Archive | राज्य

लूट घसोट जारी, प्रमाण पत्र बनवाना है भारी

Posted on 24 August 2010 by admin

सुल्तानपुर - नवागत एंव सुल्तानपुर जनपद की चर्चित जयसिहंपुर तहसील जो कुछ महीनो पहले निर्माण कार्य को लेकर बिधायक व जनता के बीच काफी अफरातफरी रही वही तहसील के अधिकारी अपने कर्मचारियो द्वारा आय जाति निवास के नाम पर हो रहे लूट घसोट को नज़रन्दाज करते नज़र आ रहे है। एकल खिडकी की व्यवस्था के लिए आय,जाति,निवास प्रमाण पत्र ग्रामीणों के लिए पहाड खोदना साबित हो रहा है। यहां छात्रों के एड्मीशन के लिए आय, जाति, प्रमाण पत्र कि आवश्यकता के चलते इन बच्चो का एडमीशन खतरे मे पडता नज़र आ रहा है। एकल खिडकी के बाहर लगने वाली लम्बी्-लम्बी कतरो मे खडे होकर अपने-अपने प्रमाण पत्रो की आस लगाये रहते है लेकिन निराशा हाथ आती है और मजबूरन दलालो से सम्र्पZर्क करना पडता है। जिससे प्रमाण पत्रो के लिए सौ दो सौ खर्च करने के लिए आसानी से तैयार हो जाते है। ये दलाल इतने सक्रीय है कि पैसा देने के बाद प्रमाण पत्र को एक या दो दिन मे प्राप्त करा देते है एकल खिडकी व्यवस्था सुविधा कम असुविधा ज्यादा नज़र आ रही है।एकल खिडकी के कर्मचारी भी एमरजेन्सी मे प्रमाण पत्र बनवाने का ठेका लेने से नही चूकते और चूके ही क्यों जब सब कुछ उन्ही के हाथ मे है। भारी भीड के चलते इस तहसील में दलाल बरसाती मेढक की भाति नज़र आते है। जो सीजन के आते भारी संख्या मे तब्दील हो जाया करते है और सीजन खत्म होने के बाद बिलुप्त हाक जाते है। प्रमाण पत्रो की मारा मारी के बीच ये दलाल ग्रामीणो की मजबूरी का अच्छा खासा फायदा उठा रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हि0लै0फे0प्लानिंग ने एड्स की दी जानकारी

Posted on 24 August 2010 by admin

सुलतानपुर -  के0 एन0 आई0 महा विद्यालय सुल्तानपुर मे आशा बहु सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे हिन्दुस्तान लैटेक्स फेंमली प्लानिगं प्रमोशन ट्रस्ट के तत्वाधान में के0एन0ओ0पी0 एंव स्टाल लगाकर लगभग तीन हजार तक महिला एंव पुरूश स्टाल पर आकर एच0आई0बी0एड्स एवं प्रजनन अंग संक्रमण परिवार नियोजन एवं परिवार कल्याण के विय में जानकारी दी।

जानकारी के दौरान अरविन्द कुमार मिश्र और उनके सहयोगी विरेन्द्र जी के द्वारा यह बताया कि एचआइबी एड्स और प्रजनन अगं सक्रमण से बचने के लिए हर व्यक्ति को कन्डोम का इस्तेमल करना नियमित रूप से बहुत जरूरी है। कन्डोम ही एक एैसा साधन है जो कि परिवार के कल्याण के लिए तेहरी सुरक्षा प्रदान करता है, जो व्यक्ति इस साधन का प्रयोग नियमित रूप से करेगा वह व्यक्ति और उसका परिवार अत्यन्त खुशहाल  होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश सरकार किसानों को बेघर और बेरोजगार करने पर उतारू - राजेन्द्र चौधरी

Posted on 24 August 2010 by admin

लखनऊ -उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेती की उपजाऊ जमीन के जबरन अधिग्रहण के खिलाफ उभरे किसानों के असन्तोश पर अपनी रोटियॉ सेंकने के लिए कई दल मैदान में कूद पड़े हैं। जबकि  उनका किसान-गॉव और खेती से कभी कोई ताल्लुक नहीं रहा है। हर की राजनीति करने वालों को अचानक गॉवों की याद आ गई  है। लेकिन सबसे ज्यादा आश्चर्य तो बसपा के ताजा-ताजा किसान प्रेम को देखकर होता है। जिसकी मुख्यमन्त्री मायावती ने स्वतन्त्रता की पूर्व संध्या  (14 अगस्त, 2010) पर अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में किसानों पर गोलियां चलवा दी। तीन लोगों की मौत और दर्जनों लोगो के घायल होने से भी जब इस सरकार की रक्त पिपासा शान्त नहीं हुई तो 17 अगस्त, 2010 को आगरा की पुलिस चौकी कुमेरपुर के पास गॉव वालों की भीड़ पर गोलियॉ चलवा दीं, जिसमें दो गम्भीर रूप से घायल हो गए। इन किसानों का दोश बस इतना ही था कि वे यमुना एक्सपे्रस वे के लिए खेती की छीनी जा रही जमीन के मुआवजे में नोएडा के बराबर रकम मॉग रहे थे। प्रदेश सरकार उन्हें बेघर और बेरोजगार करने पर उतारू है क्योंकि उसने उनकी जमीन का मोटा सौदा एक बड़े बिल्डर से कर लिया है। इससे पहले 13 अगस्त, 2008 को नोएडा में मायावती सरकार ने किसानों पर गोलियॉ चलवाई थीं, जिसमें आधा दर्जन किसानों की मौत हुई थी।
मुख्यमन्त्री को शायद यह भ्रम हो गया है कि वे गोली चलवाकर मलहम लगाने का नाटक भी कर सकती हैं। खुद तो उन्होंने जमीन छीनने का काम किया है और किसानों को दिल्ली में लड़ाई लड़ने को भेजना चाहती हैं। कांग्रेस भी मायावती के पदचिन्हों पर चलते हुये किसानों की हमदर्द बन रही है। जबकि हकीकत यह है कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार और प्रदेश की बसपा सरकार के बीच पिछले तीन सालों से मिली भगत का खेल चल रहा है। मुख्यमन्त्री ने सत्ता का दुरूपयोग किया, राजकोश लुटा दिया, संविधान के विरूद्ध आचरण किया और विकास के नाम पर सिर्फ लूट, कमीशन और वसूली का ही धंधा पनपाया है, किन्तु उसका कहीं कोई संज्ञान नहीं लिया गया। खुद मुख्यमन्त्री ने राजधानी लखनऊ में 3 हजार एकड जमीन पर कब्जा कर रखा है।

सच तो यह है कि समाजवादी पार्टी और इसके नेता श्री मुलायम सिंह यादव गॉव और गरीब की लड़ाई ईमानदारी से लड़ते रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों के जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ रोक लगा दी गई थी, इसे मायावती सरकार ने हटा दिया। अभी पिछले दिनों 16 अगस्त, 2010 को समाजवादी पार्टी ने किसानों के दमन के विरोध में प्रदेश व्यापी धरना दिया था। आगामी 26 अगस्त, 2010 को समाजवादी पार्टी गंगा-यमुना एक्सप्रेस वे जैसी योजनाएं रद्द किए जाने, किसानों पर लाठी-गोली चलाने वाले अफसरों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजने आदि मांगों को लेकर फिर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। अब तक अन्य पार्टियों ने सिर्फ कागजी बयानबाजी और दिखावटी सहानुभूति जताने के अलावा कुछ और नहीं किया है। समाजवादी पार्टी को विश्वास है कि प्रदेश का किसान मौकापरस्तों की पहचान में नहीं चूकेगा। किसानों की हत्यारी सरकार को एक पल भी सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा विशाल प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित

Posted on 22 August 2010 by admin

लखनऊ -   प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा विशाल प्रतिनिधि सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन-पूर्व विधायक श्री विनोद चौधरी ने किया। सम्मेलन में पूरे प्रदेश की सभी विधानसभाओं से पांच-पांच पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज के सम्मेलन में बहुत ही रचनात्मक सुझाव आये हैं। उन्होने कहा कि मण्डल कमीशन के बाद पिछड़े वर्ग का जो उभार आया उसे कांग्रेस नहीं पहचान सकी, जिससे पिछड़ा वर्ग कुछ नाराज हो गया। श्री सिंह ने कहा कि जो सरकारें उ0प्र0 में बनीं, उसने पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग का केवल शोषण किया किन्तु अपने परिवार के आगे नहीं बढ़ सके। उन्होने कहा कि हमें पिछड़े, दलित वर्ग को प्रोत्साहित करना है। कांग्रेस पार्टी में ऐसा वातावरण बनाना है ताकि यह वर्ग मजबूती से जुड़ें। उन्होने कहा कि मेरा निश्चित प्रयास होगा कि इसके लिए कदम उठायें जायं।

श्री सिंह ने कहा कि उ0प्र0 कांग्रेस संगठन के जो चुनाव हुए हैं, उसमें शिकायतें मिल रही हैं उसका निराकरण केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण करेंगा, जिसके अध्यक्ष श्री आस्कर फर्नाण्डीज हैं। उन्होने कहा कि संगठन चुनाव में 15प्रतिशत कोआप्शन में मनोनयन किया जाता है इस 15प्रतिशत में अधिक से अधिक दलित, पिछड़े वर्ग और वे जो इसमें छूट गये हैं, मनोनयन द्वारा किया जायेगा। उन्होने कहाकि राहुल जी के आने के बाद कांग्रेस पार्टी में परिवर्तन शुरू हुआ है। कांग्रेस पार्टी की चुनाव प्रक्रिया से हटकर उन्होने युवा कांग्रेस की सदस्यता और चुनाव कराया जिसके बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे तथा पिछड़े वर्ग का युवा नेता उ0प्र0 युवा कांग्रेस के मध्य जोन का अध्यक्ष बना। उन्होने कहाकि राहुल जी ने कांग्रेस को रास्ता दिखा दिया।

श्री सिंह ने कहा कि हमें पिछड़े वर्ग का विश्वास जो कांग्रेस को मिला है उसे मूर्त रूप देना होगा। उन्होने कहा कि टप्पल गांव वालों की मांग थी कि राहुल जी उनके बीच जायें। मैंने राहुल जी से अनुरोध किया। वे सरकारी गाड़ी, एसपीजी को छोड़कर टप्पल पहुंच गये। भीगते हुए धरनास्थल पर भाषण दिया तथा मृतक किसानों के घर जाकर सान्त्वना दी। उन्होने कहा कि 2012 के चुनाव में कंाग्रेस पार्टी ही सरकार बना सकती है। जनता यह अब कहने लगी है। जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होने कहा कि आगामी चुनाव के सम्बन्ध में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बायोडाटा लेकर घूमने की जरूरत नहीं है। नवम्बर माह के बाद से ब्लाक/जिला और प्रदेश स्तर पर विधानसभा चुनाव के बारे में सुझाव लेना शुरू करेंगे तथा अप्रैल 2011 तक टिकट बांट दिया जायेगा। उन्होने कहा कि चुनाव में भी हर वर्ग को नेतृत्व दिया जायेगा। श्री सिंह ने टप्पल में बर्बरता के साथ मायावती सरकार द्वारा किसानों की हत्या किये जाने पर निन्दा प्रस्ताव पारित किये जाने एवं पुलिस फायरिंग की कड़ी निन्दा की तथा जिन किसानों ने शहादत दी, सम्मेलन के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा एक मिनट मौन रहकर मृतक आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। उन्होने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी से अनुरोध किया कि वह पिछड़े वर्ग की विभिन्न जातियों के बारे में एक सूची तैयार करवायें।

केन्द्रीय कोयला मन्त्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग वह वर्ग है जिसे हिन्दुस्तान की आत्मा कहा जाता है। कांग्रेस सभी का कल्याण चाहती है। उन्होने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य पिछड़े वर्ग को एकजुट करना है। उन्होने कहाकि उ0प्र0 की जनता ने अब विवेचना कर ली है कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सबका कल्याण चाहती है। बाकी सभी राजनैतिक दल केवल अपना कल्याण चाहते हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने दलितों को आरक्षण दिया, मण्डल कमीशन लागू किया। उन्होने कहा कि जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। उसे अपने बच्चों के भविष्य की चिन्ता है क्योंकि कांग्रेस ही शिक्षा और रोजगार प्रदान कर सकती है। उन्होने कहाकि आज पिछड़ो की लीडरशिप जो दिख रही है वह राजीव जी की देन है। राजीव जी ने स्थानीय निकाय में पिछड़ों को आरक्षण देकर लीडरशिप पैदा किया था। जहां से राजनीति की शुरूआत होती है। उसी के कारण पिछड़ों में इतनी चेतना आयी है। दूसरा श्रेय राहुल जी को है जिन्होने इतने से ही सन्तुष्ट न होकर वह चाहते हैं कि पूरे देश में हर क्षेत्र में पिछड़ों को स्थान मिले। उन्होने कहा कि दिग्विजय सिंह जी ने राहुल जी के सपने को पूरा करने के लिए पिछड़ों में अलख जगाने का प्रयास किया है। इसमें हम सभी को भी प्रयास करना होगा तभी राहुल जी का सपना पूरा होगा। श्री जायसवाल ने कहा कि सोनिया जी के दिल में पिछड़ों के लिए अत्यधिक सम्मान और लगाव है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने सम्मेलन में महिलाओं की कम संख्या पर कहा कि महिलाओं की संख्या कम से कम तीस प्रतिशत होनी चाहिए थी, लेकिन नहीं हैं, इसके लिए महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ना होगा। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने तमाम योजनाएं बनाकर आम आदमी के कल्याण के लिए लागू की हैं, किन्तु प्रदेश सरकार उसे सही ढंग से क्रियािन्वत नहीं कर रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के चलते गरीब आदमी को केन्द्र की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होने संगठन चुनाव के परिप्रेक्ष्य में कहा कि कोआप्शन प्रक्रिया के तहत वह पिछड़े, दलित, महिलाओं एवं मुस्लिमों को संगठन में समुचित भागीदारी देंगीं। डॉ0 जोशी ने कहा कि हम सभी को मिलकर राहुल जी के मिशन 2012 को पूरा करना है और उ0प्र0 में कंाग्रेस पार्टी की सरकार स्थापित करनी है।

सम्मेलन को कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछड़े वर्ग को बराबर भागीदारी है। उ0प्र0 से केन्द्र में पांच मन्त्री बनाये गये जिनमें दो पिछड़े वर्ग के हैं। उन्होने कहा कि पिछड़ों के हितों की रक्षा हेतु कांग्रेस पार्टी सदैव तत्पर रही है।

सम्मेलन को पूर्व मुख्यमन्त्री श्री रामनरेश यादव, सांसद श्री बेनी प्रसाद वर्मा, सांसद श्री राजाराम पाल, पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान, विधायक श्री शिवगणेश लोधी, पूर्व सांसद श्री हरेन्द्र मलिक, पूर्व मन्त्री सरदार सिंह, पूर्व मन्त्री श्री कैलाश नाथ सिंह यादव, पूर्व सांसद श्री बब्बन राजभर, पूर्व सांसद श्री बलिहारी बाबू, श्री जे0एन0 विश्वकर्मा, चौ0 रामानन्द निषाद, उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश पदाधिकारी चौ0 विनोद सिंह, श्री राजाराम भारती, श्री तालमेल सिंह, श्री एच.पी. सिंह कुशवाहा, श्री यशवीर सिंह, श्री सी.एल. यादव, श्री जय सिंह, श्री तुलाराम लोधी तथा एनएसयूआई के अध्यक्ष श्री राहुल राय, युवा कंाग्रेस के मध्य जोन के अध्यक्ष श्री तरून पटेल आदि वरिष्ठ नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

सम्मेलन में राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर आगामी चुनाव में राहुल जी के मिशन 2012 को पूरा करने का संकल्प लिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सन्त कांवरिया मण्डल ने किया विशाल भण्डारे का आयोजन

Posted on 22 August 2010 by admin

सुल्तानपुर- बोलबम कावरियां के तत्वाधान में शहर स्थित राम लीला मैदान में जनपद के सन्त कांवरिया मण्डल ने एक विशाल भण्डारा का आयोजन किया, मण्डल के सदस्य जमुना,काली सहाय आदि ने बताया कि यह एक पर्व के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जायेगा। जिसमे शहर के कोने कोने भक्तो को प्रचार कराकर भण्डारे में आने का निमन्त्रण भेजा है, बोल बम का नारा है बाबा का भण्डारा है,, से पूरा शहर भक्ति मय हो गया व्यवस्था मे रहे जमुना ने बताया कि इस भण्डारे में लगभग दो हजार लोगो के भण्डारे में आने की सम्भावना है यह कार्यक्रम सायं 06 बजे से शुरू हो जायेगा जो लगभग रात्रि 08 बजे तक लगातार चलता रहेगा। भक्तो ने एकत्रित होकर कार्यक्रम में बढचढ कर हिस्सा लिया। महिलाये इकठ्ठा होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये शारीरिक सहयोग किया।

Comments (0)

भाजपाईयों ने धरना प्रदर्शन कर, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Posted on 22 August 2010 by admin

सुलतानपुर -  भारतीय जनता पार्टी ने आज महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसके पूर्व भाजपाईयों ने तिकोनिया पार्क में इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन किया जिसमें जम्मू काश्मीर भारत देश का अविभाज्य अंग होते हुए भी वहां पर आतंवादियों से साठगांठ कर समानान्तर सरकार चलाये जाने, सामान्य नागरिको, महिलाओ, बच्चों के साथ अमानवीय व क्रूरतम दुव्र्यवहार किया  जा रहा है, उक्त आरोप प्रदेश महामन्त्री डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने केन्द्र सरकार के ऊपर लगाया है। पूर्व मन्त्री ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कश्मीर घाटी से कश्मीरी पण्डितो सहित राष्ट्रवादी नागरिक विवश होकर लाखो की संख्या में पलायन कर शेष भारत में बसने के लिए विवश हो गये हैं, आतंकवादी आये दिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के समर्थन से निर्दोष लोगों की बर्बर हत्या कर रहे हैं तथा उनके दुकानो व मकानो  पर कब्जा जमा लिया हैं। केन्द्रीय सरकार की कायरतापूर्ण नीति के कारण सुरक्षाबलो के हाथ बंधे हुए हैं, स्थानीय मुख्यमन्त्री से उमर अब्दुल्ला किमकर्तव्यविमूढ़ हो चुके हैं।

जिलाध्यक्ष गोविन्द नारायण शुक्ल ने कहा कि सम्पूर्ण भारत से श्रृद्धालू लाखों की संख्या में पवित्र अमरनाथ की यात्रा पर जाते हैं तथा उन पर यात्रा  के समय आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर हमला किया जाता है वहीं केन्द्रीय सरकार व जम्मू कश्मीर सरकार आतंकवादियों की धमकी को सुन कानों में रूई डालकर बैठी रहती है।

सौंपे गये ज्ञापन में जम्मू कश्मीर सरकार अविलम्ब भंग करके राष्ट्रपति शासन लगाया जाय तथा समस्त विस्थापित नागरिकों को उनके निवास स्थानों पर पुन: स्थापित किया जाय व तुष्टिकरण नीति एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढावा देने वाली भारत की संविधान की धारा 370 को समाप्त किया जाय साथ ही अमरनाथ यात्रियों को समुचित सुरक्षा व्यवस्था दिये जाने की मांग की है।

धरने में डॉ0 सीताशरण त्रिपाठी, सन्त बक्श सिंह (चुन्नू)अखिलेश जायसवाल, वीरेन्द्र सिंह, डॉ0 सन्तोष सिंह, पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, दिनेश चौरासिया, विन्नू पाण्डेय, रामचन्द मिश्र, रमेश चन्द्र शर्मा प्रवीण मिश्र, पूर्व  विधायक काशीनाथ, पूर्व विधायक तेजभान सिंहं मा0पी0सिंह, श्याम बहादुर पाण्डेय, पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्र, मीडिया प्रभारी विनोद मिश्र सहित सैकड़ो भाजपाई मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नई दरों पर किसानों को आज 9 करोड 12 लाख रूपये धनराशि के 51 चैक वितरित

Posted on 22 August 2010 by admin

आज भी पॉच नये किसानों ने स्वैच्छा से भूमि का करार किया

यमुना एक्सप्रेस वे योजना के अन्तर्गत भूमि के नये रेट के प्रति किसानों ने उत्साह दिखाया है। आज नई दरों पर लगभग 9करोड 12 लाख  रूपए की धनराशि के 51 चैक किसानों को प्रदान किये। ये किसान ग्राम चौगान और छलेसर के निवासी है।  आज भी 5 नये किसानो ने स्वैच्छा से भूमि का करार किया है।

इन पांचों  करार का अवार्ड बना लिया गया है जिसका भुगतान लगभग 2.5 करोड रूपये बना है। जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने इनके चैक तैयार कर कल ही वितरण सुनििश्चत कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि करार करने के अगले दिन ही किसानो को धनराशि के चैक दे दिये जायेगे। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे के अन्तर्गत अधिगृहित की जा रही भूमि के लिए किसानों को 580 रूपये प्रति वर्ग मीटर बढी दर से मुआवजा दिया जा रहा है

कुबेरपुर स्थित सम्भागीय कृशि प्रसार भवन पर उपस्थित किसानों को चैक का वितरण आज अपर जिलाधिकारी (भू0अ0) वी.के. सिंह ने किया । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जगदीश, उप जिलाधिकारी एत्मादपुर धीरेन्द्र सिंह सचान आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने नयी दरों के प्रति उत्साह दिखाया और स्वैच्छा से करार हेतु आगे आ रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दूध में मिलावट करने वाले निर्माता एवं विक्रेता के विरूद्ध विशेष अभियान जारी

Posted on 21 August 2010 by admin

अभियान के तहत 10 जनपदों में छापे, 12 एफ0आई0आर0 दर्ज, 10 व्यक्ति गिरफ्तार

1870 लीटर दूध, 1200 किग्रा0 खोया, 1500 किग्रा0 घी जब्त

एफ0डी0ए0 टीम संग्रह स्थल पर ही कर रही है प्रारिम्भक जॉच

मिलावट खोरों के विरूद्ध अभियान के तहत अब तक 455 एफ0आई0आर0 दर्ज, 355 व्यक्ति गिरफ्तार

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश सरकार ने जन सामान्य को शुद्ध दूध की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु अपमिश्रित दूध के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाने तथा दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले दोषी निर्माताओं एवं विक्रेताओं के विरूद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने का निर्णय लिया है।

यह जानकारी आज यहॉ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने दी है। प्रवक्ता ने बताया कि दूध में स्टार्च, यूरिया, डिटरजेंट, सोडा, फार्मेलीन एवं हाइड्रोजन पराक्साइड आदि पदार्थ पाये जाने की प्रारिम्भक जॉच एफ0डी0ए0 टीम की जॉच किट द्वारा दूध के नमूनों का संग्रह स्थल पर ही किया जा रहा है। प्रारिम्भक जॉच में मिलावट पाये जाने पर संग्रहित नमूनों को राजकीय/क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशालाओं में विशिष्ट जॉच हेतु भेजा जा रहा है और अपमिश्रण की पुष्टि होने पर अभियोजन की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध पूरे प्रदेश में एक साथ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज जनपद शाहजहॉपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में 1500 किग्रा0 अपमिश्रित घी को जब्त करते हुये रामचन्द्र, अनूप कुमार, आलोक गुप्ता एवं रामपाल के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई। इस प्रकरण में आलोक गुप्ता एवं रामपाल को स्थल पर ही गिरफ्तार किया गया। जनपद बिजनौर के तीरथपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दो कुन्तल दूध के साथ 5 लीटर केमिकल जब्त कर नष्ट किया गया। इस प्रकरण में इकराम, चन्द्रपाल सिंह एवं शादाब के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुये इकराम को गिरफ्तार किया गया। जनपद फैजाबाद के रौनई थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टाप पर 1050 कुन्तल खोया, जनपद रायबरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टाफ पर 50 किलो खोया, 50 किलो मिल्क केक एवं 100 किग्रा0 पनीर एवं जनपद बस्ती में कोतवाली सदर बस स्टाप पर 100 किग्रा0 खोया लावारिस पाये जाने पर जब्त कर करके नष्ट किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि जनपद महराजगंज के फरेदॉं थाना क्षेत्र के अन्तर्गत 160 लीटर दूध सोडा पॉजिटिव पाये जाने पर राममिलन एवं रामललित के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुये राममिलन को गिरफ्तार किया गया। जनपद आजमगढ़ के कोतवाली क्षेत्र में 60 लीटर दूध सोडा पॉजिटिव को जब्त करते हुये नष्ट किया गया। इस प्रकरण में दुगाZप्रसाद एवं सीताराम के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुये गिरफ्तार किया गया। जनपद जालौन के नदी गॉव थाना क्षेत्र में 450 लीटर दूध सोडा पॉजिटिव जब्त करते हुये नष्ट किया गया और इस प्रकरण में मुन्ना और कल्लू के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई। जनपद गोरखपुर के गुल्हरिया थाना क्षेत्र में 1000 लीटर अपमिश्रित दूध जब्त करते हुये नष्ट किया गया तथा इस मामले में राम भुजारत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा जनपद सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत 3 आईस कैण्डी यूनिट पर छापा मारकर 500-500 ग्राम के पोस्टल कलर जब्त करते हुये विजय कुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा एवं मो0 उस्मान के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर गिरफ्तार किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोल ऑफ यू0पी0 टूरिज़्म विज-ए-विज ट्रैवल एडवाइजर्स विषय पर कार्यशाला सम्पन्न

Posted on 21 August 2010 by admin

लखनऊ -   पर्यटन एक बहुत बड़ा विषय है। इस क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये पर्यटन विभाग के लिये जरूरी है कि सम्बंधित अन्य विभागों से अच्छा तालमेल हो ताकि मिल-जुलकर कठिनाइयों को दूर किया जा सके। ´रोल ऑफ यू0पी0 टूरिज्म विज-ए-विज ट्रैवल एडवाइजर्स´ विषय पर पर्यटन भवन, गोमती नगर में पहलीबार आयोजित कार्यशाला में बातचीत के दौरान पर्यटन सचिव श्री अवनीश अवस्थी ने उक्त विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से ट्रैवल ट्रेड से एक संवाद कायम करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही पर्यटन विभाग की हेल्प लाइन को बनाने का निर्णय लिया जायेगा ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक को असुविधा न हो।

कार्यशाला में वाराणसी, आगरा, लखनऊ और कानपुर से आये ट्रैवल एडवाइजर्स ने अपने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से शहर की सफाई की ओर ध्यान आकर्षित करवाने का प्रयास किया। वाराणसी टूरिज़्म गिल्ड के प्रेसिडेंट श्री जावेद खान ने कहा कि पर्यटन एक विस्तृत विषय है, इस पर बात करने के लिये हमें पूरे भारत को अपने दिमाग में रखना होगा। उन्होंने कहा कि एक पर्यटक की दृष्टि से यदि हम वाराणसी को देखें तो शहर के विकास से जुड़े सभी विभागों से सम्पर्क स्थापित करते हुये कार्य की दिशा तय करनी होगी। उन्होंने वाराणसी में सड़कों की मरम्मत एवं सफाई की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुये कहा कि पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का विशेष रूप से विकास किया जाना चाहिये, क्योंकि पर्यटक इसी मार्ग से सारनाथ जाते हैं। उन्होंने बनारस के ट्रैफिक में भी सुधार लाने के सुझाव दिये। श्री जावेद खान ने कहा कि ट्रैवल ट्रेड का जो भी सरकारी कार्यक्रम होगा उसमें वे अपना सहयोग देने के लिये तैयार हैं।

श्री सुनील सत्यवक्ता ने लखनऊ पर अपनी बात शुरू करने से पहले पर्यटन विभाग को धन्यवाद देते हुये कहा कि यह पहला मौका है कि हमें कुछ कहने के लिये आमन्त्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटक की सुविधा के लिये शहर में यातायात के साधनों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बड़ा इमामबाड़ा एवं रेजीडेंसी के आस-पास की सड़कों पर सफाई करवाने, बसों के रूकने की व्यवस्था करवाने एवं टूरिस्ट गाइड को प्रत्येक ऐतिहासिक इमारतों में तैनात करने के लिये उपयोगी सुझाव दिये। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय टूर के सम्बंध में भी अपना सहयोग देने के लिये कहा।

उन्होंने रेजीडेन्सी में होने वाले लाइट एण्ड साउण्ड शो को पुन: शुरू करने के लिये कहा। इनके अतिरिक्त अवीक घोष, समीर शर्मा एवं महातिम सिंह ने भी मुख्य विषय पर अपने विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर पर्यटन निगम ने जानकारी दी कि पर्यटन सम्बंधी किसी भी आयोजन के लिये पर्यटन भवन का प्रेक्षागृह नि:शुल्क दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि ट्रैवेल एजेंट्स के लिये मानक बनाने पर भी विभाग विचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि एजेंटों को मानक के अनुसार प्रमाण पत्र दिया जायेगा ताकि पर्यटकों को सुविधा हो। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा ताज महल की वेबसाइट 02 अगस्त को शुरू की गई थी, जिसको अब तक 100543 लोग विजिट कर चुके हैं। इतने कम समय में यह एक बड़ा कीर्तिमान है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग अतिथि देवो भव: की भावना के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन के लिये प्रतिबद्ध है।

इस कार्यशाला में मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंध संस्थान के निदेशक, श्री अरूण नागरकर के साथ संस्थान के छात्रों ने भी भाग लिया। इसके अतिरिक्त सभी जिलों से आये क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, पर्यटन विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी वहॉ उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की छात्रायें लाभािन्वत होंगी -प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा

Posted on 21 August 2010 by admin

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश में बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा में प्रोत्साहन देने के लिये संचालित ´´सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना´´ का लाभ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को भी मिलेगा।

प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा सुश्री वृन्दा स्वरूप ने आज यहॉ इस सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना के अन्तर्गत एक वर्षीय पाठ्यक्रम में भाग लेने वाली पात्र छात्राओं को एक साइकिल एवं दस हजार रूपये, दो वर्षीय पाठ्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रथम वर्ष में एक साइकिल तथा द्वितीय वर्ष में 15 हजार रूपये एवं तीन वषीZय कोर्स में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को प्रथम वर्ष में एक साइकिल, द्वितीय वर्ष में 10 हजार रूपये तथा तृतीय वर्ष में 15 हजार रूपये की धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी।

सचिव व्यावसायिक शिक्षा ने बताया कि सावित्रीबाई फुले योजना के अन्तर्गत पात्रता की शर्तों में छात्रा बी0पी0एल0 या अन्त्योदय कार्डधारक परिवार की हो एवं अविवाहित होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस योजना से शैक्षणिक सत्र वर्ष 2010-11 के प्रथम वर्ष की पात्र छात्राओं पर लागू करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

सुश्री स्वरूप ने बताया कि योजना के अन्तर्गत पात्र छात्राओं का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा चयनित पात्र छात्राओं को निर्णय के 20 दिनों के अन्दर साइकिल एवं निर्धारित धनराशि (बैंक खाते में) उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्रों पर पात्रता के अनुसार समिति द्वारा सत्र के दिसम्बर माह की अन्तिम तिथि (31 दिसम्बर) तक निर्णय लिया जायेगा और सम्बंधित शैक्षणिक सत्र के जनवरी माह की विलम्बतम् 20 तारीख (20 जनवरी) तक सम्बंधित छात्रों को साइकिल उपलब्ध करा दी जायेगी और अनुमन्य धनराशि छात्रा के बैंक खाते में जमा करना समिति की जिम्मेदारी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in