Archive | राज्य

कम उम्र की शादी जीवन की बर्बादी है

Posted on 13 May 2012 by admin

हरदोई जनपद में ममता एवं यूरेटियन परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में एक्शन फार बूमेन एण्ड रूरल डेवलेपमेण्ट एवं एवार्ड संस्था के सहयोग से एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में युवाओं की शादी युवाओं की आयु में वृद्धि होने पर उनके यौन, प्रजनन, स्वास्थ्य में सुधार में चर्चा करके जानकारी दी गयी एवार्ड संस्था के निदेशक उमेश चन्द्र पाण्डेय प्रतिभागियों को बताया बाल विवाह हमारे समाज में एक बहुत बड़ी संख्या में अभिशाप है। परन्तु इसकी जड़े बहुत गहरी हो चुकी हैं ममता संस्था दिल्ली से आये डाक्टर पी0के0गोस्वामी एक प्रश्नावली भरवाकर प्रशिक्षण कार्य शुरू करवाया उन्दोला डब्लू0एच0ओ0 के मानक के अनुसार किशोरावस्था की सीमा 10वर्ष से 19 वर्ष मानी जाती है कार्यक्रम अधिकारी अपंग उलोगा युवा मैत्री, स्वास्थ्य सेवा पर उन्होने प्रकाश डाला यौनजनित प्रजनन एच0आई0वी0, स्वास्थ्य सेवा के सम्बन्ध में उन्होने विस्तार से बगैर संकोच के जानकारियां दी मुख्य चिकित्साधिकारी डा0एस0के0तिवारी ने यह आश्वासन दिया कि हम हरदोई जनपद में युवाओं के लिए एक अलग माडल स्वास्थ्य सेवा शुरू करवायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई कलेक्ट्रेट बना अघोषित विद्युत कटौती का अखाड़ा

Posted on 13 May 2012 by admin

हरदोई जनपद के शहर हरदोई की बिजली समस्या को लेकर व्यापारी, आम नागरिक आन्दोलित होकर कलेक्ट्रेट परिसर में जब इकठ्ठा हो गये उद्योग व्यापार मण्डल के बैनर तले लोगों ने बड़े चैराहे से सिनेमा चैराहे तक जाम लगाकर लखनऊ रोड का यातायात बाधित किया कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचकर सभी मार्ग अवरूद्ध कर दिये दूसरी तरफ शहर कचहरी के सभी अधिवक्तागण डी0एम0 और एस0पी0 के घेराव की नोटिस के मद्देनजर कचहरी परिसर में कई थानों की पुलिस कोतवाली देहात की पुलिस एवं पी0ए0सी0 की व्यापक व्यवस्था की गयी थी पूरा कचहरी परिसर लग रहा था जैसे एक बड़ी लड़ाई का छोटा सा रिहर्सल हो रहा है लेकिन जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों का प्रयास रंग लाया और अधिवक्ता सभागार में सभी ने पहुँचकर प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ताओं के साथ बिजली विभाग के अधिकारी भी समस्या का निदान करने हेतु एक टेबिल पर इकठ्ठा हुए एवं सहमति भी बन गयी सभी की एक सूत्रीय मांग रही दिन की अघोषित कटौती रात्रि की कटौती से पूर्ण निजात शहर को दी जाय नहीं तो कोई भी प्रशासनिक कार्य अब नहीं होने देंगे दिन की अघोषित कटौती से सारे कार्य बाधित हो रहे हैं इस कटौती से व्यापारी वकील महिलायें बच्चे वृद्ध सभी अब आजिज आ चुके हैं जिससे अनिद्रा, हाईपरटेंसन, हदय की बीमारियों में अचानक बेतहाशा वृद्धि हो गयी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता एम0के0अहिरबार मुरादाबाद कन्ट्रोल रूम का हवाला देकर अपने को बचा रहे हैं प्रशासन ने समस्या का निदान एक दो दिन में करने का पूर्ण आश्वासन दिया फिलहाल मामला टल गया है लेकिन इसे पूर्णतया समाप्त न समझा जाय अधिवक्ताओं के संगठन के साथ उ0प्र0व्यापार मण्डल के नेताओं का भी यही कहना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर निगमों पर आयोजित मेले में 13 मई को अवश्य पहुंचे-जिलाधिकारी

Posted on 13 May 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने जनपद की समस्त जनता से अपील की है कि नगर निकाय की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु नगर निगम , नगर पालिका एवं नगर पंचायत कार्यालय पर दिनांक 13 मई,2012 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से सांय 7ः00 बजे तक आयोजित मेले में अवश्यक पहुंचे ।
विगत दिवस उ0 प्र0 के निर्वाचन आयुक्त सतीश चन्द्र अग्रवाल ने आगरा तथा अलीगढ मण्डल के अधिकारीयों की बैठक के दौरान प्राप्त सुझावों के सन्दर्भ में इस तरह के मेले पूरे प्रदेश में लगाये जाने के निर्देश दिये थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सीतापुर में नैमिषारण्य तीर्थ के विकास के लिए प्रदेश सरकार हर सम्भव प्रयास करेगी-मुख्यमंत्री

Posted on 13 May 2012 by admin

मुख्यमंत्री दिवंगत पूर्व विधायक श्री ओम प्रकाश गुप्त की तेरहवीं में सम्मिलित हुए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सीतापुर में तीर्थ नैमिषारण्य के विकास के लिए प्रदेश सरकार हर सम्भव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि नैमिष तीर्थ स्थल के विकास के साथ-साथ वहां की सड़कों को चैड़ा किया जायेगा और तीर्थ यात्रियों के ठहरने तथा आने-जाने के साधन में बढ़ोत्तरी की जायेगी।
मुख्यमंत्री दिवंगत पूर्व विधायक श्री ओम प्रकाश गुप्ता की तेरहवीं में आज उनके मनिकापुर, सीतापुर स्थित आवास पर सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि स्व0 श्री गुप्त को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि नैमिषारण्य का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, क्योंकि श्री गुप्ता नैमिषारण्य में तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद सीतापुर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए उनकी सरकार प्राथमिकता पर कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव भी स्व0 श्री गुप्त के परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्व0 श्री गुप्त समाजवादी विचारधारा के प्रति सदैव समर्पित रहे। प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा कारागार मंत्री श्री रघुराज प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण व सैनिक कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र वर्मा, कारागार राज्य मंत्री श्री रामपाल राजवंशी भी उनकी तेरहवीं में शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मेडिकल स्टोरों पर नकली दवाओं की विक्री जोरों पर,विभाग मौन

Posted on 13 May 2012 by admin

जनपद के मेडिकल स्टोरों पर नकली दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से जारी है जिस पर खाद्य एवं फूड महकमे का कोई नियंत्रण नही रह गया है ।
गौरतलब हो कि जिले के खाद्य एवं औषधि निरीक्षक है तो सरकारी मगर इन्हंे सरकार और जनता की फिक्र कम ही है, वही दूसरी ओर मेडिकल स्टोरो, झोलाछाप डाक्टरो से बंधी बंधाई माहवारी की फिक्र ज्यादा रहती है । यही कारण है कि जिनका थोक का लाईसेंस दवा बेचने का है,
वो बेच रहे है । फुटकर वो भी जिस फारमेंसिस्ट के नाम पर लाईसंेस निर्गत है वो किसी भी मेडिकल स्टोर पर ५ मिनट भी नही दिखता । एम०बी०बी०एस० डाक्टरों द्वारा लिखी घसीटा मार्का दवाएं कक्षा पांच पास मेडिकल स्टोरो के लेबर निकाल कर मरीजो को देते हंै ।
न फार्मूला मालूम, न दवा का औचित्य। दवा की पहली स्पेलिंग पढ़ी दवा निकाल दी। मसलन लिखा लोमोलेट दिया लोमोफेन वही न दवा की एक्सपाइरी देखी न निर्माण तिथि। बस प्रिंट रेट देख कर पैसा वसूली शुरु शहर के विभिन्न मोहल्लो में अवैध ढंग से चल रहे बिना मानक के मेडिकल स्टोरो पर कही मोदक बिक रही है । कही आक्सीटोसिन का इंजेक्सन बिक रहा है ।
नशीली दवाएं मेडिकल स्टोरो की आमदनी बढ़ा रही है और समाज में नसेडि़यों की नई पौध खड़ी कर रही है । वही ड्रग इंस्पेक्टर प्रति मेडिकल स्टोर पांच सौ रुपये से २००० रु० महवार की फिक्स वसूली में लिप्त है । न जाॅच, न औचक निरक्षण, न ही नियंत्रण। शासन को फर्जी निरीक्षण की रिपोर्ट भेजकर शासन और जिलाधिकारी को धोखे में रखा जा रहा है ,जो मेडिकल स्टोर से प्रतिदिन मोदक और डायजापाम खरीद रहा है ।
मोहल्लों के नेसेड़ी युवा स्मैक मंहगी होने के चलते नसे की लत से परेशान हो। आयोडेक्स डबलरोटियों पर लगा कर खा लेते हैं, वही बूटा प्रेक्सीवान, फैंसीडिल सरीखी तमाम पेन किलर खाकर नशा मिटा रहे है मगर जिले के ड्रग इंस्पेक्टर को जनहित की कहां परवाह कही सरकारी नाट फार सेल का ग्लूकोस बिक रहा है कही सरकारी दवाएं कही नकली दवाएं ब्रांडेड कम्पनियों के नाम पर बिक रही है । कहीं प्रिंट रेट से ज्यादा का ही बिना डिग्री बिना मानक के परचून की दुकान वाले मेडिकल स्टोर चला रहे हैं ।
सब कुछ अंधेर गर्दी व्याप्त है। निजाम बदला मगर आज भी जिले में बसपाई अधिकारी अपनी रवैये में तब्दीली नही ला रहे है और सपा सरकार को सरे आम जिले में बदनाम कर रहे हैं। जनता ने जिलाधिकारी से स्वयं जांच कर जनता को न्याय व युवाओं को नसे से बचाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सौर तथा पारम्परिक ऊर्जा उत्पादन के लिए प्रदेश सरकार हर सम्भव मदद करेगी-मुख्यमंत्री

Posted on 11 May 2012 by admin

  • राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए प्राथमिकता पर इंतजाम करेगी
  • मुख्यमंत्री ने बाराबंकी में प्रदेश के प्रथम सौर ऊर्जा उत्पादन प्लांट का उद्घाटन किया

press उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य को बिजली की ज्यादा से ज्यादा जरूरत है और इसे पूरा करने के लिए उनकी सरकार सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी बजट में ऊर्जा उत्पादन के लिए विभिन्न प्रकार की विशेष योजनाएं लाने जा रही है। जो लोग विद्युत उत्पादन से सम्बन्धित सौर ऊर्जा या पारम्परिक ऊर्जा उत्पादन के लिए प्लान्ट लगाना चाहते हैं, प्रदेश सरकार उनकी हर सम्भव मदद करेगी।
मुख्यमंत्री आज बाराबंकी जनपद के बंकी विकासखण्ड के सन्दौली ग्राम में प्रदेश के प्रथम 02 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा उत्पादन प्लान्ट के उद्घाटन के उपरान्त जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की जितनी आवश्यकता है, उसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए प्राथमिकता पर इंतजाम करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में ही भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने की शुरूआत कर दी थी, जिसके नतीजे आज देखने को मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान समाज की सबसे कमजोर कड़ी है। वह मेहनत कर अन्न उपजाता है, फिर भी उसे उसकी उपज का सही मूल्य मिलने में दिक्कतें आती हैं। प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उनकी उपज का सही समर्थन मूल्य मिले। इस व्यवस्था पर नजर रखने के लिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी की जानकारी मिलती है तो कार्यकर्ता उन्हें एस0एम0एस0 द्वारा सूचना दे सकते हंै। ऐसे में उनकी ओर से तत्काल कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चुनाव घोषणा पत्र में किए गए विकास सम्बन्धी वादों को प्रत्येक दशा में पूरा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि टेक्निकल एसोसिएट्स लिमिटेड ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसके लिए कम्पनी बधाई की पात्र है।
इस मौके पर प्रदेश के लोक निर्माण तथा सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज के प्रगतिशील युग में ऊर्जा की बहुत आवश्यकता है। विशेष रूप से सौर ऊर्जा उत्पादन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस विधि से ऊर्जा उत्पादन कर पर्यावरण प्रदूषण की समस्या का निवारण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाराबंकी कृषि से जुड़ा जनपद है और देश के आजाद होने के कई दशकों बाद भी यहां सिंचाई, सड़क निर्माण और ऊर्जा उत्पादन की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पायी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास करेगी।
राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री नवीन चंद्र बाजपेयी ने इस अवसर पर कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि आज प्रदेश में प्रथम सौर ऊर्जा उत्पादन प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के कर कमलों से हुआ। यह बहुत ही अग्रगामी लक्ष्य की प्राप्ति है।
इस अवसर पर प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्य मंत्री श्री अरविंद सिंह गोप ने कहा इस तरह के ऊर्जा प्लांटों की स्थापना से ऊर्जा की समस्या के समाधान में बहुत सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को पहली कतार में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रोटोकाल राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि इस प्लांट की स्थापना बाराबंकी जनपद के इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठ में दर्ज की जायेगी। इस अवसर पर नियोजन राज्य मंत्री श्री फरीद महफूज किदवई तथा कृषि एवं धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री श्री राजीव कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आवास व ऋण दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Posted on 10 May 2012 by admin

ऽ    भ्रष्टाचार की शिकार हो गयी महत्वाकाॅक्षी योजना

कंाशीराम शहरी आवास योजना के तहत आवास व शहरी रोजगार ऋण योजना में दो लाख का लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगियों की गुहार पर जिला प्रशासन ने डूडा में तैनात बाबू का स्थानांतरण कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
तत्कालीन मायावती सरकार में गरीबों के लिए शहर में रहने वाले असहाय व भूमिहीन गरीबों के लिए कांशीराम शहरी आवास योजना शुरू की गई थी। इसके तहत पहले चरण में अमहट व दूसरे चरण में एआरटीओ दफ्तर के निकट करीब 1500 आवास बनाकर लाभार्थियों को आवंटित किए गए। इन आवासों के आवंटन में धांधली के आरोप में पूर्व में तैनात रहे डूडा के परियोजना अधिकारी तीर्थराज को हटाया जा चुका है। फर्जी कागजों पर आवास हथियाने के आरोप में करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज की गई थी। यह मामला जांच से पहले फाइलों में दब गया। अब तीसरे चरण में अमहट चैराहे के निकट करीब 168 आवास बनाए गए हैं और इनका आवंटन होना है। इन आवासों के आवंटन में भी खेल शुरू हो गया है। आवासों के लिए आवेदन करने वाले खैराबाद निवासी शाहीन बानों पत्नी स्व. मो. नस्सर, ताज मोहम्मद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी शाहगंज,फातिमा पत्नी फारूख बेगम निवासी गोराबारिक,, मुश्ताक फातिमा पत्नी मुजतबा, साकिन निवासी गोराबारिक व अब्दुल लतीफ पुत्र कल्लू निवासी गभडि़या समेत दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी समेत मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि डूडा में तैनात बाबू ने आवास व सब्सिडी के साथ लोन दिलाने के नाम पर उनसे लाखों रूपये ऐंठ लिए। अब उन्हें माह भर से दौड़ाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है, और बाबू को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन

Posted on 10 May 2012 by admin

टेक्निकल एसोसिएट्स लिमिटेड द्वारा निर्मित, जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन के आरपीएसएसजीपी योजना के तहत, उत्तर प्रदेश राज्य के पहले ग्रिड से जुड़े 2 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का जिला बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में आज मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उद्घाटन किया गया। यह संयंत्र पी0पी0ए0 अनुबंध के अंतर्गत 25 साल तक राज्य को मध्याचंल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के साथ मिलकर विद्युत की आपूर्ति करेगा। समारोह की अध्यक्षता शिवपाल सिंह यादव कैबिनेट मंत्री (सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग), के द्वारा की गयी। अन्य मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, राज्य मंत्री, (स्वतंत्र प्रभार ग्राम विकास) उ0प्र0 शासन, अभिषेक मिश्रा, राज्य मंत्री (प्रोटोकाल) उ0प्र0 शासन, फरीद महफूज किदवई, राज्य मंत्री (योजना) उ0प्र0 शासन, राजीव कुमार सिंह, राज्य मंत्री (कृषि एवं धर्मार्थ कार्य) उ0प्र0 शासन, प्रो0 संजय धाॅडे, निदेशक, आई0आई0टी0, कानपुर भी समारोह में उपस्थित थे।
यह महत्वपूर्ण घटना इसलिए भी सार्थक है कि यद्यपि उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा और विकिरण प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है (वार्षिक औसत 1800 किलोवाॅट/एम2 के आधार पर), तथा प्रदेश के कुछ हिस्सों मंे तो ये प्राकृतिक संसाधन देश के अधिकतम सौर ऊर्जा उत्पादनकर्ता राज्यों के समकक्ष है, यथापि अभी तक इसका संपूर्ण दोहन नही हो पाया है। आशा की जाती है टी0ए0एल0 द्वारा बाराबंकी में स्थापित यह संयंत्र अपने प्रदर्शन से उन संभावित निवेशकों को आकर्षित करेगा, जिन्हें उत्तर प्रदेश में ऐसी परियोजनाओं की सफलता में संदेह है। विद्युत अधिनियम 2003 के तहत विभिन्न राज्य स्तरीय विद्युत नियामकों ने विद्युत कंपनियों को अक्षय स्रोतो के लिये खरीद दायित्व निश्चित किया है। जिसमें के अक्षय स्रोतों के लिये खरीद दायित्व निश्चित किया है। जिसमें कि अक्षय स्रोतों से आने वाली विद्य़ुत ऊर्जा प्रतिशत है, यह उ0प्र0 के लिए 5 प्रतिशत, जो कि गुजरात और राजस्थान की तुलना में 0.5 प्रतिशत है। राज्य में स्थापित सौर उत्पादन क्षमता इस लक्ष्य से काफी पीछे है, सैद्धातिक रूप से सौर संसाधन तो प्रचुर मात्रा में हैं और कुल सौर वितरण की एक प्रतिशत मात्रा ऊर्जा 2015 तक देश की बिजली की आवश्यकताओं से अधिक करने के लिए पर्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

टोरंट पावर को नियमों के दायरे में कार्य करने के निर्देश

Posted on 10 May 2012 by admin

udyog-bandhu-picture-2जिलाधिकारी ने उद्योग बन्धु की बैठक में की समस्याओं के निदान पर चर्चा

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि जिला उद्योग बन्धु की बैठक के निर्णयों का समयबद्व रूप से गुणवत्ता परक अनुपालन सुनिश्चित करें । उन्होंने टोरन्ट पावर के सम्बन्ध में उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत कठिनाईयों पर चर्चा करते हुए कहा कि समस्याओं के समय से निदान के लिए विद्युत नियामक आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। उद्यमियों ने मीटर रीडिंग इन्सपेक्शन रिपोर्ट सुलभ कराने तथा धारा 127 तथा 135 आदि की ओर भी ध्यान दिलाया। औद्योगिक आस्थान नुनिहाई क्षेत्र में सडक, नाले पथ प्रकाश आदि कार्यो के लिए 22 लाख 84 हजार रूपये का स्टीमेट नगर निगम द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने शीघ्र ही टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बन्धु की बैठक में समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना और निस्तारण हेतु निर्देश दिये।
सिकन्दरा औद्योगिक क्षेत्र में बैंक शाखा खुलवाने की मांग पर उन्होंने लीड बैंक प्रबन्धक को बैंक शाखा खुलवाने की प्रगति से लिखित रूप में अवगत कराने के निर्देश दिये। उद्यमियों ने सुझाव दिया कि प्रारम्भिक चरण में निकटवर्ती शाखा का विस्तार पटल खुलवाया जाये।
जिलाधिकारी ने रामबाग-नुनिहाई मार्ग पर अतिक्रमण हटाने हेतु नगर निगम, पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा 15 मई तक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि औद्योगिक आस्थान में प्लाट आबंटन के बाद निर्धारित तिथि में उद्योग न लगाने या अन्य अनधिकृत उपयोग करने वालों की क्षेत्रीय प्रबन्धक उ0प्र0 आद्योगिक विकास निगम एक सप्ताह में जांच कर आख्या दें।
नेशनल चैम्बर आफ इण्डस्ट्रीज एण्ड कामर्श के प्रतिनिधियों ने भूमि आबंटन की ओर ध्यान दिलाया। इस अवसर पर आगरा जनपद की स्टार कैटेगरी योजना में चयनित तीन इकाईयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें बन्देलिया एण्ड ब्रदर्स, अम्बर एसोसियेट तथा शर्मा आर्टिस्टिक स्टोन गैलरी सम्मिलित है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार, महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र डी0आर0गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा उद्यमीगण , बब्वू साहनी, बलवीर शरण गोयल, हरिओम अग्रवाल, राजीव तिवारी, प्रदीप वासन, किरन धवन, विष्णु भगवान आदि ने सुझाव दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डीआईजी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग

Posted on 10 May 2012 by admin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने सहारनपुर के डीआईजी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। एक पीडि़त जब इंसाफ के लिए पुलिस के उच्च अधिकारी के पास जाता है उसकी मद्द करने की जगह उसे अपमानित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश के उच्च अधिकारी के इस तरह के बयान से लगता है वह बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बौखला गए हैं। यह बयान बेतुका है, कायरतापूर्ण है। उनको तत्काल बर्खास्त कर पीडि़त की पूरी मद्द की जानी चाहिए। सरकार या उसके अधिकारीरियों के ऊपर कानून व्यवस्था, जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। अधिकारी इस काम के लिए मोटा वेतन ले रहे हैं जो जनता देती है उसके द्वारा जमा किए गए कर से दिया जाता है। उनकी भूमिका जनता के सेवक की है, वे अपने उत्तरदायित्वों से मुंह नहीं मोड़े सकते। डा0 बाजपेयी ने कहा कि सरकार बताए कि गोली मारने की बात करना उसके लिए उकसाना एक उच्च अधिकारी द्वारा कहां तक सही है ?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in