Archive | राज्य

दस्यु सुंदरी सीमापरिहार का समर्थन रामदेव और अन्ना को

Posted on 30 June 2011 by admin

कछौना स्थित बस स्टैण्ड के निकट विनोवा भावे जनकल्याण संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चंबल घाटी छोड़कर समाज सेवा का संकल्प लेने वाली पूर्व दस्यु संुदरी सीमापरिहार ने कहा कि हमारे गांव के दबंग लोगों ने मुझे अपराध जगत की दुनिया में उतरने पर मजबूर कर दिया। और अब हमने आत्मसमर्पण के बाद समाज सेवा का संकल्प लिया है। हमने 13 साल की उम्र में गांव के एक दबंग आदमी ने अपहरण करवा लिया। जिसने हमें अपराध की दुनिया में उतरने पर विवश कर दिया। 18 साल बीहड़ो में दस्यु जीवन बिताने के बाद मुझे समाज सेवा की अभिलाशा पैदा हुई। 2010 में हमने समर्पण किया। 39 माह जेल में व्यतीत करके सीरियल बिगबाॅस में 77 दिन चुनौती पूर्ण निभाएं। एक फिल्म में भी मैंने भूमिका अदा की है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मैं बाबा रामदेव और अन्ना हजारे का समर्थन करती हूं। संस्थान के अध्यक्ष वीरंेद्र भदौरिया ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से अपराधी नहीं होता। भ्रष्टाचार की मुहिम ही उसे अपराधी बनाती है। कार्यक्रम में सूरज सिंह, बेनीप्रसाद तिवारी, राजीव गुप्ता, प्रमोद पाण्डेय आदि ने शिरकत करके भागीदारी की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विनकॉम ओगो के साथ बनिए ज्यायदा स्माार्ट!

Posted on 28 June 2011 by admin

o78स्माार्ट ही क्योंa, ज्या‍दा स्माीर्ट फोन लीजिए। ज्या द स्माोर्ट फोन की संपूर्ण रेंज। सिंक्रोनिका ब्रिटिश अवॉर्ड से सम्मा्नित, मोबाइल मैसेजिंग समाधान के साथ।
स्मा्र्ट फोन का जमाना गया – लीजिए विनकॉम ओगो  - ज्या‍दा स्मा्र्ट फोन और बनिए ज्याकदा स्मा्र्ट

विनकॉम ने विनकॉम ओगो  लेबल के तहत स्माएर्टर फोन की पूरी रेंज पेश की है। इनमें वह सब तो मिलेगा ही, जो किसी स्मा र्ट फोन में मिलता है। इसके अलावा भी बहुत कुछ मिलेगा।

ओ 77 कनेक्टी और ओ 78 टच अत्याइधुनिक ड्यूअल सिम फोन हैं जो अग्रणी ऑपरेटर के अनूठे प्ला न के साथ उपलब्ध् हैं। प्लाोन के तहत कई सारी मुफ्त सुविधाएं मिलती हैं। मसलन- मुफ्त इंटरनेट डाउनलोड, मुफ्त पुश ईमेल और इंस्टैंाट मैसेजिंग सर्विस, मु्फ्त टॉक टाइम और एसएमएस आदि।
ये नए विनकॉम ओगो  फोन सिंक्रोनिका ब्रिटिश सम्मा न प्राप्त  मोबाइल मैसेजिंग सेवा से लैस हैं। इसकी बदौलत विनकॉम ओगो  हैंडसेट्स अनूठे, अत्या धुनिक फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। जैसे- रियलटाइम पुश ईमेल, इंस्टैंुट मैसेजिंग, सोशल नेटवर्किंग (फेसबुक, लिंक्ड इन, ट्विटर) और खबरों, खेल व मनोरंजन से जुड़े हजारों भारतीय व अंतरराष्ट्री य फीड्स।
ये डिवाइस न केवल जीमेल, याहू, हॉटमेल जैसी लोकप्रिय ईमेल सेवाओं के लिए पु‍श ईमेल सपोर्ट करती हैं, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट एक्सवचेंज सर्वर्स, लोटस डोमिनो, सन जावा और खास कर सभी पीओपी3 व आईएमएपी4 अकाउंट्स को भी सपोर्ट करती हैं। ये सेवाएं सपोर्ट करने के लिए विनकॉम भारत में ही इनकी होस्टिंग करती है, ताकि विनकॉम ओगो  के ग्राहकों को इस्तेेमाल का शानदार अनुभव मिल सके।
विनकॉम ओगो -ओ77 एक स्ली्क क्व र्टी (QWERTY) हैंडसेट है, जो तीन रंगों – लाल, सफेद व स्टीॉल ग्रे – में उपलब्धक है। ओ78 दो रंगों – लाल व पीला – में उपलब्ध  टच स्क्रीिन फोन है।
दोनों डिवाइस विजेट मेनू, ऑप्टिकल ट्रैक पैड (स्मूयद नैविगेशन के लिए), 3एमपी कैमरा, बड़ा डिस्लेक   , ब्लूंटूथ, जीसेंसर, जावा,2000X6 फील्डै फोनबुक, 1000 एसएमएस, 8 जीबी तक एक्सकपैंडेबल मेमोरी, वीडियो प्लेसयर (मूवी देखने के लिए आरएमवीबी सपोर्ट के साथ), एमपी3प्ले,यर, एफएम रेडियो,   स्नै‍प्तुक, ओपेरा मिनी 5.0 आदि।

लॉन्चो के मौके पर बोलते हुए विनकॉम टेलीकॉम के सह संस्थारपक और प्रबंध निदेशक श्री अरविंद वोहरा ने कहा, ‘आज निजी व पेशागत स्तमर पर लोगों से जुड़े रहना जरूरी भी और युवाओं के लिए तो जरूरत बन गया है। सोशल नेटवर्किंग न केवल दूसरे देशों में, बल्कि भारत में सब कुछ अलग दिशा में ले गया है। ये डिवाइस खास तौर पर इन्हींे जरूरतों को ध्याजन में रख कर बनाई गई हैं। हर चीज पुश पर उपलब्धड हो, इस लिहाज से डिजाइन की गई है। इतना ही नहीं, हमने इस डिवाइस को किफायती भी बनाया है। न केवल खरीदने के लिहाज से, बल्कि एक साल तक इस्ते माल के लिहाज से भी, क्योंनकि इंटरनेट डाउनलोड, पुश मेल, इंस्टैंीट मैसेजिंग वास्ताव में मुफ्त है।’
तो फिर स्‍मार्ट फोन क्योंक! ज्या दा स्मा र्ट क्योंा नहीं!!

उपलब्ध ता और कीमत: विनकॉम ओ 77 और ओ 78 भारत भर में चुनिंदा स्टोगर्स पर क्रमश: 4,499 और 4,999 रुपये में उपलब्धव है।

विन टेलीकॉम लिमिटेड के बारे में
विन टेलीकॉम 2500 करोड़ रुपये के एसएआर ग्रुप का एक हिस्साम है। इसमें ल्यूामिनस पॉवर टेक्नोललॉजीज, ल्यू़मिनस टेलीइंफ्रा, ल्यूसमिनस इंजीनियरिंग और लेक्ट्रिक्से मोटर्स आदि शामिल हैं। ल्यूनमिनस कंपनी का फ्लैगशिप ब्रांड है। समूह का कारोबार 36 देशों में फैला है। भारत और चीन में इसने अपना अहम उत्पाकदन केंद्र बना रखा है।
विन टेलीकॉम भारतीय मोबाइल हैंडसेट इंडस्ट्री  में खुद को अग्रणी खिलाड़ी के रूप में स्थाफपित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी भारत और चीन में काफी निवेश कर रही है। कंपनी चालू वित्तस वर्ष में 400 करोड़ रुपये निवेश करने का लक्ष्य  रखती है।

सिंक्रोनिका पीएलसी यूके के बारे में
सिंक्रोनिका पीएलसी अगली पीढ़ी की मोबाइल मैसेजिंग सॉल्यूयशंस विकसित करने वाली अग्रणी कंपनी है। कंपनी का फ्लैगशिप उत्पा़द मोबाइल गेटवे पुश ईमेल, सिंक्रोनाइजेशन, इंस्टैंमट मैसेजिंग और किसी भी मोबाइल पर सोशल नेटवर्किंग सेवा उपलब्धइ कराता है। सिंक्रोनिका का पेटेंट कराया हुआ ट्रांसकोडिंग इंजन ईमेल अटैचमेंट डाउनलोड तेजी से डाउनलोड करने और नेटवर्क बैंडविड्थ की खपत 90 फीसदी तक घटाने में गजब कारगर साबित हुआ है। मोबाइल ऑपरेटर और उभरते व स्था पित बाजार के तमामा डिवाइस निर्माता सिंक्रोनिका पर पूरा भरोसा करते हैं।

सिंक्रोनिका का मुख्या लय इंग्लैं ड में है। जर्मनी व फिलीपींस में इसका डेवलपमेंट सेंटर है। इसके अलावा कनाडा, अमेरिका, हांगकांग, स्पेलन और दुबई में इसकी सशक्त। मौजूदगी है। सिंक्रोनिका पीएलसी एक पब्लिक कंपनी है, जिसकी लंदन स्टॉगक एक्ससचेंज (एसवाईएनसी) की एआईएम लिस्टस और टोरंटो स्टॉिक एक्स,चेंज (एसवाईएन) के वेंचर एक्सबचेंज में ट्रेडिंग होती है। ज्या‍दा जानकारीwww.synchronica.com पर उपलब्धट है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सेवा योजन कार्यालय में रोजगार मेला 6 जुलाई को

Posted on 28 June 2011 by admin

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा के परिसर में 06 जुलाई दिन बुधवार की प्रातः 10ः30 बजे से लीजेण्ड बायोटेक्नोलाॅजी प्रा0 लि0, अलीगढ द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव पद हेतु लगभग 30  रिक्तियों के सापेक्ष कैम्पस चयन किया जाना है। इसमें योग्यता स्नातक / स्नातकोत्तर /एम.बी.ए (रूरल मैनेजमेंट) (एग्रीकल्चर स्ट्रीम के अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी) कुल परिलब्धियां लगभग रूपये 13000 एवं आयु 22 से 30 वर्ष तक के पुरूष अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है तथा इसी दिन चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति की कार्यवाही की जायेगी।

इच्छुक पात्र पुरूष अभ्यार्थी कक्ष संख्या 19 से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्णरूप से भरने के उपरान्त इसी कक्ष में दिनांक 05 जुलाई 2011 तक जमा कराकर रोल नं0 युक्त प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें। विशेष परिस्थियों में रोजगार मेले के दिन प्रातः 10ः30 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा कराये जा सकते है। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राजीव यादव ने बताया है कि चयन साक्षात्कार हेतु 06 जुलाई को अभ्यर्थी अपना रोल नं0 युक्त प्रवेश पत्र, सभी मूल प्रमाण-पत्रों, चार फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड तथा कोई पहचान पत्र (आई0डी0) सहित उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होंवे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलीय अधिकारियों के कार्यो एवं भ्रमण की समीक्षा 2 जुलाई को होगी

Posted on 28 June 2011 by admin

मण्डलीय अधिकारियों द्वारा किये जा रहे भ्रमण, समस्याओं एवं उनके विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में 02 जुलाई को दोपहर 12 बजे से आयुक्त लघु सभागार में आहूत की गई है। बैठक में गत माह में कराये कार्यो की समीक्षा, स्थलीय निरीक्षण में पाई गयी कमिंयो को दूर करने हेतु कार्यवाही पर चर्चा की जायेगी।

संयुक्त विकास आयुक्त वी.एल. अग्रवाल ने निर्देश दिये  है कि मण्डलीय अधिकाकारी विभागीय समस्त योजनाओं की संक्षिप्त टिप्पणी तीन प्रतियों में उपलब्ध करायें।अपने प्रथम एवं द्वितीय पक्ष के भ्रमण कार्यक्रम और कार्यो के भौतिक स्थलीय सत्यापन की निरीक्षण टिप्पणी निर्धारित प्रारूप पर तीन  प्रतियों के साथ स्वंय बैठक में प्रतिभाग करें और एक प्रति उप निर्देशक अर्थ एवं संख्या आगरा को 01 जुलाई तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में

Posted on 28 June 2011 by admin

कीनिया गणराज्य के निर्वाचन आयोग का प्रति निधि मण्डल 29 जून को आयोगा

कीनिया गणराज्य के स्वतंत्र निर्वाचन आयोग का पाॅच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल श्री डेविस चिरचिर, आयुक्त अंतरिम स्वतंत्र निर्वाचन आयोग की अध्यता में 29 जून को पूर्वान्ह 11 बजे आगरा आयेगा। प्रतिनिधि मण्डल की अपरान्ह में 1ः30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई है।

अपर जिलाधिकारी (नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण प्रकाश ने मान्यता प्राप्त राजनैमिक दलों के जिलाध्यक्ष/ जिला मंत्री/शहर अध्यक्षों से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में भाग लेने हेतु अनुरोध किया है।

उन्होंने समस्त उप-जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय तथा समस्त तहसीलदार को भी बैठक में भाग लेने हेतु निर्देश दिये है कि 29 जून को अपरान्ह 1ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत इस बैठक में भाग लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लालगंज रेल लाइन के सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है

Posted on 26 June 2011 by admin

photo-0073इसके बाद वास्तविक स्थिति का आंकलन करने के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यह जानकारी सांसद डॉ.निर्मल खत्री ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने इस मौके पर अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया।

सांसद डॉ.खत्री ने कहा कि ओखा-गुवाहाटी ट्रेन में फैजाबाद से आरक्षण की सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जिले की मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर समपार बनेंगे। उन्होंने बताया कि अयोध्या-बिल्वहरिघाट तटबंध के विस्तार की कवायद भी उनके स्तर से शुरू की जाएगी। इसके अलावा बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध पर ठोकरों के निर्माण का कार्य कराया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नोमाक्र्स ने नीम फेस वॉश पेश किया

Posted on 25 June 2011 by admin

- संवेदनशील और मुंहासे वाली त्वचा के लिए राहतकारी क्रीम -

मौजूदा गर्मियों में चिलचिलाती धूप आपकी खूबसूरती को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। ओजोन आयुर्वेदिक्स ने नोमाक्र्स नीम फेस वॉश को पेश किया है जो त्वचा को अत्यधिक तैलीय बनने से रोकती है और बार-बार मुंहासे निकलने की समस्या से भी निजात दिलाती है।
नियमित रूप से धूल, प्रदूषण और गर्मी की चपेट में रहने से त्वचा अत्यधिक तैलीय हो जाती है जिससे इस पर मुंहासे, दाने और सफेद एवं काले निशान पड़ जाते हैं।
नोमाक्र्स नीम फेस वाॅष जैविक तत्वों से परिपूर्ण है जो त्वचा को अत्यधिक तैलीय होने से बचाता है और त्वचा की जड़ में जमी गंदगी को दूर करता है और तेज धूप से त्वचा पर पड़ने वाले दाग धब्बों से बचाता है। यह फेस वाॅष खासकर मुंहासे वाली त्वचा को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है।

नीम, नींबू और लौंग के गुणों से भरपूर नोमाक्र्स नीम फेस वाॅष का नियमित इस्तेमाल त्वचा को स्वच्छ, स्वस्थ एवं चमकदार बनाता है। इसका इस्तेमाल करें और कुछ ही मिनटों में अपेक्षित परिणाम सामने आ जाएगा।

कीमत- 45 रुपये
उपलब्धताः पूरे भारत में

ओजोन समूह के बारे मेंः
ओजोन समूह चार प्रमुख खंडों में कारोबार करता है। ये खंड हैं - ‘ओजोन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड’ एंटीबायोटिक, एंटीफंगल, न्यूट्रीषनल, एंटी-इफेक्टिव, एंजियोलिटिक्स, एनएसएआईडी और कार्डिएक एवं डायबेटिक सेगमेंटों की दवाओं पर केंद्रित है। ‘ओजोन आयुर्वेदिक्स कंज्यूमर हेल्थकेयर’ स्किनकेयर के व्यवसाय में सक्रिय है और नोमाक्र्स एवं ओजोन रेंज, चैथा डाइमेनसन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड समूह का नया उद्यम है और यह स्वास्थ्य एवं लाइफस्टाइल पत्रिका फोर्थ डी वेलबीइंग के प्रकाषन और ओजोन मिषन से संबद्ध है जिसका मानना है कि लोग समाज का अंदरूनी हिस्सा हैं और एक कंपनी के तौर पर काॅरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहलों के जरिये उनका ध्यान रखना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।

आजोन आयुर्वेदिक्स के बारे मेंः
ओजोन समूह की प्रमुख कंपनी आजोन आयुर्वेदिक्स ने वर्श 2001 में नोमाक्र्स को लाॅन्च किया। नोमाक्र्स न सिर्फ माक्र्स रिमूवल क्रीम्स की श्रेणी में षामिल है बल्कि इसे कई वर्शों से मोस्ट ट्रस्टेड टाॅप 10 स्किन केयर ब्रांड एंड मोस्ट प्रीफर्ड ब्रांड का दर्जा भी हासिल है।

एक दषक पहले मार्क रिमूवल श्रेणी में षामिल होने वाले ‘नोमाक्र्स’ ब्रांड ने प्राॅब्लम साॅल्युषन ब्रांड से डेली केयर ब्रांड तक का अपना सफर सफलतापूर्वक पूरा किया है। एज स्पेषिफिक स्किन केयर काॅनसेप्ट के ताजा लाॅन्च के साथ नोमाक्र्स ‘एज स्पेषिफिक स्किन केयर रेंज आॅफ प्रोडक्ट्स’ के साथ भारत का नंबर वन ब्रांड बन गया है।

कंपनी के घरेल आॅर्गेनिक हर्ब फार्म में प्रमुख गुणवत्ता उपायों में एक महत्वपूर्ण बैकवार्ड इंटिग्रेषन रणनीति षामिल है जो ओजोन को विषेश रूप से अनिवार्य आॅर्गेनिक तत्वों के विकास में सक्षम बनाती है और सुनिष्चित करती है कि वे गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त हैं।

नोमाक्र्स दक्षिण पूर्व एषिया, जीसीसी देषों, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के कई देषों में उपलब्ध है। ओजोन समाज की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है, क्योंकि यह इस उक्ति में विष्वास रखती है कि ‘जीवन अनमोल है’।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जेल के डाॅ0 साहब का घेराव भाग कर गये पुलिस चैकी जान बचाई

Posted on 25 June 2011 by admin

जिला करागार के डा. शमशुल हक को जेल के मुलाकातीयों की भिड़ ने घेर लिया। डा. साहब ने किसी प्रकार पास ही बनी पुलिस की चैकी पर जाकर जान बचाई। जिस मेें डा. साहब की लापरवाही से सजा याफ्ता कैदी की मृत्यु का होना बताया जाता हैं। इस संबंध में मृतक के परिजनों का कहना है कि घटना घटित होने के पहले मृतक कैदी दवा लेने जेल के चिकित्सक के पास गया था। उसके सीने मंे दर्द था। पर डाक्टर ने उसे भगा दिया। यह बात पैरोल पर आए उसके पुत्र ने बताई। कुछ और बंदियों के परिजन वहां पर मौजूद थे। सभी ने शिकायत स्वरूप डाक्टर साहब के विषय मंे बताया। घेराव में घिरे डाक्टर साहब चैकी के अंदर बैठे रहे। कोतवाली पुलिस जानकारी मिलने पर डा. साहब को सीएमओें कार्यालय ले गई। घटना के संबंध में जेल अधीक्षक संतलाल ने पूरे मामलें की जांच का आश्वासन दे रहे है इस बावत डाक्टर साहब का कहना है जब वह जेल जा रहे थे अपनी ड्यूटी करने के लिए तो बेनीगंज के हृदय के शिकार सालिंगराम के परिजन जेल में बंद सालिंगराम की पत्नी मुन्नीदेवी और मुकेश के साथ परिजन सालिंगराम की अंतिम क्रिया हेतु जो पैरोल पर साढ़े चार घंटे की छुट्टी पर गए थे इन लोगों ने सीने के दर्द समुचित चिकित्सा न उपलब्ध करने पर मौत का कारण बताया। सभी संबंधी आक्रोशित होकर डा. साहब का घेराव किया। जब कि डाक्टर साहब इन ओरापों का पूरी तरह से खंडन कर रहे है जेल बंदी कासिमपुर थाना के एक बंदी ने बताया कि दवाई मांगने पर हमारी (पुतान सिंह) की पिटाई। क्योकिं पुतान सिंह वह आरोपी है जो डाक्टर साहब की रिश्तेदार की हत्या का आरोपी बना। कैदी पुतान सिंह सहित दर्जनों मामलों में मुलाकातियों ने कुछ न कुछ आरोप लगाए। कुछ का तो जेल अधीक्षक संतराम जानकारी होना स्वीकार कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बीज, खाद, कृषि रसायन विक्रेता दरें पेन्ट से सूचना पट पर अंकित करें

Posted on 24 June 2011 by admin

किसानों की समस्याओं के त्वरित निदान हेतु हर महिने 22 तारीख  को बैठक

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि जनपद में सभी बीज, खाद और कृषि रक्षा रसायन विक्रेता अपने स्टाक तथा दरों का विवरण अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। उन्होंने निर्देश दिये है कि दरों को पेन्ट से लिखवायें ताकि किसानों को काई असुविधा न हो और पारदर्शिता दिखाई पडे। उन्होंनें चेतावनी भी दी है कि स्टाक तथा दरें प्रदर्शित न करने पर दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर धारा 3/7 के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने बताया है कि किसानों की समस्याओं के तत्परता से प्रभावी निस्तारण हेतु हर माह 22 तारीख को किसान बैठक दिवस के रूप में आयोजित किया जायेगा। बैठक में सिंचाई, ऊर्जा, कृषि उत्पादन से सम्बन्धित सभी विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगें । किसानों से प्राप्त समस्याओं का यथा सम्भव मौके पर ही निस्तारण करेगें अन्यथा निर्धारित समय अवधि में निस्तारण कर अवगत करायेगें।

उन्होंने बताया कि जनपद में खरीफ फसल के बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन आदि कृषि निवेश पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि मृदा परीक्षण के उपरान्त रसायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें।

जिला कृषि अधिकारी तिलक सिंह ने बताया है कि खरीफ की विभिन्न फसलों के लिए 13500 कुन्तल लक्ष्य के सापेक्ष 12700 कुन्तल बीज वर्तमान में सरकारी तथा प्राइवेट संस्थाओं पर उपलब्ध है। उर्वरकों की उपलब्धता के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि वर्तमान में 16 हजार टन यूरिया, एन.पी.के.-4551 टन, एम.ओ.पी. 2910 टन, तथा डीएपी 1450 टन उपलब्ध है। डीएपी की अतिरिक्त मांग के लिए भी आपूर्ति के लिए कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लड़की द्वारा रिपोर्ट के खातिर न लिखने पर जान देने की धमकी

Posted on 24 June 2011 by admin

कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव खरिका निवासी एक युवती ने गांव के कुछ लोगो पर बहला फुसलाकर ले जाने और संडीला के एक घर में जो सुनसान था। उसे वहां रोककर वापस आ गए। जहां पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के गोड़वा तथा संडीला के युवकों ने उसके साथ सामूहिम दुष्कर्म किया। और बराबर जान से मार देने की धमकी देते रहे। दो दिन बाद वह लोग हमंे गुजरात के राजकोट में ले जाकर के गए। और फिर वहीं छोड़कर वापस आ गए। राजकोट में जिस युवक के पास हमें छोड़ आए थे वह हरदोई के मल्लावां क्षेत्र का था। उसने हमें बताया कि 25 हजार रूपए में हमने तुम्हें खरीदा है। हरदोई वापस आने के बाद उस युवती ने अपनी व्यथा जिलाधिकारी महोदय को विस्तार पूर्वक बताई और रिपोर्ट दर्ज कराने की उनसे गुहार लगाई। उसने यह भी कहा कार्रवाई न होने पर वह  अपनी जान दे देगी। जिलाधिकारी महोदय ने फौरन एसपी साहब को कार्रवाई हेतु आदेशित करके मुल्जिमों के विरूद्ध विधिक कार्यवाई हेतु आदेशित किया। देर रात तक जिसमें कुछ गिरफ्तारियां भी हुई विवेचना भी जारी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in