Archive | राज्य

विद्युत उपकरण में लग रहे जंग, विभाग उदाशीन

Posted on 16 October 2011 by admin

विद्युत स्टोर की स्थापना भले ही की गयी है, लेकिन इसकी हाल खराब हें विजली  के कीमती उपकरणों के रखने के लिए स्थान भी नही है। खुले आसमान के नीचे रख्ेा लाखों का ट्रान्सफार्मर, तार व अन्य सामान खुले आसमान में पड़ा जंक खा रहा है। इतना ही नही ट्रान्सफार्मर न रहने का रोना हमेशा  रोया जाता है। सरकार की तरफ से संभावित योजनाओं के तहत प्रत्येक वर्ष विद्युतिकरण का काम कराया जाता है। जगह-जगह नयी लाइनें बनवाई जाती हैं। जिसके लिए ट्रान्सफारमरो, तार व अन्य सामान स्टोर से उपलब्ध करवाया जाता है। खराब ट्रान्सफार्मरों को बदलने की जिम्मेदारी स्टोर की होती है। लेकिन कोई भी सामान समय पर नहीं मिल पाता है। ग्राम सभा लौहर दक्षिण व रसूलपुर  में दो ट्रान्सफार्मर खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई है। परन्तु विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक ट्रान्सफार्मर नहीं बदला जा सका है। रसूलपुर में ट्रान्सर्फामर चार महीने से खराब है। लौहर दक्षिण का ट्रान्सफार्मर एक महीने से खराब है। ग्रामवासी जिसकी शिकायत विद्युत अधीक्षण अभियन्ता से लेकर जिलाधिकारी से की है। लेकिन अभी तक विद्युत विभाग द्वारा ट्रान्सफार्मर उपलब्ध नहीं कराया गया है। स्टोर में नजर डालें तो तार खुले  आसमान के नीचे जंक खा रहे हैं और  राजीव गाॅधी विद्युत ग्रामीण योजना के अन्तर्गत मगाये गये उपकरण में  भी जंक लगने लगे है। ग्रामीणों ने कहना है  कि हमारी फसल सूख रही है। परन्तु कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अल्पसंख्यक समाज के लोग जनसभाओं में बड़ी तादाद में जुटे

Posted on 16 October 2011 by admin

15-10-aसमाजवादी क्रान्तिरथ आज बदायूॅ के चार विधान सभा क्षेत्रों में पहुॅचा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का अपनी रथयात्रा के पांचवे चरण में तीसरे दिन बरेली से देवचरा, आवंला, कुॅवरगांव, बदायूॅ और दातागंज पहुॅचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि स्थानीय नौजवानों ने अपने प्रिय नेता को फूलमालाओं से लाद दिया। महिलाएं एवं अल्पसंख्यक समाज के लोग उनकी जनसभाओं में बड़ी तादाद में जुटे। साॅसद श्री धर्मेन्द्र यादव, साॅसद श्री वीरपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्री बनवारी सिंह यादव एवं विधायक श्री धर्मेन्द्र कश्यप, अताउर्रहमान भी क्रान्तिरथ में उनके साथ थे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि बसपा सरकार में मुस्लिमों की सबसे ज्यादा उपेक्षा हुई है। मुख्यमंत्री मुस्लिमों के आरक्षण के लिए केन्द्र को चिट्ठी लिखकर झूठी हमदर्दी जताती हैं। उन्हें सचमुच मुस्लिमों से हमदर्दी होती तो वे राज्य विधान सभा में प्रस्ताव लातीं। उन्होने कहा सच्चर कमेटी ने माना है कि मुस्लिम बहुत पिछड़े है। गरीबी और बेरोजगारी के मारे हैं। कांग्रेस ने भी उनके साथ दगा की और सच्चर कमेटी तथा रंगनाथ मिश्र आयोग की सिफारिशें लागू नहीं की है।   श्री यादव ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बना दो तो इन सिफारिशों में उल्लेखित मुस्लिम हितों के कार्यो को हम लागू करेगें।
श्री यादव ने कहा कि मुस्लिमों के मुद्दों पर संसद और विधान सभा के अन्दर-बाहर समाजवादी पार्टी ही लड़ाई लड़ती रही है। समाजवादी इकलौती पार्टी है जिसने हिन्दू मुस्लिम खाई पाटने का काम किया है। जब उनके सम्मान की बात आई समाजवादी पार्टी ने ही उनका साथ दिया। हाईकोर्ट ने जब आस्थापरक निर्णय दिया तो मुस्लिमों के कानूनी हक के पक्ष में सिर्फ श्री मुलायम सिंह यादव ने ही सबसे पहले आवाज उठाई थी।
उन्होने याद दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में मुस्लिमों को, और उर्दू भाषा को पूरा महत्व दिया गया था। पुलिस, पीएसी में 14 प्रतिशत मुस्लिमों की भर्ती की गई। उर्दू पढ़े लिखे लोगों को नौकरी दी गई। बसपा सरकार ने मुस्लिमों के कल्याण की तमाम योजनाएं, जो समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में शुरू की गई थी, समाप्त कर दी है।
श्री यादव ने कहा कि मंहगाई, बेरेाजगारी और भ्रष्टाचार के मामलों में केन्द्र की कांग्रेस और प्रदेश की बसपा में साझेदारी है। दोनों एक दूसरे की मददगार है। मुख्यमंत्री कांग्रेस को समर्थन दे रही है और बदले में कांग्रेस राज्य में बसपा सरकार के काले कारनामों की अनदेखी कर रही है। प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।  सरकारी खजाने की लूट हो रही है। सत्ता का ख्ुाला दुरूपयोग हो रहा है। प्रशासन बेलगाम है। ऐसी बुरी हालत प्रदेश में कभी नही देखी गई।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भ्रष्ट मंत्रियों, अधिकारियों की खैर नहीं। वर्तमान मुख्यमंत्री को भी अपने किए का हिसाब देना होगा और लूट-वसूली तंत्र पनपाने के लिए सजा भी भुगतनी होगी। श्री अखिलेश यादव के साथ इस यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सर्वश्री राम खिलाड़ी सिंह, आशुतोष मौर्य, ओंकार सिंह, विमल कृष्ण अग्रवाल, आबिद रजा, आशीष यादव, प्रेमपाल सिंह के अतिरिक्त श्री महिपाल सिंह यादव, फईम शाबिर, जाहिद हुसैन भी शामिल थे। समाजवादी क्रान्तिरथ 16 अक्टूबर,2011 को भी बदायूॅ में दौरे पर रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

घोटालों की सरकार

Posted on 15 October 2011 by admin

100_9021भारतीय जनता पार्टी राश्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने केन्द्र की यूपीए सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए कहा कि यूपीए सरकार के मंत्रियों ने बड़े-बड़े घपले-घोटालों को अंजाम देकर देष की जनता का पैसा लूट लिया। उन्होने प्रदेष की बसपा सरकार पर निषाना साधते हुए कहा कि अपनी मूर्तियों एवं स्मारकों पर लाखों करोड़ों रू0 खर्च कर मुख्यमंत्री मायावती दलित उत्थान के नाम पर आडम्बर कर रही है। श्री गडकरी आज सोनभ्रद में आयोजित वनवासी जनजाति अनुसूचित जाति की रैली को संबोधित कर रहे थे। कांगे्रस और बसपा षासन ने सर्वाधिक नुकसान दलित आदिवासियों को पहुंचाया।
रैेली को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकडी ने कहा कि यह रैली वनवासी, जनजाति एवं अनुसूचित जाति के लोगो के अधिकार के लिये हो रही है। सोनभद्र में हजारो मेगा वाट बिजली पैदा करने के बाद भी सोनभद्र में लोगो को बिजली नही मिल पा रही है। इसके बारे में सरकार जबाब दे। सड़को की हालत अत्यन्त दैयनीय है। जिस पर चलना बहुत ही मुष्कील षिक्षा का स्तर निम्न है। इन सब समस्याओ के लिये कोई और नही बल्कि यहाॅ के लोग स्वयं जिम्मेदार है क्योकि यहाॅ के लोगो द्वारा अपने अधिकारो के लिये कोई सधर्श नही किया जाता रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा अमीरी का मानक गाॅव में 26 रू0 एवं षहरो मंे 32 रू0 निर्धारित किया जाना बहुत ही हास्यपद व गैर जिम्मेदारा पुर्ण है। ऐसा करके केन्द्र सरकार द्वारा गाॅव व षहर के गरीब लोगो का माखौल उडाया जा रहा है। क्रागेस का यह नारा कि क्रागेस आई नयी रोषनी लाई खोखला सावित हुआ है वर्तमान समय मे ं देष मंे चारो तरफ अधेरा ही अंधेरा विद्वमान है। उ0प्र0 के मुख्य मंत्री मायावती द्वारा अपना ही मुर्तिया बनाया जाना हास्यापद हैं क्योकि किसी भी व्यक्ति का जिन्दा रहते मुर्ति नही बनवायी जाती और नही उस पर माल्यापर्ण किया जाता। जब कि मायावती द्वारा स्वयं अपनी बनवायी गयी मुर्ति पर माल्यापर्ण  किया गया। उ0प्र0 मंे गरीबो की हालत अत्यन्त दयनीय बनी हुयी है। यदि मुर्तियो पर खर्च होने वाला पैसा उ0प्र0 में गरीबो लोगो के कल्याण के उपर खर्च हो तो गरीबो की दषा में निष्चित ही सुधार होगा। उ0प्र0 में किसानो के लिये ठोस योजनाये नही है। उनको समय से खाद, बीज, बीजली व पानी उपलब्ध नही है जिससे किसान अपनी उपज का सही पैदावार नही ले पा रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकास की राजनिति की जाती है। राजग की बाजपई जी के सरकार के समय में गाॅव का विकास हुआ गाॅव के लिये प्रधान मंत्री सडक की योजना व अन्य योजनाये संचालित की गयी। जो अब ठप पडी हुयी है। वर्तमान केन्द्र सरकार घोटालो की सरकार है। रैली को सम्बोधित करते हुये प्रदेष के अध्यक्ष सुर्य प्रताप साही ने कहा कि वर्तमान समय मे उ0प्र0 विकास की दुश्टि से पिछडा हुआ है। तथा पिछड कर 17 वे नम्बर पर हो गया है। सपा व बसपा सरकार ने प्रदेष को लुटा व उसे फटे हाल बना दिया है सोनभद्र अभाव ग्रस्त जनपद है यहा पर अनेक प्रकार की समस्याए विद्वमान है बिजली, पानी, सडक, षिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार सभी के लिये यहा के लोग सघर्श करते रहे है। सोनभद्र में आदिवासी व जनजाति ठगा गया उसको मुल अधिकार से वंचित किया गया है। जनजातियों को पंचायत चुनाव लडने से वंचित करने का कार्य सपा व बसपा सरकारा द्वारा किया गया सर्वाधिका राजस्व देने के बावजूद यह जनपद का पिछडापन समझ से परे है भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेष मे सरकार बनने पर सोनभद्र वासियो को उनका अधिकार निष्चित मिलेगा।
100_9066श्री गडकरी ने कहा कि सच्चाई यह है कि केन्द्र सरकार के मंत्रीयो के वजह से ही वर्तमान केन्द्र सरकार का अस्त्तिव खतरे मे है। घोटाले के मामले मंे उ0प्र0 की मायावती सरकार भी केन्द्र सरकार से बहुत पिछे नही हेै। वर्तमान प्रदेष सरकार में भी अनके घोटाले किये गये प्रदेष सरकार द्वारा नोएडा में भूमि घोटाला व चीनी मिलो को कौडी के भाव व्रिकी आदि अनेक घोटाले किये गये सरकार द्वारा जाति वादी की राजनिति की जा रही है। मुलायम सरकार के गुण्डा राज से मुक्ति के लिये अस्त्तिव मे आयी माया सरकार द्वारा मुलायम के समय के गुण्डाराज के रिर्काड को पिछे छोड दिया गया है। प्रदेष के खनिज सम्पदाओ पर खनन माफियाओं एवं मंत्रीयों का अधिपत्य कायम है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकास व राश्टवाद की राजनिति की जाति हैं भाजपा सरकार बनने पर हम गाॅव की दषा सुधारगे युवाओं को रोजगार देगंे। गरीबो की गरीबी दुर करेगें तथा वनवासी व जनजाति लोगो को उनका अधिकार दिलाने का कार्य करेगें प्रदेष को सपा, बसपा ने वदहाल बना दिया है।
रैली को सम्बोधित करते हुये प्रदेष के अध्यक्ष सूर्य प्रताप षाही ने कहा कि वर्तमान समय मे उ0प्र0 विकास की दुश्टि से पिछडा हुआ है। तथा पिछड कर 17 वे नम्बर पर हो गया है। सपा व बसपा सरकार ने प्रदेष को लुटा व उसे फटे हाल बना दिया है सोनभद्र अभाव ग्रस्त जनपद है यहा पर अनेक प्रकार की समस्याए विद्वमान है बिजली, पानी, सडक, षिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार सभी के लिये यहा के लोग सघर्श करते रहे है। सोनभद्र में आदिवासी व जनजाति ठगा गया उसको मुल अधिकार से वंचित किया गया है। जनजातियों को पंचायत चुनाव लडने से वंचित करने का कार्य सपा व बसपा सरकारा द्वारा किया गया सर्वाधिका राजस्व देने के बावजूद यह जनपद का पिछडापन समझ से परे है भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेष मे सरकार बनने पर सोनभद्र वासियो को उनका अधिकार निष्चित मिलेगा।
राश्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि वनवासी जनजाति एवं अनुसूचित जाति के लोगो से उनका अधिकार छिना गया उन्हे चुनाव लडने से वचित किया जाना एवं जंगलो से सम्बन्धित समस्याए सपा व बसपा सरकार द्वारा जान बुझकर पैदा किया गया जंगल में वनवासी जनजाति के साथ अत्याचार किया जा रहा है।  उन पर अनेक तरह के फर्जी मुकदमे उन्हे परेषान करने की नियत से लादे जा रहे है जिससे वह परेषान व लाचर है। आवष्यकता है कि आदिवासीयो के नेता विरसा मुण्डा जी को आर्दष बनाकर वनवासियो द्वारा उनके अधिकारो के लिये सघर्श किया जाय। तभी वनवासी लोगो को उनका अधिकार मिल सकेगा।
100_9037पूर्व मुख्य मंत्री उमा भारती ने कहा कि आज हम सभी वनवासी, जनजाति एवं अनुसूचित जाति के लोगो क अधिकार के लिये आये हुये है गरीबो वनवासियो एवं जनजातियों को उचित सम्मान देकर ही उनका अधिकार दिया जा सकता है। सोनभद्र के लोग भगवान षंकर के समान है जो अपने को कश्ट देने वाले को भी सुखी रहने व उनके मंगल की कामना करते है भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 द्वारा निकाली गयी जन स्वाभिमान यात्रा उ0प्र0 के लोगो को कुषासन व भश्टाचार से मुक्त करने के लिये निकाली गयी है। जिसमें कलराज मिश्र जी जामवन्त की भूमिका में है जो उ0प्र0 की विषाल जनता का नेतृत्व कर प्रदेष को कुषासन व भश्टाचार से मुक्त कराने का कार्य करेंगे । उ0प्र0 में सता परिर्वतन बहुत जरूरी हैै क्योकि सता परिर्वतन से ही व्यवस्था का परिवर्तन होगा तभी आदिवासी को जंगल पर धरती पर किसान का नदी व तालाब पर मछुआरो का तथा प्रदेष जिसका जो अधिकार है वह मिल पायेगा।
सभा को रामविचार नेताम, पंचायत मंत्री छतीसगढ, जगन्नाथ सिंह गौड श्रम मंत्री मध्य प्रदेष , रजना बघेल मंत्री छतीसगढ, रामनाथ कोबिद, देवी सिंह राज्य मंत्री लक्ष्मण आर्चाय, हरिश द्विवेद्वी, यज्ञनरायण कनौजिया, धर्मवीर तिवारी, रामषकल, जय प्रकाष चतुर्वेदी, गोविन्द यादव आदि ने सम्बोधित किया ।
रैली में सिद्वार्थ  नाथ सिंह, षिव प्रताप षुक्ला, स्वतन्त्र देव सिंह, केदार नाथ सिंह, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, विजय बहादुर पाठक, देवेन्द्र सिंह चैहान, ओम प्रकाष श्रीवास्वत, राकेष द्विवेदी, संजय राय, करूणेष षर्मा,  उत्तर कुमार मौर्य, राणा प्रताप सिंह, सुजित सिंह टिका, राकेष सिंह अलगू, सोमेष, भुपेष चैबे, रमेष मिश्रा, रामलखन सिंह, माला चैबे, अरविन्द पाण्डेय, पंकज पटेल, सन्तोश पाण्डेय, कमलेष चैबे आदि प्रमुख रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा की सत्ता में आने पर प्रदेश में अवैध रूप से वसूले जा रहे माया टैक्स पर रोक लगेगी

Posted on 15 October 2011 by admin

dsc_5492भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि भाजपा की सत्ता में आने पर प्रदेश में अवैध रूप से वसूले जा रहे माया टैक्स पर रोक लगेगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों  को जेल भेजा जयेगा चाहे वो कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो। प्रदेश में बसपा सरकार की साख गिरी है। बसपा राज आम जन को सुरक्षा को दावा करने वाली पुलिस पिट रही है। श्री मिश्र आज जन स्वाभिमान यात्रा के तीसरे दिन जगह-जगह पर आयोजित स्वागत सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे।
जन स्वाभिमान यात्रा के डाला, (सोनभद्र) पहुंचने पर उमड़े जन सैलाब से लबरेज श्री मिश्र ने कहा कि बसपा की पूरी सरकार भ्रष्ट है। हर दिन सरकार के एक नये मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त जांच में फंस रहे हैं। भाजपा पहले से ही कहती रही है कि पूरी सरकार भ्रष्टाचारियों का समूह है अब सरकार के मंत्रियों के काले कारनामों के घपले घोटालों के उजागर होने से भाजपा के आरोपों की पुष्टि हो रही है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार के कारण विकास प्रभावित हो रहा है निर्माण के ठेके बसपा नेताओं को दिये जा रहे हैं। जो धन आम जन के विकास में खर्च होना चाहिए था वह बसपा नेताओं की जेब में जा रहा है।
100_9037श्री मिश्र ने राज्य की जर्जर कानून व्यवस्था पर गहरी चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में गम्भीर अपराधों को रोक पाने में असफल रहीे बसपा सरकार के राज में पुलिस पिट रही है। उन्होंने कहा बसपा नेताओं के दबाव में पुलिस के कुछ आला अफसरों द्वारा काम करने के कारण आम जनता में पुलिस का इकबाल कम हुआ है। लोगों का भरोसा पुलिस के ऊपर से उठा है अब तो हालात यह हो गये हैं कि प्रदेश में अलग-अलग कारणों से कहीं पर भीड़ तो कहीं पर अपराधी खाकी पर हमलावर हो रहे हैं।
चोपन में जन स्वाभिमान यात्रा के स्वागत समारोह में भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में मनरेगा के धन की लूट मची है। उन्होंने एक निजी एजेन्सी के सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सोनभद्र में मनरेगा के लिए आवंटित धन मंे 80 प्रतिशत से अधिक धन की हेरा फेरी की गयी। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि जब केन्द्र के मंत्री व कांग्रेस नेता बार-बार कहतें हैं कि उत्तर प्रदेश में मनरेगा के लिए आवंटित धन की बन्दर बांट हो रही है तो फिर केन्द्र सरकार उ0प्र0 सरकार के खिलाफ कोई कार्यवाहीे क्यांे नहीं करती। श्री मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सपा, बसपा, कांगे्रस एक जुट हैं। उन्होंने जनता का आवाह्न किया कि वह प्रदेश मंे भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त उ0प्र0 बनाने लिए भाजपा द्वारा चलाये जा रहे अभियान को अपना समर्थन दे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संदिग्ध अवस्था में नहर में बहती मिली लाश

Posted on 15 October 2011 by admin

थाना धम्मौर क्षेत्र में नहर में लाश मिलने से क्षे? में सनसनी फैल गयी। प्राप्त सूचना के अनुसार  लौहर पश्चिम में नहर  के पुल के पास एक अज्ञात लाश को देख कर गाॅव वाले बाहर निकाले। लाश के बायें पैर की एड़ी कटी थी। लाश को देखने से ऐसा लग रहा था कि लड़के को मार कर  नहर में फेंक दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष धम्मौर   ने लाश को पंचनामा कर जिला अस्पताल पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आशा से समाज को बहुत सी आशाएं है

Posted on 15 October 2011 by admin

गांधी भवन के सभागार मंे जनपदीय आशा बहुओं का सम्मेलन स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजि किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा कामिनी अग्रवाल ने दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य विभाग मंे आशा बहुओं को रीढ़ की हड्ढी के समान बताया। कहा जिस प्रकार मानव शरीर में रीढ़ की हड्ढ़ी का महत्व है। वहीं महत्व स्वास्थ्य विभाग में आशा बहुंओं का है। परंतु कन्या भ्रूण हत्या अब भी हमारे समाज में एक काला धब्बा है इसे रोकना होगा। सम्मेलन की मुख्य अतिथि कामिनी अग्रवाल ने कहा कि आशा बहुएं ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा काम कर रही है। सीडीओ एके द्विवेदी ने गांव की आशा बहुंओं को एक कार्यकत्री के रूप में न मानकर उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य की संरक्षिका भी है। क्यों कि नवजात शिशु की पूरी देखभाल करना इनकी जिम्मेदारी है। सीएमओ डा. एके तिवारी ने आशा बहुंओं की तारीफ करते हुए कहा कि इनका योगदान हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। इसी प्रकार सीएसएन की प्राचार्या डा. सावित्री शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्रा, सीएमएस डा. प्रेमनारायन, डा. अम्बुल सिंह, एएसपी रूचिता चैधरी मौजूद रहीं। सभा का संचालन सुरेश अग्निहोत्री ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों को सही समय पर मानक के अनुरूप उर्वरक सुलभ करायें-जिलाधिकारी

Posted on 15 October 2011 by admin

कृत्रिम कमी पैदा करने वाले तत्वों पर होगी कठोर कार्यवाही
उर्वरक नियन्त्रण आदेश के प्राविधानों एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज  होगी

जिलाधिकारी अजय चैहान ने खाद-बीज विक्रेताओं को सचेत किया है कि किसानों को सही समय से मानक के अनुरूप उर्वरक सुलभ करायें । किसी भी दशा में मानक से विचनल न हो। जिस किसी भी व्यक्ति को उर्वरक की बिक्री करें उसका मोबाइल नम्बर अवश्य प्राप्त कर लें ताकि कार्य में पारदर्शिता हेतु काल सेन्टर के माध्यम से सत्यापन भी कराया जा सके। उन्होंने कहा कि उर्वकरकों की कोई कमी नही है। खाद्य सुरक्षा हेतु किसानों को समय से खाद वितरण करायें। उर्वरकों की कृत्रिम कमी पैदा करने कोशिश करने वाले तथा जमाखोर तत्वों के विरूद्व कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जिलाधिकारी आज यहां माथुर वैश्य भवन पर जनपद के उर्वरक, बीज, कृषि रक्षा रसायनों के थोक एवं फुटकर बिक्रेताओं , सहकारी समितियों, य0पी0एग्रो, आदि विभागो के कार्मिकों के लिए आयोजित उर्वरक प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कृषि निवेशों की प्राप्ति एवं भण्डारण की नियमित समीक्षा की जायेगी और सभी व्यवसाइयों एवं संस्थाओं का पता व मोबाइल नम्बर प्राप्त किया जायेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर उर्वरकों की बिक्री करने पर उर्वरक नियत्रंण आदेश 1985 के सुसंगत प्राविधानों एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सहकारी समितियों के सचिव/ प्रभारियों को भी कार्य प्रणाली में सुधार हेतु चेतावनी दी ।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी उर्वरक व्यवसाई अपने उर्वरक बिक्री केन्द्रो पर 15 दिन के अन्दर इन्टर नेट  कनेक्सन सहित कम्प्यूटर स्थापित कराले ताकि बिक्री केन्द्र को प्राप्त  सभी कृषि निवेशों के स्टाफ एवं ब्रिकी की प्रति दिन की सूचना आन लाइन प्रदर्शित की जा सके। उन्होंने मूल्य की सूचना प्रत्येक बिक्री केन्द्र के बोर्ड पर प्रमुखता के लिखवाने के निर्देश दिये।
उन्होंने जैविक उर्वरकों के प्रति किसानों के बढते रूझान की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को डी.ए.पी. के स्थान पर एन.पी.के. जैविक तथा सूक्ष्म पोषक उर्वरकों के प्रयोग करने प्रेरित करें।
मुख्य विकास अधिकारी आर0 के0 श्री वास्तव ने खेत की मिट्टी की नियमित जांच कराकर ही उर्वरकों के उपयोग हेतु सुझाव देते हुए कहा कि विक्रेताओ का नैतिक दायित्व भी है कि उर्वरकों की उचित मूल्य पर आपूर्ति सुनिश्चित करायें। पुलिस अधीक्षक (ग्रा0) अरबिन्द कुमार ने उर्वरकों के अन्धाधुन्ध उपयोग के प्रति सचेत किया और व्यवस्थित ढंग से सही वितरण की जरूरत बताई।
उप कृषि निदेशक अनिल कुमार तिवारी ने अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्श्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारी समितियां, श्रीराम फर्टिलाजर, चम्बल  फर्टीलाइचर, टाटा कैमीकल आदि के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखें। आगरा के फर्टिलाइजर डीलर्स एसो0 के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ गुप्ता तथा एसो0 के सचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कि खाघान्न में आत्म निर्भरता में उर्वरकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने एसो0 की समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लोकल फाल्ट को तुरन्त ठीक करायें और विद्युत आपूर्ति सुचारू बनायें- मण्डलायुक्त

Posted on 15 October 2011 by admin

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने विद्युत आपूर्ति सुचारू बनायें रखने हेतु निर्देश दिये हैं। उन्होंने आज कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश दिये कि लोकल फाल्ट को तत्परता से ठीक करायें और हैल्प लाइन को सक्रिय करें। जन समस्याओं पर तत्परता से सुनवाई करके तथा विद्युत विभाग के जन सम्पर्क प्रकोष्ठ आदि के माध्यम से नागरिकों को वस्तु स्थिति से भी नियमित रूप से अवगत करायें । उन्होंने विद्युत कटौती को देखते हुए बिजली के उपयोग के बारे में भी जन जागरूकता लाने की जरूरत बताई है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि विद्युत की बचत ही विद्युत का उत्पादन है अतः अपनी आवश्यकतानुसार ही विद्युत उपयोग करें ।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि आगरा महानगर में बोदला क्षेत्र के लिए स्वीकृत एक अन्य ट्रांसफारमर को भी प्राथमिकता के आधार पर स्थापित करने की कार्यवाही करें। टोरन्ट पावर के उप महा प्रबन्धक पंकज सक्सैना ने वर्तमान में आगरा नगर में विद्युत आपूर्ति में कटौती की स्थिति से अवगत कराया। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि टोरन्ट पावर द्वारा रोस्टिंग/कटौती के शिड्यूल की जानकारी से  नागरिकांे को मीडिया के माध्यम से भी अवगत कराये।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने भी अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लें और सूचना मिलने पर अविलम्ब स्थल का निरीक्षण कर जनता को वस्तु स्थिति की जानकारी दें।
विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता के0पी0 उपाध्याय ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोयले की नियमित आपूर्ति में बाधा आने से थर्मल पावर प्लांट पूरी क्षमता से नही चल पा रहे हैं जिससे पूरी नार्थ ग्रिड में विद्युत का संकट है परन्तु अब स्थिति में सुधार होना प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने बताया कि कोयले की खदानों में अतिवृष्टि से पानी भर जाने तथा कोल इण्डिया लि0 में हडताल आदि कारणों से कोयले की आपूर्ति  बाधित हुई थी। अब हडताल समाप्त हो गई है और कोयला खदानों में भी कार्य शुरू हो गया है अतः शीघ्र ही विद्युत उत्पादन में सुधार की आशा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

14 अक्टूबर 2011 को माननीया मुख्यमंत्री जी ने दिल्ली से सटे जनपद गौतमबुद्ध नगर के अतिमहत्वपूर्ण नोएडा क्षेत्र में निर्मित ‘‘राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डन तथा जनोपयोगी परियोजनाओं’’ का लोकार्पण किया

Posted on 15 October 2011 by admin

  • यमुना नदी के पश्चिमी तट पर जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी की केन्द्र सरकार द्वारा नेहरू और गांधी परिवार से जुड़े स्मारक व संग्रहालय स्थापित किये गये हैं, वहीं दूसरी तरफ बी0एस0पी0 सरकार ने यमुना नदी से लगे पूर्वी तट पर राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डन का निर्माण किया
  • इस निर्माण के लिए खासतौर से दलितों एवं कमजोर वर्गों ने माननीया मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया
  • इस मौके पर माननीया मुख्यमंत्री जी ने केन्द्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के साथ अपनाये जा रहे सौतेले रवैये का भी पर्दाफाश किया
  • हर स्तर पर फैले भ्रष्टाचार व राजनीति में पनप रहे अपराधीकरण को भी खत्म करने पर माननीया मुख्यमंत्री जी ने जोर दिया और इस मुददे पर सभी विरोधी पार्टियों को आड़े हाथों लिया

3उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने आज दिल्ली से सटे जनपद गौतमबुद्ध नगर के अतिमहत्वपूर्ण नोएडा क्षेत्र में आयोजित लोकार्पण समारोह में देश में समय-समय पर दलित एवं पिछड़े वर्गों में जन्मे महान सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा बनवाये गये राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल व ग्रीन गार्डेन का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न जनोपयोगी परियोजनाओं को भी प्रदेश की जनता को समर्पित किया।

सुश्री मायावती जी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन, दिनांक 14 अक्टूबर, 1956 को नागपुर में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने विश्व-व्यापी सत्य, अहिंसा, भाईचारा एवं मानवता पर आधारित ‘‘बौद्ध धर्म‘‘ की दीक्षा ग्रहण की थी। उनके इस पवित्र दिवस पर देश में दलित एवं अन्य पिछड़े वर्गों में समय-समय पर जन्में महान् सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों के आदर-सम्मान में दिल्ली के समीप गौतमबुद्ध नगर के अति महत्वपूर्ण नोएडा क्षेत्र में, उनकी सरकार द्वारा निर्मित ‘‘राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डेन‘‘ का तथा सम्बन्धित जिले के अन्य और महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन्हीं सन्तों, गुरूओं और महापुरूषों की प्रेरणा से आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े प्रदेश, उत्तर प्रदेश की वे चार बार मुख्यमंत्री बनी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपने चारों बार के शासनकाल में यहाँ ‘‘गैर-बराबरी वाली सामाजिक व्यवस्था को बदलने‘‘ व ‘‘समतामूलक समाज व्यवस्था की सही स्थापना’’ के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले महान सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों में भी, खासतौर से ‘‘महात्मा ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, श्री नारायणा गुरू, बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी’’ आदि को विभिन्न रूपों में पूरा आदर-सम्मान दिया है, जिनकी जातिवादी मानसिकता में जकड़ी अन्य दलों की पूर्ववर्ती सरकारों ने सदैव उपेक्षा की।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि इन महान हस्तियों की अभूतपूर्व त्याग-तपस्या को ‘‘देश में पहली बार‘‘ उ0प्र0 की बी.एस.पी. सरकार ने विभिन्न स्तर पर पूरा-पूरा आदर-सम्मान दिया है, जो आगे चलकर निश्चित ही इतिहास के पन्नों में ‘‘स्वर्ण अक्षरों‘‘ में अंकित किया जायेगा। उन्होंने लखनऊ के अलावा नोएडा में ‘‘एक और भव्य स्थल व ग्रीन गार्डन‘‘ आदि बनवाने की जरूरत का औचित्य बताते हुए कहा कि जिन भी विरोधी पार्टियों की सरकारें उत्तर प्रदेश में रही हैं, उनमें से कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद, सबसे पहले व सबसे ज्यादा लम्बे समय तक, अर्थात लगभग 38 वर्षों तक लगातार यहाँ उ0प्र0 में एकछत्र राज किया है। लेकिन इस पार्टी की सरकार ने भी यहाँ अन्य विरोधी पार्टियों की सरकारों की तरह ही उ0प्र0 के लोगों की गरीबी एवं बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई भी विशेष व ठोस कदम नहीं उठाये हैं।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन्हीं कारणों से उ0प्र0 से बड़े-पैमाने पर ये लोग अपनी रोटी-रोजी की तालाश में मजबूरीवश देश के अन्य राज्यों के बड़े-बड़े शहरों व महानगरों में जाकर बस गये हैं। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली, उ0प्र0 के एकदम नजदीक होने की वजह सेये लोग सबसे ज्यादा दिल्ली में आकर भारी संख्या में बस गये हैं।

1माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पश्चिमी उ.प्र. के ज्यादातर लोग अपनी रोजी-रोटी कमाने की व्यस्तता के कारण चाहते हुए भी लखनऊ में बने सभी प्रेरणादायक स्थलों व पार्कों आदि को खास मौको पर भी आसानी से नहीं देख पा रहे थे। इसलिए उनकी सरकार ने इनकी भावनाओं का सम्मान करते हुये दिल्ली व पश्चिमी उ.प्र. के नजदीक नोएडा में एक और ऐतिहासिक व भव्य राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डन आदि बनाने का फैसला लिया है, ताकि इन दोनों क्षेत्रों के लोग, नोएडा क्षेत्र में निर्मित किये गये राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल व ग्रीन गार्डन को विशेष अवसरों पर आसानी से देख सके।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि यह स्थल व ग्रीन गार्डेन लगभग 80 एकड़ से भी ज्यादा भूमि पर निर्मित किया गया है और दिल्ली व पश्चिमी उ.प्र. की दूरी लखनऊ से काफी ज्यादा है। इन्हीं कारणों से ही उनकी सरकार द्वारा इसका निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के पश्चिमी तट पर कई ऐतिहासिक इमारतें व हजारों एकड़ की कीमती जमीन पर नेहरू व गाँधी परिवार से जुड़े स्मारक आदि भी बने हुये हैं।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश में दलितों के प्रति शुरू से ही जातिगत द्वेष व हीन भावना रखने वाली कांग्रेस पार्टी की केन्द्रीय सरकार ने इस हजारों एकड़ की जमीन के कुछ हिस्से पर डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर तथा मान्यवर श्री कांशीराम जी इन दोनांे महापुरूषों के आदर-सम्मान में इनके स्मारक व संग्रहालय आदि बनवाना उचित नहीं समझा, जिसको लेकर पूरे देश में इनको मानने वाले लोग काफी ज्यादा दुःखी थे। इस कमी को अब उनकी सरकार ने दूर कर दिया है। इसीलिए दिल्ली में यमुना नदी के पश्चिमी तट पर जहाँ एक तरफ नेहरू व गाँधी परिवार से जुड़े स्मारक व संग्रहालय आदि स्थापित किये गये हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी से लगे पूर्वी तट पर हमारे दलित महापुरूषों के स्मारक व संग्रहालय आदि भी अब निर्मित कर दिये हैं।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि इसमें उनके विरोधियों ने किस्म-किस्म की रूकावटे पैदा करके, लगभग एक साल तक इसके निर्माण को ‘‘सुप्रीम कोर्ट‘‘ के जरिये, रूकवा कर रखा था। लेकिन अन्त में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में, उन्हंे न्याय दिया, जिसके लिए वह सर्वाेच्च न्यायालय की आभारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने दलित एवं पिछड़े वर्ग में जन्में सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों को उचित आदर-सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के बन जाने के बाद अब ये लोग अपने राजनैतिक स्वार्थ में, इन वर्गों के वोट हासिल करने के उद्देश्य से दिखावे के तौर पर इनके सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों की अपने मंचों पर कुछ इनकी फोटो जरूर रखने लगे हैं और साथ ही इनकी अब कुछ प्रतिमा आदि भी लगाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पहली बार दलितों एवं अन्य पिछड़े वर्गों में जन्में महान सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों में भी खासतौर से ‘‘महात्मा ज्योतिबा फुुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, नारायणा गुरू, बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व मान्यवर श्री कांशीराम जी‘‘ आदि को पूरा-पूरा आदर-सम्मान दिया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हीन भावना तथा जातिवादी मानसिकता के चलते विरोधी पार्टियां इन स्थलों के बारे में आयेदिन इसे सरकारी धन का दुरूपयोग बताकर प्रदेश की जनता को अक्सर गुमराह करने का प्रयास करती रहती हैं। जबकि इन पर बजट का लगभग 1 प्रतिशत धन ही व्यय किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यय किया हुआ धन इसी ही महीने की पहली तारीख से टिकट के जरिये बहुत तेजी से उनकी सरकार के पास वापस आना शुरू हो गया है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि 9 अक्टूबर, 2006 को काफी लम्बी व गम्भीर बीमारी के कारण, इस देश के बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी की मृत्यु हुई थी। उस समय केन्द्र में कांग्रेस पार्टी और उ.प्र. में बी.एस.पी. को छोड़कर, लगभग सभी विरोधी पार्टियों के सहयोग से समाजवादी पार्टी की सरकार चल रही थी। उस दौरान लगभग सभी विरोधी पार्टियों के वरिष्ठ नेता दिखावे के तौर पर इनके मृतक शरीर पर फूल चढ़ाने व दाह-संस्कार में भी शामिल होने के लिए जरूर पहुँच गये थे, किन्तु केन्द्र व उ.प्र. की तरह देश की लगभग अन्य सभी राज्यों की सरकारों ने मान्यवर श्री कांशीराम जी की मृत्यु होने पर, इनके सम्मान में एक दिन का भी ‘‘राष्ट्रीय व राजकीय‘‘ शोक घोषित नहीं किया था।

2सुश्री मायावती जी ने कहा कि जब मान्यवर श्री कांशीराम जी अपने इलाज के लिए दिल्ली के एक प्राईवेट हाॅस्पिटल में दाखिल थे, तब उन्हंे अकेला व असहाय देखकर उस समय सन् 2003 में केन्द्र में बीजेपी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करके अपने राजनैतिक स्वार्थ में मुझे ‘‘ताज प्रकरण व इसकी आड़ में आय से अधिक सम्पत्ति‘‘ होने के मामले में जबरन गलत तरीके से फँसाकर सी0बी0आई0 के जरिये 8 अक्टूबर, 2003 को एक ही दिन में व एक ही समय पर उनके स्वयं के तथा सभी सम्बन्धियों के घरों पर एक साथ छापा डलवाया था।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि उसी दिन छापे के दौरान ही कांग्रेस पार्टी की ‘‘राष्ट्रीय अध्यक्षया श्रीमती सोनिया गाँधी‘‘ ने उन्हें अपनी ओर से टेलीफोन करके यह कहा था कि ‘‘आज बीजेपी की हरकतों को देखकर, हमें काफी ज्यादा दुःख है कि आपके साथ बीजेपी की केन्द्रीय सरकार अच्छा वर्ताव नहीं कर रही है।‘‘ उन्होंने यह भी कहा कि आप घबरायें नहीं, इस मुश्किल की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिया कि जैसे ही केन्द्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, उन्हें इस प्रकरण में निश्चित रूप से न्याय दिलायेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से लेकर अब तक केन्द्र में लगातार कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ही सरकार चली आ रही है। फिर भी सन् 2004 से लेकर अब तक लगभग इन 8 वर्षों की इस लम्बी अवधि में भी उनके ताज से जुड़े आय से अधिक प्रकरण के मामले में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र की सरकार ने आज तक भी उन्हें न्याय नहीं दिया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सम्बन्धित प्रकरण में खुद केन्द्रीय सरकार के आयकर विभाग ने लगभग सभी मामलों में और साथ ही इससे जुड़े कुछ मामलों में भी माननीय कोर्ट ने उन्हंे क्लीन चिट दे दी है। लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेस पार्टी ने अपने राजनैतिक स्वार्थ में केन्द्र की सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करके इस मामले को अभी तक भी सी0बी0आई0 के जरिये लटकाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही केन्द्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने अब तक कई लोगों के केस खत्म कर दिये हैं, लेकिन उनके खुद के मामले में कांग्रेस पार्टी भी बीजेपी की तरह ही सी0बी0आई0 का काफी ज्यादा दुरूपयोग कर रही है। इससे बीजेपी की भाँति कांग्रेस पार्टी की भी दलितों के प्रति हीन व जातिगत् द्वेष की भावना आज भी उन्हें साफतौर से स्पष्ट नजर आती है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि 13 मई, 2007 को जबसे उ.प्र. में अकेले अपने बलबूते एक दलित की बेटी के नेतृत्व मेें बी.एस.पी. की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी है, तबसे यहाँ सभी विरोधी पार्टियाँ अन्दर-अन्दर आपस में मिलकर एक सोची-समझी एक राजनैतिक साजिश के तहत् उनकी पार्टी व सरकार की छवि को धूमिल करने की कोशिश में लगातार लगी रहती हैं और इस मामले में हमें कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा आगे खड़ी नजर आती है। कांग्रेस पार्टी का रवैया उनकी पार्टी की सरकार के साथ शुरू से ही सौतेला रहा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत् उ.प्र. को ‘‘केन्द्रीय अंश‘‘ का मिलने वाला धन भी केन्द्र सरकार द्वारा ‘‘समय‘‘ पर नहीं दिया गया।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उ.प्र. सरकार को यथासमय पर धन प्राप्त नहीं होता है, जिसके कारण प्रदेश का विकास व जनहित के कार्य काफी ज्यादा प्रभावित हुये हैं। उन्होंने कहा कि गत चार वर्षों के उपलब्ध आंकड़ों से साफ है कि 13 मई सन् 2011 तक की अवधि में विŸाीय वर्ष 2007-08 में 4,935 करोड़ रुपये, वर्ष 2008-09 में 3,266 करोड़ रुपये, वर्ष 2009-10 में 7,320 करोड़ रुपये, तथा वर्ष 2010-11 में 5,864 करोड़ रूपये, कुल मिलाकर 21,385 करोड़ रूपये बन जाते हैं। यह केन्द्रीय अंश उ.प्र. सरकार को समय पर प्राप्त नहीं हुआ है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में विरासत में मिले “उŸार प्रदेश के वर्षों पुराने पिछड़ेपन व ग़रीबी को दूर करने” तथा तेज़ी से विकास कार्यों को गति देने के लिये उनकी सरकार ने सन् 2007 में केन्द्र सरकार से 80,000 करोड़ रुपयों का विशेष आर्थिक सहायता पैकेज देने की अनेकों बार माँग की थी। इस माँग पर केन्द्र सरकार ने आज तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है। इसके बावजूद विरोधी पार्टियों द्वारा व अन्य विभिन्न स्तरों पर यह भ्रम फैलाने का लगातार प्रयास किया जाता रहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश को निर्धारित मापदण्डों से हटकर ‘अतिरिक्त‘ सहायता दी जा रही है, जो कि पूर्णतयाः गलत व असत्य है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उ.प्र. के समस्त क्षेत्रों में ‘‘संतुलित व समग्र विकास‘‘ उपलब्ध हो तथा उ.प्र. की सम्पूर्ण जनता को बेहतर भविष्य मिले, इसके लिए उनकी पार्टी उ.प्र. का पुर्नगठन करके ‘‘पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश‘‘ को भी अलग से राज्य गठित करने की हमेशा ही पक्षधर रही है, जिनका गठन करना केन्द्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि इस मामले में भी केन्द्र में कांग्रेस व बीजेपी ने अपने-अपने शासनकाल के दौरान अभी तक भी कोई सार्थक कदम नहीं उठाये हैं।

सुश्री मायवती जी ने कहा कि इसके साथ ही उनकी पार्टी की सरकार ने प्रदेश में अन्य पिछड़े वर्गों की कुछ जातियों को ‘अनुसूचित जाति की सूची में,‘‘ तथा देश के ‘‘मुस्लिम व जाट समाज‘‘ के लोगों को, अन्य पिछड़े वर्गों की केन्द्रीय सूची में, इनके आरक्षण के कोटे को बढ़ाये जाने व उनकी आबादी के हिसाब से इनका अलग से कोटा निर्धारित करने की शर्त के साथ इन्हें शिक्षा, नौकरियों व अन्य और जरूरी क्षेत्रों में भी आरक्षण दिये जाने तथा देश में ‘‘अपरकास्ट समाज‘‘ में से गरीब लोगों को आर्थिक आधार पर सभी मामलों में, इन्हें अलग से आरक्षण दिये जाने के लिए भी उनकी पार्टी की सरकार ने केन्द्र सरकार को कई बार लिखित आग्रह किया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इसके अलावा देश में ‘‘अनुसूचित जाति /जनजाति‘‘ की बढ़ी हुई आबादी के हिसाब से इनके आरक्षण के कोटे में बढ़ोत्तरी करने व इनका केन्द्रीय व देश के ज्यादातर राज्यों में राज्य स्तरीय सरकारी नौकरियों में वर्षों से अधूरे पड़े आरक्षण के कोटे को पूरा करने के लिए और साथ ही प्राईवेट सेक्टर व न्यायपालिका एवं अन्य जिन भी क्षेत्रों में, इन वर्गों को अभी तक भी आरक्षण की सुविधा नहीं मिली है। ऐसे सभी क्षेत्रों में, इनको आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भी उनकी सरकार द्वारा केन्द्र सरकार को बार-बार लिखित अनुरोध किया गया है। लेकिन इन सभी मामलों को केन्द्र सरकार ने अभी तक भी ठण्डे बस्ते में डाला हुआ है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि प्रदेश में पूर्वांचल व बुन्देलखण्ड की तरह पश्चिमी उ.प्र. के विकास के लिये भी प्राईवेट सेक्टर के माध्यम से (पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप - च्ण्च्ण्च्ण्) ‘‘जेवर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेस-वे एवं अपर गंगा कैनाल एक्सप्रेस-वे’’ आदि अनेकों अति महत्वपूर्ण योजनायें बनाई थी, जिनसे पश्चिमी उ.प्र. के विकास के साथ-साथ इस क्षेत्र के सभी जिलों के लोगों को भी काफी ज्यादा लाभ पहुँचता, जबकि इन परियोजनाओं में केन्द्र सरकार का कोई भी पैसा नहीं लगना था। केवल उनको कुछ मामलों में मंजूरी ही देनी थी, जो आज तक भी नहीं दी गयी है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इसके साथ ही पश्चिमी उ.प्र. में ‘‘माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय’’ की एक खण्डपीठ की स्थापना का मामला भी केन्द्र सरकार के समक्ष अभी तक भी लम्बित पड़ा हुआ है। इसके साथ-साथ किसानों के हितों को ध्यान में रखकर देश में लागू पुरानी भूमि अधिग्रहण नीति को भी संशोधित करने के लिए अनेकों बार केन्द्रीय सरकार को कहा गया है, किन्तु इस पर भी काफी विलम्ब किया जा रहा है, जिसके कारण फिर उन्हें मजबूर होकर प्रदेश के किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध उनकी पार्टी की सरकार ने प्रदेश में प्रगतिशील भूमि एवं पुर्नवास नीति लागू की है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि यही रवैया उत्तर प्रदेश के साथ केन्द्र सरकार का ‘‘बिजली‘‘ देने के मामले में भी बना हुआ है। इसके अलावा पूर्व की सरकारों की अति दयनीय व खराब ‘‘कानून-व्यवस्था‘ की स्थिति को भी सही पटरी पर लाने के लिए केन्द्र से समय-समय पर मांगा गया सहयोग भी ज्यादातर मामलों में नकारात्मक ही रहा है। इसके अलावा उनकी पार्टी के मुख्य दलित बैंक वोट को तोड़ने के लिए भी कांग्रेस पार्टी द्वारा किस्म-किस्म के नाटक कराये गये हैं। लेकिन इसमें भी जब कांग्रेस पार्टी को अब तक कुछ भी हासिल होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हताश होकर ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी केन्द्र में, खासतौर से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी सरकार को चारों तरफ से घिरते हुये देखकर उ.प्र. में वि.सभा के आमचुनाव होने से पहले यहाँ दलितों के वोटों को लुभाने के उद्देश्य से न चाहते हुए भी जिस मीरा कुमार के पिता स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम जी को उनके काफी संघर्ष करने के बावजूद भी इनको एक दलित होने के नाते, इन्हें इस देश का प्रधानमन्त्री नहीं बनाया था, जिसके कारण फिर इनको कांग्रेस पार्टी छोड़कर अपनी अलग से नई पार्टी भी बनानी पड़ी थी।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बी.एस.पी. से घबराकर कुछ हद तक यह सम्भव हो सकता है कि कांग्रेस पार्टी अब इनकी ही बेटी श्रीमती मीरा कुमार को या फिर महाराष्ट्र से श्री सुशील कुमार शिन्दे को अपने दिल के ऊपर पत्थर रखकर किसी एक को कुछ समय के लिए इस देश का प्रधानमंत्री भी बना सकती है। उन्होंने कांगे्रस पार्टी व अन्य सभी विरोधी पार्टियों को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उ.प्र. में वि.सभा के आमचुनाव होने से पहले चाहे किसी भी दलित वर्ग के व्यक्ति को, कुछ समय के लिए इस देश का प्रधानमंत्री क्यों न बना दे। इसके बाद भी उन्हें अपने समाज के लोगों के ऊपर यह पूरा भरोसा व गर्व है कि ‘‘बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व मान्यवर श्री कांशीराम जी‘‘ की आत्म-सम्मान व मानवतावादी मूवमेन्ट से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बी.एस.पी. का दलित वोट बैंक उत्तर प्रदेश अथवा देश के किसी हिस्से से रत्तीभर भी वोट कांग्रेस पार्टी में जाने वाला नहीं है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में, पूर्व में जिन भी विरोधी पार्टियों की यहाँ सरकारें रही हैं और साथ ही केन्द्र में भी अभी तक जिन भी पार्टियों की सरकारें रही हैं, ये सभी विरोधी पार्टियों की सरकारें अन्दर-अन्दर आपस में मिलकर यह कतई नहीं चाहती हैं कि उ.प्र. का हर मामले में सम्पूर्ण विकास हो। इनके इसी ही रवैये को देखकर इसके पीछे उन्हें इन सभी विरोधी पार्टियांे की एक सोची-समझी मिली-जुली स्वार्थभरी राजनैतिक साजिश नजर आती है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि यह प्रदेश पूर्णरूप से विकसित हो जाता है, तो फिर इस प्रदेश के लोग यहाँ हर मामले में, विशेषकर राजनीतिक मामले में स्वतन्त्र फैसला लेने लगेंगे। उन्होंने कहा कि जिससे फिर इन पार्टियों का सत्ता में आकर इन्हें अपनी मन-मर्जी करना प्रदेश में बहुत मुश्किल हो जायेगा। अपने इन्हीं स्वार्थाें के चलते सभी विरोधी पार्टियों की सरकारों ने व अब तक केन्द्र की सभी सरकारों ने जान बूझकर उ.प्र. को सम्पूर्ण रूप से विकसित नहीं होने दिया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इसी की वजह से ही उ.प्र. के लोग आजादी के बाद से लगातार अपनी रोजी-रोटी के लिए देश के कोने-कोने में मारे-मारे घूमते रहे हैं। उनकी पार्टी की सरकार देश की यह पहली और अकेली ऐसी सरकार है, जिसने हर मामले में व हर स्तर पर ‘‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय‘‘ की नीति के आधार पर चलकर उ.प्र. को सम्पूर्ण रूप से विकसित करने का ईमानदारी से फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों, धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ-साथ अपर कास्ट समाज में से गरीब लोगों व महिलाओं के हितों का हमारी पार्टी की सरकार ने हर मामले में प्राथमिकता के आधार पर पूरा-पूरा ध्यान दिया है। इनके उत्थान के लिए प्रदेश में पहली बार अनेकों जनहित की योजनायें शुरू की गई हैं।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने इसके अलावा प्रदेश के ‘‘किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, वकीलों, व्यापारियों एवं अन्य पेशों‘‘ में लगे लोगों के हितों का भी हर प्रकार से पूरा ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, ऊर्जा, परिवहन, ग्राम्य विकास, आवास, सिंचाई, कृषि, शहरी व लोक निर्माण, समाज कल्याण, औद्योगिक, श्रम एवं अवस्थापना विभाग आदि के जरिये भी प्रदेश के विकास एवं जनहित के मामले में अनेकों महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक कार्य किये गये हैं। इसी प्रकार प्रदेश में हर मामले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाने के लिए भी हमारी सरकार ने अनेकों महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर स्तर पर फैले भ्रष्टाचार व राजनीतिक में लगातार पनप रहे अपराधीकरण को जिसका उ.प्र. भी काफी हद तक शिकार हुआ है। इसको समाप्त करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व की सरकारों में वर्षों से फैली ये दोनों बहुत पुरानी बीमारियां उनकी सरकार को विरासत में मिली है, जिन्हें खत्म करने के लिए उनकी सरकार को काफी सख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं। साथ ही उनकी सरकार के कई मन्त्रियों को भी अपने मन्त्री पद से हाथ धोना पड़ा है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार को खत्म करने के मुद्दे पर ‘‘श्री अन्ना हजारे, बाबा रामदेव एवं अन्य कोई भी संगठन तथा राजनैतिक दल‘‘ बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के व राजनैतिक एवं जातिवादी द्वेष की भावना से ऊपर उठकर जनहित में उत्तर प्रदेश में भी अनुशासित तरीके से किसी भी रूप में अभियान छेड़ते हैं। तो इसका उनकी पार्टी व सरकार को कोई भी एतराज नहीं होगा।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर श्री एल.के. अडवाणी के नेतृत्व में बिहार प्रदेश से जो रथयात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह रथयात्रा बिहार प्रदेश से शुरू करने की बजाय, वास्तव में कर्नाटक प्रदेश से शुरू करनी चाहिये थी, क्योंकि इस राज्य की मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी तक भी गवांनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की यह रथयात्रा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर, देश की जनता की आँखों में धूल झोंकने वाली राजनैतिक नौटंकी मात्र नजर आती है।  सही मायने में इनकी इस रथयात्रा के पीछे, श्री आडवाणी की अपनी खुद की पार्टी में पिछले कुछ समय से इनकी प्रधानमंत्री के पद की कमजोर पड़ी दावेदारी को फिर से पुख्ता करने की यात्रा ही नजर आती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की इस रथयात्रा का देश की जनता कोई ज्यादा संज्ञान लेने वाली नहीं है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बीजेपी को उ.प्र. सरकार के बारे में कोई भी किताब लिखने व श्वेत पत्र  जारी करने के लिये बिना वजह अपनी एनर्जी खराब करने की बजाय इस पार्टी को कर्नाटक स्टेट में अपनी सरकार के बारे में श्वेत पत्र व किताब छापकर पूरे देश में बड़े पैमाने पर बांटनी चाहिये, तो बीजेपी के भविष्य के लिये ज्यादा बेहतर होगा। इसी प्रकार समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर, यहाँ उनकी सरकार के बारे में कुछ भी बोलने की बजाय इन्हें पहले अपने गिरेबान मेें भी झांककर जरूर देखना चाहिये। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के बारे में इस मुद्दे पर कुछ भी बोलना, इनके लिये मानो ‘900 चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली’ हो।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा लखनऊ व नोएडा में जो भी ऐतिहासिक व भव्य स्थल तथा ग्रीन गार्डन आदि बनवाये हैं, उन्हें विरोधी पार्टियों के लोगों को जातिगत द्वेष की भावना के नजरिये से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को कुछ ही वर्षों के अन्दर काफी अधिक आर्थिक लाभ होगा, जो प्रदेश के विकास व गरीब लोगों के उत्थान पर खर्च किया जायेगा।

सुश्री मायावती जी ने लोकार्पण के बाद इस स्थल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के उत्साह को देखते हुए कहा कि इसे देर रात्रि तक खुला रखा जाए, ताकि यहां के लोग अनुशासनपूर्वक इस स्थल को देख सकें। उन्होंने नोएडा आॅथरिटी के चेयरमैन श्री बलविन्दर कुमार को इस स्थल से सम्बन्धित अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये है। नोएडा जैसे अति महत्वपूर्ण क्षेत्र में ‘राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल’ एवं ‘ग्रीन गार्डन’ निर्माण के लिए खासतौर से दलितों एवं कमजोर वर्ग के लोगों ने माननीया मुख्यमंत्री जी का हार्दिक स्वागत किया।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री श्री नसीमउद्दीन सिद्दीकी, श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, श्री लालजी वर्मा, श्री इन्द्रजीत सरोज, ठाकुर जयवीर सिंह व श्री रामवीर उपाध्याय तथा पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, सांसद राष्ट्रीय महासचिव ‘‘श्री सतीश चन्द्र मिश्रा’’, कैबिनेट सचिव ‘‘श्री शंशाक शेखर सिंह‘‘, एडिशनल कैबिनेट सचिव ‘‘श्री रविन्द्र सिंह‘‘, माननीया मुख्यमंत्री के सचिव ‘श्री नवनीत सहगल व सूचना सचिव श्री प्रशान्त त्रिवेदी एवं इनके अलावा प्रमुख सचिव गृह श्री कुंवर फतेह बहादुर व ए0डी0जी0 (कानून व्यवस्था) श्री एस.के. सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी द्वारा लोकार्पण किये गये राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल व ग्रीन गार्डेन एवं अन्य जन-उपयोगी परियोजनाओं का संक्षिप्त परिचय

Posted on 15 October 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने आज नोएडा में आयोजित एक लोकार्पण समारोह में समय-समय पर दलित एवं पिछड़े वर्गों में जन्मे सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों के सम्मान में अपनी सरकार द्वारा बनवाये गये राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल व ग्रीन गार्डेन के लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर करोड़ों रूपये की लागत से तैयार की गयी विभिन्न जन-उपयोगी परियोजनाओं भी लोकार्पण किया। इनका संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया जा रहा है।
1.    नोएडा के सेक्टर-95 में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डेन यमुना नदी के किनारे 3.32 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में निर्मित यह ऐतिहासिक धरोहर अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों में जन्में महान सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों के आदर-सम्मान में बनाया गया है। यह प्रेरणा स्थल हरित पट्टिका में चयनित क्षेत्र को उच्चीकृत कर विकसित पार्क में एक सेन्ट्रल पार्क प्लाजा है, जिसमें 39 मीटर ऊँचा मुख्य स्तूप और 04 छोटे स्तूप बनाये गये हैं। मुख्य स्तूप में 03 महान विभूतियों की कांस्य प्रतिमायें स्थापित की गयी हैं। इसीप्रकार छोटे स्तूपों में महान विभूतियों का जीवन परिचय दर्शाते हुए ब्रान्ज के म्यूरल बनाये गये हैं। मुख्य स्तूप के दोनों तरफ 20 सैन्ड-स्टोन के एलीफैन्ट स्कल्पचर ग्रेनाइट के पैडस्टल पर स्थापित हैं।
पार्क के मध्य भाग में भारत के संविधान निर्माता परम् पूज्य भारत रत्न डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर प्लाजा के अन्तर्गत ब्रान्ज निर्मित उनकी 18 फीट ऊँची स्टैच्यू स्थापित की गयी है। पार्क के एक हिस्से में काॅलम प्लाजा, जिसमें 35 मीटर ऊँचा ग्रेनाइट का मुख्य स्तम्भ और उसके चारों तरफ 11 महान संतों की ब्रान्ज की 18 फीट ऊँची प्रतिमायें स्थापित हैं। पार्क में 75 प्रतिशत क्षेत्रफल में वृक्षारोपण एवं साफ्ट लैन्ड स्कैप का कार्य किया गया है और केवल 25 प्रतिशत भूमि पर भवन आदि का निर्माण किया गया है। इसके अलावा चबूतरे (हार्ड लैण्ड स्कैप) आदि का निर्माण भी किया गया है। उद्यान में विभिन्न प्रजाति के 7500 पेड़ और लगभग डेढ़ लाख स्रब लगाई गयी हैं। यह पार्क पर्यटन की दृष्टि से आंगतुकों के लिए आकर्षण का केन्द्र (गेटवे टू नोएडा) होगा।
2.    नोएडा सेक्टर-30 में स्थित 80 बेड मल्टीस्पेशलिस्ट के जिला अस्पताल को 60 करोड़ की लागत से आधुनिक बनाने के साथ ही उसका सुदृढ़ीकरण किया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग 3500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 8 मंजिला ऊँचा अटेन्डेन्ट ब्लाक का भी निर्माण किया गया है। इस पूरी तरह से वातानुकूलित अस्पताल में गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उच्च स्तर के इलाज की व्यवस्था होगी। द्वितीय चरण में इस अस्पताल के परिसर में 300 बेड का मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल भी शीघ्र क्रियाशील हो जाएगा। इस अस्पताल को बनाने में यहां के गरीब लोगों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सकीय सुविधायें बहुत कम दरों पर मिल सकेगी।
3.    नोएडा के सेक्टर-91 में 233 करोड़ रूपये की लागत से पंचशील बालक इण्टर कालेज का निर्माण कराया गया है, जिसमें 1230 छात्रों के रहने के लिए छात्रावास की व्यवस्था है।
4.    नोएडा के सेक्टर-44 में लगभग 233 करोड़ की लागत से महामाया बालिका इण्टर कालेज का निर्माण कराया गया है, जिसमें लगभग 1300 छात्राओं के रहने के लिए छात्रावास की व्यवस्था है। इसके साथ ही पूरे टीचिंग स्टाॅफ के रहने हेतु कालेज कैम्पस में ही आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। इन दोनों कालेज में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब छात्र एवं छात्राओं को कर्म खर्च पर उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त होगी।
5.    नोएडा में ही लगभग 43 करोड़ रूपये की लागत से मास्टर प्लान मार्ग संख्या-1 पर 172 मीटर लम्बा रजनीगन्धा चैराहा अण्डरपास बनाया गया है, जिससे नोएडा से डी0एन0डी0 होते हुए दिल्ली आने-जाने वाली जनता को अत्याधुनिक सुविधा तथा रोज लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। शीघ्र ही सेक्टर-37 व 44 चैराहे का अण्डरपास का निर्माण भी पूर्ण कर लिया जायेगा, जिससे नोएडा से कालिंदी कुन्ज होते हुए दिल्ली आने-जाने वाली जनता को अत्यधिक सुविधा तथा ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।
6.    कु0 मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बादलपुर के नव-निर्मित शिक्षा संकाय पर 261 लाख रूपये के व्यय किये गये हैं।
7.    कु0 मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बादलपुर के वाणिज्य संकाय पर 130.15 लाख रूपये के व्यय किये गये हैं।
8.    कु0 मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बादलपुर के विज्ञान संकाय पर 227 लाख रूपये व्यय किये गये हैं।
9.    बादलपुर स्थित गौतमबुद्ध पार्क बनाया गया है, जिसमें महात्मा गौतमबुद्ध की 18 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गयी है। पार्क में वाटर बाॅडी, फव्वारे आदि का निर्माण किया गया है। पार्क के अन्दर चारों ओर पैदल मार्ग बनाया गया है। इसके अलावा पार्क में बाउण्ड्रीवाल एवं जनसुविधा हेतु टाॅयलेट ब्लाॅक का निर्माण किया गया है। पार्क में विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष एवं खुले क्षेत्र में घास लगायी गयी है। यह पार्क लगभग 40,600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया गया है। इसके निर्माण पर 47.90 करोड़ रूपये की लागत आयी है।
10.    बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर पार्क लगभग 01 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया गया है और इस पर 101.50 करोड रूपये की धनराशि व्यय हुई है। इस पार्क में बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 18 फीट ऊंची एक मूर्ति स्थापित की गयी है। पार्क में वाटर बाॅडी, फव्वारे आदि का निर्माण भी किया गया है। पार्क के चारो ओर पैदल मार्ग बनाया गया है, जिसमें चारो स्थानों पर बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर, माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी, रमाबाई अम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी की मूर्तियां लगायी गयी हैं। पार्क में बाउण्ड्रीवाल, प्रशासनिक भवन एवं जनसुविधा हेतु टाॅयलेट ब्लाॅक का निर्माण किया गया है। पार्क में विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष एवं खुले क्षेत्र में घास लगायी गयी है।
11.    डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर हेली-पैड-बादलपुर का निर्माण लगभग 20200 वर्ग मीटर में किया गया है। हेलीपैड में बाउण्ड्रीवाल, काॅटेज, वाच टाॅवर्स, गार्डरूम आदि का निर्माण किया गया है। इस कार्य की कुल लागत 20.50 करोड़ रूपये है।
12.    विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सभा आदि के लिए कुल 01 हजार की क्षमता के गौतमबुद्ध बालक इण्टर काॅलेज का प्रेक्षागृह, ग्रेटर नोएडा का निर्माण सितम्बर, 2011 में पूर्ण किया गया। इस पर 9.75 करोड़ रूपये की लागत आयी है।
13.    गे्रटर नोएडा में ही 01 हजार क्षमता का सावित्रीबाई फुले बालिका इण्टर कालेज का प्रेक्षागृह का निर्माण सितम्बर, 2011 में पूर्ण किया गया है, जिस पर 975 करोड़ रूपये की लागत आयी है।
14.    ग्रेटर नोएडा में ही गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के वाह्य आगन्तुकों, विद्यार्थियों के अभिभावकों को ठहरने के लिए गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है। इस भवन में 100 नग सुसज्जित कमरें बनाये गये हैं। इसके अतिरिक्त इस भवन में 50 व्यक्तियों की क्षमता का एक सभाकक्ष भी है और इस पर लगभग 26.07 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय की गयी है।
15.    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में 370 छा़त्राओं हेतु महामाया महिला छात्रावास का निर्माण किया गया है। इस छात्रावास में प्रत्येक छात्रा हेतु अलग-अलग कमरें की व्यवस्था की गयी है। छात्रावास के समीप डाइनिंग हाॅल का भी निर्माण कराया गया है। इस छात्रावास का निर्माण जुलाई, 2011 में पूर्ण किया गया है और इस पर कुल 22 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय हुई है।
16.    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में 241 छात्रों हेतु गुरू घासीदास पुरूष छात्रावास का निर्माण किया गया है। इस छात्रावास में प्रत्येक छात्र हेतु अलग-अलग कमरें की व्यवस्था की गयी है। छात्रावास के समीप डाइनिंग हाॅल का भी निर्माण कराया गया है। इस छात्रावास का निर्माण जुलाई, 2011 में पूर्ण किया गया है और इस पर कुल 16 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय हुई है।
17.    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में 246 छात्रों हेतु बिरसामुण्डा पुरूष छात्रावास का निर्माण किया गया है। इस छात्रावास में प्रत्येक छात्र हेतु अलग-अलग कमरें की व्यवस्था की गयी है। छात्रावास के समीप डाइनिंग हाॅल का भी निर्माण कराया गया है। इस छात्रावास का निर्माण जुलाई, 2011 में पूर्ण किया गया, और इस पर कुल 16.03 करोड़ रूपये की धनराशि खर्च की गयी है।
18.    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में ही 350 छात्रों हेतु सन्त कबीरदास पुरूष छात्रावास का निर्माण किया गया है। इस छात्रावास में प्रत्येक छात्र हेतु अलग-अलग कमरें की व्यवस्था की गयी है। छात्रावास के समीप डाइनिंग हाॅल का भी निर्माण कराया गया है। इस छात्रावास का निर्माण जुलाई, 2011 में पूर्ण किया गया है और इस पर कुल 24.05 करोड़ रूपये की धनराशि खर्च की गयी है।
19.    गे्रटर नोएडा में 17.80 करोड़ रूपये की लागत से मान्यवर श्री कांशीराम मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल के प्रशासनिक कार्यों के सम्पादन हेतु परिसर में ही प्रशासनिक भवन का निर्माण किया गया है। भवन का निर्माण कार्य जनवरी, 2011 में पूरा किया गया है।
20.    45 करोड़ रूपये की लागत से सेक्टर 62, नोएडा में 500 सीटों का अनुसूचित जाति जनजाति महिला छात्रावास का निर्माण अन्तिम चरण में है, जिसमें 500 अध्ययनरत/कार्यरत महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। इस परियोजना से क्षेत्र की अनुसूचित जाति/जनजाति की छात्राओं/महिलाओं की नोएडा में रहने की समस्या का समाधान हो सकेगा तथा छात्रावास में रहने से उनकी शिक्षा के स्तर में भी सुधार होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in