Archive | राज्य

शिक्षामित्रों में खुशी की लहर

Posted on 01 June 2011 by admin

आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के नवनियुक्ति जिला प्रवक्ता अखिलेश तिवारी ने किया। अपरान्ह जैसी ही माननीय उच्च न्यायालय द्वारा शिक्षामित्रों के प्रशिक्षण पर लगायी गयी रोक हटने की खबर मिलते ही जनपद के सभी शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गयी। श्री तिवारी उ0प्र0 सरकार के सहयोगात्मक रवैये एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शाही के संघर्ष से प्राप्त सफलता पर सम्पूर्ण जनपद के शिक्षामित्रों एवं पदाधिकारियों की तरफ बधाइया दिया। बैठक में मीडिया प्रभारी करूण त्रिपाठी, ओमप्रकाश शर्मा, अवधेश पाण्डेय, रामअवतार वर्मा, मुकेश राजगोपाल, सुनील, शैलेन्द्र कुमार सिंह, नीरज, राजेन्द्र प्रसाद सुभाषिनी आदि शिक्षा मित्र उपस्थित रहे। बैठक के अन्त में जिला प्रवक्ता अखिलेश ने उपस्थित सभी शिक्षा मित्रों के शीक्षक बनने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का कार्य शुरू

Posted on 01 June 2011 by admin

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निरन्तर पुनरीक्षण के अन्तर्गत विधान सभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियांे का कार्य चल रहा है जिनकी आयु 1.1.2011 को 18 वर्ष पूर्ण हो या इससे अधिक हो और नाम मतदाता सूची में अंकित नही है वे नाम बढ़ाने हेतु फार्म-6 नाम हटाये जाने हेतु फार्म-7 एवं किसी त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि के संशोधन हेतु फार्म-8 एवं उसी विधान सभा में एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थानान्तरण हेतु फार्म-8क भरकर मतदेय स्थल नियुक्त बूथ लेविल आफिसर अथवा सम्बन्धित तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर नियुक्त कर्मचारी के पास किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते है। उक्त के अतिरिक्त ऐसे मतदाता जिनकी मतदाता सूची में फोटो अंकित नही है वे फार्म-001बी भरकर निःशुल्क पहचान पत्र प्राप्त कर सकते है एवं जिनकी फोटो मतदाता सूची में अंकित है किन्हीं कारणों से मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नही है और डुप्लीकेट पहचान पत्र चाहते है। डुप्लीकेट पहचान पत्र हेतु रूपया 15 शुल्क जमा करते हुये फार्म-002 भरकर अपने सम्बन्धित बूथ लेबिल आफिसर अथवा अपनी तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जमा कर सकते है। मतदाता सूची में निःशुल्क निरीक्षण हेतु सम्बन्धित बूथ लेबिल आफिसर एवं तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मानिटरिंग सेल की बैठक में हुई गहन चर्चा

Posted on 01 June 2011 by admin

माननीय जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में मानिटरिंग सेल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में न्यायालय सम्बन्धित प्रशासनिक एवं अपराधिक मामलों से सम्बन्धित विषयों पर गहन चर्चा हुई। जनपद में बाल सुधार गृह बनाये जाने हेतु एवं उसकी अवस्थापना सुविधाओं के सम्बन्ध में शासन को पत्र लिखने पर विचार किया गया। पुलिस द्वारा विभिन्न साक्ष्यों हेतु समय सीमा के अन्तर्गत उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया ताकि प्रकरणों का निस्तारण हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी आई0पी0 पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, डी0जी0सी0 क्रिमिनल इत्यादि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनुसूचित जातियों केा कौशल बृद्धि प्रशिक्षण

Posted on 01 June 2011 by admin

अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को कौशल बृद्धि प्रशिक्षण योजनान्तर्गत विभिन्न टेªडो यथा टेलर बेसिक स्विंग आपरेटर, फोटो कापियर्स एण्ड फैक्स मशीन मरम्मत, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, लेदर रैक्सीन गुड्स मेकर, पम्पसेट मरम्मत, प्लबरिंग, एअर कन्डीशीन मरम्मत, फेब्रीकेशन वेल्डिंग, वाशिंग मशीन एवं माइक्रोवेव ओवन मरम्मत, डिजीटल फोटोग्राफ, पावर सप्लाई, इन्वर्टर एण्ड यू0पी0एस0 मरम्मत, अरमेचर वाइडिंग, बेसिक इलेक्ट्रानिक्स, बेसिक ट्रैक्टर मरम्मत, हाउस वायरिंग, टेला एकाउन्टिंग, बैट्री मरम्मत एवं फ्रिज मरम्मत आदि ट्रेडो में योग्यता कक्षा 5 से इण्टरमीडिएट विभिन्न टेªडो में निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी की उम्र आवेदन पत्र की तिथि को 18 से 40 वर्ष होना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान प्रति प्रशिक्षार्थी की माह से संकाय दिवस में 80 प्रतिशत उपस्थिति के आधार पर छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र के साथ संलग्न फोटो जाति, आय शैक्षिक योग्यता के साथ विकास भवन कमरा नं0 15 समाज कल्याण कार्यालय में दिनांक 15 जून 2011 तक जमा करना सुनिश्चित करेे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सवाल के घेरे में सपा बसपा भाजपा कांग्रेस पार्टीयां सभी दाग

Posted on 29 May 2011 by admin

समाजवादी पार्टी भाजपा और कांग्रेस तीनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे की सियासी समीकरण पर दाग लगाने को पूरी तरह से तैयार है। सपा की सूची वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा कांग्रेस छोड़कर शामिल नेताओं की लंबी सूची जारी की। सपा की जारी सूची का भाजपा नेता गलत बता रहे है। वहीं कांग्रेस पार्टी सूची में जारी नामो को कतई इंकार कर रही है। समाजवादी पार्टी व पूर्व मंत्री की अगुवाई में जारी सूची पर सैकड़ो लोगों पर भाजपा अध्यक्ष राजीव रंजन व कांग्रेस अध्यक्ष अजय ंिसह का कहना है कि वह लोग पाटी के स्थायी कार्यकर्ता या किसी पद पर कार्य नहीं कर रहे थे। राजनीतिक माहौल को बिगाड़ने की चाल हैं। सपा की जारी सूची में राजेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव, बसपा छोड़कर सपा में आने की बात रामेद्र सिंह पहले से ही सदस्यता तथा अरविंद मुलायम यूथ बिगे्रड के हरपालपुर के अघ्यक्ष है। इसी प्रकार समर सिंह यादव देशराज यादव आलोक यादव सपा के सदस्य है बसपा छोड़कर सपा में शामिल बताया गया। वह सभी सवायजपुर विधानसभा के बाहर के थे। सिलवारी के प्रधान रामपाल बसपा और कांग्रेस दोनो जगह दर्ज हैं अवनिकांत बाजपेई बसपा कांगे्रस दोनों पार्टियों के सक्रिय सदस्य है ं अब सपा की सूची में है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नत्थू लाल और कांगे्रस और सपा छोडने वाले कांगेे्रस बसपा छोड़ने वाले में दर्ज हैं इसी प्रकार सांडी विधानसभा के राजबहाुदर यादव जो सचिव हैं बसपा में शामिल है। जबकि संगठन सूत्रों के मुताबिक सपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। सपा कांग्रेस व भाजपा के स्वयं नेता इस सूचियों का उपहास उड़ाकर पार्टी को संशय में डालने का काम कर रहे है परंतु डा. बाजपेई जारी सूची का शतप्रतिशत बता रहे है। कांग्रेस पार्टी के हाई कमान पदाधिकारी उनका कहना हैं कि कांग्रेस में जो तीन वर्ष पहले जिन्होंने काग्रंेस में शामिल हुए है। या दूसरी पार्टी छोडकरके चुनाव के समय कांग्रेस में अपनी निष्ठा दिखाने का काम कर रहे है पार्टी ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी। यह बात राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का कहना हैं जो लोग वर्षो से कांग्रेस भाजपा सपा बसपा इस सभी के वष्रिठ नेता लोग को पार्टी जरूर उनके निष्ठा का सम्मान रखेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस की दावेदारी फैसला गया मुख्यालय के हाथ

Posted on 29 May 2011 by admin

मिशन 2012 जंग की ताल ठोक रहे कांग्रेसी विधानसभा के दावेदान पार्टी हाईकमान के निर्देश पर पार्टी के विधायक श्याम किशोर शुक्ला सभी विधानसभा के क्षेत्रों से पांच पांच की सूची लेकर ब्यौरा दर्ज कराके । लौट गए। पर्यवेक्षक को सलाम ठोकने आशीर्वाद लेने पर्यवेक्षकी क्लास में शीश नवाने हा हुजूरी करके काम करने वाले कांग्रेसी की भीड़ में जिलाध्यक्ष पीसी सदस्य प्रकोष्ठो के अध्यक्ष एवं युवा लोक सभा एवं विधानसभा के अध्यक्षों की उपस्थिति होनी थी। परंतु दावेदारी में सभी का भरोसा एक दूसरे पर ना होकर अधिक स्वयं पर अधिक था। तो पहुंच गए अपने सिपहसलारों के साथ सारे युवा अगवाकारों की सलाह पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ही रहे। और अन्ततः पांच पांच की सूची बनाकर उन्हें रवाना कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक दावेदारी में पूर्व विधायक खालिद गौरी नेतम भारतीय, राशिद बिलग्रामी, बेगमइशरत रसूल राजपाल सिंह, बुधलाल शुक्ला तिलक चंद पासी रामबोली  सर्वेश जनसेवा आदि शामिल है। परंतु इन सबके पास एक सवाल पुराने कांग्रेसियों के अनुसार उन कर्मठ नेताओं का जो वर्षो से कांग्रेस का झंण्डा उठाएं पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार जनपद में करते रहे। उसके लिए धरना प्रदर्शन करके आम जनता की समस्याओं को शहर में और जनपद में उठाते रहे ऐसे लोगों को पार्टी की दावेदारी में न प्रस्तुत करके पार्टी हाईकमान को क्या बताना चाहते है राहुल गांधी के यूपी मिशन 2012 वादा आयाराम गयाराम मौका परस्त चेहरों का लबादा पहनकर टिकट के लिए दावेदारी ठोकना पार्टी के हित में कितनी है। इसका तो फैसला आने वाला समय करेगा। ये नेतृत्व को सोचना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हरिहरपुर की पावर कारपोरेशन की सौगात, गन्ना धान किसान का वरदान

Posted on 29 May 2011 by admin

जनपद का अति पिछड़ा इलाका हरिहरपुर के किसानों की एक दशक पुरानी मांग पूरा करके पावर कारपोरेशन ने स्थानीय किसानों की मुराद को पूरा कर दिया। किसान अति प्रसंन्न है। 33 केवी पावर सब स्टेशन बनाने का फैसला जो लगभग 2 करोड़ 50 लाख का हैं हरिपुर गांव में ही जमीन चयन का काम पूरा हो गया है। इस प्रकार किसानों का सपना पूरा होगा। उन्हंे अब किसी दूसरे उपकेंद्र का मोहताज नही होना पडे़गा। इस कें्रद्र से हरिपुर के अलावा पिपरी सैदापुर बहोरवा सिहौना निबुआई तेलयानी कमालपुर सरवन भराउ के गांव अब इटौली उपकेंद्र से कटकर अब हरिपुर से जुड़ जाएगे। अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार सब स्टेशन बन जाने पर ग्राव वासियों का भला होने के अलावा पावर कारपोरेशन की परेशान लोड समस्या काफी हद तक हो जाएगी। बिजली उपलब्ध न होेन के कारण पहले किसान गन्ना धान की खेती बहुत ही कम करते थें। परंतु अब पर्याप्त खेती करेगे। ग्रामीण मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन से जुड़े रामऔतार बाजपेई कलमौरा सरदार प्ररगट सिंह शिवप्रसाद खिलौना के प्रधान आदि सभी बहुत खुश है ंकहते है कि हमारी मुराद पूरी हो गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में जंगलराज कायम होने का आरोप

Posted on 29 May 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बसपा सरकार के शासन में प्रदेश में जंगलराज कायम होने का आरोप लगाया और कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी सरेआम बेखौफ होेकर अपराध कर रहे हैं। उन्होंने कालपी में सर्राफ व्यवसायी राम किशुन की नृशंस हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह हत्या प्रदेश में अपराधियों के बेखौफ होने एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था का पुख्ता साक्ष्य है।

श्री सिंह आज कालपी में डकैतों द्वारा मारे गए सर्राफ व्यवसायी राम किशुन के घर उनके परिजनों को सांत्वना देने गए थे। उन्होंने कहा कि डकैतों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सर्राफ व्यवसायी के घर पर हमला बोला गया था। इनके परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना 100 नम्बर पर दी थी। बावजूद इसके पुलिस देर से पहुंची। बेखौफ डकैतों ने सर्राफ व्यवसायी के घर लूटमार व हत्या की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आमजन असुरक्षित हैं। चारों ओर घोर अराजकता है। प्रदेश की जनता बसपा के शासन से मुक्ति पाना चाहती है। बसपा के कुशासन का अन्त भाजपा ही कर सकती है। जनता भाजपा के साथ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तकनीक व खुबसूरती का सही मिश्रण है जीरो बी एम्राल्ड!!

Posted on 29 May 2011 by admin

emerald-hi-rise-product-pic-copyआयन एक्सचेंज (इंडिया) लिमीटेड., भारत में रिवर्स आसमोसि (आरओ) जल षुद्धिकरण तकनीक की अग्रणी कंपनी है, इसने अपने ब्रांड पोर्टफोलियो में एक और उत्पाद जीरो बी एम्राल्ड जोडा ़है। जीरो बी एम्राल्ड दीवार पर लगने वाला जल षुद्धिकरण सिस्टम है। यह लाॅन्च एक नया स्टाइलिष वाॅटर प्युरीफाॅयर है जिसमें उन्नत डिजाइन व आधुनिक विषेषताएं हैं।

जीरो बी एम्राल्ड एक 7 स्तरीय आरओ है। यह षुद्धिकरण तकनीक के 7 स्तरों का प्रयोग करता है जिससे जल में मौजूद अघुलनषील खनिज, बैक्टीरिया, वायरस और अन्य दूषित तत्व निकल जाते हैं। इस तरह यह जल के प्राकृतिक स्वाद बनाए रखते हुए पूर्ण षुद्ध जल प्रदान करता है। जीरो बी एम्राल्ड एक स्टोरेज के साथ आॅनलाइन वाॅटर प्युरीफाॅयर है, जिसमें आप अपनी आवष्यकताओं के लिए सीधे पानी लेने के साथ साथ 6 लीटर पानी इसके पारदर्षी डिजाइनर टैंक में भविष्य के इस्तेमाल के लिए स्टोर कर सकते हैं। जीरो बी एम्राल्ड में आधुनिक जीपीडी मेम्बरेन है जो 6 लीटर के टैंक को 30 मिनट में भरना सुनिष्चित करता है। जीरो बी एम्राल्ड की अन्य स्मरणीय विषेषताओं में इसका आॅटो फ्लष टाइमर है जो समय समय पर मेम्बरेन पर जमा हुए नमक को साफ कर देता है जिससे इसके मेम्बरेन की लाइफ बढ़ जाती है।
जीरो बी एम्राल्ड दोहरे सुरक्षा प्यूरिफाॅयर के साथ आता है जो 100ः जीवाणु रहित सुरक्षा प्रदान करता है। जीरो बी एम्राल्ड में अनोखा 3 स्तरीय प्री फिल्टर भी है। जीरो बी एम्राल्ड में आधुनिक स्टाइल संक्षिप्त आकार व बेहतरीन प्रदर्षन का संगम है। जीरो बी एम्राल्ड आरओ एकमात्र वाॅटर प्यूरीफाॅयर है जोकि सिर्फ बैक्टीरिया व वायरस ही नही हटाता बल्कि कीटनाषक, हानिकारक रसायन, धातु व अघुलनषील नमक को भी समाप्त कर देता है।

आॅयन एक्सचेंज (इंडिया) लिमिटेड के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजेष षर्मा ने कहा, ‘‘हम पानी को लेकर बेहद उत्साहित रहते हैं और  इस क्षेत्र में हम अग्रणी व आविष्कारक व प्रर्वतक रहना चाहते हैं। जल षुद्धिकरण हमारे व्यवसाय का केन्द्र है। पीनेवाले पानी में हम समाधान प्रदान करते रहेगें और आम आदमी की जीवनचर्या के स्तर को ऊंचा उठाएंगे।

अपने नये जीरो बी एम्राल्ड आरओ 7 स्तरीय फिल्ट्रेषन सिस्टम के साथ अब उपभोक्ता साफ, स्वास्थ्यप्रद, स्वाद में अच्छे पानी का प्रयोग कर सकते हैं जिसको लगाना और इस्तेमाल करना बेहद आसान है, और जो किफायती व उनकी जीवनचर्या के साथ मेल खाता है।

आॅयन एक्सचेंज (इंडिया) लिमिटेड के बारे मेंः
आॅयन एक्सचेंज (इंडिया) लिमिटेड भारत में पानी के षुद्धिकरण में अग्रणी है और आज देष की खास कंपनियों में से है जिसकी पहचान अंतराष्ट्रीय स्तर तक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम ने अम्बेडकर ग्राम का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted on 27 May 2011 by admin

26spn-2निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम हरि राज किशोर ने जनपद भ्रमण के दौरान अम्बेडकर ग्राम मानपुर चचरी का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम में कराये गये विकास एवं निर्माण कार्याे का भौतिक सत्यापन भी किया।

जनपद भ्रमण पर आये प्रमुख सचिव अम्बेडकर ग्राम मानपुर चचरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राम का बारीकी के  साथ निरीक्षण किया तथा निर्माण एवं विकास कार्याे का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। उन्होंने सी.सी. मार्ग, शौचालय, इन्दिरा आवास, हैण्डपम्प, विद्युतीकरण, सस्ते गल्ले की दुकान आदि का भी निरीक्षण किया।

प्रमुख सचिव ने सामुदायिक केंद्र मानपुर चचरी में चैपाल लगाकर ग्राम वासियों से निर्माण कार्याे व शासकीय योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी चाही। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया। विद्युत विभाग द्वारा कराये गये कार्याे एवं विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में ग्रामवासियों से जानकारी प्राप्त की। ग्रामवासियों ने प्रमुख सचिव को अवगत कराया कि विद्युत आपूर्ति सूचारू रूप से हो रही है परन्तु बीपीएल कोटे से कराये गये कनेक्शन उपरांत उपभोक्ताओं को विद्युत उपभोग चार्ज की जानकारी नहीं है। इस पर प्रमुख सचिव ने अधिशासी अभियंता विद्युत से तत्काल ग्रामवासियों को जानकारी उपलब्ध करायी।

सावित्री बाई फूले योजना के सत्यापन के दौरान ग्राम की ही कक्षा 10 उत्तीर्ण छात्रा कु.मालती ने प्रमुख सचिव को बताया कि योजना के अन्तर्गत उसे अभी तक न तो साइकिल प्राप्त करायी गयी है और न ही धनराशि मिली है। प्रमुख सचिव ने इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक से वस्तु स्थिति स्पष्टड्ढ करने के निर्देश दिये। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रमुख सचिव को अवगत कराया कि कु.मालती जिस कालेज से कक्षा 10 उत्तीर्ण है वही उसकी साईकिल रखी है तथा धनराशि शीघ्र ही छात्रा के खाते में पहुंचा दी जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी मुरली मनोहर लाल ने चैपाल में अम्बेडकर ग्राम मानपुर चचरी में कराये गये विकास एवं निर्माण कार्याे के भौतिक सत्यापन हेतु सी.सी.मार्ग, हैण्डपम्प, इन्दिरा आवास, शौचालय, आवंटन, वृद्घावस्था तथा विकलांग एवं विधवा पेंशन, बालिका आर्शीवाद योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा कार्यक्रम, महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना आदि को बिन्दुबार रखा तथा ग्रामीणों से प्रमुख सचिव ने भौतिक सत्यापन कराया जो संतोषजनक पाया गया।

इस दौरान प्रमुख सचिव ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं तथा विकास कार्यक्रमों को अधिकारी गंभीरता से ले तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। जिलाधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रमुख सचिव को आश्वस्त किया कि उनके मार्ग निद्र्रेेशानुसार क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जायेगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अशोक अग्रवाल, उपजिलाधिकारी रामप्रकाश, परियोजना निदेशक अशोक बाबू मिश्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in