Archive | राज्य

गैस सर्विस कर्मचारियों से साढ़े चार लाख रूपये व युवक से बीस हजार की हुई लूट

Posted on 24 November 2010 by admin

दिन दहाड़े हुई लूट की घटनाओं से नगर में फैली सनसनी

जनपद में बढ़ रहे लूट की घटनाओं ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। लगभग डे़ढ बजे अमेठी गैस सर्विस के कर्मचारियों से साढ़े चार लाख रूपये दिन दहाडे़ एक पल्सर मोटर साईकिल सवार तीन युवको ने प्रिया नर्सिंग होम के सामने अमहट मण्डी के पास मोटर साईकिल को धक्का देकर कैस से भरा बैग छीनकर चम्पत हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेठी गैस सर्विस के गोदाम रानीगंज जो वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित है, जहां पर बुधवार को ग्रामीण उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डर वितरित किया जाता है। जहां पर घरेलू गैस सिलेण्डर 1188, 340 रूपये प्रति सिलेण्डर एवं कामािशZयल 17 गैस सिलेण्डर 1125 रूपये प्रति सिलेण्डर की दर से वितरित किया गया था, लगभग डे़ढ बजे अमेठी गैस सर्विस के कर्मचारी जो बाइक चला रहा था राम अवध एवं नियाज अहमद कैस से भरा बैग लेकर बैठे हुए थे जैसे ही उक्त कर्मचारी अमहट मण्डी से नगर की तरफ बढ़े प्रिया नसिंZग होम के पास बाइक पर सवार तीन युवक जो मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे बैग को छीनने लगे जिससे अमेठी गैस सर्विस के कर्मचारी असन्तुलित होकर गिर पड़े। बाइक सवार लूटेरे बैग लेकर फरार हो गये। एजेन्सी के संचालक फतेह मोहम्मद ने बताया कि लूटे गये बैग में साढ़े चार लाख रूपये की नगदी थी। कुछ दिन पूर्व गैस वितरण को लेकर उपभोक्ता एवं कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में तत्कालीन पुलिस उपअधीक्षक एवं सीओ सिटी से मांग की गई थी। जिस पर दो तीन दिन ही पुलिस ंव्यवस्था मुहैया करायी गई थी यदि आज वह व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा मुहैया करायी गई होती तो आज इस घटना  से बचा जा सकता था। लूट की घटना सुनकर मौके पर उपअधीक्षक एवं कोतवाल मौके पर पहुंच कर लूट के बारे में जानकारी ली। अमेठी गैस सर्विस के संचालक का मकान भी घटना स्थल से मात्र 50 मी की दूरी पर स्थित है। समाचार लिखे जाने तक अमेठी गैस सर्विस द्वारा कोतवाली नगर में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इसी तरह की दूसरी घटना पयागीपुर चौराहा निवासी अनन्त मौर्या बैंक से रूपया निकाल कर वापस जा रहा था जिसे पंचरास्ते पर बाइक सवार बदमाश बीस हजार रूपये लूट कर फरार हो गये। ताबड़तोड़ इन दो लूट की वारदातो से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। नगर कोतवाल विरेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त दोनों लूट की घटनाओं का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धंधेबाज मस्त,साहब व्यस्त

Posted on 24 November 2010 by admin

आबकारी विभाग का मुख्य कार्य अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है, मगर आजकल पूरा अमला अपने मुख्य उद्देश्य और कर्तव्य को छोड़ आरक्षियों की भर्ती में जुटा है। इससे अवैध शराब का कारोबार करने वाले बेफिक्र होकर अपने धन्धे में चार चाँद लगा रहे है।

आबकारी विभाग के प्रत्येक मण्डल में आबकारी सिपाहियों की भर्ती हेतु आवेदन माँगे गए थे। झाँसी मण्डल में भी आरक्षियों की भर्ती के लिए लगभग 7,500 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। 20 नवम्बर से पुलिस लाइन्स ग्राउण्ड पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई और आबकारी विभाग का पूरा अमला वहीं जुट गया। भर्ती समिति में उप- आबकारी आयुक्त डीपी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी प्रेमनारायण सिंह, जिला आबकारी अधिकारी ललितपुर आरएस गोस्वामी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र झाँसी के प्रधानाचार्य एमए खान को शामिल किया गया था। इसके अलावा क्षेत्रीय निरीक्षक भी अपने लाव-लश्कर के साथ अधिकारियों की आवभगत में जुट गए थे। प्रतिदिन 500-500 अभ्यर्थियों का ग्रुप बुलाया जाने लगा। 5 दिसम्बर तक चलने वाली पुरुषों की भर्ती प्रक्रिया के बाद महिला आरक्षियों की भर्ती की कवायद शुरू हो जाएगी। मालूम हो कि अभी तक महज 2,000 पुरुष अभ्यर्थी ही इस प्रक्रिया से गुजर सके है। इस बीच अधिकारियों व निरीक्षकों को अपने असली कर्तव्य की याद आ ही नहीं रही है। नतीजतन, अवैध शराब का धन्धा परवान चढ़ रहा है।


Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail : vikasupnews@gmail.com  , editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

दूरदर्शन का प्रसारण ठप

Posted on 24 November 2010 by admin

नेशनल फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेडियो एंड दूरदर्शन इंपलाइज (नैफड) के आह्वान पर मंगलवार की सुबह से दूरदर्शन व आकाशवाणी के कर्मचारी अड़तालीस घंटे के कार्य बहिष्कार हड़ताल पर चले गए, जिससे प्रसारण ठप हो गया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रसार भारती की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताते हुए जमकर आलोचना की।

किले में स्थित दूरदर्शन रिले केंद्र पर हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि प्रसार भारती कर्मचारियों की तनख्वाह देने में सक्षम नहीं है। इस आशय का हलफनामा व सुप्रीम कोर्ट में भी दे चुकी है। इन परिस्थितियों में प्रसार भारती को भंग कर सारे कार्य सरकार को अपने हाथों में ले लेने चाहिए। संगठन द्वारा यह मांग लगातार की जा रही है।


Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail : vikasupnews@gmail.com  , editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

लोकतन्त्र की गुणवत्ता के लिए युवा शक्ति आगे आये

Posted on 23 November 2010 by admin

भारतीय लोकतन्त्र की गुणवत्ता की दृिश्ट से युवा शक्ति को जागरूक बनाया जाना अति आवश्यक है और इसके लिए सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं आचार्य अपना पूर्ण सहयोग दे , तभी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी 2011 को मनाई जा रही हीरक जयन्ती एवं राश्ट्रीय मतदाता दिवस का सही अर्थो में क्रियान्वयन हो सकेगा।

उक्त विचार अपर जिलाधिकारी नगर अरूण प्रकाश ने मतदाता िशक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता समिति की बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने कहा जो नागरिक 01 जनवरी 2011 को 18 बशZ के हो रहे है उन्हें मतदाता बन कर आत्म सम्मान का अनुभव करना चाहिए और मतदान के लिए तैयार रहना चाहिए  तभी वह सच्चे लोकतन्त्र की स्थापना कर सकते है।

उन्होंने कहा कि वोटर आई0 डी0 दिन प्रतिदिन अत्यधिक महत्वपर्ण हो रही है । प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी रूप में वोटर आई0 डी0 की आवश्यकता है। अत: यह प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपनी वोटर आई0 डी0 बनवाले । जिसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में मतदेय स्थल पर बी0एल0 ओ0 को नियुक्त किया गया है उनके पास, नाम बढाने, काटने , संशोधन करने,  आदि सम्बन्धित सभी तरह के फार्म उपलब्ध है जो प्रत्येक नागरिक को निशु:ल्क दिये जा रहे है। फार्म जमा करने के लिए विभिन्न स्थानों पर बौक्स लगाये गये है जिनमें से सभी सिनेमा गृहों के पास , माल, एवं निर्वाचन कार्यालय के वाहर व्यक्ति बी0एल0 ओ0 से फार्म लेकर एवं उसको भरकर बी0एल0 ओ0 को दे सकता है अन्य बनाये गये बौक्सों में से किसी में भी डाल सकता है।

श्री प्रकाश ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु घोशित कार्यक्रम के अनुसार 11 नबम्वर से 30 नबम्वर 2010 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जायेगी।

उन्होंने बताया कि  किसी भी प्रकार की समस्या के निदान हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर आगरा के दूरभाश 0562-2260571 विधान सभा क्षेत्र 86- एत्मादपुर के लिए 0562-2390250, तहसील किरावली(91 फतेहपुर सीकरी) 05613-244210, खेरागढ-9454417675, फतेहाबाद-9454417676, बाह के लिए 9454417673 हैल्प लाइन/टेलीफोन पर सम्पर्क कर सकते है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर. के. श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज गिरी, सहायक बेसिक िशक्षा अधिकारी बरौली अहीर श्रीमती हिमाचल बिशश्ठ, सहयक निबन्ध सहकारिता, जिला पंचायत राज अधिकारी, प्राचार्य, आगरा कालेज, बांके विहारी लाल महेश्वरी, रघुवीर सिंह वर्मा, “यामसुन्दर शर्मा एडवोकेट आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला योजना में अपूर्ण पडे कार्यो को युद्व स्तर पर पूरा करें-मुख्य विकास अधिकारी

Posted on 23 November 2010 by admin

जिला योजना के  समस्त कार्यो को अधिकारी अपनी व्यक्तिगत रूचि लेते हुए युद्व स्तर पर पूरा करायें। यदि किसी विभाग में धनरािश 50 प्रतिशत के कम अबमुक्त हुई है तो उस विभाग के अबमुक्त अधिकारी को जिलाधिकारी की तरफ से पत्र भेजकर धनरािश को यथाशीघ्र अबमुक्त करायें ।

उक्त निर्देश मुख्य विकास अधिकारी आर. के. श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे माननीय मुख्यमन्त्री जी द्वारा की गई घोशणाएं एवं िशलान्यास, जिला योजना, एवं 25 लाख रूपये से अधिक धनरािश की परियोजनाओं की बैठक लेते हुए दिये। उन्होंने रावली पुल के निर्माण के सम्बन्ध में सेतु निगम एवं लो.नि.वि के अधिकारियों से कहा कि रेलवे के साथ बैठक कर पुल निमार्ण का कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ किया जाये।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य जिला योजना में करायें गये है और कराये जा रहे है उन सभी के फोटोग्राफ्स उपलब्ध करायें जिससे प्रजेन्टेशन की स्थिति का सही-सही आंकलन किया जा सके। उन्होंने मुख्यमन्त्री जी की घोशणाओं एवं उनके विशेश रूचि  वाले कार्याे को अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।

अर्थ एवं संख्या अधिकारी राज कुमार सिंह ने बताया वशZ 2010-11 में जिला योजना के लिए 12749.28 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है जिसमें से 2678.47 लाख रूपये अबमुक्त हो चुके है एवं 2255.10 लाख रूपये की धनरािश अब तक व्यय की जा चुकी है।

श्री श्रीवास्तव ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक िशक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि साबित्रीबाई फूले बालिका िशक्षा मद्द योजना, मिड-डे मील , सर्व िशक्षा अभियान , िशक्षा का अधिकार आदि योजनाओं पर की गई समस्त काईवाही की रिपोर्ट आगामी गुरूवार तक भेजे। इसी प्रकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अस्पतालों चिकित्सकों की उपस्थिति एवं औशधियों की उपलब्धता, संक्रामक रोगो पर नियन्त्रण, गभर्ववती महिलाओं के लाभ हेतु संचालित योजनायें के विशय में अद्यतन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये।

उन्होंने ग्राम्य विकास अभिकरण से मनरेगा के अन्तर्गत प्रत्येक राजस्व ग्राम में रोजगार उपलब्ध कराया जाना, लाभार्थियों के लिए विभिन्न रोजगार एवं आवासीय योजनांए , वृक्षारोण, राश्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना , प्रधानमन्त्री ग्राम सडक योजना की स्थिति से शीघ्र अवगत कराने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने डा0 अम्बेडकर ग्राम्य विकास योजना, मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी आवास योजना, उ0 प्र0 मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना , महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना पर विशेश ध्यान देते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की।

इस अबसर पर  अपर जिलाधिकारी नगर अरूण प्रकाश के साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ताज महोत्सव-2011 के आयोजन की थीम/स्लोगन के निर्धारिण हेतु जन सामान्य से सुझाव

Posted on 22 November 2010 by admin

सहायक निदोक, पर्यटन ने सूचित किया हैं कि ताज महोत्सव-2011 का आयोजन ाल्पग्राम में दिनांक 18 से 27 फरवरी 2011 तक किया जाना प्रस्तावित हैं। विगत र्वााे की भांति इस र्वा भी ताज महोत्सव का आयोजन किसी थीम के आधार पर किया जाना प्रस्तावित हैं। थीम के निर्धारण हेतु जन-सामान्य एवं प्रबुद्ध नागरिकों के सुझाव सादर आमंत्रित किये जाते हैं।

उन्होंने कहा कि विगत र्वा ताज महोत्सव का आयोजन एक उत्सव प्रेम का  की थीम पर आधारित था। इस थीम का चयन भी आगरा के प्रबुद्ध नागरिकों व्दारा प्रेात किये गये विभिन्न थीमों में से किया गया था और चयनित थीम वाले व्यक्ति को पुरस्कृत भी किया गया था।

आगामी ताज महोत्सव-2011 के आयोजन की थीम एवं स्लोगन के निर्धारण हेतु कला एवं संस्कृति में रूचि रखने वाले समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि कृपया अपना सुझाव उ0प्र0 पर्यटन कार्यालय 64 ताज रोड आगरा में दिनांक 4 दिसम्बर, 2010 तक प्रेात करने का कट करें। प्रेात थीम के साथ अपना नाम, पता एवं दूरभाा आदि अवय लिखे। चयनित थीम/स्लोगन को ताज महोत्सव समिति व्दारा पुरस्कृत किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त आयोजन समिति व्दारा समस्त जन साधारण से कार्यक्रमों एवं कलाकारों की प्रस्तुतियों के निर्धारण हेतु भी उनके बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित किये जाते है। अपने सुझाव उक्त पते पर भेजे जा सकते है, अथवा फैक्स 0562-2226431 या ई-मेल agrauptourism@gmail.com पर भी प्रेात कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलीय विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक दिनांक 28-11-2010 को

Posted on 22 November 2010 by admin

आयुक्त आगरा मण्डल आगरा श्री सुधीर महादेव बोबडे की अध्यक्षता में आगामी 28 नवम्बर, 2010 को विभागवार मण्डलीय विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही हैं।

उक्त बैठक में अध्यावधिक प्रगति रिपोर्ट के आधार पर वाेाि रूप से मा0 मुख्यमंत्री जी के 63 विकास प्राथमिकता कार्यक्रम, डा0 अम्बेडकर ग्रामसभा विकास योजना, 20 सूत्रीय कार्यक्रम, जिला योजना तथा अन्य विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

विभागवार समय सारिणी के अनुसार कृा, सहकारिता तथा संबंधित विभागों की समीक्षा प्रात: 10:30 बजे से 11 बजे तक होगी इसमें संयुक्त निदोक कृा, सहकारिता उप निदोक कृा रक्षा, भूमि संरक्षण, बीज प्रमाणिकरण संस्थागत वित्त, जल संस्थान एवं भूमि विकास, सिंचाई, नलकूप, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग तथा पावरकारपोरोन एवं पाु पालन से संबंधित विभागों के अधिकारी भाग लेगे।

व्दितीय चरण में 11:30 बजे के बाद उद्यान विभाग, मत्स्य, दुग्ध विकास, खादी ग्रामो उद्योग, वन विभाग तथा नेडा के अधिकारी सहभागिता करेंगे।

दोपहर 12:00 बजे से आरम्भ होने वाली तीसरी समीक्षा बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग, मण्डी परािद, लो0नि0वि0, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, पी0एम0जी0एस0वाई0 तथा पंचायत विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 01:00 बजे से आरम्भ होने वाली अगली बैठक में जल निगम, जल संस्थान, ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा एग्रो के अधिकारी अपने विभागों की प्रगति आख्या प्रस्तंत करेंगे। अगली बैठक में राजकीय निर्माण निगम, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरोन, समाज कल्याण निर्माण निगम, उ0प्र0 राज्य औद्योगिक विकास परािद, आवास विकास परािद आदि विभागों की समीक्षा अपरान्ह 01:30 बजे से की जायेंगी।

अंतिम बैठक में दोपहर 02:30 बजे से समाज कल्याण, पिछडा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक, विकलांग कल्याण, महिला कल्याण, बेसिक ाक्षा, माध्यमिक तथा उच्च ाक्षा व बाल विकास एवं पुटाहार विभागों के कार्यकलापों की समीक्षा प्रस्तावित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आईपॉल हमसफ़र मेला

Posted on 22 November 2010 by admin

100_1571आईपॉल हमसफ़र मेला, आईपॉल ल्युब्रिकेन्ट्स की एक पहल जिसका समापन लखनऊ में बड़ी धूम धाम के साथ किया गया. इस मेले ने कंपनी की नयी ब्रांड स्टेटमैंट - हमसे चले आप, आपसे इंडिया को उत्तर भारतीय बाज़ार में एक नयी उर्जा द्वारा स्थापित किया. पंजाब मेंट्रकर्स फन मेलाके सफल अभियान के बाद अब यू.पी. तथा हरियाणा के ट्रकर, मैकेनिक, किसान तथा डिस्ट्रिब्यूटर भाईयों के लिए इन मज़ेदार कार्यक्रमों में शामिल होने का सुनहरा मौका था. आईपॉल हमसफ़र मेला को लगभग १३ शहरों में आयोजित किया जाना था लेकिन ट्रांसपोर्ट समुदाय की अत्यधिक मांग तथा उत्साह को देखते हुए कंपनी ने इस मेले को १३ से बढाकर यू.पी. तथा हरियाणा के लगभग १८ शहरों में आयोजित करवाया. यू.पी., हरियाणा और पंजाब के लगभग ८५ से अधिक शहरों में रोड शो के माध्यम से प्रचार प्रसार भी किया गया.

श्री पंकज मित्तल, आईपॉल ऑटोमोटिव ल्युब्रिकेन्ट्स के सहायक उपाध्यक्ष ने कहा - ” अपने इस विशेष अभियान, “आईपॉल हमसफर मेलाको मिली भारी सफलता की घोषणा करते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है. इस अभियान का समापन आज यहाँ लखनऊ में किया जा रहा है जहां से इसकी शुरुआत अक्टूबर २०१० को की गयी थी. पिछले दो महीनों में यह अभियान यू.पी. तथा हरियाणा के कई शहरों में पहुंचा. हम इस अवसर पर ट्रकिंग समुदाय को समाज के प्रति निरंतर और अक्सर अनजाने योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं.”

श्री अजीत जोशी, आईपॉल ® ऑटोमोटिव ल्युब्रिकेन्ट्स के वरिष्ठ महा प्रबंधक ने कहा - “इस कार्यक्रम के सबसे दिलचस्प पहलुयों में से एक रहा आईपॉल ® स्पा जहाँ ट्रकर, मैकेनिक तथा अन्य लोग स्पा के आरामदायक अनुभव का आनंद उठा सके. सोच यह थी कि आईपॉल ® ल्युब्रिकेन्ट्स भारतीय वाहन, वाहन मालिक, चालक और मैकेनिक के जीवन में होने वाले तनाव को समझता है और इस तनाव से इंजन की रक्षा के लिए बनाया गया है. स्पा का यह अनुभव आईपॉल ® ल्युब्रिकेन्ट्स के इस्तेमाल से इंजन को मिलने वाले आराम तथा ताज़गी को उदाहरण स्वरुप व्यक्त करने की एक कोशिश थी. दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए यहाँ स्पा के अलावा विभिन्न खेलों तथा प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया और कई पुरस्कार भी जीते गए

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अभियान के तहत गिरफ्तार हुए कई मुिल्जम

Posted on 22 November 2010 by admin

पुलिस अधीक्षक, द्वारा चलायें जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ में विभिन्न थानों से 16 वांछित अभियुक्तों व 09 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष धम्मौर ने वकील पुत्र अतीमउल्लाह नि0 हसनपुर थाना कुडवार को ग्राम लौहर पिश्चम थाना धम्मौर से गिरफ्तार कर जामा तलाशी में एक अदद नाजायज चाकू बरामद कर मु.अप0498/2010धारा 4/25 आम्र्स अधिनियम कर अभुक्त को जेल रावना कर दिया। आज ही के दिन सीताकुण्ड थाना को0नगर द्वारा पर्यावरण पार्क के पास एक ब्यक्ति को पकडा जिसका नाम विबेक कुमार तिवारी पुत्र राजेन्द्र तिवारी निवासी विनोबापुरी थाना कोतवाली नगर सुल्तानपुरको गिरफ्तार किया जिसके पास से तलाशी 60ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मु0अपराध सं0 2176/2010 धारा 21/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया।

दोस्तपुर संबादसूत्र के अनुसार ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र राम करन निवासी बबुराडीह भिखारी थाना जयसिहंपुर को मय अपहृता चादनी उर्फ गीता उम्र 14 वशZ पुत्री राम िशद्व निवासी बसहा थाना दोस्तपुर को गोसैिशहंपुर से गिरफ्तार कर मु0अपराध सं0 443/2010 धाारा 363,366,376 भादवि के तहत डाक्टरी परीक्षण कर अभियुक्त को जेल रवान कर दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हशोZल्लास के साथ मनाई गई गुरूनानक जयन्ती

Posted on 21 November 2010 by admin

गुरूनानक देव जी महाराज का 542वां प्रकाशोत्सव बडी धूमधाम से गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा के तत्वाधान में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गुरूद्वारा से श्री गुरूग्रन्थ साहिब की शोभा यात्रा प्रारम्भ हुई जोकि नगर के विभिन्न मार्गो पर भ्रमण करते हुए वापस गुरूद्वारे पर समाप्त हुई।

2जिसमें सिख समुदाय के बच्चे, महिलाएें, पुरूश गुरूवाणी का गायन कर श्री गुरूनानक देव जी का प्रचार करते रहे। श्री अखण्ड पाठ साहिब के समापन के बाद गुरूद्वारा में हजूरी राजी कुलदीप सिंह सागर के जत्थे में मनोहर कीर्तन किया। सभा में सरदार हरभजन सिंह चेयरमैन, संयोजक सरदार इन्द्रजीत सिंह व जनरल सेक्रेट्री सरदार इकबाल सिंह ने गुरू साहिबान तथा उनके जीवन वृतान्त के बारे में बताया।

अरदास उपरान्त गुरू का लंगर का वितरण हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ Þएक पंगत एक संगतÞ के सिद्धान्त को क्रियािन्वत किया। शोभायात्रा की अगुवाई पंचप्यारों ने की। उक्त अवसर पर गुरूवचन सिंह, जगजीत सिंह, परमजीत सिंह कम्ला, रविन्द्र सिंह, वलदेव सिंह, महेन्द्रपाल सिंह, परमजीत सिंह एड0, बलबीर सिंह बेगेवाले, परमजीत सिंह लकी, सुदीपपाल सिंह, जोगेन्द्र सिंह गुरूनानक विद्यालयो के छात्र छात्राओ ने विशेश योगदान किया। शोभायात्रा की वापसी पर गुरूद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ जिसमें डा0 सुधाकर सिंह, डा0 आशीश तथा हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ तिवारी Þअन्नूÞ को उक्त कार्यक्रम में सहयोग हेतु सिरोपा दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in