शुक्रिया हजारे कार्यक्रम समपन्न

Posted on 12 April 2011 by admin

photo-n0-12सुप्रसिद्ध गाॅधीवादी  सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के उपवास पर झुकी सरकार से देश में भ्रष्टाचार और घोटाले के खात्मे की एक उम्मीद पैदा हुई। जनपद में अन्ना हजारे के अभियान  की सफलता को लेकर शुक्रिया अन्ना हजारे कार्यक्रम का आयोजन जिले के तमाम जन संगठनों, श्रम संगठनों और मीडिया कर्मियों के संगठनों ने किया। नगर के तिकोनिया पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आजादी के 64 सालों के बाद एक ऐसा जनान्दोलन खडा़ हुआ है जो स्वफूर्त है और जो देश के कोने- कोने से निकल कर पूरी दुनिया में फैल गया। गा्रमीण बैंक कर्मचारी यूनियन के ओर से कार्यक्रम की पृष्ठि भूमि पर प्रकाश डालते हुए शिव करन द्विवेदी ने कहा कि पहली बार ऐसी लगा है कि आम आदमी भी यदि सत्य के लिए आग्रह कर जाय तो बड़ी से बड़ी ताकतें भी झुक जाती हैं। छात्र संघ नेता शशांक पाण्डेय ने शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लडा़ई में आम आदमी को साथ लेकर संघर्ष की वकालत की। वीएसएनएल इम्पलाइज यूनियन के नेता हरि शंकर मिश्रा ने कहा कि जितना बड़ा विभाग, जितना बड़ा अधिकारी उतना ही बड़ा घोटाला है, पर इसके खिलाफ अन्ना जी के आन्दोलन में उम्मीद से ज्यादा आदमी जुड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता बी एस शुक्ला ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमें सबसे पहले अपने आचरण को सुधारना चाहिए। भारत भारती के संस्थापक सुन्दर लाल टण्डन ने अपने उद्बोधन में कहा कि गाॅधीवादी रास्तों पर चलकर आम आदमी को साथ लेकर अन्ना जी का आन्दोलन एक क्रान्ति पैदा करेगा जो भ्रष्ट व्यवस्था का समूल नाश कर देगा। अधिवक्ता संघ के अरूण उपाध्याय ने कहा कि अब सरकारी कार्यालयों में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ वातावरण बनेगा और परदर्शिता बढ़ेगी। बैंक उपभोक्ता अधिकार मंच के संयोजक शशि कान्त पाण्डेय ने कहा कि अन्ना की आॅधी अब भारत की बेहतरी का रास्ता खोलेगी। प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने कहा कि सत्य परेशान तो हो रहा है पर पराजित कभी नहीं होगा। पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार डा0 वीसी मिश्रा वैद्य, विजय विद्रोही, अरूण जायसवाल, अतुल श्रीवास्तव दीपक, जितेन्द्र श्रीवास्तव, डा0 अरविन्द चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन शिवकरन द्विवेदी ने किया और अध्यक्षता यूपी मेडिकल सेल्स रिपे्रजेन्टेटिव यूनियन के प्रदेश पदाधिकारी व मजदूर नेता अशोक शुक्ला ने किया। सभा को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in