Categorized | लखनऊ

पेंशनरों की प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण हो -प्रमुख सचिव वित्त

Posted on 19 September 2010 by admin

उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव वित्त श्री अनूप मिश्र ने कोषागार के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि पेंशनरों की प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाय। चित्रकूट, देवीपाटन एवं बस्ती मण्डल को पेंशन स्वीकृत के मामले में क्रियाशील करने तथा पेंशन के प्रथम भुगतान के मामले में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। पेंशन के प्रथम भुगतान के मामले में जनपद कौशाम्बी, जालौन, हमीरपुर एवं गोण्डा की अगस्त माह के प्रगति सन्तोष जनक नहीं पायी गई। इसलिए उनके कोषाधिकारियों को चेतावनी देने के निर्देश दिया गया। कोषागारों के साइट अपग्रेडेेशन के कार्यों को प्रत्येक दशा में 15 अक्टूबर तक पूरा करने हेतु राजकीय निर्माण निगम के सम्बन्धित अधिकारी को दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in