Archive | राज्य

लखनऊ का सफर दो घंटे में होता है पूरा

Posted on 15 September 2011 by admin

कोई रुकावट नहीं आई तो लखनऊ-शाहजहांपुर के बीच अक्टूबर तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। इससे शाहजहांपुर-लखनऊ का सफर दो घंटे का हो जायेगा। अभी लखनऊ-शाहजहांपुर के बीच की दूरी नॉन स्टाप ट्रेन ढाई घंटे में पूरी करती है। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने से शाहजहांपुर का सफर मात्र दो घंटे में पूरा हो जायेगा। लखनऊ और शाहजहांपुर के बीच लगभग किमी की दूरी इस समय तीन घंटे में पूरी हो रही है। लखनऊ से चलकर शाहजहांपुर रुकने वाली नॉन स्टॉप ट्रेनें यह दूरी ढाई में पूरी कर लेती है। इस समय लखनऊ-शाहजहांपुर के बीच ट्रैक पर 110 किमी की स्पीड से ट्रेनें दौड़ रही हैं। बीच में रुक कर चलने और स्पीड मेनटेन करने में ट्रेन को 15 मिनट का समय लग जाता है। लेकिन अब इस रूट पर बिजली से ट्रेन चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इलेक्ट्रिक लाइन पर 25 हजार वोल्ट करंट चालू कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने इलेक्ट्रिक लाइन में करंट छोड़ने के बाद जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं। पहले बिजली से मालगाड़ी का संचालन किया जायेगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दिसम्बर माह में इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन प्रारम्भ हो जायेगा। बिजली से ट्रेनें चालू हो जाने पर डीजल की बचत होगी। बरेली से लखनऊ तक चार ईएमयू ट्रेन चलने की उम्मीदें हैं। डीआरएम सुनील माथुर ने बताया कि मुरादाबाद रामपुर के बीच कुछ कार्य बाकी रह गया, जो पुरा हो जायेगा। उन्होंने बताया कि दिसम्बर माह से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन होने की उम्मीद है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टी0टी0 जेड के लिए पर्यावरणीय प्रबंधन प्लान बनाये- मण्डलायुक्त

Posted on 14 September 2011 by admin

12वीं पंचवर्षीय योजना हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं के प्रस्ताव अविलम्ब प्रस्तुत करें।

ताज ट्रैपेजियम जोन के पर्यावरणीय सुधार हेतु पर्यावरणीय प्रबंधन प्लान (एन्वायरेमेंन्ट मैनेजमेन्ट प्लान) बनाने तथा 12वीं पंचवर्षीय योजना हेतु ताज ट्रैपेजियम जोन (टी0टी0 जेड) के अन्तर्गत भेजे जाने हेतु परियोजनाओं के संबंध में मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में विभागवार योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। मण्डलायुक्त ने केंन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व्दारा पूर्व में बनाये गये  “ पर्यावरणीय प्रबंधन प्लान “ को शासन के नवीनतम निर्देशों के अनुरूप संशोधित करते हुए टी0टी0 जेड हेतु निर्धारित प्राथमिकता परियोजनाओं को समाहित करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने विस्तृत पर्यावरणीय प्रबंधन प्लान बनाने के निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देश दिये कि संशोधित परियोजनाओं के प्रस्ताव वांछित अभिलेखों सहित 25 सितम्बर तक शासन को भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 12वीं पंचवर्षीय येाजना के लिए पर्यावरण मंत्रालय को टी0टी0 जेड की परियोजनाएं पे्रषित की जानी हैं। मण्डलायुक्त ने कार्य में तत्परता लाने एवं समन्वय हेतु समिति के गठन हेतू निर्देश दिये। इस समिति में डी0एफ0ओ0 एन0के0 जानू, आगरा विकास प्राधिकरण के नगर नियोजक इश्तियाक अहमद, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डा0 बी0बी0 अवस्थी को नामित किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसे पे्राजेक्टस “ ताज टैªपेजियम पर्यावरण संरक्षण निधि “ से वित्त पोषक हेतु प्रस्तुत किये जाने हैं, जिनका सीधा प्रभाव पर्यावरणीय सुधार से हो और जो कि जे0एन0एन0यू0आर0एम0 अथवा किसी अन्य स्कीम/निधि से पोषित नहीे हो पारहे हों। बैठक में विभागों व्दारा प्रस्तुत 6 परियोजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। नगर निगम व्दारा इस योजना में विभिन्न पार्कों का सुदृढीकरण तथा नवीनीकरण प्रस्तावित हैं। नगर निगम व्दारा ट्रांन्सपोर्ट नगर में विकास कार्य प्रस्तावित किये गये हैं। सिंचाई विभाग व्दारा आगरा बैराज की संशोधित परियोजना का प्रस्ताव हैं। यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई जल निगम व्दारा शहर के प्रमुख मन्टोला नाले के सुदृढीकरण कराया जाना प्रस्तावित हैं। वन विभाग व्दारा आगरा, मथुरा एवं फिरोजाबाद में वृहद वनीकरण की योजना प्रस्तुत की गई है। भरतपुर ड्रेन के सुदृढीकरण की परियोजना प्रस्तावित की गई है, जिससे भरतपुर जिले की ड्रेनेज प्रणाली में सुधार के साथ पर्यावरणीय सुधार भी होगा।
उन्होंने निर्देश दिये कि केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व्दारा तैयार किये गये ई0एम0पी0 को नीरी नागपूर से शीघ्र अपडेट करवा लिया जायें। संबंधित विभाग परियोजनाओं के प्रस्ताव तथा विस्तृत नवीनतम आंगणन अविलम्ब टी0टी0 जेड कार्यालय को उपलब्ध करा दें।
बेैठक में उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण रामस्वरूप, डी0एफ0ओ0 एन0के0 जानू, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डा0 वी0वी0 अवस्थी, नगर नियोजक इश्तियाक अहमद, श्री रमन एवं जल निगम, नगर निगम, सिंचाई, ग्रीन गैस लि0 आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दस माह बाद दाताराम की हत्या के रहस्य से उठा पर्दा, घर में खुदाई कर निकाला गया शव

Posted on 14 September 2011 by admin

  • प्रेमी सुनील अभी भी है फरार
  • मकान मालिक की सम्पत्ति पर थी मिथलेश की नजर

13spn2दस माह के बाद कलयुगी पत्नी का पर्दाफाश हो गया। इस कलयुगी पत्नी ने मकान मालिक अपने आशिक की मदद से पति को बंके से काट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसकी लाश को कमरे में ही दफन कर दिया था। पुलिस ने हत्यारी पत्नी को गिरफ्तार कर  लिया है। वहीं फरार सुनील की तलाश में जुट गयी है। दास्तान शहर कोतवाली के मोहल्ला हुण्डालखेल की है। थाना पुवायां के गांव कोटा निवासी दाताराम पत्नी मिथलेश व तीन बच्चों के साथ एक वर्ष पूर्व शहर आया था। दाताराम अपने परिवार का पालन पोषण रिक्शा चलाकर करता था। दाताराम अपने परिवार के साथ मोहलला हुण्डाल खेल निवासी सुनील के घर मंे बतौर किराये पर रहता था। दाताराम दिनभर रिक्शा चलाता था और रात में घर आता था। इधर दाताराम की पत्नी मिथलेश की आंखे मकान मालिक सुनील सेे लड़ने लगीं। मिथलेश की नजर सुनील की सम्पत्ति पर थी। जिसके चलते मिथलेश के प्यार परवान चढ़ने लगा। जिसकी भनक दाताराम को लग गयी। बीते वर्ष दीपावली के कुछ दिनों के बाद प्लानिंग कर मिथलेश ने प्रेमी सुनील के साथ मिलकर बंके से दातारात की हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को कमरे में ही दफन कर दिया। इधर मिथलेश ने उसकी सास रामबेटी को कहा कि दाताराम दिल्ली काम करने गये हैं। उधर मिथलेश अपने प्रेमी सुनील के साथ पति की कब्र के ऊपर रंगरेलियां मनाती रही। जिसकी भनक सास रामबेटी को भी लग गयी। तभी राम बेटी ने बहू व मकान मालिक सुनील के खिलाफ पुत्र की हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया और उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद मजबूरन रामबेटी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट में आठ जुलाई 11 को मुकदमा दर्ज करने के आदेश कर दिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले को फिर ठण्डे बस्ते में डाल दिया। इस पर रामबेटी ने रविवार को उसकी बहु मिथलेश को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब मिथलेश से कड़ाई पूछताछ की तो मिथलेश का इकबालिया जुर्म सुनकर दंग रह गयी। सोमवार को पुलिस फोर्स के सामने कमरे की खुदाई कर दाताराम की लाश बरामद कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर पुलिस उसके प्रेमी की तलाश में जुट गयी। पुलिस ने घटना स्थल से बंका भी बरमाद कर लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

U.P. government not opposed to CBI inquiry of Banda incident

Posted on 12 September 2011 by admin

The Uttar Pradesh government has welcomed Hon’ble Supreme Court’s order in the case crime no. 6/2011 (Banda incident) through which CBI inquiry has been ordered.
Giving this information here, the state government spokesman said that the senior advocate, during hearing of this case at the Hon’ble Supreme Court today, brought to its notice that the matter under question had been investigated impartially by CB-CID and the charge-sheet had been submitted.
According to the spokesman, the Hon’ble Supreme Court observed that the matter was sensitive in nature. Therefore, it wanted the same to be investigated by an independent agency. On it, the state government counsel informed the court that the state government had no objection if the matter was referred to CBI for investigation. The matter was being investigated in a free and impartial manner.
The spokesman said that the Hon’ble Supreme Court appreciated the stand of the state government. Thereafter, the matter was referred to CBI for investigation.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जल निगम टी0टी0जेड के पूर्ण कार्यों की तत्काल हस्तांतरित करें

Posted on 12 September 2011 by admin

पूर्ण कार्यों का भोैतिक सत्यापन संयुक्त टीम करे- मण्डलायुक्त

comissioner-agra-amrit-abhijat-holding-ttz-monitoring-committee-meetingमण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि टी0टी0 जेड के अन्तर्गत जल निगम व्दारा 72 करोड रूपये की लागत से पेयजल हेतु ओवर हैड टैंक, सीवर लाइन आदि के कार्यों को जल संस्थान को हस्तान्तरित करने की कार्यवाही तत्परता से करें और उनकी उपयोगिता के बारे में भी आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारी संयुक्त रूप से कर लें और यह सुनिश्चित कर लें कि टी0टी0 जेड और जे0एन0एन0यू0आर0एम0 की फण्डिंग में ओवर लैपिंग न हो। उन्होंने गंगाजल परियोजना की नवीनतम डी0पी0आर0 जैसा कि भारत सरकार तथा राज्य सरकार को प्रस्तुत की है, की प्रति भी उपलब्ध करा दें।

मण्डलायुक्त सर्किट हाउस पर आयोजित अनुश्रवण समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। ज्ञातव्य हैं कि आगरा शहर की जलापूर्ति, सीवरेज तथा ठोस कूडा निस्तारण के कार्यों की प्रभावी देखरेख हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय व्दारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में उ0प्र0 सरकार व्दारा अनुश्रवण समिति का गठन किया गया था।
जल निगम के मुख्य अभियंता सुशील कुमार ने गंगाजल परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 2888 करोड रूपये की संशोधित डी0पी0आर0 शासन को प्रस्तुत की गई है। मण्डलायुक्त ने इस योजना के बारे में पावर पाइन्ट प्रस्तुतीकरण व्दारा अविलम्ब विस्तृत जानकारी सदस्यों केा दने के निर्देश दिये। मुख्य अभियंता ने बताया कि यह योजना 150 क्यूसेक गंगाजल के लिए बनाई गयी हैं।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि यमुना नदी में गिरने वाले नालों की सूची और उनसे गिरने वाले एफुलेन्ट का आगणन सहित विवरण तैयार करायें। बैठक में शहर में विभिन्न स्थानों पर चमडे की कतरनों के निस्तारण पर चर्चा हुई। अवगत कराया गया कि चमडे की कतरनों की रिसाइकिलिंग कर अन्य कार्यों में उपयोग हो सकती है। उन्होंने निर्देश दिये कि नगर निगम ऐसे क्षेत्रों में चमडे की कतरनों की बिक्री की व्यवस्था करायें ताकि लोग कतरनों को नालों में न फेकें और बिक्री से लाभ हो सके।
बैठक में जल संस्थान व्दारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिये जाने पर चर्चा करते हंुए निर्देश दिये गये कि इस संबंध में आख्या के बिन्दु निर्धारित किये जाये। बैठक में पार्क माइनर से जलापूर्ति, कूडा निस्तारण एवं कुबेरपुर खत्ताघर के संचालन आदि पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में सदस्य डी0के0 जोशी, श्री रमन एवं आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राम स्वरूप, सचिव उदयीराम, नगर आयुक्त पी0एन0 दुबे, डी0एफ0ओ0-एन0के0 जानू, मुख्य अभियंता जल निगम सुशील कुमार, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी वी0वी0 अवस्थी सहित जल संस्थान, सिंचाई, जल निगम आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुमुक्षु आश्रम की साध्वी चिदर्पिता लापता, लाखों के गहने और जेवरात लेकर फरार

Posted on 12 September 2011 by admin

11spn2पूर्व केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को लगा जोर झटका

मुमुक्षु आश्रम शाहजहांपुर में अनेक शिक्षण संस्थाओं व आश्रम की गतिविधियों से जुड़ी साध्वी चिदर्पिता के आश्रम छोड़कर जाने से शहर में अटकलों का बाजार गर्म है, पूर्व केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री व मुमुक्षु आश्रम आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिन्म्यानंद सरस्वती की शिष्या साध्वी चिदर्पिता बीते लगभग 10 दिनों से अचानक बोरिया बिस्तर समेट कर यहां से चली गई।
क्षेत्र में चर्चा है कि साध्वी बदायूं जनपद की बिल्सी सीट से चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है।जिसका विरोध उनके गुरू स्वामी चिन्म्यानंद कर रहे थे, अपनी इसी योजना के अन्र्तगत साध्वी ने बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में हजारों पोस्टर व होर्डिग्स जन्माष्टमी की शुभकामनाओं के साथ लगवाये थे। राजनीति को ध्यान में रखते हुए उन्होेंेने कुछ अपने पंूर्व नाम कोमल गुप्ता (साध्वी चोला ग्रहण करने से पूर्व) के नाम से तथा कुछ पोस्टर व होर्डिग्स साध्वी चिदर्पिता के नाम से लगवाये थे, इन पोस्टरों व होर्डिग्स में अपना सम्पर्क सूत्र मुमुक्षु आश्रम शाहजहांपुर छपवाया था, जिससे उनके गुरू काफी क्रोधित हो गये थे, और इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कई दिनों तक तकरार होती रही, यह मामला इतना तूल पकड़ा कि वह अपना सामान लेकर यहां से चली गयीं।
कहां गई और कैसे गई यह किसी को नहीं मालूम, चर्चा है कि वह आश्रम का कई करोड़ रूपये लेकर चम्पत हुई हैं जिसमें लाखों रूपये की नकदी व जेवरात है। लाॅ कालेज व शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ की प्रधानाचार्या होने के नाते उनके पास काफी नकद पैसा रहता था वह लाॅ कालेज की पदाधिकारी भी थीं। बताया जाता है कि उन्हें कुछ भाजपा व संघ के नेताओ ने आश्वस्त किया हुआ है कि वह उन्हें बिल्सी से भाजपा का पार्टी टिकट दिला देंगे, इधर साध्वी ने गुपचुप बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का कईबार दौरा भी किया था।
यह भी सुना जा रहा है कि साध्वी बरेली व बिल्सी के साथ - साथ दिल्ली ़क्षेत्र में आजकल प्रवास कर रही हैं उन्हें यह भय है कि स्वामी चिन्म्यानंद जैसा व्यक्तित्व भाजपा टिकट मिलने में बाधा उत्पन्न कर सकता है, बताया जाता है कि साध्वी ने जिस प्रेस वाले से अपने पोस्टर व होर्डिग्स छपवाये थे, उसका पेमेन्ट न होने से वह भी काफी परेशान है यह प्रेस वाला आश्रम की छपाई का काम करता है जिसे साध्वी अपने देखरेख में करवाती थीं।
साध्वी के फरार हो जाने के बाद जब इस सम्बन्ध में पूर्व केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्म्यानंद से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल निरंतर स्विच आफ चल रहा है। साध्वी के गायब होने की चर्चा पूरे जनपद में है लोग तरह - तरह के कयास लगा रहे है। कितना धन लेकर वह फरार हुई हैं इस बात पर भी अनेक मत है कोई इस रकम को करोड़ो में बता रहे हैं तो कुछ लोग लाखों में बता रहे हैं। साध्वी की इस करतूत से आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्म्यानंद सरस्वती काफी सदमें हैं और उन्होंने अपना मोबाइल भी बंद कर रखा है।
उल्लेंखनीय है, कि साध्वी आश्रम द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं में पदाधिकारी होने के साथ - साथ अनेक सामाजिक, सांस्कृृतिक व साहित्यक संस्थाओं से जुड़ी थीं तथा नगर में अनेक आयोजनों में मुख्य अतिथि के रूप में भी भाग लेती थीं। इससे एक ओर जहां आश्रम की शान बढ़ी हुई थी वहीं साध्वी का नाम भी दिनों दिन चमक रहा था, लेकिन उनके इस कृत्य से आश्रम की छवि तो धूमिल हुई ही है साथ में पूर्व केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की साख पर भी बट्टा लग गया है। देखना यह है कि साध्वी अपने लिये बिल्सी सीट से टिकट ले पाती है या नहीं या फिर स्वामी चिन्म्यानंद उनकी राह में कोई रोड़ा अटका सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अब्दुल मन्नान द्वारा पीएचसी का लोकार्पण

Posted on 12 September 2011 by admin

sam_1381काबीना मंत्री अब्दुल मन्नान ने ग्राम गोसवा गोडवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नव निर्मित भवन को लोकार्पण किया। जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा का भारी लाभ मिलेगा। काबीना मंत्री ने संबोधन में कहा कि निवासियों को इलाज हेतु संडीला नहीं जाना पडे़गा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और सपा केवल बाते ही करती है जनता की भलाई हेतु केवल बसपा ही सोचती है और जनहित के लिए कदम उठाती हैं परंतु मुख्यमंत्री मायावती की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता वास्तविकता को जान चुकी है और अब उसकी सोच बदल गई है। बसपा की बालिका आर्शीवाद योजना का महत्व को प्रोत्साहन दिया गया। दुर्घटना बीमा मेें हरदोई अब्बल रहा है सीएमओ डा. तिवारी ने 70 लाख की लागत से बने पीएचसी के इस भवन से क्षेत्रीय जनता को काफी राहत मिलेगी। जच्चा बच्चा मृत्यु दर में कमी आएगी और 48 घ्ंाटे जच्चा बच्चा को स्वास्थ्य कंेद्र में रखा जाएगा ताकि छह जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गोलमाल है सबका हिस्सा, कौन बचेगा, कौन बचाएगा, बेसिक शिक्षा विभाग का बंदरवाट

Posted on 12 September 2011 by admin

बेसिक शिक्षा विभाग को 50 लाख रूपए का बंदरवाट बडे़ से लेकर छोटे सभी अधिकारियों को तो बचा लिया गया परंतु घपले का घड़ा निर्माण प्रभारी शिक्षक के सिर फोड़ दिया गया। विभाग की तरफ से होने वाले निर्माण कार्य में एबीएसए, एबीआरसी, डिप्टी बीएसए खुद बीएसए, जेई, तथा उनके एई सभी जिम्मेदार बनते है जिसमें मासिक निर्माण प्रगति रिपोर्ट आला अधिकारियों का भेजी जाती है। उन जांचो पर क्यों कोई ध्यान नहीं दिया गया और जब भांडा फूट गया। तो बीएसए सियाराम निर्मल दो हजार पांच के शिक्षाविभाग में पचास लाख के घपले की बात स्वीकार कर रहे है। प्रस्तावित भवन निर्माण बाउण्ड्रीवाल, शौचालय, किचनशेड के निर्माण के घपलों की बात स्वीकार कर रहे है। शिक्षा विभाग की संस्तुति पर डीएम एके सिंह राठौर ने पूरे मामलें की जांच का आदेश दे दिया है। परंतु शिक्षा विभाग स्वयं और अपने जिम्मेदार अधिकारियों को बचाकरके निर्माण प्रभारी शिक्षक को जिम्मेदार मान रहा है जबकि नियमानुसार मासिक जांच आख्या की व्यवस्था है। तो केवल निर्माण प्रभारी शिक्षक कैसे दोषी हो सकता है। मासिक रिपोर्ट पर अगली धनराशि स्वीकृत करने का प्राविधान है। इससे स्पष्ट है कि पूरे घपले में अधिकारी शामिल है। सबसे मजेदार बात है कि वार्षिक रिपोर्ट भी बिल्कुल साफ थी कोई घपला नही था। मामलेे का खुलासा एक शिक्षक संघ के एक पदाधिकारी ने नाराज होकरके पूरे मामलें को खोल दिया। तब विभाग ने अधिकारियों को बचाकर शिक्षकों के प्रति जंाच शुरू करवा दी। बीएसए सियाराम निर्मल निर्माण में सभी की संलिप्तता के अब स्वीकार कर रहे है और दोबारा जांच की बात करने लगे है। बताया जा रहा है निर्धारण पुरान रैट पर ही किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सेतु निर्माण निगम कार्य में कर रहा लापरवाही,प्रशासन से कार्यवाही की मांग

Posted on 10 September 2011 by admin

सुलतानपुर- इलाहाबाद मार्ग पर उपरगामी सेतु निर्माण में हो रही लापरवाही के चलते राहगीरों की समस्या का शीघ्र पूरा करने की मांग  प्रशासन से करते हुए श्रीगुरू सिंह सभा के संयोजक स0 इन्द्र जीत सिंह ने कहा कि उ0 प्र0 राज्य सेतु निगम द्वारा रेल सम्भार संख्या 74 बी सुलतानपुर - प्रतापगढ़ मार्ग पर लक्ष्मणपुर में निर्माणाधीन उपरगामी सेतु के बगल लेन बनानेके लिए 3.79 लाख के बजट का प्राविधान किया गया तो कि जनसूचना के माध्यम से अवगत कराया गया। नियमानुसार जल सुविधाओं को दृष्अिगत रखते हुए उपरगामी सेतु निर्माण प्रारम्भ करववने से पूर्व दोनो तरफ 3.75 मीटर सर्विस लेन बनाने के पश्चात कार्य प्रारम्भ होना चाहिए  था। उक्त सर्विस लेन के रास्ते में पेड़ व विजली के खम्भे हटवाकर कार्य प्रारम्भ होना चाहिए और इसके लिए विद्युत विभाग के लिए 2 करोड़ का बजट भी आवंटित हो चुका है। लेकिन अभी तक मात्र एक तरफ सम्पर्क मार्ग  जो जीर्ण अवस्था में तैयार किया गया है। जिससे वहाॅ रोज जाम लगा रहता है।  लोग व स्कूल जाने वाले बच्चे कीचड़ में फॅसे रहते हैं। निगम पर आरोप लगाते हुए श्री सिंह ने कहा कि निगम केवल अपना लक्ष्य पूरा करने में लगा है। डियुटी पर लगे होमगार्ड टैम्पों, टैक्सी से वसूली करते रहते रहते हैं। जिला प्रशासन निगम की कार्यशैली को शीघ्र सुधर करवाये तथा आदेश दे कि जो कार्य अधूरा है उसे तत्काल पूरा करवाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखीमपुर खीरी प्रकरण में जिलाधिकारी एवं मोहम्मदी तहसील के एस0डी0एम0 हटाये गये

Posted on 10 September 2011 by admin

माननीया मुख्यमंत्री जी ने मृतक वकीलों के परिजनों को 05-05 लाख रूपये, गम्भीर रूप से घायलों को 01-01 लाख रूपये और मामूली रूप से जख्मी व्यक्तियों को 50-50 हजार रूपये दिये जाने की घोषणा की

श्री अभिषेक प्रकाश लखीमपुर खीरी के नये जिलाधिकारी होंगे

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने लखीमपुर खीरी जनपद के मोहम्मदी तहसील परिसर में हुई घटना की समीक्षा की और इस घटना पर गम्भीर रूख अख्तियार करते हुए वहां के जिलाधिकारी श्री ऋषिकेश यशोध और मोहम्मदी तहसील के एस0डी0एम0 श्री हरिराम का तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण करने के निर्देश दिये हैं। श्री ऋषिकेश यशोध की जगह श्री अभिषेक प्रकाश लखीमपुर खीरी के नये जिलाधिकारी होंगे।
उल्लेखनीय है कि इस घटना की मजिस्टीरियल जांच के निर्देश उसी दिन ही दे दिये गये थे और माननीया मुख्यमंत्री जी ने जांच प्रभावित न हो, इसके मद्देनजर इन अधिकारियों को हटाये जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जायेगी।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने इस घटना में मृत वकीलों के परिजनों को 05-05 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है। घटना में गम्भीर रूप से घायलों को 01-01 लाख रूपये और मामूली रूप से जख्मी व्यक्तियों को 50-50 हजार रूपये दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी इस तरह के मामले में वकीलों अथवा अन्य लोगों के साथ टकराव की सम्भावना परिलक्षित होने पर स्थानीय प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए इसका समाधान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और अधिक संवेदनशील बने ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in