Archive | राज्य

भाजपा अल्पसंख्यकों के धार्मिक आरक्षण नहीं, सामाजिक-आर्थिक संरक्षण की गारन्टी है

Posted on 19 February 2012 by admin

dsc07384भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता एवं मजहबी आरक्षण के ’’फुंके कारतूस,, से मुस्लिम वोटों का शिकार करने वाले शिकारी खुद अपने ही राजनैतिक चालबाजी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि  कांगे्रस-सपा-बसपा मुस्लिम वोटों के शोषकों और शिकारियों से आज मुसलमान अपनी गरीबी, बेरेजगारी, अशिक्षा और पिछड़ेपन का सूद-ब्याज के साथ हिसाब मांग रहा है। यह वे दल हैं जो वर्षो से मुसलमानों को अपनी राजनैतिक बैसाखी बनाकर सत्ता के सिंहासन तक पहुंचते रहे हैं।
श्री नकवी ने मुरादाबाद के मूंण्डा पाण्डे में अल्पसंख्यकों की एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आठ वर्षो तक कांगे्रस और बसपा, सपा अल्पसंख्यकों के आर्थिक-सामाजिक-शैक्षणिक हालात पर आंख बंद कर सत्ता का सुख भोगती रही, यह पार्टियां अब चुनाव आते ही फिर एक बार ’’आरक्षण की अफीम पिलाकर,, अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुसलमानों को वोटों पर कब्जे की साजिश रही है, जो कि मुसलमानों की जागरूकता के चलते नाकाम हो रही है।
श्री नकवी ने आरक्षण का अलाप करने वाले दलों को आईना दिखाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आठ वर्षो से मुसलमानों की नौकरियों में हिस्सेदारी 42प्रतिशत घटी है। जबकि यह भागीदारी मध्य प्रदेश में 31प्रतिशत, बिहार में 38 प्रतिशत, गुजरात में 34 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 24प्रतिशत बढ़ी है। यह वे भाजपा शासित राज्य हैं जहां धार्मिक आरक्षण की राजनैतिक शगूफे के बिना भी मूसलमानों को प्रगति की मुख्य धारा में तेजी से शामिल करने की ईमानदार राजनैतिक इच्छाशक्ति के चलते समाज का यह हिस्सा तरक्की का एकसास कर रहा है।
श्री नकवी ने कहा कि कांगे्रस के अपने साठ वर्षो की नाकामी के दस्तावेज ’’सच्चर कमेटी, रंगनाथ मिश्र कमेटी,, की रिपोर्ट कांगे्रस दफ्तर के गोदामों की शोभा बढ़ा रही है। देश के अल्पसंख्यकों की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक प्रगति में पूरी तरह नाकाम रही केन्द्र एवं प्रदेश सरकार फिर े एक बार मुस्लिम वोटों के राजनैतिक शोषण का षडयंत्र में लग गई है। इस बार यह पिटा-पिटाया फार्मूला बुरी तरह फेल हो रहा है। अपनी नाकामी और अल्पसंख्यकों में ऐसे दलों के प्रति आक्रोश से बौखलाए दल ’’बाटला हाऊस-बुखारी हाऊस,, की परिक्रमा के साथ आतंकवाद का भी साम्प्रदायीकरण कर रहे हैं।
श्री नकवी ने कहा कि उ0प्र0 में कांगे्रस-बसपा-सपा जिस तरह से मुसलमानों को आरक्षण का ’’सब्ज बाग,, दिखाने की होड़ में लगे हैं। उससे एक बात स्पष्ट हो गई है कि यह दल अल्पसंख्यकों के पिछड़ेपन और गरीबी, के परम्परागत राजनैतिक शोषण पर ही आज भी विश्वास  रखते हैं। इनकी राजनैतिक इच्छा शक्ति समाज के इस वर्ग की आर्थिक, सामाजिक प्रगति में नहीं है, बल्कि अपनी ’’सत्ता की कुर्सी आरक्षण,, में ज्यादा है।
श्री नकवी ने कहा कि इस बार उ0प्र0 में भाजपा की सरकार बन रही है, सरकार बनाने में मुसलमानों की भागीदारी होनी भी चाहिए और दिखनी भी चाहिए। भाजपा अल्पसंख्यकों के धार्मिक आरक्षण नहीं, सामाजिक-आर्थिक संरक्षण की गारन्टी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही सारे फर्जी केस खत्म किए जाएगें और बसपा सरकार के काले कारनामो की जांच कराई जाएगी

Posted on 19 February 2012 by admin

19-02-dसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि प्रदेश में बसपा जैसी बेईमान सरकार कोई दूसरी नहीं हुई है। इसमें ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। बिना पैसे किसी का कोई काम नहीं हुआ है। इसने फर्जी केस लगाकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का बहुत उत्पीड़न किया है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही सारे फर्जी केस खत्म किए जाएगें और बसपा सरकार के काले कारनामो की जांच कराई जाएगी।
श्री यादव ने आज जनपद इटावा के जसवंतनगर सहित भरथना, इटावा और महराजपुर (कानपुर नगर) विधान सभा क्षेत्रों में 5 चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गुण्डई का नामो निशान भी नहीं रहेगा। गुण्डों की जगह जेल में होगी। यदि समाजवादी पार्टी के किसी कार्यकर्ता नेता ने गुण्डई की तो उसे कड़ी सजा मिलेगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ं उत्तर प्रदेश के विकास के लिए नए बिजलीघर और उद्योग धंधे लगेगें। किसानों के 50 हजार तक के कर्ज माफ होगें। सहकारी समितियों से उन्हें 4 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलेगा। चार बीमारियां ऐसी हंै जिनका इलाज बहुत मंहगा है। आम आदमी उनका इलाज नहीं करा पाता है। ये हंै किडनी, लीवर, हार्ट, कैंसर इनके मुफ्त इलाज की व्यवस्था होगी।
मुस्लिम भाईयों को उन्होने आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार उन्हें सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयेाग की सिफारिशों के अनुसार आरक्षण की सुविधाएं देगी। उनके मदरसों, धार्मिक स्थलों का संरक्षण होगा। रोजी रोटी से उर्दू जुड़ेगी।
लखनऊ “बसपा सरकार घोटालो की सरकार है। इसका सबसे बड़ा घोटाला राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का है जिसमें दो सीएमओ की हत्या हुई। घोटाले के रहस्य न खुलें इसलिए जेल जैसी सुरक्षित जगह में भी एक डिप्टी सीएमओ की निर्मम हत्या हो गई। विभाग से संबंधित अब तक 6 लोगों की इस सिलसिले में मौतें हो चुकी हैं। सीबीआई जांच की आंच मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुॅच रही है। हम इस भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए ही कई महीनों से जनता के बीच पहुॅच रहे है।“
ये उद्गार समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज कानपुर नगर और कानपुर देहात के अतिरिक्त जालौन जनपद में अपनी जनसभाओं में व्यक्त किए। उन्होने समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की ताकि प्रदेश में एक मजबूत बहुमत वाली सरकार बन सके। उन्होने कहा कि बसपा सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए अस्पताल, पढ़ाई के लिए स्कूल कालेज और पुस्तकालय तो खुलवाए नहीं उसने 40 हजार करोड़ रूपए के पत्थर के बड़े-बड़े हाथी बनवाकर 600 एकड़ जमीन भी बर्बाद कर दी।
श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार और अत्याचार से हर आदमी बसपाराज में दुःखी है। इस सरकार ने बदले की भावना से काम करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को फर्जी केसों में फंसाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी बसपाराज के फर्जी केस खत्म करेगी और जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर बनाए गए पार्को, स्मारकों में अस्पताल और स्कूल कालेज खोलेगी। जिन नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पाएगा उन्हें एक हजार रूपए महीने का बेकारी भत्ता दिया जाएगा। मुस्लिम भाईयों को आबादी के अनुसार आरक्षण दिया जाएगा। किसानों को 50 हजार रूपए तक कर्ज माफ होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद में कहीं पर सीधा तो कहीं पर त्रिकोणीय स्थिति कहीं पर यही चतुष्कोणीय मुकाबला में होगी टक्कर

Posted on 19 February 2012 by admin

जनपद की आठ विधानसभा क्षेत्रों में 135प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं कई सीटों पर सपा और बसपा की सीधी टक्कर है कहीं पर भाजपा और कांग्रेस में सपा और बसपा के प्रत्याशियों ने नींद उड़ा दी है तो कहीं पर यही मामला त्रिकोणीय स्थिति में है। यानि सपा, बसपा और कांग्रेस तो कुछ सीटों पर चारों प्रमुख दल सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इस प्रकार प्रमुख चारों दल मैदान में दिखाई पड़ रहे हैं। पूरे जनपदीय चुनाव में 2555384 मतदाता है जिसमें 1424930 पुरूष और 1130383 महिलाओं के अलावा 71किन्नर वोट डालेंगे। विधानसभा वार मुकाबला मुख्य शहर हरदोई में त्रिकोणात्मक सवायजपुर में यही मुकाबला चतुष्कोणीय, शाहाबाद में त्रिकोणीय, गोपामऊ में त्रिकोणीय और साण्डी में बसपा और सपा में सीधी टक्कर, बिलग्राम में त्रिकोणीय सपा, बसपा, कांग्रेस, बालामऊ में सपा, बसपा के आमने सामने की टक्कर लग रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रशासन की तैयारी पूरी भयमुक्त हुआ मतदान

Posted on 19 February 2012 by admin

रविवार को जिला प्रशासन स्तर पर 8विधानसभाओं पर होने वाला मतदान पूर्ण तैयारी के साथ प्रशासन ने अपनी रूपरेखा के अनुसार करवाया जनपद में सी0आर0पी0सी0 की धारा 107/111/116 के तहत कुल 30890 लोगों के विरूद्ध नोटिसें जारी की गयी।21890 व्यक्तियों को पाबन्द किया जिसमें जनपद के हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं 110जी0के0 के तहत 686 व्यक्तियों को पाबन्द किया जा चुका है। गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम धारा 3 के अन्तर्गत लोगों को जिला बदर किया जा चुका है। चुनाव के मध्य जनपद में 20152 शस्त्र जमा करवा लिये गये 8शस्त्र लाइसेन्स को 8मार्च तक के लिए निलम्बित कर दिया गया है। आचार संहिता लागू होने के बाद से 24710 वाहन चेक किये गये। काला धन या अनुचित तरीके से लाया जाया रहा रूपया 64.748रूपये की रकम पकड़ी गयी जिसमें 25.39 को सीज किया गया। आचार संहिता के उल्लंघन पर 50वाहन सीज किये गये 73 एफ0आई0आर0 दर्ज की गयी चेकिंग छापेमारी के दौरान 3411ली0 अवैध शराब जब्त की गयी। 163 लोगों पर जिसमें एफ0आई0आर0 दर्ज हुई और गिरफ्तारी हुई अतिसंवदेनशील और संवेदनशील वुनरेबुल मतदान केन्द्रों की पहचान करके वहाँ अतिरिक्त व्यवस्थायें की गयी। जिन बूथों पर कम मतदान या बहिष्कार करने का इतिहास रहा है वहाँ भी अलग से लोगों को लगाया गया। इस प्रकार सारी व्यवस्था का चाक चैबन्द मुकम्मल इन्तजाम करके रखा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

The Rise Of Congress In UP Will Bring About SP And BSP’s Demise

Posted on 18 February 2012 by admin

Shri Rahul Gandhi said that the day the Congress stands up on its feet, parties like SP and BSP will close down. He said that SP and BSP attack the Congress because they know that if this party gains strength, they will have to close their account.

Addressing a rally in Bhognipur on Saturday, he said that normally elections bring about a change but in UP for the past 22 years elections have come and gone but the state is stuck where it was.   “For the past 22 years, leaders have been promising to bring about a change but no change has taken place. “What has changed? Have you got water, electricity? Have your children started going to school? These leaders come, make promises and go back in their luxury cars,” he said.

Shri Gandhi said that when we spoke to the people in village they said that there was no employment in village. We brought MNREGA that gives you 100 days of employment. We did not differentiate on caste basis — everyone was given work provided he had an Indian heart,” he said.   He said that when he spoke to farmers, he complained about the banks shutting its doors on them. They are the ones who give us food to eat. We gave them the loan waiver scheme worth Rs 60,000 crores.

Shri Gandhi said that wherever he traveled, he found people from UP working there. “They said there were no jobs in UP. I dream of job opportunities in UP  and Dr. Manmohan Singh and Sonia ji share this dream. We respect you and the knowledge you have,” he said.

Attacking Mulayam Singh Yadav, Shri Gandhi said that he is now promising free electricity. The people of Amethi told me that there is no electricity but only the bill that comes regularly. Besides, where will he give electricity from? From the skies? There has been no new power plant in the past 22 years and he was chief minister thrice.

Shri Gandhi further criticized Mulayam Singh for not visiting Bundelkhand during drought. “Now he is promising to turn it into Israel. The people there want Bundelkhand and water — not Israel. For five years Mayawati was chief minister but she did not visit   a single village or mingle with the common man,” he said.   Shri Gandhi said that he was in active politics since the past 7 years and he had learnt the maximum from the people. He said that he had studied abroad but the knowledge he had gained from the common people was much more than what the teachers abroad had taught him.

“People says that Rahul Gandhi has gone mad. He does not watch TV, does not give interviews and keeps visiting villages. He is doing natak. If this is natak, I will continue doing it. Mulayam Singh claims to be a leader of Muslims but what has he done for them? We set up Sachchar Committee, sent scholarships but all this did not reach you. When we announced reservation Mulayam Singh criticized it saying it was insufficient,” he said.

Shri Rahul Gandhi further said that the Congress would not compromise with any party– it would compromise only with the people.   He said that UP was being run by and for 10 pr cent people. “We want that the government should work for 100 per cent of the people. I want to take your voice to Delhi and Lucknow — voice that is stuck in villages. A day will come when your voice will echo across the world. You should have faith in yourself that you can change the state because you have the strength,” he said.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए बसपा, सपा और कांग्रेस की तिकड़ी जिम्मेदार है

Posted on 18 February 2012 by admin

01-optimizedभारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने टूण्डला विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए बसपा, सपा और कांग्रेस की तिकड़ी जिम्मेदार है। जहां उत्तर प्रदेश में ‘जंगलराज’ चल रहा है वहीं केन्द्र में ‘लूट’ चल रही है। जनता कराह रही है पर केन्द्र और प्रदेश के मंत्री गरीबों के हक को मार कर भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस बार प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। यदि जनता ने भाजपा का कमल खिलाया तो न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा बल्कि राज्य में सुशासन का नया दौर प्रारंभ होगा। बसपा सरकार के शासनकाल में कई हजार करोड़ रूपए का राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM)घोटाला हुआ। तीन-तीन सी.एम.ओ.(CMO) की हत्या इस घोटाले के कारण हुई। प्रदेश की मुख्यमंत्री की जानकारी के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार पर रोकथाम तभी लगेगी जब कथनी और करनी का अन्तर मिटेगा। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता सपा और बसपा की आलोचना करते है मगर इन्हीं दलों के साथ कांग्रेस ने केन्द्र में सांठ-गांठ कर रखी है। जनता की आंखों में कांग्रेस पार्टी धूल झोंक रही है। यदि श्री राहुल गांधी वाकई अपनी बात के लिए गंभीर है तो पहले केन्द्र में सपा और बसपा का समर्थन वापिस कराएं। कांग्रेस पार्टी को महंगाई का भी जवाब देना होगा। इस देश में बढ़ती महंगाई यू.पी.ए. सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का दुष्परिणाम है। कांग्रेस ने सौ दिन में महंगाई पर काबू करने का दावा किया था। हजार दिन बीतने को है पर महंगाई का बोझ कम नही हुआ है।  कांग्रेस पार्टी को जनता से झूठे वायदे नही करने चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुस्लिम समुदाय के पिछड़े वर्गो का सम्मेलन

Posted on 18 February 2012 by admin

मुस्लिम समुदाय के पिछड़े वर्गो का एक सम्मेलन कल 19 फरवरी को मुरादाबाद जनपद में मढ़ापांडे़ में आयोजित किया गया है आयोजन को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व चुनाव प्रबन्धन के प्रभारी श्री मुख्तार अब्बास नकवी करेंगे। अल्पसंख्यक समुदाय के पिछड़े वर्ग के लगभग 50 हजार लोगों के इस सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी गरीबों के सामाजिक, आर्थिक तथा शैक्षणिक रूप से पिछड़े सभी देशवासियों के उत्थान की बात करती है। भाजपा देश के नागरिकों को हिन्दू, मुसलमान, ईसाई, दलित, पिछड़े अगड़े में वर्गीकृत नहीं देखती बल्कि भाजपा सभी देशवासियों का सम्यक विकास व समृद्धि चाहती है। भाजपा कांगे्रस सपा, बसपा द्वारा साम्प्रदायिक व जातीय आधार पर देश को बांटने की साजिश को नाकामयाब करने तथा स्वर्णिम भारत का निर्माण का संदेश मुस्लिम समुदाय के पिछड़े लोगों को इस सम्मेलन के माध्यम से देगी व जातिवादी फिरकापरस्त राजनैतिक दलों का पर्दाफाश करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पार्टी नेताओं ने लड़ी आर या पार की लड़ाई झोंकी अपनी-अपनी ताकत

Posted on 18 February 2012 by admin

जनपद में आखिरी लड़ाई अन्तिम दिन आर या पार की तर्ज पर नेताओं ने अपनी-अपनी पूरी ताकत लगाकर शब्द बाण खूब चलाये। सण्डीला, गोपामऊ में राष्ट्रीय लोकमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिह ने सपा की बखिया उधेड़ी तो भाजपा के नेता पूर्व मुख्यमन्त्री राजनाथ ने शाहाबाद प्रत्याशी अखिलेश पाठक को जिताने की मुहिम की जोरदार अपील की। सुरसा में राजनाथ ने कहा कि भ्रष्ट मन्त्रियों को भाजपा शासन में जेल भेजा जायेगा। मल्लावाँ में सपा महासचिव आजम खाँ ने कहा कि गोल टोपी लगाने और दाढ़ी बढ़ाने से कोई नेता नहीं बनता उनका कटाक्ष राहुल गाँधी पर रहा यहाँ पर भाजपा कांग्रेस और बसपा पर उन्होने अपनी भड़ास निकाली। बालामऊ कछौना में अभिनेत्री पदमिनी कोल्हापुरी, पूनम ढिल्लो ने तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अपना रोड शो किया। साण्डी में राजबब्बर, पी0एल0पुनिया ने भी दलितों के हित की घोषणा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी इस प्रकार सभी नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी का दम खम दिखाने दूसरों की गल्तियों को उजागर करने में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोंड़ी इस प्रकार शुक्रवार की शाम 5बजे यह हो हल्ला शोरगुल समाप्त हो गया।
-
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तोगडि़या ने हिन्दुओं की धर्मसभा में कहा जागो हिन्दू तभी जागेगा हिन्दुस्तान

Posted on 18 February 2012 by admin

हरदोई के शाहाबाद, पिहानी में विश्वहिन्दू परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण तोगडि़या ने हिन्दू रोटी संघर्ष समिति द्वारा अयोजित धर्मसभा में कहा कि हिन्दूओं को आतताईयों ने पहले तलवार के बल पर लूटा अब वोट की ताकत से यह हमंे लूट रहे हैं परन्तु हमारा हिन्दू समाज अब भी शो रहा है। हमारी गलतियों का यह लोग फायदा उठाते हैं इसलिये समय की माँग है जागने को जाग जाओ नहीं तो पहले की तरह फिर गुलाम बनोगे शाहाबाद में उन्होने कहा कि मुस्लिम आरक्षण जड़ से खत्म हो हिन्दूओं के पुरातन इतिहास से इसका सबक लेना होगा आज भी उसी मानसिकता वाले लोग गलत फैसले लेकर हम पर लाद रहे हैं। वोट देने से पहले सोंचे कि हमारा भविष्य किधर है। प्रवीण तोगडि़या जब पिहानी में सभा कर रहे थे तो धूप का आनन्द लेते स्थानीय नेताओं के साथ सुरक्षाकर्मी पुलिस वाले भी उंघ रहे थे। सभा का संचालन विश्वहिन्दू परिषद के जिला मन्त्री कृष्णपाल जोशी ने किया मौके पर जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सहित तमाम विश्व हिन्दू परिषद के नेता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पश्चिमी उ0प्र0में नये बनते समीकरण

Posted on 18 February 2012 by admin

quraishiमेरठ / तारिक़ खान । मेरठ क्षेत्र हमेशा से पश्चिमी उ0प्र0की सियासत का केन्द्र बिन्दु रहा है । इस बार नये परिसीमन की वजह से सीटों पर जातीय समीकरण में काफी बदलाव आया है पश्चिमी उ0प्र0 हमेशा से जाट और मुस्लिम वोटों का गढ़ रहा है । इसलिए सभी पार्टियां इस गठजोड़ को अपने पक्ष में करने के लिए लालायित रहती है । कांग्रेस ने इस बार हालात को देखते हुए अजीत सिंह से समझौता कर लिया है । जिसका असर पश्चिमी उ0प्र0 में 2012 के विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन को मिलता हुआ दिख रहा है । मेरठ क्षेत्र की 7 विधानसभाओं में कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन इस बार कुछ नये समीकरण जरुर बनायेगा ऐसा जानकारों का मानना है। । पशिचमी उ0प्र0का मेरठ क्षेत्र हाजी याकूब कुरैशी की तेज तर्रार छवि की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहता है श्री कुरैशी पहली बार खरगौदा व दूसरी बार मेरठ सिटी विधान सभा से विधायक रहे है तथा अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री भी रह चुके है । इस बार श्री याक़ूब कुरैशी सरधना विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आज़मा रहे है । करेन्ट मीडिया के सम्पादक तारिक़ खान के पश्चिमी उ0प्र0 के भ्रमण के दौरान श्री कुरैशी से बात की जिसके दौरान श्री कुरैशी ने बताया कि इस बार युवा बढ़ चढ़ कर वोटिंग में हिस्सा ले रहा है जो कि युवा नेता राहुल गांधी द्वारा की जा रही निंरतर मेहनत से काफी उम्मीदें लगाये हुए है। श्री कुरैशी ने आगे बताया उनका चुनाव लड़ने का मक़सद क्षेत्र में विकास करना है वह हमेशा गरीबों , पिछड़ों , अल्पसख्यकों की लड़ाई लड़ते रहे है और जीतने के बाद जनता की खिदमत ही उनका असली मक़सद है । कंाग्रेस से मुसलमानों की नाराज़गी के विषय में बताते हुए कुरैशी ने कहा कि मुसलमानों ने कांग्रेस को 22 साल की सज़ा दे दी है और अब कांग्रेस के हाथ से अपना हाथ मिला लिया है । श्री कुरैशी ने आगे कहा कि आज की कांग्रेस राहुल की कांग्रेस है जो अल्पसख्यकों , दलितों , पिछड़ों की भलाई के लिए काम करती दिख रही है इसके साथ साथ छोटे चैधरी के नाम से जाने वाले नौजवान नेता व राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चैधरी भी अपनी बेदाग छवि व प्रखर प्रवक्ता के रुप में जाने जाते है उनसे क्षेत्र की जनता को काफी उम्मीदें है । जयंती चैधरी की छवि भी अल्पसंख्यक ,पिछड़ो व दलितों  के हितैश्ी के रुप में रही है । निश्चित रुप से यह गठबंधन प्रदेश के विकास के लिए नये आयाम लेकर आयेगा। अब यह तो आने वाला समय बतायेगा कि पार्टियों द्वारा किये जा रहे वादों पर जनता कितना भरोसा करती है यह 6 मार्च को ही साफ हो पायेगा कि जनता किसके हाथ में अपने भविष्य की डोर देती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in