Archive | राज्य

श्री मोहन सिंह ने प्रेस वक्तव्य में भोपाल में हुए गैस त्रासदी के प्रकरण पर अदालत के निर्णय को सन्तोषजनक नहीं बताया है

Posted on 07 June 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता श्री मोहन सिंह ने प्रेस वक्तव्य में भोपाल में हुए गैस त्रासदी के प्रकरण पर अदालत के निर्णय को सन्तोषजनक नहीं बताया है। श्री मोहन सिंह ने दु:ख प्रकट किया है कि विदेशी कम्पनियॉ भारत में आकर गरीब और साधारण लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करती है और बेरोकटोक देश से बाहर चली जाती है। भोपाल के गैस पीड़ित हजारों परिवार न्याय की प्रतीक्षा में पिछले 24 वर्षो से इन्तजार में थे। भोपाल स्थित यूनियन कारबाइड में गैस के लीकेज से लाखो लोग पीड़ित हुए तथा लगभग  15 हजार  मृत्यु के शिकार हुए, आज तक नया पैदा होने वाले बच्चों पर उस रेडिएशन का इतना बड़ा प्रभाव है कि विकलांग पैदा होते है।

श्री मोहन सिंह ने कहा कि उक्त कम्पनी के मालिक और बड़े अधिकारी भारत छोड़कर अमेरिका भाग गए उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित परिवारों को कम्पनी की तरफ से कोई मुआवजा नहीं मिला। भारत और मध्य प्रदेश की सरकारें इतने लम्बे समय से चुप्पी साधे बैठी है। पीड़ित परिवारों में अधिकांश ऐसे परिवार हैं जिन्हें भीख मांगकर अपनी जिन्दगी गुजारना मजबूरी है। इतने  वर्षो बाद भी जो निर्णय आया है वह पीड़ित परिवारों के लिये न्यायकारी नहीं कहा जा सकता है। जो लोग हजारो परिवारो को उजाड़ने के लिये जिम्मेदार हैं उन सभी दोषियों को आजीवन कैद से नीचे कोई सजा नहीं देनी चाहिए। इसके साथ ही पीड़ितजनों की संख्या निर्धारित कर उन्हें चििन्हत करना चाहिए और उनके परिवार को गुजर बसर करने लायक मुआवजा भारत सरकार को महीने भर के भीतर देना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विश्व पर्यावरण दिवस पर बजबजाता जिलाधिकारी कार्यालय का गेट

Posted on 05 June 2010 by admin

जिला प्रशासन व वन विभाग भूल गया पर्यावरण दिवस

जहॉ आज पूरा विश्व पर्यावरण को शुद्ध एवं अपने आस- पास के वातावरण को साफ- सुथरा रखने की कवायद कर लाखों रू0 खर्च कर रहा है। प्रतिवर्ष जनपद में लाखों रूप्ये का खर्च वृक्षारोपण के नाम पर वन विभाग करता है साथ ही साथ पर्यावरण विभाग की भी जिम्मेदारी निभाता हैं। विदित रहे कि वृक्षारोपण एवं पर्यावरण का बजट जिला स्तर पर अलग-अलग आबंटित होता है फिर भी प्र्यावरण्र जागरूकता के नाम पर केवल अखबारों में विज्ञापन।आज विश्व प्र्यावरण दिवस पर विभिन्न सेस्थाओं ने गोश्ठी, रैली आदि का आयोजन किया वहीं पर जिला प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों को विश्व प्र्यावरण दिवस से कोई मतलब नहीं रहा । संवेदन हीनता की हद तब रही जब एक स्वैच्छिक संगठन के कार्यकर्ता प्रभागीय वनाधिकारी को कार्यक्रम के सम्बन्ध में फोन मिलाते रहे परन्तु अधिकारी ने फोन उठाना  उचित नहीं समझा। जनपद का जिलाधिकारी कार्यालय का मुख्य गेट जहॉ से जिलाधिकारी , उपजिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट व हजारों लोगों का आना जाना लगा हूआ है, वही गेट पर कूड़े- करकट का अम्बार लगा हुआ है। आज इस विश्व पर्यावरण दिवस पर जहॉ साफ -सफाई के लिए  पूरे विश्व में अधिकारी गोष्ठीयॉ करके लोगों मे  पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने की कवायद करने में लगे हैं वही आज जनपद में गन्दगियों का साम्राज्य पूरे नगर में दिखाई दिया। कुछ स्थानों  को तो कैमरे में कैद भी किया गया।  जिला कचहरी होने के नाते वकीलों- मुविक्कलो तथा अन्य लोग तो आते ही हैं वही जिलाधिकारी भी बैठ कर आम शिकायत भी सुनते है। a3

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकारी योजनाओं का बन्दर बॉट, बिचौलिए व अपात्र उठा रहे लाभ

Posted on 05 June 2010 by admin

वी0पी0एल कार्ड न होने से गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा अधर में

सरकारी योजनाओं के क्रियान्यवन में बरती गई अनिमितताओं के चलते जिसकी लाठी उसी की भैंस वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। ऐसे में पात्र की अपेक्षा अपात्र वर्ग के लोग  सरकारी लाभ उठाने में अिधेक कारगर रहे, वहीं प्रशासन ऑख मून्दे मौन कागजी घोड़ा दौड़ाने  तक ही सीमित रहा।

ग्रामीणों की दुर्दशा सुधारने की पहल में सरकारी मंसूबे पर पानी उस समय फिर गया जब जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का लाभ बिचौलिए व  अपात्र वर्ग के दबंग लोग उठा लिए। सूत्रों अनुसार ग्राम पंचायत निसहिया ,प्रतापपुर, भ्ण्डरा, सोहगौली, गंजेहड़ी आदि ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के लागू करने में भारी अनियमितताओं का बोलबाला रहा, जहॉ बिचौलिया व उूंची पकड़ के लोग, भ्रश्ठ कर्मी व अधिकारियों की सॉठ-गॉठ से सरकारी योजनाओं का लाभ उठानें में कामयाब रहे , वहीं पात्र व्यक्ति अपने गिरे दिन पर ऑसू बहाने को मजबूर हैं । बताते चले कि न्याय पंचायत भ्ॉण्डरा में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी रही गायत्री पाण्डेय के समय राशन कार्ड आदि में भारी अनिमितताएं के चलते उन्हें निलम्बन की कार्यवाही झेलनी पड़ी। परन्तु उनके द्वारा बरती गई अनिमितताओं का सुधार न होने से कई गरीब परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित तथा विकास की मुख्य धारा से भी अछूते हैं। वीपीएल व अन्त्योदय राशन कार्ड 100रू0 से 200 रू0 सुविधा  शुल्क लेकर अलग से ऐसे अपात्र व्यक्तियों को जारी कर दिया गया है जो संयुक्त परिवार में तो है ही , पिता एपीएल कार्ड धारक तथा कई बीघे भूमि का काश्तकार है या सरकारी कर्मचारी। वीपीएल व अन्त्योदय कार्ड जारी सूची में  भारी अनिमितताएं आज भी मौजूद हैं, जो सत्यापन कर कभी भी दे खा जा सकता हैं नान्हू राम गौतम प्रतापपुर ने बताया कि नाम मेरा अन्त्योदय सूची में है परन्तु कार्ड नही मिला। पठखापुर निवासी बाबू लाल गुप्ता के अनुसार ग्राम पंचायत प्रतापपुर में एक- एक घर में तीन से चार कार्ड वीपीएल व अन्त्योदय कार्ड बनाया गया जो संयुक्त परिवार में वोटों को ध्यान में रख कर किया गया, जब कि हमस ब गरीहब हैं व माली स्थित अच्छी न होने से बच्चों को पढ़ाने में अस्मर्थ हैं, मेरा वीपीएल कार्ड ग्राम प्रधान पुत्र ने यह कर कटा दिया कि पिछड़े वर्ग को जिलतना कम से कम लाभ मिले उतना अच्छा हैं बच्चें भी ज्यादा पढ़ लिख न सके जिससे बराबरी न कर सकें यही यथा स्थित और ग्राम पंचायतों की है जहॉ सरकारी योजनाओं के बन्दर बॉट को लेकर मारा-मारी मची हुई हैं और प्रशासन ऑख मून्दे मौन साध रखा हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीण चौकीदार व दाईयों ने वेतन विसंगतियों को लेकर दिया धरना

Posted on 05 June 2010 by admin

वेतन आर आर विंसंगतियों को लेकर ग्रामीण चौकीदारों  व दाईयों ने तिकोनिया पार्क में प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह यादव की अगुवाई में बैठक कर वेतन विसंगति को लेकर चर्चा करते हुए मुचय मन्त्री मायावती उ0 प्र0 शासन केो पॉख्च बिन्दुओं पर जिला अधिकारी को इस आशय के साथ सौंपा कि मुख्यमन्त्री के द्वारा मानदेय बढ़ाने की घोशणा करने के बाद भी आज भी पही रवैया अपनाया जा रहा है। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमन्त्री को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीण चौकीदार एवं दाई के संगठन ने मांग पत्र प्रस्तुत करते हुए लिखा है कि सन 1997 में गरीब असहिाय ग्रामीण चौकीदार गृह विभाग के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए 100 रू0 से बढ़कर 200 रू0 कर दिया गया। अपना मांग पत्र में  लिखा है कि उ0 प्र0 को भी विहार राज्य की तरह  ग्रामीण चैकीदार एवं दाई को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किेया जाय। नियमित रूप से साइकिल, परिचय पत्र, शस्त्र लाइसेन्स , जरसी,जूता, कम्बल, टार्च, मुरेठा,चौकीदारों की ड्युटी समय में मरने पर पॉच लाख रू0 हरजाना तथा आश्रितों को नौकरी, चौकीदार एवं दाईयों को न्यन्तम वेतन आयोग के अनुसार, ग्रामीण चौकीदारों केां थाने पर डयुटी रात के बजाय दिन में किया जाय।a2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनहित आर्गनाइजेशन ने भ्रश्ट अधिकारियों तथा नेताओं के खिलाफ उठाई आवाज

Posted on 04 June 2010 by admin

संगठन खून चूसने वालो को देगा करारा जबाब
नेशनल जनहित आर्गनाइजेशन द्वारा खून चूसने वाले समाज कें कमजोर नेताओ, भ्रश्ट आधिकारियों, को समाज के दबंगों के लिए करारा जबाब देगी। यह बातें उक्त आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष संजय पुश्पेन्द्र पाण्डे ने प्रेस क्लब में आयोजित जनहित सेना की एक आम सभा के दौरान कही। श्री पाण्डे ने कहा कि आज जब आम आदमी के हित अधिकार व सम्मान पर पूरी तरह धन लोलुप व भ्रश्ट अधिकारियों द्वारा खुलेआम डाका डाला जा रहा है। ऐसे में देश के नव-जवानों का दायित्व और भी बढ जाता है। जनहित सेना से जुडे़ नव युवक एक सच्चे सिपाही की तरह समाज के आम आदमी, गरीब, दलित व पीड़ित जनता के मूलभूत अधिकारों के लिए लडे़, यही संस्थ की भावना है।

मुख्य अतिथि डा0 डी0एस0 मिश्र ने जनहित सेना के गठन पर हार्दिक बधाई देते हुए संस्था द्वारा किये जा रहे समाजिक सुधार व परिवर्तन के कार्यो में अपना पूरा येागदान देने कीबात कही। स्टूडेन्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शशांक पाण्डे ने कहा कि जन समस्याओं से सम्बंधित सारे मुद्दों पर एसएफआई संस्था को अपना पूरा समर्थन देगी। कार्यक्रम के अन्त में संयोजक राकेश तिवारी जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, राम चन्द्र वर्मा, एम0डी0 माथुर, महेश बच्चन त्यागी, भण्डार नायक गौतम, विजय राणा, श्रीमती राजकुमारी विश्वकर्मा, गीता शुक्ला, पुश्पा, जय प्रकाश यादव, इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विद्युत चोरी से जगमगाता मण्डी परिशद

Posted on 04 June 2010 by admin

आखों में धूल डाल खुलेआम चोरी
शहर में व्यापारी के नाम से जाना जाने वाले मण्डी के आढती जब विद्युत चोरी पर उतर आये तो गरीब ब्यापारी इससे अछूता क्यों रहे। गरीबों को भले ही विजली न मिले चले गा, लेकिन आढ़ती ब्यापारी की सांठ-गांठ बिजली विभाग से काफी अच्छी  नज़र आ रही है।

भले ही विजली की मार झेल रहे शहर के आम उपभोक्ता की आम परेशानी का शबब बना हुआ है। वही शुबह से सांय तक बिजली के रहने पर हमेशा पोलों पर लगे बल्ब दिन में जलते नज़र आते है। भले ही आढ़ती की दुकाने बन्द क्यूं न हो लेकिन पंखे, बल्ब चलते रहते है। एक आढ़ती नाम न बताते हुऐ बताया कि हम लोग विजली विभाग को पूज लिये है। इसलिये जांच कैसी, तो सरकार कैसे विजली चोरी रोकने में कामयाब हो पाये, अगर इसी तरह सरकार के अन्धे अधिकारी दिनों रात सोते रहेगें तो इस तहर का भ्रश्टाचार होता रहेगा चाहे जितनी सरकार वकायद करे चोर और चोरी बन्द कर पाना सम्भव नही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुत्री ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि

Posted on 04 June 2010 by admin

aबुन्देलखण्ड में प्राचीन परम्परा है कि पिता की मौत होने के बाद उसकी चिता को मुखाग्नि उसका पुत्र देता हैं। लेकिन झांसी में आज एक बंगाली परिवार के मुखिया की हार्ट अटैक से मौन्त होने के बाद उसकी चिता को मुखाग्नि देकर उसकी पुत्री ने बुन्देलखण्ड की रूढ़ीवादी परम्परा को तोड दिया।

बताते है कि झांसी के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र निवासी एक बंगाली परिवार के मुखिया हारू की आज हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई । बताते है कि उसके कोई पुत्र न होने के कारण उसकी 21 वर्षीय पुत्री ने नन्दनपुरा स्थित मुक्तिधाम जाकर अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

b

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

चिमनी गिरने के मामले में उर्जा मन्त्री व अधिकारियों के खिलाफ मुकदमें के लिए कोर्ट की शरण

Posted on 04 June 2010 by admin

विगत रोज पारीछा थर्मल पावर प्लांट में चिमनी गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी तथा शासन को करोडों रूपयें की हानि हुई थी। इस प्रकरण में उ,प्र, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव भानु सहाय ने प्रदेश के उर्जा मन्त्री समेत अन्य विद्युत अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर न्यायालय की शरण ली है।
कांग्रेसी नेता भानु सहाय ने जुडिशियल मजिस्ट़ेट कक्ष संख्या-12 के न्यायालय में धारा 156 - 3 के तहत दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चिमनी गिरने के बाद शासन की ओर से मात्र निर्माण कम्पनी के विरूद्व एफ,आई,आर दर्ज कराई गई है। जबकि प्रदेश के उर्जा मन्त्री समेत अन्य विद्युत अधिकारियों के विरूद्व कोई कार्यवाही नही की गई। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि चिमनी गिरने से शासन को न केवल करोडों रूपयें की हानि हुई, बल्कि उक्त विद्युत परियोजना कई वर्ष पीछे अधर में लटक गई है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि वादी ने प्रदेश के उर्जा मन्त्री समेत अन्य के विरूद्व कार्यवाही के सम्बन्ध में झांसी के एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था, किन्तु कोई कार्यवाही नही की गई। इस पर वादी ने न्यायालय की शरण ली। प्रार्थना पत्र में उसने प्रदेश के उर्जा मन्त्री रामवीर उपाध्याय समेत अधिशाशी अभियन्ता जीपी श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता ओमप्रकाश भाटिया, हेमचन्द्र जैन, अवर अभियन्ता भीमसेन शुक्ल , आर,एस, गुप्ता व आरपी चौपडा के विरूद्व धारा 304ए,227,337,336 ता,हि, व धारा-7 प्रेवेन्शन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 धारा-3, प्रेवेन्शन ऑफ डेमेज टू पब्लिक प्रोपर्टी एक्ट के तहत एफआईआर कराए जाने की मांग की है। न्यायालय ने वादी के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद पुन: सुनवाई के लिए 8जून की तिथि नियत की है।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

कलैक्टेट में आत्मदाह का प्रयास

Posted on 04 June 2010 by admin

मकान मालिक के उत्पीड़न से त्रस्त होकर एक व्यक्ति ने आज अपने परिजनों समेत कलैक्टेट में पहुंच कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। किन्तु ऐन वक्त पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया तथा उसके  आत्मदाह के प्रयास को विफल कर दिया। बताते है कि सदर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमराहा निवासी महेन्द्र कोरी का अपने मकान मालिक से  किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप लगाया गया है कि इस पर मकान मालिक ने उसके घर में घुसकर सामान की तोड़-फोड़ कर दी, तथा उसका सामान घर के बाहर फेंक दिया। इससे क्षुब्ध होकर महेन्द्र अपनी पत्नी विद्या व बच्चों के संग कलैक्ट़ेट पहुंचा और अपने उपर मिटटी का तेल छिडक कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। सूचना पाकर में मौके पर पुलिस पहुंची और उसे दबोच कर उसके प्रयास को विफल कर दिया।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

सुविधा के नाम पर असुविधा फैलाता लोक निर्माण विभाग

Posted on 03 June 2010 by admin

मर्ज बढ़ता गया ज्यों-ज्यों दवा की  उक्त कहावत लोक निर्माण पर बिल्कुल सटीक बैठती है।  जिला मुख्यालय से कुड़वार मार्ग पर जाने वाली सड़क महीनों से निर्माणाधीन है जिससें बढ़ैयावीर से लेकर पुलिस लाइन होकर चुनहा पुल के आगे तक सड़क पर मात्र शंकरगढ़ पत्थर त्था लाल सुर्खी डाल कर बनाई सड़क के डामरीकरण न होने तथा गिटि्टयों के उखड़ने से आवागमन अति दूभर हो गया है जबकि इस समय सहालग के मौके के कारण आवागमन बढ़ गया हैं शाम और सुबह लगने वाला जाम  एवं गिटि्टयों पर फिसलने व गिरने से अनेकों लोग चोटिल हो रहे हैं। जदयू के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने प्रशासन से इसका संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से संबंन्धित विभाग को सड़क का डामरीकरण कराने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in