Archive | राज्य

कृषि विभाग में सब्सिडी पर कमीशनखोरी का नया हथकण्डा

Posted on 05 April 2011 by admin

जनपद में अन्य विभागों और बैंकों की तर्ज पर रिश्वतखोरी और कमीशनखोरी के जरिये धन उगाही का नया हथकण्डा जिले में कृषि विभाग द्वारा अपनाकर भ्रष्टाचार का स्वर्ण कीर्तिमान स्थापित कर दिया गया है। वर्तमान परिवेश में भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश में जनसेवकों के नग्न भ्रष्टाचार के ताण्डव ने साबित कर दिया है कि देश-प्रदेश मंे कोई नैतिक, वैधानिक सरकार का अस्तित्व नहीं रह गया। वर्तमान की भ्रष्टाचार पोषक सरकारें अपनी अकुशलता और अपरिपक्वता के कारण सामंतवादी व्यवस्था लागू किये हैं। जिसके चलते देश की जनता और राष्ट्र का धन मुट्ठीभर जनसेवक, कर्मचारियों के द्वारा सांठ-गांठ कर बांट लिया जाता है। सवा अरब की आबादी वाले भारत देश में 20 प्रतिशत कर्मचारी एवं सरकार व्यवस्था सभी निरंकुश हो गये हैं। आवश्यकता से अधिक उच्च मानक से ज्यादा वेतन जारी करने के बाद भी इन भिक्षुकों का कटोरा नहीं भर रहा है। जिसका परिणाम है कि अकर्मण्यता, अनैतिकता के आधार पर धन लूट का एक सूत्रीय कार्यक्रम देश में सरकार और कर्मचारियों द्वारा बेरोक-टोक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लोगों को रोटी उपलब्ध कराने वाले किसानों का दोहन अब खुली हवा में निर्भीकता से किया जाने लगा है।

जानकारी के मुताबिक किसानी के लिए उपयोग होने वाले उपकरण, मशीनों की खरीददारी पर अब सब्सिडी (छूट) विक्रेता एवं वितरक ही देने लगा है। वह भी कृषि विभाग के तथाकथित साहबों का 30 प्रतिशत नकद काटकर। बताया गया है कि यदि कोई किसान बोरिंग पम्प सेट, इंजन आदि जिस कम्पनी का खरीदता है तो किसान यंत्रों पर छूट का लेटर अब कृषि विभाग सीधे नहीं देता। क्रेता किसान जिस कम्पनी का यंत्र या उपकरण खरीदता है, उसी कम्पनी के वितरक के यहां खतौनी आदि कागजात देकर छूट पाने के लिए कृषि विभाग के साहबों का नकद सुविधा शुल्क 30 प्रतिशत लेकर ही छूट दी जाती है। यह सुविधा शुल्क दुकानदारों, वितरकों द्वारा साहबों को उनके निवास पर पहुंचा दिया जाता है, जो रिश्वतखोरी का नायाब हथकण्डा है। यहीं तक नहीं बैंकों से किसानों को जारी किये जाने वाले क्रेडिट कार्ड जैसे गारण्टी कार्ड के लिए उसकी कीमत के अनुसार 8 से 10 प्रतिशत सुविधा शुल्क लेकर ही जारी किया जाता है। यह है 21वीं सदी का नया भारत, जिसकी पहचान दुनिया में भ्रष्टाचार में अग्रणी की सूची में चैथे नम्बर है। यह है आदर्श, नैतिक भारत का वास्तविक चेहरा। इसी भद्दे, घिनौने चेहरे पर सत्ता, संसद, सरकार और जनसेवी कर्मियांे को नाज है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बढ़ता जा रहा है तहसीलों में भ्रष्टाचार

Posted on 05 April 2011 by admin

जनपद के तहसील¨ं में भ्रष्टाचार चरम पर है, मगर यह कारगुजारियां वहां के उपजिलाधिकारिय¨ं सहित अन्य उच्चाधिकारियों क¨ नहीं दिखाई देती है, जबकि आम आदमी इन सरकारी तंत्र्ा¨ के भ्रष्टाचार की चक्की में पिसता जा रहा है। तहसील¨ं में शायद ही क¨ई पटल ऐसा ह¨, जहां काम के बदले कर्मचारी धन उगाही न करता ह¨, मगर प्रशानिक अक्षमता के चलते वर्षो से जमे लेखपाल, कानूनग¨, रजिस्ट्रार, माल बाबू व न्यायिक पेशकार खुलेआम जनता का श¨षण कर रहे हैं।

आलम यह है कि जाति, आय, निवास, खसरा-खत©नी, दाखिल-खारिज, वरासत, नकल आदि का क¨ई मामला ह¨ सभी कार्य के लिए रूपया वसूला जाता है। यह बातें सभी अधिकारी जानते हैं, लेकिन उन्ह¨ंने भ्रष्टाचार र¨कने के लिए क¨ई सार्थक कदम आज तक नहीं उठाया, जिससे सरकार बदनाम ह¨ रही है अ©र रूपया राजस्वकर्मी कमा रहे हैं। चर्चा है कि पेशकार व बाबू अपने लिये रूपया नहीं लेते। ये उच्चाधिकारिय¨ं के बंगले का सामान व खर्च के लिए वसूली करते हैं। जैसे बैनामें के 40 दिन के भीतर दाखिल-खारिज नायब व तहसीलदार के आदेश से ह¨ता है, मगर ऐसा शायद ही ऐसा ह¨ता है। अब त¨ बैनामे की मालियत के हिसाब से म¨टी रकम लेखपाल क¨ देना पड़ता है। तब कहीं लेखपाल बयान करता है। तहसीलदार की क¨र्ट का नजराना मिल जाने के बाद ही दाखिल-खारिज किया जाता है। सरकार ने अब कम्प्यूटर से खत©नी जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है, मगर उसका सच यह है कि वहां पहुंचने पर गाटा संख्या सर्च करने का रूपया अलग, नकल तुरन्त देने का रूपया अलग व सरकारी फीस अलग देनी पड़ती है। नकल पर हस्ताक्षर कराने का रूपया अलग से देना पड़ता है। आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र्ा पर रिप¨र्ट लगवाने का रूपया खर्च करना पड़ता है। रूपया न देने पर बताया जाता है कि निवास फर्जी है। जाति सूची में नहीं है, जैसे बहाने बनाकर परेशान किया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डीआईओएस हत्याकाण्ड के आरोपित हुये पेश

Posted on 05 April 2011 by admin

जिला जज की अदालत में डीआईओएस दिनेश पाण्डेय की हत्या करने के आरोपित अभियुक्त श्री प्रकाश ंिसह एवं अंजनी जेल से कड़ी अभिरक्षा में लाकर पेश किया गया। कार्यवाही की क्रम में मृतक डीआईओएस के भाई यशवन्त पाण्डेय हाजिर अदालत आये किन्तु अभियुक्त के अधिवक्ता द्वारा मौहलत की दरखास देने के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो सकी । पुनः 5 अप्रैल को नियत की गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व सांसद उमाकांत अदालत में पेश

Posted on 05 April 2011 by admin

श्याम कन्हैया हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी अभियुक्त बसपा के पूर्व सांसद उमाकांत यादव को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जज की अदालत में सोमवार को पेश किया गया। जिसमें गवाही नियती किन्तु गवाही न हो सकी। 8 अप्रैल को नियत तिथि अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्धारित हुयी। ज्ञात हैं कि विद्यालय की विवाद को लेकर श्याम कन्हैया यादव का जपटापुर बाजार के मोड़ पर हत्या कर दी गयी थी। जिसमें पूर्व सांसद सहित अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शासन की रिपोर्ट मनरेगा की उपलब्धि

Posted on 05 April 2011 by admin

जिले की 4 लाख 22हजार परिवारों में एक-एक बन्दा ही कामगार यानी बेरोजगार यह है मनरेगा भेजी जाने वाली रिपोर्ट जो जिले से 2010-11 मंे भेजी गई है जबकि निर्देश स्पष्ट है सभी बेरोजगारों को काम दिया जाये जिले की आला अधिकारी भी हैरान एवं परेशान है जिले में 1101 ग्राम पंचायते हैं जिसमें 4लाख 22हजार 415 परिवारों को काम की तलाश है और उनका पंजीकरण भी करवाया गया था इन सभी परिवारों में केवल एक-एक व्यक्ति काम करने लायक निकला बाकी सब बेकार है यही है रिपोर्ट यह तथ्य समझ से परे है शाहाबाद में कुछ परिवार को सभी लोगों को काम में दर्ज है तो कुछ में सभी बेकार होने पर केवल एक व्यक्ति को रोजगार मिला तो कुछ को वह भी नहीं यही क्या सत्यता है बात गले से नीचे नहीं उतरती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिले के प्रभारियों को नसीहत सुधर जाओ पुलिस अधीक्षक के चेतावनी

Posted on 05 April 2011 by admin

जिले में आयोजित मासिक बैठक में एस0पी0लवकुमार ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को खुले शब्दों में चेतावनी देते हुये कहा कि अपराधों को नियंत्रित करने वरना कार्यवाही करने में कोई गुंजाइश नहीं रखी जायेगी। महिला उत्पीड़न, दलित पर उत्पीड़न, अपहरण, बलात्कार लूट में शामिल लोगों पर कड़ी कार्यवाही करें सरकार की मंशानुरूप भयमुक्त समाज की स्थापना में त्वरित कार्यवाही करके फरियादी को निजात दिलाये अन्यथा दण्ड के भागीदार बनेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से अपर पुलिस अधीक्षक ओ0पी0सिंह सी0ओ0सिटी, त्रिभुवन सिंह सी0ओ0 बिलग्राम, मधुवन सिंह एवं जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शामिल रहे। इसी बैठक में जिलाधिकारी श्री अवधेश कुमार सिंह ने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपराध डायरी बनाकर प्रतिदिन भेजने का निर्देश एवं कार्यवाही का विवरण अंकित करने का निर्देश भी दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विश्वकप जीत पर खूब हुई आतिशबाजी

Posted on 05 April 2011 by admin

नगर में निकला ट्राफी का जुलूस
क्रिकेट विश्वकप जीत का असर जनपद में आज होली गुलाल के साथ विश्व कप ट्राफी का जुूलूस निकाल कर क्रिकेट पं्रेमियों ने मनाया। प्रात‘ 10 बजे से ही विश्व कप ट्राफी बैण्ड बाजे के साथ पूरे नगर  भर में घुमाई गई। क्रिकेट का जुनून इस तरह का था कि  ट्राफी लिए नगर के युवा तो युवा बच्चे तथा बूढ़े भी बैण्ड बाजे एवं  अबीर-गुलाल के साथ नाचते हुए मस्त नजर आये। ऐसा जोश जो देखते ही बनता था। क्रिके्रट मैच में रात पौने ग्यारह बजे जैसे ही भारतीय क्रिक्रेट टीम के कप्तान ने आखिरी क्षणों में छक्का मारा वैसे ही पूरा नगर भारत माता की उद्घोष के साथ  बच्चे, बूढ़ जवान व महिलाओं का खुशी का इजहार करने के लिए घरों की छतों व सड़कों पर निकलकर जमकर आतिश बाजी की। इस दौरान सभी  ,खेल प्रेमियों ने भारतीय टीम की महान सफलता पर सभी  खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई भी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जयन्त सिंह विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने

Posted on 05 April 2011 by admin

युुवा भाजपा नेता मयंक श्रीवास्तव की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जयन्त सिंह एडवोकेट को भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष व जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। जिसके उपलक्ष्य में सुपर मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पर, जिले के सभी पदाधिकारी  जयन्त सिंह को नियुक्त किये जाने पर जिलाध्यक्ष सहित सभी ने हर्ष व्यक्त किया है।श्री सिंह ने कहा कि हमारी प्राथमिकता संगठन के कार्यों को सभी के सहयोग से आगे बढ़ाने का हेागा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

5 अप्रैल को चेतना तिराहा पर सांकेतिक उपवास

Posted on 04 April 2011 by admin

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम एवं श्जन लोकपाल बिलश् के समर्थन में विभिन्न संगठनों द्वारा 5 अप्रैल को चेतना तिराहा पर सांकेतिक उपवास का आयोजन किया गया है।

यह जानकारी फादर जी.बी.जोश, टी.एन.शाही, प्रो.रामकृष्ण मणि त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, डा.चन्द्र भूषण अंकुर, जटाशंकर, संतोष मणि व राजेश मणि ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि श्जन लोकपाल बिलश् भ्रष्टाचार से लड़ने में आश्चर्यजनक रूप से कारगर हो सकता है लेकिन वर्तमान केन्द्र सरकार इस बिल को स्वीकार करने का साहस नहीं दिखा पा रही है। 1968 से लेकर आज तक जन लोकपाल बिल संसद में लंबित है। भारतवासी इस बिल को लागू होते देखना चाहते है। अभी मंत्री समूह ने लोकपाल बिल का जो प्रारुप तैयार किया है उसे देखने के बाद जानकार आशंका जता रहे है कि बिल यदि लागू किया जाता है तो यह भ्रष्ट लोगों को दंडित करने की बजाय उन्हें संरक्षण ही अधिक देगा। प्रबुद्धजनों ने नागरिक अभियान का हवाला देते हुए राजनैतिक दल, संगठन व महानगर वासियों से शांतिपूर्ण सांकेतिक उपवास में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पश्चिमी सभ्यता के कारण ही वर्तमान में पर्यावरण तेजी से दूषित हो रहा है

Posted on 04 April 2011 by admin

इसका संरक्षण भारतीय चिन्तन से ही संभव है।

इस आशय के विचार रविवार को स्थानीय श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय द्वारा महाविद्यालय के सभागार में अगिन्पुराण में विज्ञान तकनीक तथा कालिदास साहित्य में पर्यावरण चेतना विषय विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रमापति उर्फ रमाकान्त गोंड ने कही। उन्होंने कहा कि कालिदास साहित्य पर्यावरण चेतना से भरा हुआ है। इसमें प्रकृति को ही विश्व कवि ने मानव जाति के लिए श्रेष्ठ बताया है जो प्रमाणिक भी है। अध्यक्षता कर रहे सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो.रजनीश कुमार शुक्ल ने अपने कहा कि कालिदास साहित्य में पर्यावरण चेतना कूट-कूट कर भरी है। कालिदास अपनी रचना अभिज्ञान शाकुन्तलम् की नायिका शकुन्तला के सौन्दर्य का वर्णन करते है तो वह नायिका के सौन्दर्य का वर्णन नहीं,बल्कि प्रकृति की सुन्दरता का वर्णन करते हैं।

बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए प्रो. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में जब तक हम दौड़ते रहेगे हमारा पर्यावरण भी उतना दूषित होगा। इसका जीता जागता प्रमाण जापान की तबाही है। इसका कारण प्रकृति के साथ मानव जाति द्वारा किया गया छेड़छाड़ ही है। संगोष्ठी के दूसरे व तीसरे सत्र में प्रतिभाग करते हुए प्रो.राजीव रंजन सिंह ने कहा कि पर्यावरण को हम दूषित होने से तभी बचा पायेंगे जब हम सब एक हो इसके नियंत्रण के लिए कार्य करेगे। प्रो.नागेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि यहां जो पर्यावरण की समस्या है उसके जड़ वास्तव में पश्चिमी देश ही है। ओजोन पर्त में हुए छिद्र को लेकर जो हो हल्ला पश्चिमी देश मचा रहे है वह उनके द्वारा ही उत्पन्न किये गये है न कि भारत के द्वारा। आधुनिक विषयाध्यापक मोहन पाण्डेय ने कहा कि अगिन्पुराण में वर्णित वास्तु शास्त्र,चिकित्सा का आयुर्वेद शास्त्र,नाड़ी विज्ञान आदि सभी विशिष्ट वैज्ञानिक पक्षों का प्रतिपादन करते है। कार्यक्रम की शुरूआत द्वीप प्रज्जावलन व मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रो.प्रभुनाथ द्विवेदी ने किया। आगन्तुकों का स्वागत महाविद्यालय के मंत्री गंगेश्वर पाण्डेय ने किया जबकि आभार प्रबन्धक अगिन्वेश मणि व प्राचार्य चन्द्रेश्वर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in