Archive | राज्य

बरेली मोड़ पर अर्द्धनग्न युवती का शव मिलने से क्षेत्र मंे सनसनी रेप के बाद हत्या की आशंका

Posted on 03 August 2011 by admin

बरेली मोड़ हाइवे पर अद्र्वनग्न युवती का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर सीओ सिटी समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहंुच गया। डाग स्कार्ट की मदद से घटना स्थल के आसपास सुराग की तलाश की गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। जिसके बाद शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मं गलवार की शाम करीब पांच बजे बरेली मोड़ चैराहे से सीतापुर की ओर जाने वाले रोड पर करीब  दो सौ मीटर की दूरी पर झाड़ियों में 22 वर्षीय युवती का शव मिला है। जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। युवती सफेद सल्वार व समीज पहने हुये है। युवती के गले में दुपट्टा पड़ा हुआ था। सूचना पर सीओ सिटी शिवराज सिंह व शहर कोतवाल नरेन्द्र प्रताप सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। घंटों छानबीन करने के बाद सीओ सिटी ने  डाग स्कार्ट  की टीम बुलाली। डाग स्कार्ट की टीम काफी देर तक घटना स्थल के आसपास सुराग लगाने के लिए घूमती रही। लेकिन टीम के हाथ में कोई सुराग नही लग सका। जिसके बाद पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भर दिया।सूत्रों के मुताबिक कुछ देर पहले एक मारूति कार झाड़ियों के पास रूकी थी। बताया जाता है कि इसी कारमें सवार लोगो ने युवती की लाश फेंकी है। पुलिस के मुताबिक युवती की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। सीओ सिटी शिवराज सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि जल्द ही वह इस केस का खुलासा कर देंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिड डे मील व्यवस्था बनी सभासदों के हाथो का खेल

Posted on 03 August 2011 by admin

मिड डे मील की सुचारू व्यवस्था चलने का सरकार लाख दावें करे या ढ़ोल पीटे परंतु सच्चाई क्या है यह सभी जानते है। मालूम हो कि नगर क्षेत्र के विद्यालयों में भोजन स्कूल में न बनकर ठेका सिस्टम द्वारा सभासदों के घरों से बनकर ठेलियों द्वारा लाकर बटवाया जा रहा है। परिषदीय विद्यालय प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक के ग्रामीण क्षेत्र मंे तो कुछ मामला पटरी पर नजर आया पर शहर के विद्यालयों में रसोईयों पर लाखों खर्च करके उपयोग न करके खुली आंखों को धोखा देने का काम किया जा रहा हैै  शहर के छह जूनियर तथा 13 प्राथमिक विद्यालयों में से एक में भी स्कूल में खाना नहीं बन रहा क्यांे ? इस संबंध में शिक्षक और शिक्षिकाओं का कहना है भोजन कैसे बना तेल मसाला का उपयोग हुआ कि नहीं हम नहीं जानते जो किसी बडे़ हादसे को दावत दे रहे है। बेसिक शिक्षाधिकारी सियाराम निर्मल का तो बस हर बात का एक ही जबाव रहता है कि मामला संज्ञान में आया है ध्यान दे रहा हूं जल्द ही समाधान निकलेगा। हमारे संवादाता को मिली जानकारी के अनुसार टोडरपुर ब्लाॅक ग्राम पैगूसराॅय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा मित्र क्षमादेवी की मीड डे मील से स्कूल में तबियत खराब हो गई जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। ज्ञात हो कि प्राथमिक विद्यालय पैगूसराॅय की प्रधानाचार्य मोहम्मद सलीम से शिक्षामित्र के द्वारा मिड डे मील की शिकायत करने पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। आलम यह है कि विद्यालय में न तो पानी की व्यवस्था है न शौचालय की। जिसके चलते बच्चों और शिक्षक दोनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जब माता बनी कुमाता, पुलिस की छानबीन जारी

Posted on 03 August 2011 by admin

जिला चिकित्सालय कम्पाउंड के लैट्रिन टैंक में एक नवजात कन्या को जिदंा अवस्था में फंेकने का मामला जैसे ही सामने आया तो सनसनी फैल गई। मामलें को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक लवकुमार तुरंत उस कुमाता को ढूंढने का फरमान जारी कर दिया। वहीं जच्चा बच्चा वार्ड के रजिस्टर में नई प्रसूताओं के नाम पते 4 दिन पहले के अभिलेख खंगाले जा रहे है। ज्ञातव्य हो कि हमारे जनपद का प्रदेश में बच्चियों के जन्म के मामलें में दूसरा स्थान हैै। जनगणना के मुुताबिक 40,91,380 कुल संख्या में पुरूषों की 22,042,64 महिलाओं की कुल संख्या 18,87,116 है यानी जिले के अंदर 1000 लड़कों पर 863 लड़कियां मौजूद है जिले की प्रत्येक तहसील में यही अनुपात चल रहा है मौजूदा समय में भी 6,62,807 बच्चें 0 से 6 वर्ष के आयु के है। जिनमें लड़कियों की संख्या प्रति एक हजार बच्चों के मुताबिक कम है अगर सब कुछ इसी प्रकार रहा तो वह दिन दूर नही जब लडको को कुवारां ही रहना पडे़गा। जो एक चिंतनीय विषय होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किराये के भवन में तहसील सहित कई विभाग

Posted on 03 August 2011 by admin

तहसील मुख्यालय पर अधिकतम सरकारी कार्यालय किराये के भवन में चल रहे हैं। जबकि खास बात यह है कि उन किरायों के दफ्तरों का अपना-अपना आरक्षित भूमि भी है, लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनाता के चलते सरकारी कार्यालय एक भवन के लिये तरस रहा है।

जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलो की दूरी पर स्थित लम्भुआ तहसील की स्थापना 2 अक्टूबर 1997 को मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के घोषणा के बाद स्थापित हुई थी। लेकिन तब से यह स्वास्थ्य विभाग की पी0एच0सी0 के निष्प्रयोजित भवन में संचालित है। तहसील प्रशासन ने इस सम्बन्ध में कई बार ‘‘बोर्ड आॅफ रेविन्यू’’ में पत्राचार किया, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। स्थानीय चांदा विधानसभा (लम्भुआ विधानसभा) के विधायक एवं प्रदेश सरकार के पयर्टन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विनोद सिंह का क्षेत्र होने के बावजूद इस सम्बन्ध में गम्भीर प्रयास नहीं किये गये। नतीजन लेखपालों व अमीनों के बैठने के लिये तहसील परिसर में जगह न होने की वजह से किसान, मजदूर, छात्र सभी आय, जाति, निवास तथा तमाम तरह की रिपोर्ट लिखवाने के लिये इधर-उधर भटकते रहते हंैं। कभी इस चाय की दूकान पर तो कभी उस चाय की दूकान पर बैठे रहते है। जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी असुविधांए होती है।

इसी तरह डाकखाना की अपनी जमीन थाना कोतवाली के सामने 2 बिस्वा आरक्षित होने के बावजूद किराये के भवन में चल रही है। बरसात के मौसम में कम्प्यूटर तथा कागजात रखने के लिये काफी दिक्कत होती है। तहसील मुख्यालय पर अग्निशमन वाहन खड़ा करने तथा कार्यालय के लिये भी जमीन मौजूद है। लेकिन मुख्यालय पर एक भी दमकल नहीं रहता है। जिसकी वजह से गर्मी में आगजनी की घटनाओं में लाखों की सम्पति का नुकसान होता है। आगजनी की घटनाओं में जिला मुख्यालय से दमकल बुलाये जाते है, तब तक किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ जाता है।
यहां तक कि वन विभाग भी इससे अछूता न रहा, वो भी किराये के मकान में अपना कार्य करना मुनासिब समझ रहा है। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी बाबूलाल सरोज ने बताया कि तहसील कार्यालय के लिये पी0एच0सी0 की जमीन को राजस्व विभाग के नाम कार्यवाही करने के लिये लिखा-पढ़ी की गई है। शीघ्र ही शासन से स्वीकृति मिलते ही तहसील कार्यालय का निर्माण शुरू कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन कार्य में अनियमितता, समीक्षा बैठक में खुलाशा

Posted on 03 August 2011 by admin

ऽ    जांच के दौरान कई अधिकारियों के निलम्बन

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी ने विधानसभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण/सत्यापन की समीक्षा बैठक किया,जिसमें अनियमितता पाये जाने पर दोषी पाये गये कर्मचारियों का निलम्बन करते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई औरे सुधार के निर्देश दिये और जानकारी दी कि ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची से विधानसभा की मतदाता सूची से मिलानकर त्रुटियांे का सुधार करें।
जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपने कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें फोटो युक्त निर्वाचक नामावली मतदाता सूची अनिवार्य रूप से लागू करने पर जोर दिया। उन्हांेने कहा कि निर्वाचक नामावली का कार्य घर-घर  जाकर सत्यापन/निरन्तर पुनरीक्षण का कार्य जो चल रहा है, उसमें सम्बन्धित विभाग के सभी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी निष्पक्ष कार्यो को निभायें। जांच के दौरान 187 इसौली विधान सभा के भाग संख्या 276 जूनियर हाई स्कूल धम्मौर के जांच नायब तहसीलदार नगर,इसी विधानसभा के भाग संख्या 224 जूनियर हाई स्कूल भंाटी का जांच नायब तहसीलदार सदर, भाग संख्या 300 प्रा0पा0 पलिया का जांच नायब तहसीलदार, कुडवार विधानसभा 188 सुल्तानपुर भाग संख्या 242 लोलेपुर के मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन उपजिलाधिकारी सदर, बघान की बूथ संख्या 216 नेशनल गल्र्स जूनियर हाई स्कूल लाला का पूरा की मतदाता सूची की जाचं तहसीलदार सदर, 189 सदर विधानसभा भाग संख्या 176 अमिलिया सिकरा की जांच नायब तहसीलदार बरौसा,भाग संख्या 266 व 256,254प्रा0पा0 जाजूपुर,खैराहा, तहसीलदार जयंिसंहपुर, भाग संख्य 100 मंगूर की जांच तहसीलदार जयसिंहपुर व 1990 विघानसभा लम्भुआ 278,281 की जांच तहसीलदार लम्भुआ, बूथ संख्या 180,181 की जाॅॅच उपजिलाधिकारी लम्भुआ, 191 विधान सभा कादीपुर बूथ संख्या 211,प्रा0पा0 बलुआ  व बूथ संख्या 289 प्रा0पा0महमूदपुर तहसीलदार कादीपुर ने की। जहां अनियमितता पाये जाने पर जिलाधिकारी ने बीएलओ की नियुक्ति कर ससमय नियमानुसार कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी।  अपने जांच के दौरान दोषी पाये गये कर्मचारी को निलम्बन की कार्यवाही भी की। निलम्बन में बीएलओ लालचन्द यादव नलकूप द्वारा घर घर जाकर सत्यापन का कार्य नहीं किया मतदाताओं ंके सापेक्ष मात्र 4 मतदाताओं के 1बी प्राप्त किये गये हंै। जिस पर जिलाधिकारी महोदया ने कादीपुर को निर्देश दिया कि उक्त नलकूप चालक यादव को निलम्बन का आदेश कर सम्पूर्ण कार्य लेखपालों की टीम लगाकर सुनिश्चित करें। बूथ आफिसर विकलांग महिला शैल  कुमारी का कार्य सन्तोष जनक नही हैंैै, जिस पर कार्यवाही करते हुए विजय तिवारी को नये बूथ लेबिल अधिकारी नियूक्ति किया। उपजिलाधिकारी कादीपुर द्वारा निर्देशित किया गया कि पुनः निरीक्षण में काई नाम अपमार्जित नहीं हुआ जिस पर तहसील कादीपुर केा निर्देशित किया कि रजिस्टर तैयार करायें एंव समयान्तर्गत अवशेष मतदाताओं के फोटोग्राफ शत प्रतिशत एकत्र किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भीमनगरी आयोजन हेतु प्रस्तावित कार्यों के आगणन तैयार करें

Posted on 03 August 2011 by admin

अनावश्यक अपव्यय से बचने हेतु विभाग आपसी समन्वय कर ध्यान दें
भीमनगरी आयोजन की वेबसाइट शीघ्र तैयार होगी

horticulture-minister-mrउद्यान मंत्री श्री नरायण सिंह की अध्यक्षता में आज सरकिट हाउस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों और भीमनगरी समारोह आयोजन समिति की समन्वय बैठक में प्रस्तावित विकास कार्यों की सूची पर व्यापक विचार विमर्श कर कार्य योजना को अन्तिम रूप दिया गया। बैठक में प्रस्तावित कार्यों के आंगणन अविलम्ब तैयार कराने के निर्देश दिये ताकि तदनुसार विभाग धनराशि की मांग कर सके।
उद्यान मंत्री ने निर्देश दिये कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पहले सीवर, पेयजल पाइप लाइन, खम्बे लगाने आदि कार्य करायें तत्पश्चात सडक आदि के कार्य करें। जिससे कि विकास कार्यों के लिए सडक आदि बनने के बाद पुनः तोडने की जरूरत न पडे और अनावश्यक अपव्यय न हो। उन्होंने जगनेर रोड पर बनाये जा रहे नाले के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिये।
इस बार 17 वीं भीमनगरी का आयोजन 15, 16, एवं 17 अपै्रल, 2011 को धनौली खेरिया मोड,जगनेर रोड पर किया जायेगा इस क्षेत्र में धनौली, नगला खेमा, नगला बुद्धा, नगला भगत, लक्ष्मनपुरी, मुल्ला की प्याऊ, नगला कल्यानपुर, न0 शंकरलाल, दयालनगर, न0 हनुमान, कर्मवाीर नगर, सत्यनगर, गौतमबुद्ध नगर, नगला विकास नगर,पुरम, कन्चतपुर, नगला लेखराज, नगला मस्जिद, नगला कारे, अजीजपुर, राजनगर, सूर्यनगर न0 उनधा, टपरा, न0 आनंन्दी, अभयपुरा, सिरौली, न0 खेरिया, नरीपुरा, भीमनगर, न0 नन्दा, चन्द्रबिहार कालोनी, आदि सम्मिलित हैं।
इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु सीवर लाइन, पेयजल, नाली, खंडजा, सडक, स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यालय, सामुदायिक भवन, विद्युत व्यवस्था आदि पर कार्य योजना बनाई गई है।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निर्माण कार्यों के साथ साथ लाभार्थीपरक योजनाओं से सन्तृप्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भीमनगरी आयोजन को अभूतपूर्व बनाने के लिए सभी के सहयोग से कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित किया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा भी बनाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष भीमनगरी समारोह की बेवसाइट बनाने की तैयारी की जा रही है जिसमें गत वर्षों के फोटोग्राफ, ऐतिहासिक संदर्भ इस वर्ष के प्रस्तावित कार्यों का विवरण आदि अपलोड किया जायेंगा। इस वेबसाइट पर क्षेत्र के स्वरूप परिवर्तन की स्थिति स्पष्ट रहेगी कि कार्य से पहले की स्थिति और कार्यों के बाद की स्थिति भी प्रदर्शित होगी।
बैठक में देवी प्रसाद आजाद, करतार सिंह भारतीय, भरत सिंह, धर्मेन्द्र सोनी, डा0 स्वदेश कुमार (विरू सुमन), अवधेश सिंह, सोमदत्त पिप्पल, भरत लाल सागर, डा0 रामबाबू हरित आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी (वि0/रा0) रामआसरे, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, एस0डी0एम0 सदर अनिल कुमार एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

GET SMARTER WITH WYNNCOM OGO!

Posted on 03 August 2011 by admin

o78Wynncom is launching a range of Smarter Phones under the Wynncom OGO label which deliver all that the smart phones do and more.

O 77 Konnect and O 78 Touch are edge enabled Dual SIM phone and come with a unique plan bundled with a leading operator offering a host of freebies as free internet downloads; free push email & instant messaging services, free talk time & sms etc.

These new Wynncom OGO phones are powered with Synchronica UK’s award-winning Mobile Gateway messaging services This enables the Wynncom OGO handsets to support unique cutting-edge features like realtime Push Email, Instant Messaging, Social Networking Services with support of Facebook, LinkedIn and Twitter accounts; and access to thousands of Indian and International news, sporting and entertainment Web feeds.

These devices not only support push emails with popular email accounts like Gmail, Yahoo, Hotmail etc but also support Microsoft Exchange Servers, Lotus domino, Sun Java suites and practically all POP3 and IMAP 4 accounts. Wynncom hosts this service in India to support the above services, and to provide Wynncom OGO customers with a tremendous user experience.

The Wynncom OGO- O 77 is a sleek QWERTY handset available in three colors – Red, White and Steel Grey while O 78 is a touch screen phone available in two striking colors - Red and Yellow.

Both the devices come with widget menus, optical track pad for smooth navigation and hordes of other high end features like 3mp camera , big displays, Bluetooth, Gsenor, JAVA, 2000X6 field phonebook, 1000 SMS , expandable memory, Video players with RMVB support to watch movies seamlessly, Mp3 player, FM Radio, expandable memory up to 8GB, Snaptu, Opera Mini 5.0. etc

Availability & Price: The Wynncom O 77 and O 78 are available across India at select stores and priced at Rs. 4,499 and Rs. 4,999 respectively.

About Wynn Telecom Ltd

Wynn Telecom is a part of Rs. 2,500 Cr SAR Group, which includes other companies like Luminous Power Technologies, Luminous Teleinfra, Luminous Engineering and Lectrix Motors. The group operates in 36 countries across the world and has its own manufacturing base in India and China.

Wynn Telecom is committed to establish itself as a leading player in the Indian Mobile handset industry and is investing aggressively in its Indian and Chinese operations. The company has earmarked an investment plan of INR 400Cr in the current financial year.

About Synchronica PLC UK
Synchronica plc is a leading developer of next-generation mobile messaging solutions. Mobile Gateway, Synchronica’s flagship product, provides push email, synchronization, instant messaging (IM), and social networking services to any mobile phone currently in use. Synchronica’s patented transcoding engine uses advanced streaming to download email attachments and can dramatically reduce the consumption of network bandwidth by as much as 90 percent.

Mobile operators and device manufacturers from emerging and developed markets rely on Synchronica’s white-labelled product for providing mass market messaging services across the entire customer base, diversifying revenues and reducing churn.
Headquartered in England, Synchronica also maintains a development centre in Germany and the Philippines in addition to a regional presence in Canada, the USA, Hong Kong, Spain, and Dubai. Synchronica plc is a public company traded on the AIM list of the London Stock Exchange (SYNC) and the Venture Exchange of the Toronto Stock Exchange (SYN). For further information, please visit www.synchronica.com

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस ने पूर्वजों को वोट के नाम पर ठगा: दिनेश

Posted on 03 August 2011 by admin

विधानसभा का हुआ बूथ सेक्टर परिचय सम्मेलन

कांग्र्रेस ने हमारे पूर्वजों को वोट के नाम पर ठगा है। जहां आज तक हमारे पूर्वज इन फिरंगी नेताओं के बहकावे में आकर सही और गलत की पहचान नहीं कर सके वहीं अब जनता जागरूक हो गयी है और बसपा सरकार द्वारा कराये गये इन चार वर्षों के कार्यकाल को देखकर कहने को बेबस है कि जितना इस सरकार ने किया है इतना कोई भी नहीं कर पायेगा और इसी कारण आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद बसपा सरकार केन्द्र में भी अपना परचम लहरायेगी। उक्त विचार बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कटरा विधानसभा कोआर्डिनेटर राजीव कश्यप के कैम्प कार्यालय पर आयोजित भाईचारा समिति परिचय सम्मेलन में कहे। इससे पूर्व बसपा नेताओं ने भीमराव अम्बेडकर व कांशीराम के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री कुमार ने कहा कि उन्हें अब एक-एक कार्यकर्ता को कमर कसकर जुट जाना चाहिए और जितना अन्य पार्टियों ने लोगों को गुमराह किया है उन लोगों को सबक सिखाने के लिए बसपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जितायें। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र में बसपा की सरकार बनती है तब संविधान के अधिकारों के अनुरूप पूरे देश में सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के निर्देशों पर कार्य होगा। राजीव कश्यप ने कहा कि आज कटरा विधनसभा में बसपा के वोट बैंक के अलावा अन्य समस्त जातियां बसपा के झण्डे तले हैं और इसी तरह अगर सभी का समर्थन मिलता रहा तब वह दिन दूर नहीं जब कटरा में भी विकास की गंगा बहेगी। डाॅ असद अहमद कलीमी ने कहा कि बसपा पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अन्य पार्टियां बौखला गयी हैं वहीं लगातर मुस्लिम समाज के जुड़ने से अन्य पार्टी के नेताओं में खलबली मची हुई है। मुस्लिम कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह किसी के बहकावे में न आये और विधानसभा चुनाव के लिए जुट जायें। अंत में राजीव कश्यप ने बूथ व सेक्टर प्रभारियों का उच्च स्तरीय नेताओं से परिचय कराया तथा बधाई देकर आभार व्यक्त किया। सभा की अध्यक्षता दिनेश कुमार ने तथा संचालन रामलड़ैते ने किया। इस मौके पर रामकुमार, मिर्जा अजीम वेग, लखविन्दर सिंह, रईस खां, राजीव गंगवार, हरीश सागर, ओमकार, संजीव राठौर, बालकराम क्षेत्र के समस्त पदाधिकारी व सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सदर में हुआ तहसील दिवस का आयोजन

Posted on 03 August 2011 by admin

73 शिकायतों में से मात्र 1 का हुआ निस्तारण

जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिये जिलाधिकारी नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में तहसील सदर में आज तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विभागों के कुल 73 शिकायती प्रार्थन पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से राजस्व विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष 72 शिकायते सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।
डीएम श्री रिणवा ने विद्युत विभाग तथा बेसिक शिक्षा विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत तथा बीएसए को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जाना सुनिश्चित किया जाये, जिससे आगामी तहसील दिवस में इन शिकायतों की समीक्षा की जा सके और लोगों की शिकायतों का समाधान हो सके। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस विभाग की पांच शिकायतों को पुलिस अधीक्षक प्रेम प्रकाश गौतम ने सम्बन्धित क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षकों तथा थानाध्यक्षों को सौंपते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये।
तहसील दिवस में राजस्व विभाग से 37, विद्युत 7, शिक्षा 6, आपूर्ति 6, पुलिस 5, समाज कल्याण 3, विकास 2, पंचायत 2 तथा बाल विकास, जल निगम, नगर पालिका परिषद, कृषि व डूडा विभाग से सम्बन्धित एक - एक शिकायती पत्रों सहित कुल 73 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
इस अवसर पर सीडीओ मुरली मनोहर लाल, उपजिलाधिकारी सदर रामप्रकाश, जिला विकास अधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक बाबू मिश्रा, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र प्रसाद, डीआईओएस श्यामा कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी मुश्ताक अली, जिला पूर्ति अधिकारी एससी मिश्र, जिला पंचायतराज अधिकारी एके साही, बीएसए जेके वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक शिशुपाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के धन की लूट व बरबादी का ऐसा उदाहरण दुनिया में कही देखने व सुनने को नहीं मिलता है

Posted on 02 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मायावती सरकार को जन विरोधी, जनधन की सबसे बड़ी लूट करने वाली बताया। प्रदेश के धन की लूट व बरबादी का ऐसा उदाहरण दुनिया में कही देखने व सुनने को नहीं मिलता है।
dsc_1041श्री शाही ने आज गाजियाबाद में पत्रकार वार्ता में उक्त बातें कहीं। श्री शाही ने मेरठ जाते वक्त राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पृथ्वी सिह के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि मायावती के शासन के पिछले चार साल बड़े निराशाजनक व जनविरोधी रहे हंै। पिछले चार साल में प्रदेश सरकार का एक ही एजेन्डा रहा है वह सरकारी कोष को जितना लूट सकते हो लूटो। भ्रष्टाचार और घोटालों के मामलों में केन्द्र की कांगे्रस सरकार से प्रतिस्पर्धा में जहां कांगे्रस ने देश का लूटा वही मायावती ने प्रदेश को लूटा। भाजपा ने 2 लाख 54 हजार करोड़ के विभिन्न घोटालों के साक्ष्यों के साथ पर्दाफाश किया है।
गे्रटर नोयडा घोटाला,शुगर कारपोरेशन की चीनी ब्रिकी घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, समाज कल्याण विभाग में पेशावक घोटाला, सफाई कर्मी भर्ती घोटाला, विभिन्न घोटाले प्रदेश सरकार के आभूषण हैं। भाजपा ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मिलकर घोटालों की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा माया सरकार में कानून नाम की चीज तो खत्म ही हो गई है पूरे प्रदेश में अराजकता लूटपाट का माहौल है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
घर से बाहर महिलाएं आभूषण पहनकर नहीं जा सकती हैं किसानों की जमीन जबरन कब्जा कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश की 4.50 करोड़ गरीब जनता के पैसों को लूटकर विज्ञापन और मूर्तियों में बरबाद कर रही है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, रामजी सिंह, पृथ्वी सिंह, चन्द्रमोहन शर्मा, अशोक मोंगा, संगठन मंत्री प्रकाश पाल, कृष्णवीर सिंह, विकास गुप्ता, बालेश्वर त्यागी, मीडिया प्रभारी राजीव अग्रवाल, विरेश्वर त्यागी, नरेन्द्र शिशोदिया, आशा वर्मा, संजीव शर्मा, पप्पू पहलवार, राजेश त्यागी, तेजन सिंह, राहुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in