सिचांई बन्धु की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का उपाध्यक्ष ने कसा पेंच

Posted on 08 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - सिचांई बन्धु की बैठक शारदा सहायक खण्ड 16 के कार्यालय में शारदा सहायक खण्ड 16,एंव 49 व सिचांई खण्ड के अधिकारियो को इस आशय से निर्देशित किया कि समस्त माइनरो के टेल तक पानी न पहुंचने के कारण माइनरों के टेल पर खेतों की इस वर्ष किसानो से सिचांई न ली जाय।

सिचांई बन्धु के उपाध्यक्ष जिशान हुसैन खां ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी कि बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है, कि इस वर्ष माइनरो मे पानी न आने के कारण और किसानो की परेशानी को देखते हुए सिचांई न लेने का निर्देश दिया है, साथ ही साथ कानूपुर माइनर व रामपुर माइनर का तत्काल सफाई करने का आदेश सम्बन्धित अधिकारी को दिया। दूबेपुर व्लाक के खराब पडे नलकूपों को तत्काल ठीक कराये जाय। सिचाई खण्ड 02 के अधिकारियों के पेंच कसते हुए चेतावनी दी कि कूरेभार टेल की तत्काल सफाई की जाय, इस कार्य में सिथिलता बरतने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। जलनिगम के अधिकारियो को “रीबोर´ कराये जाने का आदेश दिया। बैठक में जिन विभागों के अधिकारी अनुपस्थित थें उनके सम्बन्ध मे जिलाधिकारी को पत्र भेजने का भी आदेश दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को बैठको मे लगातार अनुपस्थित होने के कारण उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिये जिलाधिकारी को अलग से पत्र भेजने का निर्देश किया। उक्त बैठक में एम0ए0तालिब, अधिशाशी अभियन्ता,सिचाई खण्ड सुल्तानपुर गुप्ता ए0ई0, पवन पाण्डेय, अफरोज, अली रिजवान, फूल बाबू, सुभाश यादव, राम कृति मिश्रा, विपुल दूबे, मा0 राधेश्याम यादव, रामनयन सिंह, बब्बू मिश्रा, राम नयन वर्मा, लतीफ नेता सहित कृक काफी सख्या में उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in