Archive | राज्य

गांधी अन्ना के देश में घूँस न देने पर हुई पिटाई

Posted on 24 December 2011 by admin

कोतवाली शहर के मोहल्ला हर्षनगर के छोटेलाल का पुत्र संघप्रिय राहुल आई0आई0टी0 खरगपुर में तृतीय वर्ष का छात्र है। छुट्टियाँ होने पर इस समय घर आया हुआ था। शुक्रवार की दोपहर को जब ड्राइविंग लाइसेन्स बनवाने ए0आर0टी0ओ0 दफ्तर पहुँचा तो उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे जो क्रमशः साण्डी रोड का नितिन, और नुमाइश चैराहे का आकाशदीप सिंह रहे। राहुल के कथनानुसार जब वह कैमरा लगे हुए कक्ष में पहुँचा तो वहाँ पर लिपिक के पास बैठे दो युवाओं ने उससे 100रूपये मांगे फीस जमा होते हुए भी 100रू0 की मांग पर उसने आपत्ति जताई तो मौजूद दोनो युवकों ने कहा अगर लाइसेन्स लेना है तो 100की नोट देनी ही होगी। राहुल कुछ और कहता उसके पूर्व उन दोनों युवकों ने गाली देकर बाहर जाने को कहा उसके कुछ कहने पर वह मारपीट पर उतारू हो गये। इस घटना से उसके दोस्तो ने हस्तक्षेप किया तो बाबू सहित तीनों ने राहुल की खूब पिटाई की और उसके दोस्तों को कमरे से बाहर कर दिया। तब छात्र ने घटना की सूचना इलाकाई पुलिस को दी। रेलवेगंज चैकी प्रभारी जब कार्यालय पहुँचे तब वह दोनो युवक गायब थे। पुलिस ने लिपिक से पूँछतांछ की ए0आर0टी0ओ0 शेर सिंह उस समय आफिस में मौजूद नहीं थे कोतवाल उदयप्रताप सिंह के अनुसार रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही की जायेगी। मामला संज्ञान में है जांच जारी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शाहाबाद सीट से कांग्रेस ने उतरा बिल्कुल नया प्रत्याशी रामदुलारी कुशवाहा

Posted on 24 December 2011 by admin

शाहाबाद विधान सभा सीट से जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी कुशवाहा को टिकट देकर कांग्रेस पार्टी ने चुनावी दंगल में उतारकर सभी क्षेत्रवासियों सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी हैरत में डाल दिया है। घर की देहरी लांघकर राजनैतिक गलियारों में अपनी पैठ बनाने बाली महिला रामदुलारी कुशवाहा का यह पहला चुनाव होगा जबकि इस सीट से पार्टी के कई दिग्गज अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे थे परन्तु हाईकमान की गणित को शायद जिले के कांग्रेसी भी नहीं समझ सके। पार्टी कार्यकर्ताओं की माने तो साइकिल, पैदल और अंगौछाा में सत्तू बांधकर चना, चबेना के सहारे सभी की चरण वन्दना करके ही वह जिला पंचायत सदस्य बनी। यह महिला की कामयाबी मे बहुत बड़ा योगदान उसके पति रामऔतार कुशवाहा का रहा। 42वर्षीय महिला को क्षेत्रवासी उसकी व्यवहारिकता के कायल रहे और उसका यही चेहरा कामयाबी की मंजिल पर शायद हाईकमान को लगा होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व प्रधानमन्त्री चरण सिंह के जन्म दिन पर किसानों को मिला सम्मान

Posted on 24 December 2011 by admin

भारत देश के पूर्व प्रधानमन्त्री चैधरी चरण सिंह के जन्म दिन पर विकास भवन के सभागार में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें किसानों ने खेती में मेहनत करके जो रिकार्ड बनाया है उसके लिये उन्हें सम्मानित किया गया। पहला सम्मान पाने वाले चुने गये किसानों को 3500रू. प्रशस्ति पत्र और शाल मिली। दूसरे स्थान पर रहे किसान को 2500रू. प्रशस्ति पत्र और शाल दी गयी। प्रथम किसान माधौगंज सदरपुर विमलेश कुमार को दूसरा स्थान सण्डीला के बेगम गंज के शीतला चरण को रवी की बुबाई हेतु मिला। खरीफ की बुबाई में सुन्दरपुर सण्डीला के रमाकान्त केा पहला, सुरसा कसरावाँ के अवधेश सिंह को दूसरा पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार तिलहन, पशुपालन, गन्ना सभी को सम्मानित करके जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर ने प्रथम सी0डी0ओ0 आनन्द कुमार द्विवेदी ने द्वितीय सम्मान प्रशस्ति पत्र और शाल ओढ़ाकर चेकें भी प्रदान की। इस अवसर पर डी0डी0कृषि बृजेश चन्द्र, जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह और जिला गन्ना अधिकारी ऊषा पाल आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रशासनिक अफसरों द्वारा चुनाव की कसरत, सजाई गयी पाठशाला

Posted on 24 December 2011 by admin

विधानसभा के चुनाव की सुगबुगाहट ज्यों ज्यों तेज होती जा रही है वैसे ही प्रशासन में गम्भीरतापूर्वक तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने चुनाव की पहली पाठशाला का आयोजन करके गाँधी भवन में प्रशासनिक अधिकारियों सहित डी0एम0ए0के0सिंह राठौर तथा ए0डी0एम0राकेश मिश्रा द्वारा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनावी नसीहतें दी गयी। पाठशाला में पहला टास्क यह मिला सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग बूथांे की निगरानी करके हकीकत परखने का लक्ष्य रखा गया। उनकी रिपोर्ट में अगर कोई कमी नहीं है तो उस पर निल लिख दें अगर कमी पाई जाती है तो कमी का पूरा ब्यौरा देकर सूचना दें कि बूथ स्तर तक पहुँचने का रास्ता ठीक है या नहीं, पेयजल व्यवस्था कैसी है, शारीरिक रूप से कमजोर मतदाता हेतु रेम्प की व्यवस्था है या नहीं। सभी रूप से जाँच करके रिपोर्ट प्रशासन को दें। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की भी जानकारी दी। ए0डी0एम0 राकेश मिश्रा के द्वारा इस दौरान सभी तहसील के एस0डी0एम0 रजिस्ट्री अधिकारी सहित आला अधिकारी मौजूद रहे। तब भी जिला प्रशासन ने 206 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी पर 23दिसम्बर से शुरूआत करके 26दिसम्बर तक रिपोर्ट देने की तारीख निश्चित कर दी है। ज्ञातव्य हो जहाँ पर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उपस्थित होना चाहिए था। उनमें से लगभग तीन दर्जन सेक्टर मजिस्ट्रेट गायब रहे।206 सेक्टर मजिस्ट्रेटों में से 175 सेक्टर मजिस्ट्रेट हाजिर रजिस्टर पर मौजूद रहै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गनपत सहाय पी.जी कालेज के प्राचार्य की गोली मार कर हत्या

Posted on 23 December 2011 by admin

ऽ    हमलावरों ने सुरक्षा गार्ड को भी गोली मारी,मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में मौत
ऽ    विद्यालय के कर्मचारी पर परिजनों ने जताई आशंका
ऽ    तीन जनपदों की एसओजी टीम खुलासे में लगायी गई

थाना कोतवाली नगर अन्तर्गत भगवान कुश की नगरी सुलतानपुर एवं माता जानकी के नाम से प्रसिद्ध सीताकुण्ड घाट के पास प्रातः 7.30 पर कुछ शैतानों ने शिक्षा के मसीहा को घेर कर  गोलियों से छलनी कर दिया, जब अवध विश्वविद्यालय द्वारा बैक परीक्षा को संचालित करने के लिए गनपत सहाय डिग्री कालेज के प्राचार्य महिला शाखा को अपने निवास से जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गनपत सहाय डिग्री कालेज के प्राचार्य डा0 प्रताप बहादुर सिंह  विद्यालय के विज्ञान संकाय स्थित अपने आवास से चन्द कदम की दूरी पर स्थित कालेज के महिला शाखा में अपने गार्ड के साथ जा रहे थे कि अचानक पहले से ही घात लगाये कुछ लोग गार्ड एवं प्राचार्य पर हमला बोल दिया। जब तक गार्ड कुछ समझ पाता तब तक गोली उसके सीने में समा चुकी थी। गार्ड के गिरने के बाद हमलावरों ने प्राचार्य को गोलियों से भून दिया। हमलावरों ने एक गोली प्राचार्य के पेट में दूसरी जाॅघ पर मारी। प्राचार्य के गिर जाने पर हमलावरों ने नजदीक से सिर मे तथा सीने पर गोली मारी। मौके पर ही प्राचार्य ने दम तोड़ दिया । गार्ड एवं प्राचार्य को जिला अस्पताल लाया गया। जहाॅ पर चिकित्सकों ने प्राचार्य को मृत घोषित कर दिया। गार्ड की हालत नाजुक देख ट्रामा सेन्टर लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया। लखनऊ पहुॅचने के पहले ही गार्ड की भी मौत हो गयी। घटना की सूचना शीघ्र ही पूरे जिले में  आग की तरह पहुॅच गयी। कालेज की परीक्षा स्थगित कर दी गयी।  जिला अस्पताल में जिले भर के शिक्षकों का ताॅता लग गया। राम मनोहर लोहिया अवध विश्व वि़द्यालय के कुलपति, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा0 सुशील सिंह अपने  शिक्षक साथियों के साथ मौके पर पहुॅच गये। कुलपति ने आगामी होने वाली बैक पेपर की परीक्षा सम्पूर्ण विश्वविद्यालय की अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा0 सुशील सिंह ने बताया कि कल सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के महाविद्यालय के शिक्षक प्राचार्य की हत्या के विरोध में सामूहिक अवकाश पर रहंेगे। यदि दो दिन के अन्दर हत्यारे नहीं पकड़े जाते तो आन्दोलन का रूप बहुत भयंकर होगा। घटना की गम्भीरता को देखते हुए डीआईजी आनन्द स्वरूप भी मौके पर आकर मृत प्रायार्य के घर वालों से बात चीत कर दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह हत्या शिक्षा की हुई है। शिक्षा की प्रगति में बाधा डालने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। बाद मंे डीआईजी ने प्रेस वार्ता में बताया कि हत्यारों को पकड़ने के लिए सुलतानपुर की एसओजी टीम के साथ बाराबंकी एवं फैजावाद की टीम लगायी गयी है। हत्यारों को शीघ्र पकड़ लिया जायेगा। मृतक  की पत्नी की तरफ से जो तहरीर थाने में दी गयी है ,उसमें कालेज के ही एक कर्मचारी के  द्वारा ही हत्या करने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। वैसे घटना स्थल पर  जोरों की चर्चा इस बात की हो रही थी कि इस हत्या के पीछे एक बाहुबली  पूर्व विधायक का हाथ है। जो अपना कोई कार्य प्राचार्य से करवाना चाहते थे। प्राचार्य के मना करने पर उनकी हत्या कर दी गयी।  इस घटना के बाद पूरे जनपद के शिक्षा जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है। जनपद वासियों ने इस घटना की घोर निन्दा की है तथा हत्यारों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कार और ट्रक की भिड़न्त दो की मृत्यु तीन घायल

Posted on 23 December 2011 by admin

हरदोई लखनऊ मार्ग पर बघौली थाना क्षेत्र में एक कार सवार जो सभी जनपद शाहजहाँपुर के रहने वाले बताये गये हैं लखनऊ जा रहे थे। शाहजहाँपुर मोहल्ला सिंजई के बादशाह (रामप्रताप) का लखनऊ में इलाज चल रहा था उनका पुत्र अनिल 25वर्ष गाड़ी चला रहा था। उपचार हेतु लखनऊ ले जा रहा था उनके साथ मां मायादेवी सभासद भाई विजय बहादुर और अपने दोस्त तिलहर क्षेत्र के कमलापुर में स्थित भगवान परशुराम इण्टर कालेज प्रबन्धक समीर मिश्रा के साथ लखनऊ जा रहे थे जब उनकी कार डबल नहर पर पहुंची तो सण्डीला की तरफ से तेज गति से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। कार मौके पर ही पलट गयी ट्रक चालक ट्रक को छोंड़कर भाग गया। कार चालक अनिल की मौके पर ही मौत हो गयी घायलों को पुलिस ने सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुँचाया घटना की जानकारी पर परिजन शाहजहाँपुर आ गये परन्तु अस्पताल पहुँचते-पहँुचते समीर मिश्रा की भी मौत हो गयी तब पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया। बांकी का जिला अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। दूसरी घटना कटियारी क्षेत्र के हरपालपुर थाना क्षेत्र में एक चेसिस गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी बाइक सवार भगवंतनगर निवासी जब्बार 25वर्ष, रवि 18वर्ष और उसकी बहन शिवानी बाहक पर सवार थे। शिवानी को छोंड़कर बांकी दोनों की मृत्यु हो गयी। युवक पाली में एक ही परिवार के सदस्य रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चोरों ने लाखों की सम्पत्ति पर हांथ साफ कियेपूर्व ब्लाक प्रमुख और पूर्व शिक्षक को बनाया निशाना

Posted on 23 December 2011 by admin

सण्डीला तहसील के अतरौली थाना क्षेत्र के क्षतिहा गाँव के पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीराम तोमर व भठ्ठा व्यवसायी रामचन्द्र सिंह के मकान पर धावा बोला। ब्लाक प्रमुख श्रीराम तोमर अपने हरदोई निवास पर गये थे जबकि उनके भाई रामचन्द्र सिंह लखनऊ स्थित आवास पर थे।छोटा भाई रामेन्द्र सिंह उपर की मंजिल पर सो रहा था तभी चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और लाकर की मास्टर चाबी से खोलकर नगदी सारे जेवर और लाइसेन्सी बन्दूक व राइफल चोरी करके ले गये। सुबह जानकारी पर हड़कम्प मच गया। गृहस्वामी के अनुसार डेढ़ लाख की नगदी बन्दूक और राइफल दो पेटी कारतूस और जेवर सभी चोरी कर ले गये खोजबीन करने पर राइफल और बन्दूक शिवमन्दिर पर रखी मिली। रामचन्द्र की तरफ से चोरी गयी चीजों में सोने की बेल्ट, 25तोला सोना दस तोले का हार, कान के बाले चार तोला और झाला, चार जोड़ी पायल आधा किलो चांदी पायजेब, कुण्डल सहित 5तोले, मांगबेदी, और चांदी के 500सिक्का, चांदी की ईंटे करीब 15किलो की डेढ़लाख नगद चोरी की रिपोर्ट में दर्ज है। जानकारी पर पुलिस के आला अफसर मौका वारदात पर पहुँचे। सी0ओ0 सण्डीला डी0के0गौतम ने बताया रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है। दूसरी तरफ मल्लावाँ थाना क्षेत्र के ग्राम मेंहदीखेड़ा में रिटायर्ड शिक्षक बालकराम के घर से तिजोरी और बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर जिसमें दो हार, दो मांगबेदी 2किलो चांदी कुल जमा 37तोला सोने के जेवर दस लाख बत्तीस हजार नगद चोर ले गये। सी0ओ0मधुबन कुमार सिंह के अनुसार शीघ्र खुलासा हेतु पुलिस बल प्रयत्नशील है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुरातात्विक अवशेष है जनपद में विद्यमान,पर्यटन विभाग मौन

Posted on 22 December 2011 by admin

जिला मुख्यालय से मात्र 16 किलोमीटर दूर सुलतानपुर रायबरेली राजमार्ग पर स्थित धम्मौर कस्बा पुरातात्विक और ऐतिहासिक गौरव गाथा को समेटे हुये है। क्षेत्र के चारों दिशाओं में पुरातत्विक अवशेष विद्यमान है। उसके संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग ने उत्खनन के बाद अपने संरक्षण में ले लिया है, इतना कुछ हेाने के बाद पर्यटन महकमे की नजरे इनायत नहीं हो सकी हैं। पुरातत्व वेत्ताओं ने यहां मिले अवशेषों को 9 वीं शताब्दी के होने का अनुमान लगाया है।बताते चलंे कि क्षेत्रीय संबाददाता से मिली जानकारी के अनुसार धम्मौर कस्बे से दो किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में स्थित शनिचरा गांव में ‘ठाकुर बाबा’ नाम से मसहूर स्थान पर झाडि़यों में स्थित कुछ मूर्तियां और खंडहर दशकों पूर्व ग्रामीणों ने देखा था। मूर्तियों को देखने के बाद ग्रामीणों ने यहां साफ-सफाई कर पूजा अर्चना शुरू कर दी। पुरातत्व अवशेषों में रूचि रखने वाले तत्कालीन अवध विकास समिति के अध्यक्ष एसपी सिंह के प्रयास से पुरातत्व विभाग इस क्षेत्र में सक्रिय हुआ, और इस स्थान को अपने संरक्षण में लेकर खुदाई शुरू की। खुदाई में यहां कई पुरातत्विक अवशेष मिले। अवशेषों के आधार पर पुरातत्ववेत्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यहां 1200 वर्ष पूर्व ईटों का भव्य मन्दिर था। मन्दिर के आसपास विष्णु एवं सूर्य आदि देवताओं की प्रतिमाएं प्रतिष्ठित थीं। इतिहासकारों का मानना है कि कन्नौज के राजा भोजदेव ने यह लेख लिखवाये थे। आज यह स्थान उप्र राज्य पुरातत्व विभाग के कब्जे में है। वर्ष 2001 में तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री ओमप्रकाश पांडेय ने इस स्थान के समीप यात्रियों के लिए रैन बसेरा का निर्माण कराया था। उन्होंने इस क्षेत्र में स्थित पुरातात्विक स्थलों कूड़धाम, हाजी पट्टी, महेशनाथ मंदिर धम्मौर, समनाभार गांव स्थित नरसिंहन मंदिर हडि़या बाबा की तपस्थली में भी रैन बसेरा का निर्माण कराया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सोलर मेला 23 से 25 दिसम्बर तक:प्रवेश 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Posted on 22 December 2011 by admin

ग्राम प्रधानों को मिलेगा सौर ऊर्जा पर परिक्षण

यू0पी0 नेडा द्वारा तीन दिवसीय सोलर सक्सपो-2011 का आयोजन 23 से 25 दिसम्बर तक रोजविला संजय प्लेस पर किया जा रहा है इस सोलर मेले में प्रत्येक दिन पांच पांच विकास खण्डों के ग्राम प्रधानों की गोष्ठी एवं सौर ऊर्जा पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है ।

परियोजना अधिकारी नेडा अतुल जैन ने बताया कि जन सामान्य के लिए मेला प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक निःशुल्क खुलेगा।
उन्होंने बताया कि सोलर मेले में जनपद के ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण एवं गोष्ठी के दो सत्र शैक्षिक एवं प्रायोगिक होगंे। ग्राम प्रधानों के लंच की भी व्यवस्था की गयी है। ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण सत्र प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 23 दिसम्बर को विकास खण्ड बाह, पिनाहट, जैतपुर कलां, फतेहाबाद तथा शमशाबाद 24 दिसम्बर को खेरागढ, सैंया, जगनेर,एत्मादपुर, खंदौली और 25 दिसम्बर को बरौली अहीर, अकोला, फतेहपुर सीकरी, अछनेरा विकास खण्ड के प्रधान भाग लेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

50 स्कूलों को अंगीकृत कर ‘‘सारथी‘‘ अभियान का शुभारम्भ

Posted on 22 December 2011 by admin

commissioner-agra-alongwith-dm-holding-saarthi-meetingमण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने आज कमिश्नरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा में सामाजिक सहभागिता हेतु सारथी अभियान का शुभारम्भ (लांच) किया। मण्डलायुक्त की पहल पर सारथी अभियान की आगरा जनपद में अभिनव योजना लागू हुई है। आज  शुभारम्भ के अवसर संस्थाओं की ओर शपथ पत्र देकर 50 विद्यालयों को अंगीकृत किया गया।
श्री अभिजात ने कहा कि अभियान में आर्थिक सहयोग की अपेक्षा नही हैं। केवल इन विद्यालयों के संचालन में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए उत्साह के साथ आगे आकर सहयोग करें ताकि व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आये। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि इन बच्चों की न केवल देखभाल करें और अपना स्नेह दें और मार्ग दर्शन देकर उनका शैक्षिक और सामाजिक स्तर ऊंचा करें। उन्होंने बताया कि विद्यालय को अंगीकृत करने पर निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र देना होगा। विद्यालय के सम्बन्ध में अध्यापकों व बच्चों का विवरण, अनुदान का विवरण-मध्यान्ह भोजन ,छात्रवृत्ति, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण,निःशुल्क स्कूल बैग, यूनीफार्म वितरण आदि के बारे में सभी सूचनाएं प्रदान की जायेगी जिससे आप इन योजनाओं का अनुश्रवण भली प्रकार कर सकें।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने सारथी अभियान के विभिन्न पहलूओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि छात्रों में सकारात्मक प्रतियोगी भावना विकसित करें ताकि वे भविष्य में अपनी प्रगति के मार्ग स्वंय खोज सकें। शिक्षकों को नियमित उपस्थित रहने और गुणवत्ता उक्त शिक्षण के लिए प्रेरित करें। एक सुखी सबल समाज एवं उन्नत प्रगतिशील राज्य की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब ‘‘सब पढे-सब बढे‘‘ । उन्होंने बताया कि सारथी स्कूलों में नियमित मेडिकल कैम्प आयोजन आदि कार्य भी होगें और सारथी कार्यक्रम की समीक्षा हेतु मासिक बैठके जिला स्तर तथा मण्डलायुक्त स्तर पर होगी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों के बारे में संस्थाए एस.एम.एस. अथवा ई-मेल द्वारा आयुक्त, जिलाधिकारी, सी.डी.ओ., बैसिक शिक्षा अधिकारी को नियमित जानकारी दे सकते है।
बैठक का संचालन करते हुए अशोक जैन सी.ए. ने सारथी अभियान को अभिनव प्रयोग बताते हुए संस्थाओं की ओर से दिखाये गये उत्साह को सफलता की दिशा में सार्थक प्रयास बताया । उन्होंने शपथ पत्र तथा घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था सुधार में नागरिकों का सक्रिय सहयोग मील का पत्थर सिद्व होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने विद्यालयों से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डी.एफ.ओ., मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बाल विकास, शिक्षा, आर.ई.एस. आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर हर विजय सिंह वाहिया, सुधा कपूर, डा0 शशि प्रभा जैन, सुदर्शन सिंघल, राजेश गोयल, सन्देश जैन, अतुल बंसल,पवन आगरी, विमल जैन, शमी आगाई, राशि गोयल, इन्दू पालीवाल, नीलिमा पाटनी,वन्दना जैन, शीला बहल, उषा बंसल, सरोज गौरहरि, शशि तिवारी, शिव प्रसाद शर्मा सहित बडी संख्या में गण्माय नागरिक एवं स्वंय सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in