Categorized | हरदोई

कांग्रेसियों में जोश, मुख्यमंत्री का पुतला फंूका, देर रात रिहाई के आदेश

Posted on 14 May 2011 by admin

जनपद के कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना मुखर आंदोलन तेज कर दिया। अल्प वैयश्क कारागार के बाहर गुरूवार को सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री एवं बसपा सरकार के खिलाफ नारें लगाय। कांगे्रस पार्टी और राहुल सोनिया ंिजंदाबाद करते रहे। अपनी अपनी टीम के साथ कारागार गेट के बाहर जिलाध्यक्ष अजय सिंह, अन्य कांग्रेस जनों से मिलकर नघेटा रोड कार्यालय पर रणनीति बनातें रहे। कारागार में आए कांग्रेस जनों में पूर्व मुख्यमंत्री श्री पति मिश्र के पुत्र राकेश मिश्र, पूर्व एमएलसी तथा पूर्व मुख्यमंत्री वीरबहादुर ंिसंह के पुत्र,पूर्व विधायक परमात्मा शरण सिंह ने कांग्रेसियों का हालचाल जाना। अन्य लोगों में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कीर्ति प्रकाश अवस्थी, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमेंश जी सहित बहुत से कांग्रेसी दिनभर मिलते रहे। दोपहर बाद बुतशाही कार्यकर्ताओं ने पुलिस की नजर बचाकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका तथा बंद साथियों को भरोसा दिलाया कि हम आपकी लड़ाई जारी रखेगें। इसी प्रकार संडीला तथा सवायजपुर, हरपालपुर, में भी पुतला फंूकने की कार्रवाई की गई और सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए। दूसरे दिन शनिवार को जितिन प्रसाद की आमद तथा भारी संख्या में कांग्रेसियों के जमावड़ा की आशंका से ग्रस्त प्रशासन ने देर शाम को सभी कांग्रेसजनों को रिहा करने का आदेश दे दिया। शनिवार को प्रातः ही गेट खोलकर आवश्यक कार्यवाई के बाद सभी कांग्रेसजनों से जाने को कहा गया। परंतु कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने सभी साथियों के साथ जेल के अंदर ही धरने पर बैठ गए कहा कि जब तक हमारे नेता जितिन प्रसाद जी केंद्रीय मंत्री हमारे बीच नही आते है हम यहां से नही जाएगें। उनके आने के पश्चात सभी कांग्रेसजनों ने ढोल बाजें और नारें के साथ मालाएं पहनकर पुष्प वर्षा करते हुए बाहर निकले और जिला मुख्यालय कांग्रेस भवन जुलूस के रूप मंे गए। इस अवसर पर सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, नगरअध्यक्ष, महिलाएं, कार्यकर्ता, वरिष्ठ कांग्रेसजन,प्रदेश और कंेद्रीय सरकार के भेजे नुमाइंदे मौजूद थे। सभी ने इसे लोकतंत्र की जीत और बसपा सरकार की हार बताई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in