Archive | राज्य

बिजली विभाग का सीयूजी नम्बर उठाने से परहेज

Posted on 09 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - शहर के सीयूजी नम्बर पर बात करना चाहे तो मानो अपने देवता से बात करने से कम नही। सुल्तानपुर मुख्यालय पर डि्यूटी पर तैनात सचिन जायसवाल जूनियर इन्जीनियर का सरकारी न0 9415901576 पर यदि को होनी अनहोनी की सूचना देना चाहे तो उस पर बात करने को तैयार नही है। चाहे पूरा शहर रहे या जाये, जो कुछ भी है हमी है कभी फोन उठा ही लेते है तो मालूम पडता है कि पूरी दुनिया की जिम्मेदारी उन्ही के उपर है बात भी नही करते अगर कोई शिकायत की बात करता है तो हमारा कोई क्या करेगा। कुछ है हमी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला चिकित्सालय में शक्रिय हुए दलाल

Posted on 09 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - जिला चिकित्सालय में प्राइबेट पैथोलाजी सेण्टर के दलाल प्रात: 08 बजे से अपराह्न 02 बजे तक सक्रिय दिखाई पडते है। इनमे खुद तो दो महिला आशा बहू बताती है कि सब्जी मण्डी स्थित पैथोलाजी के वर्कर भी जिला चिकित्सालय में धूमते रहते है। दूर दराज से आये ग्रामीण मरीजो को बेहतर जांच का आश्वासन देकर मोटी रकम वसूलते है।

सबसे अधिक महिलाचिकित्सालय मे आशा बहू बताने वाली दलाल कई नर्सिग होम के लिये तथा सब्जी मण्डी स्थित पैथोलाजी के लिये मरीजो को बरगलाकर ले जाती हुई दिखाई पडती है, जिला चिकित्सालय के प्रति इन दलालो के विरूद्व कोई कार्यवाही न होने के कारण ये दलाल बेरोक-टोक अपना धन्धा चला रहे है। इस धन्धे में जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी लगे है। उदाहरण के लिये ए0एन0एम0 उषा दूबे जिनके विरूद्व कोतवाली नगर में प्राथिमकी दर्ज हो गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आरोपी महिला को बचाने का हो रहा प्रयास

Posted on 09 September 2010 by admin

मामला नवजात शिशु की मौत का

सुल्तानपुर - चर्चित आभा नर्सिग होम काण्ड की कहानी की शुरूआत जिला महिला चिकित्सालय में तैनात एक ए0एन0एम उषा दूबे से हुई। मामला पल्टू पुरवा निवासी उमा मौर्या की डिलेवरी मात्र जिला चिकित्सालय में होनी थी। आनन फानन मे उमा मौर्या जिला महिला चिकित्सालय से आभा नर्सिग होम पहुंच गई। उमा मौर्या को डिलिबरी हुई, डाक्टर के अनुसार शिशु पूरे समय पर हुआ, बच्चा स्वस्थ्य था और उसका वनज 2कि0 100 ग्राम था, जब इतना सब कुछ ठीक ठाक रहा तो फिर बच्चा गायब कैसे हो गया।

आठ घण्टे के बाद जब परिजनो ने बच्चे के लिये दबाव बनाया तो पता चला कि बच्चा फरीदी नर्सिग होम में भर्ती है। बाद में पता चला कि बच्चा मर गया है। उमा मौर्या के भाई को जब लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है तो उसन दो नर्सिग होमो के साथ ए0एन0एम उषा दूबे व उसके पति द्वारिका दूबे भाई ज्ञानेश दूबे, डा0 बी0के0 शुक्ला के खिलाफ कोतवाली नगर मे प्रार्थिमकी दर्ज करवाई, पुलिस ने फौरन कार्यवाही करते हुए ए0एन0एम0 उशा दूबे के पति द्वारिका दूबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दूसरी तरफ एक सितम्बर से तीन सितम्बर तक उषा दूबे की उपस्थिती दर्ज होती रही, जबकि उषा दूबे उमा मौर्या काण्ड की अभियुक्त है। अब रहा सवाल उशा दूबे के विरूद्व अभी तक कोई विभागीय ठोस कार्यवाही क्यो नही हुई। वही डा0 कुशवाहा का कहना है कि उषा दूबे के मामले में मुख्य चिकित्साअधीक्षिका डा0 विनीता सिंह और परियोजनाधिकारी डा0 शिसौदिया ही कुछ कर सकते है। उधर महिला चिकित्साधिकारी डा0 विनीता सिंह का कहना है कि मै किस आधार पर उषा दूबे के विरूद्व कैसे कार्यवाही करूं। मेरे पास इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है। अब रहा उषा दूबे को पुलिस निलिम्बत करेगी नही उसके खिलाफ कार्यवाही तो विभाग ही करेगा। कुल मिलाकर यह स्पष्ट हो रहा है कि उषा दूबे को विभागीय अधिकारी बचाने का प्रयास कर रहे है। इतना हास्यपद लगता है कि एक मौत अबोध की एक लडकी के साथ धोखा, एक जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी की संलिप्तता और विभागीय कार्यवाही से बचते रही।

एक पूरे समाज के लिये निन्दनीय है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस प्रकरण में कुछ भी बोलने से बच रहे है। ए0एन0एम0 उषा दूबे के विरूद्व कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज करने के बाद भी विभागीय अधिकारियो के विरूद्व कार्यवाही करने के लिये साक्ष्य चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनियमितता करने वाले अधिकारी दण्डित होंगे

Posted on 08 September 2010 by admin

लखनऊ -  पिछड़े वर्ग की पूर्व दशम् की छात्रवृत्ति तथा प्रवेश शुल्क प्रतिपूर्ति का वितरण 15 अगस्त से शुरू हो चुका है और अब तक क्रमश: 1178 , 505 तथा 98786 विद्यार्थियों को लाभािन्वत किया गया। दशमोत्तर कक्षाओं की छात्रवृत्ति का वितरण अक्टूबर में अवश्य ही शुरू हो जाना चाहिये।

यह निर्देश पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री अवधेश कुमार वर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने उपनिदेशकों से कहा कि वह जिलों का निरीक्षण सतत् करते रहें और अनियमितता मिलने पर सम्बंधित अधिकारी को दण्डित करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में पलास को राज्य पुष्प घोषित करने पर सहमति

Posted on 08 September 2010 by admin

लखनऊ  -  उत्तर प्रदेश के वन एवं जन्तु उद्यान मन्त्री श्री फतेह बहादुर सिंह ने बताया है कि आज उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में पलास को राज्य पुष्प घोषित करने पर वन्य जीव बोर्ड के सदस्यों में आम सहमति बनी। उन्होंने बताया कि पूर्व में राज्य पुष्प के रूप में ब्रम्ह कमल घोषित था किन्तु उत्तराखण्ड राज्य के गठन के पश्चात यह पुष्प उत्तराखण्ड में चला गया, जिसके कारण अभी तक राज्य पुष्प घोषित नहीं हो सका था।

वन मन्त्री ने बताया कि बोर्ड ने बाघ संरक्षण के लिये पूर्व में निर्धारित सजा को और अधिक बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है। पूर्व में बाघ को मारने या शिकार करने वालों को 7 वर्ष की सजा की व्यवस्था थी, जिसे बढ़ाकर 10 वर्ष करने पर बोर्ड में सहमति बनी। उन्होंने बताया कि बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत वन अपराधों पर नियन्त्रण के सम्बंध में एजेण्डे पर बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि वन अपराधों को सुनने के लिये विशेष अदालतों का प्राविधान किया जायें।

श्री फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि प्रदेश में ´नील गायों´ की बढ़ती संख्या के कारण किसानों की अधिकांश फसलें इनके द्वारा खा ली जा रही है, जिसके कारण किसानों में बहुत असन्तोष है। उन्होंने बताया कि अब नील गाय को वनराज नाम से जाना जायेगा और इन्हें वन्य जीव शेड्यूल-3 से शेड्यूल-5 में परिवर्तित करने के एजेण्डा बिन्दु पर भी बोर्ड के सदस्यों में सहमति बनी। उन्होंने कहा कि अब इनके मारने पर किसी प्रकार का कोई अवरोध नहीं रहेगा।

श्री सिंह ने बताया कि इसके साथ-साथ कई लिम्बत प्रकरण जैसे सड़क/विद्युत/अम्बेडकर ग्राम, गंगा नदी के तटबंध आदि समस्याओं के सम्बंध में वन्य जीव बोर्ड की संस्तुतियॉ भारत सरकार को प्रेषित की जायेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सिचांई बन्धु की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का उपाध्यक्ष ने कसा पेंच

Posted on 08 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - सिचांई बन्धु की बैठक शारदा सहायक खण्ड 16 के कार्यालय में शारदा सहायक खण्ड 16,एंव 49 व सिचांई खण्ड के अधिकारियो को इस आशय से निर्देशित किया कि समस्त माइनरो के टेल तक पानी न पहुंचने के कारण माइनरों के टेल पर खेतों की इस वर्ष किसानो से सिचांई न ली जाय।

सिचांई बन्धु के उपाध्यक्ष जिशान हुसैन खां ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी कि बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है, कि इस वर्ष माइनरो मे पानी न आने के कारण और किसानो की परेशानी को देखते हुए सिचांई न लेने का निर्देश दिया है, साथ ही साथ कानूपुर माइनर व रामपुर माइनर का तत्काल सफाई करने का आदेश सम्बन्धित अधिकारी को दिया। दूबेपुर व्लाक के खराब पडे नलकूपों को तत्काल ठीक कराये जाय। सिचाई खण्ड 02 के अधिकारियों के पेंच कसते हुए चेतावनी दी कि कूरेभार टेल की तत्काल सफाई की जाय, इस कार्य में सिथिलता बरतने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। जलनिगम के अधिकारियो को “रीबोर´ कराये जाने का आदेश दिया। बैठक में जिन विभागों के अधिकारी अनुपस्थित थें उनके सम्बन्ध मे जिलाधिकारी को पत्र भेजने का भी आदेश दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को बैठको मे लगातार अनुपस्थित होने के कारण उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिये जिलाधिकारी को अलग से पत्र भेजने का निर्देश किया। उक्त बैठक में एम0ए0तालिब, अधिशाशी अभियन्ता,सिचाई खण्ड सुल्तानपुर गुप्ता ए0ई0, पवन पाण्डेय, अफरोज, अली रिजवान, फूल बाबू, सुभाश यादव, राम कृति मिश्रा, विपुल दूबे, मा0 राधेश्याम यादव, रामनयन सिंह, बब्बू मिश्रा, राम नयन वर्मा, लतीफ नेता सहित कृक काफी सख्या में उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लापता बालक का सुराग नही

Posted on 08 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - मोहल्ला गभडिया से 01 सितम्बर 2010 से लापता बालक का अभी तक कोई सुराग पुलिस ने नही लगा पायी है जिससे मोहल्लेवासियो में मित्र पुलिस के प्रति विश्वास खत्म हो रहा है।

ज्ञात हो कि निर्मला देबी निवासी गभडिया नगर कोतवाली ने इस आशय की तहरीर दी थी कि उसका 07 वशीZय पुत्र राज सुत उमेश कश्यप 01 सितम्बर शायं 04 बजे से मोहल्ले से लापता हो गया है। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस खोये हुये बालक के बारे पता लगाने मे नाकाम रही है। घर वालो को बालक न मिलने के कारण रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समरीन का जिन्न फिर बोतल के बाहर निकला

Posted on 08 September 2010 by admin

राजनीतिक रोटियां सेकने वालो को फिर मिल सकता है मुंहतोड़ जवाब

सुलतानपुर- सदर विधायक अनूप सण्डा की साख पर बट्टा लगाने के लिए एक बार फिर विरोधियों ने तुरुप का पत्ता फेंक दिया है। महीनों पहले विधायक के घर पर ताण्डव मचाने वाली महिला को मोहरा बनाते हुए नया पैतरा खेला गया है। ताण्डव रचने वाली समरीन ने विधायक श्री सण्डा पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ हवाई यात्रा पर गये थे। फिलहाल सपा व कुछ बाहरी खेमें को लोग जिस तरह से विधायक की छवि पर कीचड़ उछालने पर जुटें हैं इससे अन्दाजा यही लगाया जा सकता है कि आने वाले चुनाव में वह सभी इसके बलबूते सपा से टिकट हासिल कर मैदान में दिखाई दे सकेंगे। पर क्या इनका बुना हुआ ताना-बाना उन्हें जनता के दरबार में फायदा पहुंचा पायगा र्षोर्षो

सनद रहे की महीनों पहले शहर के पन्त स्टेडियम के पास ब्यूटी पार्लर संचालक एवं गभड़िया निवासनी समरीन ने एक युवा सपा नेता को सरे राह कई हाथ रसीद किये थे। ठीक दूसरे ही दिन से यह मामला राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विशय बन गया था। अपनी छीछालेदर होने के बाद युवा सपा ने प्रकरण में अपने विवेकानुसार यह निष्कर्ष निकाला कि जो कुछ भी हुआ इसके पीछे विधायक जी का ही हाथ है। फिर क्या, इसके बाद युवा नेता ने विधायक जी के विरोधियों को एकजुट करते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विधायक से इन्तकाम लेने के लिये युवा सपा नेता ने समरीन को खलनायक बनाते हुए सड़क पर उतार कर नंगा नाच रच डाला।

सूत्रों की मानें तो समरीन ऐसे कामों में काफी दिनों तक चर्चा का विय बनी हुई थी। जिसकी चर्चा गभड़िया, खैराबाद, दरियापुर व आसपास के क्षेत्रों में है। दिनांक 17 मई 2010 को सब्जी मण्डी स्थित लखन रोड पर विधायक के घर ताण्डव रचने के जुर्म विधायक की पत्नी द्वारा कोतवाली नगर मे तहरीर देने के बाद पुलिस ने समरीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 14 दिन जेल काटने के बाद किसी तहर जमानत पर जेल से बाहर आने के तीन माह बाद समरीन ने नया पैतरा खेलते हुए तीन माह पूंर्व पुलिस तथा मीडिया को दिये गये अपने बयान मे अनूप सण्डा को क्लीन चिट देतेह हुए अपने अन्तरंग सम्बन्धो को नकारा था और उन्होन सरेआम युवा सपा नेत हैदर का नाम लेते हुए यह आरोप लगाया था कि यह सब हैदर का किया धरा है और कई अनर्गल आरोप भी लगाये थे, उस समय वर्तमान नगर विधायक के साथ हवाई यात्रा की सीडी चर्चा का विय बनी हुई थी। कल रात पुलिस अधीक्षक के निवास पर मीडिया से बात करते हुए उसने बताया कि सीध्र ही मै विधायक के साथ अपने सम्बन्धो तथा और कई बडे सपा नेताओ का नाम सार्वजनिक करूंगी। अपने और विधायक के बीच वार्तालाप का कालडिटेल भी मीडिया को उपलब्ध कराया। पुलिस अधीक्षक से जब मीडिया ने इस बावत जानकारी चाही तो पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस की जाचं करायी जायेगी। अभी मै इस प्रकरण के बारे में मुझे विशे जानकारी नही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नवजात शिशु की मौत की गुत्थी उलझी

Posted on 08 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - चर्चित नवजात शिशु की मौत के मामले में पुलिस की तफ्तीश में भले ही जिला महिला चिकित्सालय की नर्स ऊषा दूबे, संचालक फरीदी नर्सिंग होम और संचालक आभा नर्सिंग होम का नाम सामने आ रहा हो पर सच्चाई क्या है इस पर सभी ने पर्दा डाल रखा है। फिलहाल इस नवजात की मौत के प्रकरण में शहर के एक चर्चित नर्सिंग होम “ममता हास्पिटल का नाम सामने आ रहा है। जिस पर पुलिस व वादी दोनों ही मेहरबान दिख रहें हैं।

सनद रहे कि नवजात शिशु की मौत के मामले में शुरुआती दौर में जो कहानी का अध्याय खुला उसकी सुई तो जिला महिला चिकित्सालय से जुड़ी थी। गत 29 अगस्त को शहर के पल्टू पुरवा निवासी उमा मौर्य को गर्भ के कारण परिजनों ने जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उमा की हालात बिगड़ने पर महिला अस्पताल की चिकित्सकों ने उसे रिफर कर दिया था। इसी के बाद से कहानी का अध्याय रचा जाने लगा। एकाएक बरसों से महिला अस्पताल में चर्चा का केन्द्र रही स्टाफ नर्स ऊषा दूबे उमा के परिजनों से मिली। ऊषा ने उमा को निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह देते हुए जिस नर्सिंग होम का नाम प्रस्तावित किया उससे सभी जांच के बाद भी अनभिज्ञ है।

भरोसेमन्द सूत्रों के मुताबिक शहर के चर्चित ममता नर्सिंग होम में उमा का भाई राजकुमार बहन को लेकर पहुंचा। जहां अस्पताल की संचालक रंजनी गुप्ता ने उसे आनन फानन में भर्ती कर उगाही की। सूत्रों की मानें तो यहां इलाज के दौरान उमा की हालात चिन्ता जनक हो गई, जिसे रातों रात अस्पातल से रिफर कर दिया गया। पुलिस व आम जनमानस की निगाह में दोशी डाक्टर आभा ने मात्र एक हजार रुपयें में उमा का इलाज किया। यह बात दिगर है कि अन्त में बच्चें की मौत के बाद उसे तिल का ताड़ बना दिया गया। उधर सूत्रों की मानें तो नवजात की मौत की खबर उधर जगल में आग की तरह फैली और इधर ममता अस्पताल की संचालक रंजनी गुप्ता ने रजिस्टर व उमा से सम्बंधित कागजात फाड़ कर किनारे कर दिया। ताकि सबूत के तौर पर कुछ भी शे न रह जाये। जाहिर सी बात है नवजात की मौत के बाद विवाद तो पैदा होना ही था। इस बाबत डाक्टर आभा सिंह की मानें तो  पैसा न देने के लिये यह डरामा रचा गया। रही बात बच्चे को देने की तो वह परिजन के अलावा किसी और के हवाले नही किया जा सकता था। उधर ममता अस्पातल की संचालक रंजनी गुप्ता का कहना है कि उनके अस्पातल में इस नाम की कोई भी मरीज भर्ती ही नही हुई। अब देखना यह है कि पुलिस इस पहलू पर भी जांच को केिन्द्रत करती है या नही, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्याम सेवा समिति ने निकाली शोभा यात्रा

Posted on 08 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - श्याम सेवा समिति ने निकाली शोभा यात्रा सेंवा समिति ने राधा कृश्ण की सामूहिक शोभायात्रा का शुभारम्भ ठठेरी बाजार से प्रारम्भ हुआ, और रूद्र नगर स्थित झांकी के सुदामा बीच मिलन की अदभुद झांकी प्रस्तुत की, सखा सुदामा के मार्मिक सजीव प्रर्दशन मिलन से दर्शक गण मन्त्र मुग्ध हो उठे, शोभायात्रा सीताकुण्ड पहुच कर मूर्तियो का विसर्जन किया। समिति के ओर से झांकी स्तर चित्रा स्टूडियो की गली में तीन प्रतियोगिताऐ हुई जिसमे विजेताओ को प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। समिति के अध्यक्ष मिण्टू कसौधन व उपाध्यक्ष चेतन गुप्ता ने आरती थाल प्रतियोगिता ने पारूल गुप्ता को प्रथम, पूनम कसौधन को द्वितीय व चान्दनी को तृतीय स्थान इसी कडी में मुरली सजावट में सचिन गुंप्ता को प्रथम स्थान के लिये पुरस्कृत किया गया। धार्मिक स्थान पर कुछ यक्ष सवालों की प्रतियोगिता हुई जिसमे कई प्रतिभागी प्रथम स्थान चयनित हुये। राजू मोदनवाल , निराला नगर को प्रथम व विजेता घोषित किया गया। इस व्यवस्था मे समिति की ओर से मन्त्री विक्की कुमार व व्यवस्थापक ने सक्रिय भागीदारी कर सभी को सधन्यबाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in