समरीन का जिन्न फिर बोतल के बाहर निकला

Posted on 08 September 2010 by admin

राजनीतिक रोटियां सेकने वालो को फिर मिल सकता है मुंहतोड़ जवाब

सुलतानपुर- सदर विधायक अनूप सण्डा की साख पर बट्टा लगाने के लिए एक बार फिर विरोधियों ने तुरुप का पत्ता फेंक दिया है। महीनों पहले विधायक के घर पर ताण्डव मचाने वाली महिला को मोहरा बनाते हुए नया पैतरा खेला गया है। ताण्डव रचने वाली समरीन ने विधायक श्री सण्डा पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ हवाई यात्रा पर गये थे। फिलहाल सपा व कुछ बाहरी खेमें को लोग जिस तरह से विधायक की छवि पर कीचड़ उछालने पर जुटें हैं इससे अन्दाजा यही लगाया जा सकता है कि आने वाले चुनाव में वह सभी इसके बलबूते सपा से टिकट हासिल कर मैदान में दिखाई दे सकेंगे। पर क्या इनका बुना हुआ ताना-बाना उन्हें जनता के दरबार में फायदा पहुंचा पायगा र्षोर्षो

सनद रहे की महीनों पहले शहर के पन्त स्टेडियम के पास ब्यूटी पार्लर संचालक एवं गभड़िया निवासनी समरीन ने एक युवा सपा नेता को सरे राह कई हाथ रसीद किये थे। ठीक दूसरे ही दिन से यह मामला राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विशय बन गया था। अपनी छीछालेदर होने के बाद युवा सपा ने प्रकरण में अपने विवेकानुसार यह निष्कर्ष निकाला कि जो कुछ भी हुआ इसके पीछे विधायक जी का ही हाथ है। फिर क्या, इसके बाद युवा नेता ने विधायक जी के विरोधियों को एकजुट करते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विधायक से इन्तकाम लेने के लिये युवा सपा नेता ने समरीन को खलनायक बनाते हुए सड़क पर उतार कर नंगा नाच रच डाला।

सूत्रों की मानें तो समरीन ऐसे कामों में काफी दिनों तक चर्चा का विषय बनी हुई थी। जिसकी चर्चा गभड़िया, खैराबाद, दरियापुर व आसपास के क्षेत्रों में है। दिनांक 17 मई 2010 को सब्जी मण्डी स्थित लखनऊ रोड पर विधायक के घर ताण्डव रचने के जुर्म विधायक की पत्नी द्वारा कोतवाली नगर मे तहरीर देने के बाद पुलिस ने समरीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 14 दिन जेल काटने के बाद किसी तहर जमानत पर जेल से बाहर आने के तीन माह बाद समरीन ने नया पैतरा खेलते हुए तीन माह पूंर्व पुलिस तथा मीडिया को दिये गये अपने बयान मे अनूप सण्डा को क्लीन चिट देतेह हुए अपने अन्तरंग सम्बन्धो को नकारा था और उन्होन सरेआम युवा सपा नेत हैदर का नाम लेते हुए यह आरोप लगाया था कि यह सब हैदर का किया धरा है और कई अनर्गल आरोप भी लगाये थे, उस समय वर्तमान नगर विधायक के साथ हवाई यात्रा की सीडी चर्चा का विषय बनी हुई थी। कल रात पुलिस अधीक्षक के निवास पर मीडिया से बात करते हुए उसने बताया कि सीध्र ही मै विधायक के साथ अपने सम्बन्धो तथा और कई बडे सपा नेताओ का नाम सार्वजनिक करूंगी। अपने और विधायक के बीच वार्तालाप का कालडिटेल भी मीडिया को उपलब्ध कराया। पुलिस अधीक्षक से जब मीडिया ने इस बावत जानकारी चाही तो पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस की जाचं करायी जायेगी। अभी मै इस प्रकरण के बारे में मुझे विशेष जानकारी नही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in