Archive | राज्य

कांग्रेसियों में जोश, मुख्यमंत्री का पुतला फंूका, देर रात रिहाई के आदेश

Posted on 14 May 2011 by admin

जनपद के कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना मुखर आंदोलन तेज कर दिया। अल्प वैयश्क कारागार के बाहर गुरूवार को सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री एवं बसपा सरकार के खिलाफ नारें लगाय। कांगे्रस पार्टी और राहुल सोनिया ंिजंदाबाद करते रहे। अपनी अपनी टीम के साथ कारागार गेट के बाहर जिलाध्यक्ष अजय सिंह, अन्य कांग्रेस जनों से मिलकर नघेटा रोड कार्यालय पर रणनीति बनातें रहे। कारागार में आए कांग्रेस जनों में पूर्व मुख्यमंत्री श्री पति मिश्र के पुत्र राकेश मिश्र, पूर्व एमएलसी तथा पूर्व मुख्यमंत्री वीरबहादुर ंिसंह के पुत्र,पूर्व विधायक परमात्मा शरण सिंह ने कांग्रेसियों का हालचाल जाना। अन्य लोगों में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कीर्ति प्रकाश अवस्थी, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमेंश जी सहित बहुत से कांग्रेसी दिनभर मिलते रहे। दोपहर बाद बुतशाही कार्यकर्ताओं ने पुलिस की नजर बचाकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका तथा बंद साथियों को भरोसा दिलाया कि हम आपकी लड़ाई जारी रखेगें। इसी प्रकार संडीला तथा सवायजपुर, हरपालपुर, में भी पुतला फंूकने की कार्रवाई की गई और सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए। दूसरे दिन शनिवार को जितिन प्रसाद की आमद तथा भारी संख्या में कांग्रेसियों के जमावड़ा की आशंका से ग्रस्त प्रशासन ने देर शाम को सभी कांग्रेसजनों को रिहा करने का आदेश दे दिया। शनिवार को प्रातः ही गेट खोलकर आवश्यक कार्यवाई के बाद सभी कांग्रेसजनों से जाने को कहा गया। परंतु कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने सभी साथियों के साथ जेल के अंदर ही धरने पर बैठ गए कहा कि जब तक हमारे नेता जितिन प्रसाद जी केंद्रीय मंत्री हमारे बीच नही आते है हम यहां से नही जाएगें। उनके आने के पश्चात सभी कांग्रेसजनों ने ढोल बाजें और नारें के साथ मालाएं पहनकर पुष्प वर्षा करते हुए बाहर निकले और जिला मुख्यालय कांग्रेस भवन जुलूस के रूप मंे गए। इस अवसर पर सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, नगरअध्यक्ष, महिलाएं, कार्यकर्ता, वरिष्ठ कांग्रेसजन,प्रदेश और कंेद्रीय सरकार के भेजे नुमाइंदे मौजूद थे। सभी ने इसे लोकतंत्र की जीत और बसपा सरकार की हार बताई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संडीला तहसील बन रहा दूसरा भट्टा पारसोल, प्रशासन बेखबर

Posted on 14 May 2011 by admin

हरदोई जनपद की संडीला तहसील में तीन गंाव अब नोएडा का भट्टापारसोल की जमीन तैयार कर रहा है। अभी तक प्रशासन व सरकार सो रही है। टोरंटो पावर प्रोजेक्ट के तहत स्थापित होने वाली जमीन भूमि अधिग्रहण की जमीन लेने वाले तीन गांव के किसान लामबंद हो चुके है। ठीक उसी प्रकार जैसे नोएडा के किसानों तर्ज पर पंचायतें और बैठके का सिलसिला चालू है। लगभग 1200 एकड़ की भूमि पर स्थापित होने वाले 1320 मेगावाॅट तापीय परियोजना हेतु तहसील द्वारा भूमि का चिन्हीकरण तैयार हो चुका है। यूपी में गूंज रही नोएडा की हुंकार यहां पर भी किसानों ने जोश भरकर आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हो रहे है। किसानों को अगर जायज मुआवजा नही मिला तो उसी तर्ज पर आंदोलन की रूपरेखा बना चुकें है। रैसो के एक किसान सरदार के यहां पर उचित मुआवजें का मामला पंचायत में जोर शोर से उठाया गया। रैसो के ही बजुआमऊ, और जम्सारा के किसान आंदोेलित हो रहे है। नारा दे दिया है जमीन नहीं देगें हम अपनी जान दे देगें। हालांकि एसडीएम संडीला के संतोष राय ने बताया कि जमीन के एवज में मुआवजा के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। संबंधित कंपनी से पूरे समझौतें का मसौदा तैयार हो चुका है। और उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। किसी भी दशा में किसानों को हक नहीं मारा जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही भट्टा पारसौल मे गिरफ्तार

Posted on 13 May 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही आज पुलिस को चकमा दे पैदल चलकर भट्टा पारसौल किसानों पर हुए अत्याचार का जायजा लेने पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ भट्टा पारसौल पहंचने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरन्द्र सिंह सिरोही, विधायक एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व सांसद छत्रपाल, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, नोयडा महानगर अध्यक्ष विजेन्द्र नागर, गौतमबुद्ध के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, जि0 पंचायत सदस्य सतेन्द्र भराला, पूर्व जिला अध्यक्ष रकम सिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री रवीकान्त गर्ग सहित सैकड़ों लोगों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा उप जिलाधिकारी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

3यह जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि श्री शाही एवं उनके साथ गिरफ्तार लोग कई टोलियों में पैदल चलकर भट्टा पारसौल पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से मिलकर घटना की जानकारी लेना और स्थलीय सत्यता से वाकिफ रूबरू होना था। श्री शाही और उनके साथ गिरफ्तार लोगों को पुलिस नाइन में रखा गया है। प्रदेश भाजपा किसानों के साथ बर्बर अत्याचार और वहां हुई हिंसा की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए घटना के लिए प्रदेश सरकार को पूरी तरह जिम्मेदार बताया।

श्री शाही ने घटना की न्यायिक जांच की मांग को दोहराते हुए घटना में घायल तथा मृत लोगों के परिवारजनों को मुआवजा और रोजगार देने, घटना के लिए उत्तरदायी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा केन्द्र सरकार 1894 के भूमि अधिग्रहण कानून को बदलने की मांग की है।

लखनऊ 13 मई 2011 गाजियाबाद में कल दिनांक 12 मई को भ्रष्टाचार, घोटाला एवं किसानों पर हो रहे बर्बर अत्याचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, प्रदेश में व्याप्त बिजली आपूर्ति की समस्या तथा प्रदेश सरकार की तानाशाही पूर्ण रवैये के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजनाथ सिंह, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, के0सी0 त्यागी और प्रदेश मंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार को गिरफ्तार किए जाने तथा सरकार के तानाशाही के विरोध में प्रदेश भर के सभी जिला केन्द्रों पर प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक धरना तथा उपवास का कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीशचन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ में पं0 दीनदयाल स्मृतिका में आयोजित इस धरने में प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार के नेतृत्व में विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, पूर्व विधायक एवं प्रदेश मंत्री गोमती यादव, प्रदेश मंत्री आशुतोष टण्डन, जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, रायबरेली में जिलाध्यक्ष पशुपति शंकर बाजपेयी के नेतृत्व में, उन्नाव में विपिन गुप्ता, अनुराग अवस्थी, हरदोई में जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, लखीमपुर रामकुमार वर्मा एवं विनोद मिश्रा, गोण्डा जिलाध्यक्ष बावन सिंह, सीतापुर जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, बहराइच क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, अम्बेडकरनगर जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, बलरामपुर जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह, श्यामलाल जी विधायक पूर्व चैयरमैन श्रीमती कुसुम चैहान, अनुप गुप्ता, बाराबंकी जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी, मुरादाबाद महानगर एवं जिले में प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह, रितेश कुमार, गाजियाबाद महानगर में मा0 राजनाथ सिंह,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, चन्द्रमोहन शर्मा, डा0 परमेन्द्र सिंह, अशोक मोंगा, बलदेवराज शर्मा, डा0 महेन्द्र सिंह, मुजफ्फरनगर में सुरेश राणा, जे0पी0नगर में सुरेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में, बुलन्दशहर में हरपाल सिंह पूर्व विधायक, सहारनपुर जनपद व महानगर में विजय माहेश्वरी, राजपाल सिंह जुडडा, बिजनौर में लोकन्द्र सिंह चैहान, रामपुर में सुभाष भटनागर, मेरठ महानगर व जिला में चरण सिंह लिसाडी, विमल शर्मा, सोनभ्रद में जयप्रकाश चतुर्वेदी पूर्व एमएलसी एवं जिलाध्यक्ष ओमवीर तिवारी, आगरा महानगर प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे, अनिल महाजन एवं जिला प्रभारी शिव ओमकारनाथ पचैरी, रामप्रताप सिंह, मथुरा में जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री रामप्रसाद कमल, मैनपुरी में प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष, हाथरस यशपाल सिंह चैहान विधायक, जिलाध्यक्ष, कासगंज रमेश साहू, रजनीकान्त माहेश्वरी, अलीगढ़ जिला एवं महानगर, जिलाध्यक्ष महानगर अध्यक्ष, फिरोजाबाद जिला महानगर में संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक, बदांयू जिलाध्यक्ष एवं विधायक, पीलीभीत में जिलाध्यक्ष, शाहजहांपुर में विधायक सुरेश खन्ना एवं जिलाध्यक्ष, कानपुर उत्तर एव दक्षिण, कानपुर ग्रामीण, फतेहपुर, इटावा, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी महानगर एवं जिला, ललितपुर, औरैया तथा प्रदेश के अन्य सभी जनपदों में जिला अध्यक्ष एवं प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में प्रत्येक जनपदों में सैकड़ों की संख्या में  कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारियों तथा प्रदेश पदाधिकारियों ने धरना दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेसियों का उबाल रंग लाया, 79 जेल भेजे गए

Posted on 13 May 2011 by admin

कांग्रेस का प्रदेश व्यापी विरोध दिवस जनपद हरदोई मंे पुलिस प्रशासन और कांग्रेसियोें मंे लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जनपद के कांग्रेस मुख्यालय पर सभी कांग्रेसी इकट्ठे हुए और एक एक करके कांग्रेसियों की आमद हुई तथा ठीक उसी प्रकार योजना बंद्ध तरीके से शहर के मुख्य चैराहा सिनेमा चैराहे पर इकट्ठा होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का मुखर स्वरूप प्रदान किया। राहुल गांधी की गिरफ्तारी, भट्टापुरवा में किसानों का समर्थन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का चक्का जाम योजना को अमली जामा पहनाया। तब प्रशासन हरदोई देर शाम 79 कांग्रेसियों को शांतिभंग योजना के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिनमें से 78 जिला जेल भेजे गए तथा एक कांग्रेसी को तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अजय सिंह, लोकसभा प्रभारी आशीष सिंह, एनएसयूआई के सत्यम सिंह, रामेश्वर प्रसाद, राजपाल सिंह, राशिद बिलग्रामी, महिलाध्यक्षा सरोजनी मिश्रा, सर्वेशजनसेवा अनुपम दीक्षित, गुलाब सिंह सहित कई कांग्रेसियों को जो सैकड़ो की संख्या में थे हिरासत में ले लिया गया। फिर उन्हंे पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां पर महिला पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ताओं को छोड़कर बाकी सभी को जनपद के बाल कारागार ले जाया गया। जहां पर उन्हें हिरासत में रखा गया है। यह सभी कांग्रेसी पुलिस को चकमा देकर बगल मंे भण्डारें का प्रसाद लेने के बहाने धीरे धीरे निकल कर पुलिस और प्रशासन की आंखो में धूल छोककर चले गए। कुछ कांग्रेसी अंदर बैठकर मीटिंग करते रहे। पुलिस वाले बाहर अपनी ड्यूटी देते रहे। देर शाम को जिलाध्यक्ष अजय ंिसंह, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष कीर्ति प्रकाश अवस्थी तथा मण्डल प्रभारी एवं प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष उमेश जी ने कडे शब्दों में सरकार और जिला प्रशासन की निंदा करते हुए लोकतंत्र पर कुठाराघात बताया। तथा अगले कदम पर लखनऊ प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर अगली कार्रवाई की रूपरेखा बनाने पर योजना बद्धतरीके से आंदोलन चालू रहेगा। ऐसा निर्देश उन्होेंने अन्य पदाधिकारियो को देते हुए निर्देश दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हाईटेक होगी विधानसभा मतदाता सूची

Posted on 13 May 2011 by admin

भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा की मतदाता सूची को निर्वाचन नामावली सूची में मोबाइल टेक्नोलाॅजी का प्रयोग के विस्तृत स्वरूप को प्रदान करने की योजना बनाई है। जिससे मतदाताओं द्वारा प्रारूपों में मोबाइल नंबर लिखवाये जा रहे है। अधिकारी द्वारा निर्देश दिया जा रहा है। समय समय पर इनका प्रयोग करके निर्वाचित सदस्यों को सत्यापन करे। निर्वाचन कार्यालय का प्रारूप 6 का प्रयोग नाम बढ़ानें में प्रारूप 7 का प्रयोग नाम काटने में तथा प्रारूप 8 का प्रयोग किसी भी संशोधन को प्रयोग करने के लिए इस्तेमाल होगा। एक पत्र के द्वारा आयोग ने यही भी कहा कि सभी मतदाताओं द्वारा मोबाइल नंबरों की मांग भी रखी जाए। जो संभवतः बीएलओ को देने है। निर्वाचन अधिकारी गयाप्रसाद मिश्र ने बताया कि पुराने मतदाता जिनकी संख्या 21 लाख तक है कैसे इतनी जल्दी में प्राप्त हो सकेगे। यह एक चुनौती हैं परंतु उन मतदाताओं को जिनकों बीएलओं ने निर्देशित किया है आने वाले समय में निर्वाचन संबंधी जानकारी एसएमएस में दे दिया जाता है पुरानें मे यह संभव नही हो पा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माओवादियों की दस्तक

Posted on 13 May 2011 by admin

सोनभद्र एवं चंदौसी के बाद अब माओवादी कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट एवं महोबा आदि जनपदों में भी दस्तक देने लगे हैं. चित्रकूट में जल, जंगल और ज़मीन पर दबंगों के क़ब्ज़े के कारण हालात गंभीर हो गए हैं. सरकार की भूमिका बड़े जमीदारों जैसी हो गई है. Read More>>

सुरेंद्र अग्निहोत्री

सुरेंद्र अग्निहोत्री

Comments (0)

अधिकारी देवें अपनी संपत्ति का ब्यौरा

Posted on 11 May 2011 by admin

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी अपनी संपत्ति का ब्यौरा घोषित करे। ऐसा शासनादेश आया। और जिसकी सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी सियाराम निर्मल ने अधीनस्थ अधिकारियों को बुलाकर जानकारी उपलब्ध कराई। शासन द्वारा आए पत्र में बेसिक शिक्षा अधिकारी उप बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सहायक बेसिक शिक्षा आधिकारी को संपत्ति का ब्यौरा देने होगे। बीएसए ने कहा कि शासन स्तर से कई निर्देश आ चुके है। एक विशेष प्रोफार्मा के द्वारा बिना किसी गडबड़ी के अविलंब देवे परंतु उसके साथ यह भी चर्चा जोर पकड़ रही है कि लिपिकों के संबंध में शासन का क्या निर्देश है। क्योकि कई बाबू कर्मचारी अधिकारियों से ज्यादा ऐशोआराम की जिंदगी बसर कर रहे है। इन लिपिको के द्वारा आलीशान मकान लग्जरी गाड़ी बैंक बैलेंस बच्चों की शिक्षा एवं सभी सुविधाओं से परिपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा जांच तीन स्तर सोशल आडिट

Posted on 11 May 2011 by admin

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना में पहली बार वास्तविकता देखने हेतु तीन स्तरीय जांच की जाएगी। जिसमंे जिला स्तरीय जांच अधिकारी कोई भी नही होगा। सोशल आडिट बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी समन्वयक और नेहरू युवा केंद्र के वालियन्टरों के द्वारा भौतिक सत्यापन तीनों के सदस्य संयुक्त रूप से करेगे। इसलिए तीनों की कार्यशाला की योजना विकास भवन सभागार में रखी गई। कार्यशाला का प्रारम्भ सीडीओ चैत्रावी दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इसका उद्देश्य कानून और नीतियां सार्वजनिक उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना है। ग्राम सभाओं में किए गए कार्यो का ब्यौरा खुली बैठकों में होगा। मनरेगा के समन्वयक आदर्श तालाब की खुदाई, नाली, खंडजा, चकरोड, पौधरोपण, साग भाजी, हैण्डपंप, बंधो की सफाई समेकित शिकायत सामग्री रजिस्टर, बैंक पास बुक सभी कुछ शोसन आडिट के तहत होगा। पहली टीम जाॅब कार्डो का विवरण कार्य की मांग व प्रक्रिया, दूसरी टीम स्तर का भ्रमण भौतिक प्रगति उपयोगिता, पेयजल, बच्चों की क्रेच व्यवस्था तथा तीसरी टीम बिंदु आदि सूचनाओं के साथ गांव में श्रमिकों के साथ साक्षात्कार, मजदूरों के भुगतान का विवरण, बैंको द्वारा भुगतान की जांच आदि सभी कार्यो का सत्यापन करेगी। डीआरडीए स्थित मनरेगा सेल में शिकायतंे दर्ज कराने के निर्देश निवारण किया जा सके। कार्यशाला में पीडी निर्वाचन, बीडीओ पीके सिंह, डीपीओ प्रकाश कुमार मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हादसों की भेंट या शनिदेंव का कहर, जनपद पर रहा मौत का ताडंव

Posted on 08 May 2011 by admin

जनपद पर शनिदेव का कहर भरपूर रंग लेकर आया। बिलग्राम कोतवाली के न्यौरा गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से चार बारातियों की मौत 17 और घायल हुए। हादसे में बसपा विधायक के करीबी की मृत्यु, तीनों टेंम्पों जिनसे टक्कर हुई अलग अलग जगहों पर गिरे जिसमें 20 लोग जख्मी साले बहनोई या पति पत्नी सभी जगह कोहराम आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने घटना के संबंध में जानकारी दी। रोडवेज बस और टैªक्टर ट्राली की टक्कर रोगटे खड़ी कर देने वाली थी। 100 मीटर तक बस ने ट्राली को घसीटा। लोग उसमें घण्टों फसे रहे। घायल और मृत शरीर बस को काटकर निकाले गए। घटना के संबंध में बताया गया बिलग्राम थाना क्षेत्र कन्नौज मार्ग पर हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा निवासी बाबूलाल की बेटी की बारात कन्नौज कोतवाली देहात क्षेत्र नौंरग पुर से आई थी। बाराती टैªक्टर ट्राली से लौट रहे थे। न्यौरा गांव के पास दिल्ली से लौट रही रोडवेज बस ने बारातियों से भरी ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर होते ही चीख पुकार मच गई। हादसें में टैªक्टर पर सवार 35 वर्षीय अरिवंद पुत्र लवकुश, 45 वर्षीय रमेश, 24 वर्षीय पूरनलाल पुत्र गंगाराम, 50 वर्षीय मनफूल पुत्र सुंदरलाल, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। सभी मृतक नौरंगपुर जिला कन्नौज के निवासी थे। हादसे में 17 बाराती घायल हो गए। कुछ घायलों को उपचार हेतु सीएचसी तथा हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस पहुंची तथा बस और ट्राली को काटकर सभी को निकाला गया। दूसरी घटना सांडी थाना क्षेत्र के टेमनापुर निवासी 40 वर्षीय राजेश्वर पुत्र बलदेव शादी समारोह से भगहर हरियावां थाना क्षेत्र पूराबहादुर के बीच साइकिल सवार को बचाने में टेंपो पलट गया। हादसे में राजेश्वर के अलावा कुरसेली थाना हरियावां अनुज पुत्र भूपलाल, रामंिसंह, जगपाल, रामपाल घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर रामपाल की मृत्यु हो गई। तीसरी घटना हरदोई शाहजहांपुर मार्ग के चरौली गांव के पास शकाहा जा रहा टेंपो पलट गया। टेंपो का ड्राइवर 25 वर्षीय संदीप, 30 वर्षीय शिवशंकर, रामेश्वर, रामसनेही होमगार्ड, 50 वर्षीय इस्माइल अगने पत्नी 75 वर्षीय सदामुखी जख्मी हुए। बावन थाना क्षेत्र के हादसों में मोटरसाइलिक सवार जैकी पुत्र रामस्वरूप, शिवराज, रामशुल, और वाजिद मोटरसाइलिक टेंपो की भिडंत में जख्मी हुए। अगली घटना बघराई गांव के शादी समारोह से मोटरसाइकिल पर वापस लौट रहे अधिवक्ता धमेंद्र द्विवेदी और संग्राम सिंह को टैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे धमेंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथी संग्राम सिंह को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनका हालचाल लेने के लिए विधायक रजनी तिवारी साथ बनी। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डल स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से योजनाओं और कार्यो का स्थलीय सत्यापन करें-मण्डलायुक्त

Posted on 07 May 2011 by admin

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि मण्डल स्तरीय सभी अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रों का भ्रमण कर योजनाओं और कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करें और निरीक्षण आख्या तथा भ्रमण कार्यक्रम की सूचना भी समय से उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि ‘‘किसान के्रडिट कार्ड‘‘ वितरण के लक्ष्यों को जून माह तक शत प्रतिशत पूर्ण करते हुए सन्तृप्त करें। भ्रमण के दौरान अधिकारी अपनी विभागीय योजनाओं के साथ-साथ अन्य विकास कार्यो का भी निरीक्षण करें। स्कूलों के निरीक्षण के समय मिड-डे मील के भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी अपने आब्जर्वेशन संक्षिप्त में पंजिका में अवश्य लिखें । उन्होंने मिड-डे मील के भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु कडे निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि डा0 अम्बेडकर ग्रामों में कार्यो का वरिष्ठतम स्तर से सत्यापन होने पर ही सन्तृप्त माना जायेगा। उन्होंने मनरेगा कार्यो की सोशल आडिट अविलम्ब कराने के निर्देश दिये।

commissioner-agra-holding-divisional-monthly-meetingमण्डलायुक्त यहां कमिश्नरी सभागार में आयोजित मण्डलीय समीक्षा बैठक में मा0 मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों और विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने मृदा परीक्षण हेतु चलाये गये अभियान की समीक्षा करते हुए शेष लक्ष्य को अविलम्ब पूर्ण कराने के निर्देश दिये। मण्डल में 68 हजार मृदा नमूनों के सापेक्ष अभी तक 47 हजार नमूनें ही एकत्र किये गये है। मण्डल में द्वितीय चरण में 162750 किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का कार्य जून माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने खाद्य पदार्थो के सैम्पल परीक्षण में पाये गये अपमिश्रण/ अधोमानक नमूनों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। मण्डल में वर्तमान में 113 राशन की दुकानें सम्बद्व चल रही है। उन्होंने दुकानों के नियमानुसार आवंटन और ए.पी.एल, बी.पी.एल तथा अन्त्योदय कार्यो के रिकार्ड का कम्प्युटरीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्यो का वरिष्ठ अधिकारी भी निरीक्षण करें और सोशल आडिट के समय फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करायें। बैठक में अवगत कराया गया कि वर्ष 2011-12 के लिए मण्डल में चयनित सभी 60 डा0 अम्बेडकर ग्रामों के लिए कार्यो के आगणन तैयार कर लिए गये है और कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूमिहीनों को दिये कृषि योग्य पटृांे की एक माह में विधिवत जांच सत्यापन करायें और अपात्र व्यक्तियों के पटृे निरस्त कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें।

उन्होंने कहा कि उ0 प्र0 मुख्यमंत्री महामाया गरीब अर्थिक मद्द योजना, मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना, सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मद्द योजना के लक्ष्यों की प्राथमिकता पर पूर्ति करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सहायक शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि संयुक्त रूप से एक एक स्कूल की चैकिंग करें और जहां भवन मरम्मत की जरूरत है उसे ठीक करायें। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक केन्द्रों, पंचायत भवनों की गुणवत्ता पर भी ध्यान रखने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि 01 अप्रैल से अब तक किये गये निरीक्षणों में 40 शिक्षक, 10 चिकित्सक और 19 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाये गये सभी के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये।

उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था, नहरों का संचालन, विद्युत आपूर्ति और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को सक्रियता से कार्यवाही के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी आगरा अजय चैहान सहित विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मण्लीय अधिकारी , संयुक्त विकास आयुक्त बी.के. अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in