Categorized | हरदोई

तोगडि़या ने हिन्दुओं की धर्मसभा में कहा जागो हिन्दू तभी जागेगा हिन्दुस्तान

Posted on 18 February 2012 by admin

हरदोई के शाहाबाद, पिहानी में विश्वहिन्दू परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण तोगडि़या ने हिन्दू रोटी संघर्ष समिति द्वारा अयोजित धर्मसभा में कहा कि हिन्दूओं को आतताईयों ने पहले तलवार के बल पर लूटा अब वोट की ताकत से यह हमंे लूट रहे हैं परन्तु हमारा हिन्दू समाज अब भी शो रहा है। हमारी गलतियों का यह लोग फायदा उठाते हैं इसलिये समय की माँग है जागने को जाग जाओ नहीं तो पहले की तरह फिर गुलाम बनोगे शाहाबाद में उन्होने कहा कि मुस्लिम आरक्षण जड़ से खत्म हो हिन्दूओं के पुरातन इतिहास से इसका सबक लेना होगा आज भी उसी मानसिकता वाले लोग गलत फैसले लेकर हम पर लाद रहे हैं। वोट देने से पहले सोंचे कि हमारा भविष्य किधर है। प्रवीण तोगडि़या जब पिहानी में सभा कर रहे थे तो धूप का आनन्द लेते स्थानीय नेताओं के साथ सुरक्षाकर्मी पुलिस वाले भी उंघ रहे थे। सभा का संचालन विश्वहिन्दू परिषद के जिला मन्त्री कृष्णपाल जोशी ने किया मौके पर जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सहित तमाम विश्व हिन्दू परिषद के नेता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in