभियन्ता भी उपस्थित थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देश की धर्मनिरपेक्षता में कांग्रेस का योगदान विषय पर एक विशाल सम्मेलन 28मई को

Posted on 09 May 2010 by admin

लखनऊ -  कांग्रेस पार्टी की स्थापना के 125वें वर्ष के उपलब्क्ष्य में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 28मई,2010 को लखनऊ में देश की धर्मनिरपेक्षता में कांग्रेस का योगदान विषय पर एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

उ0प्र0कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त सम्मेलन की तैयारी बैठक आज एम.बी.क्लब में पूर्वान्ह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु विचार-विमर्श किया गया।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में पूर्व मन्त्री डॉ. अम्मार रिजवी, श्री एस.एम. मतीन, श्री पीटर फैन्थम, डब्लू.ए.जी.आर. ए.के. सहाय, श्री अखिलेश कुमार सक्सेना, श्री एच.सी. रायजादा, एस. शुएब अहमद, डा. हारून रिजवी, श्री बद्री विशाल तिवारी, श्री अमीर हैदर एडवोकेट, श्री फिरोज हुदा, कर्नल टी.एस. माथुर, सुश्री परवीन तलहा, श्री एम.एच. रिजवी, प्रो0 डा. कमर रहमान, श्री विजय आचार्य, डा. गीता दयाल, डा. मसीहुद्दीन खान, श्री जियाउल्लाह सिद्दीकी, श्री प्रत्यूष कुमार मिश्र, श्री इरफान अहमद, श्री प्रदीप कपूर एवं डॉ. आर.पी.त्रिपाठी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकार जुल्म की सभी हदें पार कर सिर्फ अपराधियों को बचाने का कार्य कर रही हैं - रीता जोशी

Posted on 08 May 2010 by admin

लखनऊ -  सीतापुर से राष्ट्रीय सचिव श्री अब्दुल मन्नान के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस यात्रा के आज जनपद हरदोई के बावन ब्लाक में शशिभूषण शुक्ल`शोले´ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आयोजित तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय सिंह द्वारा बरौलिया में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सुश्री मायावती ने महिला होकर एक महिला का घर जलवाया, मुख्यमन्त्री होकर एक मुख्यमन्त्री की बेटी का घर जलवाया, जुल्म की सभी हदें पार कर सिर्फ अपराधियों को बचाने का कार्य कर रही हैं। पूरे प्रदेश में दलित समाज की लड़कियों के साथ बलात्कार हो रहा है। इसके विरूद्ध जब कोई आवाज उठाता है तो मुख्यमन्त्री उसे जेल भेज देती हैं।

उन्होने कहा कि बसपा सरकार ने विकास का कोई भी कार्य नहीं किया है, प्रदेश में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह सब कांग्रेस शासनकाल की देन हैं। डॉ0 जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का आजादी से लेकर देश के विकास में योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी ने इस देश की एकता-अखण्डता के लिए कुर्बानी दी है। उन्होने जनता का आवाहन किया कि कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। इस मौके पर श्री अब्दुल मन्नान के अलावा  जिलाध्यक्ष श्री अजय सिंह, श्री साबिर अली, श्री राम दयाल वर्मा, श्री रमेश मिश्रा, श्री रमेश सिंह, श्री कृष्ण वर्मा, श्री राशिद बिलग्रामी, श्रीमती नेतम भारती, श्रीमती शशिबाला वर्मा सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन एवं स्थानीय जन मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इसी प्रकार सन्तकबीरनगर से चलने वाली यात्रा आज जनपद गोण्डा के बभनजोत से शुरू हुई। इसके उपरानत गौराचौकी में नुक्कड़सभा हुई। गोण्डा के नगर पालिका ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कतरे हुए अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री परवेज हाशमी ने कहा कि पार्कों और स्मारकों के निर्माण में जो धन बर्बाद किया जा रहा है उससे प्रदेश का समुचित विकास हो सकता था। उन्होने कहा कि पार्कों और मूर्तियों के पास जो पत्थर लगे हैं वहीं पत्थर सुश्री मायावती के परिजनों के घर पर भी लगे हैं इसकी जांच करायी जानी चाहिए। उन्होने कहा कि केन्द्र के धन में भ्रष्टाचार प्रदेश की सरकार कर रही है जिसके कारण जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है। दलितों, गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है। यात्रा में श्री राम जियावन यादव, जिलाध्यक्ष श्री विजय कृष्ण पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री रघुराज उपाध्याय, श्री पंकज श्रीवास्तव मण्डलीय प्रवक्ता, श्री सन्दीप मेहरोत्रा, श्री उसियान अहमद, श्री जलील अहमद, श्री नकछेद कनौजिया सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि इसी प्रकार प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सहारनपुर से चलने वाली यात्रा आज बडौली, टोडी, शिकोहपुर, अलवापुर, इरदीशपुर, सिक्का, बाम, दोझा एवं कमाला क्षेत्रों में व्यापक जनसम्पर्क कर कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया।

प्रवक्ता ने बताया कि विगत 14अप्रैल को अम्बेडकरनगर से कांग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना की गईं कांग्रेस सन्देश यात्राएं अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं तथा कांग्रेस पार्टी के गौरवमयी इतिहास, कांग्रेस की उपलब्धियों, केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन में प्रचारित कर रही है।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि डुमरियागंज विधानसभा के होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सिद्धार्थनगर में आयोजित जनसभा को आज कांग्रेस विधानसभा मण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी, सांसद श्री जगदिम्बका पाल, मुम्बई प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मन्त्री श्री कृपाशंकर सिंह, महाराष्ट्र सरकार के मन्त्री श्री नसीम खान आदि वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी श्री अशोक सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए प्रदेश की भ्रष्टाचार में आंकठ डूबी बसपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आवाहन किया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बहुजन समाज पार्टी अपराधियों और माफियातत्वों के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह - कांग्रेस

Posted on 08 May 2010 by admin

लखनऊ -   जनपद सुलतानपुर के गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ता स्व0 मयंकेश शुक्ल की निर्मम हत्या में स्व0 शुक्ल के पिता की तहरीर में नामजद आरोपी बसपा विधायक श्री चन्द्र प्रकाश मिश्र`मटियारी´ को बिना किसी गम्भीर विवेचना के ही क्लीन चिट देने से प्रदेश की वर्तमान बसपा सरकार की अपराधियों से सांठ-गांठ की कलई खुलने के साथ ही कांग्रेस द्वारा लगाये गये इस आरोप की पुष्टि हो गई है कि बहुजन समाज पार्टी अपराधियों और माफियातत्वों के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह है तथा सरकार की प्राथमिकता कानून का शासन नहीं बल्कि अपराधियों को बचाना है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में कहा कि प्रदेश की मुख्यमन्त्री द्वारा जिस प्रकार उनका घर(डॉ0 जोशी का) जलाये जाने के नामजद अभियुक्त को न सिर्फ बचाने का प्रयास किया गया बल्कि लालबत्ती से भी नवाजा गया है, इससे अपराधियों के हौसले बुलन्द हुए हैं। उन्होने कहा कि लगभग एक वर्ष बीतने के बाद भी आज तक नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया गय।

डॉ0 जोशी ने कहा कि जिस तरह अपराधियों के प्रति बसपा सरकार का प्यार हिलोरें ले रहा है उससे यह भी आशंका है कि शीघ्र ही चन्द्रप्रकाश मिश्र`मटियारी´ को भी लालबत्ती से नवाज दिया जायेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्व0 मयंकेश शुक्ल की निर्मम हत्या के मामले में चुप बैठने वाली नहीं है और न्यायालय सहित सभी विकल्पों द्वारा मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपर्णा बनी अपर आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी झेत्र गाज़ियाबाद

Posted on 08 May 2010 by admin

लखनऊ - अपर्णा.यू. जो प्रतिझा सूची मे थी , अपर्णा को आज अपर आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी झेत्र गाज़ियाबाद के पद पर शासन ने भेज दिया गया

ias-transfer-dated-08-may-2010

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जेपी शक्तिमान सीमेन्ट चादर द्वारा विक्रेता सम्मेलन का आयोजन

Posted on 08 May 2010 by admin

लखनऊ- जेपी समूह की एक इकाई जेपी सीमेन्ट प्रोडक्ट्स के उत्पाद जेपी शक्तिमान सीमेन्ट चादर के विक्रेताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन कम्पनी के एडवाइजर (मार्केटिंग कोआर्डिनेशन) बी.पी.एस. क्वात्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बताया जेपी समूह अपने ग्राहकों को उत्कृश्ट उत्पाद एवं सर्वोत्तम ग्राहक सेवा के लिए कटिबद्ध है। उ0प्र0 में इलाहाबाद स्थित सड़वा, अम्बेडकरनगर स्थित टाण्डा, मिर्जापुर स्थित चुनार, एवं सोनभद्र स्थित डाला में सीमेन्ट प्लान्टों की स्थापना एवं नवीनीकरण कर सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला उत्पादन कर ग्राहकों को उपलब्ध कराना इसका ज्वलन्त उदाहरण है। समूह देश के विभिन्न भागों में सीमेन्ट प्लान्टों की स्थापना कर रही है जिससे वर्ष 2011 तक उत्पादन बढ़कर 250 लाख टन प्रतिवर्ष हो जाएगा एवं 2012 तक 350 लाख टन हो जाएगा। जेपी समूह को देश के तीसरे सबसे बड़ें सीमेन्ट उत्पादक कम्पनी होने को गौरव प्राप्त हो जाएगा। समूह बारा एवं करछना, इलाहाबाद में उ.प्र. सरकार द्वारा थर्मल पावर प्रोजेक्ट बी.ओ.टी. के आधार पर लगा रहा है। समूह नोएडा से आगरा तक 6/8 लेन यमुना एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहा है। समूह जल एवं ताप विद्युत के क्षेत्र में कार्य कर रही है। निजी जल विद्युत के क्षेत्र में जेपी समूह का देश की अग्रणी कम्पनियों में नाम है। उन्होंने कम्पनी के नवीनतम प्रोजेक्ट यमंना एक्सप्रेसवे के बारे में बताते हुए भरोसा जताया कि यह प्रोजेक्ट पूरा होते होते आगरा से नोएडा के आसपास समृद्धि का एक नया दौर प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जेपी शक्तिमान सीमेन्ट चादर की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए कम्पनी जल्द ही चुनार से अपने द्वितीय प्लान्ट से उत्पादन प्रारम्भ करने जा रही है जिसकी स्थापना पर कार्य तीव्रतम गति से चल रहा है। इस प्लान्ट के साथ ही जेपी शक्तिमान सीमेन्ट चादर की उपलब्धता सम्पूर्ण उ.प्र. के लिए सुनििश्चत हो जाएगी विशेशकर मध्य एवं पूर्वी उ.प्र. मे जहां शीटींग सीजन के दौरान डिमाण्ड में अधिकता की वजह से सप्लाई कभी-कभी बाधित होती थी।

इस सम्मेलन में लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, सीतापुर, बहराइच, अम्बेदकरनगर, फैजाबाद, गोण्डा, बलरामपुर, लखीमपुर, शाहजहॉपुर, बरेली, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर, झांसी, जालौन, ललितपुर आदि जिलों के 200 से भी अधिक विक्रताओं ने भाग लिया।

सीनियर वाइस प्रेसीडेन्ट (विपणन) प्रेम प्रकाश ने बताया गत 2 सितम्बर 2006 को कम्पनी से जेपी शक्तिमान सीमेंन्ट चादर का लोकार्पण किया गया था। मात्र चार साल के अन्दर जेपी शक्तिमान सीमेन्ट चादर न केवल उ0प्र0, बल्कि बिहार, मध्यप्रदेश, झारखण्ड एवं पिश्चम बंगाल में ग्राहकों के बीच अपने विक्रेताओं के माध्यम से लोकप्रिय सीमेन्ट चादर के रूप में उपस्थित हो चुका है। कम्पनी के उप आंचलिक प्रबंधक (विपणन) पुनीत टण्डन एवं उप प्रबंधक (विपणन) एस.के. तिवारी ने विक्रेता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ग्राहकों के विश्वास ने ही जेपी शक्तिमान सीमेन्ट चादर को अति अल्प समय में मजबूत स्तंभ प्रदान किया है एवं बाजार में प्रीमियम ब्राण्ड के रूप में स्थापित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एसएमई समूहों के लिए अपने ईआरपी समाधान उत्पाद

Posted on 08 May 2010 by admin

लखनऊ- इण्डियन इण्डस्ट्रीज़ एसोसिएशन के शानदार रजत जयन्ती समारोह के अवसर पर, जिसमें औद्योगिक और राजनीतिक अभिजात्य वर्ग के जुड़े बड़े लोगों ने बहुतायत में भाग लिया, नेक्सजेन ने एसएमई समूहों के लिए अपने ईआरपी समाधान उत्पाद - माईनेक्सजेन ईआरपी और साथ ही साथ पीईआरसीए.काम - एक आनलाईन उपकरण सीए के लिए जिसमें टीडीएस साफटवेयर है और साथ ही साथ स्मार्ट सीए के लिए ई-पुस्तकालय, ग्राहक सूचना तन्त्र और कर्मचारियों के रखरखाव के रजिस्टर के रूप में कार्य करता है का प्रदर्शन आयोजित किया।

वी0के0 बंसल, निदेशक नेक्सजेन ने कहा, यह क्रान्तीकारी उत्पाद हैं जो अर्थव्यवस्था का दक्षता से संयोजन कर रहे हैं। क्या अच्छा होता कि सुविधा और सामथ्र्य पेशेवरों को प्रदान की जाती, आधुनिक प्रौद्योगिकी का लाभ कम कीमत पर। माई नेक्सजेन ईआरपी एक सम्पूर्ण ईआरपी छोटे और मध्यम वर्ग -एसएमई- के विनिर्माण इकाईयों की सेवा के लिए। अब से पहले तक ईआरपी सिर्फ बड़े कारपोरेट वर्ग के लिए 50 लाख या उससे उपर की कीमत में उपलब्ध थी। नेक्सजेन ने सभी के लिए ईआरपी लाने का प्रयास किया है जिसकी कीमत शुरू है 0.75 लाख से। नेक्सजेन ईआरपी सभी कार्यो में पूर्ण एकीकरण प्रदान करता है जैसे कि वित्त और लेखा, मानव संसाधन और पेरोल, खरीद प्रबंधन, इन्वेंट्री योजना, चालान और पूर्ण माल प्रबंधन, बिक्री कर/वैट, उत्पादन शुल्क, टीडीएस, और सभी कराधान अनुपालन, उत्पादन और गुणवत्ता नियन्त्रण।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विभागीय कर्मियों की डी0पी0सी0 जून में आयोजित की जाये - नकुल दुबे

Posted on 08 May 2010 by admin

मनोरंजन कर विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों का मूवमेन्ट रजिस्टर बनाने के निर्देश

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के मनोरंजन कर मन्त्री श्री नकुल दुबे ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिला कार्यालयों में अधिकारियों/कर्मचारियों का मूवमेन्ट रजिस्टर रखा जाये। यह रजिस्टर वरिष्ठ अधिकारी के पास रहेगा, जिससे प्रतिदिन विभागीय कर्मी अपना मूवमेन्ट दर्ज करेगें तथा अंकित किये गये मूवमेन्ट की रेण्डम चेकिंग की जायेगी। उन्होने कहा कि शुक्रवार का दिन मनोरंजन कर राजस्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्यों इस दिन सिनेमाघरों तथा मल्टीप्लेक्स में फिल्में बदलती है, अत: प्रत्येक शुक्रवार को इन आमोद स्थलों का औचक निरीक्षण किया जाये। मनोरंजन कर मन्त्री आज बापू भवन सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट तथा बान्दा में रेण्डम चेकिंग किये जाने हेतु मुख्यालय से अधिकारियों की टीम भेजने के निर्देश दिये।

श्री दुबे ने निर्देश दिये कि मनोरंजन कर राजस्व की बकाया धनराशि वसूली में तेजी लायी जाये तथा बकायेदारों को नोटिस दी जाये कि वे निर्धारित समय में अपनी बकाया धनराशि का भुगतान कर दे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इंगित किया कि यदि तीन महीने में बकाया राजस्व की वसूली की दिशा में परिणामपरक कार्रवाई नहीं होती तो उत्तर दायित्व निर्धारित किया जायेगा।

मनोरंजन कर मन्त्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि बन्द सिनेमाघरों को पुन: संचालित करने के सम्बन्ध को जिलाधिकारी से सम्पर्क कर स्थानीय कारणों निराकरण किया जाये ताकि बन्द सिनेमाघर पुन: चालू हो सके। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी अपनी रिपोर्ट 20 मई तक मुख्यालय उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में उन समस्याओं का भी उल्लेख करने के निर्देश दिये जिनका समाधान शासन अथवा मुख्यालय स्तर पर किया जाना है ताकि इस सम्बन्ध में यथोचित कार्यवाही की जा सके।

मनोरंजन कर मन्त्री ने केबिल आपरेटरों तथा आर0सी0 के अन्र्तगत मनोरंजन कर की बकाया धनराशि की वसूली के सम्बन्ध में जिलाधिकारी के सहयोग से बकाया वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा न्यायालय में वादों के निस्तारण में तेजी लायी जाये तथा जिन मामलों में शपथ पत्र दाखिल नहीं हुए है उनको तुरन्त लगाया जाये।

श्री नकुल दुबे ने निर्देश दिये कि विभाग में पदोन्नति कोटे में रिक्त पदों की डी0पी0सी0 जून माह में करायी जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि प्रोन्नति की पात्रता सूची तथा सम्बन्धित अभिलेखों की पूर्ण करने की कार्यवाही तत्काल शुरू की जाये। बैठक में प्रमुख सचिव कर एवं निबन्धन श्री दुर्गा शंकर मिश्रा, मनोरंजन कर आयुक्त तथा मनोरंजन कर विभाग के जिला तथा मुख्यालय एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in