Archive | राज्य

सूर्यदेव की तपिष से जन जीवन बेहाल

Posted on 01 June 2012 by admin

बीते सप्ताह से जनपद का पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आस-पास टिका हुआ है। सूर्य की तपिस का यह आलम है कि इन्सान तो इन्सान पषु-पक्षी भी लू की थपेड़ों को नहीं सह पा रहे हैं। प्रातः 9 बजे से लोग निकलना बन्द कर अपने घरों में कैद होने को विवष हो रहे हैं। बड़ी मजबूरी में ही लोग घर से निकल रहे हैें।पषु-पक्षी गर्मी से बेहाल हैं। षहर की सड़केां पर बीरानगी छाई नजर आ रही है।। नगर के गोलाघाट चैराहा, पंचरास्ता, चैक ष्षाहगंज आदि स्थानों पर जहाॅ हमेषा चहल-पहल बनी रहती है सन्नाटे में तब्दील  हो गया। सायं 6 बजे के बाद की लोग सड़क पर दिखाई पड़े।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रेल दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 01 June 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जौनपुर में आज हुई एक रेल दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रेल हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी द्वारा निकाय निर्वाचन की समय सारिणी जारी

Posted on 30 May 2012 by admin

नामंाकन 31मई से 6 जून तक दाखिल होंगेः मतदान 27 जून को होगा
नाम निर्देशन पत्र पर प्रत्याशी व प्रस्तावक का फोटो लगाना अनिवार्य
महापौर के निर्वाचन व्यय की सीमा 12.50 लाख, पार्षद के लिए व्यय सीमा एक लाख रूपये

जिला मजिस्टेªट/ जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान द्वारा जनपद में नागर निकाय निर्वाचन हेतु समय सारिणी जारी कर दी गई है। आगरा जनपद में द्वितीय चरण में निर्वाचन होगें। उन्होंने बताया है कि 31 मई को निर्वाचन अधिकारी द्वारा सार्वजनिक सूचना निर्गत की जायेगी। नामांकन पत्र 31 मई से 6 जून तक प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्रस्तुत किये जायेगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 7 जून को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होगी। अभ्यर्थी के लिए 11 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थन की वापसी का समय निर्धारित किया गया है। प्रतीक आवंटन 12 जून को प्रातः 11 बजे से किये जायेगें। मतदान 27 जून को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना 7 जुलाई को होगी।
उन्होंने बताया है नगर निगम के महापौर पद के लिए नाम निर्देशन पत्र का मूल्य एक हजार रूपये, जमानत की धनराशि 12 हजार रूपये और अधिकतम व्यय सीमा 12 लाख 50 हजार रूपये निर्धारित है। पार्षद के लिए नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 400 रूपये, जमानत की धनराशि 2500 रूपये और अधिकतम व्यय सीमा एक लाख रूपये है।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 500 रूपये, जमानत राशि 8 हजार रूपये और अधिकतम व्यय सीमा 4 लाख रूपये है जबकि सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्र 200 रूपये , जमानत 2 हजार रूपये और अधिकतम सीमा 40 हजार रूपये है।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 250 रूपये जमानत राशि पांच हजार और अधिकतम व्यय सीमा एक लाख रूपये है जबकि सदस्य पद हेतु नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 100 रूपये, जमानत राशि 2 हजार रूपये तथा अधिकतम व्यय सीमा 20 हजार रूपये निर्धारित है।
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार जैसे अनुसूचित जाति / जनजाति,  पिछडा वर्ग या महिला हेतु सभी पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र का मूल्य व जमानत की धनराशि आधी होगी। नाम निर्देशन पत्र, नगद मूल्य देकर क्रय किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि आरक्षित तथा अनारक्षित पदों के निर्वाचन हेतु अलग-अलग रंगो के नाम निर्देशन पत्र हैं। आरक्षित पदों हेतु पीले रंग का और अनारक्षित पद हेतु सफेद रंग का नाम निर्देश पत्र है। उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित प्रारूप पर आपराधिक एवं सम्पत्तियों/दायित्वों का विवरण सम्बन्धी शपथ पत्र भी नाम निर्देशन पत्र के साथ संलग्न किया जायेगा। जिसका प्रारूप आर0ओ0/ए0आर0ओ0 से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी जनपद मेरठ के जिलाध्यक्ष को हटाया गया

Posted on 30 May 2012 by admin

समाजवादी पार्टी जनपद मेरठ के जिलाध्यक्ष श्री जयवीर सिंह ई-9 पाॅण्डूनगर मेरठ को तत्काल प्रभाव से जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है

Comments (0)

कमर तोड़ मॅहगाई के विरोध में 31 मई को भाजपा ने किया बन्द का आयोजन

Posted on 30 May 2012 by admin

sultanpurकमर तोड़ मॅहगाई के विरोध में भाजपा द्वारा 31 मई को बन्द का आयोजन किया है। बन्दी को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्म्ेदारी सौंपी गई है। उक्त आषय की जानकारी भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिला संयोजक ऋषि केष ओझा ने जिला कार्यालय पर कही। श्री ओझा ने कहा कि केन्द्र कीं संप्रग सरकार जिसका नेत्त्व सोनिया गाॅधी व उनके नुमाइंदे कर रहे हैं,के भ्रष्ट नीतियों के चलते रूप्ये का मूल्य घट गया है और भारत जो देष के गौरव अटल बिहारी बाचपेयी की सरकार में मजबूत भारत, षक्ति षाली भारत  बन गया भा वह पुनः कमजोर भारत, लाचार भारत, बीमार भारत, यहाॅ तक कि आर्थिक गुलाम भारत बनने जा रहा है।  श्री ओझा ने बताया कि भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बेहद गम्भीर है और नगर पालिका सहित तीनों टाउन एरिया कोइरीपुर, कादीपुर व दोस्तपुर में अध्यक्षों एवं सभासदों को पार्टी सिम्बल पर लडा़कर चुनाव जीतेगी। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय सह संयोजक काषी प्रांत डा0 महिमा ष्षंकर द्विवेदी, संजय सिंह सेामवंषी , मिडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंषी, विजय त्रिपाठी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, अजय जायसवाल, गोविन्द तिवारी, ज्ञान जायसवाल, आनन्द, नरसिंह नरायन आदि कार्यकर्ता मौतूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर निकाय के चुनाओं की घोषणा होते ही सियासी पारा चढ़ा

Posted on 30 May 2012 by admin

ऽ    अध्यक्ष व सभासद पद प्रत्याषियों ने मतदाताओं से जन सम्पर्क किया तेज
ऽ    , सपा व बसपा के मैदान में आने की घोषणा से चुनाव रोचक होने के आसार
ऽ    पार्टी वुनाव चिन्ह कि बिना नेताओं को चुनाव लड़ने की दोनों पार्टियों ने दी हरी झण्डी

नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम के अध्यक्ष एवं सभासद पद के निर्वाचन के लिए चुनाव आयोग द्वारा आदर्ष आचार संहिता जारी करने से अध्यक्ष एवं सभासद पद के प्रत्याषियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाना षुरू कर दिया है। प्रत्याषी नगर के मोहल्ले-मोहल्ले जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए विनती कर रहे हैं। जनपद में नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए आगामी 01 जलाई को मतदान की तिथि नियत की गई है। सम्भावित प्रत्याषी जहाॅ  दिन रात एक कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं वहीं मतदाता भी अपने पत्ते नहीं खोलने के मूड में है। जिसके चलते  प्रत्याषियों की धड़कने बढ़ी हुईं हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय पार्टियाॅ अध्यक्ष एवं सभासद पद के उम्मीद्ववारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करेगी वहीं बसपा एवं सपा द्वारा चुनाव चिन्ह प्रत्याषियों के लिए आवंटित न करने की जानकारी मिली है।  ज्ञात हो कि निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय की घोषणा के साथ ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। सम्भावित प्रत्याषियों ने मतदाताओं से जन सम्पर्क तेज कर दिया हैं प्रदेष में सत्ता रुढ़ समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी ने भी पार्टी नेताओं को बिना पार्टी चुनाव चिन्ह के ही मैदान में उतरने के लिए हरी झण्डी दे देने से चुनावों के रोचक हो जाने के पूरे-पूरे आसार हो गये हैं। कांग्रेस व भाजपा ने तो पूर्व में ही पार्टी चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याषी उतारने की घोषणा की थी। अध्यक्ष पद के सम्भावित उम्मीद्ववारों ने पोस्टर व होर्डिंग्स से जहाॅ पूरा नगर पाट दिया है। वहीं सभासद पद के सम्भावित उम्मीद्ववार भी पीछे नहीं हैं। इस बार चुनाव रोचक होने के पूरे-पूरे आसार हैं। नगर पालिका परिषद के 25 वार्ड हैं, प्रत्येक वार्ड में दर्जन भर से कम प्रत्याषी भाग्य  नहीं आजमा रहे हैं। केसी- किसी वार्ड में तो तीस-पैंतीस प्रत्याषियों ने अपनी जोर आजमाइस ष्षुरु कर दिया है। इसी तरह अध्यक्ष पद के लिए लगभग सभी ने नगर के सरकारी खम्भों, भवनों व पेड़ों पर अपनी होर्डिंग्स व बैनर टाॅग रखे हैं। इसी तरह जनपद की तीन नगर प्रचायतें कोइरीपुर, दोस्तपुर व कादीपुर में भी र्पत्याषियों ने कमर कस ली है और प्रचार अभियान की षुरुआत कर दी है। कुल मिलाकर जनपद में चुनाव के रोचक होने के आसार हैं।  जबकि  मतदाताओं ने चुप्पी साध रखी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निकाय चुनाव -नकदी जब्त की कार्रवाई कठोरता पूर्वक होगी-डी0एम0

Posted on 30 May 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि नगर निकाय निर्वाचन में मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। यदि किसी व्यक्ति के कब्जे में ढाई लाख रूपये या उससे अधिक नकदी पाई जाती है, उसका कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नही किया जाता है और संदेह का पर्याप्त आधार है कि उसका प्रयोग मतदाताओं को रिश्वत देने में किया जा सकता है तो उक्त धनराशि को जब्त कर लिया जाएगा साथ ही सम्बन्धित प्राविधानों के अधीन कार्यवाही की जायेगी। इस कार्यवाही की सूचना आयकर विभाग को भी दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी निर्वाचन क्षेत्र में किसी व्यक्ति को किसी आवश्यक उद्देश्य से निर्धारित मात्रा से अधिक नकदी ले जाने की आवश्यकता पड़ती है तो उसे ले जाने के लिए उसके पास ऐसे धन के स्रोत और उसके  प्रयोग का कारण बताने के लिए समुचित कागजात होने चाहिए।
निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रलोभित कर मतदान प्रभावित करने के उद्देश्य से नकद धनराशि के वितरण की शिकायतों को आयोग ने गम्भीरता से लेते हुए ऐसी घटनाओं पर पैनी नजर रखने हेतु उड़न दस्ते (Flying Squad) के गठन हेतु निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नामित उड़न दस्ते वाहनों और व्यक्तियों की चैकिंग करंेगे और मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु संचरण किये जा रहे नकदी धन के जब्ती हेतु कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करेगे। उड़न दस्ते में एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट और एक पुलिस अधिकारी भी सम्मिलित होगें। उड़न दस्ते को वीडियो कैमरा वीडियो ग्राफर के साथ उपलब्ध कराया जायेगा। चेकिंग के समय सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियो रिकार्डिंग की जायेगी। उन्होंने बताया कि नामित उड़न दस्ते (Designated Flying Squad ) के अतिरिक्त अन्य अधिकारी नकदी की बरामदगी के सम्बन्ध में किसी कार्यवाही के लिए अधिकृत नही होगे।
उन्होंने बताया कि अधिसूचना के उपरान्त जिला स्तर पर व्यय सीमा सम्बन्धी शिकायतें प्राप्त करने के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद में शान्ति व्यवस्था हेतु 24 जुलाई तक धारा 144 लागू

Posted on 30 May 2012 by admin

नगर निकाय निर्वाचन एवं आगामी माह में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में शुचिता/पवित्रता एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट अजय चैहान द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत जनपद में 24 जुलाई 2012 तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
जिला मजिस्टेªट ने आदेश में कहा है कि कोई भी व्यक्ति नगर निकाय निर्वाचन के दौरान कोई भी प्रत्याशी या राजनैति दल न तो ऐसा क्रिया कलाप करेगा और ऐसा क्रिया कलाप करने के लिए किसी को प्रेरित करेगा जो कि विभिन्न जाति, धर्म, भाषा के मतावलम्बियों के बीच तनाव व ईष्र्या को भड़काने का कार्य करें। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की अफवाह न तो फैलाएगा और नही फैलाने के लिए किसी को प्रेरित करेगा। नगर निकाय निर्वाचन के बाद प्रत्याशी या राजनैतिक दल बिना अनुमति प्राप्त किये कोई जुलूस नही निकालेगा।
उन्होंने आदेश दिये है कि कोई भी पैट्रोल पम्प संचालक बिना नम्बर के किसी भी वाहन को पैट्रोल पम्प से ईधन नही देगा। कोई भी विभाग, पार्किंग ठेकेदार, दुकानदार, शोपिंग माल, सिनेमा घर, सार्वजनिक परिसर एवं व्यवसायिक परिसर में बिना नम्बर के वाहन को खड़ा नही होने देगा और खडे़ पाये जाने पर तत्काल थाने को सूचना देने में चूक नही करेगा।
उन्होंने निर्देश दिये है कि परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर की परिधि में कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश नही करेगा और परीक्षाओं के संचालन में कोई बाधा उत्पन्न नही करेगा।
धारा 144 के अन्तर्गत आदेश में कहा गया है कि शादी या अन्य कार्यक्रम में कोई शस्त्र का प्रदर्शन नहीं करेगा और न हीं हर्ष फायर करेगा। महानगर के व्यस्ततम मार्ग महात्मा गांधी मार्ग एवं ताज व्यू होटल से मुगल होटल तक बरातों के जुलूस जन सुविधा के दृष्टिगत नही निकाले जायेगे।
कोई भी व्यक्ति आगरा जनपद के किसी सार्वजनिक स्थान पर लाउडस्पीकर, लाउडस्पीकरों की साउण्ड प्रतियोगिता एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग बिना क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट की अनुमति के नही करेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन हेतु 156 रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर तैनात

Posted on 30 May 2012 by admin

अनुपस्थित आर0ओ0/ए0आर0ओ0 के विरूद्व एफ.आई.आर. दर्ज कराने के निर्देश

निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही-जिलाधिकारी
नागर निकाय निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु आगरा जनपद की एक नगर निगम, पांच नगर पालिका परिषदों तथा सात नगर पंचायतों के निर्वाचन हेतु जिला मजिस्ट्रेट अजय चैहान ने 156 अधिकारियों को रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर तैनात किया है। नियुक्त अधिकारी निर्वाचन को विधि सम्मत सम्पन्न कराने हेतु उत्तरदायी होगें। जिलाधिकारी ने विकास भवन पर आयोजित बैठक में आर0ओ0 तथा ए0आर0ओ0 को निर्वाचन आयोग की निर्देश पुस्तिका तथा आदेशों की प्रतियां सुलभ कराते हुए निर्देश दिये कि पुस्तिकाओं का भलीभांति अध्ययन कर लें। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के विरूद्व एफ.आई.आर. दर्ज कराकर शासन को भी अवगत कराने के निर्देश दिये है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही सहन नही की जायेगी। ड्यूटी कटवाने के लिए प्रयास करने वालों के विरूद्व भी कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी और प्रतिकूल प्रविष्टिी अंकित कराई जायेगी।
जिलाधिकारी ने रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को सचेत किया कि उनके कार्य और व्यवहार मे निष्पक्षता परिलक्षित होनी चाहिए। उन्होंने निर्वाचन कार्यक्रम, प्रक्रिया और आयोग के निर्देशो की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आयोग के निर्देशांे का कड़ाई से अनुपालन करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि 156 अधिकारियों में से लगभग 90 अधिकारी उपस्थित हुए। उन्होंने निर्देश दिये कि अनुपस्थित अधिकारी अपने कार्यालयध्यक्ष सहित बुधवार 30 मई को दोपहर 12ः30 बजे विकास भवन पर आयोजित बैठक में उपस्थित होकर निर्देश पुस्तिका आदि प्राप्त कर लें अन्यथा निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने के लिए विभिन्न धाराओं में एफ.आई.आर. दर्ज कराकर शासन को भी अवगत कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करायें। नामांकन के समय प्रस्तावकों का कैमरे के सामने सत्यापन जरूर करायें। वाहन हेतु प्रत्याशी रिटर्निंग आफिसर से अनुमति ले सकेगे जिसका अंकन प्रत्याशी के व्यय लेखा में दर्ज करायें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार, अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश, सभी उप जिलाधिकारी तथा आर0ओ0/ ए0आर0ओ0 उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु प्रभारी व अपर प्रभारी तैनात

Posted on 29 May 2012 by admin

प्रभारी अपनी कार्य योजना,समय सारिणी व चैक लिस्ट प्रस्तुत करें-जिलाधिकारी
नागर निकाय निर्वाचन का कार्य स्वतंत्र एवं निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन कृत संकल्प है। निर्वाचन के वृहद कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों के मध्य विभिन्न व्यवस्थाओं का कार्य वितरण करते हुए प्रभारी और अपर प्रभारी अधिकारियों को तैनात किया गया है । जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि अधिकारी अपने कार्यो के प्रति पूर्ण उत्तर दायी होगें।
जिलाधिकारी ने बताया है कि जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति व प्रशिक्षण हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश को प्रभारी तथा अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय को अपर प्रभारी बनाया गया है। मतदान व मतगणना कार्मिको की नियुक्ति हेतु अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सी0पी0सिंह को प्रभारी तथा क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी राजीव यादव तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय कुमार को अपर प्रभारी बनाया गया है।
मतदान व मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण का दायित्व क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान के प्राचार्य के साथ भूमि संरक्षण अधिकारी व अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को दिया गया है।
परिवहन व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी सी0पी0 सिंह प्रभारी तथा आर0टी0 ओ0 विजय कुमार व जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव अपर प्रभारी बनाये गये है। मतदान किट/लेखन सामग्री-प्रपत्र वितरण हेतु उप निदेशक भूमि संरक्षण आर0के0 सिंह के साथ जिला कृषि अधिकारी व जिला पंजायत राज अधिकारी को नियुक्त किया गया है। मतदाता सूची की कार्य प्रतियां तैयार करने हेतु सम्बन्धित एस0डी0एम0 तथा नगर निकाय के अधिकारियों को नामित किया गया है।
मतपेटी मरम्मत आदि कार्य हेतु यू0पी0 एग्रो के मण्डलीय अभियंता को प्रभारी बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा व्यवस्था/सचल चिकित्सा दलों की तैनाती के लिए प्रभारी बनाये गये है। रूटचार्ट की तैयारी व वितरण हेतु सहायक निबन्धक सहकारिता विमल कुमार को प्रभारी तथा नगर निकाय हेतु एस. डी., एम. नगर निगम हेतु के0पी0 त्रिपाठी अपर नगर आयुक्त को तैनात किया गया है।
आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, कन्ट्रोल रूम व शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी अपर जिलाधिकारी(भू0अ0) अवधेश प्रताप सिंह को बनाया गया है उनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकारियों, उप नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा व जिला प्रोवोशन अधिकारी को अपर प्रभारी बनाया गया है।
निर्वाचन सम्बन्धी सूचनाओं के एकीकरण आदि कार्यो के लिए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुश्री चित्रा दुबे व वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी आर0सी0 वर्मा को प्रभारी तैनात किया है। वीडियो ग्राफर्स की व्यवस्था के लिए सहायक मनोरंजन कर आयुक्त एस0पी0 पाण्डेय प्रभारी बनाये गये है। मतपत्र व्यवस्था सम्बन्धी समस्त कार्य हेतु अतुल जैन पी0ओ0नेडा प्रभारी होगे उनके साथ डी0ओ0 पी0आर0डी0 तथा कृषि रक्षा अधिकारी को अपर प्रभारी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि अपर जिलाधिकारी(ना0आ0) कै0 प्रभान्शु श्रीवास्तव को ई0बी0एम0 व्यवस्था और प्रशिक्षण प्रभारी बनाया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि सभी प्रभारी अधिकारी अपने दायित्वों से सम्बन्धित विस्तृत कार्य योजना समय सारिणी व चैक लिस्ट तैयार कर प्रस्तुत करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in