Archive | राज्य

अगर पुरूष नहीं है तो महिलाएं भी श्राद्ध कर सकती है

Posted on 16 September 2011 by admin

श्राद्ध एक ऐसा कर्म है जिसे पितरों के निमित्त विधि पूर्वक श्रद्धाभाव से पुरूष या महिला कर सकती हैं जो हमें सब पापों से मुुक्ति दिला सकती है। यदि आप गरूण पुराण की बात मानें तो महिला भी यह श्राद्ध कर सकती है। बशर्ते उसके कुल में पति या पिता के कुल में कोई पुरूष न हों। जानकारों के अनुसार कल्पतला गं्रथ के अनुसार श्राद्ध के पात्र पुत्र पौत्र पत्नी भाई मामा पुत्रवधू बहन या भांजा कहा गया है जबकि पिता का श्राद्ध केवल पुत्र ही कर सकता है। पुत्र यदि नहीं है तो नाती, भांजे को श्राद्ध का अधिकार मिलता है। शास्त्री उमाकांत अवस्थी के अनुसार जो संतान हीन है पुत्र या पुत्री कोई संतान नहीं है तो भाई या भतीजा के द्वारा श्राद्ध कर्म किया जा सकता हैं यदि महिला श्राद्ध करना चाहती है तो सास ससुर के अलावा अपने पिता का श्राद्ध कर सकती है। लेकिन इसमें यह शर्त है कि दोनों के कुलों में कोई पुरूष नहीं हैं। ऐसी स्थिति में महिला श्राद्ध करने की हकदार है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मार्ग दुर्घटना मंे व्यापारी और छात्रा की दर्दनाक मौत

Posted on 16 September 2011 by admin

सांडी थाना क्षेत्र के हाइवे मार्ग पर ट्रक की टक्कर से सामने आ रही सफारी गाड़ी मंे सवार हिंदुस्तान कांस्ट्रेक्शन फर्म के पार्टनर प्रदीप मिश्र उर्फ सल्ले की मौत हो गई। जिनको ट्रक मंे फंसी सफारी गाड़ी से निकालने में जेसीबी और क्रेन की मद्द से निकाला जा सका। घटना के संबंध में जानकारी मिली की मलकापुर निवासी रामकुमार के पुत्र प्रदीप मिश्रा उर्फ सल्ले 42 वर्षीय फर्रूखाबाद के अढ़तियान में रहते थे। उनकी फर्म हिंदुस्तान कांस्टेªेक्शन मुंडेर गांव के पास है। फर्म के काम से उन्नाव गए थे। शाम को करीब 5.30 बजे वापस आते समय चैधरिया हाइवे पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सफारी को जोरदार टक्कर मार दी। आस पास के लोगों ने घटना स्थल से प्रदीप को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक प्रताप निवासी अढ़तियान फंसा रह गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से निकालना चाहा परंतु कामयाबी नहीं मिली। हरपालपुर से जेसीबी मंगाई गई तो भी सफलता नहीं मिली। तब हरदोई से क्रेन मंगवाकर गाड़ी और ट्रक को अलग करके गैस कटर से गाड़ी काटकर ड्राइवर को निकाला गया। इन सबमें दो घंटे लग गए। चालक को जिला अस्पताल तथा प्रदीप के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लाया गया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर किसी तरह भीड़ से बचाकर थाने में छिपाकर रखा गया। थानाध्यक्ष के अनुसार तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। खबर पाकर विधायक आसिफ खाॅ बब्बू, विधायिका रजन वितारी, पूर्व मंत्री डा. अशोक बाजपेई, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख जगमोहन आदि घटना स्थल पर पहुंच गए। दूसरी घटना बघौली थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी अशोक की पुत्री शशि बाला 18 वर्ष जो बघौली चैराहा स्थित डा. भीमराव अंबेडकर इंटर काॅलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी प्रतिदिन सहेलियों के साथ स्कूल जाती रहती थी। कल गुरूवार को एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह ट्रक के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बघौली पुलिस ने भीड़ का हटाकर शव को कब्जें में लिया और परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों के पहुंचने पर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों के मासूमों को बचाने के लिए ‘खून से खत’ का महाभियान

Posted on 15 September 2011 by admin

khoon-se-khat-mahabhiyan-gorakhpurतैंतीस वर्षाें से प्रति वर्ष मासूमों का एन्सेफ्लाइटिस के हाथों खून होता आ रहा है। केन्द्र सरकार की मेहरबानी से जापानी एन्सेफ्लाइटिस का टीका लगने से जे0ई0 तो 4 से 6 प्रतिशत ही रह गयी है, किन्तु जलजनित एन्सेफ्लाइटिस का प्रकोप बरकार हैं। मौंतों के आँकड़ो में कोई उल्लेखनीय कमी नहंी हुई। इस वर्ष भी आज तक मात्र बीआरडी मेडिकल कालेज में ही अब तक 1497 एन्सेफ्लाइटिस के मरीज आ चुके है, 231 अभी भी भर्ती हैं, और 247 की मौत हो चुकी है। सवालिया निशान है निजाम पर।
होलिया को ‘नीप ग्राम’ बना कर एन्सेफ्लाइटिस उन्मूलन अभियान (म्ण्म्ण्डण्) ने जो प्रयास किया उसके फलस्वरूप वर्ष के शुरूआती महीनों में ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की 3 हाईपावर मीटिंग हो गयीं। स्थानीय स्तर पर मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने तैंतीस वर्षाें के इतिहास में पहली बार जागरूकता व उत्साह दिखाया। किन्तु होलिया के नतीजों से आहलादित एन्सेफ्लाइटिस उन्मूलन अभियान की चुप्पी उस पर भारी पड़ गयी। मौतों के वर्तमान आॅकड़ों ने सारी कलई खोल दी। उम्मीद थी कि होलिया के नतीजों से सरकार नीप ग्राम के सभी सूत्रों को लागू कर इस वर्ष जरूर सार्थक प्रयास करेगी। होलिया में तो मौत नहीं हुई किन्तु बाकी पूर्वांचल में मौत का तांडव पिछले वर्षाें की तरह ही जारी रहा।
इन सब तथ्यों को देखते हुए आज एन्सेफ्लाइटिस उन्मूलन अभियान ने यह निर्णय लिया है कि पूर्वांचल के किसानो ंके मासूमों को एन्सेफ्लाइटिस के क्रूर पंजांे से बचाने के लिए एक ‘‘खून से खत का महाभियान’’ चलाया जायें। पूर्वांचल के सातों जिलों में एक ही दिन, एक ही समय पर, एक साथ हो अभियान के सदस्यों, किसानों, प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा स्वरक्त से लोकतंत्र के सबसे प्रभावी हाथियार ‘रक्त पत्र’ का ब्रम्हास्त्र के रूप मंे प्रयोग किया जायेगा। मेरा मानना है कि तैंतीस वर्षाें में प्रतिवर्ष किसानों की मौत के बाद पूर्वांचल की जनता द्वारा एन्सेफ्लाइटिस के विरूद्ध संघर्ष में खून से खत लोकतंत्र का सबसे प्रभावी हथियार तो है ही और आए दिन मासूमों के हो रहे खून को रोकने के लिए एक कवच भी। कवच यँू कि यदि सरकार में जरा भी संवेदना है तो उसे सेाचना होगा कि पूर्वांचल के सभी जिलों के लोग आखिर स्याह रोशनाई के बजाय खून से खत क्यों लिख रहे हैं ? पूर्वांचल खून की एक-एक बूंद का हिसाब माँगेगा, सरकारों से और उन्हें देना भी पड़ेगा।
किसको लिखे जायेंगे ‘खून से खत’
ये खत प्रधानमंत्री, स्वास्थ्यमंत्री, योजना आयोग, सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी व स्थानीय ‘‘‘पूर्वांचल’’ के संवेदनशील सांसदों को लिखे जायेंगे।
khoon-se-khat-mahabhiyan-gorakhpur-001

क्या-कया लिखा जायेगा ‘खून से खत’ में
(अ) राष्ट्रीय कार्यक्रम - ‘नेशनल एन्सेफ्लाइटिस इरैडिकेशन प्रोग्राम’ - संशेधित नीप की माँग।
(ब) राष्ट्रीय आपदा घोषित किये जाने की माँग।
(स) बारहवीं राष्ट्रीय पंचवर्षीय योजना में एन्सेफ्लाइटिस को शामिल किये जाने की माँग।
(द) 2010 मंे माॅस स्केल पर लगे जापानी एन्सेफ्लाइटिस के टीके को ठीक एक साल बाद 2011 में लगवाये जाने की आवाज।
(य) शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालयों के सम्बन्ध में ग्रामीण क्षेत्रों में हर दस घर के पीछे एक शौचालय और एक इण्डिया मार्क - 2 हैण्डपम्प प्रदान कराने (शुरूआती दौर में) और बाद में हर घर के पीछे एक शौचालय व एक इण्डिया मार्क 2 हैण्डपम्प प्रदान कराने की माँग। इसी लिए पंचवर्षीय योजना मंे शामिल करने की माँग हैं।
(र) मृतकों व विकलांगो को मुआवजा व पुनर्वास दिये जाने की माँग (कम से कम एक लाख)
ये खून से खत नहीं पूर्वांचल की जनता का आक्रोश है सरकार अगर समझ सके तो जनता एक दिन मासूमों के खून तथा अपने द्वारा बहाए जा रहे खून और पसीने की एक-एक बूँद का हिसाब माँगेगी ब्याज के साथ। सरकार के लिए चेतावनी है कि लोकतंत्र में खून से खत से बड़ा कोई अस्त्र नहीं हो सकता। एन्सेफ्लाइटिस उन्मूलन के लिए खून से खत कोई जूनून नहंी है वरन् पीड़ा है, हिन्दुस्तान के इस कोने की। लगता है कि दो तरह का भारत बसता है, हिन्दुस्तान में, एक ‘‘स्वाइन फ्लू’’ वाला ‘‘इंडिया और दूसरा दिमागी बुखार वाला भारत जहाँ 32 सालों से मासूम एक बिमारी से मारे जा रहे हैं लगातार। गौरतलब है कि वैश्विक बीमारी स्वाइन फ्लू 1 साल के लिए आयी। उसके आने के पहले ही टीके आ गए, दवाएँ आ गयी, दुनियाभर के कारगर उपाय हो गए, पूरे देश में वहीं 32 सालों से अंगद की तरह पाँव जमाए हुए एन्सेफ्लाइटिस प्रभावित पूर्वांचल ही नहंी देश के 21 प्रदेशों के तमाम क्षेत्र किसान प्रधान क्षेत्र हैं जहाँ एन्सेफ्लाइटिस आज भी बरकरार है और कोई राष्ट्रीय उन्मूलन योजना नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गुरू सिंह सभा ने भी दिया ज्ञापन

Posted on 15 September 2011 by admin

spn-04गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा प्रबंध कि समिति कुटिया साहब गुरूद्वारा तेल टंकी, घूरनतलैया, गुरूद्वारा रमानगर गुरूद्वारा एवं पन्थ के महान संत बाबा गुरूनाम सिंह उचैलिया वालों की तरफ से एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। ज्ञापन मंे कल अमरिया ब्लाक के गुरूद्वारा कटइया पडरी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा धर्मग्रन्थ का जो अपमान किया गया इै इससे पूरे भारत एवं जनपद शाहजहांपुर मंे सिख समुदाय में भारी रोष है। सिख समुदाय के रोष को देखते हुए जो भी दोषी व्यक्ति हो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उन्हें दण्डित करने की मांग की। इस मौके पर जनपद के सिख समाज के लोगों ने एक घंटे का धरना दिया। बाबा गुरू नाम सिंह ने साध संगत से धैर्य बनाये रखने की अपील की। ज्ञापन देने वालो मंे बाबा गुरू नाम सिंह, कमलेश कौर माटा, हर भजन सिंह, जझार सिंह मोंगा, राजू बग्गा, निरंकार सिंह, गुरूबक्श सिंह, अवतार सिंह, गुरूगोविन्द सिंह सेवा सुखमणि सेवा सोसायटी, गुरूतेग बहादुर गुरूद्वारा रामनगर गुरूनानक कुटिया साहब आश्रम, सुखदेव सिंह, सरवजीत सिंह, दर्शन सिंह, गोल्डी, जवाहर सिंह, हर भजन सिंह, बाबा गुरूबक्श सिंह, मनोज खुराना, मनजीत सिंह, रनजीत सिंह, हरभजन सिंह, हरदीप सिंह, शीतल सिंह, कर्मजीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह, खुशजीत सिंह, रजिन्दर सिंह, करमजीत सिंह, रोजा गुरूद्वारा आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिंदी भाषा का पतन उच्च पदों पर आसीन व्यक्ति जिम्मेंदार

Posted on 15 September 2011 by admin

103_1018जनपदीय पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में शाहाबाद हरदोई के ब्लाॅक सभागार के पत्रकार सम्मेलन में अधिकांश वक्ताओं ने इस दुर्दशा के लिए उच्च पदों पर बैठे व्यक्तियों को ही कसूरवार माना है। जिस प्रकार इस विश्वनीयता हिंदी पत्रकारिता करने वाले लोग हिंदी बनाए रखते है यह पत्रकार राजनेताओं के कृपापात्र नहीं है। जब तक उनका जनता का विश्वास प्राप्त है। पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक आसिफ खाॅ बब्बू ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के दौर में हम हिंदी का भूलते जा रहे है। विदेश ही नहीं भारत में कुछ स्थानों पर हम हिंदी भाषी का दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया है। लोक सभा राज्य सभा में भी अगं्रेजी का ही बोलबाला है। हिंदी पर शांति छा जाती है जिलाधिकारी एके सिंह राठौर ने कहा कि पूर्व में दक्षिण के राज्यों से हिंदी की स्वीकार्यता थी। परंतु समय परिवर्तन के बाद अंग्रेजी का बोलबाला हो गया। जिससे उत्तरी और दक्षिणी भाग में निवासियोें ने हिंदी और ऊर्दू दोनों का अहित किया है। हमें अपने बच्चों मंे अच्छे संस्कार देने होगे। हम जब गुस्सें में बोलते है तो अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करते है तो हमारे बच्चें हमसे क्या सीखेगें। हिंदी का योगदान सबसे ज्यादा हमें सिनेजगत दे रहा है। समाज सेवी अरूणेश बाजपेई ने कहा कि पत्रकारिता करने वाले हिंदी भाषी लोग इसे विश्वनीय बनाएं। अभयशंकर गौढ़, शीतला बक्श ंिसह, अतुल कपूर ने भी विचार प्रकट किए। इस अवसर पर कवि करूणेश दीक्षित, सुखदेव सरल, ओम देव दीक्षित, रामदेव बाजपेई, शायर अजमल ने रचनाए पढ़ी। लवलीन और मालदी देवी ने भजन गाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अवैध कारोबारी नवयुवक 13 लाख रूपए की मारफीन के साथ पुलिस हिरासत में

Posted on 15 September 2011 by admin

शहर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को मिठाई के डिब्बे में रखी 130 ग्रा. मारफीन के साथ गिरफ्तार किया। युवक बरेली से मारफीन लाकर जनपद के आर पार के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। उसका पूरा परिवार इसी के धंधे मेें लिप्त बताया जा रहा है। युवक की मां ऐसे ही एक मामलें में लखनऊ कारागर में बंद है। पकड़ी गई मारफीन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 13 लाख रूपए की आंकी गई है। विश्वस्त सूत्रों की सूचना पर कोतवाल उदय प्रताप सिंह के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीपी यादव, जयदान सिंह, शहर के जिंदपीर चैराहे पर रिक्शे द्वारा आ रहे एक युवक को जो शहर के मोहल्ला की सैय्या वाली गली का निवासी था। उसका नाम ओम प्रकाश जायसवाल उर्फ डब्बू की पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर एक पालीथिन के थैले में एक जोड़ी कपड़ा और दो जोडी़ मिठाई के डिब्बों में से एक डिब्बें में मारफीन रखी मिली। कोतवाली पुलिस उसे हिरासत में लेकर उसे कोतवाली ले आई जहां पर उसने बताया कि हमारा परिवार इसी धंधें लिप्त है। उसकी मां डूडा की बरामदगी में लखनऊ कारागार में बंद है गिरफ्तारी की सूचना पर सीओ सिटी त्रिभुवन सिंह ने पूंछताछ की तो उसने बताया बाराबंकी से स्मैक, मारफीन, ब्राउन सुगर को लाकर वह यहां बेचा करता था। गिरफ्तारी के बाद युवक ने काफी राज पुलिस को बताए पुलिस द्वारा बाराबंकी बरेली, के उसके ठिकानों की जानकारी प्राप्त करने में लगी हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

7 करोड़ रूपए का ऋण 634 पात्रों का दिया गया

Posted on 15 September 2011 by admin

गंाधी भवन में आयोजित ऋण शिविर में जिलाधिकारी एके सिंह राठौर ने लाभार्थियों को धनराशि की चेंकों का वितरण करते हुए कहा कि आप लोग राशि सदपयोग करें। शिविर में 634 लाभार्थियों को 7.38 करोड़ का कर्ज बांटने की बात बैंको द्वारा बताई गई है। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी ने बैंको से विकास योजनाओं में सकारात्मक भूमिका निभाने की बात कही है। उन्हेांने कहा कि जरूरत मंदों को समय से कर्ज मिले किसान के हाथ में क्रेडिट कार्ड हो इसके लिए बैंक को पूरा ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर डीआरपीए परियोजना निदेशन श्री निवास मिश्र सहित कई बंैक अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा फंडा मृतक के नाम निकल रही मजदूरी

Posted on 15 September 2011 by admin

संडीला स्थित बंेहदर विकास खंड के ग्राम पंचायत हिया गांव का निवासी गजोधर की 26 जनवरी 2009 को मृत्यु हो गई थी। तब उसके नाम से 18 जून 2010 को 14 दिन की मजूदरी निकाली गई। उसे 18 जून 25 जून 9 जुलाई 16 जुलाई 23 जुलाई 7 के हिसाब से 700 के हिसाब से 4200 रूपए का भुगतान मृतक गजोधर के नाम से निकाल लिया गया है। मृतक का खाता बैंक आॅफ इंडिया में खुला है। रूपया भी इसी खाते से गया है। इसे कौन ल गया बैंक को भी नहीं मालूम है गजोधर के पुत्र मैंकूलाल ने जब बैंक जाकर मालूम किया। तब पता चला की रूप्या गजोधर के नाम आया था रूपया ले जाने वाली बात के विषय में बैंक नहीं बता पाया। तब मैंकू लाल ने मुख्यविकास अधिकारी को पत्र द्वारा सूचना देकर कार्यवाहीं की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सेक्स रैकेट सरगना घेराबंदी से निकल भागी

Posted on 15 September 2011 by admin

शहर में हो रहे अनैतिक कार्यो के विरूद्ध यहां की जनता जागरूक हो चुकी है सेक्स रैंकेट कांड में हुई एक नामचीन हस्ती फरार संचालिका को बुधवार की शाम मोहल्ले वालों ने उसके आने की सूचना पर मकान को घेर लिया। वांछित संचालिका देर शाम को अपना सामान लेकर घर छोड़ कर जाने की फिराक में आई थी। जब मोहल्ले वालों की सूचना पर घर को घेर लिया गया। तो महिला किसी प्रकार से निकल गई। परंतु सामान से भरे ट्रक को एक लड़केे के साथ पुलिस ले गई हैं कोतवाली पुलिस द्वारा 31 अगस्त को सनसनी फैला देने वाला सेक्स रैंकेट का खुलासा किया था। जिसमें 3 संचालिका लिप्त थी। रद्देपुरवा रोड़ की लता सिंह, छबरापुर निवासी सोनी, तथा रेलवे गंज की मनोरमा आलू थोक निवासी शहनबाज, आरपीएफ के दारोगा बीडीराम इन सभी को जेल भेजा जा चुका है परंतु एक संचालिका सरोजनी देवी फरार चल रही है। पुलिस उन्हीं की तलाश में लगी है अभी तक हत्थें नहीं आई है। अब्दुल पुरवा के जिस मकान में वह किराए पर रहती है वहां वह अपना सामान लेने आई थी। जहां पर मोहल्ले वालों ने उसे घेर लिया था। परंतु पुलिस के पहंुचने से पहले ही वह फरार हो गई। पुलिस ने उसके साथी एक लड़के को हिरासत में लेकर घरेलू सामान सहित ट्रक को कोतवाली ले गई है। सरोजनी की तलाश जारी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दलित छात्रा का एक माह पूर्व अपहरण, नहीं ढूॅढ़ सकी पुलिस

Posted on 15 September 2011 by admin

पुलिस नामजद आरोपियों पर नहीं कर रही कार्यवाही

थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम फतेहपुर,पखरौली निवासी राधे श्याम ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए अपनी पुत्री के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने  एवं उचित कार्यवाही करने की मांग की है। जिस पर पुलिस अधीक्षक गोविन्द अग्रवाल ने तत्काल कार्यवाही करने एवं नामजद लोेंगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया। गौरतलब हो कि बीते माह  17 अगस्त को किरन नाम की दलित छात्रा जो नगर स्थित गनपत सहाय महाविद्यालय की महिला शाखा में बी.ए. प्रथम वर्ष में पहले ही दिन जाने के लिए घर से निकली कि गाॅव के ही दो सजातीय लड़कों ने अपहरण कर लिया। अपहृत छात्रा के पिता ने कोतवाली देहात में सूचना दी परन्तु वहीॅ पर कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर दलित राधे श्याम ने पुलिस अधीक्षक को  तत्काल संज्ञान लेने की बात कही । जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करने एवं नामजद लड़को को गिरफ्तार करने व छात्रा को शीघ्र बरामदी का निर्देश थानाध्यक्ष राम बोध सिंह को दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश- निर्देश के कारण मामले में मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया गया। परन्तु लगभग एक माह हो रहे हैं न तो छात्रा का कहीं पता लगा और न ही नामजद लोगों को गिरफ्तार किया गया।  इस बारे में जब थानाध्यक्ष राम बोध सिंह से दूरभाष पर बात की गयी तो उनका कहना है कि जिन दो लड़कों कि खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है वे दोनो घर से लापता है। इसलिए आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया ता सका है। उधर अपहृत छात्रा किरन के पिता का कहना है कि पुलिस उसे जान बूझा कर गिरफ्तार नहीं की रही है। नामजद आरोपियों के परिवार के लोग जानते हंै कि वे लोग कहाॅ हैं। थानाध्यक्ष जानबूझ कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in