Archive | राज्य

चुनाव आयोग को सीधे कोई भी सूचना आब्जर्वर नहीं देगा- प्रेक्षक

Posted on 13 February 2012 by admin

हरदोई प्रेक्षाग्रह में माइक्रोआब्जर्वर को सम्बोधित करते हुए प्रेक्षक मनजीत सिंह संधू ने कहा 19फरवरी को सभी आब्जर्वर अपने पोलिंग सेन्टर के बूथों पर चुनाव की सभी गतिबिधियों पर कड़ी नजर रखेंगे। सभी ईवीएम मतदान होने के बाद मशीन जमा करने के उपरान्त स्वतन्त्र भयमुक्त चुनाव को सम्पन्न करवाना अपनी जिम्मेदारी समझें जो सभी के सहयोग एवं सुरक्षा शासन स्तर से प्रदान की जायेगी। शाहाबाद प्रेक्षक ने कहा आब्जर्वर विशेषकर संवेदनशील, अतिसंवेदनीशल केन्द्रों पर विशेष नजर रखें कोई समस्या आने पर सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट या पे्रक्षक को पहले सूचना दें।सवायजपुर प्रेक्षक ने कहा कि परेशानियों को पीठासीन अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की मदद से सुलझायें जिला निर्वाचन अधिकारी एम0के0एस0सुन्दरम ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियाँ 18फरवरी को रवाना होने के बाद सभी आब्जर्वर अपने-अपने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पोलिंग सेन्टर जाकर देखें। 19फरवरी को मतदान के दिन पोलिंग एजेण्टों की मौजूदगी में सुबह 6.45 बजे तक माक पोल करवाकर ठीक 7बजे से मतदान प्रारम्भ करवायेंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ईवीएम मशीन के साथ एक-एक मास्टर ट्रेनर साथ रहेंगे जो तत्काल ईवीएम की समस्या को दूर करेगा। जनपद में निष्पक्ष भयमुक्त, शान्तिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए103कम्पनी अर्द्धसैनिक बल,19कम्पनी पीएसी, 120कम्पनी पुलिस तथा भारी संख्या में होमगार्ड होंगे। मतदान के दिन कोई भी प्रत्याशी या एजेण्ट अपना-अपना मोबाइल और वाहन बूथ से 200मीटर की दूरी पर छोंड़ेगा। बूथ के अन्दर कोई भी मोबाइल फोन या सुरक्षाकर्मी साथ लेकर नहीं जायेगा।मतदान के दिन माइक्रो आब्जर्वर ईवीएम मण्डी समिति में जमा कराकर अपनी समस्त सूचनायें प्रेक्षक को मुहैया करायेंगे एवं अनुमति मिलने पर अपने-अपने आवास पर जायेंगे। इस अवसर पर सीडीओ ए0के0द्विवेदी ने उन्हें अपनी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया। प्रशिक्षण के दौरान पीडी श्रीनिवास, डीडीओ पी0के0सिंह, माइक्रो आब्जर्वर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 में इस बार के विधानसभा चुनाव में आष्र्चयजनक परिणाम आयेगा

Posted on 13 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) श्रीमती सुषमा स्वराज ने कहा है कि पंजाब व उत्तराखण्ड में हम पुनः सरकार बनाने जा रहे है। उ0प्र0 में दो चरण का चुनाव सम्पन्न हो चुका है। उ0प्र0 में इस बार के विधानसभा चुनाव में आष्र्चयजनक परिणाम आयेगा। मतदान प्रतिषत दोनो चरणो के चुनाव में बढा है। इस बार के चुनाव में निष्क्रिय रहे मतदाता व हमारे पार्टी के समर्थक, हितैशी सभी घरो से निकलकर हमारी पार्टी में विष्वास व्यक्त करके हमे वोट कर रहे हैं। इसका फायदा निष्चित रूप से परिणामों पर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि इस देश में पहली बार चुनाव आयोग ने किसी केन्द्रीय मंत्री की षिकायत राश्ट्रपति से की है। केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करना और उल्टा चुनाव आयोग को धमकाना निष्चित रूप से एक गम्भीर मामला है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलमान खुर्शीद से इस्तीफा लेना चाहिए था। लेकिन मजबूर होकर चुनाव आयोग को राष्ट्रपति से सहायता मांगनी पड़ी। मनमोहन सिंह इस विषय पर मौन साधे रहे। जबकि संविधान की धारा 75/2 के तहत कोई भी केन्द्रीय मंत्री राष्ट्रपति की इच्छा से पद पर रहने का अधिकारी होता है। श्रीमती सुषमा स्वराज ने कहा कि राष्ट्रपति को अपनी ताकत का प्रयोग कर के प्रधानमंत्री द्वारा सलमान खुर्शीद कानून मंत्री भारत सरकार का इस्तीफा तत्काल मागना चाहिए, लेकिन इस गम्भीर मामले में विलम्ब किया जा रहा है । कानून मंत्री सलमान खुर्शीद चुनाव आयोग को धोंस दे रहे हंै। अतः इस पर तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए ।
पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में लोकसभा की नेता विपक्ष ने कहा कि हम उ0प्र0 में सरकार बनायेगे। उ0प्र0 में भाजपा का अण्डरकरैण्ट है। जनता हमंे पूर्ण बहुमत देगी। अगर किसी कारण वष बहूमत मे थोड़ी बहुत कमी आयी तो हम किसी को भी समर्थन न देकर विपक्ष में बैठना पसन्द करंेगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओ में मुस्लिम वोटो के लिए छटपटाहट है, इसीलिए बाटला इनकाउण्टर मामले में सलमान खुर्षीद, सोनिया गांधी के आंसू निकलने की बात कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह आंतकवादी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कह कर सम्बोधित करते हंै। कभी प्रधानमंत्री रात को सो नही पाते। ये सारे बयान मुस्लिम वोट बैंक पाने की छटपटाहट है।
श्रीमती सुषमा स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी को गावं व गरीब के विषय में कोई भी जानकारी नही है। जबकि भाजपा के नेता गांव में पैदा हुए है। कर्नाटक के दो मंत्रियों के द्वारा गलत आचरण करने के पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक प्रश्न पर सुषमा स्वराज ने कहा कि हमने इस विशय का संज्ञान मिलने पर तत्काल कार्यवाही की है जबकि कांग्रेसी नेता नरायण दत्त तिवारी से मदरेणा तक गलत हरकतो में लिप्त रहे हैं। हम किसी भी तरह की गन्दगी बरदाष्र्त नही करेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अल्पसंख्कों को आरक्षण देकर कांगे्रस देश में फिर एक बंटवारे की नींव डाल रही है

Posted on 13 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती ने आज कौशाम्बी के मंझनपुर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी सुरेश नागर चैधरी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कौशाम्बी जनपद की जो समस्या या बदहाली है उसका दोष आपका (जनता) का नहीं दोष उनमें है जिसे आप चुनकर भेजते हैं। मुलायम सिंह पिछड़ों की राजनीति करके अपना घर चमका लिए, मायावती दलितों की रहनुमा बनकर करोड़ों रूपए की अकूत संपत्ति जमा कर ली। कांगे्रस के भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं हैं। राहुल गांधी कहते हैं कि किसानों का कर्ज माफ कर देंगे यदि किसानों के समय से खाद, बिजली, पानी, बीज मुहैया कराया जाए तो यही किसान उन्हें खुद कर्ज दे सकता है। अल्पसंख्कों को आरक्षण देकर कांगे्रस  देश में फिर एक बंटवारे की नींव डाल रही है।
सुश्री उमा भारती ने कहा कि मुलायम सिंह 18 प्रतिशत तक आरक्षण देना चाहते हैं। यह कहां का न्याय है कि एक गरीब का पेट काटकर दूसरे गरीब के पेट को भरना। भाजपा जब इसका विरोध करती है तो तुष्टीकरण नीति कहा जाता है। इसलिए मैं कहती हॅू कि सपा-बसपा-कांगे्रस  चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी तो अब तक के सभी भ्रष्टाचारियों को जेल में ही जगह दी जाएगी। 2014 में लोकसभा चुनाव में केन्द्र में भाजपा की सरकार होगी और सभी भ्रष्टाचारी जेल जाऐंगे। देश-प्रदेश में फिर से रामराज्य की स्थापना हो। नारी, नदी, गाय का सम्मान होगा, लोगों को समय पर दवाई, पढ़ाई, रोजगार, खाद, पानी, बिजली मिलेगी। आप लोग भाजपा का समर्थन करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दो-दो पूर्व सी0एम0700मीटर की दूरी पर दहाड़े

Posted on 13 February 2012 by admin

जनपद का कुरूक्षेत्र बना सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र दो-दो पूर्व सी0एम0700मीटर की दूरी पर दहाड़े- जनपद का कुरूक्षेत्र मैदान हरदोई विधानसभा का यह क्षेत्र बन चुका हैै जहाँ पर सभी पार्टियों के दिग्गज मैदान में आकर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार वोटरों को लालीपाप दिखाकर रिझा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह डाॅ0अशोक बाजपेयी के पक्ष में तो जनक्रान्ति पार्टी के संरक्षक पूर्व सी0एम0 कल्याण सिंह पदमराग सिंह पम्मू के पक्ष में कटियारी में सिंहनाद करने केवल 700मीटर के अन्तर से जनसभा को सम्बोधित किया। सवायजपुर के ककरा गाँव में मुलायम ने कहा सपा को एक-एक सीट जिताकर पूर्ण बहुमत दिलायें तभी किसानों के मनमाफिक फैसले लेने में हमें आसानी होगी। इण्टर की छात्राओं की पढ़ाई आगे मुफ्त चल पाये प्रथम आने पर छात्राओं को पच्चीस हजार की प्रोत्साहन राशि, डा0अम्बेडकर को अपमानित करने का बसपा पर आरोप लगाकर 17जातियों को दलितों की भांति सुविधायें सपा में दी जायेंगी। जनसभा को नरेश अग्रवाल, सांसद ऊषा वर्मा, डा0अशोक बाजपेयी, जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने भी सम्बोधित किया। उधर कल्याण सिंह ने जनता को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोंड़ी कटियारी डिग्री कालेज के मैदान में सपा, बसपा, भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर करने में एवं 4शिक्षक नेताओें के सी0एम0 बनने पर भ्रष्टाचार के आरोपों से खुद को अलग रखने की उन्होने बातें फिर जनसभा में दोहरायी। वोटरों के माध्यम से जनता को याद दिलाया। यह भी कहा कि भ्रष्टाचार की लड़ाई हम औरहमारी पार्टी ही लड़ सकती है। सपा मुखिया पर कटाक्ष करते हुए कहा मैने तो अपना जीवन सपा के लिए अर्पण कर दिया था परन्तु इसका बदला आप सभी को अब सपा से लेना है। मुलायम की जनसभा समाप्त होते ही कल्याण के हेलीकाप्टर को देखकर मुलायम की सभा की भीड़ उस ओर पलट गयी। प्रशासन काफी मुस्तैद चैकन्ना होकर पूरी स्थित पर नजर गड़ाये रहा। जनसभा में विरोधियों पर व्यंग्य बांण छोंड़ने में पूर्व सी0एम0 ने कोई कसर नहीं छोंड़ी। इस अवसर पर पदमराग सिंह पम्मू, जिलाध्यक्ष रामचन्द्र राजपूत, प्रत्याशी विनोद सिंह, यदुनन्दनलाल वर्मा उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपाराज में बहुत अत्याचार हुआ है

Posted on 13 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव  ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री और उनकी बसपा सरकार ने जनहित का कोई काम नहीं किया है। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा पत्थरों पर खर्च किया गया है। मुख्यमंत्री ने जमीनों पर कब्जा किया है। वह सबसे बड़ी भूमाफिया है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनकी जांच कराई जाएगी। वह बचेगी नहीं। उन्हें सजा देनी ही पड़ेगी। न्यायालय भी उन्हें नहीं छोड़ेगा।
श्री यादव आज जनपद प्रतापगढ़ और संतरविदासनगर (भदोही) में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने अपने श्रोताओं से और खासकर नौजवानों से आग्रह किया कि वे मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा तादाद में अपना मत तो डालें ही, अपने नाते रिश्तेदारों और मित्रों-पड़ोसियों का भी वोट जरूर डलवाएं। इस बार बसपा को हराकर समाजवादी पार्टी को जिताने का इरादा करके घर से निकलें।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बसपाराज में बहुत अत्याचार हुआ है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। एक लाख से ज्यादा का उत्पीड़न हुआ है। किसानों की हालत खराब है। बुनकरों को भी उनके साथ हम जोड़ते हैं। उनके 50 हजार रूपए तक के कर्ज माफ किए जाएगें। चार प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलेगा। सरकार किसानों को नहर टयूबवेल से मुफ्त पानी सिंचाई के लिए देगी। किसानों की जमीन नीलाम नहीं होने दी जाएगी। 65 वर्ष की उम्र वाले छोटी जोत के किसानों को पेंशन मिलेगी। दुर्घटना में मौत पर 5 लाख रूपया दिया जाएगा। कन्याओं को आगे पढ़ने के लिए 25 हजार रूपए कन्या विद्याधन दिया जाएगा। प्राकृतिक आपदा पर किसानों की मदद की जाएगी। गरीब छात्रों के लिए छात्रावास और निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था होगी। नौजवानों को 35 वर्ष की उम्र तक रोजगार दिया जाएगा और जिन्हें रोजगार नहीं मिल सकेगा उन्हें एक हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। रिक्शा चालको को आधुनिक सिस्टम से बनाया गया नया रिक्शा मुफ्त दिया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि मुसलमान तबाह है। कांग्रेस ने साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण के नाम पर उनके साथ मजाक किया है। समाजवादी पार्टी ने 18 प्रतिशत का वायदा उनकी आबादी के आधार पर किया है। समाजवादी पार्टी उनकी असली हितैशी है। मुस्लिम भी समझदार हैं वे जानते है कि समाजवादी पार्टी जो कहती है वह करती है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अपने कार्यकाल में हमसे जो काम हो सकते थे, हमने किए। जो नहीं हो सके उन्हें पूरा करेगें। समाजवादी पार्टी के नए शासन में किसी की गुण्डई नहीं चलेगी। मंहगाई पर रोक लगाई जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पांच साल तक सिर्फ जमीनों पर कब्जा कर अपनी मूर्तियां लगवाई है

Posted on 13 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव  ने आज अपनी जनसभाओं में बसपा सरकार और मुख्यमंत्री के कामकाज की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इसने पांच साल तक सिर्फ जमीनों पर कब्जा कर अपनी मूर्तियां लगवाई है, बेकारी, गरीबी और भ्रष्टाचार बढ़ाया है और अपनी लूट छुपाने के लिए हत्याओं की साजिशें कर रही है। जनता इनको कड़ी सजा देगी। हाथी कमजोर हो गया है। जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है।
श्री यादव ने आज जनपद जौनपुर में 3, मिर्जापुर में 2, चन्दौली में 2 और वाराणसी में एक जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि बसपाराज में बहुत जुल्म ढाए गए हैं। एक लाख समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठे केस लगा दिए गए। चारों तरफ लूट मची है। भ्रष्टाचार बढ़ा है। विकास ठप्प हुआ है। लूट छुपाने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य मिषन से संबद्ध दो सीएमओ की हत्या हो गई, एक डिप्टी सीएमओ की जेल के अन्दर हत्या हो गई। दवा,सड़क, रोजगार, पानी मुहैया कराने के लिए जो पैसा खर्च होना था वह पत्थर की मूर्तियों, पार्को, स्मारकों पर खर्च हो गया। बसपा पत्थर वाली पार्टी हो गई है।
श्री यादव ने कहा कि लखनऊ से नोएडा तक पत्थरों पर 50 हजार करोड़ रूपए फूंक दिए गए। अपने जिन्दा रहते ही मुख्यमंत्री ने अपनी चार मुंहवाली मूर्तियां लगवा दीं। चुनाव आयेाग को धन्यवाद कि उसने हाथी पीले कपड़े से ढंकवा दिए। पीलापन कमजोरी की निशानी है। यानी हाथी बीमार हो गया है। मुख्यमंत्री की मूर्तियों को लकड़ी के डिब्बों से बंद कर दिया गया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान, बिजली, पानी, खाद, बीज के बिना बर्बाद हुआ है। इस सरकार के समय में नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। खुशहाली मिट गई है। मुख्यमंत्री महिला है फिर भी महिलाओं पर अत्याचार कम नहीं हुए। समाजवादी पार्टी सरकार ने  17  पिछड़ी जातियों को दलित सूची में रखने का षासनादेष जारी किया था, बसपा सरकार ने आते ही उसे रद्द कर दिया।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र सबसे शानदार है। इसकी नकल पंजाब में की गई। मध्य प्रदेश में इसकी योजनाएं ली गई। घोषणा पत्र में नौजवानों के लिए तमाम वायदे है। कन्या विद्याधन, बेकारी भत्ता की व्यवस्था है। समाज के सभी वर्गो के हितों का इसमें ध्यान रखा गया है। उन्होने मतदाताओं से बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का अनुरोध किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनावी माहौल का साम्प्रदायिकरण करने का प्रयास किया जा रहा है

Posted on 12 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इलाहाबाद जनपद के फूलपुर वि0स0 में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बाटला हाऊस कांड का मामला उठाकर उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल का साम्प्रदायिकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा यह दावा किया जाना कि बाटला हाऊस कांड की तस्वीरें देखकर उनकी अध्यक्षा को आंसू आ गए थे साबित करता है कि वोटों के लिए कांग्रेस संवेदनाओं की भी राजनीति करती है। कांग्रेस पार्टी यह स्पष्ट करे कि सोनिया जी के आंसू किसके लिए बहे? उनकी संवेदना बाटला हाऊस में मारे गए आतंकियों के प्रति थी या घटना में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के प्रति। जिस कांग्रेस पार्टी के नेता आतंकियों के मारे जाने पर आंसू बहाते हैं और मारे गए आतंकियों के घरों में जाते हैं उनके हाथों मंे देश और प्रदेश की बागडोर सुरक्षित नहीं रहेगी।
श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनावी माहौल का साम्प्रदायिकरण करने का प्रयास किया जा रहा है इसलिए चुनाव आयोग को तत्काल इसका संज्ञान लेना चाहिए ताकि उत्तर प्रदेश का चुनावी माहौल विषाक्त न हो और साम्प्रदायिक सौहार्द न बिगड़े। बसपा सरकार द्वारा पिछले पांच सालों में सरकारी धन का जमकर दुरूपयोग हुआ है। धन के दुरूपयोग के साथ-साथ नियुक्तियों एवं भर्तियों में भी कई बड़े घोटाले हुए हैं। अभी शिक्षा विभाग में हुई नियुक्तियों में घोटाले के मामले को लेकर अदालत ने शिक्षा निदेशक को सजा सुनाई है। मेरा मानना है कि बसपा सरकार में हुए हर घोटाले के पीछे सत्ता में उच्चतम पदों पर बैठे लोगों का हाथ है। इसलिए जब भाजपा की सरकार बनेगी तो पिछले पांच वर्षों में हुए सभी घोटालों की एक जांच आयोग गठित कर सघन जांच की जाएगी और किसी भी दोषी भ्रष्टाचारी को बख्शा नही जाएगा।
श्री राजनाथ ंिसंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जिस उत्साह से चुनावों में जनता मतदान कर रही है वह इस बात का संकेत है कि वह बसपा के कुशासन से मुक्ति चाहती है। केवल भाजपा ही जनता को इस कुशासन से मुक्ति दिला सकती है इसलिए मुझे आशा है कि इस चुनावों में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा की सरकार बनी तो सुरक्षा, सम्मान व सहयोग की गारन्टी व्यापारियों को देगी

Posted on 12 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राश्ट्रीय महासचिव व पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल ने कहा कि 2 करोड़ व्यापारी उ0प्र0 में है। भाजपा सत्ता में आयी तो इनको हर स्तर पर सुरक्षा, सम्मान और सहयोग करेगी। सपा व बसपा दोनो ने बारी बारी से इनका षोशण किया है। श्री गोयल षनिवार को गुलाबबाग (सिगरा) स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय मंे पत्रकार वार्ता में उक्त बाते कहीं।
श्री गोयल ने कहा कि भाजपा के अलावा किसी भी पार्टी को व्यापारियो की सुधि नही है। मुलायम सरकार के समय व्यापारियो के साथ हफ्ता वसूली, अपहरण, छिनैती व हत्या आम बात थी । वहीं, मायावती ने और भी बढ कर षोशण किया। इस सरकार ने व्यापारियो के साथ बदसलूकी की सारी सीमाये तोड़ दी है। पूरे प्रदेष में अनैतिक तरीके से व्यापारियों से धन उगाही का काम इस सरकार ने किया। प्रदेष में छोटे व्यापार के साथ ही बड़़े उद्योग धन्धे सब चैपट हो गये है। सभी दूसरे राज्यो की ओर पलायन कर गये। उन्होने कहा कि कांग्रेस पीछे से इन दोनों सरकारो  की मदद व्यापारियो के अहित करने में की है। उन्होने प्रदेष की जनता को अगाह करते हुए कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस के झांसे में न आये। अगर इनकी सरकार आयी तो यह प्रदेष में एफ0डी0 आई0 आयेगी। जिससे व्यापारियांे के साथ ही जनता का भी षोशण होगा । भाजपा ने व्यापारियों की भलाई व जनता के हित के लिए संसद में एफ0डी0आई0 का पुरजोर विरोध किया था, जिससे सरकार को पीछे हटना पडा। उन्होने कहाकि प्रदेष में 80 प्रतिषत छोटे व्यापारी है। जिनमें रेहड़ी, खोमचा तथा पटरी वाले व्यापारी है।
श्री गोयल ने कहा कि प्रदेष में भाजपा की सरकार बनी तो सुरक्षा, सम्मान व सहयोग की गारन्टी व्यापारियों को देगी। कहाकि व्यापारी कल्याण आयोग की स्थापना भी की जायेगी। 60 वर्श से ऊपर के गरीब व्यापारियों को पेंषन की सुविधा भी दी जायेगी। उन्होने कहाकि क्रेडिट गारन्टी योजना  के तहत एक करोड़ लोन की सुविधा व्यापारियों के लिए हैं। लेकिन इसकी सुविधा उनको नही मिलती। उ0प्र0 में मायावती ने अराजकता की सारी सीमायंेे तोड़ दी है। एन0आर0एच0एम0 ंघोटाले में अब तक पांच लोगो की बली चढ चुकी है। जिसमें दो सी0एम0ओ0, दो डिप्टी सी0एम0ओ0 तथा एक प्रोजेक्ट मैनेजर षामिल है। कैग ने एन0आर0एच0एम0 55 सौ करोड़ की घोटाले की बात कही है। श्री गोयल ने आरोप लगाया कि इसमें बसपा के साथ ही  कांग्रेस भी बराबर की भागीदार हैं। उन्होन प्रष्न भी किया कि 2005 से 2011 के बीच एन0आर0एच0एम0 के तहत उ0प्र0 में केन्द्र से मुक्त हुए पैसे की निगरानी केन्द्र सरकार ने क्यो नही की ? जबकि निगरानी की जिम्मेदारी भी केन्द्र सरकार की होती है। लेकिन उसने अपनी जिम्मेदारी को ठीक से नही निभाया है। इसी तरह कामन वेल्थ गेम में हुए घोटाले में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से जिम्मेदार है। एक उत्तर में श्री गोयल ने कहाकि भाजपा ने सबसे अधिक व्यापारियों को टिकट दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है

Posted on 12 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आगामी छठवें एवं सातवें चरण के चुनाव का केन्द्र गाजियाबाद होगा। वर्तमान में जो वोटिंग प्रतिशत में जबरदस्त वृद्धि हुई है। इससे यह आभास होता है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। बेहतर प्रबन्धन से हम 6 एव 7वंे चरण में पहले से बेहतर परिणाम की अपेक्षा करते हैं।
श्री नकवी ने सबको चुनाव प्रबन्धन की बारीकियों को समझाते हुए अपेक्षा की कि जिन कार्यकर्ताओं को चुनाव सम्बन्धित जिम्मेदारी दी गयी है। वह उसका निर्वहन अच्छी तरह से करेंगे। बैठक को पश्चिम क्षेत्र के चुनाव प्रबन्धन प्रभारी मंगल पाण्डे व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लज्जारानी गर्ग व क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। उन्होने सामाजिक न्याय को पूरा करने तथा महिलाओं के मत प्रतिशत को बढ़ाने पर जोर दिया।
इसके पश्चात क्षेत्रीय कार्यालय पर ही पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए श्री नकवी ने कहा कि सपा, बसपा एवं कांग्रेस बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार व ध्वस्त कानून व्यवस्था से लोगों का ध्यान हटाकर जातिगत आरक्षण की बात पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी धर्म के आधार पर संविधान का उल्लंघन करके व दलित, पिछड़ों के हको पर डाका डाल कर दिये जाने वाले आरक्षण का विरोध करती है। भाजपा विकास व समाज के लिए राजनीति करती है। एक प्रश्न के उत्तर में श्री नकवी ने कहा कि सलमान खुर्शीद कहते हैं कि बटला हाउस प्रकरण की तस्वीरें देखने के बाद सोनिया रो पड़ी। दिग्विजय सिंह कहते हैं कि सोनिया नही रोईं। सोनियां जी रोई या नही रोईं यह तो पता नही लेकिन उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस जरूर रोयेगी। श्री नकवी ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देश व प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है

Posted on 12 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने आज जनपद मिर्जापुर के घोरावल वि0स0 में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र बहुत पिछड़ा हुआ है। देश व प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है। चारों तरफ भ्रष्टाचार एवं अराजकता का माहौल है। किसानों को खाद, बीज, बिजली, पानी एवं कीटनाशक नहीं मिल पाता है। किसान कर्ज से डूबा हुआ है। कर्ज अदा न कर पाने की हालत में आत्महत्या कर रहा है। सरकारी नितियां उद्योगपतियों को संरक्षण दे रही है। उद्योगपतियों को एक सु नियोजित तरीके से सब्सिडी देकर लाभ पहुंचाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। भाजपा की पूर्व की सरकार ने किसानों को न्याय व सुविधा दिलाने हेतु किसान दिवस एवं तहसील दिवस संचालित कराय था। वर्तमान सरकार लाठी दिवस चला रही है। प्रदेश में बुचड़खाने तेजी से बढ़ रहे हैं।
श्री कटियार ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान खुशहाल था तथा पुनः भाजपा के सत्तासीन होने पर किसान खुशहाल बनेगा। सरकार बनने पर किसानों को 1 लाख रू0 तक का कर्ज माफ होगा। एक प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार न मिलने तक 2000 रू0 मासिक बेरोजगारी भत्ता छात्रों को लैपटाप देंगे तथा गरीब परिवार को दूध पीने के लिए गाय देंगे। कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी बटाला कांड में आतंकियों के मरने पर उनकी फोटो देखकर रोनक का कार्य करती हैं तथा बहादुर जवानों की मौत पर अफसोस भी व्यक्त नहीं करती हैं।
श्री कटियार ने कहा कि संसद पर हमले का आरोपी अफजल गुरू का ेबचाने का कार्य किया जा रहा है। हमले के आरोपी अफजल गुरू का बचाने का कार्य किया जा रहा है। आतंकी कांगे्रस के रिस्तेदार के समान सम्मान पा रहे हैं। बसपा अजगर के समान है जो दिन में श्वास लेकर 1 कु0 सोने के बराबर एवं पुनः रात्रि में 50 किग्रा सोने के बराबर अर्थात  24 घंटे में लगभग 45 करोड़़ रू0 की उगाही करते हैं। भाजपा सरकार बनने पर बोली लगाकर इन हाथियों की नीलामी होगी तथा उससे प्राप्त धन प्रदेश के विकास में खर्च होगा। सपा-कांगे्रस-बसपा ने मजहबी आरक्षण के खिलाफ नहीं है। मजहबी आरक्षण से अराजकता की स्थिति बनेगी। सरदाल पटेल ने भी कहा था कि धार्मिक आधार पर आरक्षण चाहने वाले पाक चले जाएं। देश में व्यापत महंगाई, भ्रष्टाचार, आतंकवाद के लिए कांगे्रस-सपा-बसपा ही जिम्मेदार है। इससे निजात पाने के लिए आप भाजपा को अपना मत दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in