Archive | राज्य

छात्रा उमा की हत्या उसी के दोस्तों ने मिलकर की

Posted on 25 September 2011 by admin

17 सितंबर को हरपालपुर थाना क्षेत्र का कैखाई गांव के राजाराम की 16 वर्षीय पुत्री उमा उर्फ कल्पना का शव गांव के बाहर पूर्व प्रधान वीरेंद्र के खेत में मिला था। उमा कक्षा सात की छात्रा थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट में गैंग रेप में दो लोगों का उल्लेख थां तब उमा के भाई अवधेश ने गांव के अखिलेश और अनिल केे खिलाफ अपराध संख्या 510, 2011 धारा 376/302 के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई। अखिलेश की गिरफ्तारी पर अनिल की तलाश हो रही थी। इसी बीच पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि गांव के बालस्टर पुत्र रामाधीन का छात्रा से काफी मिलना जुलना था। तयशुदा कार्यक्रम में दोनों प्रधान के खेत पर पहंुचे उमा शौच के बहाने गई थी। बालस्टर से संबंध बनाते समय अखिलेश भी आ गया और उसने भी संबंध बनाने के लिए दबाव डाला फिर दोनों ने प्रयास करके जबरन उससे संबंध बनाएं उमा ने यह बातें घर में बताने को कही तो इस धमकी पर इन लोगों ने हत्या का अंजाम दिया। अखिलेश और बालस्टर की गिरफ्तारी पर जब राज खोला गया तो निर्दोष अनिल जो उस दिन गांव में भी नहीं था दवाई खरीदने हरदोई आया था। एएसपी रूचिता चैधरी ने मीडिया के सामने यह भेद खोलकर किया। अनिल के घरवालों ने पुलिस की सूझबूझ की तारीफ की और कहा कि एक निर्दोष बच गया। लेकिन वहीं पर एक आवाज गूंजी जिसमें अनिल के बहनोई के शामिल होने की बात बताई गईं परंतु पुलिस ने उसे डाटकर चुप करा दिया। पुलिस का कहना है कि अनिल  के बहनोई को यह रंजिशन फंसा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कछुआ की रफ्तार से अंबेडकर गांवों में निर्माण, सीडीओ द्वारा निरीक्षण

Posted on 25 September 2011 by admin

अंबेडकर गांवों में जनपद की सभी जगहों पर कुछ न कुछ काम बराबर चल रहा है। पर जरेउन अंबेडकर गांव में काम काफी हो चुका है। और बाकी भी काफी है। प्रस्तावित सीएम के दौरे का खौफ शायद प्रशासन को सता रहा है। इसलिए वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है सीडीओं आनंद कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण करते हुए पाया कि काम कछुएं की गति से चल रहा है। जरौना ग्राम में 240 शौचलयों में 200 तैयार हो गए पर 40 अभी भी बाकी है। प्राथमिक विद्यालय में शौचालय तथा अतिरिक्त कक्षा का निर्माण अभी नहीं हुआ है। विद्यालय की पुताई चल रही है ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 1513 मीटर सीसीरोड 3032 मीटर केसी ड्रेन लक्ष्य के सापेक्ष 460 मीटर और 920 मीटर ड्रेन का निर्माण हो चुका है। सीडीओे ने तत्काल पूरा करने का निर्देश है। महात्मा गंाधी राष्ट्रीय रोजगार पंचायत सचिवालय जो 92 हजार की लागत से करवाना शेष है। 40 श्रमिकों से उन्हांेने स्वयं बात की। और उनकी समस्याएं सुनी। भुगतान की कठिनाई पूंछी। परंतु श्रमिकों ने रूपए के भुगतान में कोई शिकायत नहीं की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री कलराज मिश्र पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने गए

Posted on 25 September 2011 by admin

विगत 14 सितरम्बर को कन्नौज जनपद के गुरूसहांय गंज कस्बे के विद्यालय जा रहे 4 बच्चों की ट्रक से कुचल कर हुई मृत्यु के विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस फायरिंग से विपिन जाटव नाम के भाजपा विजय वाहिनी संयोजक की मृत्यु हो गई थी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कलराज मिश्र पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने गए थे तथा पीड़ित परिवारजनों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की थी। श्री कलराज मिश्र द्वारा घोषित सहायता राशि आशाराम सैनी, उमेश चन्द्र सैनी, आदेश सैनी जिनके परिवार के बच्चों की मृत्यु हुई थी एंव पुलिस फायरिंग के मृतक विपिन जाटव के घर जाकर कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हनुमान मिश्र, जिला अध्यक्ष बिहारी लाल दोहरे, विभाग संगठन मंत्री अतुल अवस्थी, अर्चना मिश्र तथा सुब्रत पाठक ने दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद में 2 अक्टूबर से 4 नबम्वर तक 30 दिवसीय ‘‘स्वच्छता उत्सव‘‘ -जिलाधिकारी

Posted on 25 September 2011 by admin

सभी के लिए शौचालय की सुविधा एवं ग्राम पंचायत को निर्मल गांव बनाये

सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु 2 अक्टूबर से 4 नबम्वर तक 30 दिवसीय ‘‘स्वच्छता उत्सव‘‘ कार्यक्रम के रूप में मनाया जायेगा। इसका उद्देश्य सभी के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराया जाना, खुले में शौच मुक्त एवं ग्राम पंचायत को निर्मल ग्राम बनाया जाना, ठोस एवं द्रव्य अपशिष्ठ पदार्थो का प्रबन्धन(ेवपसक ंदक सपुनपक ूंेजम उंदहमउमदज) कार्य योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन किया जाना है।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने अबिलम्ब ‘‘ स्वच्छता उत्सव‘‘ की विशेष योजना बनाने के निर्देश देते हुए कहा है कि ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक विकास खण्ड पर पाॅच पाॅच सफाई कर्मियों की टीमें बनाकर ग्रामवार सफाई करायें। इसी क्रम में 2 से 15 अक्टूबर के मध्य ग्राम पंचायतों की खुली बैठके आहूत की जायें। जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी तैनात किया जाना है।
जिलाधिकारी द्वारा ‘‘स्वच्छता उत्सव‘‘ के सफल क्रियान्वयन हेतु विकास खण्डों, ग्राम पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों के समूह के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिये है। तहसील में एस0डी0एम0 स्वच्छता उत्सव का सफल आयोजन करायेगें। उन्होंने एक जनपद स्तरीय कार्यशाला के आयोजन के लिए निर्देश देते हुए कहा कि इसके माध्यम से समस्त घटकों का प्रचार प्रसार किया जाये। उत्सव में जनप्रतिनिधियों-जैसे सांसद,विधायक, तीनों स्तर के पंचायतों के जनप्रतिनिधियों आदि को भी आमंत्रित किया जाये और स्वंय सेवी संस्थाओं का सक्रिय सहयोग लें। स्वच्छता उत्सव के दौरान अच्छे कार्य करने वाले सरकारी/गैर सरकारी लोगों/ संस्थान को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि जिला पंचायत राज अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर गहन सम्पर्क अभियान हेतु अलग-अलग टीमों का गठन करें । सम्पर्क अभियान के दौरान सदस्यों द्वारा निर्मल ग्राम पुरस्कार पर विशेष रूप से चर्चा की जाये। ग्राम सभा की खुली बैठकों में खुले में शौच मुक्त बनाने पर बल दिया जाये।
जिला पंचायत राज अधिकारी टी0सी0 पाण्डेय ने बताया है कि शासनादेश के अनुरूप स्वच्छता उत्सव की तैयारियां की जा रही है। सभी के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर खुले में शौच प्रथा समाप्त कर ग्राम पंचायतों को निर्मल ग्राम बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सफाई व्यवस्था हेतु कार्य योजना तैयार कर ली गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपराधियों की संरक्षक बनी थाना कुड़वार पुलिस

Posted on 25 September 2011 by admin

पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक कार्य करने वाले पुलिस अफसरो और अधिकारी की नकेल कसने के लिये फेल हो चुकी माया सरकार अब कुछ चेत रही है कि स्थानीय थानो पर इन दिनो अजीबो गरीब खेल जो जारी है उससे अनसुना नही किया जा सकता तथा बडी से बडी वारदात करने वाले आरोपी पुलिस की सह पर खुले आम गहबहिया डाल रोड पर घूम रहे हैं। सरकार उनके नकेल कसने को अब तैयारी में है।
मिली जानकारी के अनुसार कुडवार थाना क्षेत्र में इन दिनो दलालो व अपराधियों के लिये बरदान साबित हो रहा है। थाने पर तैनात पुलिस कर्मी व थानाध्यक्ष बी एन सरोज दलालों के एक इशारे पर ही कठपुतली की तरह नाचने लगते है। स्थानीय थाना क्षेत्र में घटित कई घटनाओ में पुलिस की किरकिरी हो चुकी है। ज्ञात हो कि अभी हाल में बैट्री चोरों का गिरोह पर्दाफास करने में पुलिस को पसीने आ गये थे, मामला लेन देन का जब नही बैठा तो गिरोह के अभियुक्तों केा जेल के सलाखों के पीछे जाना पडा, क्षेत्र में लगातर हो रही मूर्ति चोरियों के खुलासे केा लेकर जब कुछ राजनैतिक नेता व संगठनो ने थाने का घेराव किया तो कुछ ही छडों मे चोरी गयी मूर्तियों को बरामदी दिखा अपनी वाहवाही तो कर ली,  पर सच्चाई इसके विपरीत है।
बताते चले कि आये दिन हो रहे क्षेत्र बहुबरा गांव में दबंगों ने यादव परिवार पर हमला कर दिया जिसका परिणाम उल्टा निकला। गाॅव वालो की मदद से बचाव पक्ष ने दबंगो को लहूलुहान कर दिया जहंा घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सुविधा शुल्क के बल पर मामले केा तोड-मरोड कर बचाव पक्ष को ही कानून के सिकन्जे में जेल भेज दिया। वहीं दूसरी घटना उतरदहा गांव की रही जिसमें  हल्का पुलिस ने दोनो पक्षो से सुविधा शुल्क हासिल करने के उपरान्त दोनो पक्षो केा गम्भीर धाराओं में जेल भेज दिया। चर्चाओ में इसी तरह तीसरी घटना थाने से मात्र तीन किलोमीटर गावं पूरेचूड़ाधर प्रतापपुर मे घटित हुई जिसमे दैनिक समाचार पत्र पत्रकार के घर बीते तीन जून केा प्रातः चार बजे येाजना बद्व तरीके से दबंगो ने धावा बोल दिया, जिसमे परिवार के तीन सदस्य गम्भीर रूप से घायल भी हेा गये। जिसमे घटना के आरेापी थाने पर सायं तक बैठाने के उपरान्त सुविधा शुल्क लेकर छोड देने का मामला प्रकाश में आया जहा मुल्जिमान खुलेआम घूम रहे है। जिसे  पुलिस पकड़ने मेे नाकाम साबित हो रही है। वहीं घटना की विवेचना कर रहे एस.आई. जगदीश सिंह बहुबरा घटना की तरह मामले को रफा दफा करने में जुटे है। इस खेल में सिर्फ पैसा का जोर चल रहा है और ऊपर से ही सारी व्यवस्थायें चरमरा गयी है। सरकार की कौन सुने,सरकार ही इन अधिकारियो के लिये नियम बनाकर कानून की धज्जियॅा उड़ाने में शामिल हो रही है। अपनी कुर्सी बचाने के लिये अधिकारी तनिक भी हिचकिचाते नहीं। इन अधिकारियो पर या तो राजनीति का संरक्षण है या तो सरकार की सहः।प्रदेश सरकार ने  अभी हाल में कहा है कि बर्बता पूर्वक कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी  माया सरकार में नही बच सकेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केवल एक कोचिंग संचालक ही नजर आया जिविनि को

Posted on 25 September 2011 by admin

देर रात तक खुलता है डीआईओएस कार्यालय

spn-031शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी मजबूत हो चुकी हैं कि अब विभाग अनियमितता करने पर स्कूल अथवा कोचिंग सेन्टर के खिलाफ की गई कार्यवाही पर जश्न मनाया जाता है। विभाग के कर्मचारी व अधिकारी स्कूल अथवा कोचिंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर स्वयं पर इतराते नजर आते हैं और म नही मन खुश होकर सोचते हैं कि एक और मछली जाल में फंसी। घटना कल रात आठ बजे की है जब जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी डटे हुये थे। कभी मिठाई, कभी चाय की चुस्कियां तो कभी मिल्क बादाम। खुशी एक कोचिंग सेन्टर के संचालक को जेल भिजवाने की। शायद जिविनि की पारदर्शी आंखों में यही सेन्टर चढ़ गया, बाकी स्कूल काॅलेजों के शिक्षक इनकी नजर मंे आज तक नहीं चढ़े। प्रश्न उठता है कि जिविनि महाशय काॅलेजों स्कूलों के शिक्षकों पर क्लास रूम में बेहतर अध्ययन देने के लिए लगाम क्यों नहीं कसते। शहर भर मंे स्कूल काॅलेजों के शिक्षक कहां-कहां कोचिंग चला रहे हैं यह जिविनि को भली भांति पता है, पर उनकी नजर में केवल एक कोचिंग सेन्टर ही चढ़ा, क्यों चढ़ा केवल इसी सेन्टर के संचालक को जेल क्यों भिजवाया गया, इस प्रश्न का जबाव स्वयं जिविनि के पास नहीं है। ना ही उनके पास इस बात का कोई जबाव है कि वह देर रात कार्यालय मंे कुछ खास लोगों से क्यांे घिरे बैठे थे। वनगवां के एक इण्टर काॅलेजों के लोग उनके इर्द गिर्द क्या कर रहे थे, वह भी कार्यालय समय के बाद। जब इस बाबत जिविनि श्यामा कुमार से पूछा गया तो वह भभक उठे, बोले मेरा कार्यालय हैं, मैं चाहें रात भर खोलूं आपसे क्या। शायद श्यामा कुमार जी को यह पता नहीं है कि रात के अंधेरे मंे काला-सफेद ही किया जाता है, बाकी के काम तो दिन के उजाले में होते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टीवी के मरीज की ट्रेन में हुई तड़प कर मौत

Posted on 25 September 2011 by admin

ट्रेन में इलाज ना मिलने पर टीवी के मरीज की तड़प-तड़प कर मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलने पर मृतक के परिवार मंे मातम छा गया। मृतक पंजाब से वापस अपने घर जौनपुर आने के लिए जननायक ट्रेन से सवार था। शुक्रवार की सुबह यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने जननायक ट्रेन से गम्भीर हालत में युवक को उतार लिया। जीआरपी ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर चलते इलाज के बाद युवक की मौत हो गयी। डाॅक्टरों के मुताबिक मृतक टीवी की बीमारी से पीड़ित था। इधर उसके पास मिले मोबाइल नम्बर उसकी शिनाख्त हो गयी। मृतक जयराम 22 वर्ष पुत्र मेवाराम जनपद जौनपुर के थानाबदलापुर के गांव कोला का निवासी है। मृतक पंजाब से वापस घर लौटने के लिए जननायक ट्रेन में सवार था। ट्रेन में अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। मंुह से ब्लड आने लगा। मुरादाबाद से लेकर किसी भी स्टेशन पर उसे डाॅक्टरी की सुविधा नहीं मिली। जिस पर यात्रियों ने उसे शाहजहंापुर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विद्युत विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करायेंगे

Posted on 25 September 2011 by admin

व्यापार संगठन की बैठक, प्रदेश महामंत्री व मण्डल प्रभारी जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन की बैठक का आयोजन स्थानीय गुरूनानक कन्या पाठशाला हाई स्कूल के गुरूतेग बहादुर हाल मंे किया गया। जिसमें संगठन की बैठक में प्रदेश महामंत्री ब्रजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी नरेश गोयल व अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे।
पूर्व निर्धारित बैठक अनुसार संगठन की बैठक का आयोजन उपरोक्त स्थान पर किया गया। लखनऊ से आए संगठन के महामंत्री ब्रजेश शुक्ला एवं मण्डल प्रभारी नरेश गोयल का संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों विशेश्वर नाथ हांडा, जसविन्दर सिंह, योगेश चन्द्र गुप्ता, उवैश खां, धीरेन्द्र त्यागी, कासिफ, इशहाक रजा कादरी, अनूप राना, दिनेश गुप्ता ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया तथा जुलूस की शक्ल मंे सभा स्थल पर लाये। सभा में व्यापारी समाज ने श्री शुक्ला व गोयल के समक्ष अधिकांशतः बिजली विभाग की समस्याओं को रखा तथा उनके निस्तारण की मांग की जिस पर उन्होंने उपस्थित व्यापारी समाज को कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को नरेश अग्रवाल के माध्यम से प्रदेश की मुख्यमंत्री बहन मायायवती एवं विद्युत विभाग के एमडी नवनीत सहगल के समक्ष रखकर सम्बन्धित भ्रष्ट अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करायी जायेगी व व्यापारी समाज को न्याय प्रदान किया जायेगा। श्री शुक्ला ने जनपद के संगठन के आवागमन पर पांच व्यक्तियों को व एक अधिकारी को सम्मानित करने के प्रस्ताव पर कहा कि इस सम्बन्ध में नवम्बर माह में जनपद के संगठन का सम्मेलन आयोजित कर नरेश अग्रवाल के द्वारा सम्मानित कराया जायेगा। इस अवसर पर दर्जनों व्यापारियों ने दूसरे संगठनों को छोड़कर व्यापार संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सभा का संचालन संगठन के नगराध्यक्ष जसविन्दर सिंह ने किया। सभा मंे श्री शुक्ला ने व्यापारी नेता गुरूप्रकाश सिंह हांडा की फूल माला पहनाकर सम्मानित किया तथा संगठन का संरक्षक घोषित किया। बैठक को उवैश खां, अनीस खां, दिनेश चन्द्र गुप्ता, विशेश्वर नाथ हाण्डा, अशोक अग्रवाल तथा नरेश गोयल ने सम्बोधित किया। बैठक में योगेश चन्द्र गुप्ता, सर्वेश राठौर, सुनील राठौर, कासिफ खां, हरविन्दर सिंह, ओंकार सिंह, अजय गुप्ता, आरसी गुप्ता, पवन शर्मा, संजय गुप्ता, अशोक खन्ना, इशहाक रजा कादरी, गुफरान अहमद, तालिब कुरैशी, जीशान खां, गुलजार हसन, गुड्डू, तौशीफ खां, लड्डन कादरी, रिजवान, साजिद खां, विक्रम सिंह, मुबसिर अहमद, मुस्तकीम, मोहसिन, रमेश खण्डेलवाल, गणेश कुमार गुप्ता, नजीर खां, इमरान अजीम आदि सहित दर्जनों बड़ी संख्या मंे व्यापारीगण उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास की चैमुखी गंगा बहाई- नरेश

Posted on 23 September 2011 by admin

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने कहा कि बसपा सरकार के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उत्तर प्रदेश में चैमुखी विकास की गंगा बह रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इसका लाभ प्राप्त हो रहा है। गुरूवार को वैटगंज स्थित अपने आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याओं का निस्तारण कर रहे थें उन्होंने कहा कि हरदोई जनपद में शासन की योजनाओं का लाभ हर गरीब के दरवाजें पर मूलभूत सुविधाएं पहंुचाकर हमनें सेवा की हैं हमारे दरवाजे से कभी किसी को किसी प्रकार की निराशा हाथ नहीं लगी है हमें सेवा भाव जो विरासत में मिली है उसी परंपरा को हमारो बेटा नितिन अग्रवाल भी जारी रखेगा। बेटा नितिन को भी हमनें जनता को ही सौप दिया है। जिस उम्मीद से हमनें सौपा आपने उसी उम्मीद से उसे विधायक चुन लिया। यह क्रम टूटना नहीं चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बसपा के शिवदत्त सिंह, हरियावां के ब्लाॅक प्रमुख प्रेम सिंह सुरसा के संजय मिश्रा महेंद्र ंिसंह और महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चैबन्द किया जाए-माननीया मुख्यमंत्री जी

Posted on 22 September 2011 by admin

  • माननीया मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को और अधिक संवेदनशील होकर जन समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए
  • रबी की बुआई के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठायें
  • खाद्यान्न वितरण में प्रभावी सुधार लाने के लिए राशन की दुकानों को समय से खोलने के निर्देश
  • मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना फेज-2 के तहत बने आवासों का आवंटन 25 सितम्बर तक करने के निर्देश
  • अस्पतालों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा प्रत्येक चिकित्सालय में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
  • बाढ़ से क्षतिग्रस्त आवासों की मरम्मत हेतु गृह अनुदान की धनराशि सितम्बर माह के अन्त तक वितरित करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने अधिकारियों को और अधिक संवेदनशील होकर आम जनता की समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर तथा चाक-चैबन्द किया जाए। उन्होंने चुस्त प्रशासनिक नियंत्रण के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अभिसूचनातंत्र और मजबूत एवं भरोसेमंद बनाने पर बल दिया। उन्होंने जनपद के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं तालमेल से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने धान क्रय नीति का लाभ ज्यादा से ज्यादा किसानों को उपलब्ध कराने के लिए पूरे प्रदेश में 03 हजार धान क्रय केन्द्र खोलने के निर्देश दिए।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने ये निर्देश उस समय दिये जब आज मंत्रिमण्डलीय सचिव श्री शशांक शेखर सिंह एवं मुख्य सचिव श्री अनूप मिश्र ने तिलक हाल में आयोजित कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की उच्च स्तरीय बैठक के निष्कर्षों से उन्हें अवगत कराया। इस बैठक में प्रदेश के सभी मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, एस0एस0पी0, आई0जी0/डी0आई0जी0 तथा शासन के सभी विभागों के प्रमुख सचिव/सचिव ने भाग लिया।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने आगामी दशहरा, बाल्मीकि जयन्ती, दीपावली के अवसर पर होने वाली सामाजिक/धार्मिक गतिविधियों को देखते हुए कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन त्योहारों में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ घरों से बाहर निकलते हैं, इसलिए माल्स, बाजारों तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने कहा दीपावली के लिए क्रैकर्स (पटाखे) बेचने एवं इसके भण्डारण तथा निर्माण के लिए अनुमति देने से पूर्व सभी निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि कोई दुर्घटना न होने पाए। उन्होंने मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा लखनऊ खण्डपीठ, सभी जनपद न्यायालयों एवं कारागारों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश दिये हैं।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने पुलिस एवं पी0ए0सी0 कर्मियों के आवासों/बैरकों की मरम्मत एवं निर्माण आदि हेतु सभी जनपदों को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा दी गयी है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले पुलिस सम्मेलन/दरबार को प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें आने वाली पुलिस कर्मियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता पर किया जाए।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि जिलाधिकारियों एवं जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई मामला/प्रकरण शासन को सन्दर्भित किया जाता है, तो उस पर सम्बन्धित विभाग द्वारा एक सप्ताह में निर्णय अवश्य ले लिया जाना चाहिए और यदि किसी कारण से निर्णय लेना सम्भव नहीं हो, तो अपर मंत्रिमण्डलीय सचिव को कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराया जाना चाहिए। उन्होंने थाना दिवस को तहसील दिवस की तरह प्रभावी बनाने एवं शिकायतकर्ता के सभी डिटेल तथा मोबाइल नम्बर आदि रजिस्टर में दर्ज किया जाए, ताकि थाने द्वारा शिकायतकर्ता के सन्दर्भ में की गयी कार्यवाही का सत्यापन आवश्यकता पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी किया जा सके।
सुश्री मायावती जी ने कहा कि जहां भूमि व आवासों के पट्टांे का कब्जा 3-4 बार लाभार्थियों को दिया जा चुका है, लेकिन उन्हें अभी भी वास्तविक रूप से कब्जा नहीं मिला है, ऐसे मामलों में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त आवासों की मरम्मत हेतु गृह अनुदान की धनराशि इस माह के अन्त तक वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुई लोक निर्माण तथा सिंचाई विभाग आदि की सार्वजनिक सम्पत्तियों के मरम्मत का प्रस्ताव शासन को शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है ताकि समय से धनराशि जारी की जा सके।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने रबी की बुवाई के लिए उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध करने को कहा है ताकि किसानों को खाद के लिए कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने खाद की उपलब्धता के सम्बन्ध में किसानों को जानकारी देने के लिए 01 अक्टूबर, 2011 से उप निदेशक कृषि के कार्यालय में एक कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिलाधिकारियों से उर्वरकों के सम्बन्ध में अपने-अपने जनपदों में स्थानीय स्तर पर माइक्रोमैनेजमेन्ट करने के निर्देश देते हुए कहा है कि सभी जिलाधिकारी निजी/कोआपरेटिव तथा थोक लाइसेन्स धारकों के साथ बैठक करके खाद की संभावित कमी दूर करने के लिए योजनायें तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि आलू बाहुल्य मण्डलों के लिए अब से दिसम्बर, 2011 तक के लिए आवश्यक उर्वरकों की प्रीपोजिशनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए, ताकि कृषि कार्य के लिए कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।
सुश्री मायावती जी ने खाद्यान्न वितरण में प्रभावी सुधार लाने के लिए राशन की दुकानों को समय से खुलने तथा सभी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने राशन वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए खाद्यान्न का वितरण नामित अधिकारी/कर्मचारी की मौजूदगी में कराने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नहरों का सिल्ट सफाई का कार्य प्रभावी ढ़ग से कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने एक माह में समस्त जिलाधिकारियों को काॅमन सर्विस सेन्टर को तत्काल क्रियाशील करने तथा इसके माध्यम से लोगों को डिजिटल हस्ताक्षर के साथ खतौनी की कापी तथा अन्य सेवायें मुहैय्या कराने को भी कहा है, ताकि जरूरतमन्दों को तहसील का चक्कर लगाना न पड़े।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने अस्पतालों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा प्रत्येक चिकित्सालय में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गरीबों को अस्पताल की सुविधाओं का लाभ गरीबों एवं बेसहारा लोगों को मिल सके। उन्होंने जिलाधिकारियों को संक्रामक रोगों से निपटने हेतु चिकित्साधिकारियों को सक्रिय करने को कहा। उन्होंने सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना के तहत 31 दिसम्बर तक लाभार्थियों का सत्यापन करने तथा साइकिल व देय धनराशि एक साथ वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी हैण्डपम्प विहीन परिषदीय विद्यालयों में हैण्डपम्प लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना फेज-2 के तहत बने आवासों का आवंटन 25 सितम्बर तक करने के निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in