Categorized | हरदोई

जिले के प्रभारियों को नसीहत सुधर जाओ पुलिस अधीक्षक के चेतावनी

Posted on 05 April 2011 by admin

जिले में आयोजित मासिक बैठक में एस0पी0लवकुमार ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को खुले शब्दों में चेतावनी देते हुये कहा कि अपराधों को नियंत्रित करने वरना कार्यवाही करने में कोई गुंजाइश नहीं रखी जायेगी। महिला उत्पीड़न, दलित पर उत्पीड़न, अपहरण, बलात्कार लूट में शामिल लोगों पर कड़ी कार्यवाही करें सरकार की मंशानुरूप भयमुक्त समाज की स्थापना में त्वरित कार्यवाही करके फरियादी को निजात दिलाये अन्यथा दण्ड के भागीदार बनेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से अपर पुलिस अधीक्षक ओ0पी0सिंह सी0ओ0सिटी, त्रिभुवन सिंह सी0ओ0 बिलग्राम, मधुवन सिंह एवं जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शामिल रहे। इसी बैठक में जिलाधिकारी श्री अवधेश कुमार सिंह ने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपराध डायरी बनाकर प्रतिदिन भेजने का निर्देश एवं कार्यवाही का विवरण अंकित करने का निर्देश भी दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in