Archive | राज्य

विकास भवन स्थित पराग डेरी पर खुले आम हो रही काला बाजारी

Posted on 22 September 2011 by admin

खुलेआम काला बाजारी का नमूना देखना हो तो विकास भवन के गेट पर  स्थित पराग डेरी पर  जहाॅ दुग्ध उत्पाद की सामग्री गुण्डई के बल पर ग्राहकों से प्रिन्ट रेट से अधिक मूल्य जबरन वसूलने का क्रम जारी है। इतना ही नहीं इसी पराग डेरी की आॅड़ में अवैध अतिक्रमण कर  फल-जूस की दुकान भी संरहगई के बल पर  जिला प्रशासन को ठेंगा दिखाकर चलाई जा रही है। सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि उक्त डेरी का संचालन सत्ता पक्ष के एक माननीय के पीआरओ की पत्नी के नाम से है। मामला तब गम्भीर हो गया जब  कुछ ग्राहक पराग डेरी पर दुग्ध उत्पाद सादा मट्ठा के एक पैकेट पर लिखे मूल्य रू0 7.50 के हिसाब से दो पैकेट सादा मट्ठा का दाम 15  रूपये देने पर दुकानदार  ने 16 रूपये लिया । जब ग्राहक ने मूल्य से अधिक दाम लेने का कारण जानना चाहा तो जवाब में दुकानदार ने कहा कि हमारे यहाॅ एक पैकेट का  मूल्य  8 रूपये दो पैकेट का मूल्य 16 रूपये देने पर  ही मिलेगा। क्यों कि प्रिंट रेट पर ही हमें माल मिलता है।  जब  प्रिंट से अधिक मूल्य की बिक्री के बारे महाप्रबन्धक पराग डेरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दुकानदार गलत पैसा ले रहा है।  जानकारी करने पर मालूम हुआ है कि उक्त डेरी पर आये दिन सीधे -साधे ग्राहकों द्वारा जब यह जानने की कोशिश की जाती है तो डेरी की आॅड़ में अवैध  अतिक्रमण कर  संचालित हो रही जूस की दुकान पर व उक्त डेरी पर अवांछनीय तत्वों का जमावड़ा  रहता है वे ग्राहकों के साथ दुव्र्यवहार तो करते ही हैं , साथ ही साथ सत्ता पक्ष के प्रतिनिधि के करीबी होने का  धौंस  जमा जबरन पैसा वसूलवाते हैं।सूबे की इन्साफ पसन्द मुख्यमंत्री मायावती का सपना है कि प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली व अन्य गैर कानूनी कार्यों पर  पूर्ण रूपेण अंकुश लगा जनता और शासन- प्रशासन के बीच सद्व्यवहार बना रहे। ऐसे में इन्साफ पसन्द सूबे की मुखिया का सपना कैसे पूरा होगा जब उनकी पार्टी के स्थानीय प्रतिनिधि के सह पर जनता के साथ बदसलूकी की जायेगी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

Posted on 22 September 2011 by admin

निर्वाचक नामावलियों का 29 सितम्बर को आलेख्य प्रकाशन

भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2012 के आधार पर जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने का निर्देश दिया है। नियत कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 29 सितम्बर 2011 गुरूवार तथा अन्तिम प्रकाशन 02 जनवरी 2012 को किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अभियान तिथियों -9 अक्टूबर, 16 अक्टूबर तथा 23 अक्टूबर 2011 को पदाविहित स्थलों (मतदेय स्थलों) हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल अपने बूथ लेबिल एजेन्ट बना सकते है, जो सम्बन्धित मतदेय स्थल के बूथ लेबिल अधिकारी(बी0एल0ओ0) को मतदाता सूची में दृष्टिगोचर हुई त्रुटियों को चिन्हित करने में सहयोग कर सकते हैं।
उन्होंनें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया है कि 29 सितम्बर को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया जायेगा। दावे और आपत्तियां 29 सितम्बर से 29 अक्टूबर 2011 तक प्राप्त किये जायेगें। दिनांक 7 अक्टूबर एवं 10 अक्टूबर को ग्राम सभा, स्थानीय निकायों और रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोशिएन आदि की बैठकों में फोटोयुक्त नामावलियों का पढा जाना और नामों का सत्यापन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेबिल एजेन्टों के साथ समस्त मतदेय स्थलों पर दाने और आपत्तियां प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान तिथियां 9 अक्टूबर, 16 अक्टूबर तथा 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन सोमवार 2 जनवरी 2012 को किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोजगार मेला 29 सितम्बर से

Posted on 22 September 2011 by admin

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साॅई का तकिया, एम0जी0 रोड, आगरा के कार्यालय परिसर में दिनांक 29,30 सितम्बर तथा 01 अक्टूबर,2011 को (लगातार तीन दिन) रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत पाॅच कम्पनियों-डिश टी0वी0,एअर सेल, स्पाइस, मेट लाइफ, एमएनवाईएल द्वारा काॅल सेन्टर्स हेतु दिनांक 29 सितम्बर, 2011 दिन गुरूवार को कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के लगभग 500 पदों पर 18 से 30 आयु के इंटर/स्नातक पास अभ्यर्थियों में से चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति की कार्यवाही की जायेगी। हिन्दी भाषा का स्पष्ट उच्चारण तथा अंग्रेजी तथा कम्प्यूटर का कार्यकारी ज्ञान वेतन 4750 से 7750 तक प्रतिमाह तथा देय भत्ते व सुविधाएं देय होंगी।
वर्धमान स्पिनिग एण्ड जनरल मिल्स एवं वर्धमान यार्न एण्ड थ्रेड्स लुधियाना द्वारा ट्रेनी पुरूष कर्मी के 300 पदों तथा ट्रेनी महिला कर्मी के लगभग 100 पदों पर 18 से 30 वर्ष आयु के न्यूनतम 8वीं अधिकतम 10 वीं पास पुरूष/महिला अभ्यर्थियों में से चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति की कार्यवाही की जायेगी। पुरूषों की भर्ती 30 सितम्बर तथा महिलाओं की भर्ती 01 अक्टूबर, 2011 को की जायेगी।
राजीव कुमार यादव क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आगरा मण्डल, आगरा ने बताया कि निशुल्क आवेदन-पत्र कार्यालय के कक्ष सं0 19 से प्राप्त कर इसी कक्ष में चयन तिथि से एक दिन पूर्व जमा कर रोल नं0 सहित प्रवेश पत्र प्राप्त करें। चयन तिथि को समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, फोटो, आई0 डी0,तथा प्रवेश पत्र सहित चयन प्रक्रिया वाले दिन प्रातः 10ः00 बजे उपस्थित होने की अपेक्षा की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्राद्ध पक्ष, देवपुत्र ब्राहम्ण को भोजन कराने की परंपरा- उमेश मिश्रा

Posted on 22 September 2011 by admin

पितृयोनी पूर्वज को प्रसन्न व उनकी आत्म तृप्ति कराने की परंपरा इसी में है। कि ब्राहम्ण का आदर क साथ भोजन कराके उनका पूर्ण संतुष्ट करना चाहिए। क्योंकि ब्राहम्ण के संतुष्ट होने पर ब्रह्म संतुष्ट होता है ब्रह्म के सतुष्ट होने पर समस्त जीव, समस्त देवता, समस्त ऋषि और यमदेवता के साथ साथ परिवार के पिता पितामह पर पितामह दादा दादी नाना नानी अन्नय जन्मों के बंध बांधव पितर सभी प्रसन्न होते है इनके प्रसन्न होने पर परिवार में सुख शांति धन और वैभव के साथ संतान सुख की अद्भुत, अवर्णनीय अलौकिक सुख रस की प्राप्ति होती है इसलिए हमारे सनातन धर्म में पितृ पक्ष का बहुत ही बड़ा महत्व है। क्योंकि इसमंे ब्राह्म्ण को ही भोजन नहीं अपितु सारे संसार के सभी जीव वह किसी भी मंे क्यों न हो उन्हें श्रद्धा से श्राद्ध करना चाहिए। क्योंकि सीय राम मय सब जग जानी, करहुं प्रमाण जोर जुग पाणि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

योग गुरू बाबा रामदेव - योग शिविर 30 सितंबर

Posted on 22 September 2011 by admin

योग क्रांति प्रभारी जयप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि आध्यात्मिक व क्रांतिकारी योग गुरू बाबा रामदेव दो दिवसीय योग शिविर को 30 सिंतबर को संबोधित करेगें। जिसमें असहाय, मानसिक, शारीरिक विकारों से मुक्ति हेतु छुटकारा पाए जाने के गुरू बताए जाएगें जिला संयोजक कमल किशोर ने कहा कि हरिद्वार से आए हुए कुशल वैध यहां की जनता को मुफ्त परीक्षण चिकित्सा परामर्श देगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों द्वारा डाक्टरों को बंधक बनाया गया

Posted on 22 September 2011 by admin

जिला महिला चिकित्सालय की मौत होने पर उसके परिजनों द्वारा काफी हंगामा काटा गया। डाक्टरों और स्टाफ को आपेरशन कक्ष मंे बंदी बनाकर न्याय की फरियाद की गई। किसी प्रकार से पुलिस अधिकारियों की तहरीर पर रिपोर्ट और कार्यवाही का भरोसा दिलाकर उन्हंे मुक्त करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घटना के संबंध में हमारे संवाददाता को बताया गया। कि बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के आठदानपुर के अजय कुमार की पत्नी सुनीता 28 को प्रसव हेतु जिला अस्पताल लाया गया। परिजन के अनुसार डाक्टरों ने सुबह आपरेशन करने और पांच हजार रूपए की मांग रखी। हमनें रूपए दे दिए। 6 बजे आपरेशन शुरू किया गया। नववाज शिशु ठीक प्रकार से हुआ। अचानक सुनीता की हालत बिगड़ गईं। डाक्टरों को बताया गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। रात दस बजे उसकी मौत हो गई। उस समय ओटी में मौजूद डाक्टर हिली आरलीन और स्टाफ को बंदी बनाकर एक घ्ंाटा हंगामा किया। रेलवे चैकी प्रभारी और अस्पताल के सीएमओ आए पुलिस द्वारा समझाने पर परिजनों ने बताया कि डाक्टर अधिक रूपए की मांग कर रहे थे इसलिए लापरवाही में मृत्यु हो गई। डाक्टरों का कहना है कि मरीज के अंदर खून की कमी के चलते उसका आपरेशन होना जरूरी था। परिजन मरीज को लेकर चले गए फिर दोबार लाए परिजनों की तहरीर की तहरीर और डाक्टर के कथन पर कोतवाल यूपी ंिसह ने कहा कि दोनों पक्षों की बातों को और मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही पूरी कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

21 अक्टूबर को आयेगी राजनाथ की रथयात्रा

Posted on 22 September 2011 by admin

बीजेपी राजनैतिक दल ही नहीं राष्ट्रीय विचारधारा के लोगों की पार्टी: जापान बाबू

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य समिति की बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की 21 अक्टूबर को जनपद पहुंच रही रथयात्रा पर चर्चा हुई तथा पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गये। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्भय चंद्र सेठ ने कहा कि मोदी ने जिस टोपी को पहनने से मना किया वह सद्भावना की नहीं षडयंत्र की टोपी थी।
स्थानीय एक मैरेज लॉन के निकट हुई बैठक में मंडल तथा प्रकोष्ठ अध्यक्षों, संयोजकों की बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की रथ यात्रा 21 अक्टूबर को जनपद शाहजहांपुर आएगी। कटरा, बंथरा व बरेली मोड़ पर भव्य स्वागत किया जाएगा। रात्रि विश्राम शाहजहांपुर में होगा। राजनाथ सिंह की रामलीला मैदान खिरनीबाग में एक आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि एकात्ममानव वाद के प्रणेता पं.दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिवस 25 सितम्बर को मनाया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डा.प्रकाश मालगोडे मौजूद रहेंगे। 26 सितम्बर को तेल टंकी, 28 सितम्बर को ग्राम ददऊ व 26 को कानून गोयान जलालाबाद तथा इसी दिन तहवरगंज कटरा, 1 अक्टूबर को तिलहर में तथा 27 सितम्बर को पुवायां में सहभोज कार्यक्रम होगा।
वरिष्ठ नेता निर्भय चन्द्र सेठ उर्फ जापान बाबू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनैतिक दल ही नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय विचारधारा के लोगों की पार्टी है। इसलिए देश का प्रबुद्ध व प्रखर हिन्दुत्व विचारधारा का व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है। इसलिए वोट के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को गिरना नहीं चाहिए। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुछ लोग षड्यंत्र के तहत टोपी पहनाने आए थे लेकिन मोदी ने जो किया वह सही किया। राजनैतिक दलों के लोग वोट के लिए तुच्छ राजनीति करके उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से बाबूराम गुप्ता, सतेन्द्र शुक्ला, राजेश गुप्ता, राजकुमार दीक्षित, रजनीश दीक्षित, राहुल, राकेश मिश्रा, संदीप सिंह, राकेश दुबे, पवन सिंह, नेतराम, रागिनी सिंह, अनुज गुप्ता, मुरारी लाल भास्कर, अनुराधा रमानी, राजेश कश्यप, अजय अग्निहोत्री, रमाकांत मिश्रा, शिवराम अग्निहोत्री, महेन्द्रपाल, डा.रागिनी सिंह, अनिल सिंह, सुखवीर सिंह, अशर्फी सिंह, हरि प्रकाश वर्मा, मिथलेश सक्सेना, सोहवरन सिंह यादव, हरि किशन आदि शामिल थे। बैठक का संचालन संतोष दीक्षित व सत्यपाल सिंह चैहान ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ने में कांग्र्रेस ही सक्षम: रजनीश

Posted on 22 September 2011 by admin

कांग्रेस की बैठक सम्पन्न - शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक मो. फत्तेपुर रेती में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्नू खां के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुहेल वेग ने की। वार्ड अध्यक्ष मो. इरफान उर्फ राजू और वार्ड कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए बुलाई गयी। बैठक मंे शहर अध्यक्ष सुहेल वेग, जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र दीक्षित जिला कोषाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, शहर उपाध्यक्ष आशिक रजा खां शहर महासचिव जीशान खां, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, जितिन प्रसाद के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्रा, जिला प्रवक्ता राकेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से वार्ड पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र व फूल माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए सुहेल वेग ने कहा विधानसभा चुनाव कार्यकर्ताओं के लिए चुनौती है। जिसका हम सभी को डटकर मुकाबला करना है। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र दीक्षित ने कहा कि आने वाले चुनाव में हर विरोधी बलों की संकुचित मानसिकता का पर्दाफाश करना है और हमको जाति पाति की राजनीति से ऊपर उठकर विकास के नाम पर अपना प्रति निधि चुनना है। जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि जिला कार्यकर्ताओं से सम्पर्क टूट गया था। वह आज हमसे जुड़ रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ सकने की पूरी क्षमता रखती है और इस देश मंे अमन चयन रख सकती है। बैठक का संचालन करते हुए जीशान खं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी रथयात्रा या उपवास में नहीं बल्कि विकास मंे विश्वास रखती है। बैठक मंे मुख्य रूप से मुन्नू खां, शान खां, इरफान खां, जैद खां, जीशान खां, इस्माइल, निसार वेग, गौस अली, आरिफ कुरैशी, वसिम, सज्जादा खां, प्रमोद कुमार जाटव, सलीम वारसी, सफी उल्ला खां, नवी शेर, साजिद, जुबैद आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बिजली विभाग मंे मची है लूट: गजनफर

Posted on 22 September 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गजनफर अली ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की हरकतों से जनता त्रस्त है। जबसे बिजली विभाग ने मीटर रीडिंग आदि का ठेका प्राइवेट कम्पनियों को दे दिया है तब से और भी जनता परेशान हैं कम्पनी ने गैर जिम्मेदार लड़कों को कमीशन पर लगा लिया है। जो मीटर रीडिंग के बहाने लोगों के घरों मंे घुसते हैं और र्दुव्यवहार करते हैं। घर वाले अगर विरोध करते है। तो जाकर विभाग मंे उल्टी सीधी शिकायत करते हैं। विभाग के लोग आकर जबरदस्ती कमियां निकालते हैं और जनता से पैसे लेते हैं। ये आम बात है बिजली विभाग मंे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिससे हर आदमी परेशान है। कृषि का कार्य के लिए ट्यूबवेल का कनेक्शन क्षेत्र के जेई को बगैर रिश्वत दिये नहीं हो सकता। ये जग जाहिर है और हर अधिकारी इस बात को जानता है। इसके बाद जो कनेक्शन मंजूर हो जाता है लाइन खिंचवाने के लिए लाइनमैन अलग से हजारों रुपया रिश्वत लेते हैं। तारीन जलालनगर में बिजली के कर्मचारियों ने घरों मंे घुसकर महिलाओं के साथ र्दुव्यवहार किया और बदतमीजी की जब लोगों ने विरोध किया तो विभाग के लोगों को ले जाकर सीधा हमला बोल दिया और इसी कारण मारपीट हुई। जलालनगर मंे बिजली विभाग के लोगों से रिश्वत दी है उनके नाम और बिजली के जिन लोगों ने रिश्वत ली है वह शेर मोहम्मद, समीर खां, रियायतुल्ला, अलीमुननिशां, नसरूद्दीन तथा रिश्वत लेने वालों में  मौर्या, बबलू व मीटर विभाग के दो अन्य आदमी हैं जिनके पुख्ता सबूत भी मौजूद हैं। रिश्वत लेने वाले बिजली के कर्मचारियों पर मुकदमा कायम किया जाये जांच होने पर सबूत पेश किया जायेगा। बिजली कर्मचारी अपनी रिश्वत खोरी जायज ठहराने और प्रशासन को दबाब बनाने के लिए अनशन पर बैठे हैं प्रशासन को खूब मालूम है कि बिजली विभाग मंे लूट मची है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बीपीएल कार्डों में गड़बड़ी ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Posted on 22 September 2011 by admin

spn-042बीपीएल कार्डों पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से प्रदर्शन कर शिकायत की है। ग्राम महमूदापुर ग्राम पंचायत महमूदापुर पोस्ट कीरतपुर ब्लाक सिंधौली, तहसील पुवायां के है। बीपीएल कार्ड धारकों को नगद भुगतान हेतु पोस्ट आॅफिस में खाते खुलवाने के लिए कहा गया। उक्त लोग अपने खाते पोस्ट आॅफिस मंे खुलवाये गये, लेकिन वहां सूची में गम्भीर त्रुटियां पायीं। वर्तमान समय में जिन लोगों के पास बीपीएल कार्ड है उनकी कार्ड संख्या तो उक्त सूची पर सही अंकित है किन्तु उन लोगों के नाम हटाकर दूसरे नाम कम्प्यूटर मंे फीड करा दिये गये हैं। कोटेदार अफसरी बेगम के पति सादिक, पुत्र शरीफ, छोटा पुत्र तशरीफ के नाम बीपीएल सूची में अंकित है। जिसकी कार्ड संख्या क्रमश 085442, 022556, 055649 है। हरिश्चन्द्र पुत्र छोटे के नाम सूची में दो जगह अंकित हैं। जिनकी कार्ड संख्या 022855 और 10745 है जबकि एक नम्बर व एक नाम होना चाहिए। ग्रामीणों ने बीपीएल खाद्यान्न सूची को सही कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in