Archive | राज्य

कांगे्रसी राज ने उ0प्र0 को बीमार और लाचार प्रदेश बना दिया

Posted on 02 March 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने आज कहा कि कांगे्रस उ0प्र0 में 43 वर्षो के राज का हिसाब देकर जनता को बताए कि कांगे्रस ने उ0प्र0 के विकास के लिए क्या किया ? उन्होंने कहा कि कांगे्रसी राज ने उ0प्र0 को बीमार और लाचार प्रदेश बना दिया। यहां का बेरोजगार नौजवान जब दूसरे प्रदेश में नौकरी करने जाता है राहुल गांधी कहते हैं कि वह भीख मांगने जाते हैं। इन स्थितियों के लिए आखिर जिम्मेदार तो कांगे्रस ही है। श्री मिश्र आज बाढ़ाहापुर (बिजनौर) में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
श्री मिश्र ने कहा कि पांच वर्षो की तस्वीर बदलने की बात करने वाले केन्द्र में घोटाले पर घोटाले कर रहे हैं और जनता को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। सपा-बसपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सपा का नारा चलता था कि खुली दुकान हमारी, बंद दुकान तुम्हारी। सपाईयों ने सत्ता में हल्ला बोल का नया हुड़दंग मचाया था और विरोध में आवाज बुलंद करने वाले चाहे न्यायपालिका हो अथवा शासन में बैठे लोगों को अपमानित व प्रताडि़त करने का काम इन्हीं लोगों ने हल्ला बोल की आड़ में किया। आज फिर कह रहे हैं हमें सरकार सौंपिए हम आपकी हिफाजत करेंगे।
श्री मिश्र ने कहा कि सपा के इसी हल्ला बोल का जवाब देने के लिए जनता ने बसपा को चुना, लेकिन जनता ठगी गई। आज बसपा के भ्रष्टाचार से जनता कराह रही है। सरकारी संरक्षण प्राप्त मंत्री खुलेआम अपराधियों, बलात्कारियों को प्रश्रय दे रहे हैं। जब तक न्यायालय का डंडा नहीं चलता तब तक पीडि़त व्यक्ति का मुकदमा भी दर्ज नहीं किया जाता। उन्होंने जनता से सवाल पूछा कि आपको कैसी सरकार चाहिए। आपके वोट से सरकार बन सकती है और बिगड़ सकती है। जब आप अच्छा विधायक चुनंेगे तो अच्छी सरकार बनेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 में कांग्रेस-सपा ‘‘जनसमर्थन’’ से नहीं ‘‘जुगाड़’’ से सरकार बनाने का ताना बाना बुन रहे हैं

Posted on 29 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केन्द्रीय चुनाव प्रबन्धन एवं समन्वय के प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उ0प्र0 में कांग्रेस-सपा ‘‘जनसमर्थन’’ से नहीं ‘‘जुगाड़’’ से सरकार बनाने का ताना बाना बुन रहे हैं।

श्री नकवी ने सम्भल, सिरसी, बुकनाला, में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांगे्रस की यह धमकी कि ‘‘युवराज नही ंतो गवर्नर राज’’ इसी हताशा निराशा के साथ ‘‘जुगाड़’’ के जरिए सत्ता के सिंहासन तक पंहुचने की साजिश की झलक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा के राजनैतिक मैनेजरों को उत्तर प्रदेश की जनता के जनादेश का साफ एहसास हो चुका है, यह भी महसूस हो चुका है कि भ्रष्टाचार, घोटालों, मंहगाई, अपराध के प्रतीक बन चुके राजनैतिक दलों के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश के साथ जनादेश आ रहा है, धर्म-जाति के पिटे पिटाए फार्मूले से सत्ता के सिंहासन का सपना देखने वाले लोगों में निराशा साफ दिख रही है। इसी लिए यह दल जनादेश पर नहीं जुगाड़ के सहारे सत्ता का सपना देख रहे हैं।

श्री नकवी ने कहा कि इसी हताशा और निराशा में कांग्रेस-सपा के मैनेजरों ने जोड़-तोड़ और जुगाड़ का तानाबाना बुनना शुरु कर दिया है, इनकी नजर बसपा की तीन दर्जन सीटों पर है जहां बसपा के जीतने की सम्भावना वाले उम्मीदवारों से सौदबाजी शुरु हो गई है, बताया जा रहा है कि इस काम में कई बड़े औद्योगिक घराने भी लगे हैं। श्री नकवी ने कहा कि इन तमाम जुगाड़ बाजियों और जोड़-तोड़ के बावजूद भी जनता द्वारा खारिज होने की ओर बढ़ रही यह पार्टियां, उ0प्र0 को फिर से भ्रष्टाचार, घोटालों, और अपराध का सिंहासन बनाने में सफल नहीं होगी, और स्पष्ट जनादेश के साथ भाजपा सरकार बनाएगी।

श्री नकवी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस ‘‘जनादेश,, का अपमान कर ‘‘जुगाड़,,़ की सरकार बनाने या राष्ट्रपति शासन के माध्यम से सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश करेगी तो उसकी केन्द्र सरकार के लिए घाटे का सौदा साबित होगा और उसे केन्द्र की सत्ता से बेदखल होना पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार के शासनकाल में मर्यादाओं को तार-तार किया गया

Posted on 29 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि देश में लोकतंत्र सही तरीके से चले इसके लिए लोक-लाज और मर्यादाओं का पालन बहुत जरूरी है। जब इनका पालन नहीं होता है तो सत्ता निरंकुश हो जाती है और भ्रष्टाचार का बोलबाला हो जाता है।
श्री सिंह ने धुआंधार चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार के शासनकाल में मर्यादाओं को तार-तार किया गया। पहले तो पांच सालों तक प्रदेश को लूटा गया और जब चुनाव नजदीक आए तो मुख्यमंत्री ने 22 मंत्रियों को बर्खास्त कर खुद को पाक-साफ बताने की कोशिश की। जबकि बसपा के शासन में मंत्रियों की इतनी हिम्मत नहीं कि बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के कोई घोटाला कर सके। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में गुंडाराज कायम हुआ। उसे हटाने के लिए जनता ने बसपा को सत्ता सौंपी थी मगर सर्वजन हिताय का नारा देने वाली बसपा सरकार के शासनकाल में अपराधों पर लगाम नहीं लग सकी।
श्री सिंह ने कहा कि दलितों की मसीहा होने का दावा करने वाली मुख्यमंत्री के शासन में सबसे अधिक उत्पीड़न दलितों का ही हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति में विश्वास करती है। यही कारण है कि कभी वह कोटा में कोटा देने की बात करती है तो कभी मजहब के आधार पर आरक्षण देने की वकालत करती है। भाजपा, कांग्रेस की इस विभाजनकारी मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार बनी तो बसपा सरकार के शासनकाल में किए गए सभी घोटालों की जांच के लिए एक विशेष जांच आयोग बनाया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश का कायाकल्प कर इसे देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे

Posted on 29 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने लखीमपुर की मोहम्दी, पलिया, निघासन, धौरहरा एवं श्रीनगर विधानसभाओं में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो पांच साल में उत्तर प्रदेश का कायाकल्प कर इसे देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे। उत्तर प्रदेश की कृषि नीति किसान बनाएंगे और उनकी जमीन छीनकर उद्योगों को नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संसाधन नहीं, सुशासन की कमी है। यहां जल है, जंगल है, उपजाऊ जमीन है, लेकिन विकासोन्मुख सोच की सरकार नहीं होने से उत्तर प्रदेश पिछड़ गया है। उत्तर प्रदेश के विकास का आधार कृषि और कृषि आधारित उद्योग होना चाहिए। जरूरत पड़ने पर बड़ी कंपनियों से निवेश कराया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो किसान अपनी नीतियां स्वयं तय करेगा। किसानों की खेती की जमीन छीनकर बड़ी कपंनियों को देने की सपा, बसपा और कांग्रेस की नीति समाप्त होगी क्योंकि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है और अगर यहां का किसान बर्बाद हुआ, तो न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि देश बर्बाद हो जाएगा।
सभा में मोहम्म्दी को जिला बनाने की मांग का समर्थन करते हुए उमा ने ऐलान किया कि भाजपा की सरकार बनी तो मोहम्म्दी जिला बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा छोटे राज्यों और छोटे जिलों की पक्षधर है। यह उसकी नीति और सिद्धांत में शामिल है। सपा, बसपा पर हमला करते हुए उमा भारती ने कहा कि यह पार्टियां मान कर चलती हैं कि राज्य की जनता उनकी गुलाम है और वह उन्हें ही वोट करेगी। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि जिस तरह भीमसेन ने जरासंध की दोनों जांघों को उखाड़कर दो दिशाओं में फेंक दिया था, उसी तरह आप इन दोनों दलों को प्रदेश की राजनीति से उखाड़ कर दो दिशाओं में फेंक दीजिए। कांग्रेस के स्वामी भक्त नेताओं को उमा ने सलाह दी कि वे यह जान लें कि देश का प्रधानमंत्री जनता तय करती है, न कि चाटुकार नेताओं की फौज।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय पर जिलाधिकारी ने की छापामारी

Posted on 29 February 2012 by admin

untitled-1हरदोई जनपद के डी0एम0 एम0के0एस0सुन्दरम ने मंगलवार को अपने अल्प समय में तीसरी बार परिवहन कार्यालय में फिर छापामारी करके कार्यालय के अन्दर के दलालों पर अंकुश लगाने से एक बार फिर हड़कम्प मच गया वहाँ पर डी0एम0 ने कार्यालय में तीन वर्षों से ज्यादा समय व्यतीत कर रहे कर्मियों पर नाराजगी भी जताई स्मरणीय हो ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय में दलाली पर अंकुश लगाने के लिए डी0एम0 ने कड़ा रूख अपनाया है सिटी मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्रा एवं पुलिस बल के साथ ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय जा पहुँचे सर्वप्रथम कार्यालय का गेट बन्द करवाया फिर सभी उपस्थित लोगों के विषय में जानकारी प्राप्त की चार बाहरी लोग मिले दो युवकों को अफसरों एवं कर्मचारियों ने बचा लिया परन्तु दो ने कोई समुचित जबाब नहीं दे सके। उन्हें पुलिस के हवाले किया गया। डी0एम0 ने एक-एक कक्ष का निरीक्षण किया कई सालों से तैनात लिपिकों की जानकारी ली जिसमें वरिष्ठ लेखाकार और एक दूसरे लिपिक जो 9वर्षो से एक ही स्थान पर तैनात हैं ए0आर0टी0ओ0 शेर सिंह से कहा तीन वर्षों से ज्यादा कर्मियों की सूची मांगी और तबादला करवाने का आदेश दिया कार्यालय के अन्दर दलाल के आगे न होने की हिदायत भी दी जिस समय जिलाधिकारी ने छापा मारा तो दलाल अपनी डीलक्स गाडि़यों से खिसक गये दो दलालों को चाय बेंचने वाला बताकर कर्मियों ने बचा लिया एक वरिष्ठ लिपिक के कम्प्यूटर बैठा मिला तो उसे सहयोगी बताकर बचाया गया फिर एक युवक जो पुलिस को कुछ भी नहीं बता पाया फिर भी गिरफ्त में ले लिया गया उसे कोतवाली ले जाया गया पूंछतांछ जारी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महासंघ के आवाहन पर हड़ताल 100करोड़ से ऊपर का कारोबार ठप्प रहा

Posted on 29 February 2012 by admin

हरदोई जनपद में केन्द्रीय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर बैंकों में हड़ताल रही ग्राहक व्यापार के कारोबारी परेशान रहे जनपद का 100करोड़ से ऊपर का कारोबार हड़ताल के चलते ठप्प हो गया इस हड़ताल में बीएसएनएल कर्मी केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे रेलवेकर्मी भी फिर इसमें कूद पड़े नादर्न रेलवे मेन्स यूनियन ने पटरियों पर प्लेटफार्मों पर धरना प्रदर्शन करके नारेबाजी की बैंकों में तालाबन्दी रही बैंकों में बैंक आफ इण्डिया की मुख्य शाखा पर उपस्थित होकर बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया बैंक यू0पी0 ईम्प्लाइज युनियन के जिला सचिव आर0के0पाण्डेय ने केन्द्रीय नीतियों के विरोध में कर्मियों के हितों की अनदेखी का आरेाप लगाया लगातार मंहगाई से सभी परेशान हैं निगमकर्मियों की छटनी की आलोचना की इस प्रदर्शन में स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेन्ट्रल बैंक सहित अन्य बैंक के कर्मियों ने भी हड़ताल में पूरी भागीदारी रखी इस अवसर पर मनोज सिंह, आर0सी0बाजपेयी, अजय मेहरोत्रा, आर0के0मिश्रा, साजिद खाँ आदि वक्ताओं ने भी अपनी-अपनी बातें कहीं पूरे दिन की हड़ताल से ग्राहक परेशान रहा ए0टी0एम0 द्वारा आंशिक रूपया निकलता रहा कारोबार में 100करोड़े से ऊपर की क्षति पहुँची।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी व्दारा शांतिपूर्वक मतदान पर बधाई।

Posted on 28 February 2012 by admin

जनपद में अनुमानित 60 प्रतिशत मतदान।

मतदान का कीर्तिमान स्थापित होने पर जागरूकता अभियान में सहयोगियों का आभार।

आगरा जनपद के अन्र्तगत सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य निर्विध्न स्वतंत्र और शांतिपूर्वक सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी अजय चैहान ने जनपद के सभी नागरिकेां, प्रशासन-पुलिस व विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने मतदाताओं को प्रेरित करने और रचनात्मक सहयोग के लिए जनपद के सभी प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार प्रकट किया हैं।
जिलाधिकारी ने जनपद में अनुमानतः 60 प्रतिशत मतदान होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मतदान का यह कीर्तिमान स्थापित करने में नागरिकों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से सहयोगी संस्थाओं के प्रति भी आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि आगरा जनपद के नागरिकों ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में सदैव ही आपसी सद्भाव के साथ आगे आकर सहयोग की परम्परा को समृद्ध किया है। जनपद में कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना नही है।
मुख्य विकास अधिकारी आर0के0 श्रीवास्तव ने भी सभी कार्यायाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों व्दारा निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए सभी कार्य सम्पन्न कराने पर बधाई दी हैं।
अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण प्रकाश ने बताया कि हर स्तर पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने टीम भावना और सद्भावना के साथ कार्य किया। नागरिकों ने भी सूझबूझ और आपसी भाईचारें की भावना का परिचय देकर निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग दिया है। उन्होंने सभी के प्रति आभार प्रकट किया हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सूबे को जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने का काम किया है

Posted on 28 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने लखीमपुर की चुनावी सभा में केन्द्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने अमेरिका के दबाव में अणुशक्ति का परीक्षण नहीं किया। जिसका भाजपा सरकार ने पुरजोर विरोध किया था। जब भाजपा सरकार सत्ता में आई तब अणुशक्ति के परिक्षण के धमाके बाद अमेरिका जान पाया कि भारत एक अणुशक्ति देश बन गया है,यह था अटल बिहारी बाजपेई जी का कुशल नेतृत्व।
उन्होंने माया और मुलायम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन्होंने सूबे को जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने का काम किया है। सपा में गुण्डई और बसपा में धन उगाही से पूरा प्रदेश परिचित है। श्री आडवाणी ने कहा कि मुझे खुशी हुई सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर कि उन्होंने केन्द्र सरकार में एक समिति बनाने का कहा जो नदियों को जोड़ने की योजना पर काम करे। ये सोच हमारे श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की थी। जिसे सुबे सहित पूरे भारतवर्ष का किसान कभी सूखे का मुंह नहीं देखेगा।
श्री आडवाणी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने भारतवर्ष को राष्ट्रमंडल घोटालों के माध्यम से  अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शर्मशार करने का कार्य किया है। कांगे्रस सरकार एक ऐसी ऐतिहासिक सरकार है जिसमें इतने ज्यादा घोटाले हुए कि जितने किसी भी सरकार में नहीं हुए। वर्तमान बसपा सरकार पर उन्होनंे कहा कि जिस सूबे की मुख्यमंत्री खुद एक महिला है उसके राज में इस सरकार में बलात्कार की बाढ़ आ गई जिसका जीता-जागता उदाहरण लखीमपुर खीरी है जिसमें एक मासूम बालिका सोनम की हत्या करके पुलिस थाने के पास पेड़ पर लटका दिया गया था, कुछ ऐसा ही प्रकरण पूजा तिवारी हत्याकांड का भी था। जनसभा में प्रमुख रूप से डा0 जयशंकर बाजपेई, शरद बाजपेई, डा0ईरा श्रीवास्तव, बीरू गुप्ता, मनीष तिवारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश विधानसभा में जीतकर पहुंचने पर बलात्कारियों को फांसी की सजा दिलाने का कानून बनाने के लिए निजी विधेयक लाऊंगी

Posted on 28 February 2012 by admin

dsc08010पटवई - भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा है कि राहुल गांधी पुरखों की कमाई खाने वाले युवाओं से घिरे हैं, जबकि मेरे साथ अपनी मेहनत और खून-पसीने से जीवन चला रहे नौजवानों का समर्थन है। मैं इन नौजवानों से कहती हूं कि वे भ्रष्टाचार की लंका जलाने के लिए भाजपा की सरकार बनवाएं। उन्होने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के नाम अलग हैं, लेकिन उनका गोत्र एक है । उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश विधानसभा में जीतकर पहुंचने पर बलात्कारियों को फांसी की सजा दिलाने का कानून बनाने के लिए निजी विधेयक लाऊंगी।
उमा भारती ने मिलक और रामपुर विधानसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में पटवई बाजार में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दो तरह के नौजवान हैं, एक अपने पुरखों की कमाई खाने वाले। ऐसे नौजवान राहुल गांधी के इर्द-गिर्द दिखाई देते हैं। जबकि अपनी मेहनत से कमाई करने वाले दूसरी तरह के नौजवान हमारे साथ हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने मिलकर उत्तर प्रदेश के चुनाव को मुद्दों से भटका दिया है। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध और मंहगाई मुद्दे थे, लेकिन इन पार्टियों ने मुसलमानों के आरक्षण के सवाल को मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित करने का काम किया है क्योंकि वे जानते हैं कि इन मुद्दो पर चुनाव लड़ने से उनकी हार सुनिश्चित है।
मुलायम सिंह यादव पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वे कहते हैं शील भंग औरतों को बतौर सांत्वना एक लाख रुपये देंगे, मैं मुलायम सिंह जी से कहना चाहती हूं कि जिन औरतों की मर्यादा भंग हुई उनके चरणों से आप अपना सिर कटाकर रख दें तो भी मर्यादा वापस आने वाले नहीं। ऐसी महिलाओं को सांत्वना राशि देने की बात करना उनका अपमान है। विधानसभा में पहुंच कर मैं बलात्कारियों को फांसी देने का कानून बनवाने के लिए निजी विधेयक लाऊंगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का हाल लालू-राबड़ी के शासनकाल के बिहार जैसा हो गया है। लेकिन जिस तरह पार्टी के आदेश पर मैंने बिहार में नितीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन लाने का काम किया, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त सरकार बनाने के लिए आपका समर्थन मांगने निकली हूं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नव युवकों और महिलाओं के मतदान प्रतिशत में भारी वृद्धि हुई है

Posted on 28 February 2012 by admin

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लोकेन्द्र सिंह के समर्थन में चुनावी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने जा रही है। उन्होनंे कहा कि उ0प्र0 की जनता बसपा व कांगे्रस के काले कारनामों से त्रस्त है। बसपा का लूट, कांगे्रस का घोटाला और महंगाई तथा सपा के गुण्डाराज और हल्ला बोल के खिलाफ आम आदमी के खिलाफ आम आदमी में जागरूकता आई है और यही कारण है कि नव युवकों और महिलाओं के मतदान प्रतिशत में भारी वृद्धि हुई है।
श्री शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लगातार पिछले पांच वर्षो में भ्रष्टाचार और महंगाई व बेरोजगारी व भ्रष्ट कानून व्यवस्था के खिलाफ जमीनी लड़ाई लड़ती रही है। यही कारण है कि पार्टी आम आदमी में भ्रष्टाचार, महंगाई व ध्वस्त कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाने में सफल हुई। श्री शाही ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसपा सरकार के पहले समाजवादी पार्टी के गुण्डाराज व हल्लाबोल को याद कर आज भी जनता सहम उठती है। इसलिए पांचवे व छठे चरण के चुनाव जहां सपा का गढ़ माना जाता था उन क्षेत्रों में भाजपा को भारी सफलता मिलने जा रही है।
श्री शाही ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर मायावती व मुलायम के कार्याें की जांच कराकर इन्हें सजा दिलाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के बाद केन्द्र सरकार महंगाई से जनता की कमर तोड़ने वाली है। डीजल की कीमतों में पांच रू0 लीटर की वृद्धि करने जा रही है। उन्होनंे कहा कि 100 दिन के अन्दर महंगाई को नियंत्रण करने वाली कांगे्रस ने महंगाई को 100 गुना बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि कांगे्रस को मालूम था कि उसके द्वारा किए गए घोटालों और महंगाई से त्रस्त जनता चुनाव में अपने गुस्से का जरूर इजहार करेगी। इसलिए चुनाव के समय मजहबी आरक्षण की घोषणा कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। इसे भाजपा किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। हम पिछड़ों के आरक्षण में किसी तरह की कटौती को कतई बर्दास्त नहीं करेंगे।
श्री शाही ने उद्बोधन में मछुआरा समाज की 16 जातियों (मल्लाह, केवट, निषाद, ढीमर, मांझी, कश्यप,गढेरिया आदि)को भाजपा सरकार बनने पर अनुसूचित वर्ग में शामिल कर अनुसूचित को मिलने वाली सभी सुविधाए प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि विकास को गति देने तथा साफ-सुथरी सरकार के लिए हम मुख्यमंत्री पद को लोकायुक्त के दायरे में लाएंगे। सिटीजन चार्टर लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी यह चुनाव उ0प्र0 को भय, भूख, भ्रष्टाचार मुक्त व लूट के राह से छुटकारा देने के लिए लड़ रही है। श्री शाही ने कहा हमने किसानों, छात्रों, महिलाओं, नवजवानों, व्यापारियों तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले लोगों के अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों की घोषण की हैं जो सरकार में आने के बाद हम करेंगेे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in