Categorized | हरदोई

पूर्व विधायक अपने खेत में पसीना बहाकर कर्म कर रहे है

Posted on 06 February 2012 by admin

सन् 1967 के बेनीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि सदस्य विधानसभा उत्तर प्रदेश शासन जनसंघ पार्टी के विधायक जो अपने समय मे काग्रेस पार्टी को हराकर विजेता बने, उसके बाद अगला चुनाव 1969 मे काग्रेस के निरंजन से चुनाव हार गये। तदन्तर 1974 मे काग्रेस के बिहारीलाल  हंस को पुनः हराकर विधानसभा पहुॅचे तब उनको 15976 मत मिले थें। 1975 मे जब आपातकाल घोषित हुआ, उसकी समाप्ति पर जनता दल के उम्मीदवार 1977 मे बनें और 15135 वोट प्राप्त करके काग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विहारी लाल से चुनाव हारे। सन् 1980 मे भारतीय जनता पार्टी से फिर लड़े परन्तु काग्रेस प्रत्याशी रामपाल से चुनाव हार गये। तदन्तर वह अपनी चुनावी राजनीति से अलग हो गये। इस समय उनकी उम्र 85 वर्ष की है। 22 वीघा पुस्तैनी जमीन है, उसमे वृद्वावस्था मे पसीना बहाकर अपना कर्म करने मे कोई संकोच नही है। 3 पुत्रो, बहुओ, पोते, पोतिओ व पूरे परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे है। इस समय उन्हें 9100 रूपये की पेन्शन तथा रेलवे रोडवेज की ओर से सारी सुविधाये प्राप्त है। साथ ही चिकित्सा सुविधा भी प्राप्त कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in