Archive | राज्य

डीएम के रोक के बावजूद भी स्वजल धारा में चल रहा निर्माण कार्य

Posted on 03 January 2012 by admin

जिलाधिकारी ने दिया कार्यवाही का निर्देश

लम्भुआ,  स्वजल धारा के तहत जिलाधिकारी के रोक के बावजूद भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पहले तो योजना का पैसा डकारने की पूरी कोशिस की गई। जिस पर जब ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई तो घोटाले बाॅजों ने अपने को फंसने से बचाने के लिए आनन-फानन मंे निर्माण कार्य कराना शुरू करवा दिये । इसकी शिकायत जब ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से की तो उन्होंने तत्काल काम रोकने का आदेश दिया। परन्तु आदेश के बावजूद भी घोटाले बांजों द्वारा कार्य बेरोक टोक कराया जा रहा है।
घटना लम्भुआ तहसील के ग्राम भगीरथपट्टी व थोरी की है। जहां पर शासन ने स्वजल धारा योजना को मंजूरी दी थी। जिसकी अध्यक्षता सुनीता देवी पत्नी सतीश कुमार व कोषाध्यक्ष गेंदराज दूबे की मिली भगत से परियोजना का पूरा पैसा बिना कोई कार्य करवाये हजम कर लिया था। शिकायतकर्ता अशोक कुमार त्रिपाठी पुत्र भाष्कर त्रिपाठी निवासी ग्राम थोरी ने जिलाधिकारी को 16/12/2011 को शिकायत पत्र दिया है। उसमें कहा गया है कि उक्त सम्बंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने एवं वसूली कराये जाने के सम्बंध में शिकायत प्रस्तुत की थी। जिसकी जांच जिलाधिकारी के आदेश पर तत्कालीन उप जिलाधिकारी लम्भुआ ने दिनांक 15/11/2011 को 181 पृष्ठ के समक्ष सहित जांच अव्यवस्था आप के पास प्रस्तुत की थी जिसके खिलाफ जिलाधिकारी ने सीडीओ को उचित कार्यवाही करने का आदेश दिया था। सीडीओ ने डीडीओ को जांच करने का आदेश दिया। डीडीओ द्वारा फिर जाकर उसी लिपिक के पास परीक्षण हेतु भेज दी। जो कि पहले से ही भ्रष्टाचार में सम्मलित होकर तथ्यों को छिपाते हुए उच्चाधिकारियों से रूपये 21 लाख 20 हजार 696 एवं लाभांश रूपये 3 लाख 32 हजार 475 का दुरूपयोग किया गया था। जांच अव्यव्स्था में एफआईआर पंजीकृत कराने एवं एक मुस्त वसूली की सिफारिश की गई थी। वर्तमान में ग्राम प्रधान गेंदराज दूबे एवं सुनीता देवी जिलाधिकारी के आदेश पर 15/11/2011 का अनुपालन न करके परियोजना को दोबारा पूरा कराया जा रहा है जबकि किसी भी अधिकारी का आदेश परियोजना को दोबारा पूरा कराने का आदेश नहीं है। अपने आपको बचाने के लिए गेंदराज दूबे द्वारा दिन रात भगीरथपट्टी एवं वंशीधर दूबे की बाग मे निर्माण कराया जा रहा है। जिसको अविलम्ब रोकने की मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से किया है। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्य रूकवाने का आदेश भी उप जिलाधिकारी लम्भुआ को दिया था, परन्तु अभी तक निर्माण कार्य रोका नहीं गया जिससे ग्रामीणों में भ्रष्टाचार को लेकर भारी रोष है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डीएम के रोक के बावजूद भी स्वजल धारा में चल रहा निर्माण कार्य

Posted on 31 December 2011 by admin

जिलाधिकारी ने दिया कार्यवाही का निर्देश
लम्भुआ, सुलतानपुर 31 दिसम्बर। स्वजल धारा के तहत जिलाधिकारी के रोक के बावजूद भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पहले तो योजना का पैसा डकारने की पूरी कोशिस की गई। जिस पर जब ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई तो घोटाले बाॅजों ने अपने को फंसने से बचाने के लिए आनन-फानन मंे निर्माण कार्य कराना शुरू करवा दिये । इसकी शिकायत जब ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से की तो उन्होंने तत्काल काम रोकने का आदेश दिया। परन्तु आदेश के बावजूद भी घोटाले बांजों द्वारा कार्य बेरोक टोक कराया जा रहा है।
घटना लम्भुआ तहसील के ग्राम भगीरथपट्टी व थोरी की है। जहां पर शासन ने स्वजल धारा योजना को मंजूरी दी थी। जिसकी अध्यक्षता सुनीता देवी पत्नी सतीश कुमार व कोषाध्यक्ष गेंदराज दूबे की मिली भगत से परियोजना का पूरा पैसा बिना कोई कार्य करवाये हजम कर लिया था। शिकायतकर्ता अशोक कुमार त्रिपाठी पुत्र भाष्कर त्रिपाठी निवासी ग्राम थोरी ने जिलाधिकारी को 16/12/2011 को शिकायत पत्र दिया है। उसमें कहा गया है कि उक्त सम्बंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने एवं वसूली कराये जाने के सम्बंध में शिकायत प्रस्तुत की थी। जिसकी जांच जिलाधिकारी के आदेश पर तत्कालीन उप जिलाधिकारी लम्भुआ ने दिनांक 15/11/2011 को 181 पृष्ठ के समक्ष सहित जांच अव्यवस्था आप के पास प्रस्तुत की थी जिसके खिलाफ जिलाधिकारी ने सीडीओ को उचित कार्यवाही करने का आदेश दिया था। सीडीओ ने डीडीओ को जांच करने का आदेश दिया। डीडीओ द्वारा फिर जाकर उसी लिपिक के पास परीक्षण हेतु भेज दी। जो कि पहले से ही भ्रष्टाचार में सम्मलित होकर तथ्यों को छिपाते हुए उच्चाधिकारियों से रूपये 21 लाख 20 हजार 696 एवं लाभांश रूपये 3 लाख 32 हजार 475 का दुरूपयोग किया गया था। जांच अव्यव्स्था में एफआईआर पंजीकृत कराने एवं एक मुस्त वसूली की सिफारिश की गई थी। वर्तमान में ग्राम प्रधान गेंदराज दूबे एवं सुनीता देवी जिलाधिकारी के आदेश पर 15/11/2011 का अनुपालन न करके परियोजना को दोबारा पूरा कराया जा रहा है जबकि किसी भी अधिकारी का आदेश परियोजना को दोबारा पूरा कराने का आदेश नहीं है। अपने आपको बचाने के लिए गेंदराज दूबे द्वारा दिन रात भगीरथपट्टी एवं वंशीधर दूबे की बाग मे निर्माण कराया जा रहा है। जिसको अविलम्ब रोकने की मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से किया है। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्य रूकवाने का आदेश भी उप जिलाधिकारी लम्भुआ को दिया था, परन्तु अभी तक निर्माण कार्य रोका नहीं गया जिससे ग्रामीणों में भ्रष्टाचार को लेकर भारी रोष है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधानसभा चुनाव मे मीडिया, प्रशासन से सहयोग करंे: सीडीओ

Posted on 31 December 2011 by admin

विधानसभा 2012 के चुनावों मे प्रशासन की तरफ से सीडीओ आनन्द कुमार द्विवेदी एवं एडीएम राकेश मिश्रा द्वारा गाइड लाइन जारी करके निष्पक्षता पूर्वक करने की अपील मीडिया से की है। कलेक्ट्रेट सभागार मे मुखातिब होते हुये सहयोग करने और युवाओ को मताधिकार का प्रयोग करने के लिये प्रेरित करने को कहा जिससे वोट प्रतिशत बढ़े। वोटर संख्या बढ़ाने मे अभियान चलाने से मीडिया बन्धु प्रशासन की काफी मदद कर सकते है। मतदाता को जागरूक करने मे युवाओ का योगदान संवैधानिक दायित्वो का निर्वाहन करने मे मीडिया महत्वपूर्ण कड़ी बन सकता है किसी के पक्ष मे या विपक्ष मे खबर कदापि न प्रकाशित की जाये। पेड न्यूज के द्वारा चुनाव आयोग सभी की निगरानी करेगा। सभी पार्टियों एवं प्रत्याशियो मे जगर प्रदान करे। किसी की धार्मिक भावना एवं प्रचार प्रसार की सामग्री का प्रकाशन उसका पूर्ण विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध करायें जहा कही से भी प्रकाशित हो फर्म तथा प्रकाशक का नाम अवश्य होना चाहिये। गैर जनपद मे प्रकाशित सामग्री की जानकारी तीन दिन के भीतर दी जाये। प्रकाशको के लिये गाइड लाइन जारी की जा चुकी है इस अवसर पर एडीएम राकेश मिश्रा ने मीडिया को प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग देने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आचार संहिता की उड़ाई जा रहीं धज्जियाॅ

Posted on 30 December 2011 by admin

ऽ    पूर्व मंत्री ने किया स्वीकार
लम्भुआ, सुलतानपुर 30 दिसम्बर। चुनाव आयोग द्वारा घोषित आचार संहिता के बावजूद भी प्रत्याशी अपना रंग दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री एवं बसपा प्रत्याशी के क्षेत्र से भारी मात्रा में जल निगम के नलों का पकड़े जाने से तो यही साबित होता है कि पूरा कार्यकाल भर लोग पानी के बिना प्यासे रहते हैं और जन प्रतिनिधियों का चक्कर लगाते-लगाते थक जाते हैं, परन्तु चुनाव नजदीक आते ही सरकारी खजाना जरूरतमंदों की तुष्टिकरण के लिए खोला जाता है। यह तो राजनीति की गिरावट का परिचायक है। आज जब चुनाव आयोग ने सख्त हिदायत सभी प्रत्याशियों को दिया है कि ऐसा कोई भी कार्य क्षेत्र में न किया जाय जिससे वोटर भ्रमित हों। फिर भी लम्भुआ विधानसभा में अधिसूचना के बाद सैकड़ों की मात्रा में जल निगम की नलों का मिलना सीधे तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन ही तो है। घटना लम्भुआ विधानसभा की है। जहां पर्यटन मंत्री  एवं बसपा प्रत्याशी के क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर पर भारी मात्रा में नलों के लगाने का सामान जल निगम का मिला। जब समाजवादी के प्रत्याशी संतोष पांडेय अपने काफिले के साथ क्षेत्र में प्रचार के लिए निकल रहे थे तो उन्होंने देखा कि दो ट्रैक्टरों पर भारी मात्रा में सरकारी जल निगम की हैंडपम्प क्षेत्र में लगने के लिए जा रहे हैं तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी। वहीं पर एक ट्रैक्टर नल हरीश तिवारी की टंकी के पास रूकवाया गया। सूचना पाकर मौके पर मीडिया कर्मियों के पहुंचने से मामला और हाईटेक हो गया। श्री पाण्डेय का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र लम्भुआ में मतदाताओं को लुभाने के लिए भारी मात्रा में नल लगाने का कार्य अबाध गति से चल रहा है। मौके पर पहुॅच कर लम्भुआ कोतवाली के प्रभारी राधेश्याम तथा उपजिलाधिकारी लम्भुआ राम गोपाल सिंह तीनों ट्रैक्टर सहित उस पर लदे नलों के सामानांे को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली लम्भुआ ले गये और सामानों को सीज कर दिया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडेय ने कहा कि प्रशासन मंत्री के हाथों की कठपुतली बन कर रह गया है और बौखलाकर चुनाव अपने पैसों के बल पर जीतना चाह रहे हैं। पिछले चार दिनों से केनौरा में वे विभिन्न जातियों के लोगों को बुलाकर भोज का आयोजन करवा रहे हैं। वहां पर वे पैसा भी बांट रहे हैं। यहां बरामद नलकों को देखकर यह समझा जा सकता है कि वे चुनाव में खुद को  कितना कमजोर समझ रहे हैं।  उप जिलाधिकारी राम गोपाल सिंह ने बताया कि सारे सामानों को ट्रैक्टर के साथ कब्जे में लिया गया है और उसे सीज कर जांच की जा रही है। जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बताया कि जल निगम से इन नलों के बारे में पूरी जानकारी की जाएगी। इसके बाद इस पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाएगी।   पूर्व एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब तक जो काम पूर्व मंत्री नहीं कर पाये वह चुनाव के बचे चन्द दिनों में कैसे पूरा करा पायेंगे। इस बार जनता पूर्व मंत्री विनोद सिंह से सूद समेत हिसाब लेगी।पूर्व एम एल सी ने कहा कि पूर्व मंत्री पर चुनाव आयोग की कार्यवाही होनी चाहिए।  पूर्व पर्यटन मंत्री तथा बसपा प्रत्याशी विनोद सिंह का कहना है कि क्षेत्रों नल लगाने का कार्य पूर्व समय से ही हो रहा है। कोई नया कार्य नहीं कराया जा रहा है। यह सब उसी से सम्बन्धित सामान है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सांसद नरेश अग्रवाल और मौजूदा सदर विधायक नितिन ने सपा का दामन थामा

Posted on 30 December 2011 by admin

जनपद मे राजनैतिक खामोशी की चादर फैली थी, शियासतदानो मे बस एक ही थी, कि नितिन अग्रवाल का टिकट काटकर वसपा ने उस राजनैतिक खिलाडी का अगला कदम क्या होगा ? जानकारो के अनुसार वो चुपचाप नही बैठगे क्योकि उनमे दमखम की कमी नही है। सच तो यह है कि वसपा मे वो एक घुटन सी महसूस कर रहे थे, उचित समय और उचित अवसर का उन्हे इन्तजार था जो बसपा पार्टी ने उन्हें प्रदान कर दिया। राजनैतिक इतिहास जनपद का एक बार फिर नये समीकरण रचेगा, इसीलिये भारी संख्या मे उनके समर्थन लखनऊ रवाना हो गये। समाचार लिखने तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिह से मिलकर सपा से कंधा से कंधा से मिलाकर जुड चुके है जिले का इतिहास फिर नये समीकरण लिखेगा। प्रत्याशियो मे फेरबदल फिर किया जायेगा। जिले की विधायिका राजेश्वरी तथा उनके समर्थक भी लखनऊ रवाना हो गये है। नरेश अग्रवाल के सपा मे जाने से समाजवादी पार्टी को दुगनी खुशी मिली है, उन्हे एक दमदान राजनैतिक व्यक्तित्व का नेता जो शून्यता को भर सकेगा मिल गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजस्व कर्मियों का कमाल, जीवित व्यक्तिओं को मृत दिखाकर विरासत बनाई

Posted on 30 December 2011 by admin

तहसील स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार चरम सीमा पर मौजूद है रूपये पाकर यहा के कर्मी कुछ भी कर सकते है तभी तो जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर उसकी जमीन जायजाद की विरासत बनाकर नगद नारायण का एक मामला प्रकाश मे आया है। वाकया हरपालपुर कटियारी थाना क्षेत्र का है जहा पर एक कास्तकार गुरिया मजरा सथौथा गाॅव का मैकू लाल पुत्र बोदिल अभी जीवित है तहसील की खतौनी मे दर्ज 1.080 हेक्टेयर जमीन सख्या 322 की विरासत श्रीपाल, शीशपाल, शिवराम, किशनपाल, सतीरात निवासी सुभयपुरवा के नाम दर्ज करवायी गई पता चला है कि उपरोक्त वारिसान के पिता और उनके बाबा का नाम मैकुलाल पुत्र बोदिल ही था इनकी जमीन खाता सख्या 320 थी मृतक और पिता का नाम एक जैसा होने के फलस्वरूप एक ही खाता सख्या सामान रूप था इस पर ध्यान न देकर बगैर जाच पडताल के जीवित व्यक्ति का मृत मानकर मैकूलाल के वारिसान के हक मे विरासत बना दी। हवाला खाता सख्या 320 के अनुसार मृतक मैकूलाल के वारिस दर्ज है। आदेश के साथ मुदलित है। गुडिया के मैकूलाल को जब विरासत की जानकारी मिली तो एडीएम को प्रार्थना निरस्त करने की मांग की अगर मैकूलाल को यह सूचना न मिलती तो उसकी 13 वीघा जमीन का सौदा 40 हजार मे वारिसान कर चुकी थी। उसके अन्जाने ही राजस्व कर्मिओ के लापरवाही का नतीजा भुगतना पड़ रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पेंशनर अपने पेन कार्ड की छायाप्रति व बचत विवरण प्रस्तुत करें

Posted on 30 December 2011 by admin

मुख्य कोषाधिकारी योगेश चन्द्र यादव ने कोषागार आगरा से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनर जो आयकर की परिधि में आतें है, को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2011-12 ूमें प्राप्त की गयी पेंशन/आय से आयकर की कटौती में छूट प्राप्त करने हेतु बचतों का विवरण एवं पेन कार्ड की छाया प्रति सहित कोषागार कार्यालय आगरा में दिनांक 15 जनवरी 2012 तक अवश्य प्रस्तुत कर दें। आयकर विवरण तथा पेन कार्ड की छायाप्रति प्राप्त न होने पर पेंशन से आयकर की नियमानुसार कटौती की कार्यावाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र का विमोचन पे्रस क्लब में सम्पन्न

Posted on 30 December 2011 by admin

photo-n2जनपद से पकाशित समाचार पत्रों की कड़ी में एक नया अध्याय एस समय जुड़ गया जब हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र अल्फा टाइम्स का विमोचन वरिष्ठ पत्रकार सत्य नारायन रावत ने समारोह पूर्वक प्रेस क्लब में सम्पन्न किया। मंच पर वरिण्ठ पत्रकार अफजाल अहमद, बृज भूषण पाण्डेय प्रतापगढ़, एवं  पत्रकार एशोसिएशन के अध्यक्ष डा0 अवधेश शुक्ला भी विमोचन  कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री शुक्ला ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र अल्फा टाइम्स के सम्पादक सलाउद्दीन अहमद को भरोसा दिलाया कि समाचार पत्र के सम्पादन, संचालन में एशोसिएशन का सहयोग हमेशा रहेगा। कार्यक्रम को  राजेश त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव,अकमल ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि समाचार सम्पादन में चाटुकारिता से  बचें तथा गरीबों, मजलूमों एवं असहायों की आवाज बनकर , उनकी समस्या को शासन स्तर तक पहुॅचाकर सहयोग करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री रावत ने कहा कि समाचार पत्र का हर एक अंक प्रकाशित हो तभी समाचार पत्र का उत्तरोत्तर विकास हो सकेगा और एक दिन यह समाचार पत्र हिन्दी दैनिक का रुप ले सकेगा। कार्यक्रम में मुख्य रुप से निसार अहमद, द्वारिका दुवे, अहखलाख अहमद खान, रमेश श्रीवास्तव, राम नारायन चैरसिया एवं संतोष पाठक सहित जिले के वरिष्ठ दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधान सभा निर्वाचन व्यय की सीमा 16 लाख रूपये

Posted on 29 December 2011 by admin

भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचनों के संचालन नियम 1961 के नियम 90 में निर्वाचन व्यय की सीमा में वृद्वि सम्बन्धी ‘‘विधि एवं न्याय मंत्रालय की अधिसूचना द्वारा सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश राज्य में अधिकतम निर्वाचन व्यय की सीमा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चालीस लाख रूपये और विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सोलह लाख रूपये हो गई है।
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान ने प्रभारी अधिकारी तथा सहायक प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा दिये हैं कि निर्देशों का भली भांति  अध्ययन कर अनुपालन सुनिश्चित करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बटेश्वर में इनटैक की टीम द्वारा सर्वेक्षण

Posted on 29 December 2011 by admin

bateshwar-templeप्रथम चरण में जीर्णोद्वार हेतु तीन मन्दिर चिन्हित

बटेश्वर हैरिटेज मैनेजमेन्ट एण्ड डवलपमेन्ट कमेटी के 25 जनवरी 2011 से गठन के पश्चात से मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में नियमित रूप से बैठकों का आयोजन कर बटेश्वर
के प्राचीन मन्दिर-घाटों आदि के संरक्षण हेतु गहन प्रयास किये जा रहें हैं। मण्डलायुक्त की पहल पर इनटैक (प्छज्।ब्भ्) आगरा चैप्टर द्वारा बटेश्वर के संरक्षण एवं हैरिटेज प्रबन्धन पर तैयार किये गये विजन डाक्यूमेन्ट को कमेटी द्वारा अनुमोदित किया जा चुका है। इन्टैंक नई दिल्ली द्वारा विस्तृत कार्य योजना तैैयार करने के लिए कार्यवाही की जा रही है।
इनटैक टीम ने बटेश्वर के 40 मन्दिरों का सर्वेक्षण किया है और बटेश्वर विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ व्यापक विचार विमर्श के उपरान्त प्रथम चरण में तीन मन्दिरों-भीमेश्वर महादेव, नर्मदेश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव को संरक्षण हेतु चुना गया है। ये मन्दिर महा आरती स्थल के ठीक पीछे स्थित हैं। इनटैक टीम में  मिर्जा रागिनी इप्तिशी,आर0पी0सिंह तथा काउन्सिलिंग आर्किटेक्ट ने व्यापक रूप से स्थलीय निरीक्षण किया है।
इनटैक के आर0पी0 सिंह ने बताया कि 15 दिन में कार्याे के आगणन प्रस्तुत कर दिये जायेगें। प्रथम चरण के इन तीन मन्दिरों के संरक्षण का कार्य स्थानीय बटेश्वर विकास ट्रस्ट द्वारा कराया जायेगा।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने बताया है कि बटेश्वर में मन्दिर , घाट तथा वाटर फ्रन्ट के सूचीबद्ध किये गये 108 निर्माणों को रेस्टोर करने का प्रारम्भिक लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि बटेश्वर मेला एक प्राचीन मेला है। सन् 1840 से जिला प्रशासन द्वारा मेले का प्रबन्ध किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 4 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में आयोजित बटेश्वर मेला आयोजन एवं प्रबन्ध जिला पंचायत आगरा द्वारा किया जा रहा है। मेले में बडी संख्या में पशुओं का क्रय-विक्रय होता है।
बटेश्वर मेले में प्राचीन काल से ही बडी संख्या में श्रद्वालु आते रहे हैं। सन् 1884 के गजेटियर में एक लाख 50 हजार व्यक्तियों की सूचना दर्ज है।
।े मंतसल ंे 1884 जीम हं्रमजजममत दवजमक श्ज्ीम चमतेवदे चतमेमदज वद जींज कंल ींअम इममद बंसबनसंजमक ;उंपदसल इल ंबजनंस बवनदजपदह द्ध जव दनउइमत 1ए50ए000 ंदक जींज पे चतवइंइसल ंद ंअमतंहम ंजजंदकमदबमण्श्
श्री अभिजात ने बताया कि बटेश्वर  में पर्यटन विकास की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए अनेक योजनाएं लागू की गई जिनके सार्थक परिणाम मिले हैं। इस वर्ष महाआरती, मेले मे हार्स शो आदि में विदेशी पर्यटकों ने भी रूचि दिखाई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in