Archive | राज्य

प्रदेश के पिछड़ेपन का कारण सपा-बसपा-कांगे्रस पाटियांे की नीतिया

Posted on 07 February 2012 by admin

r3भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रªªीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने आज अम्बेडकरनगर के आलापुर, आजमगढ़ के अतरौलिया, मऊ जनपद के मधुवन, गाजीपुर जनपद के जखनियां व जमनियां विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के पिछड़ेपन का कारण सपा-बसपा-कांगे्रस पाटियांे की नीतियों को जिम्मेदार बताया।
श्री सिंह ने कहा कि बसपा सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ी है। जिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए जनता ने बसपा को सत्ता सौंपी थी उसे रोकने में वह पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। क्योंकि हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं सर्वाधिक उत्तर प्रदेश में हुई हैं। नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरों ;छब्त्ठद्ध के आकंड़ों के अनुसार वर्ष 2010 में अकेले उत्तर प्रदेश में 4401 हुई है। जबकि अपहरण के 6321 मामले 2010 में दर्ज किए गए। हालात तो इतने बिगड़ चुके हैं कि पुलिस थानों में भी बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसी कई घटनाओं में बसपा से जुड़े नेताओं के नाम सामने आए हैं।
श्री सिंह ने कहा कि जब सरकार का इकबाल सामाप्त हो जाता है तो उसकी की प्रशासन पर से पकड़ भी समाप्त हो जाती है। बसपा शासनकाल में पुलिस के जवानों में असंतोष पनपा है। ईमानदार पुलिस अधिकारियों को प्रताड़ना सहनी पड़ी है और यहां तक कि श्क्प्ळश् जैसे पदों पर बैठे अधिकारियों को सरकार के खिलाफ बयान देने पर मजबूर होना पड़ा है। भ्रष्टाचार के कारण उत्तर प्रदेश और केन्द्र सरकार दोनों के दामन दागदार हुए हैं। बसपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे को अधिक भ्रष्ट बता रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के महासचिव श्री राहुल गांधी कहते है कि हाथी पैसा खा रहा है लेकिन सवाल यह उठता है कि हाथी का पैसा खाना उन्हें कब से दिखाई देना प्रारम्भ हुआ? कांग्रेस के शासनकाल में देश के गरीब के घर चूल्हें की आग ठण्डी पडी़ है। महंगाई ने गरीबों के लिए ही समस्या नहीं पैदा की है बल्कि आम आदमी की भी क्रय शक्ति घटाई है। इसके बावजूद महंगाई के विषय में श्री राहुल गांधी कुछ नहीं बोलते।
श्री भाजपा की सरकार यदि प्रदेश में बनी तो किसानों का एक लाख रूपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्हें एक प्रतिशत की ब्याज दर से कृषि ऋण दिया जाएगा तथा खाद, पानी और बिजली से लेकर किसानों को जिन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद की लघु एवे दीघगामी पर्यावरणीय योजनाओं को समयबद्व रूप से पूरा करें -मण्डलायुक्त

Posted on 07 February 2012 by admin

commissioner-holding-meeting-on-empताज ट्रैपेजियम क्षेत्र के पर्यावरणीय सुधार हेतु प्रस्तावित पर्यावरण प्रबन्धन योजना (ई.एम.पी) तैयार किये जाने हेतु नीरी की संस्तुतियों पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत पुनरीक्षित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये कि विभाग परियोजना लागत के बारे में वर्तमान दरों को प्रमाण पत्र भी अविलम्ब प्रस्तुत कर दे। उन्होंने लघु एवं दीर्घगामी कार्य योजनाआों की संरचना और कार्य योजनाओं के समयबद्व लागू किये जाने पर विशेष बल दिया।
मण्डलायुक्त ने कमिश्नरी लघु सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आगरा शहर की प्रमुख सडकों के चैडीकरण-सुदृढीकरण के साथ ही महात्मागांधी मार्ग तथा यमुना किनारा मार्ग पर एलिवेटेड रोड की सम्भावना पर फिजीविलिटी रिपोर्ट अविलम्ब प्रस्तुत करें। उन्होंने सब वे , फ्लाई ओवर्स, तथा अन्डरपास, के अलावा आवश्यकतानुसार फुट ओवर ब्रिज भी विभिन्न स्थानों पर बनाये जाने हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।
उन्होंने सेतु निगम के कार्यो में सुधार लाने हेतु सचेत करते हुए अभियन्ताओं को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन आर.ओ.बी. को तत्परता से पूर्ण कराये तथा स्ट्रेची पुल के समीप नव निर्मित पुल पंहुच मार्ग तथा प्रकाश व्यवस्था आदि का कार्य अविलम्ब ठीक करायें।
उन्होंने निर्देश दिये कि नगर निगम के अधिकारी सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय बैठक कर पार्किंग स्थलों के विकास हेतु स्थानों का चयन कर लें।
श्री अभिजात ने निर्देश दिये कि हरितिमा वृद्वि के लिए वृहद वृक्षारोपण के साथ वर्षा जल संचय, नये जल स्रोता (वाटर बाडिज का विकास), भूमि सुधार, आदि की योजनाएं भी सम्मिलित करें। उन्होंने इस सम्बन्ध में लेक आथरिटी आॅफ इण्डिया तथा नेशनल रिवर कन्जरवेशन परियोजना के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रिवर फ्रंट डवलपमेल्ट योजना प्रस्तुत करने के लिए संशोधित परियोजा प्रस्तुत करने पर बल दिया उन्होंने कहा कि ड्रेनेज प्लान लागू होने से भी पर्यावरण में सुधार आयेगा।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 7130 करोड रूपये की पुनरीक्षित योजनाओं पर विचार किया गया। यह परियोजनाएं पर्यावरण प्रबन्धन योजना के अन्तर्गत 12 वी पंचवर्षीय योजना में प्रस्तावित किये जाने हेतु प्रस्तुत की जानी है।
बैठक में आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामस्वरूप, सचिव उदयीराम, आर.टी.ओ. वी0के0 सोनकिया, उ0प्र0 प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड तथा केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, डी.एफ.ओ. एन के जानू, सहित लोक निर्माण विभाग, जल निगम,  सेतु निगम, नगर निगम, आदि के अधिकारी, नीरी के बरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक जे.के. भटृाचार्य और प्रधान वैज्ञानिक एस0 के0 गोयल तथा समाज सेवी श्री रमन आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मोबाइल सेवा का रजिस्टंªेशन पोल मानिटरिंग सिस्टम के लिये करवायें: जिलाधिकारी

Posted on 07 February 2012 by admin

हरदोई स्थानीय प्रेक्षाग्रह मे एसएमएस आधारित पोल मानिटरिग सिस्टम के प्रशिक्षण मे सभी आरओ/एआरओ सेक्टर मजिस्ट्रेट को सम्बोधित करते हुये जिला निर्वाचन अधिकारी एम0के0एस0 सुन्दरम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के मतदान के दिन भयमुक्त, शान्तिपूर्वक मतदान के लिये हर घण्टे पर एसएमएस पोल मानिटरिग सिस्टम के अन्तर्गत सभी आरओ/एआरओ/सेक्टर मजिस्ट्रेट/पीठासीन अधिकारी एसएमएस नम्बर 9235572688 पर फीड करके जिला निर्वाचन अधिकारी को एसएमएस करेगें। और उन प्रत्येक एसएमएस को आयोग भी देखेगा। उन्होने कहा कि इसलिये सभी अधिकारी भली प्रकार देख लें, सुन लें, और समझ लें। ताकि समय आने पर कोई कठिनाई न हो, उन्होने ये भी कहा कि मतदान के दिन मतदान बूथ पर पीठासीन अधिकारी के पास ये मोबाइल रहेगा वो भी साइलेन्ट की स्थिति मे रखेगें। जरूरत पडने पर ही केवल उसका उपयोग करेगे। इसलिये सभी सम्बन्धित अधिकारी भली प्रकार समझ लें। पूर्ण जानकारी देते हुये सूचना विज्ञान अधिकारी आसिफ आफताब ने बताया कि एसएमएस करते समय उत्तर प्रदेश पोल फिर प्रदेश का कोड नम्बर 524 जनपद का कोड 61 इसके बाद सेक्टर एवं बूथ संख्या लिखकर एसएमएस किया जा सकता है। सभी लोग मोबाइल रजिस्ट्रेशन करवा लें और उसे बदलने की गलती न करें। प्रशिक्षण मे मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार द्विवेदी, अपर जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, पी0डी0 श्रीनिवास तुलसी राम सहित सभी आरओ/एआरओ/सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थिति रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सत्ता मे आये तो किसानो का एक लाख तक का कर्ज होगा माफ: राजनाथ

Posted on 06 February 2012 by admin

ऽ    कांग्रेस व बसपा तथा सपा पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमन्त्री।
ऽ    श्रावस्ती  मे भाजपा प्रत्याशी राम फेरन पाण्डेय को जिताने की किया अपील।

p1 प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री व भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने आज गिलौला  में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो किसानों को 06 माह के भीतर एक फीसदी ब्याज पर ऋण मिलेगा, और एक लाख रूपये तक का ऋण माफ होगा। अधिकारी व कर्मचारी की जनता का काम समय से न करने पर जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी और बर्खास्तगी तक की कार्यवाई होगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री राजनाथ सिंह ने गिलौला स्थित इण्टर कालेज  के परिसर में भाजपा प्रत्याशी राम फेरन पाण्डेय को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में कोई फर्क नही है। भाजपा ही प्रदेश में बसपा के कुशासन से मुक्ति दिला सकती है। प्रदेश की बसपा सरकार को भ्रष्टाचारी बताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कि बसपा के शासन में बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है प्रदेश राजधानी लखनऊ में सीएमओ की हत्यायें की गयीं माफियाओं का बोल बाला रहा वहीं प्रदेश की मुख्यमन्त्री चन्दा वसूली करा खजाना भरने में मशगूल रहीं श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र से रिलीज किये गये आठ हजार करोंड़ रूपये में से पांच हजार करोंउ़ रूपये का कोई हिसाब नही है। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने तेजी से बढ़ रही मंहगाई के लिये केन्द्र की कांग्रेस सरकार को जिममेदार ठहराया और कहाकि कांग्रेस सरकार ने एक लाख अठहत्तर हजार करोंड़ रूपये का घोटाला किया है कांग्रेस मजहब के आधार पर आरक्षण कराकर देश का विभाजन करना चाहती हैं प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी परभी जमकर प्रहार किये। इस मौके पर सपा के शासन का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमन्त्री ने कहा कि सपाके सरकार में भी गुण्डे व माफियाओं का राज शुरू हो जाता है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा0महेन्द्र सिंह  तथा भाजापा प्रत्याशी राम फेरन पाण्डेय  ने जन सभा को सम्बोधित कियां। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का भिनगा में पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा0महेन्द्र सिंह,भाजपा के जिला प्रभारी शेष नारायण मिश्र भाजपा के ेजिलाध्यक्ष जगदम्बिका प्रसादवर्मा इस जन सभा में वि0स0 प्रभारी बुद्विसागर यादव, रामइलाके यादव, ओमप्रकाश द्विवेदी, प्रहलाद शुक्ल, अजीत त्रिपाठी, मनोज तिवारी, पंकज गुप्ता, विक्रम भार्गव, बृजेश मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार मिश्र, बच्छराज राजभर, राधेश्याम कसौधन, धर्मपाल सोनी, दाताराम यादव, रामपियारे वर्मा, दिलीप कुमार, समर जीत सिंह पवार, सच्चिदानन्द, चन्द्रभान केदार मिश्र,परमेश पाण्डेय, बशीधर पाण्डेय, डा0प्रेम सिंह, आशुतोष पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, शैलेश सिंह शैलू प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य, विद्याधर पाठक मजदूर संघ राष्ट्रीय महामंत्री, बुधेश्वर,वेदप्रकाश आदि भारी सख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्टाचारी है बसपा व कांग्रेस की सरकारः उमा भारती

Posted on 06 February 2012 by admin

ऽ    बीरगंज में भाजपा की जन सभा आयोजित।

oश्रावस्ती जिले के भिनगा विधान सभा क्षेत्र अन्र्तगत  लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कालेज बीरगंज  में विशाल जन सभा को सम्बोधित करते हुए मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री उमा भारती ने कहा कि उ0प्र0 में भाजपा की सरकार बनी तो एक बार फिर राम राज्य लौटेगां। जनसभा में जुटी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विशाल जन समूह को सम्बोधित करते हुए उमा भारती ने बसपा के कुशासन से मुक्ति पाने के लिये आम मतदाता को हनुमान जैसा बलिशाली और महिलाओं को दुर्गा का रूप धारण करने को प्रेरित किया  और कहा कि उ0प्र0 की जनता को बसपा के कुशासन से भाजपा ही मुक्ति दिला सकती है।मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री ने भिनगा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दददन मिश्रा को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि लंका पर विजय प्राप्त करने के लिये आपको आगे आना होगा। उन्होने पूर्व विधायक राजा चन्द्र मणिकान्त सिंह को जामवन्त व प्रत्याशी दददन मिश्रा को हनुमान की भूमिका निभाने के लिये कहां इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी दददन मिश्रा  जिलाध्यक्ष जगदम्बिका प्रसाद वर्मा, पूर्व विधायक राजाचन्द्र मणिकान्त सिंह,महेश मिश्रा ओम सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित कियां।  इस अवसर पर दिनेश सिंह,भाजपा नेता रनणवीर सिंह राम सेवक गुप्ता राकेश कुमारगुप्ता हीरो हाण्डा,उदय त्रिपाठी मुन्नासिंह यादव,सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व समर्थक तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मजहब के आधार पर देश को एक बार फिर आरक्षण के नाम पर बांटने का कुत्सित प्रयास हो रहा है

Posted on 06 February 2012 by admin

sभारतीय जनता पार्टी के पथरदेवा में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता सुषमा स्वराज आज उ0प्र0 में देवरिया के पथरदेवा में एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मजहब के आधार पर देश को एक बार फिर आरक्षण के नाम पर बांटने का कुत्सित प्रयास हो रहा है जबकि संविधान में साफ कहा गया है कि धर्म आधारित आरक्षण संभव नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी मुसलमानों के वोट बैंक को भुनाने के लिए मजहबी आधार पर आरक्षण देकर देश को एक बार फिर बांटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमानों की विरोधी नहीं है और हम मुसलमानों के त्योहार में भी शरीक होते हैं लेकिन पाकिस्तान परस्त मुसलमानों को भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
श्रीमती स्वराज ने कहा कि आज देश में केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण मंहगाई अपने चरम पर है। शहर में रहने वाला 32 रू0 और गांव में रहने वाला व्यक्ति 26 रू0 खर्च करता है तो वह अमीर कहलाता है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो देश की दशा और दिशा सुधार सकती है। खुदरा बाजार में विदेशी पूंजी निवेश पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना समाप्त नहीं हुई है कुछ दिन के लिए टली है। कांग्रेस यू0पी0 चुनाव को देख रही है। यदि उसे यहां सफलता मिलती है तो छोटे व्यवसायियों के थाली का निवाला भी इस योजना के माध्यम से छीन लेगी।
उन्होंने प्रदेश की बसपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पूरा उ0प्र0 भ्रष्टाचार व अपराधियों के चंगुल में है। माया सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सपा के गुण्डाराज से मुक्ति पाने के लिए जनता ने बसपा को चुना किन्तु बसपा ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार करते हुए प्रदेश को कंगाली के रास्ते पर ला दिया है। श्रीमती सुषमा स्वराज नेता पतिपक्ष ने लोगों से अपील की कि प्रदेश की खुशहाली के लिए भाजपा को भारी बहुमत से जिताएं। भाजपा ही प्रदेश को विकास और सुशासन दे सकती है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने के लिए आमजन से समर्थन देने की बात कही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश की मुख्यमंत्री जो कि स्वयं महिला हैं, उनके शासन काल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं

Posted on 06 February 2012 by admin

photo-kajal-nishd-at-gorakhpur-hospital-and-pl-punia-and-ashok-tanwar-both-are-mpगोरखपुर देहात से कंाग्रेस चुनाव लड़ रही कंाग्रेस प्रत्याशी श्रीमती काजल निषाद पर बसपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा कल दिनांक 04फरवरी को महावीर छपरा के पास किये गये हमले से यह जाहिर हो गया है कि जनसमर्थन न मिलने से हतोत्साहित बसपा और उसके समर्थक आक्रामक होकर कंाग्रेस प्रत्याशी, महिलाओं और कार्यकर्ताओं पर हमले करने पर उतारू हो गये हैं। कंाग्रेस पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निन्दा करती है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्यवाही किये जाने की मांग करती है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि जिस तरह से कंाग्रेस प्रत्याशी विशेषकर महिला पर हमला किया गया, इससे यह साबित है कि प्रदेश की मुख्यमंत्री जो कि स्वयं महिला हैं, उनके शासन काल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
डाॅ0 जोशी ने कहा कि अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी के निर्देश पर सांसद श्री पी.एल. पुनिया एवं सांसद श्री अशोक तंवर को मौके पर गोरखपुर भेजा गया। जिन्होने गोरखपुर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती सुश्री काजल निषाद का हालचाल लिया। रिपोर्ट संलग्न है।
डाॅ0 जोशी ने चुनाव आयेाग से मांग की है कि गोरखपुर के बेलीपार थानाध्यक्ष को तत्काल निलम्बित किया जाय तथा इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करायी जाय। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराये जाने हेतु उन अराजक तत्वों सहित बसपा प्रत्याशियों एवं समर्थकों को, जिनकी आपराधिक पृष्ठिभूमि है, उन्हें तत्काल चुनाव से अलग करते हुए जेल भेजा जाय तथा प्रदेश के अन्य जनपदों में बसपा के कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे थानेदारों एवं प्रशासन के अधिकारियों को चिन्हित कर तत्काल चुनाव प्रक्रिया से हटाया जाय। उन्होने इसके साथ ही यह भी मांग की है कि इस प्रकार की घटना दुबारा न हो, इसे भी आयोग सुनिश्चित करे, ताकि आम जनता अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीकता के साथ कर सके।
डाॅ0 जोशी ने कहाकि प्रदेश की जनता ने पिछली बार अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार को जिस तरह नकार दिया था, उसी प्रकार इस बार उ0प्र0 की जनता पैसा खाने वाले हाथी की सरकार को बाहर निकालने का मन बना चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व विधायक अपने खेत में पसीना बहाकर कर्म कर रहे है

Posted on 06 February 2012 by admin

सन् 1967 के बेनीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि सदस्य विधानसभा उत्तर प्रदेश शासन जनसंघ पार्टी के विधायक जो अपने समय मे काग्रेस पार्टी को हराकर विजेता बने, उसके बाद अगला चुनाव 1969 मे काग्रेस के निरंजन से चुनाव हार गये। तदन्तर 1974 मे काग्रेस के बिहारीलाल  हंस को पुनः हराकर विधानसभा पहुॅचे तब उनको 15976 मत मिले थें। 1975 मे जब आपातकाल घोषित हुआ, उसकी समाप्ति पर जनता दल के उम्मीदवार 1977 मे बनें और 15135 वोट प्राप्त करके काग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विहारी लाल से चुनाव हारे। सन् 1980 मे भारतीय जनता पार्टी से फिर लड़े परन्तु काग्रेस प्रत्याशी रामपाल से चुनाव हार गये। तदन्तर वह अपनी चुनावी राजनीति से अलग हो गये। इस समय उनकी उम्र 85 वर्ष की है। 22 वीघा पुस्तैनी जमीन है, उसमे वृद्वावस्था मे पसीना बहाकर अपना कर्म करने मे कोई संकोच नही है। 3 पुत्रो, बहुओ, पोते, पोतिओ व पूरे परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे है। इस समय उन्हें 9100 रूपये की पेन्शन तथा रेलवे रोडवेज की ओर से सारी सुविधाये प्राप्त है। साथ ही चिकित्सा सुविधा भी प्राप्त कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

झांसे में यदि आप पड़े तो पुनः पांच वर्ष आपको भुगतना पड़ेगा

Posted on 04 February 2012 by admin

r2भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह आज प्रदेश की चुनावी जनसभाओं में सपा-बसपा-कांगे्रस के कारनामांे के लिए उन्हें जमकर लताड़ा और जनता के बीच इनके सपा-बसपा-कांगे्रस की तिकड़ी के कारनामों का पर्दाफाश करते हुए आम जनता से भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा कि यदि जाति-पांत, वर्ग, सम्प्रदाय के भ्रामक झांसे में यदि आप पड़े तो पुनः पांच वर्ष आपको भुगतना पड़ेगा।
श्री सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू.पी.ए. सरकार अपना इकबाल खो चुकी है। सरकार केवल नियम और कानूनों से नहीं बल्कि विश्वसनीयता और जवाबदेही से चलती है। यदि केन्द्र सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों में अपनी जवाबदेही स्वीकार की होती तो सरकार के प्रति विश्वसनीयता का यह संकट पैदा ही नहीं हुआ होता। उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार के शासनकाल में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन यानि ;छत्भ्डद्ध योजना के क्रियान्वन में हजारों करोड़ों रूपए का घोटाला प्रकाश में आया। इतना बड़ा भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री की जानकारी के बिना संभव ही नहीं है। बसपा शासन में छोटा-मोटा भ्रष्टाचार तो निचले स्तर पर संभव है मगर जहां हजारों करोड़ रूपए का घोटाला हुआ है उसकी मुख्यमंत्री को खबर तक न हो यह संभव नहीं है।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जन अभियान छेड़ रखा है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए जारी अपने चुनावी घोषणा-पत्र में हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा और मुख्यमंत्री पद को भी लोकायुक्त की जांच के अन्दर लाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है और वोट बैंक की राजनीति में संलिप्त है। यदि आरक्षण देना है तो आर्थिक एवं सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर दिया जाना चाहिए। मजहब के आधार पर आरक्षण देश के संविधान की भावना के अनुरूप नहीं है।

श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1961 में ही कह दिया था कि मजहब आधारित आरक्षण न केवल एक भूल है बल्कि देश के लिए विनाशकारी भी साबित होगी। आज कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी ही पार्टी के नेताओं की सलाह अनुसुनी की जा रही है। श्री राजनाथ सिंह ने आम जनता से अपील की कि भाजपा ही एक मजबूत विकल्प है। विकास और सुशासन भाजपा ही दे सकती है। अतः आप सब भाजपा को सत्ता में लाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

We Will Not Ally With Thieves and Goondas : Rahul Gandhi

Posted on 04 February 2012 by admin

“We are winning elections and I will continue to work for you till my last drop of blood and sweat. Even if you give 2 or 4 seats to the Congress Party, we will not ally thieves and goondas. We will compromise only with the people of this state and I will be here for you,” Shri Rahul Gandhi said on Saturday, striking an emotional note with the audience.  He said that he cannot change the world but he can get respect for the people of UP.  Shri Gandhi added that he would never forget the love and respect that he had got from the people and would work for strengthening the state.  Addressing a rally in Pindra in Varanasi on Saturday, Shri Gandhi highlighted the lack of amenities in Uttar Pradesh by relating a personal incident. He said that when his mother had taken ill and was taken to a hospital for treatment, he and his sister Priyanka were very worried about her welfare because she was to undergo surgery.  “The hospital had good doctors, nurses and very good facilities but at that time a thought struck me that if my brothers in Uttar Pradesh were caught in a similar situation then they would have to face so many difficulties,” he said.  He said he wanted that if someone went to a hospital in UP, he would get good treatment, if a child went to school, he should get good education and if someone wanted a job he should get it but leaders here do not talk of all this—they just talk of caste and religion.  Shri Gandhi further said that like the legendary Arjun who had his focus fixed on the eye of the fish, his eyes are firmly fixed on the goal.  “I am blind to everything else. I cannot see the elections. I can only see the future of this state. It does not matter if the Congress gets only one seat in elections or 2 seats or 5 seats — all that matters to me is that UP must regain its lost glory,” he said.

Shri Gandhi said that in 2004 when the Congress came to power at the centre, it made only one promise– that it would give a government for the people and it would lead the country towards the path of progress and we have fulfilled that promise.  He pointed out that when Congress launched MNREGA , Ms Mayawati termed it as a ‘natak’ while the BJP questioned where the money would come from. Whenever the Congress plans for the welfare of the poor, the BJP feels money is being wasted.  Shri Gandhi said that when the farmers said that debts were a major problem for them and the banks had shut its doors on them, the Congress brought the loan waiver scheme worth Rs 60,000 crores and opened the doors of the banks again. The opposition again criticized the scheme.  He further said that the people of UP should go to other Congress-ruled states to see the progress that farmers, labourers and women had made. “In UP, Mayawati says it is natak whereas the real natak is by the magic elephant that eats up all your money in Lucknow and that of the cycle which shows false hopes and gets punctured,” he said.  He said that whenever the country has progressed, it has been because of its people who toil day and night. “My labour is nothing compared to the labour that you put in. You are the ones who feed the nation and the Opposition raises question when we do something for you,” he added.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in