Archive | राज्य

ग्राम सभा की संपत्ति की जांच कराकर उसे पात्र व्यक्तियों को आवंटित कराने की मांग

Posted on 14 April 2012 by admin

बलिया जनपद के फेफना विधान सभा से भाजपा के युवा विधायक उपेन्द्र तिवारी ने आज मुख्यमंत्री से मिलकर राजस्व मंत्री अम्बिका चैधरी द्वारा अपने गाॅंव के गरीबों के घरों को गिरवाने के मामले की जांच कर उन्हें तत्काल बर्खास्त करने तथा उनके व उनके परिजनों द्वारा अवैध रूप से अर्जित ग्राम सभा की संपत्ति की जांच कराकर उसे पात्र व्यक्तियों को आवंटित कराने की मांग किया है।
विधायक श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री को दस्तावेजों के साथ लिखे मांग पत्र में कहा है कि चुनाव हारने से बौखलाए मंत्री अपने ही गांव में गरीबों के ऊपर जुल्म ढा रहे हैं। अतिक्रमण हटाने के नाम पर चन्द्रशेखर आजाद यादव, हरदेव चैधरी, जनार्दन यादव, गंगा सागर यादव, रघुनाथ ओझा, वरमेश्वर ओझा आदि दर्जनों गरीबों का मकान बुल्डोजर लगाकर गिरा दिया गया। जिसकी पूर्व सूचना न तो ग्रामसभा को और न ही पीडि़त परिवारों को दी गई जो सर्वथा अनैतिक व बर्बरतापूर्ण कार्रवाई है।
श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में कहा है कि फेफना विधानसभा से पराजित व्यक्ति को प्रदेश का राजस्व मंत्री इस आशय से बनाया गया होगा कि वह बिना भेदभाव के प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करेंगे तथा आपकी सरकार की सुचिता बनाए रखेंगे परन्तु परन्तु मंत्री द्वारा इस तरह के घिनौने कार्य किया जाना घोर निंदनीय है। पूर्व में भी इनके द्वारा आर्थिक अनियमितता की गई है। विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि फेफना विधान सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता पर राजनैतिक द्वेषवश जिला प्रशासन पर दबाब बनाकर बार-बार उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा विधायक के साथ राजस्व मंत्री के गांव कपूरी नारायणपुर के प्रधान राजेन्द्र प्रसाद ने भी गाटावार विवरण देते हुए मंत्री व उनके परिजनों पर ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उनके व उनके परिवारीजनों के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने एवं गिराए गए मकानों के पुर्ननिर्माण हेतु आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री से  किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने का स्वागत

Posted on 14 April 2012 by admin

img_0612भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि डा0 बाजपेई के नेतृत्व में पार्टी को काफी बल मिलेगा और पार्टी खोए हुए यश को प्राप्त करेगी।  उन्होंने डा0 बाजपेई को दिए गए बधाई संदेश में कहा है कि उनके नेतृत्व में आगामी स्थानीय निकाय और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज कर उ0प्र0 के राजनैतिक फलक पर सबसे मजबूत पार्टी के रूप में उभरेगी। श्री शाही ने प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह को विधान परिषद हेतु पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है और कहा कि डा0 महेन्द्र सिंह को विधान परिषद सदस्य चुने जाने से विधान परिषद में पार्टी को एक ओजस्वी वक्ता प्राप्त होगा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, पूर्व मुख्यमंत्री म0प्र0 उमाश्री भारती, नेता विधान मंडल दल हुकुम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ नेता एवं सांसद लाल जी टण्डन ने भी डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई को प्रदेश अध्यक्ष, डा0 महेन्द्र सिंह को विधान परिषद का प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत करते हुए उन्हें शुभ कामनाएं दी तथा पार्टी के ही प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, विनोद पाण्डेय, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राम नरेश अग्निहोत्री, प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, हृदय नारायण दीक्षित, विजय बहादुर पाठक, हरद्वार दुबे, राजेन्द्र तिवारी, डा0 मनोज मिश्र, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सहप्रभारी मनीष दीक्षित, दिलीप श्रीवास्तव, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, प्रशान्त अरोड़ा, अनूप गुप्ता, मैथिलीशरण शुक्ल, संजीव सिंह, राजेश कटियार एड0, अभिजात मिश्र, राजकिशोर, आशुतोष मिश्र ने भी डा0 बाजपेई को प्रदेश अध्यक्ष, डा0 महेन्द्र सिंह को विधान परिषद का प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी शुभ कामनाएं दी।
————————————————————–

‘‘डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी का राजनैतिक विवरण एक नजर में,’’
नाम            ः-    डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी पुत्र स्व0 श्री श्यामसुन्दर बाजपेयी
जन्म स्थान        ः-    मेरठ
शिक्षा            ः-    मेरठ बी0एस0सी0/बी0ए0एम0एस0
व्यवसाय        ः-    चिकित्सक/आयुर्वेदिक औषधि निर्माण ईकाई
संगठनात्मक राजनैतिक विवरण
1964        जनसंघ में कार्य प्रारम्भ 14 वर्ष की उम्र में हाईस्कूल का छात्र।
1967-69    विद्यार्थी परिषद में कार्य प्रारम्भ।
1969-76    हरिद्वार में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद कालेज में अध्ययन किया। इस दौर में हरिद्वार में नगर पालिका का चुनाव जनसंघ के प्रत्याशियों के दीपक निशान पर सक्रियता से लड़ाया।
1971-1975     ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद कालेज छात्रसंघ का महामंत्री लगातार।
साथ ही
उत्तर प्रदेश आयुर्वेदिक एवं यूनानी कालेज छात्रसंघ का प्रदेश महामंत्री 1972-1976 तक इसी दौर में प्रदेश के आयुर्वेदिक एवं यूनानी कालेजों की सरकारीकरण की वर्ष 1949 से लम्बित मांग पूरी कराई।
इस काल में स्व0 श्री हेमवती नन्दन बहुगुणा जी, स्व0 श्रीमती सुचेता कृपलानी, स्व0 श्री चै0 चरण सिंह, स्व0 पं0 कमलापति त्रिपाठी तत्कालीन मुख्यमंत्रीगण तथा स्व0 डाॅ0 राजेन्द्र कुमारी बाजपेयी एवं पं0 नारायण दत्त तिवारी मंत्रीगणों के समक्ष प्रदर्शन व वार्ता का निर्णायक दौर तक संघर्ष किया एवं सफलता प्राप्त की।
1977    अध्यक्ष जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर (जनता पार्टी कार्यकाल)
1980 से 87    तक महामंत्री भा0ज0पा0 जिला मेरठ (तत्कालीन संयुक्त जनपद बागपत) सहित।
1988 से 89    तक मेरठ महानगर महामंत्री भा0ज0पा0(जिला)।
1982 से 1984    प्रदेश मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा।
1984 से 1986    प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा।
1987 से 1989    स्थानीय प्रकोष्ठ उ0प्र0 का मंत्री दायित्व(इस दौरान सम्पूर्ण प्रदेश के स्थानीय निकायों
के परिसीमन सम्बन्धी कार्य को किया)
1989 से 1998    भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।
2000 से 2002    विभाग संयोजक मेरठ विभाग।
2005         पुनः भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।
2005 से 2006 विधानसभा व लोकसभा क्षेत्र परिसीमन, मतदाता सूची परिचय-पत्र व पुनः स्थानीय
निकायों का भी परिसीमन, मतदाता सूची आदि का कार्य प्रदेश स्तर पर किया।
प्रारम्भ से लेकर अब तक पार्टी के सभी आन्दोलनों/जेलभरों/रेलियों में पूर्ण  सक्रियता व जिम्मेदारी से अपेक्षा से अधिक योगदान।
मुख्य सचेतक भाजपा विधानसभा दल वर्ष 1996-2002 तथा 2002 से 2007 तक।
मई 2012 से अभी तक प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा रहे।

——————————————————-

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नवसृजित जनपद भीमनगर के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी नामित

Posted on 14 April 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उ0प्र0 के नवसृजित जनपद भीमनगर के समाजवादी पार्टी के निम्नलिखित पदाधिकारी नामित किये हैं।
1. श्री फिरोज खाॅ (सम्भल)    जिलाध्यक्ष
2. श्री के0पी0 यादव        जिलामहासचिव

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाबा साहब के जन्म दिन पर कलक्ट्रेट में गोष्ठी

Posted on 14 April 2012 by admin

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बताया है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर 14 अपै्रल को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी अजय चैहान व्दारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी अपने स्टाफ सहित कार्यक्रम में भाग लेने की अपेक्षा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कन्नौज में लगातार बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए उन्हें पत्र लिखा

Posted on 12 April 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में लगातार बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए उन्हें पत्र लिखा। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि राज्य में सपा सरकार के गठन के बाद से ही कन्नौज और उसके आस-पास के क्षेत्रों में अपहरण(पकड़) सहित संगीन आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। श्री पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद पुलिस अपहरण जैसे मामलों में लीपापोती करने में जुटी है।
पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि कन्नौज में लगातार बढ़ती अपहरण की वारदातों को रोके जाने में असफल पुलिस प्रशासन से नाराज पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता पूर्व सांसद रामबख्श वर्मा के नेतृत्व में आज तिर्वा में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि कन्नौज में पांच वर्षीय बालक रोहित, वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र चतुर्वेदी के पुत्र विकास चतुर्वेदी, दवा व्यवसायी अटल वर्मा व किराना व्यापारी शिवराम शाक्य के अपहरण के ऐसे गंभीर मामले हैं, जिनमंे स्थानीय पुलिस प्रशासन का रवैया निराशाजनक रहा है। इसी से नाराज होकर जनता आज धरने पर बैठी है।
श्री पाठक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कन्नौज में अपहरणों के  अपहरण की घटनाओं की जानकारी देते हुए अपेक्षा की है कि मुख्यमंत्री इन घटनाओं को संज्ञान में लेकर त्वरित एवं कारगर कार्रवाई के निर्देश देंगे। साथ ही अपहरण जैसे मामलों में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरूद्ध भी कार्रवाई करेंगे ताकि अपहरण जैसी  वारदातों पर रोक लग सके और जनता का विश्वास भी सरकार पर बना रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सैनिक कल्याण हेतु झण्डों की बिक्री की आय जमा करें

Posted on 12 April 2012 by admin

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया हैं कि आगरा जनपद के समस्त सरकारी/अर्द्ध सरकारी संस्थाओं, विभागों, स्कूलों, कालेजों को सशस्व सेना झण्डा दिवस 2011 के अवसर पर प्रतीक झण्डे भेजे गये थे तथा झण्डों की बिक्री से प्राप्त धनराशि को उनके कार्यालय में जमा कराने की अपेक्षा की गई थी। उन्होंने अनुरोध किया हैं कि जिन कार्यालयों/विभागों व्दारा किसी कारण एकत्रित धनराशि अभी तक जमा नही की जा सकी है, वे कलक्ट्रेट स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय आगरा में शीघ्र जमा करने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नेवी के पूर्व सैनिकों की सुविधा हेतु टोल फ्री नम्बर

Posted on 12 April 2012 by admin

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया हैं कि डायरेक्टेरस आफ एक्स सर्विस मैन अफेयर्स इन्टीगे्रटिड हैडक्वाटर आफ एम0ओ0डी0 नेवी व्दारा अवगत कराया गया हैं कि नेवी के पूर्व सैनिक और उनकी विधवाएं पेंशन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या निस्तारण हेतु किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे के बीच टोल फ्री नम्बर- 1800-200-560 पर सीधे सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने इस सुविधा का लाभ लेने हेतु नेवी के पूर्व सैनिकों से अनुरोध किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ठेका लेने वाले व्यक्तियों का चरित्र सत्यापन कराना अनिवार्य

Posted on 12 April 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि निविदा जारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि ठेका प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का चरित्र सत्यापन एवं पुलिस क्लीयरेंस अनिवार्य रूप से प्राप्त की जायें एवं निविदा की शर्तों में यह भी प्राविधान किया जायें कि उनके व्दारा जिस भी व्यक्ति को सेवायोजित अथवा संविदा के तौर पर रखा जायेंगा, उनका भी चरित्र सत्यापन एवं पुलिस क्लीयरेंस अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जायें।
उन्होंने अपने परिपत्र में कहा हैं कि जनपद में विभिनन निर्माण कार्यों, पार्किंग आदि के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाती है जिनमें अक्सर दंबग प्रवृत्ति के व्यक्ति ऐसे ठेके प्राप्त कर लेते हैं अथवा ठेकों को संचालित करने के लिए ऐसे लोगों का सहयोग प्राप्त किया जाता है। ऐसे दबंग व्यक्तियों व्दारा जन सामान्य के साथ दुव्र्यवहार की शिकायतें भी प्राप्त होती है। इन तथ्यों पर संज्ञान लेते हुए ठेका लेने वाले व्यक्तियों और उनके व्दारा सेवायोजित व्यक्तियों के चरित्र सत्यापन एवं पुलिस क्लीयरेंस लेना अनिवार्य होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इन्टैक करेगा जैविक प्रक्रिया से आगरा-मथुरा में जलशोधन

Posted on 12 April 2012 by admin

पालीवाल पार्क, सर्किट हाउस तथा मथुरा के कुसुम सरोवर में पायलेट प्रोजेक्ट

commissioner-agra-amrit-abhijat-hheld-meetings-of-spv-presentation-of-intach बायोरेमीडिएशन (Bio-Remediation) विधि से प्रदूषित जल से जैविक प्रक्रिया व्दारा जल शोधन कर साफ करने के लिए इनटैक ( INTACH) के सहयोग से प्रथम चरण में पांच परियोजनाओं पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कार्य प्रारम्भ किये जाने का निर्णय लिया गया है। इनमें आगरा में पालीवाल पार्क तथा सरकिट हाउस परिसर स्थित ताल, ककरैठा नाला, और मथुरा जनपद गोवर्धन स्थित मानसी गंगा तथा कुसुम सरोवर सम्मिलित हैं।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने बताया कि आगरा नगर के मन्टौला नाले पर बायोरेमीडिएशन से जल शोधन कार्य कराया जाना प्राथमिकता में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मन्टौला नाले के संबंध में फ्लो डाटा वी0ओ0डी0 स्तर आदि आंकडे अविलम्ब उपलब्ध करायें ताकि तद्नुसार मन्टौला नाले पर जल शोधन व सफाई पे्राजेक्ट इन्टेैक व्दारा प्रारम्भ कराया जा सके।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इण्डियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एण्ड कल्चरल हैरिटेज (इनटैक) के परियोजना निदेशक मनु भटनागर तथा स्थानीय प्रतिनिधि आर0पी0 सिंह ने पावर पाइन्ट प्रस्तुति व्दारा इस विधि से जल शोधन हेतु संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस पद्यति में कार्य की लागत अन्य परम्परागत विधियों से बहुत कम आती है। इस विधि में प्रोजेक्ट हेतु अलग से भूमि की जरूरत भी नहीं होती है। इस विधि में प्रदूषणकारी तत्व किसी अन्य पर्यावरण माध्यम में स्थानान्तरित न होकर नष्ट कर दिये जाते हंै। उन्होंने बताया कि बैक्टीरिया कल्चर आदि जैविक उत्पादों की सहायता से गंदगी को दूर किया जाता है और प्रोजेक्ट के लिए ऊर्जा स्त्रोत की जरूरत भी नही होती है।
उन्होंने दिल्ली स्थित हौजखास लेक के जीर्णोंद्धार की विस्तार से जानकारी दी। इसी प्रकार दिल्ली के कुशक नालें के जल शोधन, ग्वालियर स्थित बैजाताल तथा इटेलियन गार्डेन की परियोजना की भी जानकारी दी। कानपुर के कल्याणपुर नाले के जल शुद्धिकरण कार्य के वैज्ञानिक आबजर्वेशन भी बताये। इस कार्य का आई0आई0टी0 कानपुर, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उ0प्र0 जल निगम तथा अधिकृत निजी प्रयोगशाला व्दारा जांच कराई गयी है।
बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि अनुमानतः 140 एम0एल0डी0 फ्लो के लिए परम्परागत प्रणाली से शोधन प्रोजेक्ट की लागत 75 करोड रूपये तथा काफी भूमि की आवश्यकता होती है जबकि इस विधि से कैपिटल कास्ट लगभग 12 करोड रूपये आंकी गयी है। साथ ही संचालन लागत भी परम्परागत प्रणाली की तुलना में एक तिहाई ही आती है।
बैठक में परियोजना के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान, सचिव आ0वि0प्रा0 रवीन्द्र कुमार, नगर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप, जल निगम के मुख्य अभियंता सुशील कुमार, सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मकानों के नक्शे सर्वोच्च न्यायालय, ए0डी0ए0 तथा ए0एस0आई0 के मानकों के अनुरूप हों

Posted on 12 April 2012 by admin

एम0जी0 रोड का ट्रैफिक सुव्यवस्थित करने तथा हार्टिकल्चर विंग स्थापना के निर्देश

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि मा0 सर्वोच्च न्यायालय ए0एस0आई0 के मानकों तथा आगरा विकास प्राधिकरण की महायोजना में दिये गये निर्देशों के अनुरूप ही मकानों के नक्शे स्वीकृत किये जायें। साथ ही ताजमहल तथा अन्य हैरिटेज स्मारकों के समीपवर्ती भवनों आदि का आगामी 03 माह के भीतर व्यापक सर्वे कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम के अधिकारियों को जनपद में स्थित विशिष्ट समारकों तथा एम0जी रोड के ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए निर्देश देते हुए अहमदाबाद तथा वडोदरा के माडल का अघ्ययन करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण में तत्काल हार्टिकल्चर विंग की स्थापना के निर्देश देते हुए नगर के मुख्य मार्गों के सेन्ट्रल वर्ज तथा चैराहों को हराभरा करने तथा उनका नियमित रखरखाव किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
मण्डलायुक्त ने नगर निगम को अपनी विज्ञापन नीति बनाकर उस पर कडाई से अनुपालन किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगर में कोई भी होर्डिंग या प्रचार सामग्री नगर निगम की नीति के विपरीत नही पायी जानी चाहिए।
एम0जी0 रोड के ट्रेैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए उन्होंने नगर बस सेवा की आवाजाही का समय कम करने तथा बसों का अधिकतम रूट पर नियमित संचालन करने की योजना लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर बस सेवायें की बसे निर्धारित समय तथा अधिकतम किलोमीटर की औसत यात्रा करें, ताकि बस सेवा भी लाभ में रहे। वर्तमान में इस सेवा को हो रही हानि की प्रतिपूर्ति के लिए उन्हांेने बसों पर मानकों के अनुरूप विज्ञापन कर आय बढाने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in