Archive | राज्य

धूमधाम से मना आदशZ जूनियर हाईस्कूल बिरधौरा में वार्शिकोत्सव सुल्तानपुर कार्यालय

Posted on 21 September 2010 by admin

बल्दीराय, ब्लाक अन्र्तगत आदर्श जूनियर हाईस्कूल बिरधौरा में वार्शिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि बसपा नेता बाबूराम वर्मा रहे। विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरवस्ती वन्दना के साथ हुआ। उसके बाद बच्चो ने आर्कशक झांकी निकाल साक्षरता व एड्स के प्रति जागरुक किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे देश की धरोहर है, और एक कच्चें घड़े के सामान है उनको जिस सांचे में ढ़ालेगें वह उसी में ढ़लेगें। इस मौके पर प्रबन्धक रामअभिलाश मौर्य, रामदेव यादव, काशीराम यादव, हरगोविन्द मौर्य, रामकुमार वर्मा, िशवलली, रामावती, प्रेमकुमारी, पंचम फिरोज, गंगाधर, शेर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बुद्धिजीवियों ने सर्वधर्म सदभावना रैली निकाली सुल्तानपुर कार्यालय

Posted on 21 September 2010 by admin

रामजन्मभूमि-बाबरी मिस्जद प्रकरण को लेकर अमन शान्ति बनाये रखने के लिये मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने सर्वधर्म सदभावना रैली निकाली। जिसमें भरोसा दिलाया गया कि आपसी एकता के लिये सोसायटी तत्पर्य रहेगी।

मुस्लिम वेलफेयर सोसयटी के अध्यक्ष डाक्टर जफर अली खां के नेतृत्व सर्वधर्म सदभावना रैली मंगलवार को ख्वाजा काम्पलेक्स से निकाली गई।

रैली शहर के मुख्य मार्ग शाहगंज चौराहा, घंटाघर, पंचरास्ता, राहुल चौराहा होते हुए पुन: ख्वाजा काम्पलेक्स पहुंची। रैली में समाज के सभी वर्गों ने हिस्सा लिया। श्री खां ने बताया कि समाज में आजकल के हालात को देखते हुए अमन व शान्ति को बनाये रखने के लिये यह सदभावना रैली निकाली गई थी। रैली में छोटे-छोटे बच्चे जो अपने हाथों में तख्ती लिये हुए इंसािन्यत का पैगाम दे रहे थे। इस मौके पर मौलाना कसीम कासमी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सै. रहमान उर्फ मानू, वसीम अहमद सिदद्ीकी, डाक्टर हसीन अहमद, परमजीत सिंह, मोहम्मद उएसमान सिद्दीकी, सरदार हरविन्दर सिंह, सलीम अहमद, राजिक खान, शमसुद्दीन उर्फ बब्बू, जफर अली सिद्दीकी, हाजी मोहम्मद रहमान, परवेज करीम, रािशद अली सिद्दीकी, डाक्टर नैयर रजा जैदी, जुनेद, हसन इरशाद, इन्द्रपाल सिंह, सरदार गुरुदेव सिंह, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बोगस राशन कार्ड तुरन्त जमा करें

Posted on 21 September 2010 by admin

मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 31 अगस्त 10 के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार श्री वास्तव ने नागरिकों को सूचित किया है कि जिन व्यक्तियों के पास बोगस राशन कार्ड है । वह अपने बोगस राशन कार्ड दो सप्ताह के अन्दर प्रत्येक दशा में अपने क्षेत्र से सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय, तहसील स्तरीय आपूर्ति कार्यालय एवं खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में समर्पित करदें।

उन्होंने सचेत किया है कि बोगस राशन कार्ड समय से समर्पित न करने पर ऐसे राशन कार्ड धारकों के विरूद्व सुसंगत धाराओं में क्रिमीनल प्रोसीक्यूसन की कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजनैतिक दलों के साथ बैठक 22 सितम्बर को कलेक्ट्रेट में

Posted on 21 September 2010 by admin

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में आगरा जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ सामान्जस्य, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाने के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी अमृत अभिजात की अध्यक्षता में 22 सितम्बर को दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है।

मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राज कुमार श्रीवास्तव ने अनुरोध किया है कि राजनैतिक दलों के पदाधिकारी बैठक में भाग लेने का कश्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदीप कुमार ने विधान परिषद सदस्यता की शपथ ग्रहण की

Posted on 20 September 2010 by admin

विधान परिषद के सभापति श्री गणेश शंकर पाण्डेय ने विधान परिषद के नव निर्वाचित सदस्य श्री प्रदीप कुमार को आज यहॉं अपने कार्यालय कक्ष में विधान परिषद की सदस्यता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर संसदीय कार्यमन्त्री श्री लालजी वर्मा, पंचायत राज  मन्त्री एवं विधान परिषद में नेता सदन श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, पर्यटन राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री विनोद सिंह, राज्य सभा सदस्य श्री युगल किशोर, शिक्षक दल नेता श्री ओम प्रकाश शर्मा के अलावा अनेक विधान परिषद सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विधान परिषद के प्रमुख सचिव श्री प्रताप वीरेन्द्र कुशवाहा ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्वीन्स बैटन रिले का भव्य स्वागत

Posted on 20 September 2010 by admin

राश्ट्र मण्डल खेलों की क्वीन्स बैटन रिले के आगरा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। बैटन रिले के मध्यप्रदेश सीमा से आगरा जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही सैंया पर सर्व प्रथम समारोह पूर्वक स्वागत किया गया।

क्वींस ब्ौटन रिले के अपर निदेशक ले0जनरल राज कादियान ने बैटन को उ0प्र0 ओलिम्क संघ के महा सचिव आनन्देश्वर पाण्डेय को सौंपा। बैठक सांसद सीमा उपाध्याय तथा क्षेत्र के विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने प्राप्त की  तत्पश्चात मण्डलायुक्त सुधीर एम. बोबडे तथा आई.जी. विजय कुमार ने बैटन प्राप्त कर जिलाधिकारी अमृत अभिजात तथा डी.आई.जी. एल.बी.एंटनी  देवकुमार को सौंपा।

इस अवसर पर ले0 जनरल राज कादियान ने कहा कि बैटन के भ्रमण के साथ सद्भावना और प्रेम का सन्देश लेकर आये है। बैटन का भ्रमण 10 जून से प्रारम्भ होकर देश के कौने-कौने में जा रहे है। बैटन रिले के भ्रमण का आज 87 वां दिन है। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान बैटन देश के 28 प्रदेश तथा 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी अभी तक 32 राज्यों का भ्रमण हो गया है आगे उ0 प्र0, हरियाणा  तथा दिल्ली प्रदेश मे भ्रमण है। आज मध्य प्रदेश का भ्रमण समाप्त हो गया है।
श्री आनन्देश्वर पाण्डेय ने भाव विभोर होकर कहा कि आगरा आगमन पर जिस प्रकार का स्वागत हुआ है ऐसा भावपूर्ण और शानदार स्वागत अन्यत्र कही नही हुआ है। यह अविस्मणीय और अद्भुत यादगार रहेगा। सांसद श्रीमती सीमा उपाध्याय तथा विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने क्वींस बैटन के आगरा आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि आगरा के लिए यह गौरव की बात है। सैंया सीमा पर आस पास के क्षेत्रों से बडी संख्या में नागरिकों, विभिन्न स्कूलों के बच्चों तथा आगरा की विभिन्न सस्थाओं के पदाधिकारियों ने स्वागत समारोह में भाग लेकर उत्साह वर्धन किया।

सैंया से बैटन रिले 509 आर्मी वेस वर्कशाप प्रांगण में पहंुचने पर स्वागत किया गया तत्पश्चात ब्ौटन रिले ने महात्मा गांधी मार्ग पर भ्रमण कर भगवान टाकीज होकर पुन: एम.जी. मार्ग होकर पी.ए.सी. ग्राउण्ड पहुंची।पीएसी ग्राउण्ड पर स्वागत समारोह के उपरान्त ख्याति प्राप्त खिलाडियों आि द्वारा धावक के रूप में दौडते हुए बैटन को एकलव्य स्टेडियम तक ले जाया गया। इस दौरान एम.जी. रोड तथा मालरोड पर स्कूलों के छात्र छात्रओं तथा नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।

एकलब्य स्टेडियम में अन्त में एिशयन गोल्ड मेडलिस्ट रतन सिंह भदौरिया ब्ौटन के साथ दौडकर बैटन को मण्डलायुक्त सुधीर एम.बोबडे तथा डीआईजी विजय कुमार को सौंपा। मण्डलायुक्त ने अस अवसर पर शान्ति के प्रतीक कबूतर उडाये और रंग विरंगे गुब्वारे उडाकर स्वागत किया।श्री बोबडे ने कहा कि बैटन खेल का प्रतीक है, आगरा में सभी वर्गो विशेश रूप से युवा वर्ग ने आगे आकर उत्साहवर्धन प्रतिभाग किया है। यह शुभ सन्देश है।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात तथा अपर जिलाधिकारी (प्रो0) कै0 आलोक शेखर तिवारी ने आयोजन को सफल बनाने मे सहयोगी सभी प्रतिभागियों, खिलाडियों, प्रायोजको, केन्द्र तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सेना तथा वायु सेना के अधिकारियों और स्थानीय संस्थाओं सहित आगरा की प्रबुद्व जनता के सक्रिय सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया है।

उन्होंने आगरा के मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार प्रकट किया जिन्होंने शुरूआती दौर से ही कार्यक्रमों की कवरेज देकर लोगों को प्रोत्साहित किया और खेल भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बैटन रिले के आगरा आगमन पर सूर सदन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे आयोजन किये गये।
भ्रमण के आयोजन में डीआईजी पीएसी विजेन्द्र वर्मा, आगरा विकास प्राधिकरण के तनवीर जफर अली, मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्री वास्तव, एस.पी. सिटी एल.आर. रवि कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी वित्त राम आसरे, आर. एस. ओ. ए.के. सेठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अक्टूबर माह में विशेष अभियान चलाकर सभी फर्जी बिलिंग बन्द करें

Posted on 19 September 2010 by admin


बिजली चोरी रोकने में उल्लेखनीय कार्य करने
वाले अभियन्ता सम्मानित
-ऊर्जा मन्त्री

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मन्त्री श्री रामवीर उपाध्याय ने अभियन्ताओं को निर्देश दिये हैं कि वे 1 अक्टूबर  से 30 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर फर्जी बिलिंग को हर हालत में रोकें तथा अपने यहॉ  एकाउन्ट को दुरूस्त कर लें। इसके उपरान्त यदि जांच में यह पाया गया कि कटे कनेक्शन पर बिलिंग जारी है, तो ऐसे अभियन्ताओं एवं सम्बन्धित कार्मिकों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ऊर्जा मन्त्री आज यहां शक्ति भवन में आयोजित ऊर्जा निगमों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगमों को अपनी बैलेंश शीट बिल्कुल सही रखनी होगी। इसके लिए यह आवश्यक है कि बिलिंग सम्बन्धी सभी आंकड़े हों। उन्होंने कहा कि पावर कारपोरेशन का उपभोक्ताओं के ऊपर वास्तविक रूप में कितना बकाया है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि वास्तविक बकाया सुनिश्चित करने के लिए सभी अभियन्ताओं को इस कार्य में पूरी क्षमता के साथ लगना होगा तभी जाकर यह सुनिश्चित हो सकेगा कि वास्तविक बकाया कितना है और यह कार्य तभी सम्भव है जब फर्जी बिलिंग को शत-प्रतिशत रोका जाय।

अगस्त माह में राजस्व वसूली पर सन्तोष व्यक्त करते हुए ऊर्जा मन्त्री ने कहा कि यदि बिजली चोरी पर 80 प्रतिशत भी नियन्त्रण कर लिया जाय तो प्रतिमाह 1500 करोड़ रूपये तक राजस्व प्राप्त हो सकता है। उन्होंने जुलाई एवं अगस्त माह में बिजली चोरी पर नियन्त्रण हेतु चलाये गये प्रदेश व्यापी विशेष अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।

प्रथम स्थान पर रहने वाले नगरीय मण्डल अलीगढ़ के अधीक्षण अभियन्ता श्री एस0के0जैन, मेरठ के अधीक्षण अभियन्ता श्री किशन सिंह एवं नोएडा के अधीक्षण अभियन्ता श्री ए0पी0मिश्रा तथा अलीगढ़ (ग्रामीण) अधीक्षण अभियन्ता श्री नरेश भारती को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी अभियन्ताओं का आह्वान किया कि वे इसी  तरह बिजली चोरी रोकने में दिलचस्पी दिखाते रहेंगे तभी सरकार उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति करने में सफल होगी।

अगस्त माह में चलाये गये अभियान में नगरीय मण्डल अलीगढ़ प्रथम, नोएडा द्वितीय एवं ग्रामीण अलीगढ़ तृतीय स्थान पर रहा। इसी तरह जुलाई माह में चालाये गये अभियान में नगरीय मण्डल अलीगढ़ प्रथम, मेरठ द्वितीय तथा नोएडा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान शमन शुल्क के रूप में लगभग 179 लाख रूपये वसूल किये गये।

अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री नवनीत सहगल ने निर्देश दिए क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को यथाशीघ्र बदलें तथा शहरों में ट्राली ट्रांसफर्मार को हमेशा तैयार रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर ट्राली ट्रांसफर्मार को एक स्थान पर 15 दिन से अधिक न रखेंं।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (विजीलेंस) श्री शैलजा कान्त मिश्र, अपर प्रबन्ध निदेशक, श्री नरेन्द्र भूषण, डिस्कामों के प्रबन्ध निदेशकों के अलावा अन्य वरिष्ट अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पेंशनरों की प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण हो -प्रमुख सचिव वित्त

Posted on 19 September 2010 by admin

उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव वित्त श्री अनूप मिश्र ने कोषागार के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि पेंशनरों की प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाय। चित्रकूट, देवीपाटन एवं बस्ती मण्डल को पेंशन स्वीकृत के मामले में क्रियाशील करने तथा पेंशन के प्रथम भुगतान के मामले में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। पेंशन के प्रथम भुगतान के मामले में जनपद कौशाम्बी, जालौन, हमीरपुर एवं गोण्डा की अगस्त माह के प्रगति सन्तोष जनक नहीं पायी गई। इसलिए उनके कोषाधिकारियों को चेतावनी देने के निर्देश दिया गया। कोषागारों के साइट अपग्रेडेेशन के कार्यों को प्रत्येक दशा में 15 अक्टूबर तक पूरा करने हेतु राजकीय निर्माण निगम के सम्बन्धित अधिकारी को दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिले भर में हुआ फ्लैग मार्च

Posted on 19 September 2010 by admin

अयोध्या प्रकरण को लेकर प्रशासन हलकान हैं। कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च कियां।

जिलाधिकारी पिंकी जोवेल व पुलिस अधीक्षक ए0 के0 राघव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर कोतवाली,कुड़वार,बल्दीराय, हलियापुर, कूरेभार, आदि के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। एस0 पी0 श्री राघव ने बताया कि अराजकता फैलाने वालों से शख्ती से निपटा जायेगा। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की सतर्कता टीम कड़ी निगाह रखे हुए है। जनता से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीण अंचलों में चुनावी माहौल गर्म , प्रशासन चाक चौबन्द

Posted on 19 September 2010 by admin

रामजन्मभूमि व बाबरी मिस्जद के स्वामितव विवाद सम्बन्धित आगामी 24 सितम्बर को हाईकोर्ट का आने व निर्णय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों से क्षेत्र का माहौल गर्मा गया है। जहां राजनैतिक धुरन्धर शाम-दाम-दण्ड-भेद अपना कर अपना अपना उल्लू सीधा करने के प्रयास में है।

गौरतलब हो कि ग्रामीण अंचलों में एकाएक उबाल आ गया है। पंचायत चुनाव के संभावित उम्मदीवार मतदाताओं के चौखट पर दस्तक दे शान्ति वातावरण के पर लगा दियें हैं। इस समय सर्वत चर्चा रामजन्मभूमि विवाद व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दावेदारों की जीत हार को लेकर चर्चा का विशय बना हुआ है। चौराहों व चाय पान की दुकानों पर व गांव की चौपाल, क्षेत्रीय नेताओं का प्रमुख अड्डा बना हुआ है। गांव के चौपालों में कुछ स्थान पर महिलायें भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। ग्रामीण अंचालों के विकास के नाम पर सरकार मौजूदा समय में रुपया पानी की तरह बहा रही है। जिसे देखते हुए ग्राम प्रधान पद के दावोदारों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जबकि वर्तमान प्रधान बने प्रशासक रुठे मतदाताओं को मनाने के उद्देश्य से बीपीएल राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, नाली, खड़ण्जा, इण्डिया माकाZ हैण्डपम्प, महा माया आवास अदि कार्यों को छूमन्त्र की तरह करने को तत्पर है। कई ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान बीपीएल राशन कार्ड स्वयं बनाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहें हैं। शान्ति वातावरण में राजनैतिक उथल पुथल के बीच रामजन्मभूमि व बाबरी मिस्जद का निर्णय सम्बंधी मुद्दा आग में घी डालने का कार्य किया है। जिसे देखते हुए प्रशासन चाक चौबन्द का प्रयास करते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील कर रही है। वहीं कुछ अराजक तत्व एक बार फिर सर उठाने को अवसर की तलाश में हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार की विरोधी पार्टियां सुरक्षा के नाम पर बसपा सरकार को असफल साबित कर बखाZस्तगी के ताने बाने बुने उसको  बसपा सुप्रिमों मुख्यमन्त्री मायावती ने केन्द्र के ऊपर मढ़ते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर डाली। अब गेन्द केन्द्र के पाले में फेंक कर जो सुरक्षा कवच पहनने का प्रयास सफल साबित दिखाई दे रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in