Categorized | हरदोई

दो-दो पूर्व सी0एम0700मीटर की दूरी पर दहाड़े

Posted on 13 February 2012 by admin

जनपद का कुरूक्षेत्र बना सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र दो-दो पूर्व सी0एम0700मीटर की दूरी पर दहाड़े- जनपद का कुरूक्षेत्र मैदान हरदोई विधानसभा का यह क्षेत्र बन चुका हैै जहाँ पर सभी पार्टियों के दिग्गज मैदान में आकर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार वोटरों को लालीपाप दिखाकर रिझा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह डाॅ0अशोक बाजपेयी के पक्ष में तो जनक्रान्ति पार्टी के संरक्षक पूर्व सी0एम0 कल्याण सिंह पदमराग सिंह पम्मू के पक्ष में कटियारी में सिंहनाद करने केवल 700मीटर के अन्तर से जनसभा को सम्बोधित किया। सवायजपुर के ककरा गाँव में मुलायम ने कहा सपा को एक-एक सीट जिताकर पूर्ण बहुमत दिलायें तभी किसानों के मनमाफिक फैसले लेने में हमें आसानी होगी। इण्टर की छात्राओं की पढ़ाई आगे मुफ्त चल पाये प्रथम आने पर छात्राओं को पच्चीस हजार की प्रोत्साहन राशि, डा0अम्बेडकर को अपमानित करने का बसपा पर आरोप लगाकर 17जातियों को दलितों की भांति सुविधायें सपा में दी जायेंगी। जनसभा को नरेश अग्रवाल, सांसद ऊषा वर्मा, डा0अशोक बाजपेयी, जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने भी सम्बोधित किया। उधर कल्याण सिंह ने जनता को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोंड़ी कटियारी डिग्री कालेज के मैदान में सपा, बसपा, भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर करने में एवं 4शिक्षक नेताओें के सी0एम0 बनने पर भ्रष्टाचार के आरोपों से खुद को अलग रखने की उन्होने बातें फिर जनसभा में दोहरायी। वोटरों के माध्यम से जनता को याद दिलाया। यह भी कहा कि भ्रष्टाचार की लड़ाई हम औरहमारी पार्टी ही लड़ सकती है। सपा मुखिया पर कटाक्ष करते हुए कहा मैने तो अपना जीवन सपा के लिए अर्पण कर दिया था परन्तु इसका बदला आप सभी को अब सपा से लेना है। मुलायम की जनसभा समाप्त होते ही कल्याण के हेलीकाप्टर को देखकर मुलायम की सभा की भीड़ उस ओर पलट गयी। प्रशासन काफी मुस्तैद चैकन्ना होकर पूरी स्थित पर नजर गड़ाये रहा। जनसभा में विरोधियों पर व्यंग्य बांण छोंड़ने में पूर्व सी0एम0 ने कोई कसर नहीं छोंड़ी। इस अवसर पर पदमराग सिंह पम्मू, जिलाध्यक्ष रामचन्द्र राजपूत, प्रत्याशी विनोद सिंह, यदुनन्दनलाल वर्मा उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in