Categorized | हरदोई

कांग्रेसियों का उबाल रंग लाया, 79 जेल भेजे गए

Posted on 13 May 2011 by admin

कांग्रेस का प्रदेश व्यापी विरोध दिवस जनपद हरदोई मंे पुलिस प्रशासन और कांग्रेसियोें मंे लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जनपद के कांग्रेस मुख्यालय पर सभी कांग्रेसी इकट्ठे हुए और एक एक करके कांग्रेसियों की आमद हुई तथा ठीक उसी प्रकार योजना बंद्ध तरीके से शहर के मुख्य चैराहा सिनेमा चैराहे पर इकट्ठा होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का मुखर स्वरूप प्रदान किया। राहुल गांधी की गिरफ्तारी, भट्टापुरवा में किसानों का समर्थन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का चक्का जाम योजना को अमली जामा पहनाया। तब प्रशासन हरदोई देर शाम 79 कांग्रेसियों को शांतिभंग योजना के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिनमें से 78 जिला जेल भेजे गए तथा एक कांग्रेसी को तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अजय सिंह, लोकसभा प्रभारी आशीष सिंह, एनएसयूआई के सत्यम सिंह, रामेश्वर प्रसाद, राजपाल सिंह, राशिद बिलग्रामी, महिलाध्यक्षा सरोजनी मिश्रा, सर्वेशजनसेवा अनुपम दीक्षित, गुलाब सिंह सहित कई कांग्रेसियों को जो सैकड़ो की संख्या में थे हिरासत में ले लिया गया। फिर उन्हंे पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां पर महिला पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ताओं को छोड़कर बाकी सभी को जनपद के बाल कारागार ले जाया गया। जहां पर उन्हें हिरासत में रखा गया है। यह सभी कांग्रेसी पुलिस को चकमा देकर बगल मंे भण्डारें का प्रसाद लेने के बहाने धीरे धीरे निकल कर पुलिस और प्रशासन की आंखो में धूल छोककर चले गए। कुछ कांग्रेसी अंदर बैठकर मीटिंग करते रहे। पुलिस वाले बाहर अपनी ड्यूटी देते रहे। देर शाम को जिलाध्यक्ष अजय ंिसंह, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष कीर्ति प्रकाश अवस्थी तथा मण्डल प्रभारी एवं प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष उमेश जी ने कडे शब्दों में सरकार और जिला प्रशासन की निंदा करते हुए लोकतंत्र पर कुठाराघात बताया। तथा अगले कदम पर लखनऊ प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर अगली कार्रवाई की रूपरेखा बनाने पर योजना बद्धतरीके से आंदोलन चालू रहेगा। ऐसा निर्देश उन्होेंने अन्य पदाधिकारियो को देते हुए निर्देश दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in