Archive | राज्य

Shri Rahul Gandhi’s road show in Kanpur

Posted on 20 February 2012 by admin

Shri Rahul Gandhi, on Monday, got a tumultuous welcome during his road show in Kanpur. Shri Gandhi travelled in a bus through the city and its outskirts and appealed to the people to vote for the Congress.   The road show witnessed heavy crowds on the roads and as soon as the convoy reached Ramadevi crossing and the Om Ka Purwa crossing, an old woman rushed in and garlanded Shri Gandhi.

Women and children had climbed on to the rooftops and balconies to catch a glimpse of Shri Gandhi who waved out to them to acknowledge their greetings. At the Hallett hospital crossing as soon as the people learnt of Shri Gandhi’s arrival, they spilled out on the roads to greet him.   The road show travelled from the Phoolbagh crossing to J K Temple and Sarvodaya Nagar where the entire area was draped with Congress flags and huge crowds waited to greet their leader.

In the crowds, the youth, women and children seemed particularly eager to meet Shri Gandhi and expressed their joy by showering flowers on him. Youth Congress activists played dhol and shouted slogans like ‘Rahul Gandhi aaye hai, Nayi roshani laye hain’ to create new atmosphere in favour of the Congress.

In the residential areas and mutli-storeyed apartments, people waved out to Shri Gandhi who waved back at them   The road show that included a large number of youth wound its way through Fazalganj, Shastri Nagar, Govind Nagar, Kidwai Nagar, Labour Colony, and Baqarganj.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा में वंशवाद नहीं है, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है

Posted on 20 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज कानपुर के कैण्ट विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में वंशवाद नहीं है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कांगे्रस तो माॅं बेटे की पार्टी है। सपा में भी बाप-बेटा भाईवाद है। सपा-बसपा-कांगे्रस में भ्रष्टाचार कूट-कूट कर भरा है। श्री गडकरी ने कहा कि पहले इंन्दिरा गांधी हाथ हिलाती थी फिर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका बढ़ेरा भी अब अपने बच्चों को मंच पर लाकर हाथ हिलवाती है। इनके कायकर्ता कहते हैं कि सोनिया जी आई हैं नई रोशनी लाई हैं। जबकि यूपीए में रोशनी का पता नहीं है। यूपी की सड़क में बड़े बड़े गडढ़े हैं कि गडढ़ांे में सड़क है। पता नही चलता।
श्री गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का कार्य दिया था। वो सड़के आज भी अच्छी बनी हुई हैं। घोटालों में 176 हजार करोड़े का 2-जी घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला का भी जिक्र किया। उन्होनंे कहा कि यूपी में गुण्डाराज, भ्रष्टाचार, महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को आरक्षण का लालीपाप दिखाकर बैकवर्ड के कोटे में डाका डाला है। सपा कार्यकाल के हल्ला बोल का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकार में पत्रकारों को पीटा गया था, वकीलों यहां तक की न्यायाधीश एवं आई0ए0एस0, पी0सी0एस0 के साथ भी अभ्रदता हुई। उन्होंने कहा कि कांगे्रस आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम कर रही है। आतंकवादी हिंदू है या मुसलमान देखकर सजा दी जाती है। छः साल हो गए हैं अभी तक अफजल गुरू को फांसी नहीं दी गई। आजममढ़ में मुस्लिम आतंकवादी मारा जाता है तो कांगे्रसी उनके घर जाकर सांत्वना देने का काम करते हैं और शहीद मोहन चन्द्र शर्मा के घर नहीं गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की तथा प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का दावा किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम प्रदेश में परिवर्तन चाहते हैं। उ0प्र0 को सर्वोत्तम प्रदेश बनाना चाहते हैं और अटल जी के सपनो को साकार करना चाहते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने उ0प्र0 में चुनावी दौरे लगाकर जनता को नया संदेश देने का प्रयास किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई और भ्रष्टाचार से हर व्यक्ति परेशान है

Posted on 20 February 2012 by admin

20-02-bसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि बसपा राज ने राजनीति को मजाक बना दिया है। जनता के हित का इसने एक भी काम नहीं किया है। पत्थर की प्रतिमाओं पर इसने 40 हजार करोड़ रूपए खर्च कर दिए। किसान बदहाल हैं। मंहगाई और भ्रष्टाचार से हर व्यक्ति परेशान है। उन्होंने विशेषकर नौजवानों का आव्हान किया कि वे बदलाव लाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने आगे आएं।
श्री यादव ने आज जनपद औरैया में विधानसभा, औरैया, दिबियापुर और विधूना में 03, रमाबाईनगर, और हमीरपुर के राठ विधानसभा क्षेत्र में कुल 05 चुनावी सभाएं कर सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने निर्दोष लोगों को जेल भिजवाया है। अरबों की जमीन लूटकर पार्क, स्मारक बनवा दिए। चीनी मिलें औने पौने दामों में बेच दीं। किसान को न तो खाद मिली और न हीं उसे फसल की उचित कीमत मिली। इस सरकार में उसे सिर्फ लाठी खाने को मिली है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसान का 50 हजार रूपये का कर्ज माफ होगा। गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त होगा। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल सकी तांे उन्हें एक हजार रूपए महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 35 वर्ष तक की उम्र तक नौकरी मिल सकेगी। 17 जातियों को समाजवादी पार्टी सरकार  अनुसूचित जाति में शामिल किया था। बसपा सरकार ने उस शासनादेश को रद्द कर दिया। समाजवादी पार्टी सरकार उक्त आदेश को पुनः लागू करेगी। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी मिलेगा। अधिवक्ता कल्याण के लिए विशेष बजट होगा। लड़कियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए कन्या विद्याधन योजना फिर से शुरू की जाएगी। इंटर पास को लैपटाप और हाई स्कूल पास को टेबलेट दिया जाएगा।
मुस्लिम भाइयों को श्री मुलायम सिंह यादव ने आबादी के हिसाब से आरक्षण देने का वायदा किया। उन्हेांने मदरसों को तकनीकी शिक्षा के लिए विशेष बजट और दरगाहों के संरक्षण के लिए अलग ऐक्ट बनाने का भरोसा दिलाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारियों की लापरवाही से राशन उठान नहीं

Posted on 20 February 2012 by admin

गरीबों को बॅटने वाले राशन की उठान हर माह 22 तारीख तक हो जानी चाहीए नरन्तु अभी तक आवंटित अन्त्योदय बेहूॅ 804.05 मीट्रिक टन के सापेक्ष 50.53 मीट्रिकटन, बीपीएल 1946.56 मीट्रिक टन के सापेक्ष 323.20, एपीएल 1054.90 एम टी के सापेक्ष 113.17 व अतिरिक्त एपीएल 513.18 एम टी के सापेक्ष 9177 एम टी का उठान एफसीआई करा सका है। इसी तरह अतिरिक्त बीपीएल 630 के सापेक्ष 76.43 एम टी अनाज आपूर्ति विभाग के गोदामों तक पहुॅच सका है। शेष जरुरी अनाज अभी ते भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी नहीं मुहैया करा सके। वरिष्ठ प्रभारी के जी पाझडेय के मुताबिक बार-बार लिखा-पढ़ी करने के बावजूद निगम अधिकारियों के रवैये में बदलाव नहीं आ रहा है। वहीं एफसीआई प्रबन्धक जे बी सिंह का कहना है कि महीने के शुरुवात में बाहर से रैक न आने की बजह से दिक्कत जरुर आई लेकिन जरुरी राशन के लिए विशेष प्रबन्ध किए गये हैं। आपूर्ति विभाग सहयोग के बजाय असहयोग कर रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता को अपनी पहचान के लिए 14 विकल्प

Posted on 20 February 2012 by admin

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान ने बताया हैं कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब प्रत्येक निर्वाचक को अपनी पहचान स्थापित करने के लिये निम्नलिखित फोटो दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगाः- पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान-पत्र (पी0ए0एन0), राज्य/केन्द्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमांे स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों व्दारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त पहचान-पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों/डाकघरों व्दारा 31-12-2011 को या उससे पहले खोले गए खातों के लिए फोटोयुक्त किसान पास बुक/किसान बही, सम्पत्ति दस्तावेज जैसे कि पट्टा रजिस्ट्रीकृत विलेख इत्यादि, सक्षम प्राधिकारी व्दारा 31-12-2011 को या उससे पूर्व जारी अ0जा0/अ0ज0जा0/अन्य पिछडा वर्ग प्रमाण-पत्र, 31-12-2011 को या उससे पूर्व जारी फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज जैसे कि भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक/पेंशन अदायगी आदेश/भूतपूर्व सैनिक की विधवा/आश्रित प्रमाण-पत्र/वृद्धावस्था पेंशन आदेश/विधवा पेंशन आदेश, फोटोयुक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, 31-12-2011 को या उसके पूर्व जारी फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, सक्षम प्राधिकारी व्दारा 31-12-2011 को या उससे पूर्व जारी शारीरिक विकलांगता प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अधीन 31-12-2011 को या उससे पूर्व जारी फोटोयुक्त जाॅब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना) 31-12-2011 को या उसके पूर्व जारी, निर्वाचन तंत्र व्दारा जारी प्रमाणित फोटो मतदाता पर्ची, दस्तावेज में सम्मिलित है।
उन्होंने बताया कि ऐसे प्रवासी निर्वाचक जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 20 क के अधीन अपने पासपोर्ट में दिये गये विवरणानुसार निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हैं मतदान केन्द्र में उनकी पहचान केवल अनके मूल पासपोर्ट के आधार पर ही की जाएगी (किसी अन्य पहचान दस्तावेज के आधार पर नही)

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला निर्वाचन अधिकारी का ऐलान कर गया काम गोली मारने का निर्देश खूब रहा कामयाब

Posted on 20 February 2012 by admin

जनपद के प्रत्येक बूथ पर वोट डालने के लिए आने वालों की लाइनें दिखाई दी परन्तु सभी ने अपना वोट डाला और चुपचाप वहाँ से निकल कर अपने घर के रास्ते पर जाते दिखाई पड़े वेवजह की भीड़ बूथ पर या आस-पास नहीं दिखाई दी। यह असर उस गोली का था जो पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी ने कहा था या आयोग की तरफ से बड़े अफसरों को दे रखा गया था कि अनावश्यक भीड़ या गड़बड़ी पैदा करने की स्थिति में कोशिश करने वालों पर गोली मार दी जाय। इसलिय बूथ के बाहर या अन्दर लोग बात करते नजर नहीं आये। चुपचाप वोट डाला और निकल गये बिना गोली चले खौफ अपना काम कर गया। यहाँ तक कि लाठी बरसाने फटकारने या भीड़ को हटाने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि लोगों ने मतदान किया और चल दिये फिर अपने-अपने घरों के चबूतरों पर लौटकर वार्तालाप शुरू किया जनपद की अधिकांश बूथों पर नाम लिस्ट से गायब होने की शिकायतें बड़ी संख्या में मिलती रहीं। कहीं पर जैसे अतरौली (सण्डीला) के बूथ पर यह शिकायत सबसे ज्यादा मिली जहाँ पर स्वयं एस0डी0एम0 विजय शंकर चैधरी ने दूसरी लिस्ट मंगवायी तब जाकर लोगों का गुस्सा शान्त हुआ पूरे जनपद में लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायतें आखिर तक मिलती रहीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कड़ी सुरक्षा लोकतन्त्र के जश्न में 17प्रतिशत मतदान ज्यादा हुआ

Posted on 20 February 2012 by admin

कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के प्रतिशत में 17प्रतिशत का इजाफा हुआ। पूरे जनपद में 61फीसदी मतदान हुआ जो 2007 के चुनाव में 44प्रतिशत का रहा था। जिलाधिकारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि पूरे जनपद में शान्तिपूर्वक मतदान सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। केवल गोपामऊ में तीन स्थानों पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया था परन्तु वह भी अधिकारियों के समझाने पर मान गये एवं लोकतन्त्र के महापर्व पर मतदान में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित की। जनपद के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मत प्रतिशत रहा जहाँ पर 64फीसदी मत पड़ा पूरे जनपद का मत प्रतिशत ब्यौरा इस प्रकार से है जो शाम 5बजे के अनुसार हरदोई विधानसभा क्षेत्र का 60प्रतिशत का रहा, सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में 59प्रतिशत, गोपामऊ पिहानी विधानसभा क्षेत्र में 60प्रतिशत साण्डी विधानसभा क्षेत्र में 58प्रतिशत बिलग्राम मल्लावाँ का प्रतिशत 63 रहा। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में 59फीसदी सण्डीला 62प्रतिशत का रिकार्ड मतदान किया गया। शहाबाद में यह प्रतिशत 64 का है इसलिये कुल येाग मिलाकर जनपद का 61फीसदी मतदान रहा। मतदान के सम्बन्ध में अर्द्धसैनिक बलों को लेकर जो शंकाए थी वह निर्मूल साबित हुई। उन्होने मतदान करवाने मंे प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जिसके लिए जिला प्रशासन चुनाव आयोग सहित सुरक्षा बल के समस्त जवान बधाई के पात्र रहे। जिससे यह जनपद का चुनाव शान्तिपूर्वक बगैर भय, पक्षपात या बारदात के सम्पन्न हुआ। युवा वर्ग का मत प्रतिशत मील का पत्थर साबित होगा।यह 6मार्च12 को समय बतायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदान के बाद दो युवकों की आकस्मिक मौत

Posted on 20 February 2012 by admin

जनपद में साण्डी एवं सण्डीला थाना क्षेत्र के कस्बें में रविवार को मतदान के बाद मतदान केन्द्र के बाहर दो युवकों की अचानक स्वतः गिर जाने से मौत हो गयी। घटना का कारण हदय गति का रूकना बताया जा रहा है। प्रथम घटना सण्डीला कोतवाली थाना क्षेत्र हरिजन सहाय निवासी अनवर (26) जरदोजी का काम करता है। रविवार की दोपहर आई0आर0इण्टर कालेज सण्डीला मतदान केन्द्र पर वोट डालने गया था और वापस लौटने के समय अचानक सड़क पर गिर पड़ा जब तक लोग दौड़कर उसके पास आये उसकी मौत हो गयी। सूचना पर परिजन भी घर से भाग कर आये मृत्यु का कारण हदय की गति का रूकना बताया गया। अनवर के पाँच बच्चे हैं दूसरी घटना साण्डी थाना क्षेत्र के बखरिया निवासी गिरीश श्रीवास्तव(45)खेती बाड़ी करता है गाँव के मतदान केन्द्र बूथ सं0371 पर वोट डालने गया था वापस आते वक्त रास्ते में वह गिर पड़ा एवं उसकी मृत्यु हो गयी। इसमें भी मृत्यु का कारण हदय गति का रूकना बताया गया। दोनों जगहों पर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया। परिजन शवों को अपने-अपने घर ले गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कोई व्यक्ति खुश नहीं है, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा संसाधनों का अभाव है

Posted on 19 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी आज विरोधियों पर जमकर गरजे, कांग्रेस, बसपा को भ्रष्टाचारी व सपा को अत्याचारी करार देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में तो बसपा लखनऊ में लूटमार कर रही है।
श्री गडकरी ने दिबियापुर में भाजपा प्रत्याशी शिवप्रताप राजपूत के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में नितिन गडकरी ने खुद को किसान का बेटा बताते हुए अपनी बात शुरू की। यूपी की बदहाली पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की जमीन देखकर दूसरे प्रदेशों को ईष्र्या होती है लेकिन गंदी सियासत करने वालों ने इसे इस दशा में पहुंचा दिया कि कोई व्यक्ति खुश नहीं है, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा संसाधनों का अभाव है। अटल सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करने के साथ ही उन्होंने मौजूदा केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जमकर खिल्ली उड़ाई।
श्री गडकरी ने कहा कि बटला हाउस प्रकरण उठाते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर आतंकियों की मौत पर ही सोनिया के आंसू क्यों आते हैं। शहादत देने वाले पंडित मोहन चंद्र शर्मा के परिवार की वह लोग चिंता क्यों नहीं करते। शहादत देने वालों की अवहेलना व आतंकवादियों के प्रति संवेदना। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक गरीबी हटाओ का नारा दे रहे हैं लेकिन अब तक गरीबी क्यों नहीं हटी। सीधे तौर पर इसके लिए जनता को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जब तक जाति की सियासत होगी तब तक विकास नहीं होगा और न ही यूपी की तस्वीर सुधरेगी। सपा शासन में हुए अत्याचार व कांग्रेस, बसपा सरकार के भ्रष्टाचार के प्रमुख बिंदुओं को उठाते हुए उन्होंने राममंदिर निर्माण का वादा भी दोहराया। यह भी घोषणा की कि भाजपा पिछड़े वर्ग के आरक्षण में कटौती नहीं होने देगी। कांग्रेस हटाओ आतंकवाद मिटाओ का नारा देते हुए उन्होंने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। प्रत्याशी शिवप्रताप राजपूत, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्त, पूर्व विधायक केके राज आदि ने भी सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता अटल बिहारी चतुर्वेदी व संचालन डा. ओपी सिंह ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

If You Want To Hear Empty Promises Go Listen To Mayawati, Mulayam : Rahul Gandhi

Posted on 19 February 2012 by admin

Shri Rahul Gandhi said on Sunday that he was not making any promises to the people because his intentions were clear and when intentions are clear, one does not need to make promises. If you want to listen to promises, you can attend the meetings of Mulayam Singh and Mayawati because the leaders there do not work– they make promises and steal you money.

Addressing a rally in Etah on Sunday, the Congress general secretary said that the farmers work all day in the fields. Land was cheap about 15-20 years ago but the cost has escalated now. Normally, when one sells his land, he gets the market price but in UP, the government forces the farmer to give his land to builders at throwaway prices. If the farmer protests, he is made to face bullets.   Shri Gandhi said that farmers were always prepared to give their land for roads and other developmental projects but wanted the right price for their land. In Haryana, farmers get the market price but when I went to Tappal, Bhatta Parsaul , the officers told me that the protestors were not farmers but Naxalites. If a farmer raises his voice in UP he is called a Naxal.

Shri Rahul Gandhi asked the people if they had benefited by casting their vote for SP, BSP and BJP in the past years– a thousand voices said ‘No’.   Shri Gandhi further said that the Congress had proved itself with its performance. “We gave you MNREGA, national highways, loan waiver for farmers, weavers’ package, Bundelkhand package and the NRHM. You have given 22 years to these parties and now give us 5 years and you will yourself vote for the Congress after that,” he said.

He said that the real benefit of the Congress schemes were visible in states like Andhra Pradesh, Kerala and Maharashtra. In Andhra Pradesh, women were able to find their names  on the internet and got employment through MNREGA. “But Mayawati says that this is all natak,” he said.  He explained that the Congress started the Rs 60,000 loan waiver scheme when farmers told us that banks were shutting doors on them. We are now giving the food security bill under which every poor family will get 35 kgs of food grains every month. But Mayawati says it is all natak, he added.

Attacking Mulayam Singh Yadav, Shri Gandhi said that he is now promising free electricity. The people of Amethi told me that there is no electricity but only the bill that comes regularly. Besides, where will he give electricity from? From the skies? There has been no new power plant in the past 22 years and he was chief minister thrice.

Shri Gandhi further criticized Mulayam Singh for not visiting Bundelkhand during drought. “Now he is promising to turn it into Israel. The people there want Bundelkhand, water — not Israel. For five years Mayawati was chief minister but she did not visit a single village or mingle with the common man,” he said.

“Mulayam Singh claims to be a leader of Muslims but what has he done for them? We set up Sachchar Committee, sent scholarships but all this did not reach you. When we announced reservation Mulayam Singh criticized it saying it was insufficient,” he said.   Shri Gandhi further said that this is your money and there is no dearth of money either. In UP, the money gets stolen. The court has said that thousands of crores was stolen in the NRHM scheme. Mayawati sacked 22 ministers after they looted the money for five years and the BJP happily took them on board — the same BJP that took out yatra against corruption.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in