Archive | राज्य

जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को दिये कडे. निर्देश

Posted on 26 April 2012 by admin

जिलाधिकारी राकेश ने सभी विभागो के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने अपने कार्यालय समय से उपस्थित रहे । समय से न आने वालो के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी उन्होने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा । अधिकारी अपने कार्यालय मे बैठे और जनता की समस्याओ को सुने जो प्रार्थना पत्र आपके पास आते है उनको नियमानुसार गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करें ।
इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी सभी अधिकारी अपने अपने विभाग द्वारा चल रहे योजनाओ में तेजी लाने हेतु क्षेत्रो का भ्रमण करें । उन्होने कहा कि सभी योजना गरीबो एवं जनता के लिए संचालित की गयी है । इसलिए सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके इसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जाय जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने तहसील एवं ब्लाको में जनता की समस्या सुनकर उसका निराकरण करें । तथा अपने तहसील एवं ब्लाक क्षेत्रो मे चल रहे योजनाओं का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बैंक क्रमियों के ब्यवहार से उपभोक्तागण परेशान

Posted on 26 April 2012 by admin

बरौसा भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों झेलनी पड रही है । बरौसा कस्बे में एक मात्र राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा होने के कारण कस्बे सहित आस पास के दर्जनो गांवो के लोगो का खाता स्टेट बैंक खुला है जिससे बैक में काफी भीड रहती है । उपर से कर्मियों के दुव्र्यहार व सहयोगात्मक रवैया न होने की वजह से उपभोक्ताओं को मामूली काम के लिए काफी परेशानी झेलनी पड रही है । वही कर्मचारियों की उदासीनता के वजह से गांव गिराव के कम पढे लिखे उपभोक्ताओं का छोटा से छोटा काम नही हो पाता है ।
बैक परिसर दलालो का अडडा बन गया है दलाल बैंक परिसर के अन्दर शाखा प्रबन्धक के बगल कुर्सी पर बैठे नजर आते है । उपभोक्ताओ के पास बुक पर लेन देन का इण्ट्री प्रिन्ट नही किया जाता है । अगर उपभोक्ता पास बुक पर कर्मचारी पास जाते तो सीधे कहते है कि अभी कम्प्यूटर खराब है इन्ट्री नही हो पायेगी । जब ग्राहको के काम में बैक के कर्मचारियो द्वारा हीला हवाली की जाती है तो ग्राहक दलालो को मुंहमांगी रकम देकर अपना काम करवाते है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खुलेआम हो रहा हैं लाइसेंसी असलहों का दुरुपयोग

Posted on 26 April 2012 by admin

सहालग के इस मौसम में लाइसेंसी असलहों का दुरुपयोग जमकर हो रहा है पर विगत दिन ऐसी घटना प्रकाश में आयी जो नगर क्षेत्र मे आम चर्चा का विषय बना हुई है साथ ही साथ इसमें पुलिस की निष्क्रियता भी उजागर हुई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार को दिन मे पयागीपुर मोहल्ला निवासी रामशब्द मिश्र पूर्व ब्लाक प्रमुख अपने घर में लेटे हुए थे इसी बीच उनका पांच वर्षीय नाती इनके कमरे मे घुसा असलहा सामने बेड पर पडा देखकर उठाया और फायर कर दिया गोली पूर्व प्रमुख के बायें हाथ को चीरते हुए निकल गई ।
सवाल यहां पर उठता है कि घर के अन्दर जहां अवोध बच्चो का रहन सहन हो वहां लोड असलहा इतनी लापरवाही के साथ किसी भी स्थान पर रखा जाना चाहिए जबकि असलहा निर्गत नियमावली के तहत यह पूर्णरुप से गलत है । जनपद के भीड़ भाड़ वाले चैराहे पयागीपुर पर पुलिस २४ घंटे मौजूद रहती है लेकिन इस घटना को तीन दिन बीतने के बाद भी इस घटना की जानकारी पुलिस को नही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

घनी आबादी में आतिशबाजी निर्माण करते समय विस्फोट 4मरे घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Posted on 24 April 2012 by admin

हरदोई जनपद के साण्डी कस्बे में घनी आबादी के बीच घर के अन्दर आतिशबाजी बनाते समय बारूदी विस्फोट से दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गयी दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना सोमवार अपरान्ह 1 बजे साण्डी कस्बे के मोहल्ला खिड़किया पीरजादा औलादगंज निवासी खुर्शीद के घर में हुई मकान के बाहरी हिस्से में खुर्शीद की आतिशबाजी की दुकान है।घर में खुर्शीद की पत्नी नगमा(55) और पड़ोसी शाकिर अली की पत्नी वाशिदा(40) पुत्री रूखसाना(12) और पुत्र आमिर(10) के साथ आतिशबाजी बना रही थी। दिलशाद का पुत्र मुशरान(9) और पड़ोसी अलीशेर का पुत्र अमन(8) कमरे में खेल रहे थे। खुर्शीद और दिलशाद किसी काम से बाहर  गए हुए थे अचानक तेज विस्फोट से पूरा मोहल्ला थर्रा उठा आग लग गई स्थानीय लोगों ने भारी मात्रा में दुकान में भरी पड़ी आतिशबाजी को तुरन्त हटाने के साथ ही किसी तरह आग पर काबू पाया। विस्फोट में वाशिदा, रूखसाना और मुसरान की मौत हो गयी नगमा, आमिर और अमन को जिला अस्पताल रेफर किया गया नगमा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। विस्फोट इतना भीषड़ था कि पूरे मकान में दरारें पड़ गयी गनीमत रही कि दुकान में भरी आतिशबाजी को पहले ही मोहल्लेवासियों ने खाली कर दिया अन्यथा हादसा और भयानक हो सकता था। सूचना मिलने पर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँची घायलों को पीएचसी एवं जिला अस्पताल रेफर किया गया जिलाधिकारी अजय शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर0के0श्रीवास्तव, क्षेत्रीय विधायक राजेश्वरी देवी, एडीएम राकेश मिश्रा, एएसपी राकेश शंकर कई थानों की पुलिस समेंत पहुँचे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गेहूँ से भरी ट्राली लेकर किसान कलेक्ट्रेट पहुँचे

Posted on 24 April 2012 by admin

भारतीय किसान युनियन के नेतृत्व में गेहूँ क्रय केन्द्रंों पर कमीशनबाजी और अनियमितता का आरोप लगाते हुए किसान गेहूँ से भरी ट्राली लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे। जिले के कई ब्लाकों से आए किसानों ने क्रय केन्द्र के कर्मियो के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की और केन्द्रों पर हो रही अनियमितता की शिकायत डीएम से की। डीएम ने एडीएम को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। अफसरों की तमाम व्यवस्थाओं के बाद भी जिले में गेहूँ क्रय केन्द्रों की स्थितियों में सुधार नहीं आया है। भाकियु जिलाध्यक्ष रावेन्द्र सिंह चैहान ने बताया कि पीसीएफ, यूपीएसएस तथा पीसीएस केन्द्रों पर तौल नहीं हो रही और प्रति कुुतल 180 से 200रूपये कमीशन मांगा जा रहा है। केन्द्रों पर अनियमितता और कमीशनबाजी की शिकायत लेकर पहुँचे किसानों ने जोरदार नारेबाजी की। डीएम कार्यालय पहुँचकर युनियन जिलाध्यक्ष समेत कई किसानों ने डीएम अजय कुमार शुक्ला से मिलकर अपनी समस्या बताई इस पर डीएम ने एडीएम को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जिस पर एडीएम राकेश मिश्र ने मण्डी पहुँच कर किसानों का गेहूँ की समर्थन मूल्य पर बिक्री शुरू कराई। दोपहर बाद किसानों के गेहूँ की तौलाई शुरू हो गई, जिसके बाद ही किसानों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर हरिहरपुर के बहादुर सिंह, कछौना के भिरी, टिकारी के राजकुमार, शाहाबाद नरसियामऊ के बल्देव, ऐजा फार्म के गुरूचरन सिंह, सतवन्त सिंह, रामधीन समेत कई किसान मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेई जी ने शाहजहांपुर की घटना पर दुख जताया

Posted on 24 April 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने शाहजहांपुर के काठ कस्बे में आग लगने व पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट में मरने वालों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। डा0 बाजपेई ने सरकार से घायलों को मुफ्त में उच्चस्तीरय इलाज कराने तथा मृतकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व पूर्व मंत्री विधायक धर्मपाल सिंह को रखा गया है। भाजपा नेता कल घटनास्थल व अस्पताल जायेंगे तथा पीडि़तों से मिलेंगे। घटना की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे।  प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आज स्थानीय नेता व कार्यकर्ता घटनास्थल व अस्पताल पहुंच गए हैं तथा यथासंभव मद्द कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

घातक बीमारियाॅ होने की आशंका, प्रशासन मौन

Posted on 24 April 2012 by admin

पर्यावरण में विष घोल रहे हानिकारक तत्वों से निपटने में जिला प्रशासन व जिम्मेदार विभागों के प्रयास नाकाफी हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रतिबंध के बावजूद पाॅलीथीन के चलन पर रोक नहीं लग सकी। गंगा गोमती आदि को प्रदूषण से मुक्त कराने के दावे महज कागजी होकर रह गए हैं। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर सड़क के किनारे रातो-दिन तड़तड़ा रहे जनरेटर लोगों को गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में ले रहे हैं। जिले में पौधरोपण की गति भी सुस्त है। जिले की धरती पर बढ़ रहे वायु, ध्वनि व जल प्रदूषण ने लोगों को खुली हवा में सांस लेना मुश्किल कर दिया है। शहर का गौरव आदि गंगा गोमती का दामन मैला करने में न तो आम लोग पीछे हैं और न ही जिम्मेदार लोग। हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि गंदगी के चलते लोग अब स्नान पर्वो पर भी पतित पावनी गोमती में नहाने को लेकर पीछे हटते नजर आते हैं। शहर के नालों के जरिए गोमती नदी में गंदगी पहुंच रही है। इस गंदे पानी को नदी में जाने से रोकने के लिए शहर में दो जगह प्रदूषण नियंत्रण केन्द्र बनाए गए हैं लेकिन यह भी अपने मकसद में कामयाब नहीं हैं। शहर के लोगों को पेयजल आपूर्ति के नाम पर दूषित जल पिलाया जा रहा है। इसमें सभी कीटनाशक दवाएं नहीं मिलाई जाती। ऐसे जल का सेवन करने से लोग फ्लोरोसिस व अन्य घातक बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। इलाहाबद-फैजाबाद मार्ग की पटरियों पर रखे दर्जनों जनरेटरों की तड़तड़ाहट लोगों को कान व दिल संबंधी बीमारियां मुफ्त में बांट रही है। वहीं इन सब के बीच पौधरोपण की गति भी काफी धीमी है।
इसी तरह शहर में नर्सिंग होमों व निजी क्लीनिकों के किनारे सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर बेतरकीब ढंग से फैला मेडिकल कचरा लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। मेडिकल कचरे के निस्तारण को लेकर न तो नर्सिंग होम संचालक गंभीर है और न ही पालिका प्रशासन। मेडिकल कचरे के इंफेक्शन से शहर वासियों को संक्रामक बीमारियां यूं ही अपने गिरफ्त में ले रही हैं।
एक ओर लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने व उपचार के लिए शासन करोड़ों रूपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर में खुले नर्सिंग होम व क्लीनिक संचालकों का मेडिकल कचरा यूं ही सड़कों पर पड़ा दिखाई देता है। इसके निस्तारण के लिए पालिका प्रशासन व स्वास्थ्य मकहमे को सख्त हिदायत दी गई है बावजूद इसके इनके संचालकों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नर्सिंग होम का लाइसेंस निर्गत करने से पूर्व मेडिकल कचरा निस्तारण के लिए इंसीनरेटर की उपलब्धता अनिवार्य की गई है। लेकिन खुलेआम नियमों की अवहेलना की जा रही है। शहरवासी मेडिकल कचरे की वजह से संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसका उदाहरण शहर के गोमती नगर, सुपर मार्केट, नार्मल चैराहा के पास,सिरवारा मार्ग पर स्थित नर्सिंग होमों  के आस-पास आसानी से देखा जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गैर जनपद की पुलिस ने किया ताडॅव नाच

Posted on 24 April 2012 by admin

ऽ    अघिवक्ताओं में आक्रोश

पड़ोसी जनपद की पुलिस इस समय पूर्णतया बेलगाम हो चुकी है कानून व समाज की रक्षा करने वाली पुलिस जब स्वयं क्रूरता और नियंत्रण विहीन हो तो प्रदेश का भला कैसे होगा। इस बात का उदाहरण बीती रात पड़ोसी जनपद की पुलिस ने दिखाया जब उसने बीती २३..२४-४-२०१२ की रात्रि लगभग २.३० बजे मुसाफिर खाना कोतवाली की पुलिस जनपद सुलतानपुर के विकास खण्ड व ग्राम पंचायत दूबेपुर ‘‘महायतपुर’’में पेशे से वैद्य रहे स्व०भगेलूराम के घर पुलिस ने डकैतो की तरह दीवाल तोडकर तथा घर के सहन दरवाजे का ताला सरिया से तोड कर एवं मकान के बगल बनी सरिया के सहारे छत पर चढ़कर धावा बोलकर उनके घर मे घुसकर  रखे सामानों को इधर-उधर फेंक दिया ।
पुलिस एक प्राइवेट क्वालिस यूपी ३२ ए डब्लू ३०५० तथा सरकारी जीप नं० यू०पी०४४ जी ०११६ से मौके पर गये थे प्रश्न यह उठता है कि आखिरकार पुलिस को रात्रि के समय यह सब करने का कानूनी अधिकार कहां से हासिल हुआ है। क्या यह जुमला लागू हुआ कि पुलिस से बडा गुंडा कोई और नही है। इस पुलिसिया कृत्य से तो यही लगता है कि आज सरकार में पुलिस सबसे बडी अराजक तत्वों की मिशाल खडी कर रही है।
इतना ही नही पुलिस ने घर में घुसकर विस्तर पर सो रहे अधिवक्ता रमेश चन्द्र सोनकर उर्फ पप्पू सोनकर को अपने साथ उठा ले गये। जब घर वालों ने विरोध किया तो उनको भी अपमानित किया और सबको मुल्जिम बना देने का रौब गांठा । जाते समय पुलिस के एक व्यक्ति ने बताया कि दि० २३-४-२०१२ को मुसाफिरखाना में पेट्रोल पम्प के कैशियर के रुपये छीन कर लूटने के मामले में रमेश को पकड कर ले जा रहे है।
रमेश चन्द्र सोनकर दीवानी सुलतानपुर में सुबह से मुकदमे का कार्य देख रहे थे जो व्यक्ति दीवानी सुलतानपुर में मुकदमें की कार्यवाही मे शामिल है आखिरकार वह मुसाफिरखाना की उक्त लूटकाण्ड में कैसे शामिल हो सकता है। जो सम्भव ही नहीं है। दीवानी न्यायालय में कार्यरत कई अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन सुलतानपुर के अध्यक्ष को प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया है कि रमेश चन्द्र सोनकर एडवोकेट उक्त घटना के कथित दिन व समय में दीवानी न्यायालय में साथियों के साथ मुकदमों का कार्य कर रहे थे।
पुलिस की इस कार्यवाही से जनपद के अधिवक्ताओं मे रोष है । अधिवक्ता रमेश की पत्नी मीरा सोनकर व भाई शिवचन्द्र सोनकर ने पुलिस महानिदेशक लखनउ उपमहानिरिक्षक फैजाबाद, पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर को फैक्स के जरिये उक्त घटना की जानकारी दी है और दोषी पुलिस जनो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बदमाशों से मुठभेड़ में हुई शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया

Posted on 19 April 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने कहा कि मऊ जनपद के चिरैयाकोट में आज जारी बदमाशों से हुई मुठभेड़ में कोतवाल गोविन्द सिंह की शहादत हो गई है। प्रवक्ता ने अनुसार प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कोतवाल की कर्तव्य पालन करते हुए बदमाशों से मुठभेड़ में हुई शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति हार्दिक शोक संवेदनांए व्यक्त की है। डा0 बाजपेयी ने तत्काल मऊ जनपद के जिलाध्यक्ष तथा अन्य नेताओं को घटनास्थल व अस्पताल पहुंचकर मदद करने को कहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने इसे कानून व्यवस्था के नाम पर बदमाशों का सरकार के मुंह पर करारा तमाचा बताया। खबरों के अनुसार बदमाशों ने जिस मकान पर कब्जा कर रखा है उसके मकान मालिक की भी हत्या हो चुकी है। डा0 बाजपेई ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार आने के बाद पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है और कहीं भी और किसी भी समय बदमाशों द्वारा गंभीर अपराध करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उ0प्र0 में अपराधियों के बढ़ते हुए मनोबल का ही परिणाम है कि आए दिन ऐसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने स्वयं स्वीकार किया है कि कानून व्यवस्था एक बड़ी समस्या है परन्तु मात्र बयानों से और आंकड़ों को दर्शाने से कोई परिणाम नहीं आने वाला है। यह स्पष्ट संदेश अपराधियों को तत्काल जाना आवश्यक है कि जन-जीवन को तबाह करने वालों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डा0 बाजपेई ने कहा कि पार्टी नई सरकार से अपेक्षा करती है कि कानून व्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए और प्रदेश में फैलाए जा रहे दहशत के विरूद्ध प्रभावी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो। भाजपा वर्तमान परिस्थिति पर चिंता व्यक्त करती है और यह भी बताना चाहती है कि हम जन सुरक्षा में लापरवाही को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे और स्थिति के नहीं सुधरने की दशा में जन जागरण और जनशक्ति जगाने का कार्य करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सूर्य और शनि के आक्रोशों ने बदल दिया मौसम का मिजाज

Posted on 19 April 2012 by admin

हरदोई मंे तापमान दिन का ज्यादा गर्म उसकी अपेक्षा रात को ठण्डा रहता है मौसम विज्ञानी इसे मौसम का मिजाज बता रहे हैं जबकि ज्योतिष के जानकार इस बदले हुए ग्रहों की चाल इसका मुख्य कारण निकाल रहे हैं ग्रहों के स्थान परिवर्तन से मौसम का मिजाज बदल रहा है इसीलिए सभी जगहों पर अग्निकाण्ड, आंधी, तूफान वारिश, बर्फबारी बलवती हो उठी 7अप्रैल से प्रारम्भ हुए बैसाख मास से सूर्य मेष राशि में, शनि तुला राशि में प्रवेश करके एक दूसरे के आमने सामने आ गये हैं यह स्थिति 14मई तक इसी प्रकार चलेगी बैशाख में 5शनिवार एवं 5रविवार हैं रविवार सूर्य का दिन है सूर्य मेष में हैं एवं उच्च स्थान पर हैं परन्तु शनि वक्री होकर तुला राशि में नीचे की ओर हैं इसीलिये यह अग्निकाण्ड, आंधी, तूफान, बारिश सभी हो रही हैं। शास्त्री उमाकान्तअवस्थी के अनुसार 21मई को वृष में बुध गुरू में शुक्र और केतु प्रवेश करेंगे यह भी शुभ संकेत नहीं है ग्रहों के उलटफेर से मँहगाई, राजनैतिक संकट  उथल पुथल बहुत बढ़ेगा। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में 2मई को गुरू अस्त होकर 29मई को उदय होंगे दो जून को शुक्र अस्त होकर 11जून को उदय होंगे। दोनों ग्रहों को एक पक्ष में उदय और अस्त होना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इन ग्रहों की चाल और स्थान बदलने से काफी बुरा असर हमारे जीवन दर्शन पर पड़ता है प्रकोप और हानियाँ सभी कुछ सम्भव हैं। इसलिये शास्त्री उमाकान्त अवस्थी के अनुसार इनसे बचाव और समुचित उपाय करना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in