Archive | राज्य

ईद अमन-चैन, आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द का पैगाम देती है - मुख्यमन्त्री

Posted on 10 September 2010 by admin

मुख्यमन्त्री ने ईद-उल-फितर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक मुबारकबाद दी

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक मुबारकबाद दी है।

एक शुभकामना सन्देश में सुश्री मायावती ने कहा कि ईद का पवित्र त्योहार कौमी एकता को मजबूत करने के साथ ही समाज में सामाजिक सद्भाव तथा सहअस्तित्व की भावना को बढ़ाता है। इसके साथ ही अमन-चैन, आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द का पैगाम भी देता है। उन्होंने कहा कि रहमतों, बरकतों तथा नेमतों के मुबारक रमजान महीने के बाद ईद का त्योहार खुशियों का सन्देश लाता है।

मुख्यमन्त्री ने सभी लोगों से ईद के त्योहार को शान्ति और सद्भाव के वातावरण में मनाने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा के अन्तर्गत रखे गये रोजगार सेवक नहीं हटाये जायेंगे -दद्दू प्रसाद

Posted on 10 September 2010 by admin

लखनऊ-  महात्मागांधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी (मनरेगा) योजनान्तर्गत गा्रम पंचायतों में रखे गये रोजगार सेवक हटाये नहीं जायेंगे।

यह जानकारी ग्राम्य विकास मन्त्री श्री दद्दू प्रसाद ने आज यहॉं दी। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन में रोजगार सेवकों की अहम भूमिका है। ग्राम स्तर पर इस योजना के सुचारू संचालन व मजदूरों को काम देने व उनसे अपेक्षित काम लेने में रोजगार सेवक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्य एवं अनुभव को देखते हुए उन्हें उनके पद से हटाया नहीं जायेगा।

ग्राम्य विकास मन्त्री ने बताया कि पंचायतों के आरक्षण बदलने के बावजूद पहले से कार्यरत रोजगार सेवकों को न तो हटाया जायेगा और न ही पहले से चल रहे विकास कार्यों को रोका जायेगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा अकुशल श्रमिकों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के सफल संचालन से जहॉं एक ओर प्राकृतिक संसाधनों जल, जंगल, जमीन को संरक्षण प्रदान करने के दीर्घकालिक लाभ हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अकुशल मजदूरों को गांव में ही काम मिलने से उनका शहरों की ओर पलायन रोकने के तात्कालिक लाभ भी हैं। ग्राम स्तर पर योजना के संचालन में रोजगार सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए शासन ने उनका नवीनीकरण करने व उन्हें उनके पद पर बनाये रखने का निर्णय लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एपीएल कार्डधारकों को हर महीने सिर्फ दस किलोग्राम गेहूं मिलेगा

Posted on 10 September 2010 by admin

फैजाबाद - टाउन एरिया व ग्रामीण क्षेत्रों के एपीएल कार्डधारकों को हर महीने सिर्फ दस किलोग्राम गेहूं मिलेगा। वहीं बीपीएल व अन्त्योदय योजना के कार्डधारकों को भी अतिरक्त आवंटन के जरिये इतनी मात्रा में ही गेहूं मिल सकेगा लेकिन दोनों क्षेत्रों के रेट में अन्तर होगा। ग्रामीण इलाकों में विशेष योजना के तहत आया गेहूं छह रुपये 60 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगा जबकि शहरी कार्ड धारकों के लिए यह मूल्य आठ रुपये 95 पैसे प्रति किलोग्राम है।

जिलापूर्ति अधिकारी केपी मिश्र ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बीपीएल व अन्त्योदय कार्डधारकों को जो गेहूं व चावल जितने रेट व मात्रा में मिलता था वह उसी दर पर मिलता रहेगा। यदि कोई कार्ड धारक अतिरिक्त आवंटन में से गेहूं, चावल लेता है तो उसके लिए कीमत अलग है।

उन्होंने बताया कि शासन स्तर से मिले अतिरिक्त आवंटन में से एपीएल, बीपीएल व अन्त्योदय कार्डधारकों को इस महीने से दस किलोग्राम चावल 12 रुपये 35 पैसे की दर से दिया जा रहा है। वहीं नगरपालिका क्षेत्र में तीनों तरह के कार्डधारकों को आठ रुपये 95 पैसे की दर से गेहूं गेहूं वितरित किया जायेगा। टाउन एरिया व ग्रामीण इलाकों के कार्डधारकों को इसी योजना का गेहूं लगभग दो रुपये कम कीमत पर मिलेगा।

जानकारों का कहना है कि अलग-अलग मूल्य का खाद्यान्न आने से दुकानदार कार्डधारकों से मनमानी कीमत वसूल करने से गुरेज नहीं करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गंगा-जमुनी तहजीब को हर हाल में महफूज बनाये रखने का लिया संकल्प

Posted on 10 September 2010 by admin

फैजाबाद - प्रशासन द्वारा बुलाई गई संभ्रान्त नागरिकों की बैठक में एक स्वर में सभी ने गंगा-जमुनी तहजीब को हर हाल में महफूज बनाये रखने का संकल्प लिया गया। सभी समुदायों के लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कुछ समस्याओं के बारे में भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जिसके निराकरण का आश्वासन दिया गया।

शहर स्थित नरेन्द्रालय में जिलाधिकारी एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसएसपी आरकेएस राठौर, एसपी सिटी अनिल कुमार राय, सीओ सिटी राजेश पाण्डेय, गुरु बसन्त सिंह, राजेन्द्र सिंह छाबड़ा, विजय गुप्त, रमजान अर्मा टाण्डवी, वेद राजपाल दिनेश सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। डीएम श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग त्यौहारों को आपसी सद्भाव और परम्परागत तरीके से मनाएं। प्रशासन हर स्तर पर सहयोग के लिए कृतसंकल्प है।

एसएसपी श्री राठौर ने कहा कि सौहार्द को प्रभावित करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन आम जनता की सुरक्षा के लिए है, इसमें कोई कमी नहीं आयेगी। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना अधिकारियों को दी जाय। कांग्रेस नेता अफजाल अहमद ने रमजान के दौरान सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ न होने पर आक्रोश जताया। वहीं व्यापारी नेता सुशील जायसवाल ने नरेन्द्रालय की बदहाली दूर नहीं होने पर नाराजगी जताई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हनुमत शक्ति जागरण यात्रा पर रोक

Posted on 10 September 2010 by admin

फैजाबाद - अयोध्या में 11 सितम्बर को राम की पैड़ी तक निकाली जाने वाली नुमत शक्ति जागरण यात्रा पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। रामजन्मभूमि थाने की पुलिस की ओर से प्रशासन को भेजी गई आख्या में इस यात्रा में आपत्तिजनक नारे लगाए जाने तथा इससे शान्ति-व्यवस्था को खतरा पैदा होने की आंशका जताई गई थी।

रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट की ओर से गुरुवार को जारी प्रतिबन्ध आदेश में नुमत शक्ति जागरण यात्रा को परम्परागत नही माना गया है। इसकी कोई अनुमति न दिए जाने के बाद भी आयोजकों को यात्रा निकालने तथा राम की पैड़ी पर जमा होने की कवायद में जुटना बताया गया है। प्रशासन को मिली सूचना के मुताबिक आगामी 11 सितम्बर को बजरंग दल अयोध्या के संयोजक राजीव कुमार उर्फ राजू दास की अगुवाई में करीब तीन सौ समर्थक सस्कृत महाविद्यालय हनुमानगढ़ी से हनुमान शक्ति जागरण यात्रा लेकर राम की पैड़ी पर जमा होंगे। वर्तमान हालात को देखते हुए प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सोलर रिक्शा वितरित कर गरीबों को त्वरित रोजगार उपलब्ध कराया जाय -डॉ0 यशवन्त सिंह

Posted on 10 September 2010 by admin

नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग की समीक्षा सम्पन्न

प्रदेश में एक लाख, पचास हजार शुष्क शौचालय जल प्रवाहित शौचालयों में परिवर्तित

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश के नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) डा0 यशवन्त सिंह ने प्रत्येक जनपद में सोलर रिक्शा वितरित कर गरीबों को त्वरित रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हें। उन्होंने कहा कि छोटे जनपदों में कम से कम 20 तथा बड़े जनपदों में 250-300 सोलर रिक्शा गरीब एवं जरूरत मन्द लोगों में वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित कर इस दिशा में कार्यवाही तुरन्त प्रारम्भ की जाय। उन्होंने कहा कि वे सोलर रिक्शों की कीमत कम से कम तय कराने का प्रयास करेगें ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति भी इसके माध्यम से अपना जीवकोपार्जन कर सके।

डा0 यशवन्त सिंह आज यहॉ सूडा के सभागार में विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आई0एल0सी0एस0 योजना के तहत शुष्क शौचालयों को जल प्रवाहित  शौचालयों में परिवर्तित करने की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि दिये गये लक्ष्य के अनुसार यह कार्य प्रत्येक दशा में माह सितम्बर 2010 तक पूरा कर लिया जाय और इसके लिए ठोस रणनीति बना कर प्रस्तुत की जाय। उन्होंने इस कार्य में शिथिलता बरतने वाले जनपद बदायूं, कांशीरामनगर, मुजफ्फरनगर और रामपुर के जिला परियोजना अधिकारियों को चेतावनी देने के निर्देश भी दिये।

डा0 सिंह ने प्रदेश भर से आये जिला परियोजना अधिकारियों से कहा कि वे अनुशासन में रह कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें और सूड़ा की छवि और अच्छी बनायें। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को केवल कार्य समाप्त करने की दृष्टि से न किया जाय वरन् यह भी देख लिया जाय कि उसकी उपयोगिता कितनी है। उन्होंने कहा कि अच्छे ट्रेड चुनकर गरीबों को ट्रेनिंग दिलायी जाय और ऐसी संस्थाओं का चयन किया जाय जो लोगों को ट्रेनिंग देने के उपरान्त रोजगार के लायक बना सकें और रोजगार उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

नगरीय रोजगार राज्य मन्त्री को समीक्षा बैठक में सूड़ा के निदेशक श्री चिन्तामणि ने अवगत कराया कि गत दो वर्षो में सूडा ने गरीबी उन्मूलन और गरीब नागरिकों को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि मैला ढोने की अमानवीय प्रथा को समाप्त करने के लिए प्रदेश में दो लाख चालीस हजार शुष्क शौचालयों को जल प्रवाहित शौचालयों में परिवर्तित कराने का अभियान चल रहा है और अब तक एक लाख पचास हजार शुष्क शौचालय जल प्रवाहित शौचालय में परिवर्तित करा दिया गये हैं। उन्होंने मलिन बस्तियों में कराये जा रहे कार्यों और स्वर्ण जयन्ती शहरी योजना के अन्तर्गत गरीबों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाये जाने से सम्बन्धित कार्यक्रमों की प्रगति से भी नगरीय रोजगार राज्य मन्त्री को अवगत कराया।

इसके पूर्व निदेशक श्री चिन्तामणि ने सूड़ा द्वारा कार्यान्वित कराये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रत्येक जनपदवार विस्तार से समीक्षा की और जिला परियोजना अधिकारियों को यथोचित निर्देश दियें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ईद की मुबारकवाद

Posted on 10 September 2010 by admin

आगरा - मण्डलायुक्त सुधीर एम बोबडे तथा जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने ईद के पावन त्यौहार पर नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा है कि ईद का ये त्यौहार सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाये। उन्होंने अपील की है कि आगरा के लोगों ने सदैव ही सामाजिक सद्भाव और एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया है और एक दूसरे के त्यौहार में बड चढकर हिस्सा लेते हैं। श्री अभिजात ने नागरिकों से आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ परस्पर मिलकर त्यौहार मनाने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्य निर्वाचन आयुक्त 14 सितम्बर को समीक्षा बैठक करेंगे

Posted on 10 September 2010 by admin

डाटा बेस हेतु अधीनस्थ कर्मचारियों की सूची 10 सितम्बर तक भेजें

आगरा- जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने कहा है कि पंचायत निर्वाचन कार्मिकों की डाटा बेस तैयार करने के लिए जनपद के सरकारी एवं स्थानीय निकाय कार्यालयाध्यक्षों से कर्मचारियों की सूची एनआईसी कलक्ट्रेट में निर्देश दिये गये हैं। जिनमें से कतिपय कार्यालयों से सूची प्राप्त नहीं हुई है। ऐंसे कार्यालयाध्यक्ष व्यक्तिगत ध्यान देकर सूची 10 सितम्बर तक दोपहर दो बजे तक प्रत्येक दशा में एन0आई0सी0 पर उपलब्ध करादें। माननीय राज्य निर्वाचन आयुक्त व्दारा 14 सितम्बर को समीक्षा बैठक आहूत की गई है। सूची न मिलने की दशा में माननीय निर्वाचन आयुक्त को अवगत करा दिया जायेगा और कार्यालयाध्यक्ष के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्वीन्स बेटन रिले आगरा भ्रमण की व्यवस्थाओं की समीक्षा

Posted on 10 September 2010 by admin

13 सितम्बर को मॉकड्रिल व 17 सितम्बर को सभी तैयारियों का पूर्वाभ्यास

भ्रमण मार्ग पर 8 हजार स्कूली बच्चे स्वागत करेंगे

आगरा -  राष्ट्रमण्डल खेलों के अवसर पर क्वीन्स वेटर रिले का आगरा में 20 सितम्बर को भ्रमण कार्यक्रम है। इस अवसर पर व्यवस्थाओ को सुचारू बनाने के लिए  जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने उप समिति वार समीक्षा की और निर्देश दिये कि व्यवस्थाओं की स्थल पर निरीक्षण हेतु 13 सितम्बर को मॉक िड्रल में सभी अधिकारी भाग लेंगे तत्पश्चात 17 सितम्बर को स्कूली बच्चों सहित सभी व्यवस्थाओं का पूर्ण रूप से पूर्वाभ्यास किया जायेगा।

उन्होंने निर्देश दिये कि भ्रमण मार्ग पर निर्धारित स्थलों पर 21 एम्बूलेंस खडी रहेंगी और 2 एम्बूलेंस स्टेडियम पर उपलब्ध रहेंगी।  वाहनों  की  पािर्कंग  हेतु सदर थाने के सामने मैदान तथा आगरा क्लव ग्राउण्ड आदि स्थानों को दर्शाते हुए रूट मैप का पत्रक भी कार्डो के साथ भेजें। प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव ने आर्मी बेस वर्कशॉप पर स्वागत कार्यक्रम की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कार्यक्रमों के मिनट-टू-मिनट विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि किसी स्तर पर संवादहीनता या अव्यवस्था की सम्भावना न रहे।

अपर जिलाधिकारी कै0 आलोक शेखर तिवारी ने बताया कि वैटन के स्वागत में सदर बाजार चौराहे से पीएसी ग्राउण्ड तक सडक के एक ओर लगभग 8 हजार स्कूली बच्चे खडे किए जायेंगे। उनके साथ उनके शिक्षक भी रहेंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक दशा में कक्षा 10 या इससे वरिश्ठ कक्षाओं के बच्चों को ही रखें और उनके स्कूल के आसपास क्षेत्रों में ही रखें। साथ ही वैटिन कान्वाय गुजरने के तुरन्त बाद उनको विद्यालयों में वापस भेज दिया जाये। प्रत्येक विद्यालय के साथ दो होमगार्ड रहेंगे साथ ही सिविल डिफेंस तथा पीआरडी जवान भी रहेंगे। प्रत्येक विद्यालय को संख्या के अनुसार पेयजल की बोतल, चिप्स व बिस्कुल के पैकेट, सन शेड, तिरंगी झण्डिया तथा कॉमन बैल्थ झण्डिया जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से उपलबध कराई जायेंगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर, एसपी यातायात, एसपी क्राइम, नगर मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त, आरटीओ, क्रीडा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यमुना जल स्तर में वृद्वि आज जल स्तर 493.5 फीट पर

Posted on 10 September 2010 by admin

नागरिक सचेत रहें और तैराकी-खेल हेतु नदी में न जाय

आगरा - आगरा में यमुना का जल स्तर आज 493.5 फीट रिकार्ड किया गया । जबकि लो फ्लड लेबिल 495 फीट है। जल स्तर बढने की दशा में नदी किनारे नीचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर खेतों में पानी भर सकता है सम्भावित बाढ को देखते हुए फसलों की क्षति का आंकलन कराया गया है ।जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में तहसीलवार बाढ सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की ।

उन्होंने सम्भावित बाढ प्रभावित क्षेत्रों  में पशुओं में सघन टीकाकरण अभियान चलाने, सफाई, और पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाईयों की व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने बाढ चौकियों को सक्रिय बनाने और नियमित रूप से क्षेत्रों में भ्रमण करने के निर्देश दिये।

नालों में बैकफ्लों की सम्भावना को देखते हुए नगर निगम को पम्प सैट तैयार रखने के निर्देश दिये। नगर निगम व्दारा 35 पम्प सैटों की व्यवस्था की गई है, जिन्हें सम्भावित स्थलों पर लगाया जारहा है।

श्री अभिजात ने नागरिको से अपील की है कि सचेत रहे और बाढ के दौरान नदी में स्नान , तैराकी या मनोरंजन हेतु न जाये। क्योकि तेज बहाव और भंवर से कठिनाई हो सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in