कन्नौज में लगातार बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए उन्हें पत्र लिखा

Posted on 12 April 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में लगातार बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए उन्हें पत्र लिखा। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि राज्य में सपा सरकार के गठन के बाद से ही कन्नौज और उसके आस-पास के क्षेत्रों में अपहरण(पकड़) सहित संगीन आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। श्री पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद पुलिस अपहरण जैसे मामलों में लीपापोती करने में जुटी है।
पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि कन्नौज में लगातार बढ़ती अपहरण की वारदातों को रोके जाने में असफल पुलिस प्रशासन से नाराज पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता पूर्व सांसद रामबख्श वर्मा के नेतृत्व में आज तिर्वा में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि कन्नौज में पांच वर्षीय बालक रोहित, वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र चतुर्वेदी के पुत्र विकास चतुर्वेदी, दवा व्यवसायी अटल वर्मा व किराना व्यापारी शिवराम शाक्य के अपहरण के ऐसे गंभीर मामले हैं, जिनमंे स्थानीय पुलिस प्रशासन का रवैया निराशाजनक रहा है। इसी से नाराज होकर जनता आज धरने पर बैठी है।
श्री पाठक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कन्नौज में अपहरणों के  अपहरण की घटनाओं की जानकारी देते हुए अपेक्षा की है कि मुख्यमंत्री इन घटनाओं को संज्ञान में लेकर त्वरित एवं कारगर कार्रवाई के निर्देश देंगे। साथ ही अपहरण जैसे मामलों में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरूद्ध भी कार्रवाई करेंगे ताकि अपहरण जैसी  वारदातों पर रोक लग सके और जनता का विश्वास भी सरकार पर बना रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in