Archive | राज्य

रास्ते में खतरे के पहले ट्रेन रुक जाएगी

Posted on 02 September 2010 by admin

झांसी- पटरी पर यदि खतरा है या आगे कोई गाड़ी खड़ी हुई है और सिग्नल लाल है और चालक लापरवाह तो भी डरने की जरूरत नहीं। ट्रेन दुर्घटना ग्रस्त हो ही नहीं सकती क्योंकि वह खतरे से कई मीटर दूरी पर अपने आप रुक जाएगी।

दुर्घटना रहित सुरक्षित यात्रा को सम्भव बनाया है टीपीडब्लूएस अर्थात ट्रेन प्रोटेक्शन एण्ड वार्निग सिस्टम ने। इस प्रणाली को प्रयोग के तौर पर अभी ताज एक्सप्रेस व महाकौशल एक्सप्रेस के इजनों में लगाया गया है। दोनों ट्रेनों में इसका परीक्षण आगरा-मथुरा स्टेशनों के बीच किया जा रहा है। इस प्रणाली का एक सप्ताह का प्रशिक्षण झाँसी में प्रणाली बनाने वाली कम्पनी के इजीनियरों ने शताब्दी, मेल ट्रेन चालकों, लोको इस्पेक्टरों व संरक्षा से जुड़े लोगों को दिया।

बताया गया है कि जिस इजन में यह प्रणाली लगी होगी उसके रूट की रेल लाइन व सिग्नल की रिले को इस सिस्टम से जोड़ा गया है। यदि ट्रेन का चालक लाल सिग्नल के बावजूद गाड़ी को नहीं रोकता है तो इजन में लगा सिस्टम 600 मीटर दूर से ही चेतावनी देना शुरू कर देगा। चालक के फिर भी सतर्क नहीं होने की स्थिति में खतरे से 30 मीटर की दूरी पर ही इमर्जेन्सी ब्रेकिंग प्रणाली से रफ्तार पर ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक देगा। इसके बाद तभी गाड़ी आगे बढ़ सकेगी जब चालक इजन में लगे सिस्टम को पुन: चालू करेगा।

यही स्थिति कॉशन आर्डर अर्थात निश्चित स्थान पर ट्रेन के इजन की निर्धारित से कम गति पर संचालन के समय पर रहेगी। यदि चालक कॉशन आर्डर का पालन नहीं कर लापरवाही से ट्रेन की अपनी गति से निकालने की कोशिश करेगा तो वार्निग के बाद उसकी रफ्तार स्वत: नियन्त्रित हो जाएगी। इतना ही नहीं इजन के आगे के खतरे की जानकारी उपकरण के साथ लगी स्क्रीन पर भी स्पष्ट होगी।

यह उपकरण पाँच-पाँच मिनट में विशेष संकेत देकर चालक को सतर्क करता रहेगा। चालक द्वारा संकेत का जवाब नहीं देने की प्रतिक्रिया स्वरूप उपकरण इजन को रोक देगा। इतना ही नहीं चालक अपनी लापरवाही को छिपा नहीं पाएगा। उपकरण चालक की लापरवाही व गल्तियों को उजागर कर देगा। फिलहाल इस उपकरण के झाँसी तक काम करने की बेसब्री से प्रतीक्षा है।


Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 03 सितम्बर को विकास भवन में

Posted on 01 September 2010 by admin

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि 03 सितम्बर को प्रात: 11 बजे विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में मा0 मुख्यमन्त्री जी व्दारा की गई घोणाएं एवं शिलान्यास तथा मा0 मुख्य मन्त्री जी के नवीन विकास प्राथमिक कार्यक्रम 2010-11 एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

उन्होंने कहा है कि सम्बंधित अधिकारी अपने विभाग की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट सहित उक्त बैठक में स्वयं प्रतिभाग करना सुनििश्चत करें तथा बैठक से पूर्व माह अगस्त तक की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर तत्काल उनके कार्यालय में उपलब्ध करादें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नागरिकों के हित में अनुश्रवण समिति के निर्देशों का अनुपालन करें- मण्डलायुक्त

Posted on 01 September 2010 by admin

नागरिकों को जन सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध करायें और लिम्बत कार्यों को अविलम्ब पूर्ण कर व्यवस्थाओं में सुधार लायें ताकि मा0 सर्वोच्च न्यायालय के  निर्देशों का अनुपालन सुनििश्चत किया जा सके।

उक्त निर्देश मण्डलायुक्त सुधीर एम0 बोबडे़ ने आज कमिश्नरी में आगरा अनुश्रवण समिति की बैठक में दिये। बैठक में समिति के सदस्य डी0के0 जोशी व्दारा पेयजल व्यवस्था सम्बंधी मांग गये प्रपत्रों के सम्बंध में जल निगम के मुख्य अभियन्ता को मण्डलायुक्त ने एक सप्ताह में वांछित प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। डी0के0 जोशी व्दारा पूंछे जाने पर जल निगम के मुख्य अभियन्ता ने अवगत कराया कि जल संस्थान को पानी की सभी लाईनें दिसम्बर तक पूरा कर हैन्डओवर कर दी जायेंगी। मण्डलायुक्त ने यमुना में पेस्टीसाइड घुलने पर नगर आयुक्त को हर तीन माह में सैम्पल टैस्ट कराने के निर्देश दिये और आई0टी0आर0सी0 में एक बार सैम्पल टैस्ट कराने के बाद उसी दिन लोकल कैमिस्ट से सैम्पल भरवाकर दोनों रिपोर्टो की तुलनात्मक स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये। सीवर व्यवस्था के लिए बूढी का नगला तथा पीलीखार में आंगणन के अनुसार जो कार्य हो रहा है उसका विवरण डी0के0 जोशी को उपलब्ध कराने हेतु उ0प्र0 प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड तथा यमुना प्रदूषण नियन्त्रण इकाई को निर्देश दिये।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने डेªनेज के सम्बंध में नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि नालों से अतिक्रमण को तुरन्त हटवायें तथा नालों में कचरा न फैंकने तथा डोर-टू-डोर कचरा इकट्ठा करने की व्यवस्था सुनििश्चत करें। नगर आयुक्त ने बताया कि नालों की सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सोलिड वेस्ट के सम्बंध में कूडा निस्तारण हेतु सी0 एण्ड डी0एस0 को डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिये। स्लाटर हाउस के सम्बंध में मण्डलायुक्त ने यू0पी0पी0सी0बी0 व नगर निगम को निर्देशित किया कि निर्धारित मापदण्डों को पूर्ण करायें अन्यथा कार्यवाही की जाये।

बैठक में जिलाधिकारी अमृत अभिजात, उपाध्यक्ष एडीए तनवीर जफर अली, सचिव उदयीराम, डीएफओ एन0के0 जानू, अपर आयुक्त पी0के0 अग्रवाल, नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, एडीएम सिटी अरूण प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामआसरे सहित अनुश्रवण समिति के डी0के0 जोशी, समाज सेवी श्री रमन उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हजरत अली की शहादत पर निकले जूलूस

Posted on 01 September 2010 by admin

शिया समुदाय के पहले इमाम हजरत अली अलै0 की शहादत पर जनपद में जगह जगह जूलूस व मजलिसों का सिलसिला चलता रहा जिसमें मौलाना ने मजलिसो को खिताब फरमा कर उनकी शहादत पर आंखे नम की।

इस्लाम धर्म के गुरू हजरत मो0 साहब के दामाद हजरत अली को 19 रमजान को इब्ने मुिल्जम ने सुबह की नमाज पढ़ते समय जहर से बुझी तलवार से उनकी गर्दन पर मारा जिससे उनको 21वीं रमजान को शहादत मिली। शिया समुदाय तीन दिनो तक काले कपड़े पहनकर गम मनाते हैं और अपने अपने घरो में मजलिसो को कर उनकी शहादत को याद करते है।

शहादत के मौके पर जनपद में जगह जगह जूलूस व मजलिसो का आयोजन किया गया जिसमें उनके गम को याद किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रात भर व्यस्त रहता है विद्युत विभाग का सी0यू0जी0 नम्बर

Posted on 01 September 2010 by admin

जिले भर की विद्युत व्यवस्था विभाग की लापरवाही के चलते चरमरा गई है, नवीपुर मोहल्ले में विगत रात्रि को लगभग 7बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक बिजली के न आने से मोहल्ले वासीयों द्वारा लिखित शिकायत की गई लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने एक न सुनी और निवासियों द्वारा रात्रि 10 बजे सी0यू0जी0 नम्बर पर फोन किया गया तो वहां  से कहा गया कि आदमी भेजा  गया है और बिजली आधे घंटे में बन जायेगी, पर देर रात तक बिजली न आने पर जब मोहल्ले वासियों ने सी0यू0जी0 नम्बर पर फोन किया तो नंबर व्यस्त जा रहा था, और यही हाल सुबह 10 बजे तक था। बिजली के न आने  से इस भीशण गर्मी में जहां लोग सो नहीं पाये वहीं सुबह पानी के लिए भी लोगो को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस बाबत जब मोहल्ले वासियों ने जूनियर इं0 सचिन जायसवाल से बात करनी चाही तो उनका भी फोन नहीं उठा जबकि ये साहब जिले के प्रभारी बनाये गये हैं। उच्चाधिकारियांें से इस बाबत बात करने पर उनका कहना है कि नगर की विद्युत की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सचिन जायसवाल की है

जिसकी देखरेख वही करते हैं और उन्हीं से बात करिये, वहीं स्थानीय लोगों में बिजली के चरमराई व्यवस्था से रोश व्याप्त है। और विद्युत विभाग की मनमानी रवैया  से लोगो में बहुत तनाव है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दुओं का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जायेगा-सन्तोश सिंह

Posted on 01 September 2010 by admin

विश्व हिन्दू परिशद के जिला उपाध्यक्ष सन्तोश सिंह ßराजÞ ने कहा कि हमारे हिन्दू समाज को किसी प्रकार से यदि कोई ठेस पहुंचाई जायेगी तो विश्व हिन्दू परिशद कतई बर्दास्त नहीं करेगा और उसका डटकर मुकाबला किया जायेगा, हमें अपने समाज के लिए चाहे जिस हद तक जाना पड़ेगा संगठन पीछे हटना नहीं पसन्द करेगा। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्म स्थली है और भगवान राम की ही रहेगी और भव्य राम जन्म भूमि का निर्माण अयोध्या में नहीं होगा तो क्या मक्का मदीना में राम जन्म भूमि बनेगी, इसके लिए चाहे जो करना पडे़गा हिन्दू समाज पीछे हटने वाला नहीं है अयोध्या राम की है और राम की ही रहेगी। अगर हिन्दूओं का प्रशासन या अन्य किसी के द्वारा किसी भी प्रकार से उत्पीड़न होगा तो हम सब पीछे नहीं रहेंगे, राज ने कहा कि हमारे पूज्य साधू सन्तो के साथ भी यदि किसी प्रकार के अभद्र व्यवहार किसी ने किया तो परिणाम दूरगामी होंगे।

विहिप जनजागरण के संरक्षक महन्त धर्म प्रकाश जी ने इन बातो का समर्थन किया यह जानकारी विहिप के मीडिया प्रभारी आशीश श्रीवास्तव ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मासिक स्टाफ बैठक 4 सितम्बर को कलक्ट्रेट सभागार में

Posted on 01 September 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक 4 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है, जिसमें 11 से 12-30 बजे तक दंगा नियन्त्रण योजना एवं 12-30 से सायंकाल तक कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रोटो0 कै0 आलोक ‘शेखर तिवारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों से पूर्ण विवरण सहित बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबन्धक महासभा 21 सूत्रीय मांगों को लेकर िशक्षा निदेशक (माध्यमिक) के कार्यालय पर धरना दिया।

Posted on 31 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबन्धक महासभा 21 सूत्रीय मांगों को लेकर िशक्षा निदेशक (माध्यमिक) के कार्यालय पर धरना दिया। धरने पर बैठे आक्रोिशत प्रबन्धकों ने सरकार के नीतियों की जमकर आलोचना की। प्रदेश अध्यक्ष सूर्यनारायण मणि त्रिपाठी ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रबन्धकों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। प्रबन्धक हितों की उपेक्षा करने वाले अधिकारियोंको किसी भी दशा में बख्शा नही जायेगा।
मुख्यमन्त्री को सम्बोधित 21 सूर्षोर्षोीय मांगपत्र िशक्ष निदेशक माध्यमिक संजय मोहन को सौपा गया। मांगपत्र में माध्यमिक विद्यालयों में विवाद की जड़ प्रशासन योजना को समाप्त करने, कक्षा 9 तक के नि:शुल्क िशक्षा के बदले क्षतिपूर्ति अनुदान देने, राश्ट्रीय माध्यमिक िशक्षा अभियान में प्रबन्धकों की भागीदारी सुनििश्चत करने, चयन बोर्ड को भंग कर प्रबन्धकों को निुयक्ति का अधिकार देने, िशक्षा न्यायाधिकरण की स्थापना करने, माइनर पनिश्मेन्ट का अधिकार देने, जूनियर हाईस्कूलों में पूर्व की भान्ति चतुर्थ श्रेणी के तीन पद की व्यवस्था करने, अरबी मदरसा, संस्कृत पाठशालाओं को अनुदन सूची पर लेने, क्षतिपूर्ति, त्रिभाशा अनुदान का नियमित भुगतान करने, मान्यता शुल्क को समाप्त करने, मृतक आश्रित को उसी विद्यालय में सेवायोजित करने, सुविधाओं में नाम पर सवित्त व वित्तविहीन मेें विभेद न करने सहित कई अन्य मांगेें शामिल है।

130
धरने को संघशZ एवं संरक्षण समिति के सभापति मनमोहन तिवारी, महामन्त्री मैथिलीशरण श्रीवास्तव, संयुक्त महामन्त्री डा0 अनिल कुमार अग्रवाल, संगठन मन्त्री राजबहादुर सिंह, वीरेन्द्र कुमार मौर्या, डा0 माया गुप्ता, विजय दयाल, ए0ए0 कुमार, प्रेम प्रकाश मौर्या, रामनारायण यादव, हरिश्चन्द्र सिंह,सूर्य नारायण पाण्डेय, विजय कुमार रस्तोगी, अरशद खॉ, अरविन्द कुमार, नरसिंह नारायण दूबे, संजय द्विवेदी, मुख्तार आलम, जावेद अहमद, चन्द्रशेखर चतुर्वेदी, कुंवर अली मोहम्मद, नरेन्द्र तिवारी, मनोज शुक्ला सहित तमाम लोगों ने सम्बोधित किया । धरने मेे प्रदेश के विभिन्न जनपदों व मण्डलों के सैकड़ों प्रबन्धकों ने प्रतिभाग किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बुन्देलखण्ड के साहित्यकारों का सम्मान

Posted on 31 August 2010 by admin

बुन्देलखण्ड के सुप्रसिद्ध साहित्यकार चिन्दका प्रसाद सक्सेना कीर्ति का 80वॉ जन्म दिन साहित्यकार सम्मान समारोह के रूप में धूम धाम से मनाया गया जिसमें समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों गणमान्य नागरिकों राजनैतिक हस्तियों एवं साहित्यकारों ने उनके दीघZ जीवन की कामना की। इस अवसर पर 6 साहित्यकारों वशZ 2010 की इण्टर मीडिएट परीक्षा में 85 प्रतिशत हासिल करने वाली कु0 चंचल कलवानी को सम्मानित किया गया। समारोह इलाहाबाद के पूर्व आई जी श्रीराम त्रिपाठी ने कहा कि बुन्देलखण्ड के पिछड़ेपन के कारण यहां साहित्यक सांस्कृति धरोहर का उतना प्रचार पसार नही हो पाया जितना होना चाहिये था। इसी कारण बुन्देलखण्ड की विशेशताओं पर देश वासियों का ध्यान आकर्शित नही हो पा रहा है। मै यहां उपपुलिस महानिरीक्षक के रूप मेे रहा लेकिन मैने इस प्रकार का स्तरीय समारोह पहली बार देखा है। जिसमें इतने साहित्यकार उपस्थित हुए है। केती जी अपने जन्म दिन के साथ-साथ इसलिए बधाई के पात्र है कि उन्होंने इतने साहित्यकारों से एक साथ मिलने का अवसर दिया। सामारोह के अध्यक्ष बी0डी0 नकवी अपर जनपद न्यायाधीश ने कहा कविता मनुश्य की प्राकृतिक भाशा है। इसके माध्यम से दिलकी आवाज निकलती है। कार्यक्रम में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी साहित्यकार रामभजन निगम पूर्व सांसद राम रतन शर्मा पूर्व विधायक देवकुमार यादव पूर्व न्यायाधीश अवधेश नारायण द्विवेदी डा0 चिन्द्रका प्रसाद दीक्षित अशोक त्रिपाठी आदि ने भी विचार व्यक्त किये। समारोह का संचालन सुधीर खरे कमल ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मोमिन कान्फ्रेन्स के प्रान्तीय कार्यालपर पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया

Posted on 31 August 2010 by admin

मोमिन कान्फ्रेन्स के प्रान्तीय कार्यालपर पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिस में बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मौलाना जहीर अहमदद साहब हयात हिस्पटल ने रोज़े के फायदे, ज़कात, ईश्वर की आराधना और इन्सानों के अधिकार जैसे बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्यत: ईश्वर की आराधना को बड़ा महत्व दिया और विस्तार के साथ बताया अपने वक्तव्य में मौलाना ने कहा कि मानव का दूसरे मानव के बीच बहुत ही गहरा मामला है और इस की बहुत महत्ता है। अगरी किसी मुसलमान ने किसी का माल (रूपया पैसा) या किसी का अधिकार नही दिया है तो भगवान भी इस को माफ नहीं करेगा। क्योंकि यह मानव और मानव के बीच का लेन देन है किसी का अधिकार किसी को न देना ईश्वर को बिल्कुल पसन्द नही इस बिन्दु पर ईश्वर साफ कहता है कि इन्सान अपनी इन बातों को स्वत: न्यायसंगत रखे। अगर किसी इन्सान ने किसी का अधिकार उसको नहीं दिया तो ईश्वर भी उसको क्षमा नही कर सकता है। इन बिन्दुओं पर मौलाना ने विस्तार से व्यक्तय दिया।

128

इस अवसर पर अनीस अन्सारी (आई.ए.एस.) कुल्पति उर्दू अरबी फारसी विश्व विद्यालय के अतिरिक्त शहर के सम्प्रान्त लोग उपस्थित थे  मौलाना जहरी अहमद हयात हिस्पटल, हाजी अब्दुल वहीद पूर्व चेयरमैन हैण्डलूम कार्पोरेशन उत्तर प्रदेश, हाजी मुखतार अन्सारी बरेली, सऊद अन्सारी अध्यक्ष बुनाई सनअत बचाव तंज़ीम, एम.ए. हसीब अध्यक्ष मुस्लिम सामज, नवेद सिद्दीकी एफ.एम. स्पोक्स पर्सन, डाक्टर सुरेश उजाला उत्तर प्रदेश पत्रिका, इरफान लखनवी, डाक्टर नोमान आज़मी, खालिद यूनानी, जावेद अहमद टाण्डा, हाजी मोहसिन प्रदेश उपाध्यक्ष मोमिन कान्फ्रेन्स, सादिक अन्सारी, जावेद अन्सारी प्रदेश कोशाध्यक्ष मोमिन कान्फ्रेन्स, डाक्टर अब्दुर्रशीद राश्ट्रीय महासचिव मोमिन कान्फ्रेन्स प्रतापगढ़, मुफ्ती अब्दुल कादिर आदि सम्मिलित हुए। इस के पश्चात हाज़ी मोहम्मद रईस अन्सारी अध्यक्ष मोमिन कान्फ्रेन्स ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in