Categorized | आगरा

मकानों के नक्शे सर्वोच्च न्यायालय, ए0डी0ए0 तथा ए0एस0आई0 के मानकों के अनुरूप हों

Posted on 12 April 2012 by admin

एम0जी0 रोड का ट्रैफिक सुव्यवस्थित करने तथा हार्टिकल्चर विंग स्थापना के निर्देश

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि मा0 सर्वोच्च न्यायालय ए0एस0आई0 के मानकों तथा आगरा विकास प्राधिकरण की महायोजना में दिये गये निर्देशों के अनुरूप ही मकानों के नक्शे स्वीकृत किये जायें। साथ ही ताजमहल तथा अन्य हैरिटेज स्मारकों के समीपवर्ती भवनों आदि का आगामी 03 माह के भीतर व्यापक सर्वे कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम के अधिकारियों को जनपद में स्थित विशिष्ट समारकों तथा एम0जी रोड के ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए निर्देश देते हुए अहमदाबाद तथा वडोदरा के माडल का अघ्ययन करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण में तत्काल हार्टिकल्चर विंग की स्थापना के निर्देश देते हुए नगर के मुख्य मार्गों के सेन्ट्रल वर्ज तथा चैराहों को हराभरा करने तथा उनका नियमित रखरखाव किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
मण्डलायुक्त ने नगर निगम को अपनी विज्ञापन नीति बनाकर उस पर कडाई से अनुपालन किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगर में कोई भी होर्डिंग या प्रचार सामग्री नगर निगम की नीति के विपरीत नही पायी जानी चाहिए।
एम0जी0 रोड के ट्रेैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए उन्होंने नगर बस सेवा की आवाजाही का समय कम करने तथा बसों का अधिकतम रूट पर नियमित संचालन करने की योजना लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर बस सेवायें की बसे निर्धारित समय तथा अधिकतम किलोमीटर की औसत यात्रा करें, ताकि बस सेवा भी लाभ में रहे। वर्तमान में इस सेवा को हो रही हानि की प्रतिपूर्ति के लिए उन्हांेने बसों पर मानकों के अनुरूप विज्ञापन कर आय बढाने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in