Archive | राज्य

प्रतिबंध के बाद भी शादियों में हो रही फायरिंग

Posted on 18 June 2010 by admin

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दोहरे ने पिछले दिनों फरमान जारी किया था कि शादी समारोह में कोई भी व्यçक्त फायरिंग नहीं करेगा। लेकिन एसएसपी के आदेश को ताक में रखते हुए चिरगांव थाने से चन्द कदम की दूरी पर शादी समारोह में जमकर गोलियां चली। इस दौरान दो लोग ज मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चिरगांव के गल्ला मण्डी निवासी वीरेन्द्र सिंह के पुत्र राघवेन्द्र की शादी उसी गांव में हो रही थी। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान सभी रिश्तेदार व उनके सहयोगी एकत्रित थे। उधर लड़की पक्ष के लोग बारात आने का इन्तजार कर रहे थे। जैसे ही बारात लड़की पक्ष के दरबाजे पर पहुंची तभी नशे में मस्त लोगों ने अपनी बन्दूकों से फायरिंग करना प्रारंभ कर दिया। लोगों ने फायरिंग करने वालों को समझाने का प्रयास किया परन्तु शराब की सनक के आगे एक न चली। इसी दौरान वहां खड़े बृजनन्दन पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम उबौरा चिरगांव व लालता प्रसाद पुत्र घनश्याम निवासी चिरगांव को गोली लग गई। गोली लगते ही शादी समारोह में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में गोली के शिकार लोगों को मेडिकल कालेज उपचार के लिये लेकर आए। लेकिन गोलियां चलती रहीं और थाना चिरगांव की पुलिस सोती रही।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

चरस व चाकू समेत दो बदमाश गिर तार

Posted on 18 June 2010 by admin

थाना प्रेमनगर पुलिस ने दो ऐसे शातिर बदमाशों को हिरासत में लिया है जिन पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इन बदमाशों के पास से 22भ् ग्राम चरस व चाकू बरामद हुआ। प्राप्त विवरण के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दोहरे ने अपने थाना क्षेत्र के सभी प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को स त हिदायत दी थी कि कोई भी बदमाश अपराध करने में हि मत न जुटा सके। इसके लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके तहत थानाध्यक्ष प्रेमनगर अरविन्द कुमार सिंह ने अपने थाने की चौकी के प्रभारी को रात्रि में सघन गश्त करने क निदेüश दिए। जिसके तहत चौकी प्रभारी अपने हमराह स्टाफ के साथ कैलिस विहार गौशाला पर गश्त कर रहे थे। पुलिस को देखकर दो लोग भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें ललकारा। लेकिन वह नहीं रुके। तभी पुलिस ने घेराबन्दी करते हुए उक्त बदमाशों को दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर साबिर उर्फ चोखे उर्फ कल्लू उर्फ कल्लन निवासी अन्दर दतिया गेट थाना कोतवाली के पास से 22भ् ग्राम चरस एवं आनन्द कोरी निवासी खुशीपुरा के पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक साबिर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 36 मुकदमे पंजीकृत हैं। इसके अलावा आनन्द कोरी पर भी विभिन्न धाराओं के तहत 4 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ही बहुत ही शातिर बदमाश हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया नगर में शोभायात्रा निकाली गई, लक्ष्मीबाई पार्क में हुआ दीपदान

Posted on 18 June 2010 by admin

प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम की दीपशिखा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर इंटर कालेज से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें लक्ष्मीबाई, सुभाषचन्द बोस, चन्द्रशेखर आजाद के अलावा महान क्रान्तिकारियों के स्वरुप शोभायात्रा का आकर्षण केन्द्र बने रहे। एलवीएम से शुभारंभ हुई शोभायात्रा खण्डेराव गेट, कोतवाली, मानिक चौक, जवाहर चौक, मालिन तिराहा, सर्राफा बाजार से होती हुई पुनज् एलवीएम पर पहुंची। यहां एलवीएम के छात्र-छात्राओं ने योगासन का प्रदर्शन किया। मलखंब पर युवाओं का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। इस मौके पर पूर्व सांसद डा. पं. विश्वनाथ शर्मा, नरोत्तम अग्रवाल, हरिकृष्ण चतुवेüदी, एलवीएम प्राचार्य लल्लू राम, मूलचन्द सिकौरिया के अलावा अन्य वक्ताओं ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के दान्त खट्टे कर देश को आजादी दिलाकर देश विदेश में महिलाओं का नाम रोशन किया था। इसके पश्चात सायंकाल लक्ष्मीबाई पार्क में दीपदान किया गया। पं. विश्वनाथ शर्मा हिन्दू धर्मार्थ न्यास ने आज बलिदान दिवस पर मेधावी छात्राओं हाईस्कूल व इण्टर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली एलएमटी, आर्य कन्या इंटर कालेज, कस्तूरवा इंटर कालेज, राष्ट्रीय कन्या इंटर कालेज, कुलदीप सरस्वती विद्या मन्दिर एवं ललितपुर जिले के कन्या विद्यालय, नगर पालिका एवं दिग बर जैन विद्यालय की मेधावी छात्राओं को 76 हजार रुपए की धनराशि स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तकें भेंट कर स मानित किया। वहीं भाजपा द्वारा लक्ष्मीबाई पार्क में भाजपा नगर अध्यक्ष पं. रवि शर्मा ने लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सुबोध गुबरेले, रविन्द्र शुक्ला पूर्व मन्त्री, प्रवेन्द्र खरे, महेश, गणेश कुशवाहा, राजू नन्ना, बुद्ध सिंह, सियाराम, अमित चतुवेüदी, सुरेन्द्र पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर गोष्ठी हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधांशु त्रिपाठी ने की। इस मौके पर त्रिपाठी ने कहा कि लक्ष्मीबाई के बलिदान से नौजवानों को प्रेरणा लेनी चाहिए। रानी ने छोटी सी उम्र में ही अपने देश की आजादी के लिए अपनी बलि दे दी थी। विचार गोष्ठी में राम प्रकाश पुरोहित, सलिल रिछारिया, इदरीश खान, वीरेन्द्र शर्मा, श्याम सुन्दर चतुवेüदी, नरेश खरे, प्रतीक चौरसिया, शिवकेस दुबे, मोह मद इकबाल, सुरेश भार्गव, अनिल झां आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन मनोज गुप्ता, आभार अजय यादव ने व्यक्त किया। दीनदयाल सभागार में चित्रकला प्रतियोगिता जिला एकीकरण समिति द्वारा कराई गई। इस मौके पर जेपी चौरसिया एसडीएम, सीडीओ जे सेल्वा कुमारी, नीति शास्त्री, जानकी शरण वर्मा आदि मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने लक्ष्मीबाई के चित्र बनाए। बुन्देलखण्ड मुçक्त मोर्चा द्वारा सायंकाल सर्वजन दीपदान किया गया। इस मौके पर अनेक लोगों ने महारानी लक्ष्मीबाई के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बुन्देलखण्ड सेवा मण्डल द्वारा सायंकाल पुष्पांजलि आयोजित की गई।  पत्रकार भवन में महिला संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मु य अतिथि श्रीमती सुशीला दुबे ने कहा कि लक्ष्मीबाई के शौर्य एवं पराक्रम से महिलाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर किरण गोस्वामी, आशा साहू, शशि प्रभा, रमा सोनी, संध्या त्रिपाठी, शान्ति चौरसिया, पुष्पा द्विवेदी, प्रभा श्रीवास्तव, रेखा पाण्डे आदि मौजूद रहीं। यूथ वेलफेयर सोसायटी के अरविन्द वशिष्ठ, भानुसहाय, राजेन्द्र रेजा, नरेश विलहाटिया समेत अनेक कांग्रेसी नेताओं ने लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

अन्र्तराज्यीय बाइक चोर गिरोह पकड़ा पुलिस ने बरामद की 6 मोटरसाइकिलें

Posted on 18 June 2010 by admin

इन दिनों मोटरसाइकिल चोरों की शामत घिर आई है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर बाजार पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने का दावा करते हुए उनके कब्जे से आधा दर्जन नई मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। इनमें दो मोटरसाइकिलें दो दिन पूर्व संगम गार्डन से चुराई गई थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दोहरे ने बताया कि नगर में मोटरसाइकिल चोरी की घटना लगातार बढ़ रही थीं। जिसे मद्देनज़र रखते हुए जिले के समस्त थानाध्यक्षों को निदेüश दिए कि वे वाहन चैकिंग स ती से कराएं एवं नगर में घूम रहे वाहन चोर गिरोह की सुरागरसी कराएं। गत दिवस थानाध्यक्ष सदर बाजार बृजेश सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि कु यात वाहन चोर चुराई गई मोटरसाइकिलें बेचने के इरादे से आया है। इस पर पुलिस ने हमराह साथियों के साथ सदर बाजार से पठौरिया निवासी मोनू उर्फ रविन्द्र यादव हंसारी निवासी गोलू उर्फ प्रशान्त जिला शिवपुरी के थाना करैरा क्षेत्र के ग्राम टीला निवासी देवेन्द्र राय, धमेüन्द्र राय और कमल विश्वकर्मा को गिर तार कर उनसे जब पूछताछ की गई तो उन्होंने आधा दर्जन मोटरसाइकिलें चुराने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हीरो होण्डा मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। जिनमें दो नई गाçड़यां थीं। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन निवासी पिंकू साहू 13 जून की रात संगम गार्डन में शादी समारोह में भाग लेने गया था। वहां बदमाशों ने उसकी हीरो होण्डा यूपी93जे-8भ्81 चुरा ली थी। इसी प्रकार बड़ागांव गेट पर रहने वाले नरेन्द्र साहू की 11 जून की रात्रि संगम गार्डन से मोटरसाइकिल क्रमांक यूपी93के-3009 चुरा ली थी। पुलिस ने उक्त बदमाशों के कब्जे से 6 गाçड़यां बरामद कर लीं।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

मुलायम सिह यादव ने लखनऊ से ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह अजमेर शरीफ पर चढ़ाने के लिए चादर रवाना की

Posted on 15 June 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुलायम सिह यादव ने आज यहॉ समाजवादी पार्टी के मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ से ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह अजमेर शरीफ पर चढ़ाने के लिए बेशकीमती सोने-चॉदी की जरी से बनी 51 कि0ग्रा0 की चादर रवाना की।  इसे 793 उर्स की छठी तारीख को कानपुर के विधायक हाजी इरफान सोलंकी आस्ताना शरीफ में पेश करेंगे। चादर रवानगी के इस मौके पर नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित रहे।
18
श्री मुलायम सिंह यादव ने इस मौके पर कहा कि हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमत उल्ला अलेह की दरगाह रूहानी अमन-ओ-सुकून का पवित्र स्थान है जहॉ पूरी दुनिया के लोग आकर श्रद्धा में सिर नवातेे हैं। मै ख्वाजा साहब से मुल्क की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हंू। दूरदराज से लखनऊ आए ख्वाजा गरीब नवाज के अकीदतमन्द और मौलानाअेां ने इस अवसर पर मुल्क में अमन की दुआ की।

समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  अताउर्रहमान  मुलायम सिंह यादव की ओर से अजमेर शरीफ पर चादर चढ़ाने के लिए रवाना हेा गये हैं। बाराबंकी के इजहार हुसैन, ऐडवोकेट ने भी हाजी जाहिद साहब तथा बाबू अंसारी के साथ अजमेर शरीफ में चढ़ाने के लिए एक और चादर पेश की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

4.87 लाख डोज खराब टीके वापस भेजे गये

Posted on 13 June 2010 by admin

जापानी इन्सेफेलाइटिस की रोकथाम के लिये पूर्वाचल भेजे गये कुल टीकों में से 4 लाख 87 हजार 300 डोज टीके खराब होने के कारण शनिवार को वापस कर दिये गये। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब उनके पास जो भी टीके बचे हैं वे सभी अच्छी क्वालिटी के हैं। इनसे सोमवार को गोरखपुर मण्डल के सभी जिलों के दो-दो ब्लाकों में टीकाकरण किया जायेगा।

सूत्रों के अनुसार सरकार को कहीं न कहीं खराब टीकों के दुरुपयोग की आशंका थी। इसीलिये शुक्रवार की शाम स्वास्थ्य महानिदेशालय ने गोरखपुर मण्डल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डा.यूके श्रीवास्तव को अचानक निर्देश दिये कि सभी अनुपयोगी टीके हर हाल में शनिवार तक लखनऊ वापस भेज दिये जायं। निर्देश मिलते ही एडी हेल्थ ने गोरखपुर मण्डल के सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को रातों-रात टीके भेजने का निर्देश दिया। इसी के बाद सभी जिलों से टीके शनिवार को सुबह एडी हेल्थ कार्यालय पर भेजे गये जहां से उनको लखनऊ लौटा दिया गया।

अपर निदेशक स्वास्थ्य डा.यूके श्रीवास्तव का कहना है कि 4 लाख 87 हजार डोज टीके वापस करने के बाद अब सिर्फ अच्छी क्वालिटी के टीके ही बचे हैं। इनसे सोमवार को मण्डल के आठ ब्लाकों में टीकाकरण किया जायेगा। इसमें हर जिले के दो-दो ब्लाक शामिल किये जायेंगे।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

बेटे की लाश का इंतजार

Posted on 13 June 2010 by admin

साइकिल मिस्त्री मोहम्मद लियाकत के बेटे मोहम्मद सारिक की सऊदी अरब में हत्या के बाद परिजनों में बदहवाशी का आलम है। सऊदी अरब में गत सात जून को मृदगान, ऊपरकोट मोहल्ला निवासी सारिक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चचेरे भाई साहिद इकबाल ने बताया कि अभी तक उन्हें हत्यारोपी को फांसी की सजा सुनाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। हत्यारोपी के मुजफ्फरनगर या दिल्ली निवासी परिजनों ने अभी तक मृतक के पिता मोहम्मद लियाकत से सीधे संपर्क नहीं किया है। उनके द्वारा अन्य परिचितों को बुलंदशहर भेजकर संपर्क साधा जा रहा है। उधर, पथराई आंखों बेटे के शव का इंतजार कर रहे लियाकत और उनकी बेगम अमीना ने  बताया कि वे किसी भी हाल में हत्यारे को माफ नहीं करेंगे। उनके बेकसूर बेटे की जान लेने वाले को मौत की सजा दी जाए, इसकी सिफारिश वह सऊदी सरकार से करेंगे।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

सऊदी अरब में मुजफ्फरनगर के युवक को फांसी

Posted on 13 June 2010 by admin

जलालाबाद  : सऊदी अरब में रह रहे जलालाबाद क्षेत्र के हसनपुर लुहारी गांव के युवक को हत्या के आरोप में वहां की शरई अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। उस पर बुलंदशहर के युवक को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतारने का आरोप है। फांसी पर लटकाने का दिन शुक्रवार मुकर्रर हुआ है।

हसनपुर लुहारी गांव के अंसारियों वाली गली में हाफिज काला का परिवार रहता था। करीब दस वर्ष पूर्व यह परिवार दिल्ली चला गया था और वहां सेना बाग इलाके में रहने लगा था। हाफिज काला का एक बेटा शाबिर अली (40 वर्ष) सऊदी अरब में एक शेख के घर चालक की नौकरी करता है। इसी शेख के घर में बुलंदशहर निवासी सारिक भी कोई काम करता था।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों सारिक और शाबिर के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। उसी दौरान चाकू लगने से एजाज की मौत हो गई। मालिक की सूचना पर सऊदी अरब पुलिस ने आरोपी शाबिर को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को उसे स्थानीय शरई अदालत में पेश किया गया। अदालत में उसका गुनाह साबित होने पर उसे फांसी की सजा सुनाई गई है। शुकंवार की रात शाबिर के परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई और तभी से परिजन सदमे में हैं।

सऊदी सरकार का नियम है कि किसी आरोपी को सजा से मुक्ति दी जा सकती है, यदि मरने वाले का सबसे निकटतम संबंधी आरोप वापस ले ले। शनिवार की सुबह दिल्ली में रह रहे शाबिर के कुछ परिजन हसनपुर लुहारी पहुंचे और यहां के कुछ गणमान्य लोगों को साथ लेकर बुलंदशहर गए।

बुलंदशहर में मृतक के परिजनों से वार्ता भी की गई, परंतु उन्होंने लाश भारत आने और उसका अंतिम संस्कार होने तक किसी भी तरह का आश्वासन देने से इनकार कर दिया है। हसनपुर लुहारी के प्रधान ने बताया कि वैसे तो शाबिर का परिवार बहुत पहले दिल्ली चला गया था। परंतु, इस गांव से उनका अभी भी भावनात्मक लगाव है।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

किसान मेला 14 जून को

Posted on 12 June 2010 by admin

सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम फार एक्सटेशन रिफाम्र्स योजनान्तर्गत किसान मेंला तथा खरीफ गोष्ठी का आयासेजन 14 जून को पं0 रामनरेश त्रिपाठी सभागार में होगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी शंकर लाल पाण्डेय के तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई । जिलाधिकारी ने कृषि विभाग व अन्य विभागों को निदेंर्शित किया है कि किसान मेंला व खरीफ गोष्ठी पर उक्त मेले का प्रचार प्रसार करवाना सुनििश्चत किया जाए। तथा मेले में कृषि विभाग व अन्य विभागों के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित होंंं  तथा अधिक से अधिक किसानों को मेले में  साथ लायें एवं साथ ही विभागों के द्वारा किसानोें को क्या क्या लाभ दिया जा रहा है उसका रामनरश त्रिपाठी सभागार के प्रंागण में स्टाल लगवाया जाए।किसान मेला व खरीफ गोष्ठी में कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों की उपस्थिति रहेगी जिससे किसानों को नवीनतम तकनीकी की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा किसानों के द्वारा उठाई गई समस्याओं का निदान भी किया जाएगा। उक्त किसान मेले में खरीफ की फसलों के लिए किसानों को दिए जाने वाले कृषि निवेश भी अनुदान पर वितरित किये जाएंगे और कृषि सम्बन्धित पुस्तकें नि:शुल्क वितरित की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सभासदों के सम्मान के लिए मुख्यमन्त्री को बधाई

Posted on 12 June 2010 by admin

नगर निेकाय सभासद महासंघ उ0 प्र0 के संयोजक संजय कप्तान ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पंचायत राज्य व्यवस्था के अन्तर्गत सत्ता का केन्द्रीयकरण किया जाना पूर्व प्रदेश मन्त्री लालजी टण्डन के निजी लोगों को स्वार्थ के लिए किया गया था जिसे प्रदेश सरकार ने उस काला कानूून को समाप्त कर लोकतन्त्र के लिए अच्छा काम किया और सभासदों का सम्मान वापस दिलाया। जिसके लिए प्रदेश की मुख्यमन्त्री बधाई की पात्र है। उ0 प्र0 निकाय चुनाव में लोकतन्त्र की बहाली पर नगर निकाय सभासद महासंघ उ0 प्र0 मुख्यमन्त्री मायावती को कोटि-कोटि बधाई भेजा। आगे श्री कप्तान ने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था के अन्तर्गत सदस्यों द्वारा एक मुखिया चुनकर व्यवस्था सम्पादित किया जाता है। मुख्यमन्त्री के इस फैसले से पंूजी पती लोग जो धनबल/ बाहुबल के सहारे चुनाव जीतते थे जनता उनको अब सबक सिखाएगी। अब उन्हें भी जनता के बीच जाना पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in