Archive | राज्य

राजेन्द्र हत्याकाण्ड व लापता पुत्रियों का हुआ खुलासा

Posted on 31 July 2011 by admin

सात माह के बाद बरामद हो पायीं राजेन्द्र की पुत्रियां
30spn-02सात माह बाद बहुचर्चित राजेन्द्र हत्याकाण्ड व उसकी लापता पुत्रियों का खुलासा भूतपूर्व एसओजी प्रभारी ने कड़ी मशक्कत के बाद कर दिया। भूतपूर्व एसओजी प्रभारी ने लापता राजेन्द्र की पुत्रियों को नेपाल से मय तांत्रिक के पकड़ लिया। इसके साथ ही श्री मिश्रा की टीम ने तांत्रिक के साथ एक अन्य महिला को भी पकड़ा है। उक्त मामला पुलिस के लिए गले की हड्डी बना हुआ था वहीं श्री मिश्रा को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था।

30spn-01बता दें कि थाना सिंधौली के गांव पैगापुर निवासी राजेन्द्र के यहां जनवरी माह में तांत्रिक पालिका बाबा दो बच्चियों के साथ आया था। तांत्रिक के आग्रह करने पर राजेन्द्र ने कुछ दिनों के लिए उसे अपने घर में शरण दे दी थी। नौ जनवरी को तांत्रिक झांसा देकर राजेन्द्र व उसके दो मासूम पुत्री कुमारी पल्लवी, लल्लू पुत्र ज्ञानदेवी को उनकी बहन से मिलाने दिल्ली ले जाने के बहाने अपने साथ लेकर गायब हो गया था। जिसका पता चलने पर राजेन्द्र की पत्नी सुशील देवी ने 23 जनवरी को पति व पुत्रियों की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। मामले की जांच भूतपूर्व एसओजी प्रभारी विनोद मिश्रा की टीम व थाना सिंधौली के कोतवाल गोरखनाथ को सौंपी गयी। जिसके बाद मामले की छानबीन में लगी पुलिस टीम को 29 जनवरी को राजेन्द्र का नर कंकाल नेपाल के काठमाण्डू मंे मिला। राजेन्द्र की शिनाख्त उसकी डायरी से की गयी। इसके बाद भी पुलिस टीम तांत्रिक व किशोरियों का पता नहीं लगा पायी। जिसके चलते अधिकारियों ने विनोद मिश्रा की एसओजी टीम भंग कर दी। इसके उपरान्त भी जांच भूतपूर्व एसओजी प्रभारी विनोद मिश्रा व सिंधौली कोतवाल करते रहे। कड़ी मषक्कत के बाद पुलिस टीम को सात माह बाद तांत्रिक व किशोरियों का पता चल गया। पिछले कई दिनों से नेपाल के काठमाण्डू में पड़ी पुलिस टीम को राजेन्द्र की पुत्रियां व तांत्रिक का ठिकाना मिल गया। दबिश के दौरान तांत्रिक मौके से फरार होकर नदी मंे कूद गया, लेकिन पुलिस ने राजेन्द्र की पुत्रियां व तांत्रिक के साथ रह रही सुनीता नाम की महिला को दबोच लिया। पुलिस टीम बीती रात तीनों को हिरासत में लेकर यहां ले आयी वहीं नेपाल पुलिस ने सुबह करीब नौ बजे तांत्रिक को नदी से पकड़ लिया। भूतपूर्व एसओजी प्रभारी विनोद मिश्रा के इस खुलासे के बाद जनपदीय अधिकारियों ने उनकी जमकर पीठ थपथपाई है। श्री मिश्रा की टीम ने सिंधौली कोतवाल गोरखनाथ सिपाही अजय व पुलिस लाइन के सिपाही नाजिम अली शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दृढ़ संकल्प के साथ विस चुनाव में विपक्षी दलों से मुकाबला करेगी भाजपा: भदौरिया

Posted on 31 July 2011 by admin

भय, भूख, भ्रष्टाचार के समूल नाश के दृढ़ संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव मंे विपक्षी दलों से मुकाबला करेगी। जनपद की ददरौल विधानसभा में सर्वाधिक अराजकता एवं भ्रष्टाचार है। आम आदमी दहशत के साथ जीवन यापन कर रहा है। क्षेत्र में दहशत मिटाकर सर्वांगणी विकास मात्र भाजपा कर सकती है। उक्त उद्गार पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह ने भावलेखड़ा मण्डल के कनंेग मठिया पर आयोजित पार्टी की बैठक मंे व्यक्त किये, जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अजीत सिंह चैाहान ने की।

30spn-03बैठक में श्री सिंह ने कहा कि ददरौल की जनता वर्तमान शासन से त्रस्त हो चुकी है। वह एक अच्छे विकल्प की तलाश मंे हैं तथा भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है तथा क्षेत्रीय जनता अपने बीच का सर्व सुलभ प्रत्याशी चाहती है। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में पधारे संगठन मंत्री राहुल ने कहा कि भाजपा सदैव भ्रष्टाचार के विरूद्ध रही है तथा आम आदमी के हितों के लिए लड़ती रही है। कर्नाटक का सबसे ताजा उदाहरण है जहां मुख्यमंत्री येदुरप्पा का नाम खनन प्रकरण में आने मात्र से मुख्यमंत्री का त्याग पत्र ले लिया गया। भ्रष्टाचार, मंहगाई एवं मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण प्रदेश की जनता बसपा, कांग्रेस एवं सपा से आजिज आकर भाजपा की सरकार बनाने को आतुर हैं। कार्यकर्ता संयम एवं सद्भाव के साथ संगठन को मजबूत करें एवं पार्टी के शासन के समय संचालित कल्याणकारी योजनाओं का आम जनता में प्रचार करें। बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया की भावना के साथ भाजपा ने सदैव जनता की सेवा की है। भ्रष्टाचार देश का सबसे बड़ा मुद्दा है। भ्रष्टाचार मंे आकंठ डूबी बसपा एवं कांग्रेस इससे लड़ने में सक्षम नहीं है। उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार से आम जनता बेहाल है। लूट खसोट की इंतहा हो गयी है। भाजपा जनपद की छह सीटों पर विधानसभा चुनाव की अपनी पूर्ण तैयारी कर चुकी है एवं जनपद के परिणाम इस बार चैाकाने वाले होंगे। कार्यकर्ता आज से ही चुनाव प्रचार में लग जायें। आपसी मनमुटाव छोड़कर सरकार बनाने के बड़े लक्ष्य के लिए निस्वार्थ भाव से पार्टी हित में कार्य करें। अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष अजीत सिंह चैाहान ने कहा कि भावलखेड़ा मण्डल के प्रत्येक यूथ पर विजय वाहिनी के कार्यकर्ता तैनात रहेंगे तथा सभी बूथ कमेटियां गठित हो चुकी हैं। पार्टी शीघ्र ही प्रत्याशी चयन कर घोषित करें जिससे कार्यकर्ता खुले मन से विधानसभा चुनाव मंे लगे। बैठक में शरद कुमार सिंह, संतोष दीक्षित, अरूण कुमार सिंह, दयाशंकर शुक्ला, श्याम बाबू दीक्षित, चोबर लाल, शिवरूप सिंह, सोमदेव, सुरेन्द्र पाल वर्मा, प्रमोद सिंह, जयपाल वर्मा, घुरई लाल वर्मा, बड़े सिंह, सत्यप्रकाश प्रजापति, महेन्द्र प्रताप सिंह, इलियास खां, मेहन्दी हसन खां, नईम खां, राहुल पाठक, निलय कुमार सिंह, नवनीत सिंह, शैली सिंह आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तीन करोड़ से निर्माण कार्य करायेगी तिलहर नगर पालिका

Posted on 31 July 2011 by admin

जनपद तहसील तिलहर नगर पालिका की चेयरमैन खाशिया बेगम ने कहा है कि कस्बे के चैमुखी विकास के लिये पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। इसमें तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराने के साथ ही पीरगैब तालाब का सौन्दर्यीकरण भी शामिल है।

पालिका सभागार में पत्रकारों से वार्ता करने हुये चेयरमैन ने कहा कि बोर्ड के अंतिम चरण का कार्यकाल वे नगर वासियों के लिये यादगार बनाना चाहती हैं। इसके चलते 40 लाख रुपये से पुराने रोडवेज की हाटमिक्स रोड का निर्माण किया जाना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आदर्श नगर योजना के तहत टाउनहाल रोड, अस्पताल के पीछे की रोड, शिशु मंदिर के समीप मार्ग तथा नजरपुर पचासा हाइवे सम्पर्क मार्ग करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिदिन जनरेटर से लाइट आपूर्ति करने के लिये 40 केवीए का जनरेटर का क्रय किया जा रहा है।

अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये 150 पोल क्रय किये गये हैं, तीन माह में महामाया पेंशन के 300, स्मार्ट कार्ड 279, विकलांग पेंशन 145, वृद्धावस्था पेंशन 292, तथा विधवा पेंशन के 250 फार्म स्वीकृत किये गये है। उन्होंने कहा कि तिलहर को ग्रीन सिटी बनाने के लिये नगर में 1000 पौधों का रोपण किया जायेगा।

चेयरमैन खाशिया बेगम ने बताया कि पीरगैव तालाब को पर्यटक स्थल घोषित करने से पहले इसका सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। इसके साथ ही तालाब के मध्य थ्री-स्टार होटल बनाया जायेगा। यह स्वप्न पूरा होते ही तिलहर टूरिज्म पैलेस के नाम से जाना जायेगा और दूरदराज से पर्यटकों के आने के कारण पालिका की आय का भी स्त्रोत बढ़ेगा।
इससे पूर्व चेयरमैन खाशिया बेगम, ईओ ओमप्रकाश गुप्ता तथा बसपा नेता इमरान खां ने पौधारोपण भी किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्यमंत्री ने किया 59 लाख के ऋण स्वीकृतिपत्रों का वितरण

Posted on 31 July 2011 by admin

रोजा ब्लाक के भावलखेड़ा में आयोजित मेगा ऋण शिविर में स्वर्ण ग्राम रोजगार योजना तथा इन्दिरा आवास योजना के 254 लाभार्थियों को 59 लाख रूपये का स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।

ब्लाक परिसर में आयोजित ऋण स्वीकृति कैम्प में राज्यमंत्री अवधेश वर्मा ने इन्दिरा आवास योजना के 134 लाभार्थियों को 45 लाख 50 हजार रूपये के ऋण स्वीकृति पत्रों का वितरण किया जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुरलाल आजाद ने सदभावना, उदय, अम्बेडकर, आदर्श स्वयंसहायता समूह सहित 12 समूहों के 120 सदस्यों को 13 लाख 50 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।

खण्ड विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत धन राशि सीधे लाभार्थी के खाते में जायेगी। किसी भी असुविधा क शिकायत पर तुरन्त कार्रवाई की जायेगी। इस कैम्प में ब्लाक प्रमुख उधौलाल वर्मा, परियोजना अर्थशास्त्री उमाशंकर वाजपेई, नरेन्द्र सिंह सहित सभी प्रधान, बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 49 सुपर वाइजर व 6 नोडल अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

Posted on 30 July 2011 by admin

अनुपस्थित अधिकारी सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से सम्पर्क कर ड्यूटी प्राप्त करें-जिलाधिकारी

फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के घर घर सत्यापन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अजय चैहान द्वारा सूरसदन प्रेक्षागृह में दिये गये प्रशिक्षण में अनुपस्थित सुपरवाइजर एवं नोडल अधिकारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के आदेश सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को दिये गये हैं। साथ ही अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये हैं। समस्त अनुपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह तत्काल सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार से तत्काल सम्पर्क कर अपनी-अपनी ड्यूटी प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश ने विधान सभावार अनुपस्थित सुपरवाइजरों की जानकारी देते हुए बताया कि एत्मादपुर क्षेत्र के जयपाल सिंह, विजय कुमार, श्यामवीर, जसबंत सिंह अनुपस्थित रहे। आगरा छावनी विधान सभा से धर्मवीर सिंह अरबिन्द कुमार, पी0के0 सिंह, यशवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, अशोक कुमार, धनंजय सिंह, अनिल कुमार यादव, राजेश कुमार, संजय मेहरोत्रा, अनूप गुप्ता, भगवान दास गौतम, देवेन्द्र कुमार अनुपस्थित रहे हैं।
आगरा दक्षिण वि0स0 क्षेत्र के सुपरवाइजर अरबिन्द खुराना , मदन कुमार, नीरज पाठक, इन्द्रपाल रावत, शमशुद दोहा, इस्माइल खान, राजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, महावीर सिंह, अनिल कुमार कुलक्षेष्ठ अनुपस्थित रहे।
आगरा उत्तर वि0स0 क्षेत्र के सुपरवाइजर यतेन्द्र सिंह, सुरेशचन्द्र, जगदीश, अशोक कुमार शर्मा, प्रेम प्रकाश, उदित नारायण, पंकज मौर्य, राकेश सिंह राठौर, देवीराम, के0के0 शर्मा अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि आगरा ग्रामीण वि0स0 क्षेत्र से सुपरवाइजर अनिल कुमार, उत्तमचन्द, लटूरी सिंह, हिमाचल वशिष्ठ, रघुवीर सिंह यादव, सरोज शर्मा, खेरागढ वि0स0 क्षेत्र से आर0एन0 यादव, फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र से सुपरवाइजर ओम प्रकाश शर्मा, हरीबाबू जयपाल सिंह, बाह विधान सभा क्षेत्र से राम सनेही तथा सुरेश चन्द शर्मा अनुपस्थित पाये गये थे।
ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी द्वारा त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने हेतु हर 10 बी.एल.ओ. पर एक सुपरवाइजर और 10 सुपरवाइजर पर एक नोडल अधिकारी पर्यवेक्षण हेतु तैनात किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अम्बेडकर ग्राम में खामियों पर बिफरे सीडीओ

Posted on 30 July 2011 by admin

प्रभारी जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल ने आज पुवायां के अंबेडकर ग्रामोें मंें निरीक्षण के दौरान धीमी गति से कार्य होने पर सम्बन्धित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉटकुक्ड नहीं बनने पर नाराजगी जताते हुए डीपीओ से जबाव तलब किया है।

पुवायां तहसील के अंबेडकर गांव बिलसंडी खुर्द में निरीक्षण के दौरान संपर्क मार्ग में गड्ढे देखकर श्री लाल का पारा चढ़ गया। गांव में अंदर आने पर सीसी रोड व केसी ड्रेन का कार्य अंतिम चरण में मिला लेकिन 70 शौचालय में से मात्र 25 ही तैयार थे। 13 इंदिरा आवास में से दो का ही निर्माण शुरु हुआ था जबकि महामाया के 36 व सर्वजन आवास योजना के एक भी आवास का निर्माण कार्य होता नहीं मिला। श्री लाल ने सम्बन्धित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समय से कार्य पूरा कराने को कहा। सामुदायिक केंद्र में बिजली कनेक्शन, खडंजा बनवाने तथा सभी लाभार्थियों की पेंशन खातों में जल्द से जल्द भेजने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र पर हॉटकुक्ड नहीं बनने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसी तहसील के अंबेडकर गांव बेहटा जेवां में संपर्क मार्ग की दशा काफी जर्जर मिली। यहां पर भी आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉटकुक्ड नहीं बनने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी से जबाव तलब किया है। श्री लाल ने उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण सुनिश्चित कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के समय जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार शाही, एई आरईएस एमसी शर्मा, बीडीओ विजय यादव सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्यमंत्री ने विभिन्न ग्रामो का किया निरीक्षण, विकास कार्य पूर्ण न मिलने पर जताई नाराजगी

Posted on 30 July 2011 by admin

जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ग्राम मौजमपुर, लालपुर, अर्करा रसूलपुर, सरथौली एवं कुर्रिया कलां में हो रहे विकास कार्याे की समीक्षा करते हुए प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अवधेश कुमार वर्मा ने ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्याओं के निदान हेतु कड़े निर्देश दिये।
श्री वर्मा ने इस दौरान विद्युत कार्याे की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण को गांवों में 63 केवी के ट्रांसफार्मर की जगह 100 केवी के ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिये। ताकि ग्रामवासियों को अच्छी बोल्टेज और ज्यादा बिजली मिल सके। घरों के ऊपर से निकली हाई वोल्टेज की लाइन को हटाने और खुले तारों के स्थान पर बंद केबिल डालने के निर्देश दिये। ग्रामवासियों को विद्युत के नये कनेक्शन देने हेतु गांवों में ही शिविर लगाने के भी निर्देश दिये।

अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि शासन द्वारा विद्युत के बकाया बिलों की धनराशि को जमा करने हेतु एक योजना चलाई है जिसके अंतर्गत 15 सितम्बर से पूर्व विद्युत का बकाया जमा करने पर कोई भी ब्याज नहीं लिया जायेगा, इसका लाभ उठायेे। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्य को मानक के अनुरूप पूरी निष्ठड्ढा और पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिये। क्षतिग्रस्त खम्बो को हटाकर नये खम्बे लगवाने और ट्रांसफार्मर सुरक्षित स्थान पर लगवाने के निर्देश दिये।
ग्राम कुर्रिया कलां में ग्रामवासियो ने अवर अभियंता विद्युत के कार्याे से संतुष्टड्ढ न होने की जानकारी दी। जिस पर नाराजगी प्रकट करते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर लाल आजाद, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सर्वेश वर्मा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कलाकृति अधिनियम बनाकर ऐतिहासिक वस्तुओं का रजिस्ट्रेशनःगौड

Posted on 30 July 2011 by admin

जनपद के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने पुरावशेष एवं बहुमूल्य कलाकृति फैजाबाद क्षेत्र तुलसी स्मारक, अयोध्या को लेकर रजिस्टेªशन के किये जाने के उपरान्त धारक को प्रमाणित छायाप्रति के साथ प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। निर्यात, व्यापार बिनियमित करने पुरावशेषों  की तस्करी कपट पूर्ण संव्यहार के निवारण के लिये लागू किया गया है।

उक्त बातें रजिस्ट्रेशन अधिकारी डा. ए0पी0 गौड़ ने प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि वस्तुएं धारकों के पास ही रहेगी और उसकी सुरक्षा का दायित्व भी उन्हीं का होगा। कलाकृति अधिनियम 1972 के अन्तर्गत कम से कम 100 वर्ष प्राचीन कला व शिल्पकारी, भवन या गुफा से प्राप्त कोई वस्तु, ऐतिहासिक महत्व कोई ऐसी वस्तु जिसे केन्द्र सरकार ने अधिनियम के प्रयोजनार्थ पुरावशेष घोषित किया है, कहा है कि 75 वर्षो से विद्यमान चित्रित पाण्डुलिपि का रजिस्टेशन धारा 14 के अन्तर्गत किये जाने का प्रा्रविधान है। डा0 गौड ने कहा कि कोई पुरावशेष एंव बहुमूल्य कलाकृति फैजाबाद क्षेत्र, तुलसी स्मारक भवन,अयोध्या,फैजाबाद से दूरभाष 9415140460 पर सम्पर्क कर सकता है।

कलाकृतिंया जिनमें प्रधानतः मूर्तिया,चित्रित पाण्डुलिपियों का रजिस्ट्रेशन किये जाने हेतु क्वाटर साइज मंे तीन प्रतियंो में छायाचित्र के साथ रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तुलसी स्मारक भवन,अयेाध्या,फैजाबाद प्रस्तुत कर प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें, निर्यात व्यापार विनियमित  कर सकते हैं। डा0 गौड ने कहा है कि इस अधिनियम के सहयोग से हम अपने धरोहर व सम्पदा को सुरक्षित रखने का प्रयास कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वजीफे की राशि हड़पकर जान से मारने की धमकी

Posted on 30 July 2011 by admin

परिजनो ने बीएसए तथा पुलिस से लगाई जान माल की गुहार

वजीफे के कागजात पर दस्तखत करवाकर विद्यलाय के बच्चो का वजीफा जमुनीपुर निवासी अकरम सुत इस्लाम ने हडपने व प्रबन्धक द्वारा पूंछे जाने पर मारपीट करने का मामला विकास खण्ड जयसिंहपुर मे प्रकाश में आया है।

बताते चले कि विकास खण्ड के जयसिंहपुर के ग्राम जमुनीपुर का थाना गोसाईगंज के स्थाई निवासी मो0 अकरम सुत इस्लाम खां ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी केा लिखित शिकायती पत्र में बताया कि प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रेन टीचर एकेडमिक स्कूल हयातनगर में  उसके चार बच्चेे अरबाज खां कक्षा 1, सैफ अली कक्षा 3,साविया बानों कक्षा 3,साफिया कक्षा 4 पढते है। स्कूल के प्रबन्धक नागेन्द्र सिंह वहां के बच्चो को लिवाकर दूसरे सम्बद्ध स्कूल केवला देबी कारीबहार ग्राम जासापारा विकास खण्ड जयसिंहपुर के पास वजीफा दिलवाने के लिये ले गये, लेकिन हुआ यूं कि बच्चों को न तो वजीफा दिये और न कागजात पर दस्तखत ही करवाये। परिजनो ने मामला संदिग्ध देख वजीफे की मांग व जानकारी स्कूल के प्रवन्धक नागेन्द्र सिंह से लेनी चाही तो, प्रवन्धक समेत मौजूद भाई व सहयेागी उबलकर मरपीट पर उतर आये। मामले की जानकारी आग की तरह पूरे गावं में फैल गयी, प्रधान भी मौके पर पहुचकर जब इसकी जानकारी जानी तो वितरित हो रहे वजीफे को रूकवा दिया। परिजनो के पूछने पर बताया गया कि लिस्ट में बच्चो का नाम नहीं है, जिससे बच्चो को वजीफा नही मिल पाया। आरोपी ने बताया है बच्चो का नाम दर्ज है वजीफा न देने की हेराफेरी करते हुए नागेंन्द्र सिंह व उनके सहयोगी  सिर्फ बच्चे खडा कर वजीफे की पूरी राशि हजम कर जाने की नियत से मारपीट पर लोग उतारू हुए।

उक्त सम्बन्ध में पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया है कि वजीफे न मिलने का विरोध करने पर प्रवन्धक नागेन्द्र सिंह व उनके भाई सुशील शर्मा,ने अकरम खां को पटक कर लात घूंसोे व थप्पड से मारने लगे, अपने केा पिटता देख उक्त की गुहार पर मौजूद लोगो में जुल्फखार खां,मो0 अजीज,मो0हनीफ मिलकर बीच बचाव किये । पीडित बीएसए तथा थाना गोसाईगंज को लिखित शिकायत कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Flood

Posted on 29 July 2011 by admin

varanasi-pix-july-27-dpna-1

varanasi-pix-july-27-dpna-2

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in