Archive | राज्य

जन शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें-जिलाधिकारी

Posted on 19 October 2011 by admin

आवेदन पत्रों पर शिकायतकत्र्ता का मोबाइल नम्वर अंकित कराये ताकि निस्तास्तारण का सत्यापन करा सके ।

जन समस्याओं के त्वरित निदान हेतु जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अजय चैहान ने तहसील सदर आगरा में जन समस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियों को तत्परता से शिकायतों के समाधान हेतु निर्देश दिये। उन्होंने आवेदन पत्रों पर शिकायत कर्ताओं के मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित कराने के निर्देश दिये ताकि निस्तारण के उपरान्त पुष्टि भी की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण पर प्रभावी निस्तारण करें और शिकायत कर्ता को सन्तुष्ट करने के दायित्व के भाव से सेवा प्रदान की जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि तहसील दिवस में प्राप्त ऐसी शिकायतें जिनका निस्तारण स्थलीय जांच कर ही सम्भव हो, ऐसे प्रकरणों में जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थों के माध्यम से कार्यक्रम बनाकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण के आधार पर निस्तारण करायें।
उन्होंने निर्देश दिये कि समस्या/ शिकायत का प्रभावी निस्तारण कर शिकायत कर्ता को भी अवगत कराये तहसील दिवस के प्रकरणों के निस्तारण के कार्यवाही बेवसाइट पर भी समय से अप डेट कराना भी सुनिश्चित करें ताकि आवेदन कर्ता को अपने आवेदन पत्र की स्थिति की जानकारी आन लाइन भी उपलब्ध हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी आर0 के0 श्रीवास्तव ने गत तहसील दिवसों के लम्बित संदर्भो की विभाग वार समीक्षा की। आज तहसील दिवस में 59 शिकायतें प्राप्त हुई। इस अवसर पर डी.आई.जी. असीम अरूण, डीएफओ एम.के.जानू, एसडीएम सदर अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामरतन एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिनिधि मण्डल ने भाजपा नेता से भेंट कर उन्हें प्रधानमंत्री के नाम देय 32 रूपये के ड्राफ्ट सौपें

Posted on 19 October 2011 by admin

dsc_6040भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उ0प्र0 चुनाव अभियान समिति प्रमुख के नेतृत्व में निकली जनस्वाभिमान यात्रा के धम्मौर पहुँचने पर आज शाहूजीमहाराज नगर एवं सुल्तानपुर कई वरिष्ठ नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल ने भाजपा नेता से भेंट कर उन्हें प्रधानमंत्री के नाम देय 32 रूपये के ड्राफ्ट सौपें। वरिष्ठ नागरिकों ने श्री मिश्र से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री से मिल नहीं सकते इसलिए ये ड्राफ्ट प्रधानमंत्री तक पहुँचा दें क्योंकि हम चाहते है कि 32 रूपये में देश के गरीब नागरिकों के पेट भरे न भरे लेकिन प्रधानमंत्री जी की जो नीति है वह उसके तहत भूखे न सोने पायें। भारतीय स्टेट बैंक की अलग-अलग शाखाओं से जारी इन ड्राफ्टों को प्राप्त करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की यू0पी0ए0 सरकार 26 रूपये और 32 रूपये की आय वाले व्यक्ति को गरीब नहीं मानती। ड्राफ्ट सौंपने वालों में रामचन्द्र मिश्रा, महेश सिंह, अशोक यादव, रामप्रकाश, राजमणि एवं सूर्यभान सिंह शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्र की संप्रग सरकार हो या प्रदेष की बसपा सरकार दोनों ने ही किसानों की घोर उपेक्षा की है

Posted on 18 October 2011 by admin

41भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राश्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए कहा कि विष्व में किसानों की सर्वाधिक संख्या भारत में रहती है और भारत में भी उत्तर प्रदेष में किसानों की संख्या सबसे अधिक है। 1950-52 में देष की अर्थव्यवस्था में कृशि का योगदान देष के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 50 फीसदी हुआ करता था वो आज तेजी से घटकर लगभग 16-17 फीसदी ही रह गया है।
उन्होंने कहा कि चाहे केन्द्र की संप्रग सरकार हो या प्रदेष की बसपा सरकार दोनों ने ही किसानों की घोर उपेक्षा की है। आज कृशि क्षेत्र को पष्चिमी देषों में मंदी से लड़ने का कारगर हथियार माना जा रहा है। यदि कृषि क्षेत्र की मौजूदा संभावनओं को ठीक ढंग से विकसित करदिया जाए तो भारत की विकास दर तो बढ़ेगी ही साथ ही महंगाई पर रोक लगेगी। श्री सिंह ने कहा कि जब हम केन्द्र की सरकार में थे तब किसानों और कृशि के लिए दीर्घकालीन योजना बनाई थी। इस योजना के अन्तर्गत किसानों की समस्याओं की विस्तृत विवेचना करने के लिए राजग ने प्रो0 एम0एस0 स्वामीनाथन की अध्यक्षता में एक राश्ट्रीय किसान आयोग का गठन किया था। इस आयोग ने 7वर्श पहले ही सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसके बावजूद यू0पी0ए0 सरकार ने इस रिपोर्ट को अभी तक लागू नहीं किया है। उन्होंनें केन्द्र सरकार से मांग किया कि वह तत्काल स्वामिनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करे।
पूर्व राश्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कई भाजपा षासित राज्यों में बैंकों से कृशि कार्य के लिए महज एक फीसदी की ब्याज दर से ऋण मुहैया कराया जा रहा है। उ0प्र0 में भी सरकार बनने पर हम ऐसा ही करें साथ ही पहले वर्श कोई ब्याज नहीं लेंगे तथा यह सुनिष्चित करेंगे कि किसानों द्वारा जब टेªक्टर आदि कृशि संबंधी उपकरणों की खदीर जाए तो बैकों द्वारा उसकी पूरी जमीन को बंधक न बनाए जाए। किसान ने जिस कीमत का ट्रेक्टर द्वारा खरीदा है मात्र उतनी कीमत की जमीन बैंकों द्वारा अपने पास सुरक्षित रखी जाए।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में गन्ने की पेराई का समय प्रारम्भ हो रहा है फिर भी अभी तक उन्हें वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग किया है कि कम से कम तीन सौ रूपए प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाना चाहिए। प्रदेष सरकार ने चीनी मिल मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए कई चीनी मिलों को सस्ती दरों 31पर लाभ पहुंचाने के लिए कई चीनी मिलों को सस्ती दरों पर दी है। इससे सरकार को गरीब 25 हजार करोड़ रूपए का घाटा हुआ है। कृशि क्षेत्र की समस्याओं पर विचार करने के लिए उनहोंने देष की संसद में 10 दिनों का एक विषेश सत्र बुलाने पर बल दिया। जैसे सरकार रेल के लिए अलग से बजट जारी करती है उसी प्रकार कृशि के लिए भी एक अलग से बजट का प्रावधान होना चाहिए। क्योंकि भारत में सर्वाधिक आबादी कृशि कार्य में लगी हुई है और आज भी इसी क्षेत्र में ज्यादा लोगों को रोजगार मिलता है। इसलिए कृशि को राश्ट्रीय पेषा घोशित किया जाना चाहिए। संसद में लम्बे समय से लम्बित बीज विधेयक भी पारित न करने से देष में नकली बीजों का कारोबार फल-फूल रहा है। इसके चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है उन्होंने इस विधेयक को संसद के षीतकालीन सत्र में बहस के लिए प्रस्तुत  करने की मांग की।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित खाद्य एंव नगदी फसलों का लाभकारी मूल्य उन्हें मिलना चाहिए। क्योंकि अधिकांष किसानों के लिए कृशि घाटे का सौदा साबित हो रही  है। कृशि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय समय स्वामिनाथन फार्मूले को संज्ञान में लिया जाना चाहिए। भाजपा की सत्ता आने पर किसानों के पसीने का उचित मूल्य दिलाया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि बुलन्दषहर में हुई खाद चोरी की जांच होनी चाहिए। व्यापारियों की समस्याओं पर बोलने हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि फूटकर व्यापारियों की समस्याएं बढ़ रही हैं केन्द्र सरकार फुटकर क्षेत्र में भी बहुराश्ट्रीय कम्पनियों को लाना चाह रही है जो सर्वथा अनुचित है। उन्होंने कहा कि अन्ना द्वरा चलाए गए आंदोलने को भाजपा लाभ की दृश्टि से नहीं देखती क्योंकि यह एक पवित्र आंदोलन है हम इसका समर्थन करते हैं।
श्री सिंह ने कहा कि प्रषांत भूशण द्वारा कष्मीर पर दिए गए बयान को में खारिज करता हॅू। जन स्वाभिमान यात्रा के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल विधान सभा में पहंुचने पर चालीस लोग बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हुए। जिनमें वीरेन्द्र सिंह बिल्लू, सदस्य जिला पंचायत संदस्य, नीलेष त्यागी चैयरमैन किसान सहकारी समिति दहेड़ी, नीतू चेयरमैन सह0 समिति तलहाखीरी, मोहम्मद कयूत उप ब्लाक प्रमुख चरथावल अािद प्रमुख थे।
जनस्वाभिमान यात्रा में राश्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, पूर्व प्रदेष अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, उपनेता विधानमंडल दल हुकुम ंिसंह, राश्ट्रीय मंत्री संतोश गंगावार, क्षेत्रीय प्रभारी रामजी सिंह, प्रदेष उपाध्यक्ष महेहन्द्र सिंह, व्यापार प्रकोश्ठ के प्रदेष अध्यक्ष अषोक गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वित्त आयोग की धनराशि के दुरूपयोग का आरोप लगाया

Posted on 18 October 2011 by admin

dsc_0834भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उ0प्र0 चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने बसपा सरकार पर पूर्वांचल के विकास के लिए आवंटित 11वें वित्त आयोग की धनराशि के दुरूपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के विकास के लिए आई धनराशि बसपा के विधायकों और कोआर्डिनेटरों की सुविधानुसार बांटकर बड़े पैमाने पर सरकारी धन की हेरा-फेरी की जा रही है। श्री मिश्र ने सत्तारूढ़ दल द्वारा की जा रही धांधली को रोकने के लिए चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होेंने केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार पर सी0बी0आई के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमों से गुपचुप डील कर कांग्रेस अपना राजनीतिक खेल खेल रही है।
जनस्वाभिमान यात्रा के पांचवे दिन जौनपुर से प्रारम्भ होकर ढखवां प्रतापगढ़, सोनवां, कोईरीपुर, सुल्तानपुर में सभाओं को अलग-अलग सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को इस बात के लिए जवाब देना चाहिए कि प्रदेश की मुख्यमंत्री की आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में सी0बी0आई0 जांच में बचाने के लिए उन्होंने क्या वादा किया था। क्योंकि हाल में ही बसपा सुप्रीमों के बयानों से यह साबित हुआ है कि सी0बी0आई0 जांच में बसपा सुप्रीमों की मदद का आश्वासन सोनियां गांधी ने दिया था। उन्होंने उ0प्र0 सरकार में भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसी बयानों को ढोंग बताते हुए कहाकि जब बसपा सुप्रीमों के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के माामले में सी0बी0आई0 ने चार्ज शीट तैयार कर ली है तो उसको अदालत में दाखिल क्यों नहीं किया जा रहा है। श्री मिश्र ने कहा कि कांग्रेस मायावती को सी0बी0आई0 जांच में बचा रही है।
dsc_0773उन्होंने कहा कि कांग्रेस सी0बी0आई0 का दुरूपयोग करने में माहिर है। जहां एक ओर वह पी0 चिदम्बरम् को बचा रही है वहीं उ0प्र0 में दो-दो सी0एम0ओ0 व एक डिप्टी सी0एम0ओ0 की हत्या के बाद एन0आर0एच0एम0 घोटालों की जांच एवं सी0एम0ओ0 हत्याकाण्ड की जांच कर रही सी0बी0आई0 की अबतक की विवेचना का नतीजा शून्य रहा है। श्री मिश्र ने कहा वास्तव में कांगे्रस बसपा सरकार द्वारा किये भ्रष्टाचार व घोटालों को अपना संरक्षण दे रही है। इसीलिए राजधानी लखनऊ में हुए सी0एम0ओ0 हत्याकाण्ड के बाद आरोपों के जद में आये बसपा सरकार के दो  मंत्रियों से सी0बी0आई0 ने अभी तक पूछताछ नहीं की।
उन्होंने कहा कि बसपा राज में किसान हो या व्यापारी सब त्रस्त हैं। किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। भाजपा जब सत्ता में थी तो उसने किसानों को उसकी जोत के आधार पर मुआवजा देने की योजना बनाई। श्री मिश्र ने कहा कि सत्ता में आने पर हम कृषि को व्यापार का दर्जा देंगे। हमारा केन्द्र बिन्दु गांव, किसान और मजदूर होगा। वर्तमान में इसकी दुर्दशा हो रही है। गांव में गरीबोें को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन जैसी जन कल्याणकारी योजनाएं चालू की गई थी जो बाद में अवरूद्ध कर दी गईं। राशन कार्ड बनना बन्द हो गये।  प्रदेश सरकार अपने का बचाने के लिए कांगे्रस से डील कर रही है। प्रदेश की कोई चिन्ता नहीं है। लोग खाद बिजली, पानी के लिए चिल्ला रहे हंै। मंहगाई के लिए दोनों सरकारें जिम्मेदार हंै। जन स्वाभिमान यात्रा में उमडे़ जन सैलाब का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन व विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लें।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, विधायक मोती सिंह, सीमा द्विवेदी, मीना पाण्डेय, स्वामीनाथ, बब्बू राजा, आदि लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यवसायिक कार्यो में घरेलू गैस का प्रयोग दण्डनीय अपराध

Posted on 18 October 2011 by admin

अपर जिलाधिकारी(ना0 आ0) जे.पी. तिवारी ने बताया है कि उपभोक्ताओं को घरेलू कुकिंग गैस सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराये जाने तथा घरेलू कुकिंग गैस व्यवसायिक कार्यो में प्रयोग की रोकथाम के उद्देश्य से दिनांक 18-10-2011 से दिनांक 31-10-2011 तक होटल, हलवाई, रेस्टोरेन्ट, ढावे, मैरिज होम, आदि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा वाहनों में घरेलू गैस के उपयोग की चैकिंग का एक विशेष अभियान 2000 के प्राविधानों के अनुसार व्यवसायिक कार्यो में घरेलू गैस का प्रयोग किया जाना प्रतिबन्धित है एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है ।
उन्होंने जनपद के समस्त होटल, हलवाई, रेस्टोरेन्ट, ढावे, मैरिज होम, आदि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं समस्त औद्योगिक प्रतिष्ठानों/वाहनों में किसी भी दशा में घरेलू गैस सिलेण्डरों का प्रयोग न करके केवल कौमर्शियल गैस सिलेण्डरों का ही उपयोग करें। यदि चैकिंग के दौरान कोई भी व्यवसायी अपने औद्योगिक/व्यावसायिक प्रतिष्ठान जैसे होटल, हलवाई, रेस्टोरेन्ट, ढावे, शादी विवाह आदि अन्य आयोजनों, मैरिज होम्स एवं वाहनों आदि में घरेलू गैस सिलेण्डरों का प्रयोग करता पाया जाता है तो उसके व्यावसायिक स्थल पर पाये गये घरेलू गैस सिलेण्डरों को जब्त करते हुए उसके विरूद्व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विषेष अभियान दिवस 16 अक्टूबर को जनपद लखनऊ, बाराबंकी एवं फैजाबाद के पोलिंग स्टेषनों का औचक निरीक्षण

Posted on 17 October 2011 by admin

fzमुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विषेष अभियान दिवस 16 अक्टूबर को जनपद लखनऊ, बाराबंकी एवं फैजाबाद के पोलिंग स्टेषनों का औचक निरीक्षण
विषेष अभियान तिथियों में मतदाताओं को फार्म भरने में सहयोग करने हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक हेल्प डेस्क बनायी जाय: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
निर्वाचन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, अनुपस्थित कर्मचारियों को दण्डित किया जाय: उमेष सिन्हा
युवा मतदाता एवं विषेषकर महिलाये का बूथ वार कार्य योजना बनाकर      आगामी 29 अक्टूबर तक फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में अवष्य         सम्मिलित करा दिया जाय: मृत्युंजय कुमार नारायण

प्र देष के मु ख्य निर्वा चन अधिकारी श्री उमेष सिन्हा ने पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण  करते हु ए अनु पस्थित कर्म चारियों को दण्डित करने एवं निर्वा चन कार्य  में किसी प्र कार की लापरवाही न बरतने के  निर्दे ष दिये। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं को विषेषकर यु वाओं  औ र महिलाओं को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने  हेतु  सार्थ क प्र यास किये  जाय। उन्हों ने  कहा कि मलिन बस्तियों, नयी कालौनियों आदि का विषेष सर्वे  कराकर पात्र व्यक्तियों को अवष्य मतदाता बनाया जाय ताकि कोई  भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूटने न पाये। उन्होंने कहा कि महिलाओं, अस्वस्थ एवं बु जु र्ग  व्यक्तियो ं को मतदाता कार्ड  बनवाने मे ं सहज ढंग से व्यवस्था कराते  हु ये उनके घरो ं मे ं ही फोटो  खिचने की व्यवस्था सु निष्चित करायी जाय।
मु ख्य निर्वा चन अधिकारी आज अपर मु ख्य निर्वा चन अधिकारी के साथ मतदाता पु नरीक्षण कार्य क्रम के अन्तर्ग त जनपद लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद के राजकीय नेषनल होम्योपेथिक मेडिकल कालेज, विराज खण्ड गोमती नगर, लिटिल फ्र ेन्ड स्कूल विष्वास खण्ड, प्र ाथमिक विद्यालय सेमरा, चिनहट प्र ाथमिक विद्यालय मोहम्मदपु र चैकी, बंकी, प्र ाथमिक विद्यालय सफे दाबाद, प्र ाथमिक विद्यालय रानीमऊ तथा प्र ाथमिक विद्यालय कु ढासादात, रूदौली स्थित पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण कर रहे  थे। उन्होंने  कहा कि निर्धा रित फार्म  में पात्र मतदाताओं को ई -मेल आइडी तथा मोबाइल नम्बर का भी अंकन अवष्य कराया जाय ताकि आयोग सीधे मतदाताओं  को आवष्यक जानकारी एवं मै सेज दे सके।

उन्होंने यह भी निर्दे ष दिये कि विषेष दिवसो के अवसर पर पोलिंग बू थों पर कैमरे की अवष्य व्यवस्था करायी जाय ताकि फोटो आदि ले ने  में किसी प्र कार की कठिनाई  न हो। उन्होंने  कहा कि बी0एल0ओ0 घर-घर जाकर सर्वे  का कार्य  सु निष्चित करें  तथा पु ष्टि के रूप में  घर के  मु ख्य द्वार पर मार्क र से  अवष्य अंकन करें।
श्री सिन्हा ने कहा कि जिला निर्वा चन कार्या लयों मे ं अस्थायी ले न्डलाइन टेलीफोन कनेक्षन दे ते हु ये  निर्वा चन हे ल्पलाइन/काॅलसेन्टर की स्थापना करा दी गयी है। काॅल सेन्टर में एक कम्प्यूटर की व्यवस्था करते हु ए वर्त मान में यह सेन्टर प्र ातः 10ः00 बजे से सायः 6ः00 बजे तक प्र त्येक दषा में क्रियान्वित कराया जाय। पु नरीक्षण के दौ रान विषेष अभियान तिथियो में दावे  औ र आपत्तियाँ प्र ाप्त करने के लिए पं जीकरण हेतु  विषेष अभियान आयोजित कराया जाय। इन आयोजनो के व्यापक प्र चार-प्र सार हेतु  शहरी क्षेत्र में  रिक्षो पर लाउडस्पीकर लगाकर औ र ग्र ामीण क्षेत्र में डु गडु गी बजवाकर करवाया जाय। विषेष अभियान तिथियों में  मतदाताओं को  फार्म  भरने में  सहयोग करने हे तु  प्र त्येक मतदान केन्द्र  पर एक हेल्प डेस्क बनायी जाय। विषे ष अभियान तिथियों में मतदान केन्द्र ों पर मतदाताओं की सहायता के लिए मान्यता प्र ाप्त राजनैतिक दलों द्वारा नियु क्त किये गये बूथ लेबिल एजेन्ट, ग्र ाम स्तरीय कार्य कर्ता  जै से - आॅगनवाड़ीवर्क र, आषा, ए.एन.एम., किसान सेवक, ग्र ाम पंचायत अधिकारी, ग्र ाम विकास अधिकारी तथा लेखपाल आदि की उपलब्धता सु निष्चित की जाय। सम्पूर्ण  पात्र छात्रो का पंजीकरण कराने वाले षिक्षण संस्थाओं को राष्ट्र ीय मतदाता दिवस अर्था त्  आगामी 25 जनवरी के  अवसर पर प्र षस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
अपर मु ख्य निर्वा चन अधिकारी ने निर्दे ष दिये  कि ग्र ामसभाओ, वार्डो  औ र रेजीडेन्ट वेलफेयर एसीषियोसनो  की बैठके आयोजित कराकर मतदाता सू ची को पढ़कर सु नाया जाय। शैक्षिक संस्थाओं में एन.एस.एस. कोआर्डि ने टर्स  का पूरा सहयोग लेते हु ए उन्हें आवष्यक फार्म  उपलब्ध कराये जाय। विधानसभा में बूथ वार जेण्डर रेषियो, एज कोहार्ट  एवं यथासम्भव ई .पी. रेषियो का विष्लेषण कर छू टे हु ए मतदाता एवं  विषेषकर महिलाओं को बूथ वार कार्य  योजना बनाकर आगामी 29 अक्टूबर की अवधि में  फार्म -6 भरवाकर मतदाता सू ची में अवष्य सम्मिलित करा दिया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्य के एक दर्जन से अधिक मंत्री अपने किये गये घपले, घोटालों व भ्रष्टाचार के कारण लोकायुक्त की जांच की घेरे में हैं

Posted on 16 October 2011 by admin

dsc_0225भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री को लोकायुक्त की परिधि में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के एक दर्जन से अधिक मंत्री अपने किये गये घपले, घोटालों व भ्रष्टाचार के कारण लोकायुक्त की जांच की घेरे में हैं। यदि मुख्यमंत्री की जांच का प्राविधान होता तो प्रदेश की मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचार के मामलों में लोकायुक्त जांच के जद में होती। श्री मिश्र आज संतरविदास नगर (भदोही) के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इसके पूर्व श्री मिश्र ने आज मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन के बाद अपने चैथे दिन की जनस्वाभिमान यात्रा की शुरूआत की। यात्रा का बर-टर, विन्ध्याचल, टिल्ठी, जगरनाथपुर भदोही व गोपीगंज में भव्य स्वागत किया गया।
जन स्वाभिमान यात्रा को जगह-जगह पर मिल रहे जन समर्थन एवं सभाओं में उमड़ते जन सैलाब से उत्साहित श्री मिश्र मजहबी आरक्षण पर केन्द्र व प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि अपनी तुच्छ वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस, बसपा व सपा मजहबी आरक्षण की बात कर देश व प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हंै। उन्होंने कहा कि गरीबों को लाभ मिलना चाहिए लेकिन मजहब के आधार पर नहीं। बाबा साहब डा0 भीम राव अम्बेडकर भी मजहब के आधार पर दिये जाने वाले आरक्षण के विरोधी थे। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार से प्रश्न किया कि व स्पष्ट करे कि आखिर किसके कोटे के लाभ को कम करके मजहबी आधार पर आरक्षण दिये जाने का प्रावधान किया जायेगा।
श्री मिश्र ने कहा कि आमजन के बीच केन्द्र व प्रदेश सरकार की विश्वसनीयता कम हो गयी है। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही है और जनहित के लिए आवंटित धन सत्ता रूढ़दल के नेताओं और मंत्रियों की जेब में जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की बसपा सरकार को विकास विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में एक भी विद्युत परियोजना चालू नहीं हो सकी। प्रदेश के विकास के नाम पर कांगे्रस व बसपा कोरी बयानबाजी कर जनता को धोखा देने का काम कर रही हंै। उन्होंने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि गंगा नदी पर बनने वाले पुल पर सपा, बसपा द्वारा की जा रही राजनीति निन्दनीय है। आमजन के हितों और विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
श्री मिश्र ने प्रदेश की बसपा सरकार को 2 लाख 54 हजार करोड़ के घोटालों की सरकार बताते हुए कहा अपने पूरे कार्यकाल में बसपा सरकार ने मूर्तिओं, स्मारकों, पार्को के निर्माण के नाम पर लाखों करोड़ों रूपये की हेरा-फेरी की। उन्होंने कहा कि मनरेगा के लाभार्थी अपने को ठगा महसूस कर रहें क्योंकि मनरेगा के नाम पर पूरे प्रदेश मंे बड़े पैमाने पर मनरेगा की योजनाओं में हेरा-फेरी हो रहीे और फर्जी खाते खोलकर रूपये निकाले जा रहे हैं। श्री मिश्र ने सभा में उपस्थित जन समुदाय से हाथ उठाकर जनता को यह संकल्प दिलवाया कि वह प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त प्रदेश बनाने के लिए भाजपा को समर्थन दें।
जन स्वाभिमान यात्रा के साथ पहंुुचे राष्ट्रीय मंत्री किरीट सोमैया ने प्रदेश की बसपा सरकार को हजारों करोड़ रूपये के बिजली घोटालों का आरोपी बताते हुए कहा कि राज्य में जनता के धन को लूटने की होड़ मची है। राज्य के एक कद्दावर मंत्री ने अपने विभाग के अधीन सड़क निर्माण के ठेक अपनी नजदीकी रिश्तेदारों को दिला दिया। उन्होंने जनता का आवाह्न करते हुए कहा कि उ0प्र0 के विकास और प्रदेश में सुशासन लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायें।
जन स्वाभिमान यात्रा के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि जहां आज लोग अपने निहित स्वार्थों के चलते नीतियों एवं सिद्धान्तों को दर-किनार करते हुए दल बदल रहे हैै। वहीं भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोबल और राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत होकर पार्टी की नीतियों और सिद्धान्तों पर चलकर आमजन की सेवा में तत्पर हैं। जनस्वाभिमान यात्रा की सफलता एवं जगह-जगह पर हो रहे स्वागत सभा में उमड़ी भीड़ एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह यह सिद्ध करता है कि बसपा सरकार के दिन गिने-चुने बचे हैं और आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आयेगी ।
जनस्वाभिमान यात्रा में आज प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री प्रभुनाथ चैहान, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिनेश दुबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चैहान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राकेश त्रिवेदी, सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यू.पी.ए. सरकार का रवैया दोमुहा है

Posted on 16 October 2011 by admin

बसपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए है। पिछले साढे़ चार सालों के अपने शासनकाल में इस सरकार ने लगभग ढाई लाख करोड़ रूपये का घोटाला किया है। प्रदेश सरकार के 100 से भी अधिक घोटालों की सूची भारतीय जनता पार्टी सार्वजनिक रूप से प्रकाशित कर चुकी है। जन स्वाभिमान यात्रा के चैथे दिन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पतला मोदीनगर, गाजियाबाद में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस नेतृत्व वाली यू.पी.ए. सरकार का रवैया दोमुहा है। भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। जहां एक ओर भाजपा ने भ्रष्टाचार का आरोप लगते ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बी.एस. येदुरप्पा को पद से हटने का निर्देश दिया दूसरी ओर 2ळ स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में केन्द्र सरकार द्वारा कांग्रेस के मंत्रियों पर आरोप लगने के बावजूद उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। वित्त मंत्रालय के द्वारा तैयार किए गए एक नोट में जिसमें कि अन्य मंत्रालयों सहित प्रधानमंत्री कार्यालय से भी राय ली गई है उसमें स्पेक्ट्रम आवंटन मामलें मंे तत्कालीन वित्त मंत्री श्री पी. चिदंबरम का नाम आने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिन मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है उन्हें स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा बचाने का प्रयास किया जा रहा है। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
041श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त के पास मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच करने की शक्ति निहित नहीं है इसलिए इस मामलें में मुख्यमंत्री को आरोपित नहीं किया जा सका है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सत्ता में आयेगी तो नोएडा भूमि घोटाले की जांच करायेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री पद को भी लोकायुक्त की जांच के दायरे मंे लायेगी। उत्तर प्रदेश और केन्द्र की सरकार ने आम आदमी के सारे सपनों को तोड़ दिया हंै।
उन्होंने कहा कि जहां एक ओर हाउसिंग सेक्टर को आद्योगिक घरानों की मनमानी के हवाले छोड़ दिया गया है वहीं केन्द्र ने बैंक द्वारा ऋण की ब्याज दरों में पिछले एक वर्षं में एक दर्जन बार वृद्धि करके आम आदमी की कमर तोड़ दी है। श्री सिंह ने सरकार से मांग की की कि आम आदमी के घर का सपना साकार करने के लिए एक सुविचारित नीति बनाए और हाउसिंग सेक्टर को रेगुलेट करे। उन्होंने कहा कि नोएडा में जमीन की बिक्री में करीब आठ हजार करोड़ रूपये का घोटाला वर्ष 2009-10 एवं 2010-11 में मात्र आठ हजार एक सौ इकत्तीस करोड में नोएडा अथारिटी में करीब 38.22 लाख वर्ग मीटर जमीन ़बेची जबकि जिला प्रशासन द्वारा इस जमीन की कीमत सर्किल रेट के अनुसार कम से कम 16 हजार करोड़ आंकी गई है। यानि स्वयं सरकार के अनुमान से ही इस जमीन की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित कीमतों से आधी कीमतों पर की गई है। इस भूमि का वर्तमान बाजार भाव सर्किल रेट से कम से कम 4 से 5 गुना अधिक है। नोएडा का यह भूमि घोटाला प्रदेश की सत्ता में उच्च पदों पर बैठे लोगों की मिलीभगत से हुआ है। भाजपा ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी प्रदेश लोकायुक्त को दी है और दोषी अधिकारियों और मंत्रियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भूमि अधिग्रहण को लेकर कई जगहों पर हिंसक आंदोलन एवं प्रदर्शन हुए है। उत्तर प्रदेश में भी भट्टा परसौल, टप्पल और अन्य कई स्थानों पर जबरिया भूमि अधिग्रहण को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए है जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा बर्बरता से कुचलने का प्रयास किया गया। भूमि अधिग्रहण की समस्या की गंभीरता को देखते हुए भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल संसद में जल्द से जल्द पेश किया जाना चाहिए ताकि भूमि अधिग्रहण के विषय पर एक स्पष्ट नीति तय हो सके। इसलिए भाजपा संसद के इसी शीतकालीन सत्र में भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल को चर्चा के लिए लाए जाने की मंाग करती है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने कहा कि देश में हालात ठीक नहीं हैं। सत्ता में बैठे लोग जेल जाए यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकायुक्त की सिफारिश पर उ0प्र0 में मंत्रियों को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संप्रग के शासन में मंहगाई लगातार बढ़ रही है। 12 महीने में 12 बार पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। बांग्लादेशी लगातार घुसपैठ कर रहे हैं। भाजपा के सत्ता में आते ही आतंकियों से कांगे्रस के संबंधों की जांच कराई जाएगी। आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता सपा, बसपा व कांगे्रस को पूरी तरह से नकार देगी। नोयडा के चैडा मोड 55-56 चैराहा, 57-58 चैराहा, गाजियाबाद के खोड़ा मकनपुर, कंट्री इन, साहिबाबाद गांव, पाश्र्वनाथ, सेलटैक्स अर्थला, मेरठ रोड तिराहा, पटेल नगर आदि जगहों पर जनस्वाभिमान यात्रा का भब्य स्वागत किया गया। श्री सिंह ने मेरठ रोड तिराहा पर पूर्व प्रधानमंत्री चै0 चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा  यू0पी0 गेट, मुरादनगर बस अड्डा, मोहननगर बस अड्डा, निवाड़ी, धौलड़ी, रघुनाथपुर, अमीनगर सरांय, दौराला पिचैली आदि जगहों पर जनसभाएं भी हुई।
जनसभा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय मंत्री संतोष गंगवार, अशोक प्रधान, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। यात्रा में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल, महापौर दमयन्ती गोयल, क्षेत्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी प्रो. रामजी सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लज्जा रानी गर्ग, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, नरेन्द्र सिंह सिसोदिया, सुनील शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुत्र ने पिता को गोली मारी, दो दूसरी तरफ भतीजी का अपहरण चाचा के द्वारा

Posted on 16 October 2011 by admin

घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने अपने पिता को ही गोली मार दी। और दूसरी घटना में एक  युवती को उसके सगे चाचा ने अगवा किया। प्रथम घटना मंे जानकारी मिली कि शाहाबाद के मोहल्ला गढ़ी खुर्द प्रातः 6 बजे नदीम 45 वर्ष घरेलू सामान लेने हेतु एक दुकान पर जा रहा था उसी समय उसके पुत्र नदीम (22) ने उसे गोली मार दी। नदीम घटना स्थल पर ही गिर पड़ा और लहूलुहान होकर भी अपनी बाइक स्टार्ट कर शाहाबाद कोतवाली पहुंचा। वहां पर पुलिस को उसने समस्त जानकारी दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उसे जिला अस्पताल हरदोई लेकर आयी। जहां से उसे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर को रिफर किया गया। समस्त घटना के अनुसार नदीम के अवैध संबंध एक गैर बिरादरी की महिला के साथ थे जिसकी वहज से घर में आए दिन परिवार के साथ विवाद होता रहता था। दो दिन पूर्व पत्नी शम्मी बानों से काफी झगड़ा हुआ था। जिसकी वजह से नसीम के चारों पुत्र पिता से नाराज हो गए। इसी दरम्यान पत्नी शम्मों ने को नदीम ने तलाक दिया। तभी एक पुत्र ने भाईयों और मां को समझाकर झगड़ा शंात करवाया। इसी परेशानी में बेटी सोनम (16) ने अपनी जान दे दी थी। इसी वजह से परेशान नदीम ने पिता को गोली मार दी। पुलिस मामलें की तहकीकात में लगी है। दूसरी घटना मझिला थाना क्षेत्र के बर्री निवासी जगदीश सिंह की पत्नी मिथिला सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पति की मृत्यु 19 जुलाई 2011 को टेªन से कटकर हो गई थी। पति 3 भाई है और जगदीश के पास मात्र डेढ़ एकड़ जमीन है जो बर्री गांव में ही मिली हुई है। उसके पुत्र दीपक और पुत्री पुष्पा के नाम विरासत में दर्ज है। मिथिला सिंह के अनुसार पति के भाई नीलेश दंबग किस्म का गिरोह बंद शातिर आदमी हैं उसने कल अपने साथियों बबलू, रामवीर, श्रीपाल सिंह के साथ पहुंचकर जब वह खाना बना रही थी मां और बेटे दोनो की जमकर धुनाई क दी और बेटी पुष्पा को जबरदस्ती बोलैरो मंेें लेकर चला गया। वह मेरीं बेटी को मार डालेगा यह बेच देगा क्यों कि जायदाद लिखने को कहता है। बेटी हेतु जिले के आला अफसरों के पास वह फरियाद लेकर गुहार लगा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सूबे में अपराध अत्याचार यह सब बसपा शासन की देन है - मनोरंजन मिश्र

Posted on 16 October 2011 by admin

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव मनोरंजन मिश्र ने कहा कि देश और प्रदेश में आतंकवाद और भ्रष्टाचार अपराधी गतिविधियों की बाढ़ सी आ गई है। इन घटनाओं को रोकने में कोई भी सरकार कामयाब नहीं हो पा रही है। चाहे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की समस्या हो या प्रदेश की बसपा सरकार की। श्री मिश्र पत्रकार वार्ता में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस से पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी बात कह रहे थे। बसपा सुप्रीमों मायावती के विषय में उन्होंने कहा कि राजनीति में अपराधियों की विदाई की बात तो करती है पर अपनी सरकार उन्हीं के साढे़ चार साल से चला रही है। यह दो मुंहे साप वाली बात हुई। कथनी और करनी में बहुत ही अंतर है। इन समस्याओं से भाजपा की सरकार ही निजात दिलानें में सक्षम होगी। कार्यकर्ता की मिटिंग में क्षेत्रीय प्रभारी जीतेंद्र ंिसंह ने संगठन की जानकारी देते हुए बताया कि हमनें बूथ स्तर तक की तैयारियां की हैं 1 से 30 नवंबर तक सम्मेलन की तैयारी किस प्रकार से हुई इसकी भी जानकारी दी। युवा मोर्चा के अविनाश पाण्डेय ने सभी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि आप सभी का सहयोग ही हमंें और हमारी पार्टी को सत्ता पर पहुंचाएगा इस अवसर प्रदीप ंिसह मोनू, सत्यवीर सिंह मटरू, अखिलेश पाठक अनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in