Archive | राज्य

हरदोई की सण्डीला सीट पर बढा दलितों का दबदबा

Posted on 11 January 2012 by admin

नये परिशीमन के बाद सण्डीला सीअ पर सभी राजनैतिक हस्तियों का गणित का खाखा बिगड़ चुका है विधान सभा क्षेत्र पर पहले मुस्लिम बिरादरी का पूरा कब्जा था अब वो कट चुका है इस प्रकार दलितों का दबदबा बढ गया फिर भी अनुमान के अनुसार सवर्ण ब्राहमण ठाकुर इस क्षेत्र मे तुरुब के पत्ते शाबित हो सकते है। पुराने समीकरण मे बेहंदर ब्लाक की 56 ग्राम पंचायते कट गयी है, और सण्डीला, भरावन, अतरौली कोथावा ब्लाक जुडे है। बेहन्दर ब्लाक का जो हिस्सा कटा वह मुस्लिम वाहुल्य क्षेत्र था। इसके कटने से सण्डीला का जो क्षेत्र आया वो दलित वाहुल्य हो गया। नये समीकरण मे सवर्ण हर जाति को प्रभावित कर सकते है इस प्रकार कुल अनुपातिक आकडा इस प्रकार है। कुल वोटर 3.06 लाख, जिसमे दलित 80175 और पिछडा वर्ग 70301, ब्राम्हृण 40348, क्षत्रिय 35896, मुस्लिम 43676, वैश्य 17886 शेष अन्य जातिया। भाजपा ने ब्राम्हृणो की खातिर बेदव्रत बाजपेई को उतारा और मुस्लिम वोटो को लुभाने के लिये कई बार पाला बदल चुकी बेगम इसरत रसूल को काग्रेस ने उतारा। ठाकुरो के वोटो के लिये सपा ने महावीर प्रसाद पर दांव लगाया जबकि पूर्व चुनाव बेगम इसरत रसूल सपा से लडा था, वही वसपा केे कैबिनेट मन्त्री अब्दुल मन्नान से कुछ अन्तर से हार गई थी वो फिर सपा छोड अब काग्रेस से भाग्य अजमा रही है। प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला ब्राम्हृण और ठाकुर मतदाता करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कानपुर में आज 19.5 लाख रूपये बरामद

Posted on 11 January 2012 by admin

  • आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक लगभग 3.66 लाख वालराइटिंग, पोस्टर, बैनर्स आदि हटाये गये
  • 757 अभियुक्तों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज
  • अब तक 113443 लाइसेंसी हथियार, 1563 अवैध असलहे बरामद
  • सी0आर0पी0सी0 की धारा 107/116 के तहत 451826 व्यक्ति पाबन्द
  • प्रदेश में अब तक 98312 लीटर अवैध शराब जब्त

प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं बिना किसी दस्तावेज/आय व्यय विवरण के निर्धारित सीमा से अधिक रूपये लेकर चलने पर स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा आज जनपद कानपुर के काकादेव में 15 लाख रूपये एवं बाबूपुरवा में 4.50 लाख रूपये बरामद किये गये। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 22.53 करोड़ रूपये बरामद किये गये हैं। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में आज 1985 वालराइटिंग, 3647 बैनर्स, 5442 पोस्टर, 1787 झण्डे आदि हटाये गये और 164 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। आचार संहिता के उल्लंघन के तहत अब तक कुल 366822 मामलों में कार्यवाई करते हुए 33910 वालराइटिंग, 157390 पोस्टर तथा लगभग 1.75 लाख बैनर्स एवं अन्य सामग्री हटाई गयी। इन प्रकरणों में 757 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है।
यह जानकारी आज यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने देते हुए बताया कि प्रदेश में आज 107 अवैध असलहे एवं 391 कारतूस जब्त करते हुये 32861 व्यक्तियों को सी0आर0पी0सी0 की धारा-107 एवं 116 के तहत पाबन्द किया गया। उन्होंने बताया कि आज 501 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारन्ट जारी किये गये तथा अवैध हथियार बनाने वाले 300 कारखानों को सीज किया गया। उन्होेंने बताया कि लाइसेंसी हथियारों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत आज 13261 लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये तथा 3258 संवेदनशील केन्द्रों का चिन्हीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 12499 व्यक्तियों को चुनाव में समस्या उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के रूप में चिन्हित किया गया।
श्री सिन्हा ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 1563 अवैध असलहों के साथ 2861 कारतूस जब्त किये गये और 451826 व्यक्तियों को धारा 107/116 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत पाबन्द किया गया। इसके अतिरिक्त 6029 लोगों के विरूद्ध गैर जमानती वारन्ट तामील कराये गये तथा अवैध हथियार बनाने वाले 2838 कारखानों को सीज किया गया। उन्होने बताया कि अभियान के दौरान अब तक कुल 113443 लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद एटा के थाना क्षेत्र मलावन एवं थाना मिरहची में 75 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद किया गया। इस प्रकरण में लौंगश्री पत्नी बादशाह सिंह, दिनेश पुत्र राम स्वरूप केे विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद पीलीभीत के थाना माधव टाण्डा क्षेत्र में 48 लीटर शराब, 10 किग्रा0 लहन, 5 किलो यूरिया को जब्त करते हुए शराब की भट्ठी को नष्ट किया गया तथा ओम प्रकाश एवं विद्याराम पुत्र बुद्धसेन के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराई गई। जनपद वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में 25 लीटर कच्ची शराब जब्त करते हुए ललिता पत्नी राकेश को तथा थाना नेवादा क्षेत्र में अनीता पत्नी गोविन्द को भी 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जनपद सहारनपुर में 24 लीटर देशी शराब मसालेदार (हरियाणा प्रान्त में विक्रय के लिए अनुमन्य) जब्त करते हुए राकेश पुत्र जयसिंह के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अन्तर्गत कार्यवाई की गई। उन्होेंने बताया कि    प्रदेश में अब तक कुल 98312 लीटर अवैध शराब जब्त गयी है जिसमें 76243 लीटर देशी, 12580 विदेशी एवं 9489 लीटर बियर शामिल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्या समीकरण इसी प्रकार बनते-बिगड़ते रहेगें

Posted on 10 January 2012 by admin

विधानसभा चुनाव ज्योज्यो नजदीक आता जा रहा है, खुलकर कोई भी प्रत्याशी अपना प्रचार प्रसार नही कर पा रहा है, कारण है कि कब पार्टी हाईकमान उनका टिकट कटकार किसी और प्रत्याशी को घोषित कर देंगा और उनकी गाॅठ का पैसा जो उसकी जेब मे है बेकार हो जायेगा, इससे उम्मीदवार पेशोवेश मे है क्या करे या क्या न करे जैसे बालामऊ सुरक्षित सीट से पहले काग्रेस के विशम्भर दयाल को टिकट दिया गया। पहली सूची के अनुसार उसकी अगली सूची मे उनका टिकट काटकर काग्रेस पार्टी ने पूर्व सेवा निवृत्त आइएएस आर ऐ प्रसाद को टिकट थमा दिया । हालाकि काग्रेस पार्टी अपना हर कदम फूक फूक कर उठा रही है, तब भी पार्टी की तरह से नया चेहरा उतारा है। जिला संगठन को खबर नही लग पाई परन्तु राजनैतिक समीकरण बदल कर केन्द्रिय चुनाव समिति ने अपना दाव खेल दिया ये उलट पलट सभी कारण क्या गुल खिलायेगे, ये वक्त ही बता सकता है। दिल्ली मे बैठी काग्रेस हाईकमान ने जिला संगठन को भी खुश कर दिया, उसने जिला संगठन केद पूर्व शहर अध्यक्ष रहे और वर्तमान मे जिला अध्यक्ष अजय सिह को सवायजपुर से टिकट देकर उनको खुश कर दिया। वो छात्र जीवन से राजनीति कर रहे है उन्होने हरदोई विधानसभा सीट से भी चुनाव लड चुके है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षित करने वाला व्यक्ति लगायेगा अंगूठा

Posted on 10 January 2012 by admin

अब बेसिक शिक्षा विभाग के गुरू जी के हस्ताक्षर बनाने से काम नही चल सकेगा, उनकी रोजप्रतिदिन कोई भी हस्ताक्षर कर दे या किसी एक दिन आकर हस्ताक्षर बना दिया, इससे अब शासन ने सब प्रकार अंकुश लगा दिया। कामयाबी न मिलने पर ये निर्णय लिया गया कि शिक्षिक अब हस्ताक्षर नही प्रतिदिन अंगूठे का निशान विघालय मे देगें। ताकि इस विधि के द्वारा उनकी गैर हाजिरी पर अंकुश लग सकेगा। अभी तक की तमाम कोशिशे बेइमानी साबित हुई है।अब इसके लिये ये विधि अपनायी जायेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी सियाराम निर्मल ने बताया कि इम्प्रेषन मशीन द्वारा हस्ताक्षर करने पर परियोजना निदेशालय योजना पर विचार कर रहा है। व्यवस्था को हरी झन्डी मिलते ही अमल शुरू हो जायेगा, तब विघालय के रजिस्टर की वजह गुरूजी मशीनो मे अपना अंगूठा लगाकर अपनी हाजिरी भरेगे। इस व्यवस्था का स्वरूप भी बदलेगा और अंकुश भी लगेगा। मशीन स्वचालित होगी, और अध्यापको का अंगूठा पहले से ही सुरक्षित होगा। अंगूठा रखते ही उस व्यक्ति की हाजिरी अपने आप लग जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ताज महोत्सव का आयोजन 16 से 25 मार्च 2012 तक प्रस्तावित

Posted on 10 January 2012 by admin

commissioner-agra-amrit-abhijat-reviewing-taj-mahotsav-2012-preparationsताज महोत्सव 2012 के आयोजन हेतु मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में आहूत बैठक में व्यापक विचार विमर्श के उपरान्त निर्वाचन तथा अन्य व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष ताज महोत्सव आयोजन के लिए 16 मार्च से 25 मार्च 2012 की तिथियां प्रस्तावित की गई। इन तिथियों में आयोजन हेतु सर्व सम्मति से सहमति प्रकट की गई।
बैठक में अवगत कराया गया कि निर्वाचन की व्यवस्थाओं के कारण ताज महोत्वस के लिए पुलिस बल सुलभ नही हो पायेगा। हर वर्ष लगभग 200 कांसटेबिल सहित अन्य पुलिस अधिकारी ताज महोत्सव में तैनात किये जाते है। आचार संहिता के अनुपालन के फलस्वरूप शिल्पियों आदि को अपने सामान तथा नकदी आदि लाने ले जाने में कठिनाई पर भी चर्चा हुई। प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की चुनाव में डयूटी, ताज महोत्सव में कार्यो के लिए स्वीकृति तथा टैण्डर प्रक्रिया आदि कार्यो के लिए आयोग से अनुमति, टैªफिक व्यवस्था तथा अग्निशयन व्यवस्था हेतु भी स्टाफ निर्वाचन के फलस्वरूप पर्याप्त संख्या में सुलभ न हो पाने शिल्पियों की सुरक्षा ,सफाई व्यवस्था आदि की ओर ध्यान दिलाया गया। मण्डल के चारों जिलों में चुनाव होने से ताज महोत्सव में लोगों की सक्रियता और प्रतिभाग में पूर्व वर्षो की भंाति सहयोग न मिलना तथा चुनाव ड्यूटी के कारण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा देखभाल/संरक्षण पर भी चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि अन्य जनपदों में भी इस प्रकार के आयोजन स्थगित कर संशोधित तिथियों पर विचार हो रहा है जैसे अलीगढ की जिला कृषि एवं औद्यौगिक प्रदर्शनी, एटा तथा झांसी जनपदों में ऐसे आयोजन स्थगित कर दिये गये है। बैठक में व्यापक चर्चा के उपरान्त 16 से 25 मार्च 2012 तक ताज महोत्सव का आयोजन कराये जाने पर सर्व सम्मति प्रकट की गई।
बैठक में ताज महोत्सव के आयोजन हेतु उप-समितियां गठन पर विचार किया गया। निर्वाचन आचार संहिता के दृष्टिगत महोत्सव हेतु टैण्डरों के लिए निर्वाचन आयोग को संदर्भित करने के निर्देश दिये। बैठक का संचालन सहायक निदेशक पर्यटन अनूप श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में जिलाधिकारी अजय चैहान, डीआईजी असीम अरूण, अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामस्वरूप व सचिव उदयीराम, आर.टी.ओ. वी.के. सोनकिया व डा0 विजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आर0पी0सिंह, पुरातत्व विभाग के आई0डी0द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त के.पी. त्रिपाठी टूरिज्म गिल्ड की ओर से राजीव नारायण, सुधीर नारायण, वस्त्र मंत्रालय के प्रतिनिधि वी.के. चैपडा आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Election meeting of Sri Mulayam Singh Yadav and Sri Azam Khan ji at Barabanki.

Posted on 09 January 2012 by admin

8-01-a

Comments (0)

आचार संहिता का पालन पकड़ी गई इक्कीस लाख की नगदी

Posted on 08 January 2012 by admin

चुनाव आचार संहिता के नियमान्र्तगत स्टैटिक सर्विलान्स एवं फ्लाइन्ग स्कार्ट टीम के तलाशी अभियान मे इक्कीस लाख की नगदी पकडी गई। बिलग्राम थाना क्षेत्र मे चेकिग करते हुये पुलिस ने सयुक्त आपरेशन मे 17.95 लाख रूपये लोनार थाने के जगदीशपुर मे 2.97 लाख की बरामदगी की गई। सन्तोष जनक जानकारी उपलब्ध न हो सकी, तो आयकर विभाग ने प्रशासनिक उच्चाधिकारियो को सूचित किया। रकम को चुनाव खर्च के लिये जोडा जा रहा है। सीओ बिलग्राम मधुवन सिह, एसडीएम सतीश चन्द्र, इस्पेक्टर के0पी0 सिह, एसआई राधारमण आदि ने गाडियो की सघन चेकिग अभियान के अन्तर्गत तलाशी कर रहे थे तभी इण्डिका गाडी यूपी 78-2356 को रोककर तलाशी ली गई, गाडी पर सवार डिर्टजेन्ट के व्यापारी मुकेश अचिमानी ने 2.50 लाख रूपये बताये जो कम्पनी के है। परन्तु तलाशी लेने पर कार की डेस्क बोर्ड मे सात लाख रूपये तथा एक बैग मे छः लाख रूपये बरामद किये गये। इसी प्रकार दूसरी गाडी एचआर 55 जी 1976 मे रूपापुर निवासी अनुज कटियार पाली थाना क्षेत्र निवासी वीरेन्द्र मोहन की गाडी से करीब सौ रूपये एवं पाच सौ रूपये की गड्डियो मे तीन लाख की बरामदगी की गई। सम्बन्धित बरामदगी की तब्दीश विस्तार पूर्वक की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिशन 2012, कहा तक कौन होगा कामयाब

Posted on 08 January 2012 by admin

हरदोई टिकट के बटवारे को लेकर सभी दलो मे एक जैसी स्थिति बनी हुई है। चाहे सपा हो, भजपा, बसपा और काग्रेस असन्तोष की एक लहर ऐसी सभी पार्टिओ मे चल रही है। टिकट न मिलने की स्थिति मे सपा से अलग हुये सुखसागर मिश्रा उर्फ मधुर, धर्मग्य मिश्रा, पद्मराग उर्फ पम्मू जिन्होने दूसरी पार्टियो का दामन थाम कर अपना टिकट पक्का कर लिया, वही भाजपा के रामबहादुर सिह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, अखिलेन्द्र नाथ मोन्टी बाबू, जिला उपाध्यक्ष तथा पूर्व विधायिका कलारानी मिश्रा के बेटे है, इन्होने ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। और सपा के युवा नेता युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिह वीरू ने टिकअ न मिलने के कारण सपा का दामन छोडकर काग्रेस का दामन थाम लिया है। वही बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद नरेश अग्रवाल तथा उनके बेटे सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने भी वसपा का दामन छोड़ सपा का दामन थामा। एैसे मे सभी पार्टियो की दलिय स्थिति ये है कि पार्टी अन्दर की अन्तर्कलह आने वाले समय मे क्या सन्देश दे रही है, ये तो आने वाला समय ही बतायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकार ने भ्रष्टाचार में रिकार्ड कायम किया है

Posted on 07 January 2012 by admin

7-01-f-bijnoreसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज कहा है कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ लूटने और पत्थर लगाने का काम किया है। मंत्रियों की लूट में मुख्यमंत्री की भी हिस्सेदारी है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार, अत्याचार में रिकार्ड कायम किया है। इससे परेशान जनता निजात पाना चाहती है। उसने अब समाजवादी पार्टी से ही उम्मीदें बांध रखी है।
श्री यादव बिजनौर एवं चाॅदपुर  में अपने स्वागत में उमड़े हजारों के विशाल जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। वे समाजवादी क्रान्तिरथ से बसपा सरकार के खिलाफ जनजागरण करते हुए गत 12 सितम्बर,2011 से लगातार यात्रा कर रहे है। उनके समक्ष आज कांग्रेस तथा अन्य दलो के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। क्रान्तिरथ के साथ उनके साथ सर्वश्री फिजाउल्लाह चैधरी, कुतुबुद्दीन अंसारी, यूसुफ अंसारी, मूलचन्द्र चैहान, मनोज पारस, शाहिद अंली तथा कैसर अली कुद्दूसी एवं कई युवा नेता चल रहे है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यकों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ती रही है। श्री मुलायम सिंह यादव ने संसद में जातिगणना का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। कई जातियों का कहीं रिकार्ड नहीं है। इसलिए उनके विकास की योजनाएं नहीं बन पाती हंै। जातिगणना से हर जाति की आबादी की जानकारी होगी। इसी तरह कांग्रेस मुस्लिमों को आरक्षण के नाम पर धोखा देने का काम कर रही है। ओबीसी कोटे से साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण से किसी का भला नहीं होगा। समाजवादी पार्टी चाहती है कि मुस्लिमों को आबादी के आधार पर आरक्षण मिले। सच्चर कमेटी, रंगनाथ मिश्र आयेाग की सिफारिशें तुरन्त लागू की जाएं।
7-01-g-chandpurश्री यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनने पर प्रदेश का संतुलित विकास हो सकेगा। गरीबों, किसानों को राहत मिलेगी। कन्या विद्याधन, बेकारी भत्ता फिर मिलेगा। नौजवानों को मंहगी पढ़ाई से मुक्ति और रोजगार की सुविधा मिलेगी। महिलाओं को मान सम्मान मिलेगा। उन्होने कहा विधान सभा चुनाव में आपको निर्णायक मत देना है। यह चुनाव पत्थरों के नाम पर लूट रोकने का चुनाव है, अपनी मूर्तियां लगाने पर रोक के लिए है। सन् 2012 के चुनावों के नतीजों से देश की राजनीति की दिशा-दशा तय होगी। उन्होने जनता का आव्हान किया कि वह इस बार बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए यह सरकार काम करके दिखाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु 5 मार्च तक जनपद में धारा 144 लागू

Posted on 07 January 2012 by admin

आदेश की किसी धारा या अनुच्छेद का उल्लघंन दण्डनीय अपराध-जिलाधिकारी

विधान सभा निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है, जिसके अन्तर्गत आगरा जनपद में मतदान 28 फरवरी को और मतगणना कार्य 4 मार्च 2012 को होगा। जिला मजिस्ट्रेट अजय चैहान ने शान्ति व्यवस्था और व्यवस्थित ढग से निर्वाचन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश जनपद मे 5 मार्च 2012 तक लागू रहेगा । आदेश की किसी धारा या अनुच्छेद का उल्लघंन भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के अन्र्तगत दण्डनीय अपराध होगा।
उन्होंने आदेश दिये है कि कोई भी व्यक्ति, प्रत्याशी या राजनैतिक दल न तो ऐसे क्रिया कलाप करेगा और न किसी को प्रेरित करेगा जो कि विभिन्न जाति, धर्म, भाषा के मतावलम्बियों के बीच तनाव एवं ईष्र्या को भडकाने का कार्य करें। कोई भी व्यक्ति, प्रत्याशी या राजनैतिक  दल वोट मांगने के लिए विभिन्न जातियों एवं सम्प्रदाय के मतावलम्बियों की धार्मिक या जातिगत भावनाओं को नही भडकायेगा और न ही मन्दिर ,मस्जिद, गिरजाघर या पूजा के अन्य स्थानों को वोट मांगने के लिए अथवा चुनाव प्रचार करने के लिए मंच के रूप में प्रयोग करेगा नही धार्मिक स्थानों के परिसर में चुनावी सभा करेगा।
कोई भी व्यक्ति, प्रत्याशी या राजनैतिक दल बिना स्थानीय पुलिस व सम्बन्धित आर0 ओ0/ ए0आर0ओ0 को सभा के समय, व स्थान की सूचना दिये बगैर बिना अनुमति प्राप्त किये कोई सभा नही करेगा, तथा जुलूस भी पूर्वानुमति प्राप्त किये बिना नही निकालेगा। सार्वजनिक मार्ग पर कोई न तो जाम लगाएगा और न ही अन्य कियी को जाम लगाने हेेतु प्रेरित करेगा। सार्वजनिक स्थान पर मदिरा या मादक पदार्थ का सेवन करके विचरण नही करेगा।
उन्होंने आदेश में कहा है कि आर0ओ0/ए0आर0ओ0 की अनुमति के बिना चुनाव प्रचार हेतु वाहन का प्रयोग नही करेगा। पैट्रोल पम्प संचालक बिना नम्बर के किसी भी वाहन को पैट्रोल पम्प से ईंधन नही देगा। कोई भी विभाग, पार्किंग ठेकेदार ,दुकानदार, सिनेमाघर, सार्वजनिक एवं व्यवसायिक परिसर बिना नम्बर के किसी वाहन को खडा नही होने देगा और खडे पाये जाने पर तत्काल थाने को सूचना देने में चूक नही करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रातः 6 बजे से पूर्व और रात्रि के 10 बजे बाद लाउडस्पीकर का प्रयोग नही हो सकेगा।  वाहन पर लाउडस्पीकर प्रयोग बिना पूर्वानुमति नही करेगा। कोई भी व्यक्ति का प्रत्याशी पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नही करेगा।
कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान जैसे सडक की पटरी, डिवायडकर इत्यादि बिजली,टेलीफोन आदि के खम्बो का प्रयोग ध्वज टांगने ,सूचना चिपकाने, पोस्टर लगाने, नारे लिखने आदि के लिए नही होगा। इन कार्यो के लिए किसी व्यक्ति की निजी भूमि, भवन, दीवार आदि का प्रयोग भी बिना उस व्यक्ति की लिखित अनुमति नही करेगा। प्रकाशक, मुद्रक या प्रेस का मालिक निर्वाचन से सम्बन्धित कोई भी पम्पलेट, पोस्टर या अन्य निर्वाचन से जुडी सामग्री पर प्रकाशक एवं मुद्रक का नाम व पता अनिवार्य रूप से अंकित करेगा। इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये बिना नही छापेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in