Archive | राज्य

देश के अमर शहीदों का बलिदान अमूल्य-मण्डलायुक्त

Posted on 15 August 2011 by admin

स्वतन्त्रता के आन्दोलन में देश के अमर शहीदों के बलिदान को याद करना होगा, जिन्होंने लम्बे संघर्ष के बाद भारत देश को आजाद कराया।
उक्त विचार 65 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने ध्वाजारोहण के पश्चात व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि देश को स्वतन्त्र कराने में अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धंाजलि तभी होगी जब हम अपने दायित्वों का ठीक से पालन करेंगे।
मण्डलायुक्त ने आगरा वासियों को कमिश्नरी परिवार की ओर से स्वतन्त्रता दिवस की बधाईयां देते हुए कहा कि जो लोग विकास की मुख्य धारा से वंचित है उन्हें जोडने के लिए केन्द्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ पहॅुचाने का हम सभी का कत्र्तव्य है।
उन्होंने कहा कि देश के अमर शहीदों के अमूल्य बलिदान का महत्व नई पीढी को बताना होगा, जिससे कि नई पीढी समझ सकेगी कि हाथों मे क्रान्ति की मशाल लिए शूरवीरों ने ब्रिटिश हुकूमत के छक्के छुडा दिये थे, और गुलामी की जंजीरों को तोडकर जब देश आजाद हुआ तो सभी देशवासियों के दिलों में आजाद होने का जोश आज तक फैला हुआ है।
इस अवसर पर नगर निगम की स्कूली छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिन्हे मण्डलायुक्त ने पुरूस्कार प्रदान किये। कार्यक्रम में अपर आयुक्त पी0के0अग्रवाल, यमुना एक्सप्रेस वे के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजीव रौतेला, कमिश्नरी के समस्त अधिकारीगण, अधिवक्तागण स्टाफ उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गौ मांस भरी तीन गाडिय़ां पकड़ीं हुई मुठभेड़ में एसओ मिर्जापुर व दरोगा प्रवेश पाठक बाल-बाल बचे

Posted on 14 August 2011 by admin

बीती रात मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गौ मांस से भरी तीन गाडिय़ां पकड़ी गयीं। धड़ पकड़ के दौरान गाडिय़ों के चालक मौके से फरार हो गये, लेकिन पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस सफलता को पाने के दौरान एसओ मिर्जापुर अल्हागंज व दरोगा प्रवेश पाठक को अपनी जिन्दगी खतरे में डालनी पड़ी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिर्जापुर क्षेत्र में पकड़ी गयीं गाड़ी व सांसद प्रतिनिधि कांग्रेस लिखा हुआ है।  जिसके बाद से जनपद के कांग्रेसियों में खलबली मची हुई है। बीती रात एसओ मिर्जापुर अतुल प्रधान को मुखबर से सूचना मिली की कुछ गाडिय़ां गौ मास लेकर क्षेत्र से गुजरने वाली हैं। सूचना पर रात करीब दो बजे थाने के सामने से गुजर रही गाडिय़ों को थाने गेट पर रोकना चाहा लेकिन  गाड़ी संख्या यूपी21क्यू4807 पुलिस को गुर्राती हुई भागने लगी, जबकि उसमे पीछे चल रही गाड़ी पीछे के लिए फरार हो गयी। गाड़ी संख्या यूपी21क्यू4807 को दौड़ाकर एसओ मिर्जापुर ने पुलिस तजीप की सहायता से पिडऱा पुलिया के पास ओवर टेक करके गाड़ी को रोक लिया इस दौरान एसओ मिर्जापुर व उनके साथी  दरोगा प्रवेश पाठक बाल-बाल बच गये। उक्त गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर थाने ले आयी। गाड़ी पर सांसद प्रतिनिधि कांग्रेस लिखा हुआ है। तलाशी के दौरान गाड़ी में गौमास तो बरामद नहीं हुआ है लेकिन गाड़ी में गन्ध बहुत आ रही थी। इसके बाद एसओ मिर्जापुर अल्हागंज थाना अध्यक्ष को गाडिय़ों की सूचना दी जिस पर तत्काल हरकत में आये अल्हागंज थाना अध्यक्ष एसआर गौतम चेकिंग करना शुरू कर दी। इस दौरन पुलिस ने एक स्कार्पियो यूए03/4380 में साठ कुन्टल गौ मास व एक पिकप जोगो में सात कुन्टल गौ मास पकड़ लिया। वहीं पकड़ी गयी गाडिय़ों के चालक पुलिस को चमका देकर फरार हो गये। उक्त सफलता पाने के लिए दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस पूरी रात कड़ी मशक्कत में जुटी रही। अधिकारियों ने दोनों अध्यक्षों को सफलता पाने पर शाबासी दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद हरदोई का कृषि बीज कई जिलों की पहली पसंद है

Posted on 13 August 2011 by admin

उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम की ओर से पिहानी क्षेत्र के इटारा गांव मंे यह सयंत्र लगाया गया। बीज विधायक सयंत्र को तैयार होने पर इसका बीज कई जिलों में सप्लाई होता है। यहां का बीज बाहर के किसानों में काफी लोकप्रिय है इस बार यह बीज साठ हजार कुंटल का लक्ष्य रखकर तैयार किया जा रहा है। जिसमंे अभी तक 36 हजार का ही आंकड़ा अभी पार कर पाया हैं तत्कालीन कृषि मंत्री और क्षेत्रीय नेता डा. अशोक बाजपेई के प्रयासों से यह सयंत्र 2006 से यहां पर उत्पादन कर रहा है। इसके वर्तमान में प्रभारी अधिकारी ऋषि कपूर बताते है कि बीजों के अभिजनक मंगवाकर पंजीकृत किसानों द्वारा बीज का उत्पादन करवाते है। बीज की जांच के बाद उत्पादक किसान को 1200 रूपए कुंटल की दर से देकर भुगतान की पहली किस्त दे दी जाती है। शेष का भुगतान कीमत के अनुसार बाद मंे किया जाता है। जिसमंे केंद्र सरकार का डेढ़ सौ रूपए का बोनस भी मिलता हैं इस समय 340 किसान यहां पर पंजीकृत है। बीज की पैकिंग के बाद यह गोदाम मंे जमा किया जाता है। और बीज निगम के आदेश पर यह बाहर जिलों में भेजा जाता हैं बीज विधायन सत्र अप्रैल से नवंबर तक चलता हैं यहां पर बनने वाला बीज लखीमपुर, सीतापुर, बनारस, उन्नाव, बाराबंकी सहित कई जिलों की किसानों की पहली पसंद है। क्षेत्रीय किसान इस सयंत्र अपना भाग्य बताते है और समयावधि का इंतजार करते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारी जनहित गारन्टी अधिनियम का कड़ाई से करें अनुपालन: डीएम

Posted on 12 August 2011 by admin

विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही लोक सेवाओं को सुगमता एवं समय सीमा के अन्तर्गत उपलब्ध कराये जाने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। उक्त आषय की जानकारी जिलाधिकारी नवदीप रिणवा ने दी। उन्होंने कहा कि सेवाओं हेतु जन सामान्य को भी जागरूक होने की आवष्यकता है। श्री रिणवा ने बताया कि षासन द्वारा विभिन्न विभागों की सेवाओं को निष्चित समय पर उपलब्ध कराये जाने हेतु जनहित गारण्टी अध्यादेष लागू किया गया है, जिसके अनुसार राजस्व विभाग से सम्बन्धित सेवाएं जाति प्रमाण, आय प्रमाण पत्र तथा किसान बही जो कि तहसीलदार द्वारा निर्गत किये जायेंगे, जिसकी समय सीमा 20 कार्य दिवस है। इसके प्रथम अपीलीय अधिकारी सम्बन्धित उप जिलाधिकारी तथा द्वितीय अपीलीय अधिकारी जिलाधिकारी है। निवास प्रमाण पत्र के लिए प्रथम अपीलीय अधिकारी जिलाधिकारी व द्वितीय अपीलीय अधिकारी मण्डलायुक्त होंगे। भूमि का अविवादित नामान्तरण तहसीलदार द्वारा 45 दिन में तथा किसान बही तहसीलदार द्वारा 30 दिन मंे जारी किया जायेगा। जिसके अपीलीय उप जिलाधिकारी व जिलाधिकारी है। नगर पालिका परिशद/पंचायतों के अन्तर्गत बनाये जाने वाले जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र 45 दिन के अन्दर निर्गत किये जायेंगे। उनके विरूद्ध अपील उप जिलाधिकारी, जिलाधिकारी के यहां की जायेगी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये जाने वाले विकलांगता प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा 60 दिन के अन्दर निर्गत किया जायेगा उनके खिलाफ अपर निदेषक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा मण्डलायुक्त के यहंा अपील की जायेगी। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी किये जाने वाले राषन कार्ड 30 दिनों के अन्दर जारी किये जायेंगे। नगरीय क्षेत्र के लिए इनके अपीलीय अधिकारी जिलाधिकारी व मण्डलायुक्त तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए अपीलीय अधिकारी उप जिलाधिकारी व जिलाधिकारी होंगे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देष दिये हैें कि वे अध्यादेष के अनुसार निष्चित समय सीमा के अन्दर प्रमाण पत्र आदि जारी करना सुनिष्चित करें, जिससे कि आम जन लाभान्वित हो सकें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

GRP most humiliating manner and badly misbehaving

Posted on 12 August 2011 by admin

Yesterday (10/08/2011) night while coming from Lucknow to Meerut in Nauchandi express (Train No 14511) along with my husband Amitabh, presently SP, EOW, Meerut in second sleeper coach S7 in Nauchandi express PNR No- 2323939475, birth No- 31 and 32 we had a very strange and humiliating experience. First, two GRP constables came in our coach and told us in a most discourteous and humiliating tone to chain our goods. While apparently they were saying things good for us but their behaviour was very-very bad. Off-course they did not know that one of the persons sitting in the coach was an IPS officer. Later one Sub Inspector of GRP came and he woke me up along with other people at about 2 AM. He asked me to chain my goods and be cautious. But he was doing this is the most humiliating manner and was badly misbehaving. While I said that I don’t have a chain with me, he was accusing me by saying that it is goods of such persons that gets stolen. He was doing so with other passengers also. Thus these GRP people were saying these things about being cautious so many times that I started thinking that these policemen have got mixed with some thieves and were unnecessarily making such drama so that if later my goods get stolen, they will only accuse me that they had already warned about this. Because of this, I could not sleep throughout the night.

When we reached Meerut and asked at GRP police station, we were told by the Station Officer and others that it was done on the orders of the ADG of GRP A K Jain and SP, GRP, Morabadad. I talked to the ADG A K Jain but he said he had not given any such order. I have now made a written complaint to the ADG. My purpose is that such misbehaviour don’t take place in the future.

Dr Nutan Thakur,
Secretary,
IRDS
# 94155-34525
———————————————–
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगर सीडीपीओ द्वारा किया जा रहा खुलेआम भ्रष्टाचार

Posted on 11 August 2011 by admin

बाल विकास परियोजना कार्यालय नगर क्षेत्र में बाल विकास परियोजनाधिकारी द्वारा सरकार की नीतियों का खुलेआम धज्जियाॅ उडा़ई जा रही हंै। पूरे नगर क्षेत्र में कोई भी केन्द्र सही ढंग से नहीं चल रहा है। कागजों में तो पूरे नगर क्षेत्र में 114 आॅगनवाड़ी केन्द्र संचालित हैं। परन्तु एक भी केन्द्र सही ढंग से संचालित नहीं हैं। किसी केन्द्र पर दो बच्चे मिलेंगे तो किसी पर तीन। अधिकांश केन्द्र तो बंद ही मिलेंगे। यदि जिला प्रशासन या जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा केन्द्रों का निरीक्षण किया जाय तो बच्चे केन्द्रों पर ढूढ़े नहीं मिलेंगे। आॅगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सही ढंग हो इसके लिए नगर क्षेत्र में 5 मुख्यसेविकाएं कार्यरत हंै। परन्तु सीडीपीओ के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को चरम सीमा पर पहुॅचाने में इनका भी कम योगदान नहीं है। जानकारी करने पर पता चला है कि प्रत्येक मुख्य सेविकाओं को जो केन्द्र सीडीपीओ द्वारा आवंटित किए गये हैं उनमें भी पारदर्शिता नहीं बरती गयी है। जिन पाॅच मुख्यसेविकाओं को केन्द्र आवंटित किए गये हैं, उनमें किरन लता खरे को 20,लीलावती सिंह को 20,शशि प्रभा पाण्डेय को 18,कान्ती त्रिपाठी को 19 तथा अपने खास मुख्यसेविका बृज लता मिश्रा को 37 केन्द्र का दायित्व दिया गया है। सूत्र तो यहाॅ तक बताते हैं कि बृजलता मिश्रा को जो 37 केन्द्र आवंटित किया गया है उसमें से 20 केन्द्रों का सीधे सम्पर्क स्वयं सीडीपीओ का रहता है। कागजी कोरम को पूरा करने के लिए ही पूरे 37 केन्द्रांे का दायित्व बृज लता मिश्रा को दिखाया गया है। कारण स्पष्ट है के उन 20 केन्द्रों के द्वारा निर्धारित सुविधा शुल्क प्रति केन्द्र 5 सौ रूपया सीडीपीओ के पास आ जाता है। केन्द्र चले या न चले , केन्द्रो से बॅधी रकम का हिस्सा पाॅचो मुख्यसेविकाओं में तथा सीडीपीओं में बाॅट लिया जाता है। इसी तरह प्रत्येक केन्द्रों को कागजी कोरम को पूरा करने के हिसाब से 15 से 17 बोरी पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। परन्तु तब केन्द्रों पर बच्चे हैं ही नही तो इतनी बोरियों का आबंटन क्यो ? कारण स्पष्ट है कि इन पुष्टाहार बोरियों को बेंच दिया जाता है। जिससे केन्द्रों से बॅधी रकम सीधे मुख्यसेविका व सीडीपीओ को मिल सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एक मरा तीन गंभीर रूप से घायल, टैªक्टर वाहन प्रयोग पर पाबंदी लगाए सरकार

Posted on 11 August 2011 by admin

हरदोई लखनऊ मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र के सिंन्धुआमऊ के मजरा रामनगर निवासी रामप्रताप उर्फ कल्लू पाडें की पत्नी शशी (25) घर के बार लगे नल पर किसी काम से खड़ी थी। उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री पलक उसी की गोद में थी और पुत्र रोमित मां के पास खड़ा खेल रहा था। पुत्र की आयु दो वर्ष की थी। गांव की आशा बहूं 30 वर्षीय उर्मिला निकली और शशी से बात करने हेतु खड़ी हो गई ठीक उसकी समय शिवराज सिंह कुछ मूड में तेज गति से ट्रैक्टर लेकर आया। गाड़ी को नियंत्रित न कर सका और आशा बहूं और उसके पुत्र तीनों पर चढ़ गया सूचना पर पजिरन दौड़ कर आए शिवराज हादसा देख भाग गया। पुत्र रोमित की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शशी उर्मिला व पलक गंभीर रूप से घायल हो गए थे घालयों को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। वहां इलाज हो रहा है ग्रामीणों ने सड़क जाम की तो पुलिस व तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया। घटना स्थल पर कांगे्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कीर्ति प्रकाश अवस्थी और प्रदेश उपाध्यक्ष ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि बगैर कृषि प्रयोग के मार्फत ट्रैक्टर चलाने पर प्रतिबंध लगाया जाए। और बाकायदा चालक लाइसेंस शुदा ही व्यक्ति को प्रयोग की अनुमति देकर समय समय पर इनके लाइसेंस की जांच करनी चाहिए। ताकि ऐसी दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा सरकार ने मचा रखी है प्रदेष में लूट: जितिन

Posted on 10 August 2011 by admin

- पूर्व विधायक के पेट्रोल पम्प का किया उद्घाटन
- जनसभा मंे उमड़ा जन सैलाब
- विधायक को जिताने की अपील की

spn-031जब से बसपा सरकार बनी है तब से चारों तरफ लूट खसोट, भ्रष्टाचारी और रिश्वतखोरी का बोलबाला हो गया है। इस सरकार ने जहां जनता का खून चूस लिया है वहीं आज  काम के नाम पर केवल थाने में बन्द कराना व छोड़ना ही है। उक्त विचार केन्द्रीय भूतल सड़क परिवहन मंत्री जितिन प्रसाद ने खुदागंज स्थित पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रताप उर्फ मुन्ना भईया के पैट्रोल पम्प उद्घाटन के दौरान आयोजित विशाल जनसभा में कहे। निर्धारित समय से दो घंटा लेट पहुंचे जितिन प्रसाद का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। उसके उपरान्त उन्होंने हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मंे हिन्दुस्तान के नाम से संचालित हुए पूर्व विधायक मुन्ना के पेट्रोल पम्प का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उसके बाद श्री प्रसाद ने एक बाइक व एक ट्रैक्टर मंे तेल भरकर मंत्रोच्चारण के साथ पेट्रोल पम्प पर बिक्री का श्री गणेश किया। उन्होंने आयोजित जनसभा मंे सम्बोधित करते हुए कहा कि खुदागंज में आने पर उनका सीना गर्व से चैाड़ा हो जाता है। क्योंकि यहां के वाशिन्दों ने उनका जिन कठिन परिस्थितियों मंे सहयोग दिया है वह उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंनेे कहा कि मैं अभी तक यहां की जनता का ऐहसान नहीं चुका पाया हूं और न ही चुका पाऊंगा। श्री प्रसाद ने बसपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश में जो लूट खसोट मचाई है उससे जनता त्राहि-त्राहि करने लगी है लेकिन अब जनता जान चुकी है कि उसका हित केवल कांग्रेस में ही है। उन्होंने अन्य पार्टियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब जनता किसी पार्टी की ओर न देखे क्योंकि उन पार्टियों ने वोटों का केवल सौदा किया है। लेकिन अब उत्पीड़न नहीं सहेंगे। श्री प्रसाद ने कहा कि अगर कटरा विधानसभा की जनता वीरेन्द्र प्रताप को जिताकर विधानसभा भेजती है तब इस क्षेत्र में विकास की लहर दौड़ेगी और गांव-गांव से लेकर घर-घर तक पक्के मार्ग बनवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मैं इन मार्गों के लिए अभी भी धन आवंटित करा सकता हूं लेकिन बसपा के कार्यकर्ता इस धन को कब चाट जायेंगे किसी को पता भी नहीं चलेगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से वीरेन्द्र प्रताप को जिताने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र दीक्षित, पूर्व विधायक चेतराम, मानवेन्द्र सिंह, जगदीश गंगवार, परिमाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कौशल मिश्रा, रामाधार गुप्ता, कृष्ण विनोद मिश्रा, लल्ला बाबू, सुरेन्द्र सिंह, द्वारिका प्रसाद, सगीर खां, विश्वदीप अवस्थी, चिरंजीव शुक्ला, अब्दुल हयात, विनोद अवस्थी, शिवराम कुशवाहा, नरेन्द्र गुप्ता, ताहिर अली, स्माइल खां, वीर विक्रम सिंह आदि लोग मौजूद रहे। सभा का संचालन रामदेव पाण्डेय ने किया तथा अंत में वीरेन्द्र प्रताप ने आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नकली की मंडी बना षाहजहांपुर

Posted on 10 August 2011 by admin

-घी,तेल, दालें, पान मसाला, जीरा और न जाने क्या-क्या नकली

लगता है यह जिला ‘नकली’ की मंडी बन गया है। शहीदों की नगरी के नाम से विख्यात इस जिले में घी, तेल गुड़, दालें, जीरा, पान मसाला, दूध और न जाने क्या-क्या नकली बन रहा है। हालात यही रहे तो हो सकता है कि जिले का नाम तो शाहजहांपुर ही रहे, लेकिन लोग इसे ‘नकलीपुर’  कहने लगें।
तीन साल पहले कोतवाली क्षेत्र में नकली दाल बनाने का कारखाना पकड़ा गया था। कुछ दिन पहले कोतवाली पुलिस ने ही नकली मेंहदी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने क्या किया, पता नहीं। चार साल पहले जलालाबाद में नकली जीरा का जखीरा पकड़ा गया था। यह लोग फूल वाली झाड़ू की सीकों के फूल में सीरा मिलाकर असली जैसा जीरा तैयार करते थे। जानकार बताते हैं कि नकली जीरा बनाने का काम जलालाबाद में आज भी जारी है। करीब दो साल पहले कोतवाली क्षेत्र में ही नकली पान मसाला की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। एसओजी ने यहां छापा मारकर एक व्यापारी को पकड़ा था। अभी चार महीने पहले आरसी मिशन थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में नकली गुड़ बरामद किया गया था। नकली गुड़ बनाने की पूरी फैक्ट्री लगी थी। वर्षों से यह धंधेबाज मिट्टी से गुड़ बनाकर लोगों को खिला रहे थे। हैरत की बात तो यह है कि जब भी इन धंधेबाजों पर पुलिस या प्रशासन ने शिकंजा कसा, व्यापारी उनके फेवर में आगे आ गए। इन व्यापारियों ने यह नहीं सोचा कि जो नकली आम जनता को परोसा जा रहा है, उससे वह भी अछूते नहीं हैं। आज इन्हें नहीं रोका गया तो आने वाली पीढ़ियां इनका खामियाजा भुगतेंगी।
इस सबके अलावा जिले में नकली दूध बनाने का धंधा भी खूब चल रहा है। कई तरह के घातक रसायनों और रंग से तैयार किया दूध सीधा मौत के मुंह में धकेल कर ले जाता है। जिले में नकली असली दूध की पहचान करने वाली किटें भी आई हुईं हैं। परंतु विभाग नकली दूध की बिक्री के प्रति उदासीन है। पेट्रोल पंपांे पर नकली डीजल बिक रहा है। जिले में षायद ही ऐसी कोई चीज हो जिसका नकली रूप मौजूद न हो। यह नकली देखने में असली को भी मात करते हैं। इन नकली धंधेबाजों के खिलाफ जब तक कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह सब चलता ही रहेगा। व्यापार मंडलों को भी ऐसे नकली के कारोबारियों की हिमायत से दूर रहना चाहिए। वर्ना यह हम सब और पूरे समाज के लिए घातक होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ज़ायलस की हर घड़ी के साथ पाएं एक नोकिया ब्3 बिल्कुल मुफ्त

Posted on 10 August 2011 by admin

टाइटन की ज़ायलस ब्रांड ग्राहकों के लिए खरीदारी का जी-भरकर लुत्फ उठाने का षानदार मौका दिया है। टाइटन इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड द्वारा पेष स्विस निर्मित घड़ियों की प्रीमियम ब्रांड ज़ायलस अब ग्राहकों के लिए हर खरीदारी पर उपहार भी लेकर आयी है।  10,000 रु या अधिक मूल्य की ज़ायलस घड़ी की खरीदारी पर ग्राहकों को उन्नत खूबियों तथा आविश्कारी टैक्नोलाॅजी से सुसज्जित, 6429 रु मूल्य का नोकिया ब्3 स्मार्टफोन मिलेगा मुफ्त मिलेगा। साथ ही, 10,000 रु से कम कीमत की ज़ायलस घड़ी खरीदने वाले ग्राहकों को टाइमपीस पर 10 प्रतिषत छूट का लाभ दिया जाएगा। टाइटन की ओर से यह पेषकष 28 अगस्त, 2011 तक देषभर में वल्र्ड आॅफ टाइटन स्टोर्स, हिलियाॅस स्टोर्स और चुनींदा षाॅपर्स स्टाॅप तथा सैंट्रल माॅल पर उपलबध है। 8500 रु से 25,000 रु मूल्य की ज़ायलस ब्रांड महिलाओं तथा पुरुशों के लिए आकर्शक डिजाइन की एक्सक्लुसिव रेंज लेकर हाजिर हुई है। सभी ज़ायलस घड़ियों मंे स्क्रैच रेजिस्टेंट सैफायर क्रिस्टल ग्लास टाॅप और सिग्नेचर खूबियों का अद्भुत मेल है। यह संग्रह आधुनिक, क्लासिक और स्पोर्ट्स डिजाइन में लाया गया है। ज़ायलस का हर टाइमपीस चुनींदा सामग्री से नफासत के साथ तैयार किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in