Categorized | हरदोई

संडीला तहसील बन रहा दूसरा भट्टा पारसोल, प्रशासन बेखबर

Posted on 14 May 2011 by admin

हरदोई जनपद की संडीला तहसील में तीन गंाव अब नोएडा का भट्टापारसोल की जमीन तैयार कर रहा है। अभी तक प्रशासन व सरकार सो रही है। टोरंटो पावर प्रोजेक्ट के तहत स्थापित होने वाली जमीन भूमि अधिग्रहण की जमीन लेने वाले तीन गांव के किसान लामबंद हो चुके है। ठीक उसी प्रकार जैसे नोएडा के किसानों तर्ज पर पंचायतें और बैठके का सिलसिला चालू है। लगभग 1200 एकड़ की भूमि पर स्थापित होने वाले 1320 मेगावाॅट तापीय परियोजना हेतु तहसील द्वारा भूमि का चिन्हीकरण तैयार हो चुका है। यूपी में गूंज रही नोएडा की हुंकार यहां पर भी किसानों ने जोश भरकर आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हो रहे है। किसानों को अगर जायज मुआवजा नही मिला तो उसी तर्ज पर आंदोलन की रूपरेखा बना चुकें है। रैसो के एक किसान सरदार के यहां पर उचित मुआवजें का मामला पंचायत में जोर शोर से उठाया गया। रैसो के ही बजुआमऊ, और जम्सारा के किसान आंदोेलित हो रहे है। नारा दे दिया है जमीन नहीं देगें हम अपनी जान दे देगें। हालांकि एसडीएम संडीला के संतोष राय ने बताया कि जमीन के एवज में मुआवजा के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। संबंधित कंपनी से पूरे समझौतें का मसौदा तैयार हो चुका है। और उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। किसी भी दशा में किसानों को हक नहीं मारा जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in