Archive | राज्य

शार्ट सर्किट से निकली चिगांरी से सात दलितों का घर जलकर खाक

Posted on 12 April 2011 by admin

घटना स्थल पर एक घण्टे बाद पहुॅचा दमकल

photo-nथाना कोतवाली अन्तर्गत पयागीपुर चैराहा के निकट दलित बस्ती को अपराह्न एक बजे विजली की शार्ट सर्किट से निकली चिंगरी ने जलाकर राख कर दिया। लोग आपात कालीन 100 नम्बर डायल करते रहे परन्तु फोन नहीं उठा। अग्नि शमन विभाग की लापरवाही के चलते सात घर जलकर राख में तब्दील हो गये। मौके पर लगभग एक घण्टे बाद  जब अग्नि शमन दल के कार्यकर्ता पहुॅचे तब तक सात दलितों के घर नेस्तानबूत हो चुके थे। सूचना पर आनन-फानन में पहुॅचे नगर कोतवाल ने लम्भुआ थाना क्षेत्र से अग्नि शमन दल को बुलवाया मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नगर का दमकल कहीं देखने को नहीं मिला।

बताते चले कि दोपहर लगभग एक बजे  विजली की शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने पयागीपुर  में एफसीआई गोदाम के सामने दलितों की बस्ती के छप्पर में आग लग गयी। देखते- देखते पूरी की पूरी दलितों की बस्ती जलकर राख हो गयी। आग लगने से राम दुलारे, अमृता, पंडोही, राम प्यारे, राम लौट, राम सजीवन का घर जल कर राख हो गया। पीड़ितों से जब ओ लगने का कारण पूछा गया तासे बताया कि विजली के तार जर्जर हो गये हैं। आपस में दो तार के टकराने से आग निकली जो राम प्यारे के छप्पर पर गिरी जिससे धीरे-धीरे सभी घरों में आग ने अपने आगोस में ले लिया। लोगों  ने बताया कि 100 नम्बर पर फोन किया गया तो फोन नहीं उठा। यदि मौके पर अग्नि शमन दल तुरन्त पहुॅच जाता तो शायद कुछ लोगों का घर जलने से बच जाता।

उपस्थित लोगों ने बताया कि अगले माह अमृता के यहाॅ लड़की की शादी भी पड़ी हुई है जिसका सारा सामान उसके घर में रखा हुआ था वह भी जल गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोजगार मेला 15, 16 अपे्रल को

Posted on 12 April 2011 by admin

आगरा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सांई का तकिया, एम0जी0 रोड आगरा में दिनांक 15 व 16 अपे्रल को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत नेट एम्बिट कंपनी व्दारा टेलीसेल्स आफिसर के 200 पदों तथा स्पाइस कंपनी व्दारा कस्टमर केयर एक्जीक्यूटीव के 700 पदों पर भर्ती की जायेंगी।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि उपरोक्त पदों के इच्छुक योग्य अभ्यार्थी कार्यालय के कक्ष सं0 19 से आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर पूर्ण रूपेण भरकर फोटो सहित 16 अपे्रल की प्रातः 11 बजे तक जमा कर रोल नं0 सहित प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त भर्ती हेतु शैक्षिक योग्यता स्नातक/अण्डर गे्रज्यूएट होगी। उपरोक्त भर्ती हेतु 13 अपे्रल 2011 को अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक साक्षात्कार पूर्व प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी समय से उपस्थित होकर प्रशिक्षण सत्र में भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि अवकाश के दिनों में आवेदन पत्र वितरण एवं जमा करने की व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने बताया कि चयन साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थी अपनी सभी मूल प्रमाण पत्रों, चार फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड तथा कोई पहचान
पत्र सहित उपस्थित हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

औद्यौगिक संस्थानों को अग्निशमन की व्यवस्था अनिवार्य होगी-मण्डलायुक्त

Posted on 12 April 2011 by admin

commissioner-agra-amrit-abhijat-holding-meeting-of-divisional-udyog-bandhuजनपद के औद्योगिक संस्थानों को आग बुझाने की समुचित व्यवस्था करनी होगी, और इस बात का प्रमाण देना होगा कि अचानक आग लगने
पर उसको रोकने में सक्षम है।

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात कमिश्नरी के लघु सभागार में मण्डलीय उद्योग बन्धु को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में एक कार्यशाला भी आयोजित की जायेगी, जिसमें औद्योगिक संस्थानों के अतिरिक्त शिक्षण संस्थानों सहित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में अग्निशमन व्यवस्था के अतिरिक्त आपदा प्रबन्धन पर भी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी ताकि किसी भी अनहोनी घटना से पूर्व ही जनहानि को रोका जा सकेगा।

फिरोजाबाद जनपद में औद्योगिक इकाई को प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में  फिरोजाबाद के महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र ने अवगत कराया कि विगत माह जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र गेल को प्रेषित किया जा चुका है।मैसर्स एस0 जे0 आइस एण्ड कोल्ड स्टोरेज प्रा0 लि0 सिरौली आगरा के रूग्ण इकाई घोषित एवं पुनर्वासन कराने के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि कमेटी बनाकर आगे का निर्णय सुनिश्चित कराया जाने के लिए संयुक्त निदेशक उद्योग आगरा को निर्देशित किया।

कालीन निर्यातकों व्दारा प्रस्तुत स्वीकृति हेतु मानचित्र पर आगरा विकास प्राधिकरण के भू उप विभाजन के संबंध में मण्डलायुक्त ने कहा कि इस
प्रकरण को विधिवत निस्तारण किया जायेंगा।

ताजनगरी फेस-1 में जितने भी भूखण्ड हैं वे सभी आवासीय होने के बावजूद निर्माण उपयोग परिवर्तित कराये बिना होने पर मण्डलायुक्त ने आगरा
विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि आवासीय भूखण्डों पर उपयोग परिवर्तित कराये बिना व्यवसायिक कार्य किया जा रहा हैं। उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर 15 दिन में वस्तु स्थिति से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि जहां पर दो आवासीय प्लाटों को जोडकर जो व्यवसायिक काम्पैक्स
बनाये गये है, उन्हें चिन्हित कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये।

बैठक का संचालन करते हुए निदेशक उद्योग देशराज गोैतम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2010-11 के अन्तर्गत आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष्य प्रगति एकल मेज व्यवस्था तथा उद्यमियों से प्राप्त समस्याओं के निराकरण से अवगत कराया, जिस पर मण्डलायुक्त ने उद्यमियों की समस्याओं को समय से निस्तारण के निर्देश संयुक्त निदेशक उद्योग को दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) सुशील कुमार मोैर्या, आगरा विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता श्री वाष्र्णेय, उद्योगपति बी0एस0 गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं उद्यमी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भूतपूर्व सैनिकों की वृद्धा पत्नियों के लिए वृद्धा आश्रम की सुविधा

Posted on 12 April 2011 by admin

आगरा जिला सेैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी वयोवृद्ध भूतपूर्व सैनिक/दिवंगत सैनियों की वृद्धा पत्नियों को सूचित किया हैं कि लखनऊ में उनके निवास के लिए वृद्धा आश्रम का निर्माण किया जाना है। अतः वृद्धा आश्रम में रहने के इच्छुक प्रार्थी अपना नाम, पता अपने प्रपत्रों के साथ सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय कलक्ट्रेट में 15 अपे्रल तक आवश्य प्रस्तुत कर दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शहीदों के जीवन एवं विचार पर आधारित गोष्ठियां

Posted on 12 April 2011 by admin

शहीदों के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की अलख जगाने की योजना अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने बनाई है। संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने बताया कि जिले के पांच अलग-अलग स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन माह के दूसरे पखवारे में किया जाएगा। गोष्ठियां शहीदों के जीवन एवं विचार पर आधारित होंगी। श्जरा याद करो कुर्बानीश् विषय पर आधारित गोष्ठियों को संबोधित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध लोगों को बुलाया जाएगा। अशफाक उल्लाह मेमोरियल शहीद शोध संस्थान विगत 12 वर्षों से काकोरी के शहीदों पर विभिन्न कार्यक्रम कर रहा है। संस्थान के प्रबंध निदेशक का कहना है कि यह अभियान शहीदों के विचारों को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक माध्यम है। श्री पांडेय के अनुसार गोष्ठी में युवाओं की भागीदारी निश्चित करने के लिए संस्थान पांच टोलियां बनाएगा। यह टोलियां गोष्ठियों के प्रस्तावित स्थान फैजाबाद शहर, अयोध्या शहर, पूराबाजार एवं सोहावल विकास खंड में सघन जनसंपर्क करेंगी तथा कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता निर्धारित करेंगी। गोष्ठी में काकोरी के शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिणी एवं अमर शहीद भगत सिंह के पत्रों का सारांश एवं जीवन परिचय फोल्डर के रूप में वितरित किया जाएगा। साथ ही इन शहीदों के चित्र कैलेंडर के रूप में बांटे जाएंगे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रामनगरी में डेरा डाल दिया है

Posted on 12 April 2011 by admin

नौ दिवसीय चैत्र रामनवमी मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रामनगरी में डेरा डाल दिया है। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान कर प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कनक भवन, हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि व मणिराम जी की छावनी आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। कारसेवकपुरम, हिंदूधाम सहित दो दर्जन स्थानों पर आयोजित रामकथाओं व राम जन्मोत्सव पर होने वाले विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस बीच रामंनगरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरएएफ ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

स्नानघाटों से लेकर प्रमुख तिराहों-चैराहों व मंदिर पर पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई है। कनकभवन, हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ मंदिर व नयाघाट बंधा तिराहा सहित प्रमुख स्थलों को रैपिड एक्शन फोर्स के सुरक्षा घेरे में जकड़ दिया गया है। गांधी आश्रम, नयाघाट व श्रीराम अस्पताल के सामने से नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस बीच राम की पैड़ी स्थित कालेराम मंदिर में दक्षिण पश्चिम के कलाकारों द्वारा संगीतमय बधाई गायन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नयाघाट स्थित विश्वविराट विजय राघव मंदिर में भगवान श्रीराम का विराट स्वरूप व उसका दर्शन करतीं कौशल्या माता का स्वरूप मेले के दौरान श्रद्धालुओं को लुभा रहा है।

मेलाधिकारी (प्रशासन) श्रीकांत मिश्र ने अयोध्या में कैंप कर प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर रामनवमी महोत्सव की कुशलता के लिए पूरी ताकत लगा दी है। जिलाधिकारी एमपी अग्रवाल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरके चतुर्वेदी व एसपी सिटी अनिल कुमार ने प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा में आवश्यक सुधार कराया। मेले में दर्जन भर स्थानों पर आटोडोम कैमरे लगाने से लेकर मंदिरों के खुलने से पूर्व मंदिरों व स्नानघाटों पर खोजी कुत्ते की मदद से सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही। आतंकवाद रोधी टीम को सतर्क कर दिया गया है। राम की पैड़ी की नहर की गंदगी जस की तस बनी हुई है, जबकि उसके प्लेटफार्म की धुलाई कर उद्यान में पानी भरा गया है।पैड़ी के लिए दो विद्युत कनेक्शन है के बावजूद प नहर के संचालन के लिए न्यूनतम बोल्टेज की समस्या बनी हुई है। पैड़ी के अधूरे मरम्मत कार्य श्रद्धालुओं के लिए दुरूखदाई बने हुए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शुक्रिया हजारे कार्यक्रम समपन्न

Posted on 12 April 2011 by admin

photo-n0-12सुप्रसिद्ध गाॅधीवादी  सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के उपवास पर झुकी सरकार से देश में भ्रष्टाचार और घोटाले के खात्मे की एक उम्मीद पैदा हुई। जनपद में अन्ना हजारे के अभियान  की सफलता को लेकर शुक्रिया अन्ना हजारे कार्यक्रम का आयोजन जिले के तमाम जन संगठनों, श्रम संगठनों और मीडिया कर्मियों के संगठनों ने किया। नगर के तिकोनिया पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आजादी के 64 सालों के बाद एक ऐसा जनान्दोलन खडा़ हुआ है जो स्वफूर्त है और जो देश के कोने- कोने से निकल कर पूरी दुनिया में फैल गया। गा्रमीण बैंक कर्मचारी यूनियन के ओर से कार्यक्रम की पृष्ठि भूमि पर प्रकाश डालते हुए शिव करन द्विवेदी ने कहा कि पहली बार ऐसी लगा है कि आम आदमी भी यदि सत्य के लिए आग्रह कर जाय तो बड़ी से बड़ी ताकतें भी झुक जाती हैं। छात्र संघ नेता शशांक पाण्डेय ने शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लडा़ई में आम आदमी को साथ लेकर संघर्ष की वकालत की। वीएसएनएल इम्पलाइज यूनियन के नेता हरि शंकर मिश्रा ने कहा कि जितना बड़ा विभाग, जितना बड़ा अधिकारी उतना ही बड़ा घोटाला है, पर इसके खिलाफ अन्ना जी के आन्दोलन में उम्मीद से ज्यादा आदमी जुड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता बी एस शुक्ला ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमें सबसे पहले अपने आचरण को सुधारना चाहिए। भारत भारती के संस्थापक सुन्दर लाल टण्डन ने अपने उद्बोधन में कहा कि गाॅधीवादी रास्तों पर चलकर आम आदमी को साथ लेकर अन्ना जी का आन्दोलन एक क्रान्ति पैदा करेगा जो भ्रष्ट व्यवस्था का समूल नाश कर देगा। अधिवक्ता संघ के अरूण उपाध्याय ने कहा कि अब सरकारी कार्यालयों में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ वातावरण बनेगा और परदर्शिता बढ़ेगी। बैंक उपभोक्ता अधिकार मंच के संयोजक शशि कान्त पाण्डेय ने कहा कि अन्ना की आॅधी अब भारत की बेहतरी का रास्ता खोलेगी। प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने कहा कि सत्य परेशान तो हो रहा है पर पराजित कभी नहीं होगा। पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार डा0 वीसी मिश्रा वैद्य, विजय विद्रोही, अरूण जायसवाल, अतुल श्रीवास्तव दीपक, जितेन्द्र श्रीवास्तव, डा0 अरविन्द चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन शिवकरन द्विवेदी ने किया और अध्यक्षता यूपी मेडिकल सेल्स रिपे्रजेन्टेटिव यूनियन के प्रदेश पदाधिकारी व मजदूर नेता अशोक शुक्ला ने किया। सभा को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा की मेरठ में महासंग्राम रैली

Posted on 10 April 2011 by admin

dsc_0261केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किया है। भाजपा ने ही केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। भाजपा का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान जारी रहेगा। कमर तोड़ मंहगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है। इसके लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियां एवं भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। भाजपा सत्ता में आई तो स्वीस बैंकों में जमा काला धन एक माह में देश में वापस लायेंगे। स्वीस बैंकों में कांगे्रस, सपा एवं बसपा के नेताओं का पैसा जमा होने के कारण ही वो स्वीस बैंक का पैसा वापस कराने में आना-कानी कर रही है।

dsc_0237भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी आज भाजपा द्वारा मेरठ में आयोजित ’महासंग्राम रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। मंहगाई आसमान छूं रही है। उन्होंने कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल किया कि देश में 20 रू0 प्रति व्यक्ति औसत आय से गरीब आदमी अपना गुजारा कैसे करेगा ? इस देश में बर्तन माजने की मिट्टी मंहगी हो रही है लेकिन किसानों की पैदावार सस्ती हो रही है। बिजली की बड़ी समस्या से देश का विकास संभव नहीं है। श्री गडकरी ने कहा आज आम आदमी को तय करना है कि देश को किस दिशा में ले जाना है। बिना दृढ इच्छाशक्ति के देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 की मुख्यमंत्री मायावती ने जनता का जो पैसा मूर्तियाॅं बनवाने में लगा दिय है उससे यदि प्रदेश में कोल्डस्टोरेज का निर्माण करा दिया होता तो आज किसानांे का आलू सड़कों पर पड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा कि देश में गुजरात का कृषि विकास दर 14प्रतिशत है जबकि उ0प्र0 में मात्र 3प्रतिशत विकास दर है। जातिवाद व साम्प्रदायिक राजनीति ने देश का बहुत बड़ा नुकसान किया है। तमाम घोटालों ने देश को कमजोर करने का काम किया है। श्री गडकरी ने कहा कि दिल्ली तथा लखनऊ में पूरा मायाजाल है। उ0प्र0 में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही है। घोेटालो, हत्या और बलात्कार में मंत्री फंसे हैं। बलात्कार और भ्रष्टाचार के कारण मंत्रियों को हटाया गया। विधायक जेल में हैं। ये है माया का मायाजाल।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने महासंग्राम रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश भारी संकट से गुजर रहा है। आपने सपा और बसपा की सरकार देखी है, कांगे्रस जब से केन्द्र में आई है मंहगाई दिन दुना रात चैगुना बढ़ रही है इसके लिए केन्द्र के साथ-साथ सपा और बसपा भी बराबर के दोषी हैं क्योंकि ये दोनों दल कांगे्रस के केन्द्र सरकार के समर्थक दल हैं। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े नेताओं के भ्रष्टाचार के कारण ही आज मंहगाई आसमान छूं रही है। उन्होंने मंहगाई के लिए केन्द्र व उ0प्र0 सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। बीजेपी सरकार ने ही मंहगाई पर अंकुश लगाया था। उन्होंने कहा मैं बधाई देता हॅू अन्ना हजारे को जिन्होंने भ्रष्टाचार की आवाज को आगे बढ़ाने का काम किया। भ्रष्टाचार के विरूद्ध संसद से लेकर सड़कों तक भाजपा ने ही आवाज बुलन्द की है। अन्ना हजारे को लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वीस बैंकों में जमा काला धन वापस कराने में कांगे्रस,सपा, बसपा आना-कानी कर रहे हैं। क्योंकि इन्हीं दल के नेताआंे का वहां पैसा जमा है। केन्द्र में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ होते ही भाजपा एक माह में विदेशों में जमा काला धन वापस लाएगी। गेहॅंू का समर्थन मूल्य 1100 रू0 के स्थान पर 1300 रू0 तथा गन्ने का मूल्य 350 रू0 करने का आश्वास दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा के सत्तारूढ होने पर किसानों को 3 प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

dsc_0236भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के चुनाव अभियान समिति के संयोजक कलराज मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम व किसानों की धरती मेरठ से भाजपा ने ’महासंग्राम रैली’ की शुरूआत की है। उ0प्र0 भ्रष्टाचार का प्रदेश बन गया है। भाजपा ने उ0प्र0 सरकार के 100 घोटालों की पोल खोली है और जनता में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रदेश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार के कारण 2-2 सी0एम0ओ0 की हत्या हो गई है। भाजपा ने जब दबाव बनाया तभी प्रदेश की मुखिया ने दो वरिष्ठ मंत्रियों की विदाई की। प्रदेश में जंगलराज है, दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है। दलित एवं महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं हेै। किसानों का बकाया धन नहीं मिल पा रहा है। किसान तबाह हो रहा है। बीएसपी प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ाने का काम करते हुए अकूत सम्पत्ति अर्जित की है। श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर बसपा की अकूत सम्पत्ति को राष्ट्रीय सम्पत्ति घोषित करेगी और मुख्यमंत्री को जेल जाना होगा।

भाजपा के तेजस्वी एवं लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने अपने सारगर्भित संबोेधन में कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। लूट, बलात्कार, हत्याओं ने प्रदेश में त्राहि-त्राहि मचा रखी है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। प्रदेश में माफियाओं का राज है। श्री शाही ने कहा कि नोयडा,ग्रेटर नोयडा, जमुना एक्सपे्रस वे में भारी पैसा लेकर भूखण्ड आवंटित किया जा रहा है। भाजपा ने बसपा सरकार के 100 घोटालों की एफ0आई0आर0 दस्तावेजी सबूतों के साथ जनता के सामने रखी है। इन भ्रष्टाचारों की पुष्टि मायावती सरकार द्वारा 2 वरिष्ठ मंत्रियों के हटाने से हो गई है। स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण ही दो सी0एम0ओ0 की हत्या हो गई है। भाजपा के दबाव एवं सी0बी0आई0 से बचने के लिए माया सरकार ने दो वरिष्ठ मंत्रियों को हटा दिया तथा अनेक अधिकारियों को स्थानान्तरिक किया। श्री शाही ने कहा कि उ0प्र0 का भविष्य बदलने का कार्य भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने बढ़ती हुई मंहगाई के लिए केन्द्र की कांगे्रस सरकार के साथ ही उसके समर्थक सपा और बसपा को ठहराया। श्री शाही ने कहा कि मेरठ की धरती पर आज इस रैली ने सन् 1857 की क्रांतिकारियों की याद ताजा कर दी।

dsc_0317भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार ने आज अन्ना हजारे को जिनको आमजन का समर्थन भी मिल रहा है अनशन पर बैठने को मजबूर कर दिया। भाजपा लगातार केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचारों को उजागर कर रही है। देश में भाजपा ही ऐसा दल है जो भ्रष्टाचार, आतंकवाद, मंहगाई के विरूद्ध संसद से लेकर सड़कों तक संघर्ष कर रही है। रैली में राष्ट्रीय मंत्री किरीट सोमैया, अशोक प्रधान, संतोष गंगवार, राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोंविद, निवेश प्रकोष्ठ के संयोजक अरूण सिंह, किसान मोर्चा के सतपाल मलिक, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, रामनरेश अग्निहात्री, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश कुमार, प्रदेशउपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, लज्जारानी गर्ग, प्रदेश मंत्री कविता चैधरी, अशोक कटारिया, यशवंत सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीशचन्द्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रवक्ता रूप चैधरी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एस0पी0 सिंह, सहप्रवक्ता आलोक सिसोदिया प्रमुख रूप से  रैली में उपस्थित थे। मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यप्रकाश अग्रवाल एवं संचालन प्रदेश के उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत बाजपेई ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षक के सिर और सीने में गोली

Posted on 10 April 2011 by admin

हरपालपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गाँव निवासी श्याम किशोर अग्निहोत्री गुरूवार की रात वह घर से सटे बरामदे में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे अज्ञात लोगों ने उन पर पर जानलेवा हमला कर दिया। हत्या के इरादे से सिर और सीने मे गोली मारी। 55 वर्षीय श्री अग्निहोत्री दुर्गा प्रसाद इण्टर कालेज खसौरा में शिक्षक पद पर तैनात हैं। पुलिस छानबीन कर रही है हमलावर मौके से तुरन्त फरार हो गये शिक्षक को लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उन्हें बाद मंे लखनऊ ट्रामा सेन्टर भेज दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सपा ने हरदोई जनपद की आठ में से पाँच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किये

Posted on 10 April 2011 by admin

मिली जानकारी के अनुसार सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मन्त्री डाॅ0अशोक वाजपेयी सवायजपुर से प्रत्यशी घोषित किया है नये परिसीमन से पिहानी सीट बदल जाने के कारण उन्हें सवायजपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। गोपामऊ(सु0) से पूर्व विधायक श्याम प्रकाश हरदोई सदर से पूर्व नपाप अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ‘मधुर’, साण्डी (सु0) से पूर्व विधायक शिवप्रसाद एवं शाहाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक बाबूखाँ को प्रत्याशी बनाया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in